शनिवार, 13 अगस्त 2022

ठाकरे को महाराष्ट्र के परिवार का मुखिया बताया 

ठाकरे को महाराष्ट्र के परिवार का मुखिया बताया 

कविता गर्ग 

मुंबई। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने लंबे इंतजार के बाद अपनी कैबिनेट का विस्तार तो जरूर कर लिया, लेकिन मंत्री पद नहीं पाने वाले विधायक अपनी नाराजगी भी प्रकट करने लगें हैं। हाल के सत्ता संघर्ष में औरंगाबाद पश्चिम विधायक संजय शिरसाट ने उद्धव ठाकरे के खिलाफ बागी तेवर दिखाते हुए एकनाथ शिंदे का साथ दिया था। शिंदे खेमे में शुरू से ही शामिल होने के बावजूद शिरसाट को मंत्री पद नहीं मिला है। उन्होंने कल रात एक ट्वीट किया, जिसने कयासों को जन्म दे दिया है।

अपने ट्वीट में शिरसाट ने उद्धव ठाकरे को महाराष्ट्र के परिवार का मुखिया बताया है। इस ट्वीट की तूफानी चर्चा शुरू होते ही शिरसाट ने एक न्यूज चैनल से फोन पर संपर्क साधा और इसपर सफाई भी दी है। शिरसाट ने अपने ट्वीट के साथ विधानसभा में उद्धव ठाकरे का एक भाषण भी संलग्न किया है। लेकिन, कुछ समय बाद उन्होंने इस ट्वीट को डिलीट भी कर दिया है। हालांकि, उन्होंने यह जरूर कहा है कि शिंदे समूह में हम सभी बहुत खुश हैं। इस बीच राजनीतिक गलियारों में यह चर्चा शुरू हो गई है कि क्या संजय शिरसाट ने कैबिनेट में जगह न मिलने पर उद्धव ठाकरे के भाषण को ट्वीट कर शिंदे समूह को चेतावनी दी है।

विधायक ने अपने ट्वीट पर सफाई देते हुए कहा कि मैंने जो ट्वीट किया वह विधानसभा में उद्धव ठाकरे का भाषण था। उस भाषण में उन्होंने महाराष्ट्र के बारे में अपनी राय रखी थी। उन्होंने कहा था कि वह परिवार के मुखिया की भूमिका निभा रहे थे। इसलिए आज भी मेरा यह मत है कि यदि आप परिवार के मुखिया की भूमिका निभा रहे हैं तो कहीं न कहीं आपको परिवार के सदस्यों की राय पर विचार करना चाहिए। संजय शिरसाट ने पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि मेरे ट्वीट का यह अर्थ था कि आपको अपनी राय के बजाय अपने परिवार की राय का सम्मान करना चाहिए। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि वह एकनाथ शिंदे के साथ हैं और कोई नाराजगी नहीं है।

मैं परेशान नहीं हूं, मेरी भूमिका आज भी बनी हुई है।

उन्होंने कहा कि हमने उद्धव ठाकरे को परिवार का मुखिया माना, लेकिन उन्होंने नहीं सुनी। इसलिए, हमें वर्तमान स्थिति के लिए भी खेद है। मैंने इसलिए यह ट्वीट नहीं किया क्योंकि मुझे मंत्री पद नहीं मिला। मैं सिद्धांत का आदमी हूं। शिंदे गुट के साथ अब तक के अपने सफर में मैं हमेशा मुखर रहा हूं। मैं वही बोलता हूं जो मुझे सही लगता है। मेरा भी यही मानना था कि उद्धव ठाकरे को राकांपा और कांग्रेस के साथ नहीं जाना चाहिए था। मैं अब भी इसके साथ खड़ा हूं। हम सभी खुश है।

