शुक्रवार, 26 नवंबर 2021

अवैध कबाड़ से लदे वाहन पकड़ें, सफलता मिलीं

अवैध कबाड़ से लदे वाहन पकड़ें, सफलता मिलीं

दुष्यंत टीकम         रायगढ़। नगर पुलिस अधीक्षक योगेश पटेल को मुखबिर की सूचना पर आज अवैध कबाड़ से लदे वाहन पकड़ने में सफलता मिली है। सूचना पर जूट मिल चौकी पुलिस द्वारा अवैध कबाड़ से लदे ट्रक पर कार्रवाई की जा रही है। अभी तक मामले की पूरी जानकारी सामने नहीं आई है। 

मिली जानकारी के अनुसार पुलिस द्वारा कबाड़ से लदे वाहन पकड़े जाने के बाद रसूखदारओं का थाने में आना-जाना शुरू हो गया है। फिलहाल कबाड़ से लदे वाहन को ट्रांसपोर्ट नगर की ओर ले जाया जा रहा है।

शादी के रिसेप्शन पर गए युवक की पीट-पीटकर हत्या 

राणा ओबराय          रोहतक। हरियाणा रोहतक शहर की एकता कॉलोनी में शादी के रिसेप्शन पर गए युवक की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंचे और शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। मृतक के भाई के शिकायत पर दूल्हे के भाई समेत कई अन्य के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। एकता कॉलोनी निवासी 28 वर्षीय सुभाष वीरवार रात कॉलोनी में ही अजय पुत्र शेर सिंह के रिसेप्शन पर गया था। वहां पर उसके साथ भाई सूरज भी गया था। देर रात अजय के घर के सामने डीजे बज रहा था। वहां पर सुभाष की दूल्हे अजय के भाई विजय के साथ किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई।

मामला इतना बढ़ गया कि नौबत मारपीट तक आ गई। आरोप है कि इसी दौरान आरोपित विजय ने गली में पड़ी ईट उठाकर वार करने शुरू कर दिया। साथ ही दूसरे आरोपित सनी ने नुकीले हथियार से हमला कर दिया गया। बाकी आरोपितों ने भी मारपीट की। इसमें सुभाष गंभीर रूप से घायल हो गया। परिवार के लोगों ने आनन-फानन में उपचार के लिए पीजीआई में भर्ती कराया गया। जहां पर उपचार के दौरान सुभाष की मौत हो गई। पता चलने पर शिवाजी कॉलोनी थाना पुलिस मौके पर पहुंची। एफएसएल टीम ने भी मौके पर पहुंच कर साक्ष्य जुटाए। इस मामले में मृतक सुभाष के भाई सूरज ने दूल्हे अजय के भाई समेत कई अन्य आरोपितों खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कराया गया है। पुलिस आरोपितो को पकड़ने के लिए दबिश दे रही है।


एक्ट्रेस उर्फी ने इंस्टाग्राम पर वीडियो शेयर किया

एक्ट्रेस उर्फी ने इंस्टाग्राम पर वीडियो शेयर किया 
कविता गर्ग     
मुबंई। बिग बॉस ओटीटी' में नजर आईं एक्ट्रेस उर्फी जावेद  हमेशा ही किसी न किसी वजह से चर्चा में रहती हैं। उर्फी इंस्टाग्राम पर भी खूब एक्टिव रहती हैं और अक्सर अपने फोटोज वीडियोज शेयर करती हैं, जो चर्चा में आ जाते हैं। इस बीच उर्फी ने पलक तिवारी  और हार्डी संधू के गाने 'बिजली बिजली' पर अपनी अदाएं दिखाई हैं। उर्फी जावेद ने हाल ही में एक वीडियो इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। वीडियो में उर्फी जावेद, बिजली बिजली गाने पर अपनी अदाएं दिखा रही हैं। उर्फी का ये वीडियो भी तेजी के साथ चर्चा में आ गया है। 
उर्फी के इस वीडियो को एक ओर जहां फैन्स पसंद कर रहे हैं तो वहीं कुछ लोग ट्रोल भी कर रहे हैं। उर्फी के इस वीडियो को 2 घंटे में करीब एक लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका है।  उर्फी के ड्रेस को लेकर कुछ उन्हें ट्रोल कर रहे हैं और कह रहे हैं कि कपड़े और टेलर का खर्चा बच जाता है तो वहीं कुछ उनकी इस क्रिएटिविटी को भी काफी पसंद कर रहे हैं। याद दिला दें कि इससे कुछ वक्त पहले ही बॉलीवुड सॉन्ग 'कलियों का चमन' पर उर्फी, अपना जलवा बिखेरती दिखी थीं। बता दें उर्फी अपने बयानों और खुलासों को लेकर भी चर्चा में रहती हैं। कुछ वक्त पहले ई टाइम्स से उर्फी ने बातचीत में कहा था कि पहले दिन की शूटिंग के बाद जब उन्हें अश्लील दृश्य करने के लिए मजबूर किया गया, तो उनके मन में आत्महत्या के विचार आए। ऐसे में उर्फी ने अगले दिन शूटिंग पर जाने से इनकार कर दिया था, जिसके बाद निर्माता ने उन्हें धमकी दी थी और 40 लाख रुपये की मांग की थी।
गौरतलब है कि लखनऊ की रहने वालीं उर्फी जावेद ने साल 2016 में सोनी टीवी के शो 'बड़े भैया की दुल्‍हनिया' में अवनि पंत के किरदार से एक्टिंग करियर की शुरुआत की थी। वहीं इसके बाद साल 2016-17 में उर्फी ने स्टार प्लस के शो चंद्र नंदनी में छाया का किरदार निभाया। वहीं मेरी दुर्गा में आरती के किरदार से भी उर्फी ने दर्शकों का दिल जीता। उर्फी की लिस्ट में 'सात फेरों की हेरा फेरी', 'बेपनाह', 'जीजी मां', 'डायन', 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' और 'कसौटी जिंदगी' की शुमार है।

मुंबई: अपनी निजी जिंदगी को लेकर चर्चा में प्रियंका

कविता गर्ग          मुबंई। बॉलीवुड की देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा निक जोनस से शादी के बाद लगातार अपनी निजी जिंदगी को लेकर चर्चा में बनी रहती हैं। अक्सर दोनों की खूबसूरत तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल होती हैं जो फैंस को काफी पसंद आती हैं। हालांकि पिछले दो दिनों में प्रियंका और निक के तलाक की खबरें सोशल मीडिया पर फैल गईं। दरअसल प्रियंका चोपड़ा ने अपने सोशल मीडिया हैंडल से जोनस सरनेम हटा दिया जिसके बाद से यूजर्स के बीच यह चर्चा छिड़ गई कि प्रियंका और निक जल्द ही तलाक लेने वाले हैं। हालांकि अभिनेत्री और उनकी मां प्रियंका चोपड़ा दोनों ने ही इस बात से साफ इनकार किया है। यहां तक कि उनके दोस्तों ने भी बताया कि निक और प्रियंका अपनी शादी में बेहद खुश हैं। इन्हीं खबरों के बीच प्रियंका नेटफ्लिक्स के जोनस ब्रदर्स फैमिली रोस्ट में नजर आईं। इस दौरान प्रियंका ने कई दिलचस्प बातों का खुलासा किया जिसमें उनकी शादी भी शामिल है।

प्रियंका चोपड़ा ने बताया कि जब उन्होंने निक से शादी की थी तो हर किसी को हैरानी हुई थी और कई लोगों को यह भी लगा था कि यह पब्लिसिटी स्टंट हैं। प्रियंका ने कहा कि उन्हें यह नहीं पता था कि निक कितने मशहूर हैं। वह निक को केविन के छोटे भाई के रूप में जानती थीं। हालांकि जब मेट गाला के दौरान दोनों की मुलाकात हुई तो तुरंत ही उन्हें अपने बीच केमेस्ट्री दिखी जिसके बाद उन्होंने शादी करने का फैसला कर लिया। प्रियंका ने कई बार इंटरव्यू में खुलासा किया है कि निक के अलावा वह किसी और से शादी नहीं करना चाहती थीं। हालांकि उन्होंने यह भी बताया कि दुनिया में सिर्फ एक और ऐसा शख्स है जो निक से उन्हें चुरा सकता है। प्रियंका की मानें तो हॉलीवुड के सुपरगॉड थॉर यानि क्रिस हेम्सवर्थ उन्हें निक से चुरा सकते हैं।

