शनिवार, 9 अप्रैल 2022

झारखंड में त्रिस्तरीय पंचयात चुनाव, स्वीकृति

झारखंड में त्रिस्तरीय पंचयात चुनाव, स्वीकृति 

इकबाल अंसारी            

रांची। झारखंड में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव चार चरणों में होगा। राज्यपाल रमेश बैस ने राज्य में त्रिस्तरीय पंचयात चुनाव कराने के लिए शनिवार को अपनी स्वीकृति प्रदान की। 

झारखण्ड राज्य अंतर्गत त्रिस्तरीय पंचायत निकायों के ग्राम पंचायत सदस्य, मुखिया, पंचायत समिति सदस्य एवं जिला परिषद सदस्य के निर्वाचन के लिए कुल चार चरणों 14 मई, 19 मई, 24 मई एवं 27 मई, 2022 को चुनाव होंगे।

गुजरात: नए वेरिएंट 'एक्सई' का एक केस मिला

गुजरात: नए वेरिएंट 'एक्सई' का एक केस मिला    

अखिलेश पांडेय            
बीजिंग/गांधी नगर। चीन के बाद अब भारत में भी कोरोना वायरस संक्रमण के केस बढ़ने लगे हैं और अब गुजरात में भी कोरोना वायरस के नए एक्सई वेरिएंट का  एक केस सामने आया है। वैज्ञानिकों का कहना है कि जून माह तक भारत में कोरोना संक्रमण की चौथी लहर आने की आशंका है। यही कारण है कि सरकार ने 18 वर्ष से अधिक आयु के लोगों को कोरोना वैक्सीन की बूस्टर डोज लगाने की अनुमति दे दी है। कोरोना वायरस के एक्सई वेरिएंट का पहला मामला गुजरात में सामने आने के बाद केंद्र सरकार ने दिल्ली समेत चार राज्यों के लिए अलर्ट जारी किया है।
एक अंग्रेजी अखबार की रिपोर्ट में एक उच्च पदस्थ अधिकारी ने पुष्टि की है कि गुजरात में कोरोना वायरस के नए XE Variant का पहला मामला सामने आया है। उक्त अधिकारी ने यह भी बताया कि नया XE Variant संक्रामक है, लेकिन वायरस के ओमाइक्रोन वेरिएंट से ज्यादा खतरनाक नहीं है।
गौरतलब है कि बीते सप्ताह मुंबई के स्थानीय निकाय BMC ने फरवरी के दौरान पृथक किए गए कोरोना वायरस के नमूनों में XE Variant की मौजूदगी के बारे में सूचना दी थी, लेकिन भारतीय सरस्कोव-2 जीनोम कंसोर्टियम (आईएनएससीओजी) और केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय में स्थित अधिकारियों ने इसकी पुष्टि नहीं की थी और तब असमंजस की स्थिति निर्मित हो गई थी।
एक व्यक्ति ने नाम न छापने की शर्त पर कहा कि गुजरात से एकत्र किए गए नमूने जीनोम अनुक्रम परीक्षण के लिए NCDC को भेजे गए हैं, लेकिन हमें जो Variant मिला है, वह मुंबई में पाए गए नए XE Variant के समान है। रिपोर्ट के मुताबिक गुजरात बायोटेक्नोलॉजी रिसर्च सेंटर (GBRC) ने कथित तौर पर वायरस के इस नए XE संस्करण की पुष्टि की है। हालांकि जीबीआरसी की लैब हेड माधवी जोशी ने इस मामले पर टिप्पणी करने से इनकार कर दिया है।
वहीं दूसरी ओर कोरोना के बढ़ते केस और XE Variant का पहला केस मिलने के बाद केंद्र सरकार ने केरल, दिल्ली, हरियाणा, महाराष्ट्र और मिजोरम के लिए अलर्ट जारी किया है। इन चारों राज्यों में कोरोना के मामलों को नियंत्रण में रखने के लिए अभी से एहतियाती कदम उठाने के लिए कहा गया है। केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव राजेश भूषण ने चारों राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश को पत्र लिखकर चेतावनी दी है। केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव राजेश भूषण ने राज्यों से कहा है कि चिंताग्रस्त क्षेत्रों की नियमित निगरानी और लगातार काम करना महत्वपूर्ण है। पत्र में राज्यों को 5 सूत्री रणनीति अपनाने की सलाह दी गई है, जिसमें टेस्ट करना, पता लगाना, उपचार, टीकाकरण और कोविड-19 के अनुकूल व्यवहार शामिल है।

