सोमवार, 8 नवंबर 2021

सच्चाई को दबाया नहीं जा सकता: राहुल

सच्चाई को दबाया नहीं जा सकता: राहुल
अकांशु उपाध्याय     
नई दिल्ली। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने त्रिपुरा पुलिस द्वारा 102 लोगों के खिलाफ गैरकानूनी गतिविधियां (निषेध) कानून (यूएपीए) के तहत मामला दर्ज किए जाने की पृष्ठभूमि में सोमवार को कहा कि इस तरह सच्चाई को दबाया नहीं जा सकता। उन्होंने ट्वीट किया कि त्रिपुरा के जलने के बारे में बताना सुधारात्मक कदम उठाने का आह्वान है। परंतु भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर्दा डालने की अपनी पसंदीदा तरकीब के तहत संदेशवाहक को ही निशाना बना रही है।
यूएपीए के जरिये सच को दबाया नहीं जा सकता। गौरतलब है कि त्रिपुरा पुलिस ने शनिवार को 102 सोशल मीडिया खाता धारकों के खिलाफ आपराधिक साजिश और फर्जीवाड़े के आरोपों में यूएपीए तथा भारतीय दंड संहिता की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया और ट्विटर, फेसबुक और यूट्यूब प्रशासन को नोटिस भेजकर इन खातों को फ्रीज करने और उनके बारे में सभी जानकारी मुहैया कराने को कहा है।
त्रिपुरा पुलिस ने राज्य में अल्पसंख्यकों को निशाना बनाकर हुई हिंसा के संबंध में सोशल मीडिया पर पोस्ट डालकर कथित रूप से साम्प्रदायिक वैमनस्य फैलाने को लेकर उच्चतम न्यायालय के चार वकीलों के खिलाफ कठोर कानून यूएपीए और भारतीय दंड संहिता की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है।

वृंदावन में ‘हुनर हाट’ का आयोजन किया जाएंगा
अकांशु उपाध्याय          
नई दिल्ली। केंद्रीय अल्पसंख्यक कार्य मंत्रालय की ओर से आगामी 10 नवंबर से वृंदावन में ‘हुनर हाट’ का आयोजन किया जाएगा। जिसका उद्घाटन उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ करेंगे। यहां जारी आधिकारिक बयान के मुताबिक, वृंदावन (मथुरा) में आयोजित 31वें “हुनर हाट” के उद्घाटन के अवसर पर बुधवार को केंद्रीय अल्पसंख्यक कार्य मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी, मथुरा से लोकसभा सदस्य हेमा मालिनी; उत्तर प्रदेश के ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा और कई अन्य लोग मौजूद रहेंगे।
नकवी ने कहा कि ”स्वदेशी” एवं “वोकल फॉर लोकल” के प्रभावी मंच “हुनर हाट” से जहां एक ओर भारत की विलुप्त हो रही पारंपरिक-पुश्तैनी कला को जबरदस्त प्रोत्साहन एवं मौका-बाजार मुहैया हो रहा है, वहीं दूसरी ओर लाखों स्वदेशी दस्तकारों, शिल्पकारों का आर्थिक सशक्तिकरण भी हो रहा है।
उन्होंने बताया, ”देश भर में आयोजित हो रहे “हुनर हाटों” में “विश्वकर्मा वाटिका” में देश के शिल्पकारों, मूर्तिकारों, संगतराशों, लोहार, बढ़ई, माटी कला, स्वर्ण-कांस्य, कांच, ब्रास कला आदि जैसे सैकड़ों परंपरागत कार्यों से लोग जीवंत रूबरू हो रहे हैं।” उनके मुताबिक, 10 नवंबर से कुम्भ मेला ग्राउंड, वृदांवन में आयोजित “हुनर हाट” में “सर्कस” का भी प्रदर्शन होगा और इसमें लोग भारतीय सर्कस कलाकारों के शानदार पारम्परिक कौशल को देख सकेंगे।

मंत्री ने यह भी बताया कि ब्रज संस्कृति के प्रचार प्रसार के दृष्टिगत ब्रज तीर्थ विकास परिषद द्वारा 10 नवंबर से 19 नवंबर तक ब्रज रज महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। इसमें ब्रज संस्कृति से संबंधित धार्मिक, परंपरागत, लोक नृत्य के साथ-साथ सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा।

भ्रष्टाचार: प्रियंका ने केंद्र सरकार पर साधा निशाना
अकांशु उपाध्याय      
नई दिल्ली। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाद्रा ने नोटबंदी के पांच साल पूरे होने के मौके पर सोमवार को केंद्र सरकार पर निशाना साधा और सवाल किया कि अगर यह कदम सफल था तो फिर भ्रष्टाचार खत्म क्यों नहीं हुआ और आतंकवाद पर चोट क्यों नहीं हुई।
उन्होंने ट्वीट किया, ”अगर नोटबंदी सफल थी तो भ्रष्टाचार खत्म क्यों नहीं हुआ ? कालाधन वापस क्यों नहीं आया ? अर्थव्यवस्था कैशलेस क्यों नहीं हुई ? आतंकवाद पर चोट क्यों नहीं हुई ? महंगाई पर अंकुश क्यों नहीं लगा ?” गौरतलब है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आठ नवंबर, 2016 को नोटबंदी की घोषणा की थी। इसके तहत 1000 और 500 रुपये के नोट चलन से बाहर हो गए थे। फिर 2000 और 500 रुपये नये नोट जारी किए गए थे।

आडवाणी को 94वें जन्मदिन पर शुभकामनाएं दीं 
अकांशु उपाध्याय    
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) अध्यक्ष जे पी नड्डा ने सोमवार को वरिष्ठ भाजपा नेता लाल कृष्ण आडवाणी को उनके 94वें जन्मदिन पर शुभकामनाएं दीं तथा उनके लंबे और स्वस्थ जीवन की कामना की।
मोदी ने ट्वीट किया , “ आदरणीय आडवाणी जी को जन्मदिन की बधाई। उनके लंबे और स्वस्थ जीवन के लिए प्रार्थना। लोगों को सशक्त बनाने और हमारे सांस्कृतिक गौरव को बढ़ाने की दिशा में उनके कई प्रयासों के लिए राष्ट्र उनका ऋणी रहेगा।” मोदी ने आडवाणी से उनके आवास पर भी मुलाकात की और उनसे आशीर्वाद लिया।
शाह ने ट्वीट कर कहा , “आज आदरणीय आडवाणी जी के जन्मदिवस के अवसर पर उनसे मुलाकात कर उन्हें जन्मदिन की बधाई दी। प्रभु श्रीराम से प्रार्थना है कि वह सदैव स्वस्थ रहे और दीर्घायु हों।”  नड्डा भी वरिष्ठ भाजपा नेता से मिलने उनके आवास पर गये और उन्हें जन्मदिन की बधाई दी। आडवाणी 2002 से 2004 तक अटल बिहारी वाजपेयी नीत सरकार में उपप्रधानमंत्री रहे।

