शनिवार, 5 मार्च 2022

पाकिस्तानी ड्रोन दिखाई देने पर गोलीबारी: बीएसएफ

पाकिस्तानी ड्रोन दिखाई देने पर गोलीबारी: बीएसएफ   

इकबाल अंसारी      

श्रीनगर। सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) ने यहां अंतरराष्ट्रीय सीमा पर शनिवार को संदिग्ध पाकिस्तानी ड्रोन दिखाई देने पर उस पर गोलीबारी की। अधिकारियों ने बताया कि यह सुनिश्चित करने के लिए सघन तलाश अभियान चलाया गया कि कहीं ड्रोन से हथियार अथवा मादक पदार्थ तो नहीं गिराए गए। बीएसएफ के एक प्रवक्ता ने कहा कि बल के जवानों ने उड़ने वाली संदिग्ध वस्तु पर उस समय गोलीबारी की जब वह अरनिया के नागरिक इलाके में सुबह करीब चार बजकर 10 मिनट पर दाखिल हुआ।

प्रवक्ता ने कहा,”अरनिया के इलाके में बीएसएफ के जवानों ने सुबह 4:10 बजे एक संदिग्ध ड्रोन की आवाज सुनी। सैनिकों ने आवाज की दिशा में गोलियां चलाई।” उन्होंने बताया कि पुलिस की मदद से इलाके की घेराबंदी की गई और तलाश अभियान चलाया गया। अधिकारियों ने कहा कि बीएसएफ के जवानों ने ड्रोन देखने के 10 मिनट के भीतर करीब 18 गोलियां चलाईं।

अगले सप्ताह पोलैंड व रोमानिया जाएंगी उपराष्ट्रपति

अगले सप्ताह पोलैंड व रोमानिया जाएंगी उपराष्ट्रपति   

सुनील श्रीवास्तव     .          

वाशिंगटन डीसी। अमेरिका की उपराष्ट्रपति कमला हैरिस यूक्रेन पर रूसी आक्रमण के खिलाफ अपने यूरोपीय सहयोगियों को एकजुट करने के लिए अगले सप्ताह पोलैंड और रोमानिया जाएंगी। कमला हैरिस की उप प्रेस सचिव सबरीना सिंह ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। सिंह ने कहा कि उपराष्ट्रपति की यह यात्रा नाटो गठबंधन की ताकत और एकता को प्रदर्शित करेगी साथ ही रूसी आक्रमण के मद्देनजर नाटो (उत्तर अटलांटिक संधि संगठन) के पूर्वी सहयोगियों के लिए अमेरिकी समर्थन दिखाएगी।

यह दौरा यूक्रेन के लोगों का समर्थन करने के हमारे सामूहिक प्रयासों को भी उजागर करेगा।” अमेरिकी उपराष्ट्रपति 9-11 मार्च के बीच पोलैंड के वारसॉ और रोमानिया के बुखारेस्ट जाएंगी। सिंह ने कहा, ”पोलैंड और रोमानिया के नेताओं के साथ अपनी बैठकों के दौरान, उपराष्ट्रपति रूस के यूक्रेन पर अकारण और अनुचित आक्रमण के मद्देनजर अमेरिका और दोनों यूरोपीय देशों के बीच निकट सहयोग एवं समन्वय को आगे बढ़ाएंगी।

चीन ने अपने रक्षा बजट में 7.1 प्रतिशत की वृद्धि की

चीन ने अपने रक्षा बजट में 7.1 प्रतिशत की वृद्धि की   

अखिलेश पांडेय      

बीजिंग। चीन ने शनिवार को अपने रक्षा बजट में 7.1 प्रतिशत की वृद्धि कर 230 अरब डॉलर करने का प्रस्ताव किया है। जो पिछले साल के 209 अरब डॉलर के मुकाबले 21 अरब डॉलर अधिक है। सरकारी अखबार ‘चाइना डेली’ ने प्रधानमंत्री ली केकियांग द्वारा नेशनल पीपुल्स कांग्रेस (एनपीसी) में शनिवार को पेश मसौदा बजट के हवाले से बताया कि चीन की सरकार ने वित्त वर्ष 2022 के लिए 1.45 खरब (ट्रिलियन) युआन के रक्षा बजट का प्रस्ताव किया है, जो पिछले साल के मुकाबले 7.1 प्रतिशत अधिक है।

