शुक्रवार, 14 जनवरी 2022

प्राधिकृत प्रकाशन विवरण

प्राधिकृत प्रकाशन विवरण     

1. अंक-88, (वर्ष-05)
2. शनिवार, जनवरी 15, 2022
3. शक-1984, मार्गशीर्ष, शुक्ल-पक्ष, तिथि-त्रियोदशी, विक्रमी सवंत-2078।
4. सूर्योदय प्रातः 07:10, सूर्यास्त 05:24।
5. न्‍यूनतम तापमान- 8 डी.सै., अधिकतम-19+ डी सै.।  बर्फबारी व शीतलहर के साथ मैदानी क्षेत्रों में कहीं- कहीं तेज बारिश की संभावना।
6. समाचार-पत्र में प्रकाशित समाचारों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है। सभी विवादों का न्‍याय क्षेत्र, गाजियाबाद न्यायालय होगा। सभी पद अवैतनिक है।
7.स्वामी, प्रकाशक, संपादक राधेश्याम व शिवाशुं के द्वारा (डिजीटल सस्‍ंकरण) प्रकाशित। प्रकाशित समाचार, विज्ञापन एवं लेखोंं से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं हैं। पीआरबी एक्ट के अंतर्गत उत्तरदायी।
8. संपादकीय कार्यालय- 263 सरस्वती विहार, लोनी, गाजियाबाद उ.प्र.-201102।
9.संपर्क एवं व्यावसायिक कार्यालय-डी-60,100 फुटा रोड बलराम नगर, लोनी,गाजियाबाद उ.प्र.-20110
http://www.universalexpress.page/
email:universalexpress.editor@gmail.com
संपर्क सूत्र :- +919350302745 
                     (सर्वाधिकार सुरक्षित) 

गुरुवार, 13 जनवरी 2022

ट्रान्सफार्मर की क्षमता बढ़ाने के निर्देश दिए: यूपी

ट्रान्सफार्मर की क्षमता बढ़ाने के निर्देश दिएः यूपी    
सुशील केसरवानी        
कौशाम्बी। नोडल अधिकारी प्रमुख सचिव उच्च शिक्षा सुभाष चन्द्र शर्मा ने सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र कड़ा के निरीक्षण के दौरान कोविड जांच एंव टीकाकरण के कार्यों की विस्तृत जानकारी प्राप्त करते हुए छूटे हुए लोगों की सूची तैयार कर टीका लगाने के निर्देश दिये। उन्होंने ऑक्सीजन प्लॉन्ट के निरीक्षण के दौरान ट्रान्सफार्मर की क्षमता बढ़ाने के निर्देश दिये। उन्होंने एएनएम एवं आशाओं द्वारा लोगों को जागरूक करने तथा प्रचार-प्रसार कराये जाने के निर्देश दिये। उन्होंने एल-1 कोविड वार्ड के निरीक्षण के दौरान ऑक्सीजन आपूर्ति सहित अन्य सभी व्यवस्थायें सुनिश्चित करने के साथ ही विस्तृत कार्ययोजना बनाकर चिकित्सकों की ड्यूटी लगाने के भी निर्देश दिये। 
जिससे ऑक्सीजन प्लॉन्ट को समुचित आपूर्ति सुनिश्चित हो सकें। इसके साथ ही उन्होंने जेनरेटर की भी व्यवस्था किये जाने के निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि आमजन को मास्क लगाने तथा कोविड गाइड लाइन का पालन करने के लिए जागरूक किया जायें। नोडल अधिकारी ने उपकेन्द्र सौरई बुजुर्ग के निरीक्षण के दौरान एएमएम एवं आशाओं से टीकाकरण के सम्बन्ध में जानकारी प्राप्त करते हुए कहा कि छूटे हुए लोगों को टीका लगाया जाय तथा लोगों को जागरूक भी किया जायें। 
उन्होंने उपस्थित ग्राम प्रधान से भी कहा कि वे लोगों को टीकाकरण मास्क लगाने एवं कोविड गाइड लाइन का अनुपालन करने के लिए जागरूक करें। निरीक्षण के दौरान मुख्य विकास अधिकारी शशिकांत त्रिपाठी, मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. केसी राय, उपजिलाधिकारी सिराथू विनय कुमार गुप्ता सहित अन्य सम्बन्धित अधिकारीगण उपस्थित रहे।

माघ मेला: डीएम ने प्रवेश द्वारों का निरीक्षण किया
बृजेश केसरवानी          प्रयागराज। जिलाधिकारी संजय कुमार खत्री ने गुरूवार को माघ मेला 2022 के स्नान के पूर्व माघ मेला में आने वाले श्रद्धालुओं, स्नानार्थिंयों को कोविड केे दृष्टिगत सारे प्रवेश द्वारों का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने डीपीआरओ एवं स्वास्थ्य विभाग के टीम को निर्देशित किया है कि आने वाले श्रद्धालुओं एवं स्नानार्थियों की थर्मलस्क्रीनिंग के द्वारा जांच किया जाये एवं बिना मास्क के मेला क्षेत्र में प्रवेश न दिया जाये। कोविड का प्रसार काफी फैल रहा है। इसलिए श्रद्धालुओं से अपील भी किया है कि मास्क एवं अगर इसके कोई लक्षण परिलक्षित होते है, तो सावधानी बरते। इसी क्रम में उन्होंने सिविल डिफेंस के पदाधिकारियों को ब्रीफ करते हुए कहा है कि प्रशासन के साथ आप लोग कंधे से कंधा मिलाकर कार्य करते है।
वे निश्चित रूप से सराहनीय है और इस माघ मेला में आपका योगदान महत्वपूर्ण है। कोविड की चुनौती महत्वपूर्ण है। चिकित्सा की टीम ने अपना कार्य कर रही है तथा आप लोगो को ये ध्यान देना है कि मेला क्षेत्र में बिना मास्क प्रवेश न करने दिया जाये तथा रात्रि कफ्यू का पालन किया जाये तथा लोगो की सुरक्षा हमारी प्रथम प्राथमिकता रहेगी। इस अवसर पर डीपीआरओ सहित स्वास्थ्य विभाग की टीम उपस्थित रही।

