सोमवार, 24 जनवरी 2022

फरवरी महीने में 12 दिन बंद रहेंगे बैंक, छुट्टियां

फरवरी महीने में 12 दिन बंद रहेंगे बैंक, छुट्टियां    

अकांशु उपाध्याय           नई दिल्ली। साल के दूसरे महीने फरवरी महीने में 12 दिन बैंक बंद रहेंगे। हालांकि जनवरी में 16 दिन छुट्टी थी। फरवरी की इन छुट्टियों में दूसरे व चौथे शनिवार और रविवार की छुट्टियां भी शामिल हैं। फरवरी महीने में बसंत पंचमी, गुरू रविदास जयंती पर बैंकों में छुट्टी रहेगी। हालांकि फरवरी माह में देश में हर जगह बैंक 12 दिन बंद नहीं रहने वाले हैं।

अलग अलग राज्य में अलग अलग छुट्टियां होती है। फरवरी माह में पड़ रही कुछ छुट्टियां/त्योहार किसी राज्य या क्षेत्र विशेष से संबंधित हैं। इसलिए बैंक हॉलिडे अलग-अलग राज्य के हिसाब से अलग-अलग हो सकते हैं। छुट्टियों की लिस्ट को देखते हुए ही आप बैंक जाने का प्लान करें। जनवरी महीने के इस आखिरी हफ्ते में भी बुधवार यानी 26 जनवरी को बैंक बंद रहेंगे।


25 को लॉन्च किया जाएगा 'माइक्रोमैक्स इन नोट 2'
अकांंशुु उपाध्याय        नई दिल्ली। माइक्रोमैक्स ने हाल ही में पुष्टि की है कि वह भारत में 25 जनवरी को माइक्रोमैक्स इन नोट 2 को लॉन्च करेगा। इसकी माइक्रोसाइट अब माइक्रोमैक्स इंडिया की वेबसाइट और फ्लिपकार्ट पर लाइव है। इन लिस्टिंग से स्मार्टफोन के प्रमुख स्पेक्स का पता चला है। अब, सुधांशु अंभोरे के एक ताजा लीक से इन नोट 2 के स्पेक्स के बारे में अधिक जानकारी सामने आई है। माई स्मार्ट प्राइस की एक रिपोर्ट के अनुसार, जो टिपस्टर योगेश बरार को स्रोत के रूप में उद्धृत करता है। 
सेल्फी के लिए, इन नोट 2 में 16-मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा होगा। डिवाइस के रियर कैमरा सेटअप में 48-मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, 5-मेगापिक्सल का सेकेंडरी लेंस और 2-मेगापिक्सल के स्नैपर की एक पेयर है। सुरक्षा के लिए, इसमें एक साइड-फेसिंग फिंगरप्रिंट स्कैनर है। लीक से पता चलता है कि डिवाइस 4 जीबी और 6 जीबी रैम वेरिएंट और स्टोरेज विकल्प जैसे 64 जीबी और 128 जीबी में आएगा। हैंडसेट एंड्रॉइड 11 के साथ प्रीइंस्टॉल्ड आएगा। स्मार्टफोन की सीरीज में पिछले की तरह, इन नोट 2 के भी एंड्रॉइड के नियर-स्टॉक संस्करण पर चलने की उम्मीद है। लीक में डिवाइस की कीमत के बारे में कोई जानकारी नहीं है, लेकिन यह काले और भूरे रंग में आने की संभावना है।

नई दिल्ली। बैंक ऑफ बड़ौदा ने अपने वेल्थ मैनेजमेंट सर्विसेज और ग्रामीण कृषि बैंकिंग विभाग में विभिन्न पदों पर भर्तियां निकाली हैं। इन पदों पर आवेदन की प्रक्रिया 7 जनवरी, 2022 से शुरू हो गई है। बैंक ऑफ बड़ौदा ने कई पदों पर भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन मांगे हैं।वेल्थ मैनेजमेंट सर्विसेज डिपार्टमेंट में कुल 58 रिक्तियां पद हैं।
नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर नौकरी पाने का सुनहरा अवसर है बैंक ऑफ़ बड़ौदा में आवेदन ऑनलाइन आवेदन 27 जनवरी 2022 तक आवदेन या उससे पहले तक जमा किए जा सकते हैं।बैंक जॉब की अधिक जानकारी के लिए नोटिफिकेशन का डायरेक्ट लिंक नीचे दिया गया है बैंक ऑफ बड़ौदा भर्ती 2022 नोटिफिकेशन के अनुसार, यह भर्ती अभियान वेल्थ स्ट्रैटेजिस्ट, प्राइवेट बैंकर, ग्रुप सेल्स हेड एनआरआई वेल्थ प्रोडक्ट्स मैनेजर, पोर्टफोलियो रिसर्च एनालिस्ट समेत कई पदों को भरने के लिए चलाया गया है।