इस वृद्धि के साथ चीन का रक्षा बजट भारत के रक्षा बजट (लगभग 70 अरब डॉलर) के मुकाबले तीन गुना हो गया है। पिछले साल चीन का रक्षा बजट 200 अरब डॉलर के पार गया था। चीन ने वित्त वर्ष 2021 में अपने रक्षा बजट में 6.8 प्रतिशत की वृद्धि की थी जिससे उसका कुल रक्षा बजट 209 अरब डॉलर हो गया था।चीनी प्रधानमंत्री ने संसद में पेश कार्य रिपोर्ट में ”पीपुल्स लिबरेशन आर्मी (पीएलए) की युद्ध तैयारी को वृहद तरीके से मजबूत’ करने पर जोर दिया। चीन द्वारा रक्षा बजट में वृद्धि का प्रस्ताव भारत के साथ पूर्वी लद्दाख में गतिरोध और अमेरिका के साथ बढ़ते राजनीतिक और सैन्य तनाव के बीच आया है। चीन रक्षा बजट पर खर्च करने के मामले में दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा देश है।

करोड़ों का भुगतान, संहिता का उल्लंघन नहीं ठहराया

करोड़ों का भुगतान, संहिता का उल्लंघन नहीं ठहराया   

अकांशु उपाध्याय    

नई दिल्ली। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता जयराम रमेश ने शनिवार को कहा कि मणिपुर विधानसभा चुनाव से ठीक पहले राज्य सरकार द्वारा ‘प्रतिबंधित चरमपंथी संगठनों को करोड़ों रुपये का भुगतान किए जाने’ को निर्वाचन आयोग ने आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन नहीं ठहराया है और ऐसे में अब वह उच्चतम न्यायालय का रुख करेंगे। मणिपुर के लिए कांग्रेस के वरिष्ठ पर्यवेक्षक रमेश ने ट्वीट किया, ”निर्वाचन आयोग ने गत एक फरवरी और एक मार्च को मणिपुर सरकार की ओर से प्रतिबंधित चरमपंथी संगठनों को किए गए भुगतान को आश्चर्यजनक ढंग से आचार संहिता का उल्लंघन नहीं ठहराया है।

मैं उच्चतम न्यायालय में याचिका दायर कर रहा हूं। उन्होंने दावा किया कि लंबे अंतराल के बाद चुनाव के समय भुगतान किया गया और इससे राज्य की 11 विधानसभा सीटों पर चुनाव को प्रभावित किया गया है। कांग्रेस के एक प्रतिनिधिमंडल ने शुक्रवार को आयोग के पास इस मुद्दे और कुछ अन्य विषयों को लेकर शिकायत की थी। इस प्रतिनिधिमंडल में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता जयराम रमेश और सलमान खुर्शीद शामिल थे। आयोग के समक्ष अपना पक्ष रखने के बाद रमेश ने कहा था कि ‘सस्पेंशन ऑफ ऑपरेशन’ (गतिविधि के निलंबन) के तहत गत एक फरवरी को चरमपंथी संगठनों को लगभग 15 करोड़ रुपये और एक मार्च को लगभग 95 लाख रुपये का भुगतान किया गया जो आचार संहिता का स्पष्ट उल्लंघन है। मणिपुर विधानसभा चुनाव के पहले चरण का मतदान 28 फरवरी को हुआ था। दूसरे एवं आखिरी चरण का मतदान शनिवार को हो रहा है।

11.40 प्रतिशत लोगों ने 'मताधिकार' का प्रयोग किया

11.40 प्रतिशत लोगों ने 'मताधिकार' का प्रयोग किया   

इकबाल अंसारी    
इम्फाल। मणिपुर में विधानसभा चुनाव के दूसरे और अंतिम चरण के लिए शनिवार सुबह 22 सीटों के लिए सात बजे मतदान शुरू हुआ और यहां नौ बजे तक 11.40 प्रतिशत लोगों ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। कड़ी सुरक्षा और कोविड-19 प्रोटोकॉल के सख्त पालन के बीच राज्य के छह जिलों के 1,247 मतदान केंद्रों पर सुबह सात बजे मतदान शुरू हुआ।
इस चरण में कुल 8.38 लाख मतदाता हैं। चुनाव अधिकारियों ने बताया कि अब तक कहीं से किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना की कोई सूचना नहीं है। शुरुआती मतदाताओं में कांग्रेस नेता एवं पूर्व मुख्यमंत्री ओ इबोबी सिंह ने थौबल जिले में अपना वोट डाला। मतदान करने के बाद इबोबी सिंह ने कहा कि, कांग्रेस निश्चित रूप से पूर्ण बहुमत के साथ जीत हासिल करेगी, लेकिन अगर हमें बहुमत के लिए आवश्यक सीटों से एक या दो सीटें कम मिलती हैं, तो पार्टी गठबंधन के लिए तैयार है।