वहीं क्रिस हेम्सवर्थ एल्सा से शादी कर चुके हैं और उनकी शादी भी काफी सफल और खूबसूरत मानी जाती है। हालांकि क्रिस हेम्सवर्थ को लेकर जिस तरह लड़कियों के बीच क्रेज देखने को मिलता है उससे प्रियंका की बातें गलत नहीं लगती हैं। फिल्म थॉर में थॉर का किरदार निभाने वाले क्रिस हेम्सवर्थ ने अपने अभिनय और गुड लुक्स से हर किसी को दीवाना बनाया है। प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस ने साल 2018 में राजस्थान के जोधपुर में शाही अंदाज में शादी रचाई थी। इस दौरान दोनों हिंदू और ईसाई रीति-रिवाज के अनुसार एक होते हुए नजर आए थे। उनकी शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर जबरदस्त तरीके से वायरल हुई थी।

भारत के कप्तान ने बल्लेबाजी का फैसला किया

भारत के कप्तान ने बल्लेबाजी का फैसला किया

नई दिल्ली/ वेलिंग्टन। भारत और न्यूजीलैंड के बीच दो मैचों की सीरीज का पहला टेस्ट में कानपुर के ग्रीन पार्क स्टेडियम में खेला जा रहा है। मैच के पहले दिन भारत के कप्तान अजिंक्य रहाणे ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया और दिन का खेल समाप्त होने तक 4 विकेट के नुकसान पर 258 रन का स्कोर खड़ा किया। खराब रोशनी के कारण दिन में केवल 84 ओवर का खेल हो सका। अपना टेस्ट खेल रहे श्रेयस अय्यर 75 और रवींद्र जडेजा 50 रन बनाकर नाबाद हैं। दोनों के बीच पांचवें विकेट के लिए 208 गेंद में 113 की साझेदारी हो चुकी है।

कानपुर टेस्ट के दूसरे दिन 4 विकेट पर 258 रन से आगे खेलने उतरी टीम इंडिया पहले सत्र में लंच तक 8 विकेट खोकर 339 रन बना सकी। श्रेयस अय्यर डेब्यू टेस्ट में शतक जड़ने में सफल रहे। उन्होंने 105 रन बनाए। टिम साउदी ने शानदार गेंदबाजी करते हुए भारतीय बल्लेबाजों को नई गेंद के साथ परेशान किया और चारों विकेट अपने नाम किए। उन्होंने दूसरे दिन 11 ओवर में 26 रन देकर 4 विकेट झटके और 13वीं बार टेस्ट क्रिकेट में एक पारी में 5 विकेट हासिल किए।


हरी सब्जियों का सेवन, जानिएं फायदे
मो. रियाज          सब्जियों के सेवन से अनेकों लाभ मिलते हैं। इसके जूस के सेवन से अनेकों बीमारियां दूर होती जाती हैं। हम में से बहुत लोगों को हरी सब्जियों का सेवन करना अच्छा नहीं लगता है। इसलिए इसके जूस को भी अपनी डाइट में शामिल कर सकते हैं। आपको बताते चलीं कि सब्जियों के जूस का सेवन यदि आप तरोज करते हैं तो इससे अनेकों बीमारियां दूर होती जाती हैं। वेजिटेबल जूस में प्रचुर मात्रा में कैल्शियम, मिनरल, फाइबर व विटामिन भरपूर मात्रा में पाया जाता है। इसके रोजाना सेवन से शरीर में से ढेरों बीमारियां दूर होती जाती हैं। इसलिए जानते हैं इन वेजटेबल्स जूस के बारे में जिनके सेवन से शरीर को ढेरों लाभ मिल सकते हैं।
करेले का जूस:  करेले का जूस डायबिटीज को ठीक करता है और साथ में बॉडी में जमी चर्बी को भी बाहर निकालता है। यदि आपको यह जूस पीने में कडुआ लग रहा है तो आप इसमें नींबू का रस मिला सकते हैं। शुगर के पेशेंट्स को करेले का जूस बहुत ही ज्यादा फायदा पहुंचाने का काम करता है। इसके रोजाना सेवन से शुगर जैसी बीमारी कंट्रोल में रहती है। वहीं वजन की कम करने में भी इसका बहुत बड़ा रोल होता है। आप करेले के जूस का यदि खाली पेट सेवन करते हैं तो इससे शरीर को ढेरों फायदे मिलते हैं। इसलिए करेले के जूस का सेवन आपको रोजाना अपनी डाइट में शामिल करना चाहिए।
पालक का जूस: पालक के जूस के सेवन से एक नहीं अनेकों लाभ मिलते हैं। पालक के जूस में प्रोटीन, कैल्शियम, मिनरल्स आदि चीजें भरपूर मात्रा में पाई जाती हैं। वहीं यदि आप पालक को अपनी रोजाना कि डाइट में शामिल करते हैं तो इससे ग्रोथ भी बहुत अच्छी होती जाती है। इसलिए पालक को अपने रोजाना के डाइट में जरूर शामिल करें ताकि इससे सेहत को अनेकों लाभ मिलें और आप तंदुरस्त भी रहे। पालक के जूस को यदि आप अपने रोजाना की डाइट में शामिल करते हैं तो इससे न सिर्फ आपकी त्वचा अच्छी हो जाएगी बल्कि साथ ही साथ अनेकों बीमारियां भी दूर रहेंगी।
गाजर और चुकंदर का जूस:  गाजर और चुकंदर ये दोनों ही सेहत के लिए बहुत ही ज्यादा लाभदायक होते हैं। यदि इन दोनों चीजों का साथ में सेवन करते हैं तो इससे सेहत को ढेरों लाभ मिलते हैं। चुकंदर की बात करें तो इसमें आयरन की भरपूर मात्रा पाई जाती है वहीं चुकंदर सेहत के लिए बहुत लाभदायक होता है। गाजर की बात करें तो ये विटामिन सी का एक वहुत अच्छा सोर्स होता है साथ ही साथ इसमें की भी भरपूर मात्रा पाई जाती है। इन दोनों चीजों को मिक्स करके सेवन करने से सेहत बहुत स्वस्थ बना रहता है। वहीं इसमें मौजूद विटामिन और अनेकों पोषक तत्वों से किडनी के साथ-साथ स्किन भी स्वस्थ रहती है। टमाटर का जूस: टमाटर का इस्तेमाल तो आप खाने के स्वाद को बढ़ाने के लिए करते ही होंगें। वहीं टमाटर सिर्फ खाने को स्वाद को नहीं बेहतर बनाता है। बल्कि अनेकों बीमारियां भी शरीर से दूर रखने का काम करता है। टमाटर के जूस के साथ आप खीरे का जूस, गाजर का जूस आदि चीजें मिलाकर भी डाइट में शामिल कर सकते हैं। टमाटर के जूस के रोजाना सेवन से इम्युनिटी मजबूत होती जाती है वहीं ढेरों बीमारियां भी शरीर से दूर रहती हैं। इसके जूस के रोजाना सेवन से हार्ट प्रॉब्लम जैसे समस्याएं होने का खतरा भी कम हो जाता है।

लंबे समय तक नहीं टिकेगी अघाड़ी सरकार: दावा

लंबे समय तक नहीं टिकेगी अघाड़ी सरकार: दावा

कविता गर्ग         मुंबई। केंद्रीय मंत्री नारायण राणे ने दावा किया है कि महाराष्ट्र की महा विकास अघाड़ी सरकार लंबे समय तक नहीं टिकेगी। यह जल्द गिर जाएगी। उन्होंने यह भी कहा कि अभी मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे बीमार है। इसलिए मैं उनके बारे में बात करना नहीं चाहता।

आपको बता दें कि शिवसेना ने बीजेपी से नाता तोड़ने के बाद एनसीपी और कांग्रेस के साथ मिलकर सरकार बनाया था। इस गठबंधन को महा विकास अघाड़ी नाम दिया था।केंद्रीय मंत्री नारायण राणे ने दावा किया है कि महाराष्ट्र की महा विकास अघाड़ी सरकार लंबे समय तक नहीं टिकेगी। यह जल्द गिर जाएगी। उन्होंने यह भी कहा कि अभी मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे बीमार है, इसलिए मैं उनके बारे में बात करना नहीं चाहता। आपको बता दें कि शिवसेना ने बीजेपी से नाता तोड़ने के बाद एनसीपी और कांग्रेस के साथ मिलकर सरकार बनाया था।

