गुरुवार, 17 फ़रवरी 2022

एक्ट्रेस उर्फी ने अपना एक वीडियो शेयर किया: मुंबई

एक्ट्रेस उर्फी ने अपना एक वीडियो शेयर किया: मुंबई   

कविता गर्ग       

मुंबई। हर दिन अपने नए अंदाज को लेकर एक्ट्रेस उर्फी जावेद सुर्खियों में छाई रहती हैं। कभी अपने आउटफिट्स को लेकर तो कभी अपनी बेबाक बयान को लेकर। अब हाल ही में सोशल मीडिया पर उर्फी जावेद की एक वीडियो तेजी से वायरल होती हुई नजर आ रही है। इस वीडियो में उर्फी बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट के बारे में बात करती हुई नजर आ रही हैं। हाल ही में उर्फी जावेद ब्लू कलर की कटआउट ड्रेस पहन शहर में निकलीं थी। इस दौरान उन्हें पैपराजी से चिटचैट करते हुए देखा गया। जिसका एक क्लिप सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रहा है। अब उर्फी की इस वीडियो को देख सोशल मीडिया यूजर्स अपनी प्रतिक्रिया जाहिर कर रहे हैं। इंस्टेंट बॉलीवुड ने अपना एक वीडियो शेयर किया है।

जिसमें उर्फी कहती हुई सुनी जा सकती हैं कि आलिया भट्ट से वो 5 साल पहले एक पार्टी में मिली थीं। उस दौरान उन्हें देख आलिया ने प्रिटी कहा था। लेकिन तब उर्फी ने कुछ भी जवाब नहीं दे पाई थीं, बस वो ये सोचने में लगी थीं कि क्या आलिया भट्ट ने सच में उन्हें प्रिटी कहा है। आलिया को उर्फी जवाब नहीं दे पाईं इस बात का उन्हें दुख है, साथ ही उन्होंने खुद को एक वियर्ड बच्ची बताया है। उर्फी  की इस वीडियो को देखने के बाद से सोशल मीडिया यूजर्स ने उन्हें ट्रोल करना शुरू कर दिया है। कोई उर्फी को झूठी कह रहा है, तो किसी का कहना है उर्फी  से राखी सावंत बेहतर हैं। एक ने लिखा- ये तो राखी सावंत  से भी ऊपर की निकल गई, कितना फेंकती रहती है।

एक्ट्रेस रुबीना ने अपना लेटेस्ट फोटोशूट साझा किया

एक्ट्रेस रुबीना ने अपना लेटेस्ट फोटोशूट साझा किया    

कविता गर्ग        
मुंबई। टीवी एक्ट्रेस रुबीना दिलैक ब्रहस्पतिवार को अपनी बेहतरीन अदाकारी के दम पर इंडस्ट्री में एक ऊंचा मुकाम हासिल कर चुकी हैं। रुबीना लगभग हर दिन फैंस के साथ अपनी फोटोज और वीडियोज शेयर करती रहती हैं। अब एक बार फिर से उन्होंने अपना लेटेस्ट फोटोशूट साझा किया है। इन तस्वीरों में रुबीना का पर्पल लुक देखने को मिल रहा है।

यहां वह लाइट पर्पल शेड की डीपनेक नेट वाली शॉर्ट ड्रेस पहने दिख रही हैं। उन्होंने अपने बालों में ही इस कलर को दिखाते हुए पर्पल कलर के एक्सटेंशन लगाए हैं। रुबीना ने इस दौरान अपने बालों को आधा बांधा हुआ है। उन्होंने अपने इस लुक को कंप्लीट करने के लिए लाइट मेकअप किया है। रुबीना का यह अंदाज काफी अलग और हॉट दिख रही हैं। उनकी ये फोटोज फैंस का ध्यान खूब खींच रही हैं। एक्ट्रेस ने यहां कई पोज में अपनी अलग-अलग अदाएं दिखाई हैं।

भारत: 24 घंटे में कोरोना के 30,757 नए मामलें मिलें

भारत: 24 घंटे में कोरोना के 30,757 नए मामलें मिलें   

अकांशु उपाध्याय         

नई दिल्ली। देश में जानलेवा कोरोना वायरस के मामले धीरे-धीरे फिर बढ़ रहे हैं। देश में पिछले 24 घंटों में कोरोना वायरस के 30 हजार 757 नए केस सामने आए हैं और 541 लोगों की मौत हो गई।

वहीं केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जारी किए गए आंकड़ों के मुताबिक, देश में अब एक्टिव मामलों की संख्या घटकर 3 लाख 32 हजार 918 हो गई है। वहीं, इस महामारी से जान गंवाने वालों की संख्या बढ़कर 5 लाख 10 हजार 413 हो गई है। इस बीच अच्छी खबर यह है कि अब तक 4 करोड़ 19 लाख 10 हजार 984 लोग संक्रमण मुक्त हो चुके हैं।

