मंगलवार, 5 अप्रैल 2022

ट्रैक्टर ट्राली पलटने से 4 श्रद्धालुओं की मौंत

ट्रैक्टर ट्राली पलटने से 4 श्रद्धालुओं की मौंत  

संदीप मिश्र              
मैनपुरी। उत्तर प्रदेश में मैनपुरी जिले के औंछा थाना क्षेत्र में ट्रैक्टर ट्राली पलटने से चार श्रद्धालुओं की मृत्यु हो गयी, जबकि 24 से अधिक घायल हो गये।
पुलिस सूत्रों ने मंगलवार को बताया कि बीती देर रात यह हादसा उस समय हुआ जब फिरोजाबाद के जसराना क्षेत्र के खडीत मिलावटी गांव निवासी श्रद्धालु शीतला देवी माता मन्दिर मैनपुरी से नैजा चढाकर वापस लौट रहे थे कि ग्राम नगला हार के पास मैनपुरी औछा रोड पर ट्रैक्टर ट्राली पलट गयी।
इस हादसे में मालती देवी (35), पुत्री गरिमा (10), रागिनी (16) और गीतादेवी (65) की मौत हो गयी जबकि अलका, रीना, सुंदरवती, लक्ष्मी, मीरा, कमलेश, चरण सिंह, छोटेलाल, ओमवती, सुषमा, जय देवी.केशवती, गुड्डी, संध्या, प्रिया, नीलेश, रिया समेत अन्य घायल हो गए। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

100 दिनों में कियें जाने वाले कामों की रिपोर्ट: सीएम

100 दिनों में कियें जाने वाले कामों की रिपोर्ट: सीएम  

संदीप मिश्र       
लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपने नवगठित मंत्रिमंडल के सहयोगी मंत्रियों से मंगलवार को अगले 100 दिनों में किये जाने वाले विभागीय कामों की कार्ययोजना रिपोर्ट लीं। आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि योगी ने मंगलवार को मंत्रियों के साथ विभागीय कामों की समीक्षा बैठक की। इसमें सभी मंत्रियों से अगले 100 दिन के काम का प्लान मांगा।
मुख्यमंत्री योगी अब मंत्रियों द्वारा दी गयी विभागवार कार्ययोजना का प्रस्तुतीकरण देख उसकी समीक्षा की। सूत्रों के अनुसार इस कड़ी में मुख्यमंत्री ने मंगलवार को लोकभवन मे समीक्षा बैठक आहूत की है। गौरतलब है कि 25 मार्च को मुख्यमंत्री योगी ने मंत्रिमंडल के सहयोगी मंत्रियों के साथ शपथ ग्रहण कर राज्य में भाजपा सरकार के दूसरे कार्यकाल का आगाज किया था।
मंत्रियों को विभागों का बंटवारा किये जाने के साथ ही योगी ने सभी मंत्रियों से उनके संबद्ध विभागों के अगले 100 दिन के कामों की कार्ययोजना रिपोर्ट देने को कह दिया था।

प्राधिकृत प्रकाशन विवरण

प्राधिकृत प्रकाशन विवरण     

1. अंक-179, (वर्ष-05)
2. बुधवार, अप्रैल 6, 2022
3. शक-1984, चैत्र, शुक्ल-पक्ष, तिथि-पंचमी, विक्रमी सवंत-2078।      
4. सूर्योदय प्रातः 07:04, सूर्यास्त: 06:24।
5. न्‍यूनतम तापमान- 23 डी.सै., अधिकतम-38+ डी सै.। उत्तर भारत में बरसात की संभावना।
6. समाचार-पत्र में प्रकाशित समाचारों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है। सभी विवादों का न्‍याय क्षेत्र, गाजियाबाद न्यायालय होगा। सभी पद अवैतनिक है।
7.स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक राधेश्याम व शिवांशु, (विशेष संपादक) श्रीराम व सरस्वती (सहायक संपादक) के द्वारा (डिजीटल सस्‍ंकरण) प्रकाशित। प्रकाशित समाचार, विज्ञापन एवं लेखोंं से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं हैं। पीआरबी एक्ट के अंतर्गत उत्तरदायी।
8. संपर्क व व्यवसायिक कार्यालय- चैंबर नं. 27, प्रथम तल, रामेश्वर पार्क, लोनी, गाजियाबाद उ.प्र.-201102।
9.पंजीकृत कार्यालयः 263, सरस्वती विहार लोनी, गाजियाबाद उ.प्र.-201102
http://www.universalexpress.page/
www.universalexpress.in
email:universalexpress.editor@gmail.com
संपर्क सूत्र :- +919350302745 
           (सर्वाधिकार सुरक्षित)

