गुरुवार, 10 मार्च 2022

रूस के लिए बुरी खबर, लगे कुल 5581 प्रतिबंध

रूस के लिए बुरी खबर, लगे कुल 5581 प्रतिबंध 

अखिलेश पांडेय   

मॉस्को/कीव। यूक्रेन और रूस के बीच कल रहे युद्ध के बीच में पुतिन के लिए बुरी खबर है। फिलहाल रूस दुनिया में सबसे ज्यादा प्रतिबंधों का सामना करने वाला देश बन गया है। अब तक रूस पर कुल 5581 प्रतिबंध लग चुके हैं। इनमें से अधिकतर प्रतिबंध 22 फरवरी के बाद लगे हैं। वहीं इससे पहले रूस पर 2754 प्रतिबंध लगे हुए थेे। जारी हुए डाटा के मुताबिक रूस पर यूक्रेन युद्ध की वजह से लगे प्रतिबंधों से पहले ईरान सबसे ज्यादा प्रतिबंध झेलने वाला देश था। बता दें कि अभी तक ईरान पर 3616 प्रतिबंध लगे हुए हैं।

रूस पर 22 फरवरी के बाद लगे 2827 नए प्रतिबंधों में 2461 प्रतिबंध रूस के नागरिकों पर हैं, जिसमें राष्ट्रपति पुतिन, उनका मंत्रिमंडल और सैन्य अफसर शामिल हैं। वहीं 366 नए प्रतिबंध रूस की कंपनियों पर लगाएं गए हैं जिसमे रूस की एयरलाइन पर लगे प्रतिबंध भी शामिल हैं। डाटा के मुताबिक अब तक 300 से ज्यादा विदेशी कंपनियों ने या तो पूरी तरह से या आंशिक तौर पर रूस में अपना कामकाज बंद कर दिया है।

पत्नी की पिटाई के बाद आंख पर चाकू से हमला

पत्नी की पिटाई के बाद आंख पर चाकू से हमला

दुष्यंत टीकम  

रायपुर। छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में एक युवक ने अपनी पत्नी की जमकर पिटाई कर दी। इतनी ही नहीं उसने चाकू से उसके आंख पर भी हमला कर दिया। जिससे वह बुरी तरह घायल हो गई। बताया जा रहा है कि युवक किसी पुराने झगड़े को लेकर नाराज था। फिर कहा-सुनी हुई तो उसने इस वारदात को अंजाम दिया है। अब महिला की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है। मामला कापू थाना क्षेत्र का है। 04 मार्च को कलावती मांझी शाम के वक्त घर पर अकेली थी। इसी वक्त उसका पति हरियर मांझी (40) शराब पीकर घर आया था। घर आने के बाद कलावती ने उसे खाना खाने के लिए कहा था, तब हरियर ने महिला से विवाद करना शुरू कर दिया था। विवाद के बाद उसने पहले तो लाठी-ंडंडे से महिला को पीटा था। फिर चाकू निकालकर उसके आंख में मार दिया था। इसके चलते महिला बुरी तरह घायल हो गई थी।घायल होने के बाद महिला ने अपना इलाज करवाया था। इसके कुछ दिन बाद उसने पूरे मामले की शिकायत थाने में दर्ज कराई। तब पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पूछताछ में आरोपी ने अपना जुर्म भी कबूल किया है। महिला ने बताया कि उसका पति शराब पीकर आए दिन झगड़ा करता रहता था। कुछ पहले भी झगड़ा हुआ था। इसी वजह से उसने पूरी वारदात को अंजाम दिया था।

श्रीनगर के लिए नई उड़ान शुरू करने की घोषणा

श्रीनगर के लिए नई उड़ान शुरू करने की घोषणा  
इकबाल अंसारी
श्रीनगर। कोरोना संक्रमण का प्रभाव कम होते ही अब नए-नए शहरों के लिए उड़ानें शुरू हो रही है। इंडिगो एयरलाइंस ने 27 मार्च से रायपुर से श्रीनगर के लिए नई उड़ान शुरू करने की घोषणा की है। यह फ्लाइट व्हाया दिल्ली होकर श्रीनगर जाएगी। इस फ्लाइट के शुरू होने से आम यात्रियों के साथ ही व्यापार-उद्योग जगत को भी फायदा पहुंचेगा। कोरोना संक्रमण कम होते ही अब रायपुर विमानतल से आने-जाने वाले हवाई यात्रियों की संख्या में भी बढ़ोतरी हो रही है। इसके साथ ही उड़ानों की आवाजाही में भी बढ़ोतरी हुई है।