इस गठबंधन को महा विकास अघाड़ी नाम दिया था। सीएमओ ने एक बयान में कहा, ”मुख्यमंत्री की रीढ़ की सफल सर्जरी हुई है और एच एन रिलायंस अस्पताल में उनकी फिजियोथेरेपी चल रही है।

भाजपा के प्रभाव वाली सीटों पर तालमेल का प्रस्ताव 

संदीप मिश्र          लखनऊ। प्रदेेश में भाजपा के खिलाफ मजबूत मोर्चेबंदी की कवायद में जुटी समाजवादी पार्टी (सपा) के साथ आम आदमी पार्टी (आप) की बातचीत पहला दौर पार कर चुकी है। गठबंधन को फायदेमंद मानते हुए भी दोनों तालमेल वाली सीटों पर आसानी से कोई फैसला नहीं ले पा रहे हैं। फिलहाल महानगरों की भाजपा के प्रभाव वाली सीटों पर तालमेल का प्रस्ताव चर्चा में है।

फ्र बिजली गारंटी अभियान चलाने और तिरंगा यात्राओं के जरिए अपनी प्रभावी उपस्थिति दर्ज कराने के बाद आप ने दो चरणों में 170 विधानसभा सीटों पर अपने संभावित प्रत्याशियों की घोषणा भी कर रखी है। इस बीच बुधवार को सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव और आप के प्रदेश प्रभारी संजय सिंह की मुलाकात के बाद दोनों दलों के बीच गठबंधन की अटकलों को पंख लग गए।

इस मुलाकात के बाद पार्टी के जिम्मेदार नेताओं ने माना कि गठबंधन पर चर्चा चल रही है। खुद संजय सिंह ने ट्वीट करके संकेत भी दिया। उन्होंने यूपी को भाजपा के कुशासन से मुक्त कराने के लिए अखिलेश यादव से सार्थक मुलाकात होने और समान मुद्दों पर रणनीतिक चर्चा होने की बात कही। वैसे अखिलेश यादव से उनकी यह दूसरी मुलाकात थी। इससे पहले की मुलाकात को वह शिष्टाचार भेंट बता चुके हैं।

सत्रों के अनुसार फिलहाल दोनों पार्टियां प्रदेश के महानगरों में भाजपा के गढ़ के तौर पर चिह्नित सीटों को लेकर चिंतित हैं। ऐसी सीटों की संख्या भी 60 से 65 के बीच है। इन सीटों पर निर्णायक स्थिति में माने जाने वाले मतदाता भाजपा से नाराज होने के बाद भी सपा को वोट देने का विकल्प आसानी से नहीं चुन पाते।

ऐसे में इन सीटों पर आप के प्रत्याशियों को उतारकर एक नया प्रयोग किया जा सकता है। यह भी संभव है कि इन सीटों पर उतारा जाने वाला प्रत्याशी दोनों दलों की साआप के वरिष्ठ नेता गठबंधन की स्थिति में कम से कम 50 सीटें चाहते हैं, जबकि सपा इतनी सीटें देने में असमर्थता जता रही है।


राजनीति: दिल्ली सीएम ने 'डीडीएमए' की बैठक बुलाई

अकांंशु उपाध्याय        नई दिल्ली। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने शुक्रवार को कहा कि उनकी सरकार ने अफ्रीकी देशों से कोविड-19 के नए स्वरूप के खतरे के मद्देनजर उठाए जाने वाले कदमों पर चर्चा के लिए दिल्ली आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (डीडीएमए) की बैठक बुलायी है।

केंद्र ने बृहस्पतिवार को सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों से कहा कि दक्षिण अफ्रीका, हांगकांग और बोत्सवाना से आने वाले या इन देशों के रास्ते आने वाले सभी अंतरराष्ट्रीय यात्रियों की कड़ी जांच की जाए। इन देशों में कोविड​​​​-19 के नए स्वरूप के सामने आने की सूचना है जिसके जनस्वास्थ्य पर गंभीर असर पड़ सकते हैं। 

केजरीवाल ने ट्वीट किया, ”अफ्रीकी देशों से कोविड-19 के नए स्वरूप के खतरे के मद्देनजर, हमने विशेषज्ञों से सोमवार को डीडीएमए से चर्चा करने और यह सुझाव देने को कहा है हमें कौन से कदम उठाने चाहिए। हम आपकी और आपके परिवार की रक्षा के लिए आवश्यक सभी कदम उठाएंगे।


राजनीतिक दलों को लोकतंत्र के लिए 'खतरा' करार

अकांंशु उपाध्याय        नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने परिवार आधारित राजनीतिक दलों को लोकतंत्र के लिए बड़ा खतरा करार देते हुए शुक्रवार को कहा कि भ्रष्टाचार में लिप्त घोषित लोगों का महिमामंडन युवाओं को गलत रास्ते पर चलने के लिए उकसाता है। मोदी ने यहां संसद भवन के केंद्रीय कक्ष में सविधान दिवस के अवसर पर आयोजित एक समारोह को संबोधित करते हुए  कहा कि कश्मीर से कन्याकुमारी तक भारत के हर हिस्से में परिवार आधारित राजनीतिक दलों का वर्चस्व बढ़ रहा है।

न्होंने कहा कि यह लोकतंत्र के लिए बड़ा खतरा है। इसके लिए देशवासियों को जागरूक करने की जरूरत है। प्रधानमंत्री ने कहा कि वह एक ही परिवार के कई सदस्यों के राजनीति में आने के खिलाफ नहीं है लेकिन यह योग्यता के आधार पर होना चाहिए।उन्होंने कहा कि यह परिवार आधारित राजनीतिक दल अपना लोकतांत्रिक चरित्र खो चुके हैं, तो इनसे लोकतांत्रिक व्यवस्थाओं की रक्षा करने की उम्मीद नहीं की जा सकती है। परिवार आधारित राजनीतिक दल पीढ़ी दर पीढ़ी चलते हैं और यह लोकतंत्र की रक्षा नहीं कर सकते। ऐसे राजनीतिक दल लोकतंत्र के लिए बहुत बड़ा खतरा है । उन्होंने कहा कि ऐसे राजनीतिक दल बहुत बड़ी चिंता का विषय है।

वेरिएंट: डब्ल्यूएचओ ने इमरजेंसी मीटिंग बुलाई

वेरिएंट: डब्ल्यूएचओ ने इमरजेंसी मीटिंग बुलाई 

अखिलेश पांडेय         वॉशिंगटन डीसी। दक्षिण अफ्रीका और बोत्सवाना में मिले कोरोना के नए वैरिएंट को लेकर खतरा बढ़ता जा रहा है। इसे देखते हुए डब्ल्यूएचओ ने शुक्रवार को इमरजेंसी मीटिंग बुलाई है। ब्रिटिश साइंटिस्ट्स ने भी बोत्सवाना में मिले नए वैरिएंट को लेकर चेतावनी दी थी। इसमें 32 म्यूटेशन हो रहे हैं, जिस वजह से वैक्सीन भी इसके खिलाफ कारगर नहीं है। यह वैरिएंट अपने स्पाइक प्रोटीन में बदलाव कर काफी तेजी से फैल रहा है। भारत के लिए खतरे की बात यह है कि नया स्ट्रेन हॉन्गकॉन्ग तक पहुंच गया है।

दक्षिण अफ्रीका के नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ इंफेक्शियस डिजीज ने बताया- देश में इस वैरिएंट के अब तक 22 केस मिले हैं। वैज्ञानिकों ने इसे B.1.1.529 नाम दिया है। इसे वैरिएंट ऑफ सीरियस कंसर्न बताया है। डब्ल्यूएचओ में कोरोना मामले की तकनीकी प्रमुख डॉ. मारिया वान केरखोव ने कहा- हमें इस वैरिएंट के बारे में ज्यादा जानकारी नहीं मिली है। मल्टीपल म्यूटेशन की वजह से वायरस के बिहेवियर में बदलाव हो रहा है और यह चिंता की बात है।

