बुधवार, 23 मार्च 2022

संसद ने 1.42 लाख करोड़ के बजट को मंजूरी दी

संसद ने 1.42 लाख करोड़ के बजट को मंजूरी दी  

अकांशु उपाध्याय         

नई दिल्ली। संसद ने वित्त वर्ष 2022-23 के लिए केंद्र शासित प्रदेश जम्मू कश्मीर के 1.42 लाख करोड़ रूपये के बजट को बुधवार को मंजूरी दे दी हैैं। राज्यसभा ने आज इस बजट को चर्चा के बाद ध्वनिमत से लौटा दिया। लोकसभा इसे 14 मार्च को ही मंजूरी दे चुकी है। उच्च सदन ने जम्मू कश्मीर विनियोग विधेयक 2022 और जम्मू कश्मीर विनियोग (क्रमांक दो) विधेयक 2022 को ध्वनिमत से वापस कर दिया। उच्च सदन में चर्चा के दौरान सत्ता पक्ष एवं विपक्ष के सदस्यों के बीच जम्मू कश्मीर में 2019 में अनुच्छेद 370 हटाये जाने से पहले आतंकवादी गतिविधियों के मुद्दे पर तीखी नोंकझोंक हुई।

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने करीब चार घंटे तक चली चर्चा का जवाब देते हुए कहा कि अनुच्छेद 370 हटाये जाने के बाद आप देख सकते हैं कि केंद्र शासित प्रदेश जम्मू कश्मीर के निवासियों तक न्याय पहुंचा, लोकतंत्र पहुंचा, आर्थिक विकास पहुंचा है।

राज्यपाल धनखड़ ने सीएम ममता को लिखा पत्र

राज्यपाल धनखड़ ने सीएम ममता को लिखा पत्र   

मिनाक्षी लोढी           

कोलकाता। पश्चिम बंगाल के राज्यपाल जगदीप धनखड़ ने राज्य के बीरभूम जिले के एक गांव में कुछ मकानों में कथित तौर पर आग लगाए जाने के कारण लोगों की मौत होने के मामले को लेकर बुधवार को मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर नए सिरे से निशाना साधते हुए दावा किया कि राज्य सरकार की ओर से की गई कार्रवाई राजनीति से प्रभावित है और दोषियों को बचाने का प्रयास किया जा रहा है। राज्यपाल ने ममता को एक पत्र लिखकर यह बात कही। रामपुरहाट के बोगतुई गांव में मंगलवार को तड़के करीब एक दर्जन मकानों में कथित तौर पर आग लगाने के बाद दो बच्चों समेत कुल आठ लोगों की मौत हो गई। यह घटना सोमवार को तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के पंचायत स्तर के एक नेता की कथित हत्या के कुछ घंटों के भीतर हुई। ऐसा कहा जा रहा है कि कुछ लोगों ने अपने नेता की हत्या के प्रतिशोध में मकानों में आग लगा दी। धनखड़ ने मंगलवार को रामपुरहाट में आठ लोगों की मौत की इस घटना को ‘भयावह’ करार देते हुए कहा था कि राज्य पूरी तरह से हिंसा और अराजकता की संस्कृति की गिरफ्त में है।

मुख्यमंत्री ने राज्यपाल की टिप्पणी की आलोचना की थी और कहा था कि उनका यह बयान अवांछनीय है। धनखड़ ने बुधवार को बनर्जी को तीन पृष्ठों का एक पत्र लिखकर जवाब दिया और कहा कि मुख्यमंत्री ने घटना पर उनकी संयमित प्रतिक्रिया पर आरोप लगाने वाला रुख अपनाया है।राज्यपाल ने पत्र में कहा कि हमेशा की तरह, आपने रामपुरहाट के इतिहास में सबसे भीषण नरसंहार को लेकर मेरी संयमित प्रतिक्रिया पर आरोप लगाने वाला रुख अपनाया है। स्तब्ध कर देने वाले इस नरसंहार की तुलना कई लोगों द्वारा राज्य में कुछ साल पहले हुई घटनाओं से की जा रही है। उस समय आप विपक्ष में थीं।