ग्रीन कॉरिडोर बनाने के लिए 'सीजफायर' का ऐलान

ग्रीन कॉरिडोर बनाने के लिए 'सीजफायर' का ऐलान   

अखिलेश पांडेय    

नई दिल्ली/ मास्को। रूस ने सीजफायर का ऐलान कर दिया है और भारतीय समय के अनुसार, सुबह 12:30 बजे से सीजफायर लागू किया। यूक्रेन में मारियुपोल और वोल्नोवाखा में सीजफायर लागू किया। ग्रीन कॉरिडोर बनाने के लिए सीजफायर का ऐलान हुआ है। यूक्रेन के सूमी में जबरदस्त बमबारी शुरू हो गई है। पूरे शहर से धमाकों की आवाज सुनाई पड़ रही है। वही, लगातार लोगों से सुरक्षित जगह पहुंचने को कहा जा रहा है। शहर के लोग दहशत में हैं। 

बता दें, सूमी में इस वक्त बड़ी संख्या में भारतीय छात्र मौजूद हैं। सूमी में फंसे छात्रों ने कहा- अभी तक एंबेसी हम तक नहीं पहुंची सकी है। कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन त्रूदो रूस के खिलाफ नए प्रतिबंधों का समन्वय करने और यूक्रेन के लिए समर्थन दिखाने के लिए मार्च 6-11 से यूरोप का दौरा करेंगे। ट्रूडो यूनाइटेड किंगडम, लातविया, जर्मनी और पोलैंड की यात्रा करेंगे, जिसकी घोषणा 4 मार्च को प्रधानमंत्री कार्यालय ने की थी।

बीएसएनएल ने यूजर्स के लिए नया प्लान लॉन्च किया

बीएसएनएल ने यूजर्स के लिए नया प्लान लॉन्च किया   

अकांशु उपाध्याय     

नई दिल्ली। अगर आप भी भारतीय संचार निगम लिमिटेड यानी बीएसएनएल के यूजर है तो यह खबर आपको खुश कर देगी। क्योंकि, बीएसएनएल ने एक ऐसा प्लान लॉन्च किया है। जिसके आगे जियो-एयरटेल का प्लान फीका पड़ गया हैं। बीएसएनएल अपने प्रीपेड प्लान के साथ यूजर्स को एक खास ऑफर दे रहा है, जो 31 मार्च, 2022 को खत्म हो जाएगा। हम जिस प्लान्स के बारे में बात कर रहे हैं, वे 2,999 रुपये और 2,399 रुपये में आते हैं। चलिए जानते हैं आपको कैसे फायदा होगा। बता दे कि 2,999 रुपये के प्रीपेड प्लान को 90 दिन की एडिशनल वैलिडिटी के साथ पेश कर रहा है। यूजर को प्रीपेड प्लान के साथ लगभग तीन महीने की मुफ्त सेवा प्रदान की जाएगी, यदि वह 31 मार्च, 2022 से पहले रिचार्ज करते हैं। आमतौर पर, यह प्लान 365 दिन की वैलिडिटी प्रदान करता है। लेकिन 90 दिन की एडिशनल सर्विस के साथ, उपयोगकर्ताओं को 455 दिन की वैलिडिटी मिलेगी। इसके अलावा, 3जीबी डेली डेटा, अनलिमिटेड वॉयस कॉल और डेली 100 एसएमएस मिलते हैं।

2399 रुपये का प्रीपेड प्लान भी 365 दिनों की वैलिडिटी के साथ आता है। हालांकि, 31 मार्च, 2022 तक स्पेशल ऑफर के तहत यूजर्स को इस प्लान के साथ 60 दिनों की एक्स्ट्रा सर्विस मिलेगी। प्लान में कुल वैलिडिटी 425 दिनों की होगी। इस प्लान के साथ यूजर्स को डेली 2जीबी डेटा, डेली 100 एसएमएस और अनलिमिटेड कॉल की सुविधा मिलती है।