सत्ता में काबिज होने की तैयारियां प्रारंभ: भाजपा
पंकज कपूर    
देहरादून। भारतीय जनता पार्टी ने 2022 में सभी मिथक तोङकर फिर, सत्ता में काबिज होने की तैयारी शुरू कर दी है। पार्टी ने राजनीतिक जनाधार के लिहाज से कमजोर विधानसभा सीटों पर पूरी ताकत झोंकने का फैसला किया है। आगामी विधानसभा चुनाव के लिए इन सीटों पर केंद्रीय मंत्रियों को प्रभारी के रूप में नियुक्त किया जाएगा। भाजपा अपनी कमजोर सीटों को चिह्नित करना शुरू कर दिया है। भाजपा राष्ट्रीय कार्यकारणी की रविवार को हुई बैठक में विधानसभा चुनावों को लेकर कई अहम निर्णय लिए गए। वर्चुअल रूप से हुई इस बैठक में राज्य से नामित कुछ सदस्य पार्टी कार्यालय से वर्चुअल रूप से जुड़े। जबकि कई सदस्य ऑनलाइन व दिल्ली से ही बैठक में शामिल हुए।
बैठक के बाद पत्रकारों से बात करते हुए भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक ने बताया कि पार्टी राज्य में पिछले चुनावों की रणनीति को अंतिम रूप दे रही है। उन्होंने कहा कि पिछले चुनावों के आधार पर सीटों का वर्गीकरण किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि अलग अलग मार्जिन के आधार पर सीटों का वर्गीकरण किया जा रहा है। पार्टी को जिन सीटों पर लगता है कि वहां अधिक काम करने की जरूरत है वैसी सीटों का प्रभार केंद्रीय मंत्रियों को दिए जाने का निर्णय लिया गया है। उन्होंने कहा कि भाजपा राज्य में 2022 के विधानसभा चुनावों को रिकार्ड मतों से जीत रही है। उन्होंने कहा कि चुनाव प्रचार अभियान को तेज करने का निर्णय लिया गया है।
2017 के विधानसभा चुनावों में भाजपा राज्य की 57 सीटों पर चुनाव जीतने में कामयाब रही थी। कांग्रेस के हाथ केवल 11 सीटें ही आई थी। जबकि दो सीटों पर निर्दलीयों ने बाजी मारी थी। हालांकि दोनों ही निर्दलीय विधायक हाल में भाजपा में शामिल हो चुके हैं। पार्टी इन सीटों के अलावा ऐसी सीटों पर विशेष फोकस कर रही है जहां पर पार्टी की जीत का मार्जिन काफी कम रहा था। ऐसी करीब 20 सीट बताई जा रही हैं। राष्ट्रीय कार्यकारणी की बैठक के बाद भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक ने बताया कि पार्टी ने राष्ट्रीय कार्यकारणी की बैठक में उन राज्यों के नेताओं व कार्यकर्ताओं को प्रचार के लिए राज्य में आने के लिए कहा है जो राज्य के मतदाताओं को प्रभावित कर सकते हैं। इधर पार्टी के सूत्रों ने बताया कि यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ को राज्य में विशेष तौर पर चुनाव प्रचार के लिए बुलाया जा रहा है।

हत्या के प्रयास के अपराधियों की पहचान की

हत्या के प्रयास के अपराधियों की पहचान की
बगदाद। इराक के प्रधानमंत्री मुस्तफा अल-कदीमी ने कहा है कि उनकी असफल हत्या के प्रयास के अपराधियों की पहचान कर ली गयी है। प्रधानमंत्री के मीडिया कार्यालय की ओर से जारी बयान के मुताबिक अल-कदीमी ने कहा कि हम अपराध करने वालों को नहीं छोड़ेंगे।
हम उन्हें अच्छी तरह से जानते हैं और उनकी पहचान उजागर करेंगे। अल-कदीमी ने विस्तृत विवरण न देते हुए कहा कि ये वही अपराधी हैं जिन्होंने इराकी नेशनल इंटेलिजेंस सर्विस (आईएनआईएस) के अधिकारी निब्रास फरमान की हत्या की थी और इन लोगों को न्याय के दायरे में लाया जायेगा।
संघीय सरकार के सभी कर्मचारियों को टीके लगें
वाशिंगटन डीसी। अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन अगले साल की शुरुआत तक निजी क्षेत्र के करोड़ों कर्मचारियों को कोविड-19 रोधी टीके लगाने की योजना बना रहे हैं। लेकिन इससे पहले यह सुनिश्चित करना उनके लिए चुनौतीपूर्ण बनता जा रहा है कि उनकी संघीय सरकार के सभी कर्मचारियों को टीके लगें।
एजेंसियों और संघ नेताओं के अनुसार, राष्ट्रपति के कार्यकारी आदेश के तहत 22 नवंबर तक 40 लाख संघीय कर्मचारियों को कोविड-19 रोधी टीके लगाए जाने हैं। कुछ कर्मचारियों, जैसे व्हाइट हाउस में सभी कर्मचारियों को टीके लग चुके हैं, लेकिन संघीय एजेंसियां, खासकर जो कानून प्रवर्तन तथा खुफिया मामलों से जुड़ी हैं, उनके कर्मचारियों के टीकाकरण की दर काफी कम है। वहीं, कुछ कर्मचारी टीका लगाने को इच्छुक नहीं और इसके खिलाफ मुकदमे दायर कर रहे हैं और इसका विरोध कर रहे हैं।
उन्होंने इसे व्हाइट हाउस द्वारा अनुचित अतिक्रमण करार दिया है। आगामी समय सीमा लोगों को टीका लगवाने के लिए राजी करने की बाइडन की पहली परीक्षा है। संघीय कर्मचारी नियम के बाद एक अन्य अनिवार्य नियम जनवरी से लागू होगा, जिसके तहत निजी क्षेत्र के 8.4 करोड़ लोगों का टीकाकरण किया जाएगा। इस बीच, लुइसियाना में एक संघीय अपील अदालत ने शनिवार को उन व्यवसायों को टीकाकरण की अनिवार्यता के नियम से अस्थायी छूट दे दी थी, जिनसे 100 या उससे अधिक कर्मचारी जुड़े हैं।
वहीं, प्रशासन ने कहा कि उसे पता है कि उसकी इस पहल को कानूनी चुनौतियां का सामना करना पड़ेगा क्योंकि उसके सुरक्षा नियम राज्य के कानूनों को प्रभावित करते हैं।

पहली चीनी महिला की उपलब्धि हासिल, इतिहास रचा
बीजिंग। अंतरिक्षयात्री वांग यपिंग ने सोमवार को अंतरिक्ष में चलनेवाली पहली चीनी महिला की उपलब्धि हासिल कर इतिहास रच दिया है। अपने पुरुष सहकर्मी जाई जिगांग के साथ वह निर्माणाधीन अंतरिक्ष स्टेशन से बाहर निकलीं और छह घंटे से ज्यादा समय तक उन्होंने अन्य गतिविधियों में हिस्सा लिया। सरकारी मीडिया की खबर से यह जानकारी मिली।
सरकारी समाचार एजेंसी की खबर के अनुसार दोनों अंतरिक्ष स्टेशन के कोर मॉड्यूल ‘तियान’ से बाहर निकले और सोमवार तड़के साढ़े छह घंटे तक अंतरिक्ष में चहलकदमी की और फिर सफलतापूर्वक स्टेशन लौट आए। ‘चाइना मेन्ड स्पेस एजेंसी’ ने एक बयान में कहा कि चीन के अंतरिक्ष इतिहास में ऐसा पहली बार था जब एक महिला अंतरिक्षयात्री ने अंतरिक्ष में चहलकदमी की। चीन ने तीन अंतरिक्ष यात्रियों को छह महीने के लिए शेनजो-13 यान से अंतरिक्ष में रवाना किया था।
देश द्वारा आर्बिटिंग स्ट्रक्चर (अंतरिक्ष स्टेशन) का काम पूरा किए के लक्ष्य से इन्हें भेजा गया है और ऐसी उम्मीदें हैं कि स्टेशन निर्माण का काम अगले साल तक पूरा हो जाएगा। शांदोंग प्रांत की मूल निवासी और पांच साल की एक बच्ची की मां वेंग पीपुल्स लिबरेशन आर्मी (पीएलए) एयर फोर्स से अगस्त,1997 में जुड़ी थीं। पीएलए की अंतरिक्ष इकाई के दूसरे समूह के अंतरिक्षयात्रियों से मई, 2010 में जुड़ने से पहले वह उप स्क्वाड्रन कमांडर थीं।

अंतरिक्ष में जानेवाली वह दूसरी चीनी महिला हैं। मौजूदा मानव अंतिरक्ष मिशन के लिए उनका चयन दिसंबर 2019 में किया गया था। वांग और झाई सोमवार को जब चहलकदमी कर रहे थे तो उनकी तीसरी सहयोगी ये गुआंगफू मॉड्यूल के भीतर से उन्हें अहम सहायता प्रदान कर रही थीं।