ब्रिटेन ने नए वैरिएंट के खतरे को देखते हुए अफ्रीका के 6 देशों से आने वाली फ्लाइट्स पर फिलहाल रोक लगा दिया है। इनमें दक्षिण अफ्रीका, नामीबिया, बोत्सवाना, जिंबाब्वे, लिसोथो और एसवाटिनी शामिल हैं। ब्रिटेन के हेल्थ सेक्रेटरी साजिद जाविद ने बताया- देश की हेल्थ एजेंसी नए वैरिएंट की जांच कर रही है। हमें और डेटा की जरूरत है, लेकिन हम सावधानी बरत रहे हैं। इन 6 अफ्रीकी देशों को रेड लिस्ट में डाला जाएगा और ब्रिटेन आने वाले यात्रियों को क्वारैंटाइन में रहना होगा।ब्रिटेन में 18 साल से ऊपर के लोगों से वैक्सीन लगवाने के लिए लगातार अपील की जा रही है।

साउथ अफ्रीका से हॉन्गकॉन्ग पहुंचे लोगों में भी इस वैरिएंट का संक्रमण पाया गया है। नया वैरिएंट सबसे पहले रीगल एयरपोर्ट होटल में ठहरे 2 लोगों में पाया गया। हॉन्गकॉन्ग के सेंटर फॉर हेल्थ प्रोटेक्शन (CHP) के मुताबिक जांच से पता चला है कि दोनों मामले B.1.1.529 वैरिएंट के ही हैं। पहले शख्स ने एयर वॉल्व वाला मास्क पहना था और इस मास्क की वजह से ही दूसरे शख्स में वायरस का संक्रमण पहुंचा।


पेट्रोल-डीजल से वाहनों की टंकियां फुल: सीमा

सुनील श्रीवास्तव        नई दिल्ली/ काठमांडू। भारत-नेपाल अंतरराष्ट्रीय सीमा खुलते ही अब चहल-पहल बढ़ने लगी है। भारतीय सैलानी नेपाल पहुंचकर सस्ते दाम में बिक रहे पेट्रोल और डीजल से वाहनों की टंकियां फुल करा रहे हैं। साथ ही, नेपाल से कॉस्मेटिक सामान की भी बढ़चढ़ कर खरीददारी कर रहे हैं। हालांकि अब तक अधिकतर लोगों को अंतरराष्ट्रीय सीमा पर सामान्य आवाजाही शुरू होने की जानकारी नही है। आने वाले दिनों में नेपाल में भारतीय सैलानियों की तादात में बढ़ोत्तरी की संभावनाएं लग रही हैं। सीमा खुलने से बॉर्डर से सटे भारतीय बाजारों के व्यापारियों ने भी राहत की सांस ली है। 

सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा वीडियो कोरोना के कारण भारत-नेपाल अंतरराष्ट्रीय सीमा करीब दो साल तब बंद रही। इसके चलते सीमा से सटे नेपाल के कंचनपुर और चम्पावत के टनकपुर बनबसा का व्यापारी काफी प्रभावित हो रहा था। हालांकि नेपाल सरकार ने करीब डेढ़ माह पूर्व ही भारतीयों के लिए सीमा खोल दी थी। लेकिन नेपाल में प्रवेश के लिए 72 घंटे पूर्व कराई गई कोरोना जांच रिपोर्ट अनिवार्य की गई थी। इससे भारतीय लोग नेपाल नहीं पहुंच पा रहे थे। दोनों ओर सीमा पर सामान्य आवाजाही की मांग लंबे समय से उठ रही थी। इसी को देखते हुए नेपाल प्रशासन ने तीन दिन पूर्व ही अंतरराष्ट्रीय सीमा पर सामान्य आवाजाही की अनुमति दे दी थी। 

कंचनपुर बाजार में रौनक लौटी हुई थी। हालांकि भीड़ अधिक नहीं थी लेकिन भारतीय सैलानी धड़ल्ले से नेपाल में प्रवेश कर रहे थे। इससे नेपाल के पेट्रोल पंप संचालक, होटल और कॉस्मेटिक व्यापारियों के चेहरे खिले हुए थे। साथ ही परिवहन कारोबारी भी बेहद खुश नजर आ रहे थे। कंचनपुर के पंपों में भारतीय मुद्रा के अनुसार गुरुवार को करीब 85 रुपये प्रति लीटर की दर से पेट्रोल, जबकि 73.75 रुपये लीटर की दर से डीजल बिक रहा था। इधर, चम्पावत में पेट्रोल 94.98 डीजल 88.25 की दर से बिक रहा है। बनबसा से महेंद्रनगर करीब आठ किमी दूरी पर स्थित है। उस पार पेट्रोल डीजल के दाम करीब 10 रुपये कम है। तमाम भारतीय सैलानी वाहनों में पेट्रोल भराने में जुटे हुए थे। पंप संचालकों ने मीडिया से वाहनों में ईंधन भराते समय फोटो खींचने से मनाही कर दी थी। उस वक्त कई भारतीय दोपहियां और चौपहियां वाहन ईंधन भराने पंप में पहुंचे हुए थे। पंप संचालकों ने बताया कि करीब एक सप्ताह पूर्व तक यहां पर पेट्रोल 82 जबकि डीजल करीब 72 रुपये की दर से बिक रहा था। 

भारत की तुलना में नेपाल में कॉस्मेटिक और ऊनी सामान काफी सस्ता है। नेपाल में ब्रांडेड कंपनियों का कॉस्मेटिक सामान सस्ता होने से वहां से भारत में तस्करी भी होती है। इसके अलावा भारतीय सैलानी नेपाल में जैकेट, स्वेटर, जूते और अन्य सामान की खरीददारी को पहुंचते हैं। भारत में शुल्क अधिक होने के कारण ये वस्तुएं महंगी हैं। व्यापार मंडल बनबसा के महामंत्री अभिषेक गोयल कहते हैं कि भारत-नेपाल सीमा पर सामान्य आवाजाही शुरू होने से व्यापारियों और आम लोगों ने राहत की सांस ली है। बनबसा के व्यापारियों का नेपाल में अच्छा खासा व्यापार होता है। सीमा बंद होने से तमाम परेशानियां उठानी पड़ रही थी। अब आने वाले दिनों में व्यापार में बढ़ोत्तरी की संभावना है।



विदेशी बोर्ड्स के स्टूडेंट्स को अनुमति की जरूरत नहीं

विदेशी बोर्ड्स के स्टूडेंट्स को अनुमति की जरूरत नहीं

अकांंशु उपाध्याय           नई दिल्ली। सीबीएसई बोर्ड ने गुरुवार को यह घोषणा की है कि सीबीएसई से मान्यता प्राप्त स्कूलों में दाखिला लेना चाह रहे विदेशी बोर्ड्स के स्टूडेंट्स को अब पूर्व अनुमति लेने की जरूरत नहीं होगी। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड के एक अधिकारी ने बताया कि छात्रों के अनुमति संबंधी आवेदन की संख्या बढ़ने के बाद यह कदम उठाया गया है। कोविड-19 महामारी के बाद कई परिवार विभिन्न कारणों से विदेशों से लौट रहे हैं। सीबीएसई के एग्जाम कंट्रोलर संयम भारद्वाज ने कहा, ‘कोरोना महामारी के बाद कई परिवार विभिन्न वजहों से भारत आ रहे हैं। 

इसलिए विदेशी बोर्ड्स में पढ़ रहे कई छात्र सीबीएसई से मान्यता प्राप्त स्कूलों में दाखिला ले रहे हैं। चूंकि दो अलग-अलग बोर्ड्स की कक्षाओं की समानता के आधार पर दूसरे बोर्ड्स के छात्रों को दाखिला दिया जाता है तो विदेशी बोर्ड्स से आ रहे छात्र स्कूलों के जरिए सीबीएसई को आवेदन दे रहे हैं कि उन्हें समानता के आधार पर 9वीं और 11वीं कक्षाओं में दाखिला देने की अनुमति दी जाए।भारद्वाज ने बताया कि इन छात्रों और उनके परिवारों की समस्याओं और मौजूदा परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए सीबीएसई ने फैसला लिया है कि अब से विदेशी बोर्ड्स से आ रहे छात्रों को सीबीएसई से मान्यता प्राप्त स्कूलों में दाखिला लेने के लिए ऐसी कोई पूर्व अनुमति नहीं लेनी होगी। उन्होंने कहा, ‘विदेशी बोर्ड्स की 10वीं और 12वीं कक्षाओं की सीबीएसई की कक्षाओं से समानता की सूची हमारी वेबसाइट पर दी गयी है। अब स्कूल सीबीएसई से कोई अनुमति लिए बिना छात्रों को दाखिला दे सकते हैं।