प्रथम डोज का टीकाकरण गलें की फांस: मतदान

मुरादाबाद। जिलें में 14 फरवरी को होने वाले दूसरे चरण के मतदान से 10 दिन पहले प्रथम डोज का 100 फीसदी टीकाकरण गले की फांस बना है। आयोग ने फरमान जारी किया है। मतदानकर्मियों व मतदान करने वाले वोटरों को प्रतिरक्षित करना जरूरी है। यह फरमान चिकित्साधिकारियों के लिए चुनौती है।

केंद्रीय निर्वाचन आयोग ने पांच राज्यों में मतदान की तारीखों का ऐलान करते समय इन राज्यों में कोरोना को काबू में रखने की हर उपाय करने का निर्देश राज्य सरकारों को दिया है। इसमें मतदान के 10 दिन पहले कम से कम पहली डोज का 100 फीसदी टीकाकरण कराना है। लेकिन जिले में तीन जनवरी से शुरू हुए किशोर टीकाकरण का केवल 22 फीसदी लक्ष्य हासिल हुआ है।

यूके: कोरोना का आंकड़ा 3,60,224 तक पहुंचा

यूके: कोरोना का आंकड़ा 3,60,224 तक पहुंचा

पंकज कपूर           देहरादून। उत्तराखंड में कोरोना का ग्राफ आज फिर तेजी से बढ़ गया है। 24 घंटे के भीतर प्रदेश के सभी 13 जनपदों में गुुुरुवार को कोरोना के कुल 3005 नए मामले सामने आए है। इसी के साथ राज्य में कोरोना का आंकड़ा 3,60,224 तक पहुंच गया है। जबकि राज्य में गुरुवार को 977 मरीज स्वस्थ होकर डिस्चार्ज हुए इस तरह अब तक 335677 मरीज स्वस्थ हो चुके है। वहीं, गुरुवार को 2 कोरोना संक्रमित मरीज की मौत भी हुई है।गुरुवार को स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी हेल्थ बुलेटिन के अनुसार राज्य में 3005 नए लोगों में कोरोना पॉजिटिव की पुष्टि हुई। 

जिनमें देहरादून जिले से 1224, हरिद्वार से 426, नैनीताल जिले से 431, उधमसिंह नगर से 399, पौडी से 106, टिहरी से 47, चंपावत से 35, पिथौरागढ़ से 44, अल्मोड़ा 103, बागेश्वर से 59, चमोली से 71, रुद्रप्रयाग से 20, उत्तरकाशी से 40 सैंपल पॉजिटिव मिले हैं।


हिमाचल: संशोधित वेतनमान का फार्मूला तय हुआ
श्रीराम मौर्य           शिमला। हिमाचल प्रदेश में अनुबंध कर्मचारियों के लिए संशोधित वेतनमान का फार्मूला तय हो गया है। इस बारे में अतिरिक्त मुख्य सचिव प्रबोध सक्सेना ने कार्यालय आदेश जारी किए हैं। नए वेतनमान के नियम अनुबंध कर्मचारियों पर तो लागू नहीं किए जा रहे हैं। लेकिन नियमित कर्मचारियों को नया वेतनमान देने के आदेश के बाद अब नए नियमों को भी लागू किया गया है। अनुबंध कर्मचारी विभागाध्यक्षों को बताएं कि नए प्रारूप पर वेतन चाहिए या मौजूदा पर देना होगा। 
इस कार्यालय आदेश में स्पष्ट है कि अनुबंध कर्मचारियों को भी संशोधित वेतनमान मिलेगा। अनुबंध कर्मचारी का नया वेतन उसके स्तर के संबंधित नियमित कर्मचारी के पे मैट्रिक्स के आधार पर बढ़ेगा। ऐसे नियमित कर्मचारी के लिए तय पे मैट्रिक्स के मान्य स्तर में सबसे पहले प्रकोष्ठ में दी राशि पर 60 फीसदी तक वेतन बढ़ोतरी होगी। अतिरिक्त मुख्य सचिव वित्त प्रबोध सक्सेना ने साफ किया है कि नियमित कर्मचारियों के लिए नए वेतनमान के लागू होने के बाद अनुबंध कर्मचारियों के वेतन में संशोधन पहले से ही प्रस्तावित रहा है। ऐसे में अनुबंध कर्मचारियों को भी नए वेतन प्रारूप में शिफ्ट होने का अवसर दिया जाना चाहिए। इसे भी एक जनवरी 2022 से लागू किया जाना है। अगर अनुबंध कर्मचारी चाहें तो नए नियमों के अनुसार संशोधित वेतन लाभ ले सकते हैं। उन्हें भी इस बारे में संबंधित विभागाध्यक्ष को जानकारी देनी होगी। इस संबंध में सभी प्रशासनिक सचिवों को भी नए कार्यालय आदेश जारी हुए हैं।