विस्फोट की धमकी मिलने के बाद आदेश दियें
वाशिंगटन डीसी। अमेरिका में न्यूयॉर्क स्थित कोलंबिया विश्वविद्यालय समेत देश के कई विश्वविद्यालयों को बम विस्फोट की धमकी मिलने के बाद खाली करने के आदेश दिये गये हैं। कोलंबिया विश्वविद्यालय ने ट्विटर पर कहा, “ रविवार 07 नवंबर को दोपहर करीब 14.30 बजे विश्वविद्यालय भवनों पर बम विस्फोट की धमकी मिलने के बाद आपातकालीन अलर्ट जारी किया।
न्यूयार्क पुलिस मामले की जांच कर रही है।” न्यूयार्क पुलिस ने हालांकि इन धमकियों को विश्वसनीय नहीं माना है। लेकिन आवश्यक जांच पड़ताल कर रही है। इस बीच न्यूयॉर्क स्थित कॉर्नेल विश्वविद्यालय ने भी ऐसी ही धमकी की सूचना दी है। विश्वविद्यालय ने ट्वीट किया, “ बम की धमकी की पुलिस जांच जारी है। इमारत में तलाशी का काम चल रहा है।
कृपया अभी केंद्रीय परिसर में आने से बचें।” दूसरी तरफ रोड आइलैंड के प्रोविडेंस स्थित ब्राउन यूनिवर्सिटी ने कहा कि बम की धमकी के बाद रविवार को परिसर की कई इमारतों को खाली करा लिया गया , हालांकि बाद में यहां फिर से प्रवेश के लिए मंजूरी दे दी गयी। इससे पहले कनेक्टिकट प्रांत में येल विश्वविद्यालय में शुक्रवार को बम विस्फोट की धमकी मिलने के बाद कई इमारतों को खाली करा लिया गया था।

जलवायु परिवर्तन को भारत के लिए चुनौती बताया
नई दिल्ली/ वाशिंगटन डीसी। ग्लासगो में 31 अक्टूबर से चल रहे वैश्विक जलवायु शिखर सम्मेलन को पृथ्वी के बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है। यह ऐसा सम्मेलन है जहाँ, उम्मीद है। विश्व के नेता अतीत के अपने अधूरे वादों को भविष्य के लिए ठोस कार्यों में बदल देंगे। इसी सम्मेलन में प्रधान मंत्री मोदी जहाँ एक ओर भारत के नेट ज़ीरो लक्ष्य की घोषणा की, वहीँ जलवायु परिवर्तन को भारत के लिए चुनौती भी बताया।
संयुक्त राष्ट्र फ्रेमवर्क कन्वेंशन ऑन क्लाइमेट चेंज (यूएनएफसीसीसी) में सदस्यों का यह 26वां सम्मेलन (सीओपी26) स्कॉटलैंड के ग्लासगो में 12 नवंबर तक चलेगा और इसके लिए संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुटेरेस ने फरवरी में कहा था, कि “जलवायु आपदा को रोकने के हमारे प्रयासों में एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर साबित होगा (सीओपी26)
इस वर्ष का शिखर सम्मेलन विशेष रूप से महत्वपूर्ण है क्योंकि इसमें विकासशील देशों द्वारा विकसित देशों द्वारा किए गए जलवायु वित्त वादों की स्थिति पर चर्चा करने की उम्मीद है और भारत के लिए यह प्राथमिकता का विषय है। पेरिस समझौते और यूएनएफसीसीसी के लक्ष्यों की दिशा में कार्रवाई में तेजी आने की उम्मीद है। पेरिस समझौते के अंतर्गत, प्रत्येक देश अपनी उच्चतम संभावित महत्वाकांक्षा और समय के साथ प्रगति को दर्शाने के लिए हर पांच साल में अपने उत्सर्जन में कमी के लक्ष्यों – या राष्ट्रीय स्तर पर निर्धारित योगदान (एनडीसी) – को बताने या अपडेट करने के लिए सहमत हुए।
ये लक्ष्य निर्धारित करते हैं कि कितने देश अपनी पूरी अर्थव्यवस्था और/या विशिष्ट क्षेत्रों में उत्सर्जन को कम करने की योजना बना रहे हैं। वर्ष 2020 ने पहले पांच साल के चक्र के अंत को चिह्नित किया। ग्लासगो में, देशों को महत्वाकांक्षी 2030 उत्सर्जन कटौती लक्ष्यों के साथ आगे आने के लिए कहा जा रहा है जो सदी के मध्य तक शुद्ध-शून्य तक पहुंचने के साथ संरेखित हैं।
पहले से ही 130 से अधिक देशों ने इस सदी के मध्य तक उत्सर्जन को नेट ज़ीरो करने का लक्ष्य निर्धारित किया है या विचार कर रहे हैं। व्यवसायों और निवेशकों ने भी इसी दिशा में बढ़ने का फैसला लिया है।
संक्षेप में, नेट-जीरो का अर्थ है वातावरण में डाली गई ग्रीनहाउस गैसों और बाहर निकाली गई गैसों के बीच संतुलन हासिल करना। लेकिन, जैसे-जैसे देशों और निगमों पर अधिक महत्वाकांक्षी शुद्ध-शून्य लक्ष्यों के लिए प्रतिबद्ध होने का दबाव बनता है, नेट-शून्य प्रतिज्ञाओं की अवधारणा के बारे में तीखी आलोचना हुई है। आलोचकों का कहना है कि 2050 तक शुद्ध-शून्य उत्सर्जन के लिए कोई भी प्रतिबद्धता धोखाधड़ी है यदि वे कोयले, तेल और गैस के विस्तार की अनुमति देते हैं और वर्तमान जीवाश्म ईंधन के उपयोग में भारी और तत्काल कटौती शामिल नहीं करते हैं।
भारत जिन मुद्दों को उठाने के लिए तैयार है, उनमें जलवायु आपदाओं के कारण होने वाले मुआवजे या नुकसान शामिल हैं। G20 शिखर सम्मेलन में भारत के ऊर्जा मंत्री पीयूष गोयल ने एक मीडिया ब्रीफिंग में कहा कि भारत कई अन्य विकासशील देशों के साथ विकासशील देशों के हितों की रक्षा के लिए जोर दे रहा है।
वहीँ अपने ब्रिटिश समकक्ष बोरिस जॉनसन के साथ द्विपक्षीय बैठक से पहले एक बयान में, प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी ने बताया कि भारत स्थापित अक्षय ऊर्जा, पवन और सौर ऊर्जा क्षमता के मामले में दुनिया के शीर्ष देशों में से एक है।
प्रधान मंत्री मोदी ने पहली बार भारत के नेट जीरो लक्ष्य की अवधि का एलान किया। मोदी ने कहा कि भारत 2070 तक नेट जीरो का लक्ष्य हासिल कर लेगा। मतलब भारत की तरफ से नेट जीरो तक पहुंचने का जो लक्ष्य है, वो 2050 के वैश्विक लक्ष्य से दो दशक ज्यादा है। मोदी ने इस देरी पर कई तर्क दिए और विकसित देशों से विकासशील देशों के सहयोग की भी मांग की।
वहीँ दुनिया के सबसे बड़े ऊर्जा संगठन इंटरनेशनल एनर्जी फोरम (आईईएफ) ने बृहस्पतिवार को भारत द्वारा 2070 तक शुद्ध शून्य उत्सर्जन (नेट जीरो) के लक्ष्य को हासिल करने की घोषणा की सराहना की।
आईईएफ के 71 सदस्य हैं, जिसमें भारत भी शामिल है। भारत ने 2070 तक कुल शून्य उत्सर्जन का लक्ष्य पाने की घोषणा की है।
भारत के लिए बड़ी चुनौती है जलवायु परिवर्तन मोदी
प्रधान मंत्री मोदी ने COP26 में कहा, “दुनिया भर में जलवायु परिवर्तन को लेकर हो रही चर्चा में अनुकूलन (एडेप्टेशन) को उतना महत्व नहीं मिला है जितना प्रभाव कम करने को (मिटिगेशन) को मिला है. यह उन विकासशील देशों के साथ अन्याय है जो जलवायु परिवर्तन से अधिक प्रभावित हैं।”
“भारत समेत जितने विकासशील देश जलवायु परिवर्तन एक बड़ी चुनौती है। फसल से जुड़े पैटर्न में बदलाव आ रहा है। असमय बारिश और बाढ़ का सामना करना पड़ रहा है।
न्होंने कहा कि “इस मामले में मेरे तीन विचार हैं, हमें एडेप्टेशन को अपनी विकास नीतियों और परियोजनाओं का एक अभिन्न अंग बनाना होगा।
भारत में नल से जल, स्वच्छ भारत मिशन और उज्जवला जैसी परियोजनाओं से हमारे जरूरतमंद नागरिकों को अनुकूलन लाभ तो मिले ही हैं, उनके जीवन स्तर में भी सुधार हुआ है।
कई पारंपरिक समुदायों में प्रकृति के साथ सद्भाव में रहने का ज्ञान है। हमारी अनुकूलन नीतियों में इन्हें उचित महत्व मिलना चाहिए। स्कूल के पाठ्यक्रम में भी इसे जोड़ा जाना चाहिए।
अनुकूलन (अडपटेशन) के तरीके चाहे लोकल हों पिछड़े देशों को इसके लिए ग्लोबल सहयोग मिलना चाहिए।
लोकल अडपटेशन के लिए ग्लोबल सहयोग के लिए भारत ने कोएलिशन फॉर डिजास्टर रेजिस्टेंस इंफ्रास्ट्रक्चर पहल की शुरूआत की थी। मैं सभी देशों को इस पहल से जुड़ने का अनुरोध करता हूं।