अदालत की निगरानी वाली समिति से अनुरोध

अकांंशु उपाध्याय         नई दिल्ली। तृणमूल कांग्रेस ने त्रिपुरा में नगरपालिका चुनाव के दौरान कथित तौर पर बड़े पैमाने पर हुई हिंसा की अदालत की निगरानी वाली समिति से जांच कराने का अनुरोध करते हुए शुक्रवार को उच्चतम न्यायालय का रुख किया। न्यायमूर्ति डी. वाई. चंद्रचूड़ और न्यायमूर्ति ए. एस. बोपन्ना की पीठ को वरिष्ठ अधिवक्ता कपिल सिब्बल ने बताया कि चुनाव प्रक्रिया में मीडिया को निर्बाध पहुंच प्रदान करने के अदालत के बृहस्पतिवार के आदेश के बावजूद इस संबंध में कुछ भी नहीं किया गया।सिब्बल ने तृणमूल द्वारा दायर दो आवेदनों को तत्काल सूचीबद्ध करने का अनुरोध किया था। उन्होंने कहा, ”वहां बिल्कुल अशांत माहौल था। उम्मीदवारों को भी मतदान नहीं करने दिया गया। हिंसक घटनाएं हुईं। यहां तक ​​कि मीडिया में आई खबरों में कहा गया कि उच्चतम न्यायालय के आदेशों का उल्लंघन हुआ है।

पीठ ने कहा कि अदालत ने इस मुद्दे से निपटने के लिए बृहस्पतिवार को एक विशिष्ट और विस्तृत आदेश पारित किया था। सिब्बल ने कहा कि मुझे पता है, लेकिन केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल (सीएपीएफ) की दो बटालियन को मुहैया नहीं कराया गया। चुनाव लड़ने वाले उम्मीदवारों को दो कांस्टेबल भी उपलब्ध नहीं कराए गए। हमारे पास इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के सबूत हैं। कृपया इन अर्जियों को अविलम्ब सूचीबद्ध करें। पीठ ने कहा कि शुक्रवार को अलग-अलग न्यायाधीशों की पीठ है। न्यायमूर्ति चंद्रचूड़ ने कहा, ”देखते हैं कि क्या किया जा सकता है।” उन्होंने कहा कि न्यायाधीश संविधान दिवस के अवसर पर आधिकारिक कार्यों में व्यस्त हैं। इस पर सिब्बल ने कहा कि कल शनिवार होने के बावजूद अदालत मामले की सुनवाई कर सकती है। न्यायमूर्ति चंद्रचूड़ ने कहा कि शनिवार को एक आधिकारिक कार्यक्रम है।

लेकिन वह दोपहर के भोजनावकाश के समय न्यायमूर्ति बोपन्ना से बात करेंगे और चर्चा करेंगे कि क्या किया जा सकता है। एडवोकेट ऑन रिकॉर्ड रजत सहगल ने कहा कि तृणमूल ने दो आवेदन दायर कर मतगणना स्थगित करने और हिंसक घटनाओं की अदालत की निगरानी वाली समिति से जांच कराने का अनुरोध किया है।

उन्होंने कहा कि एक अन्य आवेदन में पार्टी ने इस मामले में राज्य चुनाव आयुक्त को जिम्मेदार ठहराने का अनुरोध किया है। शीर्ष अदालत ने तृणमूल और भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) के आरोपों के बाद बृहस्पतिवार को केंद्रीय गृह मंत्रालय को त्रिपुरा नगरपालिका चुनावों के दौरान मतदान केंद्रों की सुरक्षा के लिए सीएपीएफ की दो अतिरिक्त कंपनियां मुहैया कराने का निर्देश दिया था। दोनों पार्टियों ने आरोप लगाया है कि उनके समर्थकों को मतदान करने की अनुमति नहीं दी गई और कानून व्यवस्था का गंभीर उल्लंघन हुआ है।

10 साल से पुराने डीजल वीकल्ज पर बैन लगाया

अकांंशु उपाध्याय        नई दिल्ली। दिल्ली में एयर पोल्यूशन पर काबू पाने के लिए 10 साल से पुराने डीजल वीकल्ज पर बैन लगा दिया गया है। ऐसे में उन लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। जिनके पास 10 साल से ज्यादा पुरानी डीजल कार मौजूद हैं। देश में सबसे ज्यादा वायु प्रदूषण दिल्ली में है पर एक तरीका ऐसा भी है। जिससे आप अपनी पुरानी डीजल कार को दिल्ली की सड़को पर दौड़ा सकेंगे। 

दिल्ली में अपनी डीजल कार को इलेक्ट्रिक कार में कनवर्ट करके आप न सिर्फ अपनी कार का पोजेशन कायम रख सकेंगे बल्कि उसे सरपट सड़कों पर दौड़ा भी सकेंगे। इसके लिए आपको फ्यूल किट की जगह ई-मोटर और बैटरी फिट करानी होगी। इस बात की जानकारी परिवहन मंत्री कैलाश गहलोत ने दी है। उन्होंने कहा कि, राष्ट्रीय राजधानी अब इंटरनल कंब्शन इंजन की इलेक्ट्रिक रेट्रोफिटिंग के लिए तैयार है। हांलांकि अभी तक यह जानकारी नहीं मिली है कि सरकार डीजल कार को इलेक्ट्रिक में कनवर्ट करने के लिए कितनी सब्सिडी देगी।

किसी भी नॉर्मल कार को इलेक्ट्रिक कार में बदलने के लिए मोटर, कंट्रोलर, रोलर और बैटरी की जरूरत होती है। कार में आने वाला खर्च इस बात पर डिपेंड है कि आप कितने किलोवॉट की बैटरी और कितने किलोवॉट का मोटर कार में फिट करना चाहते हैं, क्योंकि ये दोनों पार्ट कार के पावर और रेंज के लिए जिम्मेदार होते हैं। जैसे, करीब 20 किलोवॉट की इलेक्ट्रिक मोटर और 12 किलोवॉट की लिथियम आयन बैटरी का खर्च 4 लाख रुपए के आस पास आता है। इसी तरह अगर बैटरी 22 किलोवॉट की होगी तो यह खर्च बढ़कर करीब 5 लाख रुपए तक हो जाता है। आप अपनी पेट्रोल या डीजल कार को इलेक्ट्रिक कार में कन्वर्ट करने के लिए 5 लाख रुपए खर्च करते हैं और इसके बाद आप 75 किमी की रेंज पा सकते हैं। तब 4 साल और 8 महीने में आपके पैसे वसूल हो जाएंगे और फिर काफी बचत भी हो जाएगी। 

सार्वजनिक सूचनाएं एवं विज्ञापन

सार्वजनिक सूचनाएं एवं विज्ञापन

प्राधिकृत प्रकाशन विवरण

प्राधिकृत प्रकाशन विवरण 

1. अंक-39 (वर्ष-05)
2. शनिवार, नवंबर 27, 2021
3. शक-1984, मार्गशीर्ष, कृष्ण-पक्ष, तिथि-अष्टमी, विक्रमी सवंत-2078।
4. सूर्योदय प्रातः 06:48, सूर्यास्त 05:24।
5. न्‍यूनतम तापमान -11 डी.सै., अधिकतम-27+ डी.सै.। 
6.समाचार-पत्र में प्रकाशित समाचारों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है। सभी विवादों का न्‍याय क्षेत्र, गाजियाबाद न्यायालय होगा। सभी पद अवैतनिक है।
7.स्वामी, प्रकाशक, संपादक शिवाशुं व राधेश्याम के द्वारा (डिजीटल सस्‍ंकरण) प्रकाशित। प्रकाशित समाचार, विज्ञापन एवं लेखोंं से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं हैं। पीआरबी एक्ट के अंतर्गत उत्तरदायी।
8.संपादकीय कार्यालय- 263 सरस्वती विहार, लोनी, गाजियाबाद उ.प्र.-201102।
9.संपर्क एवं व्यावसायिक कार्यालय-डी-60,100 फुटा रोड बलराम नगर, लोनी,गाजियाबाद उ.प्र.-20110
http://www.universalexpress.page/
email:universalexpress.editor@gmail.com
संपर्क सूत्र :- +919350302745  
                     (सर्वाधिकार सुरक्षित) 

