गुरुवार, 3 मार्च 2022

फिल्म 'फाइटर' के लिए स्टंटमैन से ट्रेनिंग लेंगे ऋतिक

फिल्म 'फाइटर' के लिए स्टंटमैन से ट्रेनिंग लेंगे ऋतिक   

कविता गर्ग      

मुंबई। बॉलीवुड के माचो हीरो ऋतिक रौशन अपनी आने वाली फिल्म फाइटर के लिए हॉलीवुड के स्टंटमैन से ट्रेनिंग लेंगे। ऋतिक रौशन इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म फाइटर को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। इस फिल्म में दीपिका पादुकोण की भी अहम भूमिका होगी। बताया जा रहा है कि ऋतिक रोशन और दीपिका पादुकोण के हाई-ऑक्टेन एक्शन सीन्स के लिए हॉलीवुड स्टंटमैन उन्हें ट्रेंड करेंगे। फिल्म में एक्शन सीन्स को हॉलीवुड के स्टंटमैन कोरियोग्राफ करेंगे और इसके लिए दोनों की कड़ी ट्रेनिंग भी होगी।इस फिल्म की शूटिंग जून, 2022 से शुरू हो सकती है।

गौरतलब है कि फाइटर भारत की पहली एरियल एक्शन फ्रैंचाइजी फिल्म है। इस फिल्म में ऋतिक रौशन और एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण लीड किरदार में नजर आने वाले हैं। फिल्म में ऋतिक रौशन और दीपिका पादुकोण के अलावा अनिल कपूर भी अहम किरदार में नजर आने वाले हैं। मार्फ्लिक्स पिक्चर्स के बैनर तले बन रही इस फिल्म का निर्देशन सिद्धार्थ आनंद कर रहे हैं।

आक्रमण: यूक्रेन की राजधानी कीव में 4 विस्फोट हुए

आक्रमण: यूक्रेन की राजधानी कीव में 4 विस्फोट हुए   

अखिलेश पांडेय            

कीव/मास्को। यूक्रेन में रूसी आक्रमण के आठवें दिन राजधानी कीव में चार विस्फोट हुए। रिपोर्ट के अनुसार, कीव के केंद्र में दो जोरदार धमाकों की आवाज सुनी गई। तीसरे और चौथे धमाकों की आवाज कीव के द्रुज्बी नारोदिव मेट्रो स्टेशन के पास सुनी गई। इस बीच, यूक्रेन के राष्ट्रपति वलोदिमिर ज़ेलेंस्की ने फेसबुक पर एक वीडियो पोस्ट में कहा कि एक सप्ताह में 9,000 रूसी मारे गए हैं। राष्ट्रपति ज़ेलेंस्की ने कहा,"हमसब मिलकर अधिक से अधिक रूसी सैनिकों को वापस भगा रहे हैं। मैं आपके स्वास्थ्य की कामना करता हूं।'

उन्होंने कहा,"हम वह देश हैं, जिसने एक हफ्ते में दुश्मन की योजनाओं को तोड़ दिया। योजनाएं जो नफरत के साथ वर्षों से बनाई गई हैं, हमारे देश, हमारे लोगों के लिए, उन सभी लोगों के लिए जिनके पास दो चीजें हैं। स्वतंत्रता और एक दिल। हमने उन्हें रोका और हराया।' राष्ट्रपति ने कहा, "हमारी सेना, हमारे सीमा रक्षक, हमारी क्षेत्रीय रक्षा, यहां तक ​​​​कि सामान्य किसान भी हर दिन रूसी सेना का मुकाबला कर रहे हैं।" सड़कों को अवरुद्ध करने या रूसी सेना और उनके वाहनों के सामने खड़े होने के लिए यूक्रेनियों की बहादुरी की प्रशंसा करते हुए उन्होंने कहा, "सड़कों को अवरुद्ध करते हुए, लोग दुश्मन के वाहनों के सामने आ रहे हैं, यह बेहद खतरनाक है, लेकिन कितना साहसी है।" राष्ट्रपति जेलेंस्की ने कहा कि उनकी सेना दुश्मन को तोड़ने के लिए सब कुछ कर रही है।


