सोमवार, 24 जनवरी 2022
फरवरी महीने में 12 दिन बंद रहेंगे बैंक, छुट्टियां
फरवरी महीने में 12 दिन बंद रहेंगे बैंक, छुट्टियां
अकांशु उपाध्याय नई दिल्ली। साल के दूसरे महीने फरवरी महीने में 12 दिन बैंक बंद रहेंगे। हालांकि जनवरी में 16 दिन छुट्टी थी। फरवरी की इन छुट्टियों में दूसरे व चौथे शनिवार और रविवार की छुट्टियां भी शामिल हैं। फरवरी महीने में बसंत पंचमी, गुरू रविदास जयंती पर बैंकों में छुट्टी रहेगी। हालांकि फरवरी माह में देश में हर जगह बैंक 12 दिन बंद नहीं रहने वाले हैं।
अलग अलग राज्य में अलग अलग छुट्टियां होती है। फरवरी माह में पड़ रही कुछ छुट्टियां/त्योहार किसी राज्य या क्षेत्र विशेष से संबंधित हैं। इसलिए बैंक हॉलिडे अलग-अलग राज्य के हिसाब से अलग-अलग हो सकते हैं। छुट्टियों की लिस्ट को देखते हुए ही आप बैंक जाने का प्लान करें। जनवरी महीने के इस आखिरी हफ्ते में भी बुधवार यानी 26 जनवरी को बैंक बंद रहेंगे।
प्राधिकृत प्रकाशन विवरण
रविवार, 23 जनवरी 2022
परीक्षा संचालन की स्थिति का जायजा लिया: डीएम
टीकाकरण अभियान के खिलाफ रैली का आयोजन
विरोध मार्च का नेतृत्व करने वाले एआईएम के अध्यक्ष बंशाई मारबानियांग ने कहा कि लोग अपनी पसंद से वैक्सीन लेने के अपने मौलिक अधिकारों के खिलाफ राज्य सरकार द्वारा अनिवार्य टीकाकरण का विरोध कर रहे हैं।
यूके: 24 घंटे में कोरोना के 3,727 नए मामलेें मिलें
पंकज कपूर देहरादून। राज्य में कोरोना के पिछले 24 घंटों में 3,727 नए केस मिले है। जबकि 5 कोरोना मरीजों की मौत भी हुई है, तो वहीं रविवार को1270 मरीज कोरोना से जंग जीतकर अपने घरों को रवाना हुए है। जिसके बाद प्रदेश में कोरोना के एक्टिव केसों की संख्या 31,310 हो गई है।
आज दून मेडिकल कॉलेज में 1, मैक्स चिकित्सालय देहरादून में 1, एम्स ऋषिकेश देहरादून में 2, एमएच पिथौरागढ़ में 1 मरीज की मौत हुई है।
मैच: भारत व अफ्रीका ने आखरी मुकाबला खेला
सरस्वती उपाध्याय सर्दी से बचाव के लिए लोग आग का सहारा लेने के साथ कई प्रकार के तरीके अपनाते हैं। कई क्षेत्रों में बेमौसम हुई बरसात ने भी ठंड को बढ़ा दिया है। बारिश के साथ चलने वाली ठंड़ी हवाएं लोगों के लिए काफी परेशानी का कारण बन सकती हैं। हमें अपनी सेहत का ध्यान रखने के लिए सर्दी से बचाव के तरीके अपनाने होंगे, तो चलिए आज हम आप उन तरीकों को बताते हैं जिससे आपकी सेहत स्वस्थ रहेगी।च इसके अलावा हम आपको बताएंगे कि सर्दी लगने से आपको किस प्रकार की समस्या का सामना करना पड़ सकता है।
1. सर्दी लगने से आपकी मांशपेशियों में दर्द हो सकता है और आपके हाथ पैर के जोड़ों में भी आपको दर्द की समस्या हो सकती है। कोहरे की वजह से धूप न निकलना भी इसका प्रमुख कारण हो सकता है।
2. ठंडी हवा लगने से आपको खांसी-जुकाम भी हो सकता है। इससे लिए आप गर्म पानी और चाय का सेवन कर सकते है।
3. सर्दी होने की वजह से आपको रक्तचाप संबंधी समस्या का सामना भी करना पड़ सकता है। इसके बचाव के लिए आप अपने घर पर ही हल्का वर्कआउट कर सकते हैं।
4. सर्द और ठंडी हवाओं के चलते आपको ब्रोंकाइटिस और सांस की बीमारियां होने की संभावना भी है। यह आपके फेफड़ों पर भी असर डाल सकती हैं। इसके बचाव के लिए आप गर्म चीजों का सेवन करते रहें।
5. आपने महसूस किया होगा कि सर्दी के दिनों में आपकी त्वचा रूखी हो जाती है। तापमान की कमी के कारण उसका असर आपनी त्वचा पर भी पड़ता है। इसके लिए आप अधिक मात्रा में पानी का सेवन करते रहें।
इंडोनेशिया में 6.0 तीव्रता का भूकंप, झटके
इंडोनेशिया में 6.0 तीव्रता का भूकंप, झटके अखिलेश पांडेय जकार्ता। इंडोनेशिया के पूर्वी प्रांत मालुकु में सोमवार के तेज झटके महसूस किए गए। इ...
-
महर्षि कश्यप के पुत्र पक्षीराज गरुड़ को भगवान विष्णु का वाहन कहा गया है। एक बार गरुड़ ने भगवान विष्णु से मृत्यु के बाद प्राणियों की स्थिति, ...
-
55 साल की उम्र में भी बरकरार है खूबसूरती कविता गर्ग मुंबई। 55 की उम्र में भी यह हसीना बेहद खूबसूरत दिखती है, और मलाइका की हॉटनेस उसकी ...
-
वर्षा: पानी में डूबी दिल्ली, बाढ़ के हालात बनें इकबाल अंसारी नई दिल्ली। इन दिनों उत्तर भारत में हो रही भारी बारिश ने कहर बर...