गुरुवार, 25 नवंबर 2021

सब्जी मंडी में बनाये गये क्रय केन्द्र का निरीक्षण

सब्जी मंडी में बनाये गये क्रय केन्द्र का निरीक्षण
बृजेश केसरवानी            
प्रयागराज। मण्डलायुक्त श्री संजय गोयल गुरूवार को जसरा स्थित नवीन सब्जी मण्डी में बनाये गये धान क्रय केन्द्र का औचक निरीक्षण किया। मण्डलायुक्त ने केन्द्र प्रभारी सहित अन्य सभी सम्बंधित अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि धान को विक्रय करने मेें किसानों को किसी भी प्रकार की परेशानी नहीं होनी चाहिए। 
उन्होंने कहा कि केन्द्र पर सभी आवश्यक व्यवस्थायें सुनिश्चित रहें। कहा कि किसानों के धान विक्रय का मूल्य उनके खाते में निर्धारित समय में अनिर्वाय रूप से हस्तांतरित हो जाये। उन्होंने कहा कि धान खरीद में किसी भी प्रकार की शिकायत नहीं आनी चाहिए, धान की सही तौल हो। इस अवसर पर अपर आयुक्त प्रशासन श्री पुष्पराज सिंह, आरएमओ श्री दुर्गेश प्रसाद सहित अन्य सम्बंधित अधिकारीगण उपस्थित रहे।

मूल्यांकन व समीक्षा समिति की बैठक संपन्न हुईं
गणेश साहू             
कौशाम्बी। मुख्य विकास अधिकारी शशिकांत त्रिपाठी की अध्यक्षता में सम्राट उदयन सभागार में गो आश्रय स्थलों के सम्बंध में जनपद स्तरीय अनुश्रवण मूल्यांकन एवं समीक्षा समिति की बैठक संपन्न हुई। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी ने सम्बंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि गौशालाओं में क्षमता के अनुसार गोवंशों को रखा जायें एवं निराश्रित घूम रहे गोवंशों को आश्रय स्थलों में संरक्षित किया जायें।
उन्होंने अस्थायी आश्रय हेतु न्याय पंचायत वार चिन्हित भूमि पर निर्माण कार्य प्रारम्भ कराने तथा निर्माणाधीन गोशालाओं के प्रगति की समीक्षा के दौरान निर्माण कार्य शीघ्र पूर्ण कराने के निर्देश दिये। उन्होंने गौशालाओं में गोवंशों को ठण्ड से बचाव हेतु सभी आवश्यक व्यवस्थायें सुनिश्चित करने के निर्देश दिये। उन्होंने विकास खण्डवार एवं तहसीलवार गठित कमेटी की बैठक कराने के भी निर्देश दिये है।
 
गाजियाबाद: 4 कोरोना वायरस संक्रमित मिलें
अश्वनी उपाध्याय            गाज़ियाबाद। जिले में अब केवल एक सक्रिय कोरोना संक्रमित मरीज है। इतना ही नहीं, नवंबर महीने की शुरुआत से अब तक 62,413 लोगों की जांच में केवल चार कोरोना संक्रमित मिले हैं। बृहस्पतिवार को जिले के 3,660 लोगों की कोरोना जांच में कोई संक्रमित नहीं मिला है। खास बात यह है कि दस जून 2021 के बाद जिले में किसी भी संक्रमित की मौत नहीं हुई है।

जिला स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार, मार्च 2020 से लेकर अब तक गाज़ियाबाद जिले में 20,12,551 लोगों की कोरोना जांच हो चुकी है। जांच में कुल 55,677 संक्रमित मिले। इनमें से 55,215 लोग स्वस्थ हो चुके हैं और 461 संक्रमितों की मौत हुई है।

जिला सर्विलांस अधिकारी डा.आर के गुप्ता ने बताया कि बृहस्पतिवार को दो संक्रमितों की गलत तरीके से रिपोर्ट पोर्टल पर दर्ज हो गई है। इनमें एक ने संक्रमित होने के पांच दिन बाद जांच कराई है और एक दादरी के व्यक्ति की रिपोर्ट शामिल है। दोनों का नाम हटाने की संस्तुति कर दी गई है।

प्रधानों को 10 हजार रुपये की प्रोत्साहन राशि

प्रधानों को 10 हजार रुपये की प्रोत्साहन राशि
पंकज कपूर          
देहरादून। ग्राम प्रधानों को मिलेगी 10-10 हजार रुपए प्रोत्साहन राशि। कोरोना काल में किए गए बेहतरीन कार्य के लिए सम्मान स्वरूप देगी राज्य सरकार। लगभग 8 हजार से अधिक ग्राम प्रधानों को मिलेगा लाभ।
पिछले दिनों प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पंचायत प्रतिनिधियों को मानदेय बढ़ाने का तोहफा दिया था। जिला पंचायत से लेकर प्रधानों तक का मानदेय सरकार ने बढ़ाया था। ऐसे में आज उधम सिंह नगर में प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने एक और बड़ा फैसला लेते हुए प्रदेश के ग्राम प्रधानों को ₹10000 हजार रुपए प्रोत्साहन राशि के रूप में देने की घोषणा की है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि तमाम ग्राम प्रधानों ने कोरोना काल में बहुत ही बेहतर काम किया और तमाम परेशानियों को झेलते हुए काम किया ऐसे में सरकार उनके काम को देखते हुए उन्हें प्रोत्साहित करना चाहती है।
वही मुख्यमंत्री ने जिला पंचायत अध्यक्षों को लेकर भी बड़ी घोषणा करते हुए उन्हें राज्यमंत्री का दर्जा देने की घोषणा की है।आपको बता दें पहले भी जिला पंचायत अध्यक्षों को राज्यमंत्री का दर्जा रहा है। लेकिन हाल में जब से लाल बत्तियां हटी। उसके बाद से लगातार जिला पंचायत अध्यक्षों की मांग रही है। जिस पर सीएम धामी ने बड़ा फैसला लिया।

यूके: 11 ट्रेनी 'आईएफएस' पॉजिटिव मिलें
पंकज कपूर         
देहरादून। उत्तराखंड में कोरोनावायरस कोविड-19 के मामले लगातार कम हो रहे थे। लेकिन अचानक आज एफआरआई में 11 ट्रेनी आईएफएस पॉजिटिव पाए गए। लिहाजा एफआरआई को माइक्रो कंटेनमेंट जोन घोषित कर दिया गया है। 
राज्य में आज कोरोना के 08 नए मामले सामने आए है। इसी के साथ राज्य में कोरोना का आंकड़ा 344156 पहुंच गया है। जबकि राज्य में आज 22 मरीज स्वस्थ होकर डिस्चार्ज हुए इस तरह अब तक 330432 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। 
गुरुवार की सांय 6:00 बजे स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी हेल्थ बुलेटिन के अनुसार राज्य में 08 नए लोगों में कोरोना पॉजिटिव की पुष्टि हुई।
जिनमें देहरादून जिले से 05 ,हरिद्वार से 01 , नैनीताल जिले से 0 , उधमसिंह नगर से 01, पौडी से 0 , टिहरी से 0, चंपावत से 0, पिथौरागढ़ से 0 , अल्मोड़ा 01, बागेश्वर से 0, चमोली से 0, रुद्रप्रयाग से 0, उत्तरकाशी से 0 सैंपल पॉजिटिव मिले हैं। 
राज्य में कोरोना से संक्रमित अब तक कुल 344156 मरीजों में से 330432 मरीज ठीक होकर अस्पताल से डिस्चार्ज हो चुके हैं। 6160 संक्रमित राज्य से बाहर जा चुके हैं। 7407 संक्रमित की मौत हो चुकी है। राज्य में वर्तमान में कोविड-19 के एक्टिव केस 157 है। इधर रिकवरी रेट 96.01 प्रतिशत पहुंच गया है।
मात्र 1.20 लाख आवास बनाने का निर्णय लिया 
दुष्यंत टीकम           रायपुर। केंद्र सरकार की पीएम आवास योजना के वर्ष 2020-21 के लिए केंद्र सरकार ने छत्तीसगढ़ के 8 लाख गरीबों को आवास उपलब्ध कराने का लक्ष्य रखा था। लेकिन, राज्य सरकार ने मात्र  1.20 लाख आवास बनाने का निर्णय लिया है। इस पर पंचायत मंत्री टीएस सिंहदेव ने प्रदेश सरकार का पक्ष रखा है। सिंहदेव ने मीडिया के सवालों के जबाब में बताया कि केंद्र सरकार ने इस वर्ष का आबंटन रद्द कर दिया है। इस बात को ध्यान में रखते हुए राज्य सरकार अपना 40 प्रतिशत हिस्सा नहीं जुटा पाई है।