भाजपा सरकार में सिर्फ मार्च तक मुफ्त राशन: सपा

भाजपा सरकार में सिर्फ मार्च तक मुफ्त राशन: सपा   

संदीप मिश्र      

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में 18वीं विधानसभा के गठन के लिए हो रहे चुनाव में उतरे राजनीतिक दलों ने मतदाताओं के लिए मुफ्त सुविधाओं की झड़ी लगा दी है। समाजवादी पार्टी की ओर से अब ऐलान किया गया है कि प्रदेश में उसकी सरकार बनने पर लोगों को दूध, चीनी, तेल और घी के साथ पूरे साल भर का मुफ्त राशन दिया जाएगा। उत्तर प्रदेश में 18 वीं विधानसभा के गठन के लिए हो रहे चुनाव में मजबूती के साथ उतर रहे समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा है कि भारतीय जनता पार्टी की मौजूदा सरकार में लोगों को केवल मार्च महीने तक ही मुफ्त राशन देने का ऐलान किया गया है।

लेकिन समाजवादी पार्टी की सत्ता आने पर लोगों को पूरे साल भर के लिए 1 किलो तेल, घी और दूध पाउडर के साथ मुफ्त राशन दिया जाएगा।उन्होंने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर हमला बोलते हुए कहा कि सपा की बढ़ती लोकप्रियता को देखकर योगी आदित्यनाथ बेचैन हो गए हैं। उन्होंने कहा कि गरीबों के लिए 300 यूनिट बिजली और चिकित्सा उपचार भी मुफ्त होगा। सपा प्रमुख ने कहा कि जब योगी आदित्यनाथ अपने घर को पटरी पर नहीं ला पा रहे हैं तो वह दूसरों के घरों को कैसे बेहतर बना सकते हैं।

उन्होंने एक बयान में कहा कि गोरखपुर में ड्रेनेज चैनल और सीवर नहीं बने है। मेट्रो में जाने के बजाय, लोग मानसून के दौरान नावों में यात्रा करते है। भाजपा की वादाखिलाफी के चलते अब लोगों ने इतिहास लिखने का मन बना लिया है। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा नेता झूठे हैं। किसी किसान को दोहरी आय नहीं हुई और किसी को फसल का पूरा भुगतान भी नहीं मिला। उन्होंने 10 किलो राशन के बैग से 5 किलो चुरा लिया और सिलेंडर की कीमत 400 से 1,000 रुपये तक पहुंच गई। 24 घंटे बिजली देने का दावा करते हैं, लेकिन बिजली इकाइयां सपा सरकार द्वारा बनाई गई थीं। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार के दौरान भर्ती की कमी के कारण कई युवाओं को नुकसान उठाना पड़ा। हम सत्ता में आने पर सरकारी नौकरियों में युवाओं की आयु सीमा में ढील देंगे। सपा मुखिया अखिलेश यादव ने यह कहकर भाजपा का मजाक भी उड़ाया कि मिसाइल बनाने का दावा करने वाले माचिस की तीली भी नहीं बना पा रहे है।

राजमार्ग परियोजनाओं की मनमानी, अंकुश लगेगा

राजमार्ग परियोजनाओं की मनमानी, अंकुश लगेगा    

अकांशु उपाध्याय       

नई दिल्ली। केंद्र सरकार ने सभी प्रकार के राष्ट्रीय राजमार्गों, एक्सप्रेस-वे एवं पुल निर्माण की लागत को युक्तिसंगत बनाया है। सरकार के इस फैसले से राष्ट्रीय राजमार्गों की टोल टैक्स की दरें व उसे वसूली जाने की समयावधि कम हो जाएगी। इसका सीधा फायदा सड़क यात्रियों को होगा। वहीं, नए नियम से राजमार्ग परियोजनाओं की मनमानी लागत तय करने पर भी अंकुश लगेगा। सड़क परिवहन व राजमार्ग मंत्रालय ने पिछले हफ्ते नए नियम जारी किए हैं। नए नियमों से कंसल्टेंट व अधिकारियों की मिलीभगत से डिटेल प्रोजेक्ट रिपोर्ट (डीपीआर) में सड़क परियोजनाओं की लागत ऊंची करने की प्रवृत्ति पर अंकुश लगेगा।

इससे सरकारी खजाने की लूट-खसोट कम होगी। अधिकारी ने बताया कि दो लेन, चार लेन व छह लेन राष्ट्रीय राजमार्गों के निर्माण के अलावा ग्रीनफील्ड एक्सप्रेस-वे और पुल निर्माण की दरें विभाग ने तय कर दी है। उन्होंने बताया कि मंत्रालय द्वारा राजमार्ग निर्माण की लागत को युक्तिसंगत बनाने के बाद अब कंसल्टेंट डीपीआर में परियोजना की लागत में वृद्धि नहीं कर पाएंगे। हालांकि, पहाड़ी क्षेत्र और विशेष परिस्थितियों में इनकी लागत में बढ़ोतरी की जा सकेगी। लेकिन इसके लिए इंजीनियर परियोजना की समीक्षा करेंगे। इसके बाद ही लागत में वृद्धि पर फैसला किया जाएगा। अधिकारी ने बताया कि राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजना की लागत के अनुसार टोल टैक्स की दरें और वसूली करने की मियाद तय की जाती है।