24 घंटे में 7,591 नए मामलें सामने आए: हरियाणा
राणा ओबरॉय           चंडीगढ़। हरियाणा के 15 जिलो में कोरोना के नए मामलों की संख्या 100 पार हो गई है। गुरुग्राम-फरीदाबाद में संक्रमण चरम पर है। गुरुवार को प्रदेश में कोरोना के 7591 नए मामले सामने आए। जबकि दो संक्रमितों की मौत हुई है। सक्रिय मरीजों की संख्या बढ़कर 35979 हो गई है। स्वास्थ्य विभाग संक्रमण का प्रसार रोकने के लिए नए सिरे से रणनीति बनाने में जुट गया है। एक दिन में 49513 नमूने लिए गए। रिकवरी दर 95 प्रतिशत बनी हुई है और मृत्यु दर 1.23 फीसदी है। कोविड की सकारात्मकता दर 15.40 फीसदी रही। 
वहीं, ओमिक्रॉन के अभी तक 169 मामले सामने आए हैं। जिनमें से नौ सक्रिय हैं। गुरुग्राम और फरीदाबाद तीसरी लहर के हॉटस्पॉट गुरुग्राम में 3031, फरीदाबाद में 1107, हिसार में 114, सोनीपत में 420, करनाल में 285, पानीपत में 163, पंचकूला में 701, अंबाला 647, सिरसा में 132, रोहतक में 101, यमुनानगर में 127, भिवानी में 85, कुरुक्षेत्र में 110, महेंद्रगढ़ 29, जींद 70, रेवाड़ी 126, झज्जर 103, फतेहाबाद 44, कैथल 102, पलवल 15, चरखी दादरी 159 और नूंह में 20 नए मामलो की पुष्टि हुई है। अंबाला और फरीदाबाद में एक-एक मरीज ने दम तोड़ा है।

स्टार बल्लेबाज एबी ने संन्यास लेने का घोषणा की

स्टार बल्लेबाज एबी ने संन्यास लेने का घोषणा की    
मोमीन मलिक           नई दिल्ली/ प्रिटोरिया। दक्षिण अफ्रीका के स्टार बल्लेबाज एबी डिविलियर्स ने 19 नवंबर, 2021 को अचानक संन्यास लेने की घोषणा करके क्रिकेट जगत को चौंका दिया था। इंडियन प्रीमियर लीग 2022 (IPL 2022) के मेगा आक्शन के मद्देनजर माना जा रहा था कि रायल चैलेंजर्स बैंगलोर मिस्टर 360 को जरूर रिटेन करेगी, लेकिन उन्होंने संन्यास लेने का ऐलान कर दिया। अब इस दिग्गज खिलाड़ी ने बताया है कि उन्होंने यह फैसला क्यों लिया? उन्होंने आइपीएल 2021 को इसके लिए जिम्मेदार बताया है।
एबी डिविलियर्स ने कहा कि पिछले साल आइपीएल के दो भागों में बटने से परेशानी बढ़ गई। डिविलियर्स ने आखिरी बार मार्च 2018 में आस्ट्रेलिया के खिलाफ जोहांसबर्ग टेस्ट में दक्षिण अफ्रीका के लिए खेले थे। उन्होंने ब्रिस्बेन हीट के लिए बिग बैश लीग में एक सीजन खेला और 2021 तक आइपीएल आरसीबी के लिए खेले। यह सीजन उनके लिए अच्छा नहीं रहा। उन्होंने 15 मैचों में 31.3 के औसत से 313 रन बनाए, जो कि 2017 के बाद से उनका सबसे कम था। हालांकि, उन्होंने लीग में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले छठे खिलाड़ी के रूप में अपने करियर का अंत किया। तीन शतक और 40 अर्द्धशतक सहित 184 मैचों में उनके नाम 5162 रन हैं।
सर्दियों में त्वचा को नेचुरल ग्लोइंग बनाने के तरीके
सरस्वती उपाध्याय         सर्दियों में कई बार चेहरे का ग्लो गायब हो जाता है। इसका एक कारण ये भी है कि सर्दियों में पानी का इनटेक कम होने से स्किन ​का डिटॉक्सीफिकेशन ठीक से नहीं हो पाता। यहां जानिए वो तरीके, जो आपकी त्वचा को नेचुरली ग्लोइंग बनाएंगे।

1. सुबह 4-5 ताजे आंवले का रस निकालकर इसमें थोड़ा-सा शहद और हल्दी मिलाकर घूंट-घूंट करके ​पीएं।एक्सपर्ट्स के मुताबिक आंवला एक बेहतरीन डिटॉक्सीफायर है। ये स्किन पर ग्लो लाने के साथ पिगमेंटेशन और ब्लैक स्पॉट की समस्या को दूर करता है। साथ ही कोलेजन के उत्पादन को बढ़ाकर त्वचा को जवां बनाए रखता है।

2. स्किन को ग्लोइंग और हेल्दी बनाए रखने के लिए हफ्ते में एक दिन स्किन की मालिश जरूर करें। इससे ​त्वचा हाइड्रेट रहती है। साथ ही सप्ताह में एक बार या दो बार चावल का पैक इस्तेमाल करें। इसे बनाने के लिए एक चम्मच चावल के पाउडर में दूध, शहद डालकर अच्छी तरह से मिक्स करके पेस्ट बनाएं और स्किन पर अप्लाई करें।

3. मेकअप हटाने और चेहरे को क्लीन करने के लिए हमेशा हल्के और सल्फेट मुक्त फेस क्लींजर का इस्तेमाल करें। आपका मॉइश्चराइजर भी ज्यादा गाढ़ा नहीं होना चाहिए। आप चाहें तो क्लींजर के तौर पर आप कच्चे दूध का भी इस्तेमाल कर सकती हैं। इसके अलावा रात में सोते समय मलाई या ग्लिसरीज, गुलाबजल और नींबू का मिश्रण आपकी त्वचा को अंदर तक मॉइश्चराइज कर सकता है।

4. पानी पीने में कोई कंजूसी न करें। पानी पीने से शरीर के विषैले तत्व बाहर निकल जाते हैं। इससे आपकी स्किन को अंदर से नमी मिलती है और उसमें जान आती है। ऐसे में स्किन नेचुरली ग्लो करती है।

