बुधवार, 2 मार्च 2022

यूक्रेन पर हमला जारी, शांति की कोई गुंजाइश नहीं

यूक्रेन पर हमला जारी, शांति की कोई गुंजाइश नहीं     

सुनील श्रीवास्तव        

मास्को/कीव। यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की ने कहा है कि जिस समय तक रूस की ओर से यूक्रेन के शहरों पर हमला जारी रहेगा, उस समय तक शांति की कोई गुंजाइश नहीं है। शांति वार्ता के नाम पर रूस के राष्ट्रपति पुतिन केवल समय को बर्बाद कर रहे हैं। अब अमेरिकी राष्ट्रपति बाइडेन को कोई बड़ा फैसला ले लेना चाहिए। बुधवार को यूक्रेन की राजधानी कीव व शहरों में ताबडतोड रूसी हमले के बीच यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलदोमीर जेलेंस्की की ओर से बंकर से एक टीवी को दिए गए इंटरव्यू में कहा गया है कि यहां पर फिल्म की शूटिंग नहीं बल्कि अपनी जान बचाने के लिए हम लोग मौजूद हैं। पूरी दुनिया को अब रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के इस हमले के खिलाफ लड़ना होगा। 

बुधवार को पोलैंड में रूस के साथ होने वाली बातचीत से पहले जेलेंस्की ने कहा है कि जब तक यूक्रेन के शहरों के ऊपर रूसी हमला जारी रहेगा, उस समय तक शांति की कोई गुंजाइश नहीं है। उन्होंने कहा है कि यूरोप का दिल यूक्रेन है और यूरोप इसे खोना नहीं चाहेगा। उन्होंने कहा है कि सबसे पहले आप इस बात को तय करें कि आगे क्या करना है। हम रूस के साथ बातचीत कर रहे हैं।लेकिन अगर राष्ट्रपति पुतिन नहीं मान रहे हैं तो यह पूरी तरह से साफ है कि शांति वार्ता के नाम पर केवल समय की बर्बादी की जा रही है।

साइबर अपराध से जागरूक करने हेतु निर्देशित किया

साइबर अपराध से जागरूक करने हेतु निर्देशित किया   

विजय कुमार       
कौशाम्बी। पुलिस महानिदेशक उत्तर प्रदेश लखनऊ द्वारा बढ़ते साइबर अपराधों को कम करने के लिये सार्वजनिक स्थानों में साइबर अपराध से जागरूक करने हेतु निर्देशित किया गया है। जिसमें पुलिस अधीक्षक हेमराज मीणा के निर्देशन में व अपर पुलिस अधीक्षक के मार्गदर्शन मे जिला शिक्षा एंव प्रशिक्षण संस्थान में साइबर जागरूकता दिवस में साइबर क्राइम सेल द्वारा साइबर अपराध, जैसे एटीएम कार्ड में स्कीमिंग यूपीआई गॉड फेसबुक केवाईसी फ्रॉड व अन्य विभिन्न प्रकार के साइबर अपराध से सम्बन्धित अपराधों के बारे में जागरूक किया गया।
जिससे आम नागरिक साइबर फ्राड से बच सके। इस जागरूकता कार्यक्रम में डाइट कालेज के प्राचार्य अनिल कुमार, डॉक्टर संदीप कुमार तिवारी, डॉक्टर नरेंद्र कुमार व अन्य शिक्षकगण कॉलेज के विद्यार्थी उपस्थित रहे।जिसमें कॉलेज के विद्यार्थियों द्वारा पूछे गये साइबर अपराध से सम्बन्धित सवालों का जबाब दिया गया। प्रशिक्षण जागरूकता सभी के लिये भविष्य में हितकर एंव लाभदायक रहेगा।

काबुल में अपराह्न भूकंप के झटके, 5.2 तीव्रता मापी

काबुल में अपराह्न भूकंप के झटके, 5.2 तीव्रता मापी   

अखिलेश पांडेय       

काबुल। अफगानिस्तान की राजधानी काबुल और पड़ोसी प्रांतों में बुधवार को अपराह्न भूकंप के मध्यम झटके महसूस किए गए। रिएक्टर पैमाने पर भूकंप की तीव्रता 5.2 मापी गयी। अमेरिकी भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण ने यह जानकारी दी। भूकंप के झटके आज अपराह्न दो बजकर 28 मिनट पर बाजारक से 37 किमी उत्तर पूर्व में भी महसूस किये गये। 