‘बहुत खराब’ श्रेणी में दर्ज की गई वायु गुणवत्ता

‘बहुत खराब’ श्रेणी में दर्ज की गई वायु गुणवत्ता
अकांशु उपाध्याय         
नई दिल्ली। दिल्ली में वायु गुणवत्ता लगातार तीन दिन तक ‘गंभीर’ श्रेणी में रहने के बाद, सोमवार सुबह थोड़े सुधार के बाद ‘बहुत खराब’ श्रेणी में दर्ज की गई। वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई), दिल्ली में सुबह नौ बजकर पांच मिनट पर 385 था। नोएडा, गुरुग्राम और ग्रेटर नोएडा में यह क्रमश: 406, 363, 296 दर्ज किया गया। 
एक्यूआई को शून्य और 50 के बीच ‘अच्छा’, 51 और 100 के बीच ‘संतोषजनक’, 101 और 200 के बीच ‘मध्यम’, 201 और 300 के बीच ‘खराब’, 301 और 400 के बीच ‘बहुत खराब’ और 401 और 500 के बीच ‘गंभीर’ श्रेणी में माना जाता है। अधिकारियों ने बताया कि दिल्ली की वायु गुणवत्ता रविवार को ‘गंभीर’ श्रेणी में रही, जिसके लिए मुख्यतौर पर पराली जलाने के अधिक मामले होना जिम्मेदार रहा।
केन्द्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के आंकड़ों अनुसार, रविवार रात आठ बजे एक्यूआई 416 था। वहीं, राष्ट्रीय राजधानी में सोमवार को न्यूनतम तापमान 13.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। सुबह साढ़े आठ बजे हवा में आर्द्रता का स्तर 85 प्रतिशत रहा। मौसम वैज्ञानिक ने दिन में बादल छाने और अधिकतम तापमान के 29 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का पूर्वानुमान लगाया है।

भारत: संक्रमितों की संख्या-3,43,66,987 हुईं
अकांशु उपाध्याय     
नई दिल्ली। भारत में एक दिन में कोविड-19 के 11,451 नए मामले सामने आने के बाद देश में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 3,43,66,987 हो गई। वहीं, उपचाराधीन मरीजों की संख्या कम होकर 1,42,826 हो गई है, जो 262 दिन में सबसे कम है। केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से सोमवार सुबह आठ बजे जारी कि गए अद्यतन आंकड़ों के अनुसार, संक्रमण से 266 और लोगों की मौत के बाद मृतक संख्या बढ़कर 4,61,057 हो गई है। देश में लगातार 31 दिनों से कोविड-19 के दैनिक मामले 20 हजार से कम हैं और 134 दिन से 50 हजार से कम नए दैनिक मामले सामने आ रहे हैं।
उपचाराधीन मरीजों की संख्या भी घटकर 1,42,826 हो गई है, जो कुल मामलों का 0.42 प्रतिशत है। यह दर मार्च 2020 के बाद से सबसे कम है। पिछले 24 घंटे में उपचाराधीन मरीजों की संख्या में 2,019 की कमी दर्ज की गई है। मरीजों के ठीक होने की राष्ट्रीय दर 98.24 प्रतिशत है, जो मार्च 2020 के बाद से सर्वाधिक है।
राष्ट्रव्यापी टीकाकरण मुहिम के तहत अभी तक कोविड-19 रोधी टीकों की 108.47 करोड़ से अधिक खुराक दी जा चुकी हैं।
देश में पिछले साल सात अगस्त को संक्रमितों की संख्या 20 लाख, 23 अगस्त को 30 लाख और पांच सितंबर को 40 लाख से अधिक हो गई थी। वहीं, संक्रमण के कुल मामले 16 सितंबर को 50 लाख, 28 सितंबर को 60 लाख, 11 अक्टूबर को 70 लाख, 29 अक्टूबर को 80 लाख और 20 नवंबर को 90 लाख के पार चले गए थे। देश में 19 दिसंबर को ये मामले एक करोड़ के पार, इस साल चार मई को दो करोड़ के पार और 23 जून को तीन करोड़ के पार चले गए थे।

कर्मचारियों का शोषण नहीं करने का आग्रह किया
अकांशु उपाध्याय     
नई दिल्ली। एयर इंडिया के पायलट यूनियनों में से एक- इंडियन पायलट गिल्ड (आईपीजी) ने उम्मीद जताई है कि निवर्तमान प्रबंधन यह सुनिश्चित करेगा कि विमानन कंपनी के नए मालिक टाटा संस के पास जाने से पहले कर्मचारियों के बकाया निपटान की प्रक्रिया को सही ढंग से पूरा कर लिया जाएगा। एयर इंडिया के सीएमडी को लिखे एक पत्र में गिल्ड ने रविवनार को कहा कि वह विमानन कंपनी के नए मालिकों के साथ एक नई शुरुआत करने को लेकर ”आशावादी” हैं।
पत्र में साथ ही मौजूदा प्रबंधन से कर्मचारियों का ”शोषण” नहीं करने का आग्रह किया गया। गिल्ड ने कहा कि शोषण की स्थिति में बड़े पैमाने पर विरोध और औद्योगिक अशांति के हालात बन सकते हैं। आईपीजी के अनुसार 2006 के वेतन समझौते के तहत कैप्टन और सह-पायलटों के लिए मासिक लेओवर सब्सिस्टेंस अलाउंस (एलएसए) का प्रावधान किया गया था।
इन वर्षों में इस राशि का 25 प्रतिशत को रोक दिया गया, जो अभी भी बकाया है। गिल्ड ने कहा कि इसके अलावा इस वेतन समझौते के तहत ओवरटाइम भुगतान भी लंबे समय से रुका हुआ है। साथ ही 2012 में सभी कर्मचारियों पर गलत और एकतरफा तरीके से 25 प्रतिशत वेतन कटौती लागू की गई थी। पिछले महीने के अंत में केंद्र सरकार ने एयर इंडिया को 18,000 करोड़ रुपये में टाटा संस के हाथों बेचने के लिए एक समझौते पर हस्ताक्षर किए थे।