ट्रैवल्स कारोबारी कीर्ति व्यास ने बताया कि फ्लाइट क्रमांक 6ई0204 श्रीनगर से सुबह 9:35 बजे उड़ान भरेगी और दोपहर 1:45 बजे रायपुर पहुंचेगी। इसके बाद फ्लाइट क्रमांक 6ई6081 रायपुर से दोपहर 2:20 बजे उड़ान भरेगी और शाम 6:25 बजे श्रीनगर पहुंचेगी। यह फ्लाइट वाया दिल्ली होकर उड़ान भरेगी।
व्यापारिक संगठनों की ओर से लगातार रायपुर से जयपुर और वाराणसी के लिए भी उड़ान शुरू करने की मांग की जा रही है। बताया जा रहा है कि इसके लिए विमानन कंपनियों को प्रस्ताव भी भेजा गया है। व्यापारिक संगठन कैट का कहना है कि वाराणसी व जयपुर उड़ान शुरू होने से छत्तीसगढ़ में व्यापार-उद्योग को और बढ़ावा मिलेगा। साथ ही आम यात्रियों को भी फायदा मिलेगा।

वित्तीय वर्ष 2021-22 में 11 महीने में ही रायपुर से आने-जाने वाले हवाई यात्रियों की संख्या में बढ़ोतरी हुई है। इन 11 महीनों में रायपुर विमानतल से 12 लाख से अधिक हवाई यात्रियों की आवाजाही हुई है। इसके साथ ही उड़ानों की आवाजाही में भी बढ़ोतरी हुई है। आने वाले दिनों में हवाई यात्रियों की आवाजाही में और बढ़ोतरी हो गई है। कोरोना प्रभाव के कारण इस वर्ष जनवरी फरवरी में हवाई यात्रियों की संख्या घटी है।

सोने और चांदी के भाव में भारी गिरावट दर्ज की

सोने और चांदी के भाव में भारी गिरावट दर्ज की
अखिलेश पांडेय 
कीव/मास्को। रूस और यूक्रेन के बीच रहे युद्ध के बीच सोने और चांदी के रेट में गुरुवार को बड़ी ग‍िरावट देखी गई। गुरुवार सुबह 8 बजे से पांच राज्‍यों के चुनावी नतीजें आ रहे हैं। रुझान के आधार बीजेपी एक बार फ‍िर से सबसे बड़े राज्‍य में वापसी करती द‍िख रही है। गुरुवार को आई बड़ी ग‍िरावट के बाद सोना ऑल टाइम हाई से करीब 4 हजार रुपये और चांदी ऑल टाइम हाई से करीब 7 हजार रुपये कम पर चल रही है। सोने और चांदी के रेट जारी करने वाली वेबसाइट के अनुसार 24 कैरेट वाला सोना 911 रुपये सस्ता होकर 52230 रुपये प्रति 10 ग्राम पर चल रहा है। वहीं चांदी के भाव 1997 रुपये प्रत‍ि क‍िलो ग‍िरकर 68873 रुपये पर चल रही है। www.ibjarates.com पर सुबह और शाम के समय सोने और चांदी के भाव जारी क‍िए जाते हैं। इस वेबसाइट की तरफ से जारी रेट पर 3 प्रत‍िशत जीएसटी अलग से जोड़ना होता है।

गुरुवार को 995 प्‍यारोट‍ि यानी 22 कैरेट वाले सोने का भाव 52021 रुपये प्रत‍ि 10 ग्राम पर रहा। इसी तरह 20 कैरेट सोना 47843, 18 कैरेट सोना 39173 रुपये और 14 कैरेट 30555 रुपये प्रत‍ि ग्राम पर देखा गया।
अगर आप सोना या चांदी खरीदने का मन बना रहे हैं तो जरूरी है क‍ि आप एक बार भाव जरूर चेक कर लें। रेट पता लगाने के ल‍िए आपको कही जाने की जरूरत नहीं है। आप घर बैठकर ही आसानी से पता लगा सकते हैं। इसके लिए आपको मोबाइल नंबर 8955664433 पर मिस्ड कॉल करनी होगी। इसके बाद आपके फोन पर मैसेज आ जाएगा, जिसमें आप लेटेस्ट रेट्स चेक कर सकते हैं।