26 को बारिश होने की संभावना नहीं: आईएमडी
अकांशु उपाध्याय    
नई दिल्ली। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में 26 जनवरी को राजपथ पर जब गणतंत्र दिवस समारोहों का आयोजन हो रहा होगा। उस वक्त आसमान में आंशिक रूप से बादल छाये रहेंगे, लेकिन बारिश होने की संभावना नहीं है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने यह पूर्वानुमान किया है। हालांकि, मौसम विज्ञानियों ने उस दिन हल्का कोहरा छाये रहने का भी पूर्वानुमान किया है। विभाग ने रविवार को बताया कि 26 जनवरी को अधिकतम तापमान 17 से 19 डिग्री सेल्सियस के बीच, जबकि न्यूनतम तापमान पांच से सात डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है।
मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि उत्तर पश्चिमी भारत और मध्य प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में अगले 24 घंटों में 3-4 डिग्री सेल्सियस की गिरावट होगी। और इसके बाद 2 से 3 डिग्री की गिरावट की संभावना है। इसके साथ ही अगले 3 दिनों में गुजरात सहित महाराष्ट्र में 2-4 डिग्री की गिरावट आएगी। वहीं पंजाब. हरियाणा चंडीगढ़-दिल्ली, पश्चिमी उत्तर प्रदेश, राजस्थान के अलग अलग हिस्सों में घने कोहरे छाए रहेंगे। इसके साथ ही कड़ाके की ठंड की स्थिति बनी रहेगी। सोमवार को कोल्ड डे जैसे हालात बने रहेंगे। वहीं 25 से 26 जनवरी के दिन भी शीत लहर की चेतावनी मौसम विभाग ने जारी की है। मध्य प्रदेश में 25-26 जनवरी के बीच ‘कोल्ड डे’ के हालात बन सकते हैं।
मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार 26 जनवरी को बारिश होने की संभावना नहीं है, लेकिन आसमान में आंशिक रूप से बादल छाये रहेंगे और सुबह में कोहरा लगा रह सकता है। आईएमडी ने कहा कि रविवार को आसमान में बादल छाए रहने, सुबह में हल्की से मध्यम बारिश होने और शाम को बहुत हल्की बारिश होने तथा 15 से 25 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने का भी पूर्वानुमान किया गया है। इन इलाकों में 25-27 जनवरी के बीच शीत लहर का भी अलर्ट है।


भारत: 24 घंटे में कोरोना के 3.37 लाख मामलें मिलें
अकांशु उपाध्याय     
नई दिल्ली। भारत में कोरोना वायरस के पिछले 24 घंटे में 3.37 लाख केस सामने आए हैं। लगातार ये तीसरा दिन है। जब कोरोना के देश में तीन लाख से ज्यादा केस सामने आए हैं। देश में एक्टिव मामले बढ़कर 21 लाख हो गए हैं।
पिछले 24 घंटे में देश में कोरोना से 488 लोगों ने कोरोना से जान गंवाई। अब तक देश में कोरोना से 4,88,884 लोगों की मौत हो गई।
देश में 5 सबसे संक्रमित राज्यों की बात करें तो महाराष्ट्र टॉप पर है। महाराष्ट्र में कोरोना के 48,270 केस सामने आए हैं। इसके बाद कर्नाटक में (48,049 केस), केरल में (41,668 केस), तमिलनाडु में 29,870 केस, गुजरात में 21,225 केस सामने आए हैं। 
देश में कुल मिले केसों में 56.0% केस इन्हीं 5 राज्यों में मिले हैं। महाराष्ट्र में अकेले 14.29% केस मिले हैं। भारत में रिकवरी रेट 93.31% हो गया है। पिछले 24 घंटे में कोरोना से 2,42,676 मरीज ठीक हुए हैं। अब तक देश में कोरोना के 3,63,01,482 मरीज ठीक हो चुके हैं।
एक्टिव केस 21,13,365 हो गए हैं। पिछले 24 घंटे में एक्टिव केस 94,540 बढ़े हैं। भारत में अब तक वैक्सीन की 1,61,16,60,078 डोज लगाई जा चुकी हैं।
क्या है दिल्ली-महाराष्ट्र का हाल।
दिल्ली में कोरोना के 10 हजार से ज्यादा नए मामले सामने आए हैं। शुक्रवार शाम को जारी रिपोर्ट के मुताबिक, दिल्ली में कोरोना के 10,756 नए केस मिले हैं। इस दौरान कोरोना के 38 मरीजों की मौत भी हुई है। राष्ट्रीय राजधानी में कोरोना पॉजिटिविटी रेट में गिरावट हुई है। शुक्रवार को पॉजिटिविटी रेट 18.04 प्रतिशत दर्ज की गई है। रिपोर्ट के मुताबिक, दिल्ली के अस्पतालों में कुल 2656 कोरोना के मरीज भर्ती हैं। 
वहीं, महाराष्ट्र में शुक्रवार को कोरोना के 48 हजार से ज्यादा नए मामले सामने आए हैं। देर शाम आई रिपोर्ट के मुताबिक, राज्य में कोरोना के 48,270 नए मामले सामने आए हैं। नए मरीजों के सामने आने के बाद राज्य में कोरोना के एक्टिव मरीजों की संख्या बढ़कर 2,64,388 हो गई है। वहीं पिछले 24 घंटे में राज्य में कोरोना के 42,391 मरीज ठीक होकर घर लौटे। वहीं राज्य में कोरोना के नए वैरिएंट ओमिक्रॉन के 144 मरीज सामने आए हैं।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Thank you, for a message universal express.

पायलट ने फ्लाइट अटेंडेंट को प्रपोज किया

पायलट ने फ्लाइट अटेंडेंट को प्रपोज किया  अखिलेश पांडेय  वारसॉ। अक्सर लोग अपने प्यार का इजहार किसी खास जगह पर करने का सोचते हैं। ताकि वो पल ज...