मंगलवार, 1 फ़रवरी 2022

मुंबई: 600 अंक से अधिक चढ़ा सूचकांक सेंसेक्स

मुंबई: 600 अंक से अधिक चढ़ा सूचकांक सेंसेक्स     

कविता गर्ग           मुंबई। संसद में वित्त वर्ष 2022-23 के लिए केंद्रीय बजट पेश किये जाने से पहले मंगलवार को शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 600 अंक से अधिक चढ़ गया। वहीं, निफ्टी में 159 अंक की बढ़ोतरी दर्ज की गयी। इस दौरान 30 शेयरों पर आधारित सूचकांक 603.39 अंक या 1.04 प्रतिशत बढ़कर 58,617.56 पर कारोबार कर रहा था, वहीं निफ्टी 159.25 अंक या 0.92 फीसदी की तेजी के साथ 17,499.10 पर आ गया।

सेंसेक्स में सबसे अधिक 2.45 प्रतिशत की बढ़त इंडसइंड बैंक में हुई। इसके अलावा आईसीआईसीआई बैंक, एचडीएफसी ट्विन्स, सन फार्मा, इंफोसिस, कोटक बैंक और बजाज फिनसर्व भी बढ़त दर्ज करने वाले प्रमुख शेयरों में शामिल थे। दूसरी ओर आईटीसी और पॉवरग्रिड लाल निशान में थे। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण आज संसद में केंद्रीय बजट 2022-23 पेश करेंगी। पिछले सत्र में सेंसेक्स 813.94 अंक यानी 1.42 फीसदी की बढ़त के साथ 58,014.17 अंक पर बंद हुआ था। इसी तरह एनएसई का निफ्टी 237.90 अंक या 1.39 फीसदी मजबूत होकर 17,339.85 अंक के स्तर पर बंद हुआ। सोमवार को संसद में पेश आर्थिक समीक्षा में कहा गया कि भारत की अर्थव्यवस्था अगले वित्त वर्ष में 8-8.5 प्रतिशत की आर्थिक वृद्धि दर हासिल करने के लिहाज से बेहतर स्थिति में है।

एचडीएफसी सिक्योरिटीज में खुदरा अनुसंधान प्रमुख दीपक जसानी ने बताया कि मंगलवार को चीन और दक्षिण कोरिया समेत कई एशियाई बाजार चंद्र नववर्ष की छुट्टी के कारण बंद हैं। इस बीच अंतरराष्ट्रीय तेल मानक ब्रेंट क्रूड 1.31 प्रतिशत बढ़कर 91.21 डॉलर प्रति बैरल हो गया। शेयर बाजार के अस्थाई आंकड़ों के मुताबिक विदेशी संस्थागत निवेशक (एफआईआई) सोमवार को पूंजी बाजार में शुद्ध बिकवाल रहे और उन्होंने 3,624.48 करोड़ रुपये मूल्य के शेयर बेचे।


सार्वजनिक सूचनाएं एवं विज्ञापन

सार्वजनिक सूचनाएं एवं विज्ञापन

प्राधिकृत प्रकाशन विवरण

प्राधिकृत प्रकाशन विवरण     

1. अंक-115, (वर्ष-05)
2. बुधवार, फरवरी 2, 2022
3. शक-1984, मार्गशीर्ष, शुक्ल-पक्ष, तिथि-प्रतिपदा/दूज, विक्रमी सवंत-2078।
4. सूर्योदय प्रातः 07:10, सूर्यास्त 05:24।
5. न्‍यूनतम तापमान- 10 डी.सै., अधिकतम-22+ डी सै.।  बर्फबारी व शीतलहर की संभावना।
6. समाचार-पत्र में प्रकाशित समाचारों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है। सभी विवादों का न्‍याय क्षेत्र, गाजियाबाद न्यायालय होगा। सभी पद अवैतनिक है।
7.स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, (प्रधान संपादक) राधेश्याम व शिवांशु, (सहायक संपादक) श्रीराम व सरस्वती के द्वारा (डिजीटल सस्‍ंकरण) प्रकाशित। प्रकाशित समाचार, विज्ञापन एवं लेखोंं से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं हैं। पीआरबी एक्ट के अंतर्गत उत्तरदायी।
8. संपादकीय कार्यालय- 263 सरस्वती विहार, लोनी, गाजियाबाद उ.प्र.-201102।
9.पंजीकृत कार्यालयः 263, सरस्वती विहार लोनी, गाजियाबाद उ.प्र.-201102
10.संपर्क एवं व्यावसायिक कार्यालयः डी-60,100 फुटा रोड बलराम नगर, लोनी,गाजियाबाद उ.प्र.-20110
http://www.universalexpress.page/
www.universalexpress.in
email:universalexpress.editor@gmail.com
संपर्क सूत्र :- +919350302745 
                     (सर्वाधिकार सुरक्षित) 