कूलिंग डिवाइस के तौर पर मिनी एसी की डिमांड बढ़ीं

कूलिंग डिवाइस के तौर पर मिनी एसी की डिमांड बढ़ीं   

सरस्वती उपाध्याय                 
गर्मी सीजन की शुरुआत हो चुकी है। गर्मियां भारत में पूरी तरह से पैर पसार चुकी होगी। ऐसे में इस मौसम में एयर कंडीशनर यानी कि एसी का इस्तेमाल बहुत होता है। लेकिन, यह एक हर कोई नहीं खरीद पाता। मगर, अब यह परेशानी भी दूर हो गई है। क्योंकि मार्केट में पोर्टेबल कूलिंग डिवाइस के तौर पर मिनी एसी की डिमांड बढ़ रही है। यह मिनी कूलर दिखने में छोटा है, लेकिन एक व्यक्ति के हिसाब से अच्छा काम करता है।
सबसे खास बात यह है कि इसकी दाम भी ज्यादा नहीं है और इसे स्टडी टेबल या बेड के पास या किसी भी जगह रखा जा सकता है। अगर आप भी इसे खरीदने चाहते हैं तो आज हम आपको इसके बारे में विस्तार से बताने जा रहे हैं, जिससे कि आप समझ सकें कि यह डिवाइस आपके लिए कैसा रहेगा।
यह मिनी कूलर को मार्केट में पोर्टेबल AC का नाम से भी जाना जाता है। ये Online और offline दोनों की माध्यम से खरीदा जा सकता है। इसकी कीमत चार सौ रुपये से लेकर 2 हजार रुपये तक है। ये अलग-अलग डिजाइन और शेप में मौजूद हैं। आप अपनी पसंद के अनुसार इसे खरीद सकते हैं। यह कूलर(AC) दूसरे कूलर(AC) से कुछ अलग है। इसे चलाने के लिए इसमें या तो ड्राई आइस का इस्तेमाल करना होता है या फिर पानी का, जिससे ये कमरे को कूल कर सके।
सबसे अच्छी बात यह है कि इससे बिजली खपत न के बराबर होती है। इसे टेबल फैन की तरह किसी स्टडी टेबल पर रख सकते हैं या फिर बेड के पास। यह टेबल पर काम करने वाले लोगों के लिए बेहतरीन डिवाइस है। यह जानकारी पाठकों की डिमांड पर तैयार की गई है, इसका किसी व्यक्ति विशेष से कोई संबंध नहीं है।

उप मुख्यमंत्री के काफिले की गाड़ियों पर पथराव

उप मुख्यमंत्री के काफिले की गाड़ियों पर पथराव   

अविनाश श्रीवास्तव 
पटना। बिहार के छपरा जिले में उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य के काफिले की गाड़ियों पर पथराव करने का मामला सामने आया है। पथराव में दो गाड़ियां क्षतिग्रस्त हो गई हैं, डिप्टी सीएम के काफिले की गाड़ियों पर हुए हमले से स्थानीय प्रशासन अलर्ट हो गया है।
छपरा जिला प्रशासन ने डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य के काफिले की क्षतिग्रस्त गाड़ियों को अपने कब्जे में ले लिया है। इस हमले में शामिल एक युवक को स्थानीय पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। पकड़े गए युवक से पुलिस पूछताछ करने में जुटी हुई है।
बता दें कि केशव प्रसाद मौर्य सम्राट अशोक की जयंती में शामिल होने के लिए पटना आए थे। मिली जानकारी के मुताबिक, हमला नया गांव के बाजितपुर के पास हुआ। उस समय डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य के काफिले की गाड़ियां छपरा से होते हुए वापस यूपी आ रही थी। इसी दौरान नया गांव के पास रोडरेज की घटना हो गई, जिसके बाद पथराव किया गया। पुलिस ने इस मामले में विकास नाम के युवक को हिरासत में लिया है।
केशव प्रसाद मौर्य इस समय विधान परिषद के सदस्य हैं। विधानसभा चुनाव में कौशांबी जिले की सिराथू सीट से उन्हें टिकट दिया गया था, लेकिन वह समाजवादी पार्टी के टिकट पर चुनाव लड़ रहीं पल्लवी पटेल के हाथों शिकस्त का सामना करना पड़ा। इसके बावजूद उनका कद कम नहीं हुआ उन्हें योगी सरकार 2.0 में एक बार फिर से डिप्टी सीएम बनाया गया। केशव प्रसाद मौर्य पिछड़ा वर्ग के बड़े नेता हैं।

