मंगलवार, 29 मार्च 2022

गृहमंत्री नरोत्‍तम ने जांच के आदेश जारी कियें

गृहमंत्री नरोत्‍तम ने जांच के आदेश जारी कियें

मनोज सिंह ठाकुर            

भोपाल। व्‍यापमं द्वारा आयोजित पुलिस आरक्षक भर्ती परीक्षा में धांधली की शिकायतों के बाद गृहमंत्री नरोत्‍तम मिश्रा ने जांच के आदेश जारी कर दियें हैं। उन्‍होनें मंगलवार को मीडिया से चर्चा के दौरान स्‍वयं इस बात की जानकारी दी। जांच मैप आइटी (मध्यप्रदेश एजेंसी फॉर प्रमोशन ऑफ इंफोर्मेशन टेक्नॉलोजी) के सहयोग से कराई जाएगी। गौरतलब है कि आरक्षक भर्ती परीक्षा के नतीजों में सामने आई गड़बड़ी को लेकर सोमवार को कुछ अभ्‍यर्थियों ने गृहमंत्री से मुलाकात की थी। 

उनकी शिकायतो का संज्ञान लेकर गृहमंत्री ने जांच के आदेश दियें हैं। गृहमंत्री नरोत्‍तम मिश्रा ने इस संदर्भ में कहा कि पुलिस आरक्षक भर्ती परीक्षा का नतीजा एक ही बार आया है। अगर इसमें किसी ने कूटरचित हेरफेर किया है तो उसकी जानकारी दें। इस विषय में अभ्यर्थियों की शिकायत के बाद मैपआइटी के सहयोग से पूरे मामले की जांच के आदेश दे दियें गए हैं।

लोकसभा में पुनः जशपुर की रेल लाइन, मांग उठाई

लोकसभा में पुनः जशपुर की रेल लाइन, मांग उठाई   

संदीप मिश्र                
रायगढ़। रायगढ़ लोकसभा सांसद गोमती साय ने सोमवार धारा-377 के तहत लोकसभा में एक बार पुनः जशपुर जिले की रेल लाइन की मांग उठाते हुए कहा कि अध्यक्ष जोहार, मैं अपने संसदीय क्षेत्र रायगढ़ के जिला जशपुर के निवासियों के आवागमन में हो रही भारी असुविधा की ओर अध्यक्ष का ध्यान आकर्षित करना चाहूंगी। महोदय मेरा संसदीय क्षेत्र आदिवासी बहुल क्षेत्र है व रेल मार्ग से काफी दूर है। जशपुर जिला रायगढ़ रेलवे लाईन से 200 किलोमीटर व अंबिकापुर रेलवे लाईन से भी 200 किलोमीटर दूर है व पूर्व में कोरबा लोहरदगा रेल लाईन विस्तार हेतु सर्वे भी किया गया था किंतु अभी तक इस संबंध में रेल मंत्रालय द्वारा कोई परिणाम जनक कार्य नहीं हुआ है। नेशनल हाईवे की खराब स्थिति के कारण यहां के निवासियों को आवागमन में भारी दिक्कत हो रही है। 
अतः महोदय आपके माध्यम से मैं रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से अनुरोध करूंगी कि मेरे संसदीय क्षेत्र में रेल लाईन के विस्तार के लिए तत्काल पहल करने की कृपा करें। जिससे मेरे संसदीय क्षेत्र के निवासियों को हो रही असुविधा को दूर किया जा सके। 

ओबीसी को आरक्षण सुनिश्चित किए जाने की मांग

ओबीसी को आरक्षण सुनिश्चित किए जाने की मांग 

अकांशु उपाध्याय                            
नई दिल्ली। राज्यसभा में मंगलवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के सुशील कुमार मोदी ने अनुसूचित जाति और अनुसचित जनजाति को एक ही सूची के आधार पर शिक्षा, नौकरियों और राजनीति में मिलने वाले आरक्षण की तर्ज पर अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) को आरक्षण सुनिश्चित किए जाने की मांग की और सुझाव दिया कि इसे सुनिश्चित करने के लिए केंद्र सरकार को आवश्यकता अनुसार कानून बनाना चाहिए।
राज्यसभा में शून्य काल के दौरान मोदी ने उच्चतम न्यायालय द्वारा पिछले साल महाराष्ट्र में स्थानीय निकाय चुनावों में ओबीसी के लिए 27 प्रतिशत आरक्षण पर रोक लगाए जाने संबंधी फैसले का हवाला देते हुए कहा कि इसके परिणामस्वरूप महाराष्ट्र और मध्य प्रदेश में पंचायत और शहरी निकायों के चुनावों को स्थगित करना पड़ा है।
उन्होंने कहा कि कर्नाटक और बिहार में भी चुनाव कराना मुश्किल हो गया है क्योंकि राजनीतिक आरक्षण की अलग सूची बनाना बहुत ही कठिन काम है। साथ ही कहा कि ‘इसलिए मैं आपसे आग्रह करूंगा कि जिस तरह से एसटी व एससी के लिए एक ही सूची है और जिसके आधार पर शिक्षा, नौकरी और राजनीतिक आरक्षण का लाभ मिलता है। ठीक उसी प्रकार ओबीसी के लिए भी एक ही लिस्ट के आधार पर आरक्षण होना चाहिए। इसे सुनिश्चित करने के लिए आवश्यकतानुसार कानून बनाया जाए।
द्रविड़ मुनेत्र कषगम के पी विल्सन ने भी इस मुद्दे को उठाया और कहा कि सर्वोच्च अदालत के फैसले से संवैधानिक संकट की स्थिति उत्पन्न हो गई है क्योंकि 1992 में स्थानीय निकायों के चुनाव में आरक्षण की संवैधानिक व्यवस्था की गई थी। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार को इस गतिरोध को दूर करने के लिए आवश्यक कदम उठाने चाहिए।