सोमवार, 31 जनवरी 2022

मतदान अधिकारियों को 'कर्तव्य' से अवगत कराया

मतदान अधिकारियों को 'कर्तव्य' से अवगत कराया 

हरिशंकर त्रिपाठी           देवरिया। विधानसभा चुनाव 2022 के मद्देनजर पीठासीन अधिकारी तथा प्रथम मतदान अधिकारियों के प्रथम चरण का प्रशिक्षण सोमवार को प्रारंभ हो गया। सेवा समिति बनवारी लाल इंटर कॉलेज में दो पालियों में लगभग एक हजार मतदान कर्मियों ने प्रशिक्षण प्राप्त किया। जिलाधिकारी आशुतोष निरंजन ने प्रशिक्षण केंद्र का निरीक्षण कर मतदान कर्मियों को अपना कर्तव्य पूरी सत्यनिष्ठा से पूर्ण करने के लिए प्रेरित किया।

जिलाधिकारी ने प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे पीठासीन अधिकारियों और प्रथम मतदान अधिकारियों को उनके कर्तव्य के महत्व से अवगत कराया और अपने चुनाव सम्बंधी दायित्वों को पूरे मनोयोग से पूर्ण करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि मतदान के दिन निर्धारित दस्तावेजों के साथ बूथ पर आने वाले प्रत्येक मतदाता का मतदान सुनिश्चित कराया जाए।

'विदाई समारोह' कार्यक्रम को संबोधित किया: निरीक्षक

'विदाई समारोह' कार्यक्रम संबोधित किया: निरीक्षक  
सुशील केसरवानी           
कौशाम्बी। जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान मंझनपुर के प्राचार्य स्वराज भूषण त्रिपाठी सोमवार को सेवानिवृत्त हो गए। उनकी सेवानिवृत्ति पर जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान के ऑडिटोरियम हॉल में विदाई समारोह का आयोजन किया गया। विदाई समारोह को संबोधित करते हुए कार्यक्रम में जिला विद्यालय निरीक्षक संतोष कुमार मिश्रा ने कहा कि स्वराज भूषण त्रिपाठी का कार्यकाल अविस्मरणीय रहेगा।
उन्होंने अपने कार्यकाल में जनपद की शिक्षा व्यवस्था को उत्तरोत्तर गति दी। अपनी विदाई पर संबोधित करते हुए स्वराज भूषण त्रिपाठी ने कहा कि व्यक्ति जिस क्षेत्र में रहे। वहां पर अपनी भूमिका का पूर्ण ईमानदारी के साथ करता है तो यह भी राष्ट्र की सेवा है।
विदाई समारोह में समस्त स्टाफ ने स्मृति चिन्ह देकर कर स्वराज भूषण त्रिपाठी को विदा किया। इस अवसर पर डायट के प्रवक्ता डॉ. अनिरुद्ध श्रीवास्तव, डॉ संदीप कुमार तिवारी, डॉ. अरमा देवी, नरेन्द्र कुमार,डॉ कौशलेंद्र मिश्र,नीतीश कुमार यादव,धीरज यादव, देवेश सिंह यादव ,देवेंद्र कुमार मिश्र,सुरेश मिश्र,डॉ वंदना सिंह राजेंद्र कुमार, अशोक सिंह,विपिन कुमार, अनामिका शर्मा, स्वेता त्रिपाठी, शबनम सिद्धिकी, सबीह मुस्तफ़ा ओम दत्त त्रिपाठी,सुनील कुमार शुक्ला, डॉ दिलीप कुमार तिवारी, ओम प्रकाश सिंह,बलराम त्रिपाठी सहित समस्त स्टाफ उपस्थित रहे।

