शुक्रवार, 20 मई 2022

भारत: 24 घंटे में कोरोना के 2,259 नए मामलें

भारत: 24 घंटे में कोरोना के 2,259 नए मामलें 

अकांशु उपाध्याय         

नई दिल्ली। देश भर में कोरोना के हालात अब फिलहाल स्थिर नजर आ रहे हैं। पिछले कुछ दिनों से रोजाना लगभग 2 हजार नए मामलें सामने आ रहे हैं। पिछले 24 घंटे में कोरोना के 2,259 नए मामलें सामने आए हैं। वहीं 20 लोगों की कोरोना से मौत हुई है। इससे पहले 19 मई को भी लगभग 2300 कोरोना केस सामने आए थे।

रोजाना करीब 2 हजार नए कोरोना केस...

कोरोना के नए मामले सामने आने के बाद अब देशभर में कुल एक्टिव कोरोना मामलों की संख्या 15044 हो चुकी है। एक दिन पहले के मामलों से तुलना करें तो आज मामूली गिरावट देखी गई है। हालांकि मौत का आंकड़ा बढ़ा है। 19 मई को कोरोना से 10 लोगों की मौत हुई थी, जो एक दिन बाद बढ़कर दोगुनी हो गई। हालांकि पिछले कुछ दिनों से कोरोना मामलों में लगातार गिरावट देखने को मिल रही है। पहले जहां अचानक कोरोना मामले तेजी से बढ़ने शुरू हो गए थे, वहीं अब रोजाना 2 हजार के करीब नए केस सामने आ रहे हैं। जो सभी के लिए एक राहत है।

देश में तेजी से चल रहा है वैक्सीनेशन...
कोरोना संक्रमण पर काबू पाने के लिए देशभर में तेजी से वैक्सीनेशन जारी है‌। अब सभी लोगों को कोरोना की तीसरी यानी बूस्टर डोज लगाई जा रही है। इसे लेकर सरकार की तरफ से गाइडलाइन जारी की गई हैं‌। जिसमें बताया गया है कि दूसरी डोज लगाने के 9 महीने बाद आप कोरोना की बूस्टर डोज ले सकते है। हालांकि दूसरी और तीसरी डोज के बीच के गैप को कम करने की बात कही जा रही है। फिलहाल सरकार ने इस पर कोई फैसला नहीं लिया है।

5 जून को होने वाला अयोध्या का दौरा रद्द: ठाकरे

5 जून को होने वाला अयोध्या का दौरा रद्द: ठाकरे 

कविता गर्ग        

मुंबई। महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) प्रमुख राज ठाकरे ने शुक्रवार को ऐलान किया कि पांच जून को होने वाला उनका अयोध्या का दौरा रद्द कर दिया गया है। ठाकरे ने ट्विटर पर कहा कि उत्तर प्रदेश के अयोध्या शहर का उनका दौरा फिलहाल रद्द कर दिया गया और वह 22 मई की सुबह पुणे में एक रैली के दौरान इस पर अपनी बात रखेंगे। ठाकरे का ट्वीट उन खबरों के बीच आया है कि वह स्वस्थ नहीं हैं।

मनसे प्रमुख ने हाल में तब विवाद खड़ा कर दिया था जब उन्होंने मांग की थी कि मस्जिदों पर लगे लाउडस्पीकर हटाए जाएं, अन्यथा उनकी पार्टी के कार्यकर्ता मस्जिदों के बाहर ऊंची आवाज में हनुमान चालीसा का पाठ करेंगे। हाल में उत्तर प्रदेश से भारतीय जनता पार्टी के सांसद बृजभूषण शरण सिंह ने ठाकरे के अयोध्या दौरे का विरोध किया था और आगाह किया था कि उन्हें तब तक उत्तर प्रदेश के इस शहर में घुसने नहीं दिया जाएगा जब तक कि वह पूर्व में उत्तर भारतीयों का ‘‘अपमान’’ करने के लिए सार्वजनिक तौर पर माफी नहीं मांग लेते हैं।

प्रभावित लोगों की हर संभव मदद करने का आग्रह

प्रभावित लोगों की हर संभव मदद करने का आग्रह

अकांशु उपाध्याय

नई दिल्ली। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने असम में बाढ़ की स्थिति पर चिंता व्यक्त करते हुए शुक्रवार को पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं से प्रभावित लोगों की हर संभव मदद करने का आग्रह किया। श्री गांधी ने ट्वीट कर कहा, “असम में भीषण बाढ़ से लाखों लोग प्रभावित हैं। मैं कांग्रेस कार्यकर्ताओं और नेताओं से बचाव और राहत कार्यों में हर संभव सहायता प्रदान करने का आग्रह करता हूं।