मंत्रालय के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि ग्रीनफील्ड दो लेन राष्ट्रीय राजमार्ग पेवशोल्डर युक्त (पांच किलोमीटर) निर्माण की लागत 21.400 करोड़ तय की गई है। नया राजमार्ग बनाने के लिए लागत में भूमि अधिग्रहण, अर्थ वर्क, तारकोल, बोल्डर, समतल जमीन से ऊंचाई आदि मानक को शामिल किया गया है।इस प्रकार नए राष्ट्रीय राजमार्ग प्रति किलोमीटर की लागत 4.280 करोड़ रुपये तय की गई है। इसी कड़ी में ग्रीनफील्ड फोर लेन राजमार्ग (5 किमी) निर्माण की लागत 40.975 करोड़ रुपये (8.195 करोड़ प्रति किमी) और छह लेन राजमार्ग (5 किमी) बनाने में 47.225 करोड़ रुपये (9.44 करोड़ प्रति किमी) खर्च आएगा। वर्तमान में दो लेन राजमार्ग के चौड़ीकरण में पांच से छह करोड़ रुपये प्रति किमी की लागत आती है। जबकि इसमें भूमि अधिग्रहण में मुआवजा नहीं देना होता है। इसी प्रकार चार लेन राजमार्ग बनाने में 9 से 10 करोड़ रुपये प्रति किमी और छह लेन के निर्माण पर 14 से 16 करोड़ रुपये प्रति किलोमीटर खर्च किया जा रहा है।

कंपनी हीरो इलेक्ट्रिक ने 'एडी' स्कूटर को लॉन्च किया

असल में हीरो ऐडी एक लो स्पीड इलेक्ट्रिक स्कूटर है जिसकी अधिकतम रफ्तार 25 किमी/घंटा है। कंपनी का कहना है कि छोटी दूरियां तय करने के हिसाब से इसे डिजाइन किया गया है। हीरो ऐडी के साथ कई सारे एडवांस फीचर्स दिए गए हैं जिनमें फाइंड माय बाइक, ई-लॉक, बड़ा बूट स्पेस, फॉलो मी हेडलैंप्स और रिवर्स मोड शामिल हैं। हीरो इलेक्ट्रिक की मानें तो ऐडी का इस्तेमाल बाजार से सामान लाने, जिम जाने बच्चों को स्कूल छोड़ने और कई सारे कामों के लिए किया जा सकता है।

हीरो इलेक्ट्रिक भारत की लीडिंग इलेक्ट्रिक दो-पहिया निर्माता है जिसका प्रोडक्शन प्लांट लुधियाना में बनाया गया है। कंपनी इलेक्ट्रिक स्कूटर्स की व्यापक रेंज बेच रही है जिन्हें अनेक किस्म के ग्राहकों की जरूरतों के हिसाब से तैयार किया गया है। देशभर में हीरो इलेक्ट्रिक के 750 सेल्स और सर्विस पॉइंट हैं, इसके अलावा कंपनी ने व्यापक चार्जिंग व्यवस्था ग्राहकों को मुहैया कराई है और रोडसाइड असिस्टेंस के लिए ट्रेंड ईवी मैकेनिक भी बड़ी संख्या में काम कर रहे हैं। कंपनी पिछले 14 साल से काम कर रही है और अब तक 4.5 लाख इलेक्ट्रिक वाहन भारतीय बाजार में बेच चुकी है।

रूस-यूक्रेन के बीच जंग, क्वाड देशों की वर्चुअल बैठक

रूस-यूक्रेन के बीच जंग, क्वाड देशों की वर्चुअल बैठक  

अखिलेश पांडेय         

नई दिल्ली/कीव/ मास्को। 3 फरवरी को भी रूस और यूक्रेन के बीच जंग जारी है। जिसमें अब तक हजारों लोगों की जान गई। हालांकि, सभी देश दोनों को युद्ध रोकने के लिए समझाने की कोशिश कर रहे हैं। इस बीच गुरुवार को क्वाड्रीलैटरल सिक्योरिटी डायलॉग यानी क्वाड देशों की वर्चुअल बैठक हुईं। इसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, अमेरिका राष्ट्रपति जो बाइडेन, ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री स्कॉट मॉरिसन और जापान के प्रधानमंत्री फुमियो किशिदा ने हिस्सा लिया। मामले में विदेश मंत्रालय ने कहा कि सितंबर 2021 में वाशिंगटन में क्वाड नेताओं ने बैठक की थी। 