5. स्किन को नेचुरली ग्लोइंग बनाने के लिए शरीर को अंदर से भी सेहतमंद रखना जरूरी है। इसके लिए हेल्दी फूड जैसे नट्स, दूध, अंकुरित अनाज, फल, दालें, हरी सब्जियां, सलाद, नारियल पानी, छाछ आदि भरपूर मात्रा में लें। चिकने और मसालेदार फूड से बचाव करें और बाहरी फूड को अवॉयड करें।

महिलाओं को बंधक बनाकर घटना को अंजाम दिया

महिलाओं को बंधक बनाकर घटना को अंजाम दिया  
दुष्यंत टीकम          बिलासपुर। कांग्रेस नेता के घर घुसे नकाबपोश डकैतों ने महिलाओं को बंधक बनाकर डकैती की घटना को अंजाम दिया है। डकैतों ने घर की महिलाओं को बंदूक दिखाकर धमकाया। अलमारी से सोने-चांदी के गहने और नगदी लूटकर फरार हो गए। घटना मस्तूरी क्षेत्र के दर्रीघाट की है। सूचना पाकर पहुंची पुलिस जांच में जुटी है।जानकारी के मुताबिक दर्रीघाट में रहने वाले टाकेश्वर पाटले कांग्रेस के जिला सचिव हैं। गुरुवार की सुबह टाकेश्वर पटेल घर से बाहर थे। सुबह 11 बजे के करीब 8-9 युवक पहुंचे। सभी हेलमेट और मास्क लगाए हुए थे। उन्होंने बंदूक दिखाकर महिलाओं को धमकाया, फिर उनके हाथ रस्सी से बांध दिया। 
अलमारी में रखे नकद और सोने-चांदी के गहनों को लूटकर भाग निकले। सूचना पाकर पुलिस के आला अफसर मौके पर पहुंचे। नाकेबंदी कर आरोपियों की तलाश कर रही है। 2.5 लाख नकद और करीब 1.5 लाख के जेवर लेकर फरार हुए हैं।

मादक पदार्थ तस्करी मामलें में 1 अभियुक्त अरेस्ट
नरेश राघानी         जयपुर। मादक पदार्थ तस्करी के मामले में पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। राजस्थान के डग से शहर में स्मैक सप्लाई करने वाला एक तस्कर पुलिस की गिरफ्त में आ गया है। पुलिस द्वारा पिछले कुछ महीनों से शहर को उड़ता उज्जैन बनाने वालों की धरपकड़ का अभियान चलाया जा रहा है। 
जिसमें नीलगंगा पुलिस को पिछले 4 महीनों में बड़ी सफलता हाथ लग रही है। एक बार फिर नीलगंगा थाना पुलिस शहर में मादक पदार्थ स्मैक में सप्लाई करने वाले तस्कर को पकडऩे में कामयाब हुई है। बताया जा रहा है कि राजस्थान के डग में रहने वाले दिलीप नामक तस्कर को योजनाबद्ध तरीके से लालपुल स्थित शिप्रा नदी की छोटी रपट से पकड़ा गया है। उसके पास से 60 ग्राम स्मैक बरामद हुई है। जिसकी कीमत 6 लाख रुपए होना सामने आई है। 
लंबे समय से तस्कर शहर में मादक पदार्थ सप्लाई करने का काम कर रहा था। नीलगंगा पुलिस पिछले 4 माह में आधा दर्जन से अधिक युवकों को गिरफ्तार कर चुकी है। जो मादक पदार्थ कारोबार से जुड़े हुए थे। अब तक करीब 20 लाख रुपए की स्मैक और दो लाख से अधिक की चरस जप्त की जा चुकी है। मादक पदार्थ पकडऩे में महाकाल थाना पुलिस भी सफल रही है। इन दो थानों की सीमा में सबसे अधिक मादक पदार्थ बेचा जाना अब तक सामने आया है।

अभिनेत्री शिल्पा ने इंस्टाग्राम पर प्रोमो शेयर किया

अभिनेत्री शिल्पा ने इंस्टाग्राम पर प्रोमो शेयर किया      

कविता गर्ग        मुबंई। 15 जनवरी से सोनी टीवी के नये शो इंडियाज गॉट टैलेंट आगाज होने वाला है। शो शुरू होने से पहले इसके प्रोमो ने सुर्खियां बटोरनी शुरू कर दी है। शो के मंच पर अलग-अलग जगहों से आये कंटेस्टेंट अपने हुनर से लोगों को इम्प्रेस करते दिखाई देंगे। कंटेस्टेंट का हुनर जज करने में अभी थोड़ा वक्त है। पर उससे पहले शो की जज शिल्पा शेट्टी ने अपने टैलेंट से लोगों को जरूर चौंका दिया है। सोनी टीवी के ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर इंडियाज गॉट टैलेंट का प्रोमो शेयर किया गया है। प्रोमो में शो की जज शिल्पा शेट्टी कमर मटकाती दिख रही हैं। हम सब जानते हैं कि शिल्पा शेट्टी बहुत अच्छी डांसर हैं। पर ये किसी को नहीं पता था कि वो सिर पर मटकी रख कर धमाकेदार डांस कर सकती हैं। मटकी के साथ शिल्पा को डांस करता देखा किरण खेर काफी खुश दिखाई दीं। इसलिए उन्होंने खड़े होकर शिल्पा के टैलेंट के लिये उन्हें सलाम भी किया। ऐसे झूमते देख लगेगा कि उनके सिर से मटकी गिरने ही वाली है। पर ऐसा नहीं होता। 