629 भारतीयों को लेकर हवाई अड्डे पर उतरे विमान

629 भारतीयों को लेकर हवाई अड्डे पर उतरे विमान   

अकांशु उपाध्याय        

नई दिल्ली। भारतीय वायु सेना के तीन सी-17 परिवहन विमान शनिवार सुबह यूक्रेन-रोमानिया, स्लोवाकिया और पोलैंड से 629 भारतीय नागरिकों को लेकर हिंडन हवाई अड्डे पर उतरे। आईएएफ ने कहा इन उड़ानों से भारत ने 16.5 टन राहत सामग्री को इन देशों तक पहुंचायी।आईएएफ ने कहा ऑपरेशन गंगा के तहत भारतीय वायुसेना ने अब तक 2056 यात्रियों को वापस लाने के लिए 10 उड़ानें भरी हैं। जबकि युद्धग्रस्त यूक्रेन के लिए 26 टन राहत वहां पहुंचायी। ऑपरेशन गंगा के तहत अब तक यूक्रेन से 11500 भारतीय नागरिकों को निकाला जा चुका है।

प्राधिकृत प्रकाशन विवरण

प्राधिकृत प्रकाशन विवरण     

1. अंक-148, (वर्ष-05)
2. रविवार, मार्च 6, 2022
3. शक-1984, फाल्गुन, शुक्ल-पक्ष, तिथि-चतुर्थी, विक्रमी सवंत-2078।
4. सूर्योदय प्रातः 07:04, सूर्यास्त: 06:24।
5. न्‍यूनतम तापमान- 15 डी.सै., अधिकतम-27+ डी सै.। बर्फबारी, उत्तर भारत में बरसात की संभावना।
6. समाचार-पत्र में प्रकाशित समाचारों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है। सभी विवादों का न्‍याय क्षेत्र, गाजियाबाद न्यायालय होगा। सभी पद अवैतनिक है।
7.स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक राधेश्याम व शिवांशु, (विशेष संपादक) श्रीराम व सरस्वती (सहायक संपादक) के द्वारा (डिजीटल सस्‍ंकरण) प्रकाशित। प्रकाशित समाचार, विज्ञापन एवं लेखोंं से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं हैं। पीआरबी एक्ट के अंतर्गत उत्तरदायी।
8. संपर्क व व्यवसायिक कार्यालय- चैंबर नं. 27, प्रथम तल, रामेश्वर पार्क, लोनी, गाजियाबाद उ.प्र.-201102।
9.पंजीकृत कार्यालयः 263, सरस्वती विहार लोनी, गाजियाबाद उ.प्र.-201102
http://www.universalexpress.page/
www.universalexpress.in
email:universalexpress.editor@gmail.com
संपर्क सूत्र :- +919350302745 
                     (सर्वाधिकार सुरक्षित)

शुक्रवार, 4 मार्च 2022

रूस का दावा, यूक्रेन छोड़कर पोलैंड भागे राष्ट्रपति

रूस का दावा, यूक्रेन छोड़कर पोलैंड भागे राष्ट्रपति     

सुनील श्रीवास्तव        

मास्को/कीव। यूक्रेन और रूस के बीच जारी युद्ध के बीच सबसे बड़ी खबर ये है कि यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की देश छोड़कर भाग गए हैं। रूस की संसद के स्पीकर ने दावा किया है कि वो पोलैंड भाग गए हैं। इसके बाद उम्मीद जताई जा रही है कि अब कीव पर बड़ा हमला नहीं होगा। रूसी और यूक्रेन के बीच जारी युद्ध में राजधानी कीव पर कई दिनों से संकट के बादल मंडरा रहे थे। ऐसे में जेलेंस्की के देश छोड़ने के बाद उम्मीद जताई जा रही है कि अब शायद कीव पर हमला नहीं होगा। लेकिन आपको बता दें कि इस समय यूक्रेन की राजधानी के चारों ओर रूसी सेना ने जबरदस्त घेराबंदी कर रखी है।
रूस पिछले 9 दिनों से यूक्रेन पर लगातार हमला कर रहा है। यूक्रेन की सेना लगातार रूस का मुकाबला कर रही है, लेकिन रूस की सेना की तादात काफी ज्यादा है। साथ ही रूस यूक्रेन की राजधानी कीव समेत तमाम शहरों पर मिसाइल अटैक कर रहा है। जिससे यूक्रेन को सबसे ज्यादा नुकसान पहुंचा है। रूसी मिसाइल अटैक सबसे ज्यादा सेना के कैंपों और बेस पर हुआ है, जिसमें यूक्रेन के हजारों जवान मारे गए। वहीं, यूक्रेन की तरफ से भी दावा किया गया है कि, पिछले 9 दिनों में रूस के 9 हजार से भी ज्यादा जवानों को मार गिराया है।