उन्होंने कहा कि अलग अलग रुख अपना कर आपने मुझ पर अवांछित बयान देने का आरोप लगाया। जो स्थिति है उसमें मैं मूक दर्शक बन कर नहीं रह सकता। राज्यपाल ने ममता से आत्मावलोकन करने का आह्वान करते हुए कहा कि इस दावे से ज्यादा हास्यास्पद कुछ नहीं हो सकता कि कुछ घटनाओं को छोड़कर राज्य हमेशा शांतिपूर्ण रहा है। साथ ही कहा कि आत्मावलोकन से पता चलेगा है कि आपके द्वारा उठाए गए कदम राजनीति से प्रभावित हैं। पश्चिम बंगाल सरकार ने घटना की जांच के लिए अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (सीआईडी) ज्ञानवंत सिंह की अध्यक्षता में एक विशेष जांच दल (एसआईटी) का गठन किया है। केंद्रीय गृह मंत्रालय ने राज्य सरकार से घटना पर विस्तृत रिपोर्ट मांगी है।

कार्यक्रम, सीएम चौहान की चौथी पारी के दो साल पूरे

कार्यक्रम, सीएम चौहान की चौथी पारी के दो साल पूरे 

मनोज सिंह ठाकुर      

भोपाल। मध्य प्रदेश में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की चौथी पारी के दो साल पूरे होने की खुशी में जगह-जगह कार्यक्रम हो रहे हैं। बुधवार सुबह से कार्यक्रम आयोजित करके भाजपा नेता व कार्यकर्ता खुशियां मना रहे हैं। इसी के तहत शहर की हुजूर विधानसभा क्षेत्र के विधायक रामेश्वर शर्मा ने भी अनूठा आयोजन किया। उन्होंने अपने मालवीय नगर स्‍थित आवास ‘युवा सदन’ के बाहर 15 बुलडोजर खड़े करवाए हैं। बड़ी संख्‍या में यहां भाजपा कार्यकर्ता जमा हुए और ढोल-ढमाके बजाकर मुख्यमंत्री के दो साल पूरे होने का जश्‍न मनाया है।

कुछ देर पहले मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान भी उनके आवास पर पहुंचे। मुख्‍यमंत्री को अपने बीच पाकर भाजपा कार्यकर्ताओं का उत्‍साह चरम पर पहुंच गया और उन्‍होंने ‘बुलडोजर मामा जिंदाबाद’ के नारे लगाए। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि मां, बहन, बेटियों पर जो भी गलत नजर रखेगा, उसे छोड़ा नहीं जाएगा। ऐसे अपराधियों के मकान जमींदोज कर दिए जाएंगे। कानून अलग सजा देगा, लेकिन उनके मकान पहले जमींदोज किए जाएंगे। इस अवसर पर विधायक रामेश्वर शर्मा ने कहा कि बेटियों के आरोपितों के घरों पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का बुलडोजर चल रहा है। श्योपुर के बाद रायसेन के सिलवानी में भी गरीबों पर जुल्‍म करने वाले आरोपितों के घर तोड़े गए हैं। रतलाम में ऐसी ही कार्रवाई की गई है। प्रदेश भर में निरंतर दुराचारियों के आरोपितों के घर तोड़ जा रहे हैं। आगामी दिनों में भी तोड़े जाएंगे।