दायर याचिका पर सरकार को नोटिस जारी किया
अकांशु उपाध्याय      
नई दिल्ली। उच्चतम न्यायालय ने वैवाहिक जीवन में (घरेलू हिंसा) प्रताड़ना का सामना करने और पति तथा ससुराल वालों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराने वाली महिलाओं को कानूनी सहायता और आवास सुविधा मुहैया कराने के लिए दायर याचिका पर केंद्र सरकार को नोटिस जारी किया।
न्यायमूर्ति यूयू ललित और न्यायमूर्ति एस रविंद्र भट की पीठ ने एक गैर सरकारी संगठन की जनहित याचिका पर केन्द्र सरकार, महिलाएं एवं बाल विकास मंत्रालय और सूचाना एवं प्रसारण मंत्रालय को नोटिस जारी किये और उन्हें छह दिसंबर तक अपने जवाब दाखिल करने के निर्देश दिये।
याचिका में अनुरोध किया गया है कि प्रताड़ना का सामना करने और ससुराल वालों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराने वाली महिलाओं को कानूनी सहायता प्रदान करने के साथ ही उनके लिए देश भर में बुनियादी आवास सुविधाओं का सृजन करने का निर्देश दिया जाए। पीठ ने याचिका पर सुनवाई करते हुए कहा कि अभी हम एक से तीन नंबर प्रतिवादी को नोटिस जारी कर रहे हैं।
हम राज्यों को नोटिस जारी नहीं कर रहे, क्योंकि इससे ‘जमावड़ा’ लग जाएगा (जवाबों को)। इसके बाद हम मामले को निगरानी के लिए केन्द्र सरकार को सौंप देंगे। न्यायालय एक अपंजीकृत संगठन ‘वी द वीमन ऑफ इंडिया’ की याचिका पर सुनवाई कर रहा था। याचिका में वैवाहिक जीवन में प्रताड़ना का सामना करने वाली महिलाओं को कानूनी मदद मुहैया कराने और उनके लिए आश्रय गृह बनाने के लिए देशभर में पर्याप्त बुनियादी ढांचे की मांग की गई है।
याचिका के अनुसार घरेलू हिंसा से महिलाओं का संरक्षण अधिनियम, 2005 लागू होने के 15 साल बाद भी भारत में महिलाओं के साथ घरेलू हिंसा आम अपराध है। याचिका में कहा गया कि 2019 राष्ट्रीय अपराध रिकॉर्ड ब्यूरो की रिपोर्ट के अनुसार, महिलाओं के खिलाफ अपराध के तहत वर्गीकृत 4.05 लाख मामलों में से 30 प्रतिशत से अधिक घरेलू हिंसा के मामले थे।
राष्ट्रीय परिवार स्वास्थ्य सर्वेक्षण के निष्कर्षों का हवाला देते हुए याचिका में कहा गया कि घरेलू हिंसा की पीड़ित महिलाओं में से लगभग 86 प्रतिशत ने कभी मदद ही नहीं मांगी। याचिका में केन्द्र, सभी राज्यों तथा केन्द्र शासित प्रदेशों को पक्षकार बनाया गया है।

26 मैचों में अजय रिकार्ड तक पहुंचने से रोका

26 मैचों में अजय रिकार्ड तक पहुंचने से रोका

मोहम्मद रियाज      लंदन। वेस्ट हैम ने लिवरपूल को 3-2 से हराकर उसे न सिर्फ 26 मैचों में अजय रहने के क्लब के रिकार्ड तक पहुंचने से रोका। बल्कि प्रीमियर लीग फुटबॉल प्रतियोगिता में शीर्ष तीन से भी बाहर कर दिया। लंदन स्टेडियम में रविवार को खेले गये इस मैच में वेस्ट हैम के दर्शकों का उत्साह देखते ही बनता था। उसकी इस जीत में लिवरपूल के गोलकीपर एलिसन बेकर का भी योगदान रहा। बेकर ने खेल के चौथे मिनट में पाब्लो फोरनैल्स के कार्नर को रोकने की कोशिश की लेकिन इस प्रयास में वह आत्मघाती गोल कर बैठे। ट्रेंट अलेक्सांद्र अर्नाल्ड ने 41वें मिनट में बराबरी का गोल दागा लेकिन फोरनैल्स ने 67वें और कुर्ट जोमा ने 74वें मिनट में गोल करके वेस्ट हैम को 3-1 से आगे कर दिया। लिवरपूल के लिये डियोक ओरिगी ने 83वें मिनट में गोल किया लेकिन इससे हार का अंतर ही कम हो पाया।


शतरंज प्रतियोगिता में 5वांं स्थान हासिल किया

रीगा। भारतीय स्टार द्रोणवल्लि हरिका ने फिडे महिला ग्रैंड स्विस शतरंज प्रतियोगिता के 11वें और आखिरी दौर में यूक्रेन की शीर्ष वरीयता प्राप्त मारिया मुजिचुक को ड्रा पर रोककर पांचवां स्थान हासिल किया और अगले महिला ग्रां प्री चक्र के लिये क्वालीफाई किया। हरिका चौथी वरीय खिलाड़ी के रूप में प्रतियोगिता में उतरी थी। उन्होंने मुजिचुक से 31 चाल के बाद अंक बांटे। उन्होंने टूर्नामेंट में कुल सात अंक हासिल किये और वह अजेय रही। हरिका यूक्रेन की खिलाड़ी के साथ संयुक्त तीसरे स्थान पर थी लेकिन टाई ब्रेक स्कोर के आधार पर उन्हें पांचवां स्थान मिला। इस बीच हाल में महिला ग्रैंडमास्टर बनने वाली 19 वर्षीय वनिका अग्रवाल ने तीन जीत, सात ड्रा और एक हार के साथ 6.5 अंक हासिल किये और वह 14वें स्थान पर रही। उन्होंने अपनी आखिरी बाजी ड्रा खेली। ओपन वर्ग में भारतीय ग्रैंडमास्टर निहाल सरीन 6.5 अंकों के साथ 18वें स्थान पर रहे।


बादशाह ज़फर को बंदरगाह पर रिसीव किया 

मोमिन मलिक    17 अक्टूबर 1858 को बाहदुर शाह ज़फर मकेंजी नाम के समुंद्री जहाज़ से रंगून पहुंचा दिए गये थे। शाही खानदान के 35 लोग उस जहाज़ में सवार थे। कैप्टेन नेल्सन डेविस रंगून का इंचार्ज था। उसने बादशाह और उनके लोगों को बंदरगाह पर रिसीव किया और दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी हुकूमत के बादशाह को लेकर अपने घर पहुंचा। बहादुर शाह ज़फर कैदी होने के बाद भी बादशाह थे, इसलिए नेल्सन परेशान था। उसे ये ठीक नही लग रहा था कि बादशाह को किसी जेल ख़ाने में रखा जाये। इसलिए उसने अपना गैराज खाली करवाया और वहीं बादशाह को रखने का इंतज़ाम कराया।
बहादुर शाह ज़फर 17 अक्टूबर 1858 को इस गैराज में गए और 7 नवंबर 1862 को अपनी चार साल की गैराज की जिंदगी को मौत के हवाले कर के ही निकले, बहादुर शाह ज़फर ने अपनी मशहुर ग़ज़ल इसी गैराज में लिखा था। 7 नवंबर 1862 को बादशाह की खादमा परेशानी के हाल में नेल्सन के दरवाज़े पर दस्तक देती है। बर्मी खादिम आने की वजह पूछता है। खादमा बताती है बादशाह अपनी ज़िन्दगी के आखिरी सांस गिन रहा है गैराज की खिड़की खोलने की फरमाईश ले कर आई है। बर्मी ख़ादिम जवाब में कहता है। अभी साहब कुत्ते को कंघी कर रहे है, मै उन्हें डिस्टर्ब नही कर सकता। ख़ादमा जोर जोर से रोने लगती है। आवाज़ सुन कर नेल्सन बाहर आता है। ख़ादमा की फरमाइश सुन कर वो गैराज पहुँचता है। बादशाह के आखिरी आरामगाह में बदबू फैली हुई थी ,और मौत की ख़ामोशी थी। बादशाह का आधा कम्बल ज़मीन पर और आधा बिस्तर पर। नंगा सर तकिये पर था लेकिन गर्दन लुढ़की हुई थी, आँख को बहार को थे और सूखे होंटो पर मक्खी भिनभिना रही थी।  नेल्सन ने ज़िन्दगी में हजारो चेहरे देखे थे लेकिन इतनी बेचारगी किसी के चेहरे पर नही देखि थी। वो बादशाह का चेहरा नही बल्कि दुनिया के सबसे बड़े भिखारी का चेहरा था। उसके चेहरे पर एक ही फ़रमाइश थी। आज़ाद साँस की। हिंदुस्तान के आखिरी बादशाह की ज़िन्दगी खत्म हो चुकी थी। कफ़न दफ़न की तय्यारी होने लगी। शहजादा जवान बख़्त और हाफिज़ मोहम्मद इब्राहीम देहलवी ने गुसुल दिया। बादशाह के लिए रंगून में ज़मीन नही थी। सरकारी बंगले के पीछे खुदाई की गयी और बादशाह को खैरात में मिली मिटटी के निचे डाल दिया गया। उस्ताद हाफिज़ इब्राहीम देहलवी के आँखों को सामने 30 सितम्बर 1837 के मंज़र दौड़ने लगे। जब 62 साल की उम्र में बहादुर शाह ज़फर तख़्त नशीं हुआ था। वो वक़्त कुछ और था। ये वक़्त कुछ और था। इब्राहीम दहलवी सुरह तौबा की तिलावत करते है। नेल्सन क़बर को आखिरी सलामी पेश करता है और एक सूरज गुरूब हो जाता है।