बाबा-पोते की गोली मारकर हत्या, हमलावर फरार

बाबा-पोते की गोली मारकर हत्या, हमलावर फरार   
गोपीचंद      
बागपत। अपराधी बैखौफ दिनों-दिन आपराधिक घटनाओं को अंजाम दे रहें हैं। जबकि, प्रदेश में लगी है आदर्श आचार सहिता। खेकड़ा कोतवाली क्षेत्र के बसी गांव में गन्ना डालने जा रहे बाबा-पोते को गोली मारीं। जानकारी के अनुसार पता चला हैं कि पुरानी रंजिश के चलते की गई सत्य सिंह पुत्र धूम सिंह व मनदीप पुत्र ऋषिपाल की गोली मार कर हत्या। 
हमलावर हत्या की घटना को अंजाम देकर फरार हो गये। सूचना मिलते ही बागपत पुलिस मौके पर पहुँची। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।

यूके: कोरोना का आंकड़ा 76,301 तक पहुंचा

यूके: कोरोना का आंकड़ा 76,301 तक पहुंचा      

पंकज कपूर             देहरादून। उत्तराखंड में कोरोना का ग्राफ फिर तेजी से बढ़ गया है। 24 घंटे के भीतर प्रदेश के सभी 13 जनपदों में सोमवार को कोरोना के कुल 1,200 नए मामले सामने आए है। इसी के साथ राज्य में कोरोना का आंकड़ा 76,301 पहुंच गया है। जबकि राज्य में आज 2,499 मरीज स्वस्थ होकर डिस्चार्ज हुए इस तरह अब तक 44,391 मरीज स्वस्थ हो चुके है। वहीं, सोमवार को 10 कोरोना संक्रमित मरीज की मौत भी हुई है।

सोमवार को स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी हेल्थ बुलेटिन के अनुसार राज्य में 1,200 नए लोगों में कोरोना पॉजिटिव की पुष्टि हुई। जिनमें, देहरादून जिले से 368, हरिद्वार से 160, नैनीताल से 210, उधमसिंह नगर से 211, पौडी से 34, टिहरी से 10, चंपावत से 67, पिथौरागढ़ से 07, अल्मोड़ा 25, बागेश्वर से 17, चमोली से 11, रुद्रप्रयाग से 35, उत्तरकाशी से 45 सैंपल पॉजिटिव मिले हैं।

58,014.17 अंक पर बंद हुआ सेंसेक्स, तेजी दर्ज

58,014.17 अंक पर बंद हुआ सेंसेक्स, तेजी दर्ज    

कविता गर्ग             मुंबई। विभिन्न क्षेत्रों में चौतरफा लिवाली से बीएसई सेंसेक्स सोमवार को 813 अंक की बढ़त के साथ एक बार फिर 58,000 अंक के पार निकल गया। वहीं, निफ्टी 17,300 अंक के स्तर को पार कर गया। वित्त वर्ष 2021-22 की आर्थिक समीक्षा में अर्थव्यवस्था की बेहतर वृद्धि दर के अनुमान से बाजार में तेजी आयी। यूरोपीय बाजारों में अच्छी शुरुआत तथा एशियाई बाजारों के मजबूत रुख से भी घरेलू बाजारों में तेजी को बल मिला।

तीस शेयरों पर आधारित बीएसई सेंसेक्स अच्छी बढ़त के साथ खुला और पूरे सत्र के दौरान इसमें तेजी रही। अंत में यह 813.94 अंक यानी 1.42 प्रतिशत मजबूत होकर 58,014.17 अंक पर बंद हुआ। इसी प्रकार, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 237.90 अंक यानी 1.39 प्रतिशत मजबूत होकर 17,339.85 अंक पर बंद हुआ।