राहुल ने 'कांग्रेस' की सरकार बनवाने की अपील की

राहुल ने 'कांग्रेस' की सरकार बनवाने की अपील की    

संदीप मिश्र         

वाराणसी। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी ने शुक्रवार को वाराणसी के पिंडरा में आयोजित जनसभा में प्रधानमंत्री मोदी और भाजपा सरकार पर जमकर निशाना साधा तथा कांग्रेस के उम्मीदवारों को वोट देकर उत्तर प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनवाने की अपील की। पिंडरा में जनसभा करने से पहले कांग्रेस नेता राहुल गाँधी और कांग्रेस की महासचिव प्रियंका गांधी, छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल समेत कई नेता वाराणसी में श्री काशी विश्वनाथ मंदिर पहुंचे। वहां उन्होंने बाबा के दर्श कर पूजा-अर्चना की और उत्तर प्रदेश में पार्टी की जीत के लिए आशीर्वाद मांगा। आपको बता दें कि, पिंडरा में जनसभा को संबोधित करते हुए कांग्रेस नेता राहुल गाँधी ने कहा कि, उत्तर प्रदेश के लोगों को अपने भविष्य के बारे में एक बहुत बड़ा निर्णय लेना है। उत्तर प्रदेश किस रास्ते पर चलेगा, एक तरफ बीजेपी, सपा, बसपा है और दूसरी ओर कांग्रेस। नरेंद्र मोदी 2014 से प्रधानमंत्री हैं, पहले उनके हर भाषण में रोजगार की बात होती थी, कहते थे 2 करोड़ युवाओं को हर साल रोजगार देंगे। किसानों की आमदनी दोगुनी कर दूंगा। कालाधन मिटा दूंगा और आपके अकाउंट में 15 लाख रुपये डाल दूंगा। राहुल गांधी ने कहा वह सवाल पूछते हैं कि, इस चुनाव में नरेंद्र मोदी 2 करोड़ रोजगार की बात क्यों नहीं करते हैं। किसानों की आमदनी बढ़ाने की बात क्यों नहीं करते। क्या कारण है कि, वह अब रोजगार, किसान, कालेधन की बात नहीं करते हैं। मोदी ने 2 हवाई जहाज ख़रीदे उसमें उत्तर प्रदेश का हवाई चप्पल वाला कोई नहीं बैठ सकता।

राहुल गांधी ने कहा कि, मीडिया वालों को दबाकर रखा है। यह लोग सवाल पूछ नहीं पाते हैं, डरते हैं, नौकरी चली जाएगी। मोदी आते हैं, झूठ बोलते हैं, और कहते हैं कि, मैं हिंदू धर्म की रक्षा करता हूं। नहीं मोदी, आप धर्म की नहीं, झूठ की रक्षा करते हो। आप धर्म की या गरीबों, किसानों, मजदूरों की रक्षा नहीं करते। आप अपनी कुर्सी बचाने के लिए असत्य की रक्षा करते हैं। हमने भी वायदे किए और उन वायदों को पूरा कर रहे हैं। हमने कहा छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की सरकार बनने पर धान 2,500 रुपये क्विंटल ख़रीदा जाएगा और किसानों का कर्ज माफ़ किया जाएगा। आप जाइए छत्तीसगढ़ और किसी भी किसान से पूछ लीजिए, कर्ज माफ़ हुआ है, धान 2,500 रुपये क्विंटल ख़रीदा जा रहा है। इनका ड्रामा देखिए, यूक्रेन में युद्ध शुरू हुआ, देश के हजारों लोग जिंदगी और मौत के बीच यूक्रेन में फंसे हुए हैं। वहां बम गिर रहे हैं। वे वीडियो बना कर कहते हैं कि, हमें बचाइए। यहां नरेंद्र मोदी के लोग कहते हैं कि, ये लोग यहां फेल हो गए थे, इसलिए वहां गए। क्या वे भारत के नागरिक नहीं हैं? क्या उनकी रक्षा का जिम्मा आपका नहीं है? उन्होंने कहा कि, कोरोना में दुनिया का एक ही प्रधानमंत्री था जिसने अपनी जनता से कहा, थाली बजा दो, ताली बजा दो, वायरस भाग जाएगा। क्या ये सच बोला? मैंने संसद में कहा, तैयारी कीजिए वरना लाखों लोग मरेंगे। ऑक्सीजन सिलिंडर, वेंटिलेटर, अस्पतालों को तैयार कीजिए। भाजपा के लोग बोले, राहुल गांधी डरा रहा है। गंगा में लाशें तो आपने देखीं...। बीजेपी के लोग नहीं आए। पहले कहते हैं थाली बजाओ, फिर कहते हैं, भाइयों-बहनों थाली से काम नहीं हुआ, मोबाइल की लाइट जला दो। कोरोना में भी लोगों को मदद पहुंचाते कांग्रेस के ही लोग दिखे। तो आप सच्चाई जानते हो।