आरोप लगने के बाद कपिल के खिलाफ ट्रेंड शुरू

आरोप लगने के बाद कपिल के खिलाफ ट्रेंड शुरू 
कविता गर्ग  
मुंबई। मशहूर डायरेक्टर विवेक अग्निहोत्री ने हाल ही में कपिल शर्मा पर गंभीर आरोप लगाए थे‌। डायरेक्टर ने दावा किया था कि कपिल ने उनकी फिल्म ‘द कश्मीर फाइल्स’ को प्रमोट करने से मना कर दिया है क्योंकि उसमें कोई कमर्शियल स्टारकास्ट नहीं है। इन आरोपों के बाद सोशल मीडिया पर कपिल के खिलाफ ट्रेंड शुरू हो गया था। हालांकि, अब कपिल शर्मा ने इन अरोपों पर अपनी चुप्पी तोड़ी है और करारा जवाब दिया है।
 दरअसल, एक यूजर ने कपिल शर्मा से पूछा, ‘कश्मीर फाइल्स को प्रमोट करने से क्यों घबरा गए कपिल। किस बात का डर था, जो विवेक अग्निहोत्री और उनकी फिल्म की सुप्रतिष्ठित स्टारकास्ट को अपने शो पर आने का न्योता नहीं दिया।  इस ट्वीट पर कपिल ने जवाब देते हुए कहा कि ये बात यह सच नहीं है‌। उन्होंने ये भी कहा कि कभी भी एकतरफा कहानी पर भरोसा नहीं करना चाहिए। 
कपिल शर्मा ने जवाब देते हुए लिखा, ‘यह सच नहीं है राठौड़ साहब, आपने पूछा इसलिए बता दिया। बाकी जिन्होंने सच मान ही लिया है, उन्हें एक्सप्लेनेशन देने का क्या फायदा। एक अनुभवी सोशल मीडिया यूजर होने के नाते आपको सुझाव दे रहा हूं। आज के सोशल मीडिया की दुनिया में कभी भी एकतरफा कहानी पर विश्वास मत कीजिएगा।  धन्यवाद।

कुछ समय पहले एक यूजर ने ट्विटर पर विवेक अग्निहोत्री  को टैग करते हुए पूछा था, ‘विवेक सर, इस फिल्म को कपिल शर्मा के शो में प्रमोट करने की जरूरत है। आपने सबका सहयोग किया है। प्लीज इस फिल्म को भी प्रमोट करें‌। हम सब मिथुन दा अनुपम खेर को एक साथ देखना चाहते हैं। धन्यवाद!’ इस ट्वीट पर विवेक  ने जबाव देते हुए लिखा, ‘मैं ये फैसला नहीं ले सकता कि कपिल शर्मा शो में किसे बुलाना चाहिए। ये पूरी तरह से कपिल शर्मा और उनके मेकर्स पर डिपेंड करता है। जहां तक बॉलीवुड की बात है तो एक बार मिस्टर बच्चन ने गांधी परिवार के लिए कहा था- वो राजा हैं हम रंक’।

इससे पहले भी विवेक  ने एक ट्वीट कर बताया था कि वह खुद कपिल शर्मा  के शो के बहुत बड़े फैन हैं लेकिन उन्हें शो में बुलाने से मना कर दिया गया है। उन्होंने लिखा, ‘मैं भी उनका फैन हूं, लेकिन फैक्ट ये है कि उन्होंने हमें अपने शो पर बुलाने से मना कर दिया गया।

अलग: चर्चा का विषय बना हुआ है 5 पैर का मेमना

चर्चा का विषय बना हुआ है 5 पैर का मेमना
सुनील श्रीवास्तव 
लंदन। ब्रिटेन के एक फार्म में अविश्वसनीय रूप से रेयर डिसऑर्डर के साथ पैदा हुआ एक भेड़ का बच्चा प्रमुख आकर्षण बन गया है। यहां तक कि भेड़ के बच्चे की तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल भी हो गई है। नॉर्थम्बरलैंड के मोरपेथ में व्हाइटहाउस फार्म के मालिक ने कहा कि नवजात भेड़ को देखकर वे चकित रह गए क्योंकि उसका पांचवां पैर उसके शरीर से चिपका हुआ था। फार्म के सह-मालिक हीदर होगार्टी ने कहा कि मेमने का जन्म 22 फरवरी को हुआ था। आश्चर्य और खुश होने वाली बात है कि यह अभी भी अच्छी स्थिति में है। होगार्टी ने क्रॉनिकल लाइव को बताया, ‘यह असामान्य है, लेकिन जानवरों में कुछ अलग होता है। दुनियाभर में कई जगह ऐसे जानवर पैदा होते हैं, लेकिन बेहद कम ही बार ऐसा होता है, जब वह जिंदा रह पाते हैं‌। यह जन्म विशेष है क्योंकि पांच पैरों वाले मेमना अत्यंत दुर्लभ हैं, जो हर साल लगभग एक लाख जानवरों में होते हैं।

