गुरुवार, 25 नवंबर 2021

सब्जी मंडी में बनाये गये क्रय केन्द्र का निरीक्षण

सब्जी मंडी में बनाये गये क्रय केन्द्र का निरीक्षण
बृजेश केसरवानी            
प्रयागराज। मण्डलायुक्त श्री संजय गोयल गुरूवार को जसरा स्थित नवीन सब्जी मण्डी में बनाये गये धान क्रय केन्द्र का औचक निरीक्षण किया। मण्डलायुक्त ने केन्द्र प्रभारी सहित अन्य सभी सम्बंधित अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि धान को विक्रय करने मेें किसानों को किसी भी प्रकार की परेशानी नहीं होनी चाहिए। 
उन्होंने कहा कि केन्द्र पर सभी आवश्यक व्यवस्थायें सुनिश्चित रहें। कहा कि किसानों के धान विक्रय का मूल्य उनके खाते में निर्धारित समय में अनिर्वाय रूप से हस्तांतरित हो जाये। उन्होंने कहा कि धान खरीद में किसी भी प्रकार की शिकायत नहीं आनी चाहिए, धान की सही तौल हो। इस अवसर पर अपर आयुक्त प्रशासन श्री पुष्पराज सिंह, आरएमओ श्री दुर्गेश प्रसाद सहित अन्य सम्बंधित अधिकारीगण उपस्थित रहे।

मूल्यांकन व समीक्षा समिति की बैठक संपन्न हुईं
गणेश साहू             
कौशाम्बी। मुख्य विकास अधिकारी शशिकांत त्रिपाठी की अध्यक्षता में सम्राट उदयन सभागार में गो आश्रय स्थलों के सम्बंध में जनपद स्तरीय अनुश्रवण मूल्यांकन एवं समीक्षा समिति की बैठक संपन्न हुई। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी ने सम्बंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि गौशालाओं में क्षमता के अनुसार गोवंशों को रखा जायें एवं निराश्रित घूम रहे गोवंशों को आश्रय स्थलों में संरक्षित किया जायें।
उन्होंने अस्थायी आश्रय हेतु न्याय पंचायत वार चिन्हित भूमि पर निर्माण कार्य प्रारम्भ कराने तथा निर्माणाधीन गोशालाओं के प्रगति की समीक्षा के दौरान निर्माण कार्य शीघ्र पूर्ण कराने के निर्देश दिये। उन्होंने गौशालाओं में गोवंशों को ठण्ड से बचाव हेतु सभी आवश्यक व्यवस्थायें सुनिश्चित करने के निर्देश दिये। उन्होंने विकास खण्डवार एवं तहसीलवार गठित कमेटी की बैठक कराने के भी निर्देश दिये है।
 
गाजियाबाद: 4 कोरोना वायरस संक्रमित मिलें
अश्वनी उपाध्याय            गाज़ियाबाद। जिले में अब केवल एक सक्रिय कोरोना संक्रमित मरीज है। इतना ही नहीं, नवंबर महीने की शुरुआत से अब तक 62,413 लोगों की जांच में केवल चार कोरोना संक्रमित मिले हैं। बृहस्पतिवार को जिले के 3,660 लोगों की कोरोना जांच में कोई संक्रमित नहीं मिला है। खास बात यह है कि दस जून 2021 के बाद जिले में किसी भी संक्रमित की मौत नहीं हुई है।

जिला स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार, मार्च 2020 से लेकर अब तक गाज़ियाबाद जिले में 20,12,551 लोगों की कोरोना जांच हो चुकी है। जांच में कुल 55,677 संक्रमित मिले। इनमें से 55,215 लोग स्वस्थ हो चुके हैं और 461 संक्रमितों की मौत हुई है।

जिला सर्विलांस अधिकारी डा.आर के गुप्ता ने बताया कि बृहस्पतिवार को दो संक्रमितों की गलत तरीके से रिपोर्ट पोर्टल पर दर्ज हो गई है। इनमें एक ने संक्रमित होने के पांच दिन बाद जांच कराई है और एक दादरी के व्यक्ति की रिपोर्ट शामिल है। दोनों का नाम हटाने की संस्तुति कर दी गई है।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Thank you, for a message universal express.

यूपी: गर्मी के चलते स्कूलों का समय बदला

यूपी: गर्मी के चलते स्कूलों का समय बदला  संदीप मिश्र  लखनऊ। यूपी में गर्मी के चलते स्कूलों का समय बदल गया है। कक्षा एक से लेकर आठ तक के स्कू...