”उल्लेखनीय है कि असम के विभिन्न हिस्सों में बारिश का कहर जारी है, जिससे राज्य में बाढ़ की स्थिति पैदा हो गई है। असम राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (एएसडीएमए) के अनुसार, असम के 27 जिलों में 6.6 लाख लोग बाढ़ और भूस्खलन से प्रभावित हुए हैं। कम से कम नौ लोगों ने अपनी जान गंवाई है।

तकनीकी खराबी के कारण हवा में बंद हुआ, इंजन

तकनीकी खराबी के कारण हवा में बंद हुआ, इंजन  

अकांशु उपाध्याय         

नई दिल्ली। टाटा समूह द्वारा संचालित एअर इंडिया का ए320नियो विमान उड़ान भरने के महज 27 मिनट बाद मुंबई हवाईअड्डे पर ‍वापस लौट आया। क्योंकि तकनीकी खराबी के कारण इसका एक इंजन बीच हवा में ही बंद हो गया था। सूत्रों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। एअर इंडिया के प्रवक्ता ने बताया कि बृहस्पतिवार को दूसरे विमान से यात्रियों को उनके गंतव्य बेंगलुरु के लिए रवाना किया गया।

सूत्रों के मुताबिक, उड्डयन नियामक नागर विमानन महानिदेशालय इस घटना की जांच कर रहा है। एअर इंडिया के ए320नियो विमानों में ‘सीएफएम’ के लीप इंजन लगे होते हैं। ए320नियो विमान के पायलट को सुबह नौ बजकर 43 मिनट पर छत्रपति शिवाजी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से विमान के उड़ान भरने के कुछ ही मिनट बाद एक इंजन में गड़बड़ी की चेतावनी मिली।

पीएम के मार्गदर्शन से पार्टी को ताकत मिलीं: नड्डा

पीएम के मार्गदर्शन से पार्टी को ताकत मिलीं: नड्डा  

नरेश राघानी      

जयपुर। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे पी नड्डा ने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मार्गदर्शन से पार्टी को ताकत मिलीं है और प्रत्येक कार्यकर्ता उनके बताये मार्ग पर चल रहा है। नड्डा जयपुर में भाजपा की राष्ट्रीय पदाधिकारियों की बैठक के उद्घाटन सत्र को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि संगठन को जब-जब जरुरत पड़ी, प्रधानमंत्री का हमें नेतृत्व मिला और उनके नेतृत्व एवं मार्गदर्शन मिलने से संगठन को ताकत दे पाते हैं और आगे बढ़े हैं।

उन्होंने कोरोना काल का जिक्र करते हुए कहा कि कोविड काल में सभी राजनीतिक दल लॉकडाउन हो गये और नेता भी जब सिर्फ ट्विटर पर दिखे, ऐसे वक्त में श्री मोदी ने हमें सेवा ही संगठन का मंत्र दिया। खुशी है कि इससे प्रेरित होकर भाजपा का एक एक कार्यकर्ता उनके बताए मार्ग पर चल रहा है। उन्होंने कहा कि कोविड काल में सेवा ही संगठन के माध्यम से करोड़ों लोगों तक पहुंचने का जो राशन, दवाई पहुंचाने का मंत्र दिया गया उसको पार्टी ने बेखूबी निभाया।

प्राधिकृत प्रकाशन विवरण

प्राधिकृत प्रकाशन विवरण  

1. अंक-224, (वर्ष-05)
2. शनिवार, मई 21, 2022
3. शक-1944, ज्येष्ठ, कृष्ण-पक्ष, तिथि-षष्ठी, विक्रमी सवंत-2079।
4. सूर्योदय प्रातः 05:33, सूर्यास्त: 07:01।
5. न्‍यूनतम तापमान- 31 डी.सै., अधिकतम-44+ डी.सै.। उत्तर भारत में बरसात की संभावना।
6. समाचार-पत्र में प्रकाशित समाचारों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है। सभी विवादों का न्‍याय क्षेत्र, गाजियाबाद न्यायालय होगा। सभी पद अवैतनिक है।
7.स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक राधेश्याम व शिवांशु, (विशेष संपादक) श्रीराम व सरस्वती (सहायक संपादक) के द्वारा (डिजीटल सस्‍ंकरण) प्रकाशित। प्रकाशित समाचार, विज्ञापन एवं लेखोंं से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं हैं। पीआरबी एक्ट के अंतर्गत उत्तरदायी।
8. संपर्क व व्यवसायिक कार्यालय- चैंबर नं. 27, प्रथम तल, रामेश्वर पार्क, लोनी, गाजियाबाद उ.प्र.-201102।
9. पंजीकृत कार्यालयः 263, सरस्वती विहार लोनी, गाजियाबाद उ.प्र.-201102
http://www.universalexpress.page/
www.universalexpress.in
email:universalexpress.editor@gmail.com
संपर्क सूत्र :- +919350302745
           (सर्वाधिकार सुरक्षित)