डांस करते हुए शिल्पा मटकी का बैलेंस बनाने में सफल रहीं। उन्हें देख कर दर्शकों के साथ-साथ बाकी जज भी काफी खुश थे। इंडियाज गॉट टैलेंट के मंच पर शिल्पा ने अपना टैलेंट दिखा कर साबित कर दिया कि वो इस शो की जज बनना डिजर्व करती हैं। इससे पहले शो का एक और प्रोमो सामने आया था जिसमें कंटेस्टेंट ने लता मंगेशकर जी का गाना गया था। प्रोमो में कंटेस्टेंट इशिता विश्वकर्मा ने लाता जी का पॉपुलर गाना तू जहां-जहां चलेगा। इतनी खूबसूरती से गाया कि शो के सारे जज भावुक हो गये। इस गाने ने बादशाह के दिल को इतना छू लिया कि उनकी आंखों से आंसू आ गये। शो प्रोमो लोगों को पसंद आ रहे हैं। उम्मीद है कि शो को भी उतनी ही टीआरपी मिलेगी।



कॉमेडी-थ्रिलर ‘लूप लपेटा’ का ट्रेलर रिलीज किया
कविता गर्ग       
मुंबई। तापसी पन्नू और ताहिर राज भसीन की कॉमेडी-थ्रिलर ‘लूप लपेटा’ का ट्रेलर गुरुवार को रिलीज कर दिया गया है। यह तापसी पन्नू द्वारा निबंधित सावी की एक लंबी यात्रा को दशार्ता है। वह ताहिर राज भसीन द्वारा निभाए गए अपने प्रेमी सत्या के जीवन को बचाने की कोशिश करती है, जब वह जुए की बोली में एक डकैत की नकदी खो देता है। जर्मन प्रयोगात्मक थ्रिलर ‘रन लोला रन’ पर आधारित यह फिल्म निर्देशक आकाश भाटिया द्वारा निर्देशित है।
तापसी ने कहा कि ‘लूप लपेटा’ एक ऐसी फिल्म है जो हमेशा मेरे दिल के बहुत करीब रहेगी। जैसे ही मैंने स्क्रिप्ट पढ़ी, मुझे किरदारों और कहानी से प्यार हो गया।  यह फिल्म उन विकल्पों के बारे में है जो सावी बनाती हैं और कैसे वह निर्णय उसकी यात्रा को उसके प्यार मिलाते हैं। कॉमेडी और थ्रिलर का एक आदर्श संयोजन, ‘लूप लपेटा’ आपको बांधे रखेगा।

कॉंग्रेस ने 125 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी की

कॉंग्रेस ने 125 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी की
संदीप मिश्र         
लखनऊ। उत्तर प्रदेश में शुरू हो चुकी विधानसभा चुनाव की प्रक्रिया के तहत कांग्रेस ने उम्मीदवारों की सूची घोषित करने के मामले में पहल करते हुए भारतीय जनता पार्टी और समाजवादी पार्टी समेत अन्य सभी दलों को चौंका दिया है। कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव एवं उत्तर प्रदेश प्रभारी प्रियंका गांधी वाड्रा की अनुमति के बाद पार्टी की ओर से 125 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी गई है। इस सूची में 50 महिलाएं हैं, इनमें सबसे अधिक चौंकाने वाला नाम उन्नाव में हुए रेप मामले की पीड़िता की मां का है। प्रियंका गांधी वाड्रा ने उन्हें उन्नाव विधानसभा सीट से अपना उम्मीदवार बनाया है। उधर लखीमपुर में हुए चीर हरण कांड की पीड़िता रितु सिंह को भी कांग्रेस की ओर से टिकट दिया गया है।
बृहस्पतिवार को उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस की ओर से अपने 125 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी कर दी गई है। 
कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव एवं उत्तर प्रदेश प्रभारी प्रियंका गांधी वाड्रा ने पार्टी के 125 उम्मीदवारों की सूची जारी करते हुए कहा है कि हमारे उम्मीदवारों की सूची उत्तर प्रदेश के मतदाताओं को नया संदेश है। 40 फ़ीसदी महिलाओं को केंद्र में रखकर 40 प्रतिशत युवाओं को टिकट वितरण में शामिल किया गया है। हमें आशा है कि इनके जरिए हम एक नई तरीके की राजनीति करेंगे। उन्होंने कहा है कि महिलाओं में जो टिकट दिए गये है, उसमें कुछ पत्रकार हैं तो कुछ अभिनेत्री हैं। समाजसेवी महिलाओं की सूची में वह महिलाएं भी शामिल है, जिन्होंने समाज के भीतर रहते हुए संघर्ष किया है और उनके ऊपर अत्याचार भी हुए हैं। कांग्रेस के जनरल सेक्रेटरी मुकुल वासनिक के हस्ताक्षर युक्त पार्टी प्रत्याशियों की सूची में सबसे अधिक चौंकाने वाला नाम उन्नाव में हुए बलात्कार मामले की पीड़िता की मां का है। कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी वाड्रा की ओर से उन्हें उन्नाव से अपना प्रत्याशी बनाया है। 
उधर लखीमपुर में हुए चीर हरण कांड की पीड़िता रितु सिंह को भी मोहम्मदी सीट से कांग्रेस का टिकट दिया गया है। शाहजहांपुर से मानदेय को लेकर आंदोलन आरंभ करने वाली आशा कार्यकर्ता पूनम पांडे को भी कांग्रेस द्वारा प्रत्याशी बनाया गया है। उधर नोएडा से पंखुड़ी पाठक भी कांग्रेस की उम्मीदवार बनाई गई है।