5 करोड़ से अधिक का निवेश करेगी, दिल्ली सरकार 

5 करोड़ से अधिक का निवेश करेगी, दिल्ली सरकार 

अकांशु उपाध्याय 

नई दिल्ली। दिल्ली सरकार आपदा से निपटने के लिए त्वरित प्रतिक्रिया टीमों के लिए उपकरणों की खरीद पर 5 करोड़ से अधिक का निवेश करेगी। सरकार ने कहा है कि, जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण पर आपातकालीन स्थिति से निपटने के लिए 5 करोड़ रुपये से ज्यादा का निवेश करेगी। इस पैसे से आवश्यक उपकरण खरीदे जाएंगे। बता दें कि कोरोना महामारी के बाद दिल्ली सरकार आपदाओं से निपटने के लिए तैयारी में लगी हुई थी। इसी को लेकर सरकार ये कदम उठाने जा रही है।

दिल्ली के राजस्व मंत्री कैलाश गहलोत के ऑफिशियल ट्विटर हैंडल से ट्वीट कर कहा गया है कि, आधुनिक उपकरणों से लैस होंगे दिल्ली के सभी जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण।केजरीवाल सरकार आपदा प्रबंधन को बेहतर बनाने के लिए 5 करोड़ रुपए के उपकरण देगी‌। आपदा प्रबंधन को और मजबूत करने के दिए निर्देश दिए हैं। “नागरिक सुरक्षा हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है।

आम आदमी पार्टी दिल्ली ने भी एक ट्वीट में कहा है कि, अरविंद केजरीवाल सरकार जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण को 5 करोड़ रुपए के आवश्यक उपकरण प्रदान करेगी। दिल्ली को आपदा प्रूफ बनाने के लिए आपदा प्रबंधन के तरीकों की समीक्षा कर रहे हैं। नागरिकों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है और उन्हें किसी भी आपदा से बचाने के लिए सभी उपाय करेंगे।

बता दें कि दिल्ली में आपदा से कई बार काफी नुकसान हो जाता है। इसमें सबसे प्रमुख आग लगने की घटनाएं और बाढ़ हैं। इसे देखते हुए मंत्री कैलाश गहलोत ने दिल्ली आपदा प्रबंधन प्राधिकरण को दिल्ली में आपदा प्रबंधन अभ्यास का अध्ययन करने और इसे सुधारने के तरीके के बारे में गहन शोध करने का भी निर्देश दिया है। दिल्ली सरकार सभी 11 जिलों के लिए रोप लैडर, सर्च लाइट, पिकैक्स, स्लेज हैमर, स्प्रेडर बैटरी और आवश्यक उपकरण खरीदने के लिए 5 करोड़ रुपये से अधिक का निवेश करने जा रही है।

कैंडिडेट्स से प्रोग्राम्स के लिए आवेदन आमंत्रित किए

कैंडिडेट्स से प्रोग्राम्स के लिए आवेदन आमंत्रित किए 

संदीप मिश्र 

लखनऊ। उत्तर प्रदेश सरकार ने रिसर्च के क्षेत्र में रुचि रखने वाले कैंडिडेट्स से फैलोशिप प्रोग्राम्स के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। वे रिसर्च स्कॉलर्स जो रिसर्च और डेवलेपमेंट के क्षेत्र में काम करना चाहते हैं, वे इस फैलोशिप प्रोग्राम के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। ऐसा करने के लिए कैंडिडेट्स को इस आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।

ये रिसर्च स्कॉलरशिप प्रोग्राम एक फुल टाइम प्रोग्राम है जिसके दौरान कैंडिडेट्स को किसी और कार्यक्रम में शामिल होने की अनुमति नहीं दी जाएगी।

आवेदन के साथ कैंडिडेट्स को एक स्टेटमेंट ऑफ पर्पज यानी अपने रिसर्च के उद्देश्य को 500 शब्दों में लिखकर एप्लीकेशन के साथ लगाना होगा। बिना इस स्टेटमेंट के किसी एप्लीकेशन को कंसीडर नहीं किया जाएगा।

ये पूरी प्रक्रिया तीन चरणों में पूरी होगी। पहले चरण में कैंडिडेट्स के डॉक्यूमेंट्स के आधार पर उन्हें शॉर्ट लिस्ट किया जाएगा। दूसरे चरण में चुने गए कैंडिडेट्स का इंटरव्यू होगा और तीसरे चरण में उन्हें दो हफ्ते के ट्रेनिंग प्रोग्राम के लिए भेजा जाएगा।