सार्वजनिक सूचनाएं एवं विज्ञापन

सार्वजनिक सूचनाएं एवं विज्ञापन

प्राधिकृत प्रकाशन विवरण

प्राधिकृत प्रकाशन विवरण 

1. अंक-21 (वर्ष-05)
2. मंगलवार, नवंबर 9, 2021
3. शक-1984, मार्गशीर्ष, शुक्ल-पक्ष, तिथि-पंचमी, विक्रमी सवंत-2078।
4. सूर्योदय प्रातः 06:30, सूर्यास्त 05:48।
5. न्‍यूनतम तापमान -14 डी.सै., अधिकतम-28+ डी.सै.। 
6.समाचार-पत्र में प्रकाशित समाचारों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है। सभी विवादों का न्‍याय क्षेत्र, गाजियाबाद न्यायालय होगा। सभी पद अवैतनिक है।
7.स्वामी, प्रकाशक, संपादक शिवाशुं व राधेश्याम के द्वारा (डिजीटल सस्‍ंकरण) प्रकाशित। प्रकाशित समाचार, विज्ञापन एवं लेखोंं से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं हैं। पीआरबी एक्ट के अंतर्गत उत्तरदायी।
8.संपादकीय कार्यालय- 263 सरस्वती विहार, लोनी, गाजियाबाद उ.प्र.-201102।
9.संपर्क एवं व्यावसायिक कार्यालय-डी-60,100 फुटा रोड बलराम नगर, लोनी,गाजियाबाद उ.प्र.-20110
http://www.universalexpress.page/
email:universalexpress.editor@gmail.com
संपर्क सूत्र :- +919350302745  
                     (सर्वाधिकार सुरक्षित)

रविवार, 7 नवंबर 2021

यूपी: जन सुनवाई कार्यक्रम आयोजित किया

यूपी: जन सुनवाई कार्यक्रम आयोजित किया
गणेश साहू      
कौशाम्बी। प्रत्येक सप्ताह की तरह इस रविवार को भी विधायक चायल संजय कुमार गुप्ता के केंद्रीय कार्यालय भरवारी में जन सुनवाई कार्यक्रम रविवार को आयोजित किया गया। जन सुनवाई के दौरान विधायक संजय गुप्ता के समक्ष 173 शिकायतें प्राप्त हुई। ज्यादातर शिकायतें जमीनी विवाद व प्रधानमंत्री आवास से संबंधित रही। 8 शिकायतों को विधायक ने मौके पर पीड़ितों से वार्तालाप कर जनसुनवाई में ही निस्तारण कर दिया। शिकायत निस्तारण होने के बाद पीड़ित विधायक का गुणगान करते चले गए शेष बची शिकायतों को निस्तारण हेतु संबंधित विभाग के अधिकारियों को पत्र के माध्यम से निस्तारण हेतु विधायक चायल ने निर्देशित किया।
शिकायतकर्ता मे मुख्य रूप से शेखपुर रसूलपुर के शाहीपर से लल्लू सिंह ने बताया कि गांव के ही कृष्णा प्रसाद ने दबंगई के बल पर मेरी भूमिधरी जमीन कब्जा कर लिया है। 
बड़ी धमनी से कमला देवी ने गांव के ही अनवर द्वारा जबरन जमीन कब्जा करने का आरोप लगाया। गुड़िया देवी मलिकपुर महेवा ने पारिवारिक विवाद को बताते हुए मदद की अपील की अनीता देवी  टीकरडीह ने प्रधानमंत्री आवास दिलाए जाने के लिए प्रार्थना पत्र दिया, कृतिका गुप्ता भरवारी ने अपने ही परिवार के विवाद को प्रार्थना पत्र के माध्यम से बताते हुए सहयोग की मांग की सुनील मौर्या महगांव ने गांव के ही मोहम्मद अहमद पर जबरन विवाद करने का आरोप लगाते हुए आरोपियों पर कार्रवाई की मांग सहित तमाम शिकायती पत्र लेकर फरियादी विधायक के दरबार में पहुंचे और समस्याओं के निस्तारण की मांग की। विधायक श्री गुप्ता ने सभी शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए सुना और संबंधित विभाग के अधिकारियों को फोन के माध्यम से व पत्र के माध्यम से सभी शिकायतों को अभिलंब निस्तारण हेतु निर्देशित किया।

गाजियाबाद: छठ पूजा की तैयारियां शुरू की

अश्वनी उपाध्याय     गाजियाबाद। सोमवार से छठ महापर्व शुरू हो रहा है। सोमवार की सुबह महिलाएं सुबह नहा कर छठ मैया की पूजा करेंगी। सारा दिन वृत रखने के बाद शाम को घिया लौकी की सब्जी, अरवा चावल और चने की दाल बनाई जाएगी। शनिवार को साहिबाबाद क्षेत्र के कई संगठन हिंडन पहुंचे और वहाँ बेदी बना कर छठ पूजा की तैयारियां शुरू कर दी। इस बार छठ पूजा के लिए 58 घाट बनाए गए हैं। इनमें 38 घाट ट्रांस हिडन क्षेत्र में हैं। शनिवार से सभी घाटों पर कार सेवा शुरू हो गई। श्रद्धालुओं के लिए घाटों पर विशेष सुविधा रहेगी। छठ घाटों को संवारने में बहुत से युवा संगठन भी निगम के कर्मचारियों का सहयोग कर रहे हैं।  

वहीं गाज़ियाबाद की विभिन्न सोसायटियों के स्विमिंग पूल में छठ पूजा और अर्घ देने की व्यवस्था की जा रही है। पिछले साल कोरोना संकट के चलते कुछ लोगों ने घर पर ही छठ पूजा की थी। इस बार भी नगर निगम के अधिकारी छठ पूजा पर कोरोना नियमों का पालन कराने का दावा कर रहे हैं। घाटों पर सैनिटाइजर व मास्क की व्यवस्था रहेगी।

मशहूर बाघिन ने दो शावकों को दिया जन्म

मशहूर बाघिन ने दो शावकों को दिया जन्म 

मनोज सिंह ठाकुर     भोपाल। सागर और आसपास के जिलों में फैले मध्य प्रदेश के नौरादेही अभयारण्य में ‘राधा’ नाम से मशहूर बाघिन ने दो शावकों को जन्म दिया है। इन्हें घने जंगल में आराम करते देखा गया है। इसी के साथ इस अभयारण्य में बाघों की संख्या बढ़कर सात हो गई है। डिवीजनल वन अधिकारी सुधांशु यादव ने बताया, ‘राधा’ नाम से मशहूर बाघिन एन-1 ने दूसरी बार में दो शावकों को जन्म दिया है।

इस बाघिन को घने जंगल में चंदा हथिनी की सहायता से अपने दो नन्हें शावकों के साथ शुक्रवार को आराम करते देखा गया। मादा बाघिन और दोनों शावक स्वस्थ हैं। उन्होंने कहा कि इससे पहले वर्ष 2020 में वह पहली बार तीन शावकों को जन्म दे चुकी है। यादव ने कहा कि कान्हा बाघ अभयारण्य से बाघिन राधा और बांधवगढ़ बाघ अभयारण्य से बाघ कान्हा को लाकर वर्ष 2018 में नौरादेही में बसाया गया था। इन दो शावकों के साथ नौरादेही बाघ अभयारण्य में बाघों की संख्या बढ़कर सात हो गई है।