भूकंप का केंद्र जमीन की सतह से 86.72 किमी की गहराई में 35.55 डिग्री उत्तरी अक्षांश और 69.79 डिग्री पूर्वी देशांतर पर स्थित था। इस दौरान अभी तक कहीं से किसी के हताहत होने की कोई रिपोर्ट नहीं मिली है।

3 मार्च को संयुक्त रैली संबोधित करेंगी सीएम ममता

3 मार्च को संयुक्त रैली संबोधित करेंगी सीएम ममता   

शाहीन बनारसी     

वाराणसी। पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी बुधवार को वाराणसी दौरे पर है। बुधवार को ममता बनर्जी वाराणसी आई और सबसे पहले गंगा माँ का आशीर्वाद लेने के लिए वो गंगा आरती में शामिल हुईं। गुरुवार (3 मार्च) को पश्चिम बंगाल की सीएम सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व सीएम अखिलेश यादव के साथ रैली को संबोधित करेंगी। इस कार्यक्रम में जयंत चौधरी के भी आने की संभावना है। बताते चले कि ममता बनर्जी गुरुवार को ऐढ़े में संयुक्त रैली को संबोधित करेंगी। साथ ही विधानसभा क्षेत्रों के रोड शो में शामिल होंगी। 

वाराणसी में सातवें चरण का मतदान 7 मार्च को है। जैसे-जैसे मतदान की तिथि नजदीक आ रही है। सभी राजनीतिक दल अपनी ताकत झोंकने में लग गए हैं। इसी क्रम में सपा और उसके गठबंधन से चुनाव लड़ने वाले प्रत्याशियों के समर्थन में पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश और बंगाल की मुख्यमंत्री ममता की संयुक्त रैली 3 मार्च को ऐढ़े में होगी।

बादाम मिल्क पीने से बढ़ती है क्षमता, जानिए

बादाम मिल्क पीने से बढ़ती है क्षमता, जानिए     


सरस्वती उपाध्याय      

बादाम मिल्क पीने से रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है। कोरोना महामारी के दौरान जब इम्युनिटी पावर बढ़ाने को लेकर बात हो रही थी तो ये ड्रिंक काफी फायदेमंद है।
आंखों के लिए फायदेमंद: दूध में मौजूद कैल्शियम और विटामिन डी के साथ जब बादाम में मौजूद राइबोफ्लोविन मिला दिया जाए तो ये आंखों के लिए बेहद लाभदायक हो जाता है है। बादाम दूध। पीने से मोतियाबिंद का खतरा भी काफी कम हो जाता है।

दिल की बीमारी रहेगी दूर: बादाम में गुड कोलेस्ट्रॉल प्रचुर मात्रा ने पाया जाता है जिसे साइंस की भाषा में एचडीएल कहते साथ ही मिल्क बदाम बैड कोलेस्ट्रॉल को भी घटाने में मददगार होता है। दूध में मौजूद विटामिन डी और बादाम के न्यूट्रिएंट्स दिल के लिए बेहद फायदेमंद होते हैं।

ब्रेन के लिए अच्छा: बादाम में ट्रिप्टोफैन पाया जाता है जिससे नींद काफी अच्छी आती है। अगर आप रात के समय मिल्क बादाम का सेवन करते हैं हो कम नींद आने की समस्या दूर हो जाती है। अच्छी नींद से टेंशन में कमी आती है जो ब्रेन के लिए लाभदाल होती है।

हड्डियों के रखे हेल्दी: अगर आपको अपनी हड्डियां मजबूत रखनी है तो कैल्शियम और विटामिन डी का सेवन जरूर करना चाहिए। बादाम और दूध के मिश्रण में ये दोनों न्यूट्रिएंट्स मिलेंगे जो बोन हेल्थ के लिए लाभदायक होते हैं।

तेल कंपनियों ने पेट्रोल-डीजल के रेट में बदलाव किया

तेल कंपनियों ने पेट्रोल-डीजल के रेट में बदलाव किया   

अकांशु उपाध्याय    

नई दिल्‍ली। रूस-यूक्रेन युद्ध के बीच कच्‍चे क्रूड के दाम 104 डॉलर प्रति बैरल पहुंच गए हैं। भारत की सरकारी तेल कंपनियों ने भी बुधवार को कई राज्‍यों की राजधानियों में पेट्रोल-डीजल के रेट में बदलाव किया है। हालांकि, दिल्‍ली-मुंबई जैसे महानगरों में आज भी तेल के दाम नहीं बदले। तेल कंपनियों ने करीब चार महीने से दिल्‍ली, मुंबई, चेन्‍नई और कोलकाता जैसे महानगरों में पेट्रोल-डीजल कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया है।