कैंडिडेट्स की स्पोकेन और रिटेन हिंदी भाषा में अच्छी पकड़ होनी चाहिए। कैंडिडेट की उम्र आवेदन के समय 40 साल से अधिक नहीं होनी चाहिए।

इसके अलावा जरूरी है कि कैंडिडेट ने कम से कम 60 प्रतिशत अंकों के साथ ग्रेजुएशन किया हो या कोई उच्च कक्षा इतने ही अंकों के साथ पास की हो।

इस प्रोग्राम के अंतर्गत कैंडिडेट्स को मुख्य तौर पर फील्ड वर्क करना होगा। उन्हें डेटा एनालिसेस का अनुभव भी होना चाहिए।

चयनित कैंडिडेट्स को महीने के 30 हजार रुपए की स्कॉलरशिप मिलेगी। इशके साथ फील्ड वर्क के लिए 10 हजार रुपए अतिरिक्त मिलेंगे। इसके अलावा स्कीम्स की निगरानी करने के लिए टेबलेट खरीदने के लिए करीब 15 हजार रुपए की राशि दी जाएगी।

कैंडिडेट को साल में अधिकतम 12 दिन की छुट्टी लेने की इजाजत होगी। अगर कैंडिडेट का काम अच्छा रहता है तो उसकी स्कॉलरशिप को अगले एक साल के लिए बढ़ाया जा सकता है।

अंसारी की 6.30 करोड़ रुपये की संपत्ति कुर्क की 

अंसारी की 6.30 करोड़ रुपये की संपत्ति कुर्क की 

संदीप मिश्र 

गाजीपुर। योगी सरकार की ओर से अपराध और अपराधियों के खिलाफ अभियान के तहत पूर्व विधायक मुख्तार अंसारी की करीब 6.30 करोड़ रुपये की अचल संपत्ति कुर्क की गई। यह कार्रवाई सदर कोतवाली क्षेत्र के रजदेपुर और फतेहउल्लाहपुर में स्थित दो जमीनों पर हुई।

एसपी रोहन पी बोत्रे के नेतृत्व में पुलिस और राजस्व टीम ने कार्रवाई को अंजाम दिया। एसपी ने बताया की पिछले 30-40 दिनों में अवैध रूप से अर्जित की गई करीब 25 करोड़ की संपत्ति कुर्क की गई है। उन्होंने बताया कि दो अगस्त को थाना मुहम्मदाबाद के प्रभारी निरीक्षक ने विवेचक प्रेषित किया।जिसके आख्या पर तीन अगस्त को अभियुक्त मुख्तार अंसारी पुत्र सुभानुल्लाह अंसारी निवासी दर्जी टोला यूसुफपुर थाना मोहम्मदाबाद के खिलाफ कार्रवाई सुनिश्चित हुई। जो जनपद में एक गिरोह बनाकर लोक व्यवस्था को अस्त-व्यस्त करने अपने स्वयं के तथा अपने गैंग के सदस्यों के लिए आर्थिक तथा भौतिक व अन्य लाभ प्राप्त करने के उद्देश्य से अकेले एवं सामूहिक रूप से आपराधिक कार्य में बेनाम अचल संपत्ति अर्जित किया गया। कुर्क की गई संपत्ति मुख्तार की पत्नी आफ्शां अंसारी के नाम से शहर के मोहल्ला रजदपुर और फत्तेउल्लहपुर में है। रजदेपुर देहाती में 0.394 हेक्टेयर और फत्तेउल्लाहपुर में 1.507 हेक्टेयर भूमि है।

सार्वजनिक सूचनाएं एवं विज्ञापन 

सार्वजनिक सूचनाएं एवं विज्ञापन 



प्राधिकृत प्रकाशन विवरण 

प्राधिकृत प्रकाशन विवरण 


1. अंक-309, (वर्ष-05)