एलपीजी सिलेंडर की कीमत 1,000 रुपये के पार

एलपीजी सिलेंडर की कीमत 1,000 रुपये के पार  

अकांशु उपाध्याय           
नई दिल्ली। गैस-सिलेंडर की कीमतों में इजाफा हो गया है। जिसके बाद कुछ शहरों में एलपीजी सिलेंडर की कीमत 1,000 रुपये के पार पहुंच गई है। लेकिन ऐसे में आपके पास सिर्फ 669 रुपये में गैस सिलेंडर खरीदने का मौका है। महंगाई के बीच आप सस्ते में गैस-सिलेंडर खरीद सकते हैं।
आपको बता दें इंडेन अपने ग्राहकों के लिए एक नया कंपोजिट सिलेंडर लेकर आई है। जिसको आप 14.2 किलो वाले सिलेंडर की तुलना में सस्ते में खरीद सकते हैं‌। इंडेन ग्राहकों के लिए कंपोजिट सिलेंडर लेकर आई है जिसका वजन 10 किलो है।
दिल्ली में 10 किलोग्राम कंपोजिट गैस सिलेंडर की कीमत 669 रुपये है। इसके अलावा 14.2 किलो वाले नॉन-सब्सिडी सिलेंडर की कीमत राजधानी में 950 रुपये है।
आपको बता दें कल यानी 22 मार्च को तेल कंपनी ने कंपोजिट सिलेंजर की कीमतों में भी 35 रुपये का इजाफा किया। कंपोजिट सिलेंडर के लेटेस्ट रेट्स- मुंबई – 669 कोलकाता – 687 चेन्नई – 680 लखनऊ – 695 जयपुर – 672 पटना – 732 14.2 किलो वाले सिलेंडर के लेटेस्ट रेट्स- मुंबई – 950 कोलकाता – 976 चेन्नई – 966 लखनऊ – 988 जयपुर – 954 पटना – 1,048 गैस का भी लग सकेगा पता आपको बता दें यह नया सिलेंडर पूरी तरह जंग रोधी है।
इसके अलावा यह सिलेंडर कभी ब्लास्ट नहीं होगा। ये सिलेंडर ट्रांसपेरेंट नेचर के हैं जिससे ग्राहकों को एलपीजी के स्तर को देखना आसान साबित होगा। यानी कि ग्राहक पता लगा सकेंगे कि इसमें कितनी गैस बची है और कितनी खत्म हो गई है।

सूखी हवाओं की वजह से दिन का पारा चढ़ा

सूखी हवाओं की वजह से दिन का पारा चढ़ा 

मनोज सिंह ठाकुर               

भोपाल। मध्यप्रदेश में सूखी हवाओं की वजह से अब दिन का पारा चढ़ने लगा है। मौसम वैज्ञानिक पीके साहा के मुताबिक, मंगलवार से लगातार तीन दिन तक पारा चढ़ेगा। इस दौरान धार, खंडवा, रतलाम, ग्वालियर, गुना, सागर और भोपाल में लू चल सकती है। हालांकि, अभी रात का पारा 20 से ज्यादा नहीं जाएगा। रात को गर्मी से कुछ राहत रहेगी।

मौसम वैज्ञानिक के मुताबिक शुष्क हवाओं के कारण दिन का पारा चढ़ रहा है। इसी वजह से प्रदेश के ज्यादातर इलाकों में पारा 42 के पार चला गया है। इंदौर और भोपाल में आज यह 40 के पार निकल सकता है। इसके साथ ही आसमान साफ होने के कारण रात को तपिश जल्दी कम हो जाती है। जिससे रात का पारा नहीं चढ़ रहा है। रात 2 बजे के बाद मौसम में हल्की ठंडक हो जाती है।