बालों को स्ट्रेट करने के लिए जानिए घरेलू नुस्खे

बालों को स्ट्रेट करने के लिए जानिए घरेलू नुस्खे      

सरस्वती उपाध्याय             खूबसूरत सीधे शाइनी बाल हर लड़की का सपना होते हैं। कॉस्मैटिक इंडस्ट्री में ऐसे बहुत सारे ट्रीटमेंट हैं। जिन्हें करवा कर बालों को स्ट्रेट किया जा सकता है। मगर, यह सभी ट्रीटमेंट कैमिकल बेस्ड होने की वजह से बालों को नुकसान पहुंचा सकते हैं। जिसकी वजह से बाल खराब और पतले हो सकते हैं। ऐसे में कुछ ऐसे आसान घरेलू नुस्खे हैं, जिन्हें अपनाकर आप अपने बालों को बिना पैसा खर्च किए ही स्ट्रेट बना सकते हैं।

हॉट ऑयल मसाज: बालों में हॉट ऑयल मसाज करने से बाल सॉफ्ट और शाइनी होते हैं। बालों में एक दिन छोड़कर तेल लगाने से बाल सीधे होते हैं। बालों में तेल लगाने के लिए आप नारियल,ऑलिव, बादाम या फिर शीशम का तेल लगा सकती हैं। तेल लगाते समय बालों की 15 मिनट तक हल्के हाथों से मसाज करें।

मिल्क स्प्रे: आप बालों को स्ट्रेट करने के लिए कोकोनट मिल्क का इस्तेमाल कर सकती हैं। कोकोनट मिल्क एंटीबैक्टीरियल और एंटीफंगल होता है। लेकिन कोकोनट ऑयल नहीं मिल रहा हो तो आप साधारण दूध से भी बालों को स्प्रे करते हुए उसे स्ट्रेट कर सकती हैं। रोजाना ऐसा करने से आपके बाल कुछ ही दिनों में स्ट्रेट हो जाएंगे।

कोकोनट मिल्क और नींबू का रस: रूखे बालों को स्ट्रेट नहीं किया जा सकता। बाल रूखे होने पर कोकोनट मिल्क और नींबू के रस को मिलाकर बनाए मिश्रण को एक स्प्रे बोतल में भरकर बालों पर लगाएं। इसके बाद कंघी से बालों को सीधा करते जाएं। कोकोनट मिल्क प्रोटीन का बहुत अच्छा सोर्स है। 

अंडा और ऑलिव ऑयल: अंडे में भरपूर मात्रा में प्रोटीन होता है। अगर आप बालों में अंडा और ऑलिव ऑयल का मिश्रण लगाती हैं तो आपके बाल प्राकृतिक रूप से स्ट्रेट हो जाएंगे। मिश्रण लगाते समय साथ-साथ कंघी भी करें। इसके बाद आप बालों को शॉवर कैप से कवर कर लें। आप 1 घंटे बाद अपने बालों को वॉश कर सकती हैं।

एलोवेरा: एलोवेरा में मौजूद कई तरह के एंजाइम बालों की अच्छी ग्रोथ के लिए जिम्मेदार होते हैं। अगर आपको अपने बाल नेचुरली स्ट्रेट करने हैं तो बालों में एलोवेरा जैल के साथ ऑलिव ऑयल और चंदन के तेल की कुछ बूंदें मिलाकर लगाएं। इसके 2 घंटे बाद बालों को शैंपू कर लें। हफ्ते में 2 बार ऐसा करने से कुछ दिनों में बाल स्ट्रेट हो जाएंगे।

मैच: वेस्टइंडीज ने 16 सदस्यीय टीम का चयन किया

मैच: वेस्टइंडीज ने 16 सदस्यीय टीम का चयन किया 

मोमीन मलिक           सेंट जोन्स। वेस्टइंडीज ने भारत में 16 सितंबर से शुरू होने वाली तीन मैचों की टी-20 श्रृंखला के लिये कीरोन पोलार्ड की अगुवाई में उसी 16 सदस्यीय टीम का चयन किया है। जिसने घरेलू धरती पर इंग्लैंड को हराया। तीनों टी-20 मैच 16, 18 और 20 फरवरी को कोलकाता में खेले जाएंगे। इससे पहले अहमदाबाद में छह, नौ और 11 फरवरी को तीन एकदिवसीय मैचों की श्रृंखला खेली जाएगी।