प्राधिकृत प्रकाशन विवरण

प्राधिकृत प्रकाशन विवरण     

1. अंक-183, (वर्ष-05)
2. रविवार, अप्रैल 10, 2022
3. शक-1984, चैत्र, शुक्ल-पक्ष, तिथि-नवमी, विक्रमी सवंत-2078।   
4. सूर्योदय प्रातः 07:04, सूर्यास्त: 06:24।
5. न्‍यूनतम तापमान- 25 डी.सै., अधिकतम-42+ डी सै.। उत्तर भारत में बरसात की संभावना।
6. समाचार-पत्र में प्रकाशित समाचारों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है। सभी विवादों का न्‍याय क्षेत्र, गाजियाबाद न्यायालय होगा। सभी पद अवैतनिक है।
7.स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक राधेश्याम व शिवांशु, (विशेष संपादक) श्रीराम व सरस्वती (सहायक संपादक) के द्वारा (डिजीटल सस्‍ंकरण) प्रकाशित। प्रकाशित समाचार, विज्ञापन एवं लेखोंं से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं हैं। पीआरबी एक्ट के अंतर्गत उत्तरदायी।
8. संपर्क व व्यवसायिक कार्यालय- चैंबर नं. 27, प्रथम तल, रामेश्वर पार्क, लोनी, गाजियाबाद उ.प्र.-201102।
9.पंजीकृत कार्यालयः 263, सरस्वती विहार लोनी, गाजियाबाद उ.प्र.-201102
http://www.universalexpress.page/
www.universalexpress.in
email:universalexpress.editor@gmail.com
संपर्क सूत्र :- +919350302745 
           (सर्वाधिकार सुरक्षित)

शुक्रवार, 8 अप्रैल 2022

'नवरात्रि' का आठवां दिन, माता महागौरी की पूजा

'नवरात्रि' का आठवां दिन, माता महागौरी की पूजा    

सरस्वती उपाध्याय                
चैत्र नवरात्रि को हिंदू धर्म में विशेष माना गया है‌। नवरात्रि में मां दुर्गा की विशेष उपासना का विधान है। मान्यता है कि नवरात्रि में मां की पूजा का जीवन में विशेष फल प्राप्त होता हैं। 9 अप्रैल को चैत्र नवरात्रि का आठवां दिन है। पंचांग के अनुसार, चैत्र माह की शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि है‌। इसे महा अष्टमी भी कहा जाता है। नवरात्र के आठवें दिन मां के आठवें स्वरूप महागौरी की पूजा की जाती है। इस दिन मां दुर्गा के इस रूप की पूजा विशेष कल्याणकारी मानी जाती है‌। नवरात्रि में अष्टमी और नवमी तिथि का खास महत्व होता है। नवरात्रि के आठवें दिन माता महागौरी की पूजा की जाती है।

इनका ऊपरी दाहिना हाथ अभय मुद्रा में रहता है और निचले हाथ में त्रिशूल है। ऊपर वाले बाएं हाथ में डमरू जबकि नीचे वाला हाथ शान्त मुद्रा में है। मां का प्रिय फूल रात की रानी है और राहु ग्रह पर इनका आधिपत्य रहता है। इसलिए राहु संबंधी समस्याओं से छुटकारा पाने के लिए महागौरी की पूजा करनी चाहिए। जो लोग अपने अन्न-धन और सुख-समृद्धि में वृद्धि करना चाहते हैं, उन्हें इस दिन महागौरी की उपासना जरूर करनी चाहिए। 

माता महागौरी की पूजा विधि...

अष्टमी के दिन सुबह सबसे पहले स्नान करें और स्वच्छ कपड़े पहनें। इसके बाद घर के मंदिर में लकड़ी की चौकी पर महागौरी की प्रतिमा स्थापित करें। मां के आगे दीप जलाएं और फल, फूल, प्रसाद का अर्पण करें। मां की आरती के बाद कन्या पूजन करें। 
आज महाअष्टमी के दिन देवी दुर्गा के महागौरी के निमित्त उपवास किया जाता है। लेकिन धर्मशास्त्र का इतिहास चतुर्थ भाग के पृष्ठ- 67 पर चर्चा में ये उल्लेख भी मिलता है कि पुत्रवान व्रती इस दिन उपवास नहीं करते। साथ ही वह नवमी तिथि को पारण न करके अष्टमी को ही व्रत का पारण कर लेते हैं।

माता महागौरी का मंत्र...

सर्वमङ्गल माङ्गल्ये शिवे सर्वार्थ साधिके।
शरण्ये त्र्यम्बके गौरी नारायणी नमोsस्तुते।।

माता महागौरी की आरती...