सोमवार, 4 अप्रैल 2022

अराजकता-लोकतंत्र 'संपादकीय'

अराजकता-लोकतंत्र      'संपादकीय' 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की लोकप्रियता का दुरुपयोग के भिन्न युग का शुभारंभ हो गया है। इस युग का कोई नामकरण तो नहीं किया गया हैं‌। परंतु, यदि इस युग की प्रवाह पर नियंत्रण नहीं किया गया, तो भाजपा के पतन का बीज अंकुरित होने से कोई नहीं रोक पाएगा।
दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र भारत गणराज्य के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में राष्ट्र प्रगतिशीलता के मार्ग पर आगे बढ़ रहा है। लोकसभा में प्रति विधेयक पारित होने से पूर्व राष्ट्र और जनहित की कसौटी पर परखा जाता है। यह दूर दृष्टिकोण राष्ट्र प्रगति का आधार स्तंभ है। खामी इंसान का स्वाभाविक गुण है, लेकिन सुधार का नजरिया गलती शेष रहने का आभास खत्म कर देता है। भाजपा दल के दोनों शीर्ष नेता (मोदी-योगी) जनकल्याण और राष्ट्र निर्माण के प्रति समर्पित भाव से सेवारत हैं। इसी मगन शीलता के चलते इसके विपरीत भाजपा के जनप्रतिनिधियों ने संयम का तर्पण कर दिया है। निरंकुश विचार बुद्धि पर हावी हो गए हैं। संवैधानिक और लोकतंत्र के चीर हरण करने पर आमादा हो गए हैं। इसमें नौकरशाही भी संविधान और गणराज्य की मर्यादा लांघकर सहयोग की भावना से साथ-साथ कदम ताल ठोक रहे हैं। उदासीनता का इससे बड़ा कोई दूसरा उदाहरण नहीं है। गाजियाबाद के जनप्रतिनिधियों के पत्रों, व पत्रों में अंकित आदेश स्पष्ट रूप से रूढ़िवादिता के पक्षकार है। शिक्षित समाज का यह भी एक घिनौना चेहरा है। 21वीं शताब्दी में भारतीयों ने किसी प्रकार छुआछूत से तो छुटकारा पा लिया है। लेकिन भेदभाव का जहर अधिक विषाक्तता बनता जा रहा है। मौलिक अधिकारों का दमन किया जा रहा है। सामाजिक सौहार्द और आपसी भाईचारे के विरुद्ध दरार और गहरी करने का प्रयास किया जा रहा है। प्रभावित सहयोगी सरकारी अधिकारी अकारण ही मुंछो पर ताव दे रहे है। तलवे चाटने की कहावत सिद्ध करने से क्या लाभ ? जनता सब कुछ जानती है। समय रहते ही विभागीय सहायक आयुक्त ने नियंत्रणात्मक प्रक्रिया का उपयोग किया। 
परंतु तानाशाही का यह मंजर तो और भी खौफनाक लगता है। भ्रष्टाचार की परत खोलने पर बलिया के जिलाधिकारी ने सूचना प्रदान करने वाले पत्रकारों को कारागार भिजवा दिया। वैसे तो पत्रकार समाज को अधिकारियों से सहयोग की अपेक्षा नहीं करनी चाहिए। यदि अपेक्षा रखोगे तो खामियाजा भुगतना पड़ेगा। इसके विपरीत संबंधित अधिकारी की लापरवाही व हिस्सेदारी को जनता में उजागर करने का प्रयास करना चाहिए। न्याय की अपेक्षा भी बेईमानी होगी। दलालों के लिए सुविधाएं होती होगी, कलमकारों के लिए नहीं होती हैं। पत्रकारिता का वास्तविक स्वरूप संघर्ष हैं, जहां समाज और राष्ट्र में व्याप्त बुराईयों के खिलाफ जंग लड़नी होती हैं। 
हाल ही में घटने वाली घटनाएं गणराज्य की नींव में दीमक के समान है। उत्तर प्रदेश में प्रशासन की लापरवाही स्पष्ट रूप से देखी जा सकती है। लापरवाह प्रशासनिक अधिकारी और अपराधी जनता के साथ खुलेआम लूट-खसौट पर उतर आए हैं। जिम्मेदार जनप्रतिनिधि अपेक्षाकृत प्रक्रिया में संलिप्त हो गए हैं। गणराज्य की गरिमा को तार-तार करने की शुरुआत, प्रतीत हो रहा है उत्तर प्रदेश से ही होगी। न्यायपालिका को उत्तर प्रदेश की संवेदनशीलता पर स्वत: संज्ञान लेने की आवश्यकता है।
राधेश्याम    'निर्भयपुत्र'