वेस्टइंडीज पोलार्ड की अगुवाई में पहले ही वनडे टीम घोषित कर चुका है। पोलार्ड, फैबियन एलेन, डैरेन ब्रावो, जैसन होल्डर, शाई होप, अकील हुसैन, ब्रैंडन किंग, निकोलस पूरण, रोमारियो शेफर्ड, ओडियन स्मिथ और हेडन वॉल्श जूनियर सीमित ओवरों की दोनों टीम में शामिल हैं।

अभिनेत्री उर्फी ने अपनी तस्वीरे शेयर की, पोज दियें

अभिनेत्री उर्फी ने अपनी तस्वीरे शेयर की, पोज दियें    
कविता गर्ग     
मुबंई। टीवी एक्ट्रेस उर्फी जावेद सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं। उर्फी रोजाना अपने फोटोशूट की तस्वीरें फैंस के साथ शेयर करती हैं। कभी ट्रेडिशनल तो कभी वेस्टर्न आउटफिट पहने तस्वीरें शेयर कर उर्फी अपनी मौजूदगी का एहसास कराती रहती हैं।
कल ब्लैक ड्रेस में, उसके बाद पर्पल ड्रेस में और अब उर्फी ने ऑलिव ग्रीन पैंट के साथ टॉप पहने तस्वीरें शेयर की हैं। इस आउटफिट के साथ ऑक्सीडाइस्ड ज्वैलरी पहन उर्फी ने अपने लुक को कंप्लीट किया है। जिसमें खुले बाल कर, ऊचीं हील्स पहने कैमरा को पोज दियें हैं। उर्फी को यह लुक सिलेब्रिटी स्टाइलिस्ट रीना मिश्रा ने दिया है। और यह खूबसूरत तस्वीरें मशहूर फोटोग्राफर राना मनाचा ने ली हैं। 
उर्फी का अपने अतरंगे कपड़ों के लिए ट्रोल होना, यह काफी आम हो गया है। हमेशा की तरह उनके इस लुक पर भी फैंस ने सवाल उठा दिए हैं। तस्वीरों में आप देखेंगे की सब सही है। लेकिन उर्फी की पैंट की जिप खुली हुई है। यह देखते ही लोगों ने फिर उर्फी को ट्रोल करना शुरु कर दिया है।
तस्वीरें पोस्ट करते हुए उर्फी ने लिखा डिनर के बाद हर लड़की ऐसी ही होती है। जिसपर फैंस का कहना है- मैडम पैंट सम्भाल लीजिए कहीं नीचे न गिर जाए। वहीं दूसरे ने लिखा इतनी जल्दी क्या थी तस्वीर खिंचवाने की।
पहले तैयार तो हो जाती। तस्वीर देखकर फैंस ने उर्फी को याद भी दिलाया कि आप बटन लगाना भूल गई हैं।
बिग बॉस ओटीटी से निकलने के बाद उर्फी अपने बेबाक अंदाज और ट्रोलिंग को लेकर पॉपुलर होती जा रही हैं। अब बिग बॉस 15 के ग्रैंड फिनाले में जब फैंस ने उर्फी को नहीं देखा तो उनसे सवाल पूछ लिया कि आपको बिग बॉस में क्यों नहीं बुलाया।
इससे पहले भी उर्फी ने बिना जिप पहने पैंट पहनी है। इस बार कोई नई बात नहीं है। उर्फी हमेशा से अलग कपड़े पहन फैंस को सरप्राइज करती आई हैं। कई कपड़े तो उर्फी ने खुद ही बनाए हैं, तो कई कॉपी भी किए हैं। हालांकि अब उर्फी किसी की कॉपी करती नजर नहीं आतीं। लेटेस्ट तस्वीरों में उर्फी ने सभी कपड़े डिजाइन करवाकर ही पहने हैं।