उपचुनाव: सभी पार्टियों ने प्रत्याशियों का ऐलान किया

उपचुनाव: सभी पार्टियों ने प्रत्याशियों का ऐलान किया  

दुष्यंत टीकम        
रायपुर। खैरागढ़ विधानसभा उपचुनाव के लिए सभी पार्टियों ने प्रत्याशियों का ऐलान कर दिया है। कांग्रेस ने जहां यशोदा वर्मा को प्रत्याशी बनाया है। वहीं बीजेपी ने कोमल जंघेल और जेसीसीजे ने नरेंद्र सोनी को टिकट दिया है।
कांग्रेस ने अपनी जीत सुनिश्चित करने के लिए आज नामांकन रैली निकाली। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल भी इस नामांकन रैली में शामिल हुए। सीएम भूपेश ने उम्मीदवार यशोदा वर्मा को मंच पर बुला कर कहा कि प्रत्याशी यशोदा वर्मा है लेकिन लड़ाई सबको लड़नी है।
उन्होंने कहा कि ये सेमीफाइनल है फाइनल विधानसभा और लोकसभा में लड़ना है। आम जनता तक योजना लेकर पंहुचना है। ऐसी कोई योजना नहीं जिसमें पैसे लूटाने की बात हो। कभी ऋण माफी 200 करोड़ से ऊपर नहीं गया, हमने 8000 करोड़ से अधिक कर्ज माफ किया। किसानों को 2500 रुपये धान का मिल रहा है। इस दौरान सीएम बघेल ने बीजेपी पर जमकर निशाना साधा है।
इसके पहले सभागृह में नारेबाजी से मुख्यमंत्री भूपेश बघेल नाराज हो गए। राजनांदगांव के फतेसिंह सभा गृह में खैरागढ़ से कांग्रेस प्रत्याशी यशोदा वर्मा के नामांकन रैली के दौरान कांग्रेसी कार्यकर्ता वहां भूपेश बघेल जिंदाबाद के नारे लगा रहे थे। जिससे माईक में कांग्रेसी नेता अपनी बात रख रहे थे, लेकिन नारेजाबी के कारण किसी को कुछ समझ नहीं आ रहा था। पहले मुख्यमंत्री ने हाथ से इशारा कर नारेबाजी को रोकने की कोशिश की। लेकिन कार्यकर्ता नहीं माने, इसके बाद सीएम ने खुद माईक थामा और कार्यकर्ताओं से नारेबाजी करने पर बाहर कर देने की बात कही। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आग्रह करते हुए जोश चुनाव में दिखाने की बात भी कही।

भारत: 24 घंटे में कोरोना के 1,778 नए मामलें

भारत: 24 घंटे में कोरोना के 1,778 नए मामलें    

अकांशु उपाध्याय      
नई दिल्ली।‌ भारत में पिछले 24 घंटों में कोरोना वायरस के 1 हजार, 778 नए मामलें सामने आए है। वहीं, 2 हजार, 542 लोग स्वस्थ होकर डिस्चार्ज हुए है। पिछले 24 घंटे में कोरोना से 62 लोगों की मौत हुई है। अब तक कुल 5 लाख, 16 हजार, 605 लोग कोरोना से जान गंवा चुके है। वहीं एक्टिव मामलों की संख्या 23 हजार 087 है।
इस महामारी से ठीक होने वाले लोगों की संख्या 4 करोड़ 24 लाख 73 हजार 057 हो गई है। देश में वैक्सीन की अब तक 181 करोड़ 89 लाख 15 हजार 234 डोज दी जा चुकी है।
भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद के आंकड़ों के अनुसार, भारत में कल कोरोना वायरस के लिए 6,77,218 सैंपल टेस्ट किए गए, कल तक कुल 78,42,90,846 सैंपल टेस्ट किए जा चुके हैं।