ट्रक ने ऑटोरिक्शा में मारीं टक्कर, मां-बेटी की मौंत
राणा ओबराय     सोनीपत। जिले में कथूरा गांव के नजदीक गोहाना-महम रोड पर एक ट्रक ने ऑटोरिक्शा में टक्कर मार दी। जिससे उसमें सवार मां-बेटी की मौत हो गई। जबकि तीन बच्चों समेत पांच लोग घायल हो गए। हादसे को अंजाम देने के बाद ट्रक चालक वाहन सहित फरार हो गया। 
हिसार शहर के आदर्श नगर निवासी एवं पीड़ित विष्णु ने बताया कि वह ऑटो चलाता है और शनिवार को भैया दूज पर पत्नी सरिता (28) को सोनीपत स्थित उसके मायके लेकर जा रहा था। उनके साथ उनकी ढाई साल की बेटी हर्षिका भी ऑटो में सवार थी। बीच रास्ते में गांव मोखरा से विष्णु ने अपनी साली पूनम व उसके तीन बच्चों को भी साथ ले लिया। उन्होंने बताया कि शनिवार शाम करीब सात बजे वे गोहाना-महम रोड स्थित गांव कथूरा के निकट पहुंचे तो ट्रक ने उनके ऑटोरिक्शा में टक्कर मार दी।

पाकिस्तान की गोलाबारी में मछुवारा घायल हुआ

द्वारका। गुजरात सहित महाराष्ट् के कुछ मछुवारो के साथ जलपरी नाम की नौका पर सवार महाराष्ट् के एक मछुवारे को पाकिस्तान सुरक्षा बलों द्वारा गोली मारे जाने की जानकारी आ रही है। बताया जा रहा है, कि पाकिस्तान की इस गोलाबारी में एक अन्य मछुवारा घायल भी हो गया है। पुलिस ने मामले मे एफआईआर दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। घटना उस समय घटी जब जलपरी नाव पर सवार होकर मछली पकडने के लिए महाराष्ट निवासी 32 वर्षीय श्रीधर रमेश छाबरे तथा अन्य मछवारे विगत 25 अक्टूबर को ओखा से निकले थे। बताया जा रहा है। नाव में 5 गुजरात तथा दो महाराष्ट् के मछवारे थे। मछली पकडने के दौरान ही पाकिस्तान सीमा के पास पहुचे जलपरी पर सवाल मछुवारो पर पाकिस्तानी सुरक्षा बलो ने गोली चला दी। जिसमेे छाबरे की मौत हो गयी और एक अन्य मछवारा घायल हो गया। द्वारका के पुलिस अधीक्षक सुनील जोशी के अनुसार छाबरे पीएमएसए की गोली बारी मे मारा गया है और एक अन्य को भी चोट आयी है। नाव रविवार को ओखा तट पर आयी जिसमे छाबरे की लाश मिली है। मामले में प्राथमिकी दर्ज की गयी है, जांच की जा रही है।


पैराडाइज पर जनसभा को संबोधित करेंगे सीएम 

हरिओम उपाध्याय      सहारनपुर। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 10 नवंबर को देबवंद में सहारनपुर-मुजफ्फरनगर स्टेट हाईवे पर स्थित सिल्वर पैराडाइज पर जनसभा को संबोधित करेंगे और सभास्थल से ही देवबंद के रेलवे रोड स्थित राजकीय पायलट वर्कशाप के दो हजार वर्ग मीटर क्षेत्रफल में बनाए जाने वाले एटीएस कमांडो सैंटर का शिलान्यास करेंगे। देवबंद नगर की संवेदनशीलता को देखते हुए सुरक्षा व्यवस्था के अभूतपूर्व प्रबंध किए जाएंगे। योगी आदित्यनाथ पहली बार दारूल उलूम देवबंद की जमीन पर कदम रखेंगे। योगी आदित्यनाथ अनेक बार सहारनपुर जिले में आ चुके है। योगी आदित्यनाथ की मां शांकुबरी देवी शक्तिपीठ में गहरी आस्था है। लोकसभा चुनाव 2019 का आगाज उन्होंने शाकुंबर देवी स्थित देवी के दर्शन और पूजा-अर्चना करने के बाद किया था। देवबंद में देवीकुंड के विशाल सरोवर के किनारे मां श्री त्रिपुर बाला सुंदरी का ऐतिहासिक एवं प्राचीन मंदिर है। महाभारतकालीन इस मंदिर का अतीत मे जीणोद्धार मराठा राजाओं द्वारा किया गया था। इस मंदिर की विशेषता यह है कि छुआछूत के जमाने में भी चमारो को इस मंदिर में प्रवेश और पूजा का अधिकार और सम्मान प्राप्त था। राजपूतों के सबसे बडे गांव के प्रमुख भाजपा किसान नेता ठाकुर अनिल सिंह पुंडीर एवं अन्य प्रमुख भाजपा नेताओं सहकारी बैंक के डिस्ट्रिक चेयरमैन राजपाल चैधरी, वरिष्ठ भाजपा नेता विनोद कुमार गुप्ता, भाजपा जिलाध्यक्ष डा. महेंद्र सैनी समेत देवबंद के हिंदुओं की इच्छा और आकांक्षा है कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ देवबंद आगमन के अवसर पर मां त्रिपुर बाला सुंदरी देवी का आशीर्वाद भी ग्रहण करे और उनके नाम पर देवबंद में किसी नए संस्थान की घोषणा करे।

देवबंद विधानसभा क्षेत्र को लोग आज भी ठाकुर फूल सिंह के नाम से याद करते है। जिन्होंने अपने मंत्री काल में देवबंद क्षेत्र को अनेक उपलब्धियों से नवाजा लेकिन दुख की बात यह है कि पश्मिची उत्तर प्रदेश में राजपूत बहुल इस देवबंद क्षेत्र को बाद के जनप्रतिनिधियों ने भुला दिया। वे मात्र विधायक रहे लेकिन किसी ने भी ठाकुर फूल सिंह का अनुसरण नहीं किया। देवबंद क्षेत्रवासी प्रदेश के सबसे बडे मुखिया से यह भी अपेक्षा रखते है कि वे इस बार इस क्षेत्र को ऐसा विधायक देने का काम करे जो ठाकुर फूल सिंह की तरह देवबंद को पश्चिमी उत्तर प्रदेश में उसकी प्रसिद्धि के अनुसार उसका विकास करा सके।

दिनेश ने थाना टिकरापारा में रिपोर्ट दर्ज कराईं

दिनेश ने थाना टिकरापारा में रिपोर्ट दर्ज कराईं
दुष्यंत टीकम      
रायपुर। प्रार्थी दिनेश साहू ने थाना टिकरापारा में रिपोर्ट दर्ज कराई कि वह धनगर मोहल्ला टिकरापारा में रहता है तथा मजदुरी का काम करता है। दिनांक 05.11.2021 की दोपहर 01ः00 बजे मोहल्ले से जुलूस निकला था। प्रार्थी व उसका बडा भाई लोकेश साहू, चाचा मनोज कुमार साहू एवं मोहल्ले के अन्य लोग शामिल थे एवं सभी धुमाल पार्टी में नाचते हुए जा रहे थे, आर.डी.ए. कालोनी गेट के सामने मठपारा में पहुंचे थे।
उसी समय शाम 05ः30 बजे संजय नगर का शिबू, राहुल एवं अन्य 02 लड़के आकर नाचने लगे। जिस पर प्रार्थी उन्हें बोला तुम दूसरे मोहल्ले के हो हमारे जुलूस में क्यों नाच रहे हो इतना सुनते ही लड़के चाकू निकालकर प्रार्थी पर वार किये, प्रार्थी नीचे झुक गया तो बच गया। यह देख कर प्रार्थी का बडा भाई लोकेश साहू व रवि निर्मलकर उन लड़कों को मना किये कि चाकू क्यों चला रहे हो तो राहुल शिब्बू एवं अन्य दो लड़के हत्या करने के नियत से प्रार्थी के भाई लोकेश साहू के सीने में तथा रवि निर्मलकर के पेट में चाकू से वार कर गंभीर चोट पहुंचाकर भाग गये, जिससे प्रार्थी का भाई लोकेश साहू बेहोश होकर गिर गया जिसे उपचार हेतु मेकाहारा अस्पताल लेकर गये तो डाक्टर द्वारा चेक करने पर लोकेश साहू की मृत्यु होना बताया गया तथा रवि निर्मलकर को उपचार हेतु रामकृष्ण अस्पताल में भर्ती कराया गया।