2. रविवार, अगस्त 14, 2022

3.शक-1944, भाद्रपद, कृष्ण-पक्ष, तिथि-तीज, विक्रमी सवंत-2079।

4. सूर्योदय प्रातः 05:47, सूर्यास्त: 07:03। 

5. न्‍यूनतम तापमान- 28 डी.सै., अधिकतम-35+ डी.सै.। उत्तरभारत में बरसात की संभावना। 

6. समाचार-पत्र में प्रकाशित समाचारों से संपादक कासहमत होना आवश्यक नहीं है। सभी विवादों का न्‍याय क्षेत्र, गाजियाबाद न्यायालय होगा। सभी पद अवैतनिक है। 

7.स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक राधेश्याम व शिवांशु,(विशेष संपादक) श्रीराम व सरस्वती (सहायक संपादक) संरक्षण-अखिलेश पांडेय, ओमवीर सिंह, वीरसेन पवार, योगेश चौधरी आदि के द्वारा (डिजीटल सस्‍ंकरण) प्रकाशित। प्रकाशित समाचार, विज्ञापन एवं लेखोंं से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं हैं। पीआरबी एक्ट के अंतर्गत उत्तरदायी। 

8. संपर्क व व्यवसायिक कार्यालय- चैंबर नं. 27,प्रथम तल, रामेश्वर पार्क, लोनी, गाजियाबाद उ.प्र.-201102। 

9. पंजीकृत कार्यालयः263, सरस्वती विहार लोनी, गाजियाबाद उ.प्र.-201102http://www.universalexpress.page/ www.universalexpress.in 

email:universalexpress.editor@gmail.com 

संपर्क सूत्र :- +919350302745--केवल व्हाट्सएप पर संपर्क करें, 9718339011 फोन करें।

 (सर्वाधिकार सुरक्षित) 

शुक्रवार, 12 अगस्त 2022

फाउंडेशन द्वारा बच्चों के साथ 'अमृत महोत्सव' मनाया

फाउंडेशन द्वारा बच्चों के साथ 'अमृत महोत्सव' मनाया 


जे.एस.वी. किड्स एकेडमी में सारथी वेलफेयर फाउंडेशन ने मनाया अमृत महोत्सव 

गोपीचंद 

बागपत। शुक्रवार को सारथी वेलफेयर फाउंडेशन द्वारा जे.एस.वी. किड्स एकेडमी महावीर मार्ग बड़ौत जैन गली नम्बर तीन में छोटे बच्चों के साथ आजादी का 'अमृत महोत्सव' मनाया और साथ साथ ही छोटे-छोटे बच्चों ने राष्ट्रगान गाकर स्कूल की प्रधानाचार्या मीता अरोरा ने बच्चों के साथ अमृत महोत्सव की एक रैली भी निकाली। बच्चों ने हाथ में लिए तिरंगे झंडे को लेकर वंदे मातरम और भारत माता की जय के नारे भी लगाए। सारथी वेलफेयर फाउंडेशन के सभी सदस्य ने छोटे-छोटे बच्चों के साथ के तहत इस बार हर घर तिरंगा, हर गाँव तिरंगा अभियान की शुरुआत की है, जिसमें वंदना गुप्ता ने बताया कि छोटे बच्चो की इस रैली का पूरा-पूरा श्रेय स्कूल की प्रधानाचार्य मीता अरोरा ओर उनके पूरे स्टाफ को जाता है, जो अपना पूरा समय उन छोटे बच्चों पर उनके संस्कारो पर देते है। इस मौके पर मीता अरोरा, वंदना गुप्ता शालू गुप्ता रेनू गुप्ता, संगीता गुप्ता,पायल , पूनम,राधिका,दिव्या, मानशी, प्रीति, दीपिका,अलका, पलक,विकास गुप्ता अनिल अरोरा, हर्षित अरोरा  मौजूद रहे।

'पीएम' मोदी ने अभिनेत्री रश्मिका की तारीफ की

'पीएम' मोदी ने अभिनेत्री रश्मिका की तारीफ की अकांशु उपाध्याय  नई दिल्ली। नेशनल क्रश रश्मिका मंदाना सिर्फ साउथ सिनेमा का ही नहीं, अब ...