कांग्रेस नेता अधीर ने बंगाल सरकार पर सवाल उठाए

कांग्रेस नेता अधीर ने बंगाल सरकार पर सवाल उठाए   

मिनाक्षी लोढी        
कोलकाता। कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी ने बीरभूम हिंसा को लेकर पश्चिम बंगाल सरकार पर सवाल उठाए हैं। बंगाल में दानवों की सरकार है, वहां दानव राज है। बंगाल में मानवों का राज नहीं है। उन्होंने कहा, मैं राष्ट्रपति से मुलाकात करूंगा।
पश्चिम बंगाल के बीरभूम में तृणमूल कांग्रेस के नेता की हत्या के बाद हुई हिंसा को लेकर अब हाईकोर्ट भी एक्शन मूड में है। कलकत्ता उच्च न्यायालय ने बीरभूम जिले के रामपुरहाट की घटना में स्वत: संज्ञान लेते हुए मामला दर्ज किया। चीफ जस्टिस की बेंच आज दोपहर 2 बजे मामले की सुनवाई करेगी। भाजपा नेता शुभेंदु अधिकारी के नेतृत्व में भाजपा पश्चिम बंगाल विधायकों का एक प्रतिनिधिमंडल आज दोपहर 2:30 बजे बीरभूम के रामपुरहाट का दौरे के लिए पहुंचेगा। वहीं बीजेपी के साथ ही अब बीजेपी के साथ कांग्रेस भी ममता सरकार पर हमलावर हो गई है। कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी ने बीरभूम हिंसा को लेकर पश्चिम बंगाल सरकार पर सवाल उठाए हैं। बंगाल में दानवों की सरकार है, वहां दानव राज है। 
बंगाल में मानवों का राज नहीं है। उन्होंने कहा, मैं राष्ट्रपति से मुलाकात करूंगा। भाजपा नेता शुभेंदु अधिकारी के नेतृत्व में भाजपा पश्चिम बंगाल विधायकों का एक प्रतिनिधिमंडल आज दोपहर 2:30 बजे बीरभूम के रामपुरहाट का दौरे के लिए पहुंचेगा। प्रतिनिधि दल में भाजपा सांसद अर्जुन सिंह, ज्योतिर्मय सिंह महतो भी मौजुद रहेंगे। बीरभूम की घटना पर दिलीप घोष ने कहा कि 2 दिन में 13 लोगों की हत्या हुई, कई लोग गायब हैं। एक घर में बंद करके महिला,बच्चों को जलाया गया। पहले भी ऐसी घटना हुई है। चुनावों में भी सत्तारूढ पार्टी का दबदबा है। हमने इस विषय को गृह मंत्री को बताया है। आज लोकसभा में भी इस विषय को उठाएंगे। घोष ने कहा कि पूरे देश में ऐसी घटना नहीं हुई है। सीरिया-अफगानिस्तान में ऐसी घटना होती है। तृणमूल नेता की हत्या के बदले में ये घटना हुई है। पुलिस की कार्रवाई पर भी लोगों को शक है, वहां भय का माहौल है। 
बीरभूम की घटना पर बंगाल सरकार में मंत्री फिरहाद हकीम ने कहा कि एसआईटी घटना की जांच करेगी, जांच पर हमें पूरा भरोसा है। मृतकों के परिवार की हर तरह से मदद की जाएगी। बंगाल में क़ानून-व्यवस्था है, विपक्षी दल षड़यंत्र कर रहे हैं ताकि बंगाल का अपमान किया जा सके। उत्तर प्रदेश में क़ानून व्यवस्था कहां थी जब 8 पुलिसकर्मी एनकाउंटर में मारे गए और गुजरात में जहां 2,000 लोगों की हत्या की गई। ममता बनर्जी किसी भी तरह के अन्याय का समर्थन नहीं करती हैं और इसे भी नहीं करेंगी।

मुंबई: एक्ट्रेस लियोनी ने बिकिनी में तस्वीरें शेयर की

मुंबई: एक्ट्रेस लियोनी ने बिकिनी में तस्वीरें शेयर की   

कविता गर्ग        
मुंबई। एक्ट्रेस सनी लियोनी ने हाल ही में मल्टीकलर बिकिनी में अपनी तस्वीरें शेयर की हैं। साथ ही सनी लियोनी ने कैप्शन में लिखा- स्वर्ग से फोटो शेयर करने के लिए किसी फिल्टर की जरूरत नहीं है। तस्वीर में सनी पूल की फ्रंट साइड में लेटकर पोज़ दे रही हैं। सनी की बिकिनी में तीन कलर के शेड्स दिखाई दे रहे हैं।सनी लियोनी इन दिनों मालदीव में हैं और वेकेशन का फुल मजा लेती नजर आ रहीं हैं। 
सनी लियोन की अदाओं ने हमेशा ही लोगों को दीवाना बनाया है। सनी लियोनी की खूबसूरती देखकर फैंस आंहे भर रहे हैं। पॉर्न इंडस्ट्री से निकलकर हिंदी सिनेमा का रास्ता सनी लियोनी के लिए आसान नहीं था। सिनेमा जगत में सनी लियोनी के करियर की शुरुआत फिल्‍म ‘जिस्‍म 2’ से हुई थी उसके बाद उन्हें जैकपॉट, रागिनी एमएमएस 2 जैसी फिल्‍मों में देखा गया।पॉर्न इंडस्ट्री से निकलकर हिंदी सिनेमा का रास्ता सनी लियोनी के लिए आसान नहीं था। सिनेमा जगत में सनी लियोनी के करियर की शुरुआत फिल्‍म ‘जिस्‍म 2’ से हुई थी उसके बाद उन्हें जैकपॉट, रागिनी एमएमएस 2 जैसी फिल्‍मों में देखा गया।

राजनीति: पीएम मोदी ने अखिलेश पर निशाना साधा

राजनीति: पीएम मोदी ने अखिलेश पर निशाना साधा संदीप मिश्र  भदोही। भदोही के ऊंज में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लोगों को संबोधित किया। इस दौरा...