बावजूद इसके मुंबई में अब भी पेट्रोल की कीमत सबसे ज्‍यादा 110 रुपये प्रति लीटर के आसपास बनी हुई है। बुधवार को यूपी के ही नोएडा शहर में पेट्रोल महंगा हो गया तो राजधानी लखनऊ में कीमतें नीचे आईं हैं। पेट्रोल डीजल का रोज का रेट आप एसएमएस के जरिए भी जान सकते हैं इंडियन ऑयल के कस्टमर आरएसपी लिखकर। बीपीसीएल उपभोक्ता आरएसपी लिखकर नंबर पर एसएमएस भेज जानकारी हासिल कर सकते हैं। वहीं, एचपीसीएल उपभोक्ता एचपी पराईज लिखकर  नंबर पर भेजकर भाव पता कर सकते हैं।

पुतिन से 'ताइक्वांडो ब्लैक बेल्ट' की उपाधि वापस लीं

पुतिन से 'ताइक्वांडो ब्लैक बेल्ट' की उपाधि वापस लीं   

सुनील श्रीवास्तव      

सियोल/कीव/मास्को। दक्षिण कोरिया विश्व ताइक्वांडो
ने यूक्रेन पर रूस के लगातार हमलों के बीच रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से मानद ताइक्वांडो ब्लैक बेल्ट की उपाधि वापस ले ली। विश्व ताइक्वांडो ने रूस के यूक्रेन पर हमले को लेकर विरोध जताया है और इसकी कड़ी निंदा की है तथा इसे विश्व शांति के लिए एक गंभीर संकट बताया है। उल्लेखनीय है कि पुतिन को साल 2013 में ब्लैक बेल्ट की उपाधि दी गई थी। विश्व ताइक्वांडो ने रूस-यूक्रेन युद्ध को लेकर जारी एक बयान में कहा, " विश्व ताइक्वांडो यूक्रेन पर रूस के हमले की कड़ी निंदा करता है, जिस तरह से वहां आम लोगों की जान जा रही है, वो एक क्रूरता है। विश्व ताइक्वांडो का उद्देश्य हमेशा ही शांति और सहिष्णुता को बढ़ावा देना रहा है। विश्व ताइक्वांडो को लगता है कि जो यूक्रेन में हो रहा है, वो उसके मूल्यों के खिलाफ जाता है। ऐसे में हमने व्लादिमीर पुतिन को दी गई ब्लैक बेल्ट वापस लेने का फैसला लिया है। "

वहीं विश्व ताइक्वांडो ने अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति के साथ एकजुटता दिखाते हुए कहा कि विश्व ताइक्वांडो इवेंट्स में किसी भी रूसी या बेलारूसी राष्ट्रीय ध्वज प्रदर्शित नहीं किया जाएगा और न ही राष्ट्रगान बजाय जाएगा। वहीं विश्व ताइक्वांडो और यूरोपीय ताइक्वांडो संघ रूस और बेलारूस में ताइक्वांडो टूर्नामेंटों के आयोजन को मान्यता नहीं देंगे। उल्लेखनीय है कि इससे पहले अंतरराष्ट्रीय जूडो महासंघ(आईजेएफ) ने रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन को आईजेएफ के मानद अध्यक्ष पद से बर्खास्त कर दिया था। आईजेएफ ने रविवार को पुतिन को मानद अध्यक पद के साथ-साथ आईजेएफ के एंबेसडर पद से भी हटा दिया था। इससे पहले अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति भी रूस के खिलाड़ियों पर प्रतिबंध लगा चुकी है। वहीं फीफा और यूईएफए ने भी अगले आदेश तक रूस के फुटबॉल क्लबों और राष्ट्रीय फुटबॉल टीमों पर प्रतिबंध लगा दिए हैं। फीफा ने रूस को 2022 फुटबॉल विश्व कप से भी बाहर कर दिया है। 

दिल्ली में 2.0 तीव्रता का भूकंप, महसूस नहीं हुआ

दिल्ली में 2.0 तीव्रता का भूकंप, महसूस नहीं हुआ अकांशु उपाध्याय  नई दिल्ली। दबे पांव पहुंचे भूकंप ने धरती को हिलाते हुए पब्लिक को दहशत में ड...