गुरुवार, 19 मई 2022

'जिला स्वच्छ भारत मिशन' की बैठक संपन्न

'जिला स्वच्छ भारत मिशन' की बैठक संपन्न   

सुशील केसरवानी        
कौशाम्बी। मुख्य विकास अधिकारी शशिकान्त त्रिपाठी की अध्यक्षता में उदयन सभागार में जिला स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) की बैठक संपन्न हुई। बैठक में वित्तीय वर्ष 2021-22 में विभिन्न मदों के अन्तर्गत जनपद स्तर पर उपलब्ध रहीं धनराशि तथा वित्तीय वर्ष 2022-23 में विगत वर्ष की अवशेष धनराशि से कराये गये कार्यों पर समिति द्वारा विचार-विमर्श कर अनुमोदन किया गया। बैठक में बताया गया कि एन.ओ.एल.बी के अन्तर्गत 148 शौचालयों का निर्माण कराया गया। जिस पर मुख्य विकास अधिकारी ने सभी 148 शौचालयों की सूची उपलब्ध कराने के निर्देश दिये, जिससे सत्यापन कराया जा सकें।
मुख्य विकास अधिकारी ने डी.पी.आर.ओ को वित्तीय वर्ष 2021-22 में बनाये गये सभी शौचालयां का शासनादेश के अनुसार थर्ड पार्टी से निरीक्षण कराकर आगामी बैठक में पूर्व आख्या उपलब्ध कराने तथा आगामी बैठक में प्रस्तुत करने के निर्देश दिये। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि अवशेष रह गये सभी शौचालयां का निर्माण कार्य 30 मई तक अवश्य पूर्ण करा लिये जाएं।
मुख्य विकास अधिकारी ने डी0पी0आर0ओ0 को निर्देश दिये कि सतत निगरानी करते हुए शासन की मंशा के अनुरूप 100 दिन के अन्तर्गत कराये जा रहें कार्यों को 30 जून तक अवश्य पूर्ण करा लिये जाएं। 
उन्होंने डी.पी.आर.ओ से कहा कि जिन पंचायत भवनों का निर्माण भूमि उपलब्ध न होने के कारण नहीं हो पा रहा है, इसके लिए सम्बन्धित उपजिलाधिकारी से समन्वय कर भूमि चिन्हित कर निर्माण कार्य प्रारम्भ कराया जाय तथा निर्मित हो चुके पंचायत भवनों में 30 मई तक ग्राम सचिवालय क्रियाशील कर दिये जाय मुख्य विकास अधिकारी ने डी.पी.आर.ओ से कहा कि गंगा एक्शन प्लॉन के तहत जनपद में गंगा नदी के किनारे स्थित 31 गांवो में अगर नाली/गंदे पानी का प्रवाह गंगा नदी में हो रहा है तो ग्राम प्रधान एवं सचिव, ग्राम पंचायत के माध्यम से गंदे पानी को गंगा नदी में जाने से रोकने की व्यवस्था सुनिश्चित कराई जाय तथा सभी 31 ग्रामों में वाल राइटिंग एवं नुक्कड़ नाटक के माध्यम से जन जागरूकता किया जाएं। इसके साथ ही उन्होंने डी.पी.आर.ओ से कहा कि जिला कृषि अधिकारी के माध्यम से गांवो के लोगों को जैविक खेती के प्रति प्रोत्साहित किया जाय तथा डी.एफ.ओ के माध्यम से वृक्षारोपण का कार्य कराया जाएं। बैठक में मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. के.सी राय, परियोजना निदेशक सहित अन्य सम्बन्धित अधिकारीगण एवं जनसमुदायगण उपस्थित रहें।

'पीएम' मोदी ने अभिनेत्री रश्मिका की तारीफ की

'पीएम' मोदी ने अभिनेत्री रश्मिका की तारीफ की अकांशु उपाध्याय  नई दिल्ली। नेशनल क्रश रश्मिका मंदाना सिर्फ साउथ सिनेमा का ही नहीं, अब ...