16.9 करोड़ इकाई पर पहुंचा स्मार्टफोन निर्यात

16.9 करोड़ इकाई पर पहुंचा स्मार्टफोन निर्यात
अकांशु उपाध्याय     
नई दिल्ली। भारत का स्मार्टफोन निर्यात पिछले वित्त वर्ष की तुलना में 11 फीसदी बढ़कर 16.9 करोड़ इकाई पर पहुंच गया। बाजार का आकार 2021 में 38 अरब के पार पहुंच गया। काउंटरपॉइंट रिसर्च के अध्ययन में यह कहा गया। काउंटरपॉइंट के हालिया अध्ययन के मुताबिक भारत के स्मार्टफोन बाजार का आकार पिछले साल के मुकाबले वर्ष 2021 में 27 फीसदी वृद्धि के साथ 38 अरब डॉलर के पार पहुंच गया। स्मार्टफोन का निर्यात बीते वित्त वर्ष के मुकाबले 2021 में 11 फीसदी बढ़कर 16.9 करोड़ इकाई हो गया।
हालांकि, आपूर्ति संबंधी मुद्दों के कारण दिसंबर तिमाही में पिछले वर्ष की समान अवधि के मुकाबले निर्यात में 8 फीसदी की कमी दर्ज की गई थी। काउंटरपॉइंट के वरिष्ठ शोध विश्लेषक प्राचीर सिंह ने कहा, ”भारतीय स्मार्टफोन बाजार में 2021 में उपभोक्ता मांग अधिक रही जिससे यह सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन वाला वर्ष रहा।
यह उपलब्धि ऐसे समय हासिल हुई है जब आपूर्ति में अनेक अवरोध आए मसलन कोविड-19 की दूसरी भयावह लहर, पुर्जों की वैश्विक स्तर पर कमी और इनके कारण मूल्य वृद्धि।” निर्यात में सर्वाधिक 24 फीसदी हिस्सेदारी शियोमी की रही।
महंगे मोबाइल (30,000 रुपये से अधिक) की श्रेणी में इस ब्रांड की हिस्सेदारी पिछले साल के मुकाबले सर्वाधिक 258 फीसदी रही। कुल निर्यात में सैमसंग की हिस्सेदारी 18 फीसदी रही और 20,000 से 45,000 रुपये वाली श्रेणी में इसकी सर्वाधिक 28 फीसदी हिस्सेदारी रही।
वीवो की 15 फीसदी, रियलमी की 14 फीसदी और ओप्पो की 10 फीसदी हिस्सेदारी रही। 2021 के पांच शीर्ष ब्रांड में रियलमी सबसे तेजी से वृद्धि करने वाला ब्रांड रहा यह दिसंबर 2021 में पहली बार दूसरे स्थान पर आया। वनप्लस का 2021 में भारत में सर्वाधिक निर्यात रहा।
इस साल एप्पल सबसे तेजी से वृद्धि करने वाले ब्रांड में से एक रहा और पिछले वर्ष के मुकाबले उसने 108 फीसदी वृद्धि दर्ज की। 5जी तकनीक वाले मोबाइल फोन का निर्यात पिछले वर्ष की तुलना में इस वर्ष 555 फीसदी बढ़ गया और इस श्रेणी के निर्यात में सर्वाधिक 19 फीसदी हिस्सेदारी वीवो की रही।
भारत का कुल मोबाइल हैंडसेट बाजार 2021 में सात फीसदी बढ़ा और इसमें 17 फीसदी हिस्सेदारी के साथ सैमसंग पहले स्थान पर रहा। काउंटरपॉइंट की शोध विश्लेषक शिल्पी जैन ने कहा कि भारत के स्मार्टफोन बाजार का खुदरा औसत बिक्री मूल्य 2021 में 14 फीसदी बढ़कर अब तक का सर्वाधिक 227 डॉलर हो गया।
उन्होंने कहा, ”इससे भारत के स्मार्टफोन बाजार का राजस्व 2021 में 38 अरब डॉलर के पार चला गया जो पिछले वर्ष की तुलना में 27 फीसदी वृद्धि है।

राजनीति: पीएम मोदी ने अखिलेश पर निशाना साधा

राजनीति: पीएम मोदी ने अखिलेश पर निशाना साधा संदीप मिश्र  भदोही। भदोही के ऊंज में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लोगों को संबोधित किया। इस दौरा...