रविवार, 23 जनवरी 2022

मैच: भारत व अफ्रीका ने आखरी मुकाबला खेला

मैच: भारत व अफ्रीका ने आखरी मुकाबला खेला   
मोमीन मलिक        
नई दिल्ली/ प्रिटोरिया। भारत व साउथ अफ्रीका का तीसरा और आखरी मुकाबला कैपटाउन के न्यूलैंड में खेला जा रहा है। 2 मैचों की हार के बाद रविवार को तीसरा मैच है। इस मैच से भारतीय क्रिकेट के फैंस की खूब आशाएं जुडी हुई है। अब देखना ये है की रविवार के मैच का क्या परिणाम होगा ?
राहुल (कप्तान), विराट कोहली, शिखर धवन ऋषभ पंत (विकेटकीपर), सूर्यकुमार यादव, श्रेयस अय्यर, जयंत यादव, दीपक चाहर, प्रसिद्ध कृष्णा, जसप्रीत बुमराह, युजवेंद्र चहल, टेम्बा बावुमा (कप्तान), रस्सी वैन डेर डूसन, क्विंटन डी कॉक (विकेटकीपर), जेनमैन मालन, एडेन मार्कराम, डेविड मिलर, एंडिले फेहलुकवायो, ड्वेन प्रिटोरियस, केशव महाराज, सिसांडा मगला, लुंगी एनगिडी आदि।

सर्दी से बचाव के लिए अपनाएं तरीकें, जानिए

सरस्वती उपाध्याय            सर्दी से बचाव के लिए लोग आग का सहारा लेने के साथ कई प्रकार के तरीके अपनाते हैं। कई क्षेत्रों में बेमौसम हुई बरसात ने भी ठंड को बढ़ा दिया है। बारिश के साथ चलने वाली ठंड़ी हवाएं लोगों के लिए काफी परेशानी का कारण बन सकती हैं। हमें अपनी सेहत का ध्यान रखने के लिए सर्दी से बचाव के तरीके अपनाने होंगे, तो चलिए आज हम आप उन तरीकों को बताते हैं जिससे आपकी सेहत स्वस्थ रहेगी।च इसके अलावा हम आपको बताएंगे कि सर्दी लगने से आपको किस प्रकार की समस्या का सामना करना पड़ सकता है। 

1. सर्दी लगने से आपकी मांशपेशियों में दर्द हो सकता है और आपके हाथ पैर के जोड़ों में भी आपको दर्द की समस्या हो सकती है। कोहरे की वजह से धूप न निकलना भी इसका प्रमुख कारण हो सकता है।

2. ठंडी हवा लगने से आपको खांसी-जुकाम भी हो सकता है। इससे लिए आप गर्म पानी और चाय का सेवन कर सकते है।

3. सर्दी होने की वजह से आपको रक्तचाप संबंधी समस्या का सामना भी करना पड़ सकता है। इसके बचाव के लिए आप अपने घर पर ही हल्का वर्कआउट कर सकते हैं।

4. सर्द और ठंडी हवाओं के चलते आपको ब्रोंकाइटिस और सांस की बीमारियां होने की संभावना भी है। यह आपके फेफड़ों पर भी असर डाल सकती हैं। इसके बचाव के लिए आप गर्म चीजों का सेवन करते रहें।

5. आपने महसूस किया होगा कि सर्दी के दिनों में आपकी त्वचा रूखी हो जाती है। तापमान की कमी के कारण उसका असर आपनी त्वचा पर भी पड़ता है। इसके लिए आप अधिक मात्रा में पानी का सेवन करते रहें।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Thank you, for a message universal express.

यूपी: गर्मी के चलते स्कूलों का समय बदला

यूपी: गर्मी के चलते स्कूलों का समय बदला  संदीप मिश्र  लखनऊ। यूपी में गर्मी के चलते स्कूलों का समय बदल गया है। कक्षा एक से लेकर आठ तक के स्कू...