भारत-यूक्रेन के बीच उड़ानों पर लगा प्रतिबंध हटाया

गौरतलब है कि रूस और यूक्रेन के बीच गहराती युद्ध की आशंकाओं के चलते वहां पढ़ रहे करीब 20 हजार भारतीय छात्र कीव में फंसे हुए हैं। ये छात्र लगातार केंद्र सरकार से मदद की गुहार लगा रहे हैं। इसके चलते गुरुवार को सरकार की ओर से उड़ानों पर लागू प्रतिबंधों को हटा लिया गया है। इसके साथ ही आपको बता दें कि नागरिक उड्डयन मंत्रालय के इस फैसले के तत्काल बाद ही एयर इंडिया ने यूक्रेन के लिए विशेष उड़ानें संचालित करने घोषणा कर दी है।

प्राइवेट नौकरियों में आरक्षण, आदेश पर रोक लगाईं

प्राइवेट नौकरियों में आरक्षण, आदेश पर रोक लगाईं   

अकांशु उपाध्याय     

नई दिल्ली। प्राइवेट नौकरियों में आरक्षण को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने पंजाब और हरियाणा कोर्ट पर अंतरिम आदेश पर रोक लगा दी है। हरियाणा सरकार ने प्राइवेट नौकरियों में 75 फ़ीसदी आरक्षण देने का फैसला किया था। जिस पर पंजाब और हरियाणा कोर्ट ने अंतरिम आदेश जारी करके रोक लगा दी थी। ज्ञात हो कि इस केस की सुनवाई सुप्रीम कोर्ट में जस्टिस नागेश्वर राव और किसने की थी।

सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि, हाईकोर्ट इस मामले पर 1 महीने के अंदर फैसला करें और राज्य सरकार को निर्देश दे कि फिलहाल एंपलॉयर्स के खिलाफ कोई कड़ी कार्यवाही नहीं किया जाए। आपको बता दें कि हरियाणा सरकार ने राज्य के लोगों को प्राइवेट सेक्टर में नौकरियों में सैलरी 30 हजार से भी कम है, उसमें 75 आरक्षण देने का प्रावधान किया था जिसे लेकर हरियाणा सरकार ने हरियाणा राज्य स्थानीय उम्मीदवार रोजगार अधिनियम 2020 पास किया था।

सार्वजनिक सूचनाएं एवं विज्ञापन

सार्वजनिक सूचनाएं एवं विज्ञापन

प्राधिकृत प्रकाशन विवरण

प्राधिकृत प्रकाशन विवरण     

1. अंक-132, (वर्ष-05)
2. शुक्रवार, फरवरी 18, 2022
3. शक-1984, फाल्गुन, कृष्ण-पक्ष, तिथि-दूज, विक्रमी सवंत-2078।
4. सूर्योदय प्रातः 07:01, सूर्यास्त: 06:09।
5. न्‍यूनतम तापमान- 11 डी.सै., अधिकतम-26+ डी सै.।  बर्फबारी व शीतलहर की संभावना।
6. समाचार-पत्र में प्रकाशित समाचारों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है। सभी विवादों का न्‍याय क्षेत्र, गाजियाबाद न्यायालय होगा। सभी पद अवैतनिक है।
7.स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, (प्रधान संपादक) राधेश्याम व शिवांशु, (सहायक संपादक) श्रीराम व सरस्वती के द्वारा (डिजीटल सस्‍ंकरण) प्रकाशित। प्रकाशित समाचार, विज्ञापन एवं लेखोंं से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं हैं। पीआरबी एक्ट के अंतर्गत उत्तरदायी।
8. संपादकीय कार्यालय- 263 सरस्वती विहार, लोनी, गाजियाबाद उ.प्र.-201102।
9.पंजीकृत कार्यालयः 263, सरस्वती विहार लोनी, गाजियाबाद उ.प्र.-201102
10.संपर्क एवं व्यावसायिक कार्यालयः डी-60,100 फुटा रोड बलराम नगर, लोनी,गाजियाबाद उ.प्र.-20110
http://www.universalexpress.page/
www.universalexpress.in
email:universalexpress.editor@gmail.com
संपर्क सूत्र :- +919350302745 
                     (सर्वाधिकार सुरक्षित)