भ्रष्टाचार के कारण औरैया के डीएम को निलंबित किया

भ्रष्टाचार के कारण औरैया के डीएम को निलंबित किया  

हरिओम उपाध्याय                   
लखनऊ। भ्रष्टाचार में लिप्त होने के साथ उसके खिलाफ आंख बंद करना तथा सरकारी कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को बर्दाश्त नहीं है। मुख्यमंत्री के रूप में अपनी दूसरी पारी शुरू करने वाले योगी आदित्यनाथ ने बीते बुधवार को सोनभद्र के जिलाधिकारी टीके शिबू तथा गाजियाबाद के एसएसपी पवन कुमार को निलंबित किया था। सोमवार को उनके निर्देश पर 2013 बैच के आईएएस अफसर औरैया के डीएम सुनील कुमार वर्मा को निलंबित कर दिया गया है।
औरैया के जिलाधिकारी सुनील कुमार वर्मा को भ्रष्टाचार और जनता की शिकायतें न सुनने के कारण निलंबित किया गया है। अपर मुख्य सचिव सूचना नवनीत सहगल ने बताया है कि जिलाधिकारी के खिलाफ विजिलेंस जांच का निर्देश भी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दिया है। सुनील कुमार वर्मा के खिलाफ कई मामले मिलने के बाद सीएम योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर शासन ने सोमवार को बड़ी कार्रवाई की है। 
औरैया के डीएम सुनील कुमार को निलंबित करने के साथ ही उनकी संपत्तियों की विजिलेंस जांच कराने का भी निर्देश दिया गया है। उनके खिलाफ भ्रष्टाचार से जुड़ी कई शिकायतें सीएम कार्यालय को मिली थीं। उनके खिलाफ भ्रष्टाचार तथा काम में लापरवाही की भी शिकायत मिली हैं। औरैया के डीएम 2013 बैच के आइएएस अफसर सुनील कुमार वर्मा को सस्पेंड करने के बाद उनके खिलाफ जांच के आदेश भी दिए गए हैं। रायबरेली के निवासी सुनील कुमार वर्मा की विजिलेंस जांच होगी।