मध्यप्रदेश के बैतूल और भोपाल समेत आधे जिलों में रात का पारा लुढ़का है। भोपाल में सबसे ज्यादा करीब 2 डिग्री तापमान नीचे आया है। इसके अलावा बैतूल, गुना, खंडवा, खरगौन, उज्जैन और सागर में न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। उधर इंदौर और जबलपुर समेत प्रदेश के अधिकांश इलाकों में रात का पारा चढ़ गया है। प्रदेशभर में रात का पारा 20 डिग्री के आसपास रहा।

रूसी अरबपति रोमन को दिया जहर, भर्ती करवाया

रूसी अरबपति रोमन को दिया जहर, भर्ती करवाया 

अखिलेश पांडेय          

मॉस्को। रूसी अरबपति रोमन अब्रामोविच को जहर दिए जाने की खबर है। रिपोर्ट के मुताबिक, कथित तौर पर कुछ हफ्ते पहले रोमन अब्रामोविच को यूक्रेन की राजधानी कीव में एक बैठक के बाद जहर दिया गया था। वे यूक्रेन में जारी रूसी जंग के बीच एक ‘पीसमेकर’ के रूप में काम कर रहे थे।

दरअसल, एक प्रतिनिधिमंडल यूक्रेन पर रूस के हमले को खत्म करने के लिए मार्च महीने की शुरुआत में कीव पहुंचा था। इस प्रतिनिधिमंडल में रूसी अरबपति रोमन अब्रामोविच और यूक्रेनी सांसद रुस्तम उमेरोव समेत दो अन्य अधिकारी शामिल थे। यहां हुई बैठक के बाद इन लोगों में कुछ अजीब से लक्षण दिखाई दिए थे। बैठक खत्म होने के बाद सभी कीव के एक अपार्टमेंट में चले गए थे। लेकिन जब वे सुबह उठे तो उनकी आंखें सूजी हुई थीं और लाल हो गई थीं, शरीर में दर्द हो रहा था साथ ही उनके चेहरे और हाथों की स्किन (त्वचा) निकलने लगी थी। इतना ही नहीं, रोमन को कुछ देर तक दिखना भी बंद हो गया था। इसके बाद उन्हें तुर्की के एक अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती करवाया गया था। खबरों के मुताबिक, उन्हें जहर दिया गया था।

यूपी: उपद्रव के आरोप में 9 लोगों को गिरफ्तार किया

यूपी: उपद्रव के आरोप में 9 लोगों को गिरफ्तार किया       

संदीप मिश्र              

लखनऊ/गोरखपुर। यूपी में योगी आदित्यनाथ के सीएम पद की शपथ लेने वाले दिन यानी, 25 मार्च को गोरखपुर में हुए उपद्रव के आरोप में पुलिस ने 9 लोगों को गिरफ्तार किया है। गौरतलब है कि गिरफ्तार किए गए लोगों में कई समाजवादी पार्टी के नेता हैं। पुलिस ने उपद्रवियों की पहचान ड्रोन कैमरे की रिकॉर्डिंग से की है। वहीं, पुलिस ने 56 लोगों के खिलाफ नामजद और 200 अज्ञात लोगों पर केस दर्ज किया है। कहा जा रहा है कि, समाजवादी पार्टी के नेताओं ने योगी के शपथ वाले दिन गोरखपुर में दंगे की साजिश रची थी।

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में जिस दिन योगी आदित्यनाथ मुख्यमंत्री पद की शपथ ले रहे थे, उसी दिन गोरखपुर जनपद के चौरीचौरा क्षेत्र को आग में झोंकने की साजिश रची गई थी। 25 मार्च को योगी आदित्यनाथ ने इकाना स्टेडियम में दूसरी बार यूपी के सीएम पद की शपथ ली थी। उसी दिन चौरी-चौरा के एक सैनिक की मौत के बाद उसे शहीद का दर्जा दिलाने के लिए भारी हंगामा हो गया। इस दौरान पुलिस की सरकारी गाड़ियों को भी आग के हवाले कर दिया गया। हालत ये थी कि प्रशासनिक अधिकारियों को भी पब्लिक का आक्रोश देखकर पीछे हटना पड़ा। मामले में पुलिस की कार्रवाई के बाद फैलहा सहित आसपास गांवों में सन्नाटा फैल गया है। आला अधिकारियों के निर्देश पर बवाल करने वालों की पहचान के लिए पुलिस भोपा बाजार की दुकानों में लगे सीसीटीवी कैमरों को खंगालने के बाद कार्रवाई कर रही है।

'पीएम' मोदी ने अभिनेत्री रश्मिका की तारीफ की

'पीएम' मोदी ने अभिनेत्री रश्मिका की तारीफ की अकांशु उपाध्याय  नई दिल्ली। नेशनल क्रश रश्मिका मंदाना सिर्फ साउथ सिनेमा का ही नहीं, अब ...