बुधवार, 16 फ़रवरी 2022

केकेआर ने कप्तान श्रेयस को टीम की कमान सौंपी

केकेआर ने कप्तान श्रेयस को टीम की कमान सौंपी    

मो. रियाज       

नई दिल्ली। आईपीएल 2022 सीजन के लिए कोलकाता नाइट राइडर्स ने अपने नए कप्तान का ऐलान कर दिया है। केकेआर ने भारतीय बल्लेबाज और दिल्ली कैपिटल्स के पूर्व कप्तान श्रेयस अय्यर को टीम की कमान सौंपी हैं। केकेआर ने श्रेयस को मेगा ऑक्शन में 12.25 करोड़ रुपये में खरीदा था। कोलकाता नाइट राइडर्स ने बुधवार 16 फरवरी को एक ट्वीट के जरिए श्रेयस अय्यर की नियुक्ति का ऐलान किया। 

अय्यर केकेआर के कप्तान के रूप में ऑयन मॉर्गन की जगह लेंगे, जिन्होंने पिछले सीजन में टीम को फाइनल तक पहुंचाया था। हालांकि, बल्ले से नाकाम रहने के कारण कोलकाता ने मॉर्गन को रिटेन नहीं किया और फिर इस बार की नीलामी में दोबारा खरीदा भी नहीं था।केकेआर को नए कप्तान की तलाश थी और इस कोशिश में फ्रेंचाइजी ने अय्यर को खरीदने के लिए मोटी रकम खर्च की।

श्रेयस अय्यर पिछले सीजन तक दिल्ली कैपिटल्स का हिस्सा थे और सिर्फ दूसरी बार ही नीलामी में आए थे.उन्हें 2018 सीजन के बीच में ही दिल्ली कैपिटल्स ने कप्तान बनाया था और फिर 2020 सीजन में वह टीम को फाइनल तक ले गए थे। श्रेयस की कप्तानी में ही दिल्ली की टीम पहली बार आईपीएल के फाइनल में पहुंची थी, जहां उसे मुंबई से हार का सामना करना पड़ा था।

प्रौद्योगिकी हस्तांतरण पर वादों को पूरा करने का आग्रह

प्रौद्योगिकी हस्तांतरण पर वादों को पूरा करने का आग्रह 

अकांशु उपाध्याय           

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को कहा कि भारत के लोगों की ऊर्जा जरूरतें अगले 20 वर्षों में दोगुनी हो जाने की उम्मीद है। साथ ही, उन्होंने विकसित देशों से वित्त और प्रौद्योगिकी हस्तांतरण पर अपने वादों को पूरा करने का आग्रह किया। प्रधानमंत्री ने 21वें विश्व सतत विकास सम्मेलन (डब्ल्यूएसडीएस-22) के उदघाटन भाषण में कहा कि पर्यावरणीय धारणनीयता केवल जलवायु न्याय से ही हासिल की जा सकती है।उन्होंने कहा कि भारत के लोगों की ऊर्जा जरूरतें अगले 20 वर्षों में दोगुनी हो जाने की उम्मीद है।” 

प्रधानमंत्री ने कहा, ”यह ऊर्जा उपलब्ध कराने से इनकार करना लाखों लोगों को जीने से मना करने जैसा होगा। सफल जलवायु कार्रवाई के लिए पर्याप्त वित्त उपलब्ध होने की भी जरूरत है। इसके लिए, विकसित देशों को वित्त और प्रौद्योगिकी हस्तांतरण पर अपने वादे पूरे करने की जरूरत है।

महेंद्र व होरीलाल ने बसपा की सदस्यता ग्रहण की

महेंद्र व होरीलाल ने बसपा की सदस्यता ग्रहण की     

विजय कुमार       
कौशाम्बी। भीम आर्मी और कांग्रेस छोड़कर महेंद्र गौतम और होरीलाल गौतम ने बुधवार को बसपा की सदस्यता ग्रहण की। इस दौरान बसपा की मंझनपुर प्रत्याशी डॉ. नीतू कनौजिया ने दोनों नेताओं का जोरदार स्वागत करते हुए कहा कि अब बहुजन समाज पार्टी जिले में और भी मजबूत हो चुकी है। वहीं कार्यक्रम के बाद बसपा नेत्री ने विधान सभा क्षेत्र के दर्जन भर गांवों में जनसम्पर्क भी किया।    
यहां पर बताना है कि कांग्रेस पार्टी में रहे महेंद्र गौतम जो मंझनपुर का विधानसभा से लेकर लोकसभा चुनाव में उम्मीदवार बनाए गए थे। महेंद्र गौतम ने कांग्रेस छोडकर बसपा की सदस्यता ग्रहण किया। इसी तरह होरीलाल गौतम ने भीम आर्मी को छोडकर बसपा की सदस्यता ग्रहण किया। दोनों नेताओं का स्वागत करते हुए बसपा प्रत्याशी नीतू कनौजिया ने जिले में बसपा को मजबूत बताते हुए कहा कि अब जिले में बसपा का परचम लहराएगा। 
हालांकि, इस दौरान दोनों नेताओं ने भी कार्यक्रम को सम्बोधित कर बसपा के लिए पूरी ताकत से काम करने की बात कही। वहीं स्वागत कार्यक्रम के बाद बसपा प्रत्याशी ने क्षेत्र के गुवारा, दरियापुर, भइला, अम्बावा सहित तकरीबन एक दर्जन गांवों में जनता से सम्पर्क कर बसपा के लिए समर्थन मांगा। इस दौरान गांवों की महिलाओं ने बसपा प्रत्याशी का जोरदार स्वागत करते हुए कहा कि एक महिला के लिए हम सभी महिलाएं आगे आकर पूरी ताकत से बसपा को मजबूत बनाएंगी। इस मौके पर महेंद्र गौतम, अतुल योगी, रामू सरोज, शिवकुमार सरोज, मोईन अली, अभिनंदन, शैलेंद्र, बंशीलाल चौधरी, दूखीलाल, शंकरदयाल पाडेय, पवन दुबे सहित तमाम लोग मौजूद रहे।