जय महागौरी जगत की माया।
जया उमा भवानी जय महामाया।।
हरिद्वार कनखल के पासा।
महागौरी तेरा वहां निवासा।।
चंद्रकली और ममता अंबे।
जय शक्ति जय जय मां जगदंबे।। 
भीमा देवी विमला माता।
कौशिकी देवी जग विख्याता।।
हिमाचल के घर गौरी रूप तेरा।
महाकाली दुर्गा है स्वरूप तेरा।। 
सती ‘सत’ हवन कुंड में था जलाया। 
उसी धुएं ने रूप काली बनाया।। 
बना धर्म सिंह जो सवारी में आया। 
तो शंकर ने त्रिशूल अपना दिखाया।। 
तभी मां ने महागौरी नाम पाया। 
शरण आनेवाले का संकट मिटाया।। 
शनिवार को तेरी पूजा जो करता।
मां बिगड़ा हुआ काम उसका सुधरता।। 
भक्त बोलो तो सोच तुम क्या रहे हो।
महागौरी मां तेरी हरदम ही जय हो।।

सीएम शिवराज ने भूपेश सरकार पर साधा निशाना

सीएम शिवराज ने भूपेश सरकार पर साधा निशाना


दुष्यंत टीकम            

राजनांदगांव। छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव जिले के खैरागढ़ विधानसभा उपचुनाव में साल्हेवारा और गंडई की चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने भूपेश सरकार पर जमकर निशाना साधा। चौहान ने छत्तीसगढ़ में भाजपा की पूर्ववर्ती रमन सरकार और कांग्रेस की भूपेश सरकार के बीच फर्क बताते हुए कहा कि भाजपा की सरकार के समय छत्तीसगढ़ का मतलब विश्वसनीय छत्तीसगढ़ होता था, लेकिन वर्तमान भूपेश सरकार भ्रष्टाचार के लिए जानी जाती है।

चौहान ने आरोप लगाते हुए कहा कि भूपेश सरकार ने गरीबों को दिए जाने वाले चावल में भ्रष्टाचार किया है। भूपेश सरकार गरीबों का 5 किलो चावल खाने वाली सरकार है। ये गरीबों का मकान भी खा गए। उन्होंने कहा कि मध्यप्रदेश में हमने 24 लाख 50 हजार मकान बनाकर गरीबों को दे दिए हैं और छह लाख मकानों का काम चल रहा है। मध्यप्रदेश में हर बेघर को घर देने का कार्य किया जा रहा है, जबकि छत्तीसगढ़ की भूपेश बघेल सरकार ने गरीबों के लिए बनने वाले आवास में राज्य का हिस्सा देने से हाथ खड़े कर दिए हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस नहीं चाहती कि गरीब के सिर पर अपनी छत हो। उन्होंने राज्य की कांग्रेस सरकार को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि ये छत्तीसगढ़ में वैक्सीन पर घटिया राजनीति करते रहे, जबकि मध्यप्रदेश में गरीबों के बच्चों की पढ़ाई का खर्च भाजपा सरकार वाहन करती है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आयुष्मान योजना गरीबों के इलाज के लिए दी, वहीं गरीब विरोधी कांग्रेस सरकार ने इसे छत्तीसगढ़ में बंद कर दिया।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस की सरकार में छत्तीसगढ़ प्रदेश का विकास पूरी तरह ठप हो गया है। बघेल बदलापुर की राजनीति कर रहे हैं। उन्होंने बेरोजगारी भत्ता देने के कांग्रेस के चुनावी वादे पर कहा कि कांग्रेस सरकार छत्तीसगढ़ के युवाओं को न तो रोजगार दे रही है और न ही बेरोजगारी भत्ता। सरकार बेरोजगारी भत्ता भी खा गई। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने किसानों के साथ धोखा किया है। वादे के मुताबिक किसानों का पूरा कर्ज माफ नहीं किया। कांग्रेस ने चुनाव में धान का बोनस देने का वादा किया था, लेकिन धान का बोनस भी खा गए। उन्होंने कवर्धा में हिंदुत्व की आस्था के साथ हुए कृत्य की याद ताजा करते हुए कहा कि भूपेश के राज में भगवा ध्वज का अपमान हुआ। राज्य में कांग्रेस सरकार ने निर्माण के नाम पर कुछ नहीं किया। छत्तीसगढ़ का सारा विकास भाजपा की सरकार ने किया है।

बारिश के दौरान फटे बादल, नदी में पानी का सैलाब

बारिश के दौरान फटे बादल, नदी में पानी का सैलाब  पंकज कपूर  अल्मोड़ा। भारी बारिश के दौरान फटे बादल की वजह से सूखी पड़ी नदी में पानी का सैलाब ...