सिंहदेव ने कहा कि केंद्र ने राज्य सरकार पर जीएसटी का 14 प्रतिशत अशोध इनकम जो हर साल बढ़ेगा। उसको घटाकर 10 प्रतिशत कर दिया। मंत्री ने कहा, राज्य सरकार ने कमिटमेंट किया होगा कि लोन लेकर काम करना है, क्योंकि आवास में बजट से पैसे नहीं, सीधे लोन लेकर पैसे लगना था। इसमें 10 हजार करोड़ रुपए लगेंगे। जिसमें 8 लाख निवास बनने थे अर्थात 4 हजार करोड़ रुपए राज्य सरकार से लगेंगे। 

23 वर्षीय विवाहिता ने बेटी को फंदे पर लटकाया

23 वर्षीय विवाहिता ने बेटी को फंदे पर लटकाया     
मनोज सिंह ठाकुर            
अलीराजपुर। जोबट थाना क्षेत्र में एक दर्दनाक घटना सामने आई है। यहां 23 वर्षीय एक विवाहिता ने पहले अपनी एक साल की बेटी को फंदे पर लटकाया। इसके बाद खुद फांसी लगाकर जान दे दी। पति जब घर लौटा तो दोनों को फंदे पर लटका देख बदहवास हो गया। उसने तत्काल आसपास के लोगों और पुलिस को सूचना दी। 
खुदकुशी का कारण फिलहाल सामने नहीं आया है।पुलिस का कहना है कि मामले की जांच कर रहे हैं।जोबट थाना प्रभारी दिनेश सोलंकी ने बताया कि घटना 5 किलोमीटर दूर स्थित ग्राम भील खेड़ी की है। बुधवार को यहां 23 वर्षीय महिला रंगिता पति राकेश अपनी 1 साल की बेटी वर्षा के साथ घर पर थी। इस दौरान पति राकेश जोबट में मजदूरी करने गया था। सास सब्जियां बेचने के लिए बाजार गई थी। शाम करीब 6 बजे राकेश घर लौटा तो उसे पत्नी और बेटी के शव घर के भीतर फंदे पर लटके मिले।
सूचना मिलते ही पुलिस टीम यहां पहुंची और दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। थाना प्रभारी सोलंकी के अनुसार फिलहाल खुदकुशी का कारण सामने नहीं आ सका है। स्वजन अभी बयान देने की स्थिति में नहीं है। आसपास के लोगों से जानकारी जुटाई जा रही है। पीएम के बाद स्वजन को शव सौंप दिए गए हैं।
घटना से गांव में मातम पसरा है महिला द्वारा आत्मघाती कदम क्यों उठाया गया, यह कोई भी ग्रामीण नहीं समझ पा रहा है। उसका पति भी बार-बार यही कह रहा है कि उसने ऐसा क्यों किया। कुछ भी समझ नहीं आ रहा है। घर में सब कुछ ठीक चल रहा था।

यूपी: परिवार के 4 लोगों की हत्या, सनसनी फैलीं
बृजेश केसरवानी          
इलाहाबाद। संगम नगरी प्रयागराज में एक ही परिवार के चार लोगों की हत्या से सनसनी फ़ैल गई। फाफामऊ थाना क्षेत्र के गोहरी मोहनगंज बाजार निवासी फूलचंद, उनकी पत्नी मीनू, 17 बेटी सपना और 12 साल के बेटे शिव की धारधार हथियार से काटकर कर हत्या कर दी गई। जानकारी के मुताबिक सभी की कुल्हाड़ी से काटकर मौत के घाट उतारा गया। 
सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस जांच में जुटी है। मामले के खुलासे के लिए डॉग स्क्वाड और फॉरेंसिक टीम भी मौके पर साक्ष्य जुटाने में लगी हुई है। सीओ सोरांव, एसओ फाफामऊ के साथ होलागढ़, सोरांव, नवाबगंज और थरवई थाना पुलिस मौके पर पहुंची है।
उधर मृतक के परिजनों ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि भूमि विवाद में रंजिश यह हत्या की गई। उन्होंने कहा कि सुशील कुमार और उनके समधी द्वारा लगातार धमकी दी जा रही थी। कई बार घर में घुसकर मारपीट भी की गई और गोली भी चली। इसकी शिकायत पुलिस से भी की गई, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई, जिसका नतीजा है कि एक ही परिवार के चार लोगों की हत्या कर दी गई। परिजनों का आरोप है कि हत्या के पीछे मोहल्ले के ठाकुर परिवार का हाथ है। परिजनों ने आरोपियों के लिए फांसी की सजा की मांग भी की।
एसएसपी प्रयागराज सर्वश्रेष्ठ त्रिपाठी ने मीडिया से बातचीत में बताया कि फाफामऊ के घर से चार लोगों की लाशें मिली हैं। तीन शव आगे के कमरे में थे और एक लड़की का शव अंदर कमरे में था। सभी के सिर पर चोट के गंभीर निशान मिले हैं। 
सूचना पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा है। आगे की कार्रवाई और जांच की जा रही है। अभी जो सूचना मिली है कि मृतक परिवार के द्वारा 2019 और 2021 में जमीन विवाद को लेकर कुछ लोगों पर एससी-एसटी एक्ट का मुकदमा करवाया गया था। इस मामले में कार्रवाई न होने का परिजनों ने आरोप लगाया है। एसएसपी ने कहा कि इस मामले में दोषी पुलिस वालों पर भी जांच के बाद कठोर कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। पूछताछ के बाद इस मामले का जल्द खुलासा किया जाएगा।



स्वीडन, पीएम एंडरसन ने पद से इस्तीफा दिया

स्वीडन, पीएम एंडरसन ने पद से इस्तीफा दिया
सुनील श्रीवास्तव        
स्टॉकहोम। स्वीडन की पहली महिला प्रधानमंत्री मेगडालेना एंडरसन ने बुधवार को अचानक पद से इस्तीफा दे दिया। उनके इस फैसले से सभी हैरान है। मिली जानकारी के अनुसार देश की प्रधानमंत्री चुने जाने के कुछ घंटों बाद ही संसद में बजट प्रस्ताव गिरने पर एंडरसन ने पद से इस्तीफा दे दिया। 
संसद में बिल गिरने के साथ ही सरकार में शामिल हुए सहयोगी घटक दल ग्रीन पार्टी ने सरकार से अपना समर्थन वापस ले लिया। 
शपथ लेने के 12 घंटों के भीतर सामने आए। इस घटनाक्रम के बारे में जिसने भी सुना उसे यकीन नहीं हुआ। देश की अधिकारिक न्यूज़ एजेंसी के इस खबर की पुष्टि के बाद लोग हैरान नजर आए। उनका कहना है कि जिसके नेतृत्व में हम आगे बढ़ने की सोच रहे थे। ऐसे में इस इस्तीफे से हमें झटका लगा है।