जैविक खेती से संबंधित योजना शुरु की: गृहमंत्री
अहमदाबाद। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह दो दिवसीय दौरे पर बृहस्पतिवार को अपने गृह राज्य गुजरात पहुंचेंगे। इस दौरान वह शनिवार को जैविक खेती से संबंधित एक योजना की शुरुआत भी करेंगे। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की प्रदेश इकाई के मीडिया संयोजक यग्नेश दवे ने बताया कि शाह बृहस्पतिवार रात को अहमदाबाद पहुंच सकते हैं।
उन्होंने बताया कि उनके इस दौरे के दौरान किसी प्रकार की कोई जनसभा नहीं होगी। उन्होंने बताया कि उत्तरायण के मौके पर शाह वैसे तो प्रत्येक वर्ष 14 जनवरी को अपने परिवार के सदस्यों और पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ पतंग उड़ाते हैं और अन्य कार्यक्रमों में शिरकत करते हैं लेकिन इस बार वह शुक्रवार को इन कार्यक्रमों से दूर रहेंगे क्योंकि उनके एक निकट संबंधी की मृत्यु हुई है।
शाह मुख्य रुप से शहर स्थित अपने आवास पर ही रहेंगे। 15 जनवरी को वह जैविक खेती से संबंधित एक कार्यक्रम में शिरकत करेंगे। यह कार्यक्रम मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल के आधिकारिक आवास पर निर्धारित है। गांधीनगर से सांसद शाह अपने संसदीय क्षेत्र से संबंधित विकास परियोजनाओं और अन्य सरकारी योजनाओं के क्रियान्वयन की समीक्षा कर सकते हैं।

पंजाब के मतदाताओं की राय लेगें, उम्मीदवार तय
अमित शर्मा    
चंडीगढ़। पंजाब आम आदमी पार्टी ने पंजाब में सीएम पद का चेहरा घोषित करने के लिए आम आदमी पार्टी पंजाब के मतदाताओं की राय लेगी। इसके लिए पार्टी ने मोबाइल नंबर 70748 70748 भी जारी कर दिया है। आम आदमी पार्टी ने गुरुवार को बयान में कहा कि फोन कॉल के जरिए आप का सीएम उम्मीदवार तय किय जाएगा।
इस नम्बर पर कॉल करने वालों से पूछा जाएगा कि आम आदमी पार्टी का मुख्यमंत्री का चेहरा कौन होना चाहिए। इस नंबर पर की जाने वाली हर कॉल को आम आदमी पार्टी रिकॉर्ड कर रही है।

केंद्रीय कार्यालय में हुई चुनाव समिति की बैठक

अकांशु उपाध्याय        नई दिल्ली। पांच राज्यों में विधानसभा चुनावों के मद्देनजर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक बृहस्पतिवार को पार्टी के केंद्रीय कार्यालय में आरंभ हुई। इस बैठक में उत्तर प्रदेश के लिए उम्मीदवारों के नामों पर विचार विमर्श किया जाएगा। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, केंद्रीय मंत्री व उत्तर प्रदेश के प्रभारी धर्मेंद्र प्रधान, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य, प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह सहित केंद्रीय चुनाव समिति के अन्य सदस्य पार्टी मुख्यालय में बैठक में शामिल हुए। सूत्रों ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, भाजपा अध्यक्ष जे पी नड्डा, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी डिजिटल माध्यम से इस बैठक से जुड़े।

ज्ञात हो कि नड्डा, राजनाथ और गडकरी पिछले दिनों कोरोना वायरस से संक्रमित हो गए थे। उल्लेखनीय है कि केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक से पहले, पिछले दो दिनों से भाजपा में बैठकों का दौर जारी है। अब तक हुई बैठकों के दौरान भाजपा की चर्चाओं के केंद्र में उत्तर प्रदेश रहा। पार्टी ने जहां अपने संभावित उम्मीदवारों के नामों पर चर्चा की वहीं अपने सहयोगियों को साधने की भी कोशिश की। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, बुधवार को अपना दल (एस) की नेता अनुप्रिया पटेल ने केशव प्रसाद मौर्य और स्वतंत्र देव सिंह के साथ देर रात तक सीटों के तालमेल को लेकर चर्चा की, वहीं निषाद पार्टी के अध्यक्ष संजय निषाद ने अपने सांसद पुत्र प्रवीण निषाद के साथ अमित शाह से चर्चा की।

सूत्रों ने बताया कि अनुप्रिया पटेल 20 सीटों की मांग कर रही हैं लेकिन भाजपा इसके लिए तैयार नहीं है। सूत्रों के मुताबिक, भाजपा चाहती है कि पिछले विधानसभा चुनाव में अपना दल को जितनी सीटें मिली थी, वह उतनी ही सीटों पर चुनाव लड़े। पिछले विधानसभा चुनाव में अपना दल को गठबंधन के तहत 11 सीटें मिली थीं। पार्टी को नौ सीटों पर जीत मिली थी।

कांग्रेस द्वारा उत्साह नहीं दिखाने पर चिंता जताई

कविता गर्ग          मुबंई। महाराष्ट्र के गठबंधन प्रयोग को गोवा विधानसभा चुनाव में दोहराने के अपने प्रस्ताव पर कांग्रेस द्वारा उत्साह नहीं दिखाए जाने पर शिवसेना ने चिंता जताई है। शिवसेना के नेता संजय राउत ने बृहस्पतिवार को कहा कि गोवा की राजनीतिक स्थिति ऐसी है कि कांग्रेस यदि अपने बलबूते पर वहां विधानसभा चुनाव लड़ती है तो वह इकाई का आंकड़ा भी पार नहीं कर पाएगी। राउत ने मीडिया से कहा, गोवा में कांग्रेस के केवल तीन विधायक हैं। पार्टी के विधायकों ने सामूहिक रूप से पार्टी छोड़ दी।