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता ने कहा कि, उत्तर प्रदेश में हमारी सरकार बनाइये, जो हमने छत्तीसगढ़ में किया, धान का मूल्य 2,500 रुपये क्विंटल, वह उत्तर प्रदेश में भी करने जा रहे हैं। उत्तर प्रदेश के सामने सबसे बड़ी समस्या छुट्टा पशु, बेरोजगारी और महंगाई है। छुट्टा पशु मोदी जी द्वारा दिया गया गिफ्ट है, ताकि आप रात को सो न पाएं और हिंदुस्तान की जो हालत है उसके बारे में सोचें नहीं। मैं साफ़ कहता हूं, कि जबतक भाजपा सरकार है आपको उत्तर प्रदेश में रोजगार नहीं मिलने वाला है। लोग मेहनत करके अपने बच्चों को पढ़ाते-लिखाते हैं, ताकि वह अपने पैरों पर खड़ा हो सके, उसे रोजगार मिल सके। हिंदुस्तान के सबसे बड़े 2-3 अरबपति, उद्योगपति रोजगार नहीं दिलवाते हैं। हिंदुस्तान में छोटे व्यापारी, मध्यम वर्ग के व्यवसायी, बुनकर, किसान रोजगार पैदा करते हैं। आपको रोजगार इसलिए नहीं मिलेगा क्योंकि नरेंद्र मोदी ने अपने डबल इंजन अडानी और अंबानी को बनाया हुआ है, उस डबल इंजन से रोजगार पैदा नहीं हो सकता है। राहुल गांधी ने यह भी कहा कि, वह बताते हैं कि आप लोगों को रोजगार कैसे मिलेगा ? सबसे पहले देश के छोटे व्यापारी, मध्यम वर्ग के व्यवसायी, दुकानदार, किसान को जो कोरोना की मार झेल रहे हैं, सरकार को उनकी मदद करनी पड़ेगी। जबतक किसानों की जेब में पैसा नहीं जाएगा, यहां रोजगार पैदा नहीं हो सकता है। लखनऊ में आम, इलाहबाद में अमरूद, काशी में बनारसी साड़ी, मुरादाबाद में पीतल, मिर्जापुर में दरी, आगरा में पेठा जैसे उत्पादों की तरह उत्तर प्रदेश के हर जिले में कुछ न कुछ विशेषता है। इसलिए प्रदेश में फ़ूड पार्कों की स्थापना करनी होगी। कांग्रेस पार्टी हर जिले में उसके उत्पाद के मुताबिक प्रोत्साहन देगी, आर्थिक मदद करेगी। इससे उत्तर प्रदेश के हर जिले में रोजगार मिलना शुरू होगा। आज मेड इन चाइना लिखकर साड़ियां आती हैं, मैं चाहता हूं की कुछ ऐसा करें कि, साड़ियों पर मेड इन चाइना के बजाय मेड इन बनारस लिखा जाए, और बनारस की साड़ियों को चाइना तक पंहुचा दें।