जिसमें कई प्रमुख मुद्दों पर चर्चा हुई, उसी बातचीत को आगे बढ़ाने के लिए गुरुवार को क्वाड की वर्चुअल बैठक बुलाई गई है। क्वाड लीडर इंडो-पैसिफिक क्षेत्र में महत्वपूर्ण विकास के बारे में विचारों और आकलन का आदान-प्रदान किया। क्वाड लीडर्स क्वाड के समकालीन और सकारात्मक एजेंडे के हिस्से के रूप में घोषित लीडर्स की पहल को लागू करने के लिए चल रहे प्रयासों की भी समीक्षा करेंगे।

क्वाड क्या है?
क्वाड भारत, अमेरिका, जापान और ऑस्ट्रेलिया की साझेदारी वाला एक संगठन है। साल 2007 में जापान के तत्कालीन प्रधानमंत्री शिंजो आबे ने इसका प्रस्ताव रखा था, लेकिन उस वक्त ऑस्ट्रेलिया चीन की दबाव में आ गया, जिस वजह से इसका गठन नहीं हो पाया। 2008 में ऑस्ट्रेलिया क्वाड से बाहर हुआ, लेकिन 2017 में उसकी वापसी हो गई। उस वक्त इसका नाम क्वाड 2.0 रखा गया था, लेकिन इसे अभी आमतौर पर क्वाड नाम से जाना जाता है। क्वाड के गठन का मूल उद्देश्य हिंद-प्रशांत क्षेत्र में शांति-स्थिरता स्थापित करना और कानून का पालन सुनिश्चित करना है, लेकिन चीन का मानना है कि चारों देशों ने उसके खिलाफ मोर्चा खोलने के लिए इसका गठन किया है। भारत हमपर कैसे भरोसा करेगा। अमेरिकी सीनेटर ने पाकिस्तान के नाम पर अपनी ही सरकार को खूब लताड़ा। भारत और ऑस्ट्रेलिया का संयुक्त ‘मिशन चीन’ कार्यक्रम शुरू, इसी महीने राष्ट्रपति बाइडेन से मिलेंगे। पीएम मोदी अमेरिका जैसे ‘दगाबाज दोस्त’ के साथ चीन को चुनौती दे पाएगा भारत। क्यों बढ़ गई मोदी सरकार की चिंता। अमेरिका में भारतीय विदेश मंत्री, चीन-वैक्सीन और व्यापार को लेकर बेहद महत्वपूर्ण समझौते।

प्राधिकृत प्रकाशन विवरण

प्राधिकृत प्रकाशन विवरण     

1. अंक-146, (वर्ष-05)
2. शुक्रवार, मार्च 4, 2022
3. शक-1984, फाल्गुन, शुक्ल-पक्ष, तिथि-दूज, विक्रमी सवंत-2078।
4. सूर्योदय प्रातः 07:04, सूर्यास्त: 06:24।
5. न्‍यूनतम तापमान- 14 डी.सै., अधिकतम-26+ डी सै.। बर्फबारी, उत्तर भारत में बरसात की संभावना।
6. समाचार-पत्र में प्रकाशित समाचारों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है। सभी विवादों का न्‍याय क्षेत्र, गाजियाबाद न्यायालय होगा। सभी पद अवैतनिक है।
7.स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक राधेश्याम व शिवांशु, (विशेष संपादक) श्रीराम व सरस्वती (सहायक संपादक) के द्वारा (डिजीटल सस्‍ंकरण) प्रकाशित। प्रकाशित समाचार, विज्ञापन एवं लेखोंं से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं हैं। पीआरबी एक्ट के अंतर्गत उत्तरदायी।
8. संपर्क व व्यवसायिक कार्यालय- चैंबर नं. 27, प्रथम तल, रामेश्वर पार्क, लोनी, गाजियाबाद उ.प्र.-201102।
9.पंजीकृत कार्यालयः 263, सरस्वती विहार लोनी, गाजियाबाद उ.प्र.-201102
http://www.universalexpress.page/
www.universalexpress.in
email:universalexpress.editor@gmail.com
संपर्क सूत्र :- +919350302745 
                     (सर्वाधिकार सुरक्षित)

पायलट ने फ्लाइट अटेंडेंट को प्रपोज किया

पायलट ने फ्लाइट अटेंडेंट को प्रपोज किया  अखिलेश पांडेय  वारसॉ। अक्सर लोग अपने प्यार का इजहार किसी खास जगह पर करने का सोचते हैं। ताकि वो पल ज...