अहम राजनीतिक दलों के तौर पर हमने (शिवसेना एवं राकांपा) ने कांग्रेस को उसकी इस मुश्किल घड़ी में सहयोग की पेशकश की थी। लेकिन मैं नहीं जानता कि कांग्रेस क्या सोच रही है। यदि वह अपने बलबूते चुनाव लड़ती है तो वह इकाई का आंकड़ा भी पार नहीं कर सकती। कांग्रेस के गोवा प्रभारी दिनेश गुंडूराव, कांग्रेस विधायक दल के नेता दिगंबर कामत और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गिरीश चूडांकर के साथ एक दौर की बातचीत कर चुके राउत ने कहा कि उन्होंने प्रस्ताव दिया था कि कांग्रेस 40 में से 30 विधानसभा सीट पर चुनाव लड़े और बाकी सीट सहयोगी दलों के लिए छोड़ दे।

उन्होंने कहा कि गोवा में जिन 10 सीट पर कांग्रेस पिछले 50 साल के दौरान नहीं जीत पाई है, वे सीट शिवसेना, राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) और गोवा फॉरवर्ड पार्टी को दे दी जाएं। राज्यसभा सदस्य राउत ने कहा कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी गठबंधन के विचार के पक्ष में थे लेकिन स्थानीय नेतृत्व की भिन्न राय थी। राउत ने कहा कि यदि गोवा के पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर पर्रिकर के बेटे उत्पल इस विधानसभा चुनाव में राजनीतिक मैदान में उतरने का फैसला करते हैं तो शिवसेना उनकी उम्मीदवारी का समर्थन करेगी। उन्होंने कहा कि,  उत्पल को चुनाव लड़ने का साहसिक निर्णय लेना चाहिए। आपको चुनाव लड़ने के लिए साहसी होने की जरूरत है। यदि वह निर्णय लेते हैं तो शिवसेना उनका साथ देगी। राउत ने कहा कि पिछले साल मुंबई के एक होटल में दादरा एवं नगर हवेली के लोकसभा सदस्य मोहन डेलकर के मृत मिलने के बाद शिवसेना ने उनके परिवार का साथ दिया था और डेलकर की पत्नी कलाबेन डेलकर ने शिवसेना प्रत्याशी के तौर पर लोकसभा उपचुनाव जीता था। उत्पल ने पणजी विधानसभा सीट से चुनाव लड़ने की इच्छा जताई थी जिसका प्रतिनिधित्व चार बार गोवा के मुख्यमंत्री रहे उनके पिता मनोहर पर्रिकर ने किया था। वह इस संबंध में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से भी मिले थे। गोवा में 14 फरवरी को विधानसभा चुनाव होगा।

'देश का मेंटॉर’ कार्यक्रम निलंबित करें: एनसीपीसीआर

अकांशु उपाध्याय          नई दिल्ली। राष्ट्रीय बाल अधिकार संरक्षण आयोग (एनसीपीसीआर) ने दिल्ली सरकार से कहा है कि वह अपने ‘देश का मेंटॉर’ कार्यक्रम तब तक निलंबित कर दे। जब तक इसकी खामियों को दूर न कर लिया जाए। एनसीपीसीआर का कहना है कि इस कार्यक्रम से बच्चों को कुछ खतरों का सामना करना पड़ सकता है। पिछले महीने आयोग ने दिल्ली के मुख्य सचिव को पत्र लिखा था और इस सप्ताह की शुरुआत में उसने फिर से पत्र लिखकर कहा था कि जो जवाब उसे मिला है। उसमें उपयुक्त तथ्य मौजूद नहीं हैं। आयोग ने गत सोमवार को मुख्य सचिव विजय कुमार देव को पत्र लिखा था, जिसमें उसने कहा कि, जवाब में यह बताया गया है कि इस कार्यक्रम में संरक्षक (मेंटॉर) समान लिंग वाले होते हैं। ऐसे में यह बताना जरूरी है कि उत्पीड़न या यौन हमला लिंग के आधार पर नहीं होता है और यह जरूरी नहीं है कि समान लिंग के लोग ही बच्चों की सुरक्षा सुनिश्चित करें।

उसने कहा कि खामियों को दूर किए जाने तक इस कार्यक्रम को निलंबित रखा जाए। ‘देश का मेंटर’ कार्यक्रम पिछले साल अक्टूबर महीने में शुरू किया गया था। इसके तहत नौवीं से 12वीं कक्षा के बच्चों को समर्पित ‘मेंटॉर’, उनके करियर एवं जीवन के संदर्भ में मार्गर्दशन देंगे। इस कार्यक्रम के ब्रांड एम्बेस्डर बॉलीवुड अभिनेता सोनू सूद हैं।


प्रावधानों का हवाला, कर्फ्यू से इनकार: मंत्रालय

मनोज सिंह ठाकुर         इंदौर। देश में कोविड-19 का प्रसार रोकने में रात के कर्फ्यू की उपयोगिता को लेकर सूचना का अधिकार (आरटीआई) कानून के तहत पूछे गए सवालों के जवाब देने से केंद्रीय गृह मंत्रालय ने प्रावधानों का हवाला देते हुए इनकार कर दिया है। मध्यप्रदेश के नीमच निवासी आरटीआई कार्यकर्ता चंद्रशेखर गौड़ ने बृहस्पतिवार को बताया, महामारी का प्रसार रोकने में रात के कर्फ्यू की उपयोगिता को लेकर मेरी आरटीआई अर्जी के जवाब में गृह मंत्रालय का मत है कि इसमें पूछे गए सवाल स्पष्टीकरण मांगे जाने की श्रेणी में आते हैं और आरटीआई कानून के प्रावधानों के तहत आवेदक को किसी विषय पर सरकार की ओर से स्पष्टीकरण नहीं दिया जा सकता।