प्रधानमंत्री पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि, मोदी जी कहते हैं विदेशी हैं, मगर हम भी यूपी के हैं, हमारा परिवार इलाहाबाद का है। सुना है मोदी जी ने मगरमच्छ से लड़ाई लड़ी थी, लेकिन जब वह गंगा में नहाने उतरे, तो उनसे तैरा नहीं जा रहा था। उत्तर प्रदेश में कभी समाजवादी पार्टी आती है, कानून व्यवस्था और गुंडागर्दी के मामले में मुझसे बेहतर आप उनको जानते हो। बसपा तो ख़त्म होने की कगार पर है, वह बीजेपी की बी टीम बन गई है। उत्तर प्रदेश में प्रियंका मेहनत कर रही है, हम झूठ बोलने नहीं आए हैं। हम काम करना और करवाना जानते हैं। हमने मनरेगा दिलवाया, किसानों का कर्ज माफ़ किया, राजस्थान में पेंशन दी। आजादी की लड़ाई में उत्तर प्रदेश ने देश को दिशा दी थी, आपको अब राजनीति बदलनी है। इसलिए आप कांग्रेस के उम्मीदवार को जिताइये, और उत्तर प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनाइए। जनसभा को संबोधित करते हुए कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने कहा कि, काशी की इस पवित्र धरती पर कांग्रेस के उम्मीदवारों को जिताइये, आपके क्षेत्र का विकास होगा। आप सब राजनीतिक दलों और नेताओं की नीति और नीयत के आधार पर पहचानिये। राजनीतिक दलों को उनके काम के आधार पर वोट दीजिए। क्योंकि नेताओं की मानसिकता बन गई है कि, जाति-धर्म के नाम पर वोट मिल जाएगा, तो जनता की समस्याओं पर बात क्यों करें ? इसलिए इस राजनीति को बदल लियें।

जागरूकता के साथ अपना और अपने बच्चों के भविष्य के बारे में सोचकर वोट कीजिए। जनसभा को संबोधित करते हुए छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि, गुजरात मॉडल फेल हो गया है। छत्तीसगढ़ मॉडल आज चर्चा में है। छुट्टा जानवरों से छुटकारा चाहिए तो छत्तीसगढ़ मॉडल अपनाना पड़ेगा। फसल के उचित दाम और कजमाफी के लिए, महंगाई से छुटकारा पाने के लिए, महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए कांग्रेस की सरकार बनाइए। जनसभा में कांग्रेस नेताओं को सुनने के लिए लोगों का सैलाब उमड़ आया, लोगों में कांग्रेस पार्टी के प्रति उत्साह दिखा। इस मौके पर कांग्रेस के कई वरिष्ठ नेता, पदाधिकारियों समेत भारी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।

कार्यरत क्लर्क को 3,000 की रिश्वत लेते अरेस्ट किया

कार्यरत क्लर्क को 3,000 की रिश्वत लेते अरेस्ट किया   

राणा ओबरॉय       
चंडीगढ़। हरियाणा स्टेट विजिलेंस ब्यूरो ने जिला औद्योगिक केंद्र, अंबाला में कार्यरत क्लर्क सुखबीर को सरकारी योजना के तहत लोन पास करने के एवज में 3,000 रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। विजिलेंस ब्यूरो के प्रवक्ता ने आज यहां जानकारी साझा करते हुए बताया कि शिकायतकर्ता मुकेश कुमार ने ब्यूरो की दी गई शिकायत में बताया कि आरोपी क्लर्क ने प्रधान मंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम योजना के तहत उसकी दुकान पर 5 लाख रुपये का ऋण पास करने की एवज में 10,000 रुपये रिश्वत की मांग की थी।
शिकायतकर्ता ने इस संबंध में विजिलेंस ब्यूरो से संपर्क किया। 
जिस पर कार्रवाई करते हुए ब्यूरो की टीम ने ड्यूटी मजिस्ट्रेट की उपस्थिति में रेड करते हुए आरोपी को 3000 रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ काबू किया।
आरोपी के खिलाफ अंबाला में भ्रष्टाचार निरोधक कानून के तहत मामला दर्ज किया गया। इस संबंध में आगे की जांच की जा रही है।

राजनीति: पीएम मोदी ने अखिलेश पर निशाना साधा

राजनीति: पीएम मोदी ने अखिलेश पर निशाना साधा संदीप मिश्र  भदोही। भदोही के ऊंज में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लोगों को संबोधित किया। इस दौरा...