भारत से संबंधित मुद्दा उठाना चाहिए या नहीं ?
अखिलेश पांडेय      
काबुल। भारत को लेकर तालिबान का रवैया अभी भी पूरी तरह से साफ नहीं हो सका है। तालिबान के कार्यवाहक विदेश मंत्री आमिर खान मुत्ताकी के 10 नवंबर को पाकिस्तान के दौरे पर जाने से कुछ दिन पहले, उनका एक सहयोगी यह पता लगाने के लिए एक मध्यस्थ के पास पहुंचा कि इस्लामाबाद में भारत से संबंधित कोई मुद्दा उठाया जाना चाहिए या नहीं। मुत्ताकी के कार्यालय के सहयोगी ने मध्यस्थ से यह भी पता लगाना चाहा कि क्या तालिबान की विदेश नीति प्रमुख की पाकिस्तानी नेतृत्व के साथ पहली बैठक में कोई संवेदनशीलता थी या नहीं। 
इस मामले से परिचित लोगों ने नाम न छापने की शर्त पर यह बताया है।
मुत्ताकी के सहयोगी को पाकिस्तानी नेतृत्व के साथ अफगानिस्तान को 50,000 टन गेहूं की आपूर्ति करने के लिए भारत द्वारा कई सप्ताह पहले किए गए प्रस्ताव को उठाने की आवश्यकता के बारे में सूचित किया गया था। साथ ही अगस्त में काबुल पर तालिबान के कब्जे के बाद भारत में फंसे सैकड़ों अफगान नागरिकों के लिए यात्रा व्यवस्था करने की आवश्यकता के बारे में बताया गया था।
पाकिस्तान ने सीधी उड़ानों के अभाव में वाघा लैंड बॉर्डर क्रॉसिंग के माध्यम से अफगानिस्तान को गेहूं भेजने के भारत के प्रस्ताव का जवाब नहीं दिया था।
मुत्ताकी के नेतृत्व में तालिबान प्रतिनिधिमंडल, जो तीन दिनों के लिए पाकिस्तान में था, ने विदेश मंत्री शाह महमूद कुरैशी और प्रधानमंत्री इमरान खान जैसे शीर्ष नेताओं के साथ दोनों मुद्दों को उठाया। नतीजतन, खान ने 22 नवंबर को घोषणा की कि उनकी सरकार इस्लामाबाद और नई दिल्ली द्वारा तौर-तरीकों पर काम करने के बाद भारतीय गेहूं के शिपमेंट की अनुमति देगी। खान ने कहा कि पाकिस्तान उन अफगानों की वापसी में भी मदद करेगा जो इलाज के लिए भारत गए थे और वहीं फंस गए थे।
मुत्ताकी के खेमे की यह पहुंच और भारत द्वारा बुलाई गई ईरान और रूस सहित सात देशों के वरिष्ठ सुरक्षा अधिकारियों की 10 नवंबर की बैठक में तालिबान की संतुलित प्रतिक्रिया को कुछ तिमाहियों में तालिबान द्वारा पाकिस्तान और भारत के साथ संबंध को संतुलन बनाने के प्रयास के रूप में देखा जा रहा है।
तालिबान के प्रवक्ता जबीउल्लाह मुजाहिद ने कहा था कि भारत द्वारा बुलाई गई अफगानिस्तान पर पहली क्षेत्रीय बैठक "अफगानिस्तान के बेहतर हित" में थी और समूह की नीति को दोहराया कि अफगान की धरती को "किसी भी देश के खिलाफ इस्तेमाल नहीं करने" की अनुमति दी जाए। उन्होंने कहा कि तालिबान को बैठक के बारे में कोई "आपत्ति या चिंता" नहीं थी।
मुजाहिद ने कहा, "हालांकि हम इस सम्मेलन में उपस्थित नहीं हैं, हम दृढ़ता से मानते हैं कि यह सम्मेलन अफगानिस्तान के बेहतर हित में है। इसमें भाग लेने वाले देशों को भी अफगानिस्तान में सुरक्षा स्थिति में सुधार और सुरक्षा के बारे में सोचना चाहिए। देश में अपने दम पर सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए वर्तमान सरकार की मदद करनी चाहिए।"
ऊपर बताए गए लोगों में से एक ने कहा। उनकी ईमानदारी का अंदाजा लगाना मुश्किल है, लेकिन ऐसा लगता है कि वे यह धारणा बनाने की कोशिश कर रहे हैं कि वे पाकिस्तान और भारत के बीच संतुलन चाहते हैं। यह तालिबान के लिए भी उपयुक्त है कि वह पूरी तरह से पाकिस्तान पर निर्भर न हो।''
भारत ने स्पष्ट कर दिया है कि वह तालिबान की स्थापना को वैधता या मान्यता देने की जल्दी में नहीं है। नई दिल्ली ने जोर देकर कहा है कि अफगानिस्तान का इस्तेमाल अन्य देशों पर आतंकी हमलों की योजना बनाने या उन्हें अंजाम देने के लिए नहीं किया जाना चाहिए और काबुल में एक समावेशी सरकार का गठन किया जाना चाहिए।
इंडियन चैंबर ऑफ कॉमर्स द्वारा बुधवार को आयोजित एक ऑनलाइन कार्यक्रम में भाग लेते हुए, विदेश सचिव हर्ष श्रृंगला ने तालिबान के साथ भारतीय पक्ष की अब तक की बातचीत को "बहुत आश्वस्त करने वाला बताया, लेकिन अफगानिस्तान पर विश्व समुदाय की निरंतर चिंताओं का भी जिक्र किया।
 
110 देशों को आमंत्रित करने का फैसला किया
सुनील श्रीवास्तव         
वाशिंगटन डीसी। अमेरिका ने दिसंबर में होने जा रहे लोकतंत्र शिखर सम्मेलन के लिए ताइवान समेत 110 देशों को आमंत्रित करने का फैसला किया है। अमेरिका के इस फैसले से चीन भड़का हुआ है। चीन का कहना है कि अमेरिका का ताइवान को आमंत्रित करने का फैसला एक गलती है। चीन ने ये भी कहा कि अमेरिका को ताइवान के अलगाववादियों से दूरी बनानी चाहिए। ताइवान अपने आपको एक स्व-शासित लोकतांत्रिक द्वीप के तौर पर देखता रहा है लेकिन चीन का मानना है कि ताइवान उसका हिस्सा है। चीन ताइवान पर बलपूर्वक कब्जे की भी बात करता रहा है।
चीन के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता झाओ लिजियन ने कहा, 'चीन अमेरिका के तथाकथित लोकतंत्र शिखर सम्मेलन में ताइवान के निमंत्रण का दृढ़ता से विरोध करता है। ताइवान चीन का अविभाज्य हिस्सा है। बता दें कि हाल ही में अमेरिका ने सम्मेलन के मेहमानों की लिस्ट जारी की है। इस लिस्ट में भारत, पाकिस्तान, इराक, इजरायल समेत तमाम देश हैं हालांकि अमेरिका ने चीन, रूस, श्रीलंका, बांग्लादेश, सऊदी अरब को इस सम्मेलन के लिए निमंत्रण नहीं भेजा है। ये वर्चुएल सम्मेलन 9 और 10 दिसंबर को होने जा रहा है।
अमेरिका और ताइवान के बीच कुछ दिनों पहले एक इकोनॉमिक पार्टनरशिप डायलॉग भी हुआ था। ताइवान और अमेरिका के बीच पिछले साल शुरू की गई आर्थिक वार्ता में ये दूसरे सत्र की बैठक थी। इस मुलाकात को लेकर भी चीन के विदेश मंत्रालय से बयान आया था। इस बयान में कहा गया था कि हम चीन के साथ राजनयिक संबंध रखने वाले देशों और ताइवान के बीच किसी भी तरह की औपचारिक बातचीत का विरोध करते हैं। 
चीन को ताइवान के साथ अपने बढ़ते रिश्ते पर तत्काल लगाम लगानी चाहिए और किसी भी रूप में ताइवान से आधिकारिक बातचीत नहीं करनी चाहिए।
अमेरिका और ताइवान के बीच ये बैठक राष्ट्रपति जो बाइडेन और चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग के बीच हुई एक वर्चुअल बैठक के एक हफ्ते बाद हुई। इस बैठक में शी जिनपिंग ने चेतावनी देते हुए राष्ट्रपति बाइडन से कहा कि ताइवान में आजादी का समर्थन करना आग से खेलने की तरह है और जो आग से खेलेगा वो जल जाएगा। गौरतलब है कि हाल ही में मैनेजमेंट कंसल्टिंग कंपनी मैकिन्से एंड कंपनी की शोध शाखा की एक नई रिपोर्ट में ये दावा किया गया था कि चीन अमेरिका को अमीरी के मामले में पीछे छोड़ चुका है।

प्राधिकृत प्रकाशन विवरण

प्राधिकृत प्रकाशन विवरण  1. अंक-199, (वर्ष-11) पंजीकरण:- UPHIN/2014/57254 2. मंगलवार, मई 07, 2024 3. शक-1945, बैशाख, कृष्ण-पक्ष, तिथि-चतुर्द...