गौड़ ने आरटीआई कानून के तहत गृह मंत्रालय से पूछा था कि रात का कर्फ्यू कोरोना वायरस के प्रसार को रोकने में किस तरह मददगार साबित होता है और इस सिलसिले में सरकार के पास क्या कोई वैज्ञानिक आधार है? आरटीआई कार्यकर्ता ने गृह मंत्रालय से यह भी जानना चाहा था कि महामारी से निपटने के लिए रात का कर्फ्यू लगाने का विचार आखिर किसका था और यह विचार कहां से लिया गया था? इन सवालों पर केंद्रीय गृह मंत्रालय ने गौड़ की अर्जी का निपटारा करते हुए जवाब दिया, चाही गई सूचना स्पष्टीकरण या व्याख्या के अनुरोध की प्रकृति की है।

सनद रहे कि किसी विषय पर स्पष्टीकरण दिए जाने या व्याख्या किए जाने या तर्क-वितर्क किए जाने को आरटीआई कानून की धारा दो (एफ) के तहत सूचना की परिभाषा में शामिल नहीं किया गया है। गौरतलब है कि कोविड-19 की तीसरी लहर के जोर पकड़ने के बीच महामारी की रोकथाम के उपाय के तहत मध्यप्रदेश और कई अन्य राज्यों की सरकारों ने रात का कर्फ्यू बहाल कर दिया है।


डीईओ नारायण को शिक्षा विभाग में बड़ी जिम्मेदारी

दुष्यंत टीकम         रायपुर। रायपुर डीईओ अशोक नारायण बंजारा को स्कूल शिक्षा विभाग में बड़ी जिम्मेदारी मिली है। बंजारा को स्कूल शिक्षा मंत्री प्रेमसाय सिंह टेकाम के निवास कार्यालय में फ़ाइल के नस्ती परीक्षण और मंत्री के पास पुटअप करने की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी होगी।

स्कूल शिक्षा विभाग की तरफ से इस बाबत निर्देश जारी कर दिया गया है। अवर सचिव जनक कुमार ने इस बाबत निर्देश जारी किया है। अभी रायपुर डीईओ के साथ साथ एएन बंजारा डीपीआई में सहायक संचालक की भी जिम्मेदारी संभाल रहे थे। अब उन्हें मौजूदा जिम्मेदारी के साथ साथ स्कूल शिक्षा मंत्री के निवास कार्यालय की भी जिम्मेदारी दी गई है।

 उम्मीदवारों के नामों पर मंथन कर रहीं भाजपा

अकांंशु उपाध्याय            नई दिल्ली। यूपी में विधानसभा चुनाव का बिगुल बजते ही सत्ताधारी पार्टी भाजपा अपने उम्मीदवारों के नामों पर मंथन कर रही है। दिल्ली में दो दिन चली मैराथन बैठक के बाद आज कुछ उम्मीदवारों के नाम फाइनल किए जाएंगे। इसी सिलसिले में दिल्ली में स्थित भाजपा कार्यालय में केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक हो रही है। इस बैठक में गृह मंत्री अमित शाह, अनुराग ठाकुर, धर्मेंद्र प्रधान और सीएम योगी आदित्यनाथ मौजूद हैं। पीएम मोदी, भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए इस बैठक में शामिल होंगे। आज होने वाली बैठक के बाद भाजपा अपने उम्मीदवारों के नामों का ऐलान एक-दो दिन में कर सकती है। 

फिलहाल, पहले और दूसरे चरण के उम्मीदवारों के नामों की घोषणा की जाएगी। वहीं, सीएम योगी आदित्यनाथ का अयोध्या से विधानसभा चुनाव लड़ना तय माना जा रहा है। दिल्ली स्थित पार्टी के केंद्रीय कार्यालय में हुई बैठक में इस पर सहमति बन चुकी है। केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक के बाद इसको लेकर औपचारिक ऐलान किया जाएगा। दिल्ली में हुई बैठक में अमित शाह, बीएल संतोष और प्रदेश चुनाव प्रभारी धर्मेंद्र प्रधान के साथ योगी आदित्यनाथ, प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्रदेव देव सिंह, उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य और प्रदेश महामंत्री संगठन सुनील बंसल ने उम्मीदवारों के नाम पर चर्चा की।

उधर, विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा में विधायकों और मंत्रियों के इस्तीफे ने आलाकमान की टेंशन बढ़ा दी है। कैबिनेट मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य के बाद योगी सरकार में वन, पर्यावरण और जन्तु उद्यान मंत्री दारा सिंह चौहान ने भी मंत्री पद से इस्तीफा दे दिया। कानपुर में बिल्हौर विधानसभा क्षेत्र से विधायक भगवती सागर, बांदा की तिंदवारी सीट से विधायक बृजेश प्रजापति और शाहजहांपुर के तिलहर से विधायक रोशन लाल वर्मा भी भाजपा से इस्तीफा दे चुके हैं।


असम के राज्यपाल जगदीश संक्रमित, भर्ती कराया      

गुवाहाटी। असम के राज्यपाल जगदीश मुखी को कोरोना वायरस से संक्रमित पाए जाने के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया है। एक अधिकारी ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। अधिकारी ने बताया कि मुखी के बुधवार को संक्रमित होने की पुष्टि हुई। 

उन्होंने बताया, ‘राज्यपाल को कल शाम शहर के अपोलो अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उनकी हालत स्थिर है।’ राज्यपाल की पत्नी में संक्रमण की पुष्टि नहीं हुई और वह राजभवन में ही हैं।

'रेडिएशन' स्टॉर्म के बारे में चेतावनी जारी की

'रेडिएशन' स्टॉर्म के बारे में चेतावनी जारी की  अखिलेश पांडेय  नई दिल्ली/वाशिंगटन डीसी। वैज्ञानिक अभी भी पिछले सप्ताह आए सोलर स्टॉर्म...