होगार्टी को उम्मीद है कि मेमने का जीवन सामान्य होगा लेकिन उनका मानना है कि भविष्य में अतिरिक्त अंग को हटाने की आवश्यकता हो सकती है। होगार्टी ने कहा, ‘हम सोचते हैं कि जब तक यह एक सामान्य जीवन जीने वाला है, हम इसे बस रखेंगे। हम बस इस पर एक मिनट में नजर रख रहे हैं, इसलिए इसे पैर निकालना पड़ सकता है।  मैनचेस्टर इवनिंग न्यूज के अनुसार, पांच पैरों के साथ मेमना का जन्म लगभग एक दशक बाद हुआ। पिछले वाले को क्विंटो कहा जाता था। होगार्टी ने कहा, ‘हमारे पास एक मेमना नौ साल पहले था लेकिन उसका पैर उसके पेट के केंद्र में था, जबकि यह कंधे से बाहर आता है और जमीन तक नहीं पहुंचता। जब नया मेमना पैदा हुआ था तो मैं सोच रहा था कि यह क्विंटो का पुनर्जन्म है‌। वह पैदा हुई थी अप्रैल फूल्स डे पर और लोगों ने सोचा कि हमने इसे एक मजाक के रूप में अटैच कर दिया है।

साहस, हथेली पर जहरीले सांप को पानी पिलाया

साहस, हथेली पर जहरीले सांप को पानी पिलाया
कविता देवी   
गर्मी शुरू हो रही है। इस मौसम में पानी को अमृत माना जाता है। जब मनुष्य को प्यास लगती है तो कैसे भी अपनी प्यास बुझा लेता है, लेकिन मूक पशु-पक्षी और जानवर गर्मी में प्यास से तड़पते रहते हैं। कुछ लोग गर्मी में अपने घर के बाहर और छतों पर पशु-पक्षियों के लिए पानी रखते हैं। सोशल मीडिया पर एक हैरान कर देने वाला वीडियो सामने आया है। इस वीडियो को देखकर आपका दिल खुश हो जाएगा।
प्यास से तड़प रहा था सांप!
वायरल वीडियो एक सांप से जुड़ा है, जो गर्मी में प्यास से तड़प रहा होता है। इस दौरान एक शख्स अपनी हथेली में पानी लेकर सांप की प्यास बुझाता दिख रहा है। वीडियो देखकर सोशल मीडिया यूजर्स दंग रह गए हैं। लोगों को अपनी आंखों पर भरोसा नहीं हो रहा है कि सांप ऐसे पानी पी सकता है। वीडियो जिसने भी देखा उसे अपनी आंखों पर भरोसा नहीं हुआ।
वीडियो में देखा जा सकता है कि एक सांप पेड़ पर लटके हुए प्यास से तड़प रहा था। भीषण गर्मी में सांप को पीने के लिए कहीं पानी नहीं मिलता है। इसी बीच एक शख्स वहां आता है और बोतल से अपने हथेली में पानी डालकर सांप को पिलाने लगता है। सबसे हैरान करने वाली बात अब होती है। जैसे ही शख्स हथेली में बोतल से पानी डालता है, वैसे ही सांप भी गट-गटकर पानी पीने लगता है‌। सांप को ऐसा पानी पीते देखना काफी हैरान करने वाला है। देखें हैरान करने वाला वीडियो।
49 सेकंड के इस वीडियो को IFS ऑफिसर सुशांत नंदा ने अपने ऑफिशियल ट्विटर अकाउंट से शेयर किया है। वीडियो शेयर करते हुए उन्होंने कैप्शन में लिखा, ‘गर्मी आ रही है। आपकी कुछ बूंदे किसी की जान बचा सकती है। अपने बगीचे में एक कंटेनर में कुछ पानी छोड़ दें क्योंकि यह कई जानवरों के लिए जीवन और मृत्यु के बीच एक विकल्प हो सकता है। पोस्ट को अब तक हजारों लोगों ने लाइक किया है।

'पीएम' मोदी ने अभिनेत्री रश्मिका की तारीफ की

'पीएम' मोदी ने अभिनेत्री रश्मिका की तारीफ की अकांशु उपाध्याय  नई दिल्ली। नेशनल क्रश रश्मिका मंदाना सिर्फ साउथ सिनेमा का ही नहीं, अब ...