सीएम ने 'स्कूल चलो' अभियान का आगाज किया

सीएम ने 'स्कूल चलो' अभियान का आगाज किया  

सुनील पुरी           
फतेहपुर/श्रावस्ती। चार अप्रैल से तीस अप्रैल तक सभी परिषदीय विद्यालयों में वृहद स्तर पर आयोजित होने वाले 'स्कूल चलो' अभियान का सोमवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने श्रावस्ती जनपद से आगाज किया। जिसका सजीव प्रसारण जिले के 2,128 परीषदीय विद्यालयों में विधायकों, जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में बच्चों व शिक्षकों ने देखा। विकास भवन में भी कार्यक्रम का आयोजन हुआ। उसके तत्पश्चात डीएम ने बाइक रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
विकास भवन सभागार में जिलाधिकारी अपूर्वा दुबे की उपस्थिति में सजीव प्रसारण देखा व सुना गया। इसके पश्चात जनपद स्तरीय स्कूल चलो अभियान कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के चित्र पर माल्यापर्ण व दीप प्रज्जवलित करके किया। बच्चों ने सरस्वती वंदना प्रस्तुत किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री के दिए गए निर्देशों का शत प्रतिशत अनुपालन सुनिश्चित किया जाए। शिक्षक अपने दायित्वों का निर्वहन ईमानदारी से करें। परिषदीय विद्यालयों में बच्चों का नामांकन कार्य तत्तपरता के साथ करें। शिक्षा सभी का मौलिक अधिकार है। इससे कोई भी बच्चा वंचित न रहने पाए। बच्चों का नामांकन का शत-प्रतिशत करने के लिए कार्य योजना बनाकर अभिभावकों को शिक्षा के प्रति जागरूक करते हुए नामंकन कराया जाए। स्कूल चलो अभियान की बाइक रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। जिलाधिकारी ने जनपद में आज नामांकन करने वाले पांच बच्चों करन कक्षा 01, विकास खंड तेलियानी के प्राथमिक विद्यालय त्रिलोकीपुर, सुमन देवी कक्षा 06 उच्च प्राथमिक विद्यालय बिलन्दा, कु. कल्पना देवी कक्षा 06 उच्च प्राथमिक विद्यालय (कंपोजिट) अवधेशनगर, आयुष कुमार कक्षा 01 प्राथमिक विद्यालय कांधी, कु. शिवकुमारी कक्षा 01 प्राथमिक विद्यालय नरायनपुर (कम्पोजिट) को मॉडल के रूप रोली टीका, फूल, शिक्षा की किट देकर पढ़ने के लिए बच्चों का हौसला बढ़ाया। वर्ष 2021-22 के वार्षिक परीक्षा परिणाम में विकास खंड में सर्वाधिक अंक प्राप्त करने वाले बच्चों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। परिषदीय विद्यालयों में सर्वाधिक नामांकन करने वाले पांच प्रधानाध्यापकों को प्रशस्ति पत्र व अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर प्रशिक्षु आईएएस/जिला पंचायत राज अधिकारी निधि बंसल, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी सहित खंड शिक्षा अधिकारी एवं अध्यापकगण उपस्थित रहे।

'स्मार्ट फोन वितरण' कार्यक्रम का शुभारंभ किया

'स्मार्ट फोन वितरण' कार्यक्रम का शुभारंभ किया      

विजय कुमार                     
कौशाम्बी‌‌। मुख्यमंत्री की मंशा के अनुरूप अपर जिलाधिकारी जयचन्द्र पाण्डेय द्वारा महामाया राजकीय महाविद्यालय, ओसा में आयोजित स्मार्ट फोन वितरण कार्यक्रम का द्वीप प्रज्ज्वलित कर शुभारंभ किया गया तथा स्मार्ट फोन वितरण योजना के प्रथम चरण में सोमवार को महाविद्यालय के स्नातक अन्तिम वर्ष के 48 छात्र-छात्राओं को स्मार्ट फोन वितरित किया गया। अपर जिलाधिकारी ने छात्र-छात्राओं को सम्बोधित करते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा युवा तकनीकी सशक्तिकरण हेतु टैबलेट/स्मार्ट फोन छात्र-छात्राओं को दिये जाने का सराहनीय निर्णय लिया गया है। उन्होंने छात्र-छात्राओं से कहा कि आप लोग अपने अध्ययन में इसका सदुपयोग कर लाभ उठायें इस अवसर पर प्राचार्य ने भी छात्र-छात्राओं को सम्बोधित किया। कार्यक्रम का संचालन स्मार्ट फोन नोडल अधिकारी डॉ. अजय कुमार द्वारा किया गया। कार्यक्रम में डॉ. अरविन्द कुमार, डॉ. अनिल कुमार, डॉ. नीलम वाजपेयी, डॉ. भावना केसरवानी, डॉ. रीता दयाल, डॉ. पवन कुमार, डॉ. रमेश कुमार, डॉ. संतोष कुमार एंव डॉ. शैलेश कुमार आदि उपस्थित रहें।

इंडोनेशिया में 6.0 तीव्रता का भूकंप, झटके

इंडोनेशिया में 6.0 तीव्रता का भूकंप, झटके  अखिलेश पांडेय  जकार्ता। इंडोनेशिया के पूर्वी प्रांत मालुकु में सोमवार के तेज झटके महसूस किए गए। इ...