यूके: 24 घंटे में 4 संक्रमितों की मौंत, वायरस बढ़ा

यूके: 24 घंटे में 4 संक्रमितों की मौंत, वायरस बढ़ा     

पंकज कपूर        

देहरादून। उत्तराखंड में वैश्विक महामारी कोविड-19 का प्रकोप बना हुआ है। पिछले 24 घंटे के दौरान प्रदेश के सभी 13 जनपदों में कोरोना वायरस के कुल 271 नये मामलें सामने आए है। वहीं, प्रदेश में पिछले 24 घंटे में 4 कोरोना संक्रमित मरीजों की उपचार के दौरान मौत हुई है। 

बुधवार को उत्तराखंड स्टेट कंट्रोल रूम देहरादून द्वारा जारी हेल्थ बुलेटिन के अनुसार राज्य में पिछले 24 घंटे के दौरान कोरोना के कुल 271 नए मामले सामने आए है। जबकि राज्य में 1,422 मरीज स्वस्थ होकर डिस्चार्ज हुए वहीं विभिन्न अस्पतालों में भर्ती 04 कोरोना संक्रमित मरीजों की मौत भी हुई। वही, दैनिक पॉजिटिविटी रेट की बात करें तो 01.75 फ़ीसदी पर पहुंच गई है।

समारोह में शामिल होने की संख्या पर प्रतिबंध हटाया

समारोह में शामिल होने की संख्या पर प्रतिबंध हटाया 


पंकज कपूर     

देहरादून। कोरोना संक्रमण की तीसरी लहर के मामलों में भारी कमी आने के साथ ही धामी सरकार की ओर से नाइट कर्फ्यू को खत्म करते हुए शादी-विवाह आदि समारोह में शामिल होने वालों की संख्या पर लगाए गए प्रतिबंध को हटा लिया गया है। बुधवार को उत्तराखंड की पुष्कर सिंह धामी सरकार की ओर से कोरोना संक्रमण की तीसरी लहर की रफ्तार के साथ ही संक्रमण के मामलों में कमी आने के साथ ही जारी की गई नई गाइडलाइन के मुताबिक राज्य में कोरोना की रफ्तार को थामने के लिए लगाया गया नाइट कर्फ्यू हटा लिया गया है। 

नई गाइडलाइन के तहत अब शादी-विवाह, सांस्कृतिक समारोह भी अब पूरी क्षमता के साथ लोग शामिल हो सकेंगे। इसी के साथ ही जिम, शॉपिंग मॉल, सिनेमा हाल, सैलून को पूरी क्षमता के साथ संचालन करने की अनुमति दे दी गई है। मुख्य सचिव एसएस संधू की ओर से बुधवार को नई गाइडलाइन जारी की गई। हालांकि अभी तक भी कोरोना को लेकर सतर्क रहने की बात कही गई है। चुनावी प्रचार खत्म होने के बावजूद सरकार ने सख्ती बनाई रखी है। प्रदेश में राजनैतिक रैलियों सहित धरना प्रदर्शन पर फिलहाल 28 फरवरी तक रोक जारी रहेगी। सरकार की नई एसओपी के अनुसार, प्रदेशभर में आंगनबाड़ी केंद्र एक मार्च से खुल सकेंगे।

'पीएम' मोदी ने अभिनेत्री रश्मिका की तारीफ की

'पीएम' मोदी ने अभिनेत्री रश्मिका की तारीफ की अकांशु उपाध्याय  नई दिल्ली। नेशनल क्रश रश्मिका मंदाना सिर्फ साउथ सिनेमा का ही नहीं, अब ...