चचेरे भाई समेत दो लोगों को गिरफ्तार लिया
विजय भाटी      
गौतमबुद्ध नगर। दिल्ली से सटे नोएडा की फेज-दो पुलिस ने दिवाली की रात हुई युवक संतोष यादव की हत्या के मामले में मृतक के चचेरे भाई समेत दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। संतोष देवर-भाभी के अवैध संबंधों में बाधक बन रहा था, इसलिए उसकी पत्नी ने अपने देवर संग मिलकर कर पति की हत्या कर दी थी।
डीसीपी (सेंट्रल जोन) हरीश चंदर ने बताया कि बदायूं निवासी संतोष भंगेल में पत्नी के साथ रहता था। संतोष का चचेरा भाई रिकेंद्र भी भंगेल में ही रहता था और उसका संतोष के घर आना-जाना भी था। संतोष गाड़ी चलाता था। इसी दौरान रिकेंद्र और मृतक संतोष की पत्नी के बीच अवैध संबंध हो गए।
जब इस बात की जानकारी संतोष को हो गई तो उसने इसका विरोध किया और रिकेंद्र का घर पर आना-जाना बंद कर दिया था। इस पर संतोष की पत्नी ने रिकेंद्र संग मिलकर पति की हत्या करने की साजिश रच डाली। दिवाली की रात रिकेंद्र ने संतोष को शराब पार्टी के लिए सेक्टर-88 के पार्क में बुलाया। रिकेंद्र का दोस्त पिंटू पहले से ही वहां पर मौजूद था। उन्होंने संतोष को अधिक शराब पिलाकर नशे में धुत कर दिया। इसके बाद आरोपियों ने रस्सी से उसका गला घोंटकर संतोष की हत्या कर दी।
गौरतलब है कि दिवाली की रात पुलिस को संतोष का शव बी ब्लॉक सेक्टर-88 के पार्क में पड़ा मिला था। पुलिस जांच में पता चला है कि संतोष की ईंट से पीट-पीटकर हत्या की गई है। मामले की जांच के दौरान पुलिस को इस हत्याकांड के पीछे संतोष की पत्नी और उसके चचेरे भाई की भूमिका का पता चला था।

14 वर्षीय नाबालिग ने बच्चे को दिया जन्म
पंकज कपूर      
देहरादून। जिले के विकास नगर क्षेत्र से मानवता को शर्मसार करने वाली खबर सामने आई है। यहां एक 14 वर्षीय नाबालिग के दुष्कर्म के बाद 9 माह के गर्भ से बच्चे को जन्म देने का मामला प्रकाश में आया है। 
नगर के एक व्यक्ति ने विकास नगर पुलिस को लिखित तहरीर देकर कहा कि शाहिद पुत्र रहीसुद्दीन निवासी भट्टा रोड सराय गली विकास नगर देहरादून ने उसकी 14 वर्षीय नाबालिग पुत्री को बहला-फुसलाकर जबरदस्ती शारीरिक संबंध बनाए जिससे उसकी पुत्री 9 माह की गर्भवती हो गई। उनकी पुत्री ने इस घटना के बारे में पहले परिवार के किसी सदस्य को नहीं बताया। पुत्री के 09 माह की गर्भवती होने पर स्वजन को इसकी जानकारी हुई। शुक्रवार प्रसव पीड़ा होने पर वह उसे अस्पताल लेकर गए, जहां पर उसने सुरक्षित तरीके से बच्चे को जन्म दिया।
शिकायत के आधार पर मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने संबंधित धारा व अधिनियम में मुकदमा दर्ज किया और मामले की जांच थाना कालसी की दारोगा अंजना चौहान को सौंपी गई।
कोतवाल प्रदीप बिष्ट के नेतृत्व में बनी पुलिस टीम में शामिल दारोगा अंजना, सिपाही सोहनलाल व त्रेपन सिंह ने आरोपित की लोकेशन ट्रेस की तो वह अपने घर पर मिला। पुलिस टीम ने दबिश देकर आरोपित शाहिद को उसके घर से दबोच लिया। कोतवाल के अनुसार मामले की जांच की जा रही है।

'टीटू वेड्स शेरु' के लिये बेहद उत्साहित हैं कंगना

'टीटू वेड्स शेरु' के लिये बेहद उत्साहित हैं कंगना
कविता गर्ग      
मुंबई। बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत अपनी आने वाली फिल्म 'टीटू वेड्स शेरु' के लिये बेहद उत्साहित है।
कंगना रनौत अपने होम प्रोडक्शन के बैनर तले फिल्म 'टीकू वेड्स शेरू' बना रही है। कंगना ने फिल्म ‘टीकू वेड्स शेरू’ की शूटिंग की तैयारियां शुरू कर दी है। कंगना ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक तस्वीर शेयर करते हुये लिखा, “टीटू वेड्स शेरू की शूटिंग की स्क्रिप्ट रीडिंग की दो दिन बाद फिल्म की शूटिंग शुरू होने वाली हैं। शूटिंग को लेकर बेहद उत्साहित हूं औऱ थोड़ी सी नर्वस भी हूं।
गौरतलब है कि 'टीकू वेड्स शेरू' के निर्देशक साई कबीर हैं। इस फिल्म में।

अपने काम के जरिए दर्शकों के दिलों में जगह बनाई
कविता गर्ग         
मबंई। अमिताभ बच्चन बॉलीवुड के महानायक है। शहंशाह, एंग्री यंग मैन, बिग बी और जाने कितने ही नाम अमिताभ को अपने करियर में मिले हैं। उन्होंने कई अलग-अलग किरदारों को निभाया। अपने काम के जरिए दर्शकों के दिलों में जगह बनाई। आज अमिताभ बच्चन को फिल्म इंडस्ट्री का हिस्सा बने हुए 52 साल हो गए हैं। 7 नवंबर ही वो दिन था, जब अमिताभ की पहली फिल्म 'सात हिंदुस्तानी' सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी।
अमिताभ बच्चन इंडस्ट्री में 52 साल पूरे करने पर अपनी पहली फिल्म 'सात हिंदुस्तानी' की कुछ थ्रोबैक फोटोज शेयर की हैं।अमिताभ बच्चन अपने ट्विटर अकाउंट पर फिल्म 'सात हिंदुस्तानी' से दो तस्वीरें शेयर कीं। इन्हें शेयर करते हुए उन्होंने कैप्शन लिखा, 15 फरवरी 1969 को पहली फिल्म 'सात हिंदुस्तानी' साइन की थी, जो 7 नवंबर 1969 को रिलीज हुई थी। 52 साल आज।
शेयर की गईं ब्लैक एंड व्हाइट तस्वीरों में से एक में अमिताभ बच्चन को अपनी फिल्म की कास्ट के साथ देखा जा सकता है। दूसरी में वह अकेले हैं। ट्वीट पर एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा, 'बधाई हो सर जी। क्या अद्भुत शुरुआत है। एक अन्य यूजर ने लिखा, 'शानदार, लंबा और जुझारू करियर। एक और यूजर ने लिखा, 'बधाई हो बॉलीवुड में 52 साल पूरे करने के लिए। ग्रेट अचीवमेंट।
कम ही लोग जानते हैं कि फिल्म 'सात हिंदुस्तानी' में टीनू आनंद कवि की भूमिका में निभाने वाले थे। शुरुआत में अमिताभ बच्चन को टीनू आनंद के दोस्त के किरदार के रूप में चुना गया था। कवि का किरदार इस फिल्म में काफी अहम था। लेकिन बाद में टीनू को ये फिल्म कुछ कारणों की वजह से छोड़नी पड़ी थी। इसके बाद अमिताभ बच्चन को कवि का लीड रोल मिला और इसी तरह अमिताभ बच्चन का फिल्मी सफर शुरू हुआ था।

फिल्म 'सात हिंदुस्तानी' को ख्वाजा अहमद अब्बास ने लिखा था। इसका निर्माण और निर्देशन भी उन्होंने ही किया था। इस फिल्म में गोवा को पुर्तगाली शासन से मुक्त कराने की सात हिन्दुस्तानि‍यों की कहानी दिखाई गई थी। उस दौरान अमिताभ को इस फिल्म के लिए 5 हजार रुपये फीस के रूप में दिए गए थे।

मनीष की साड़ी में मलाइका ने फोटोशू कराया
कविता गर्ग    
मुबंई। अभिनेत्री मलाइका अरोड़ा ने दिवाली पर फैंस को अपने साड़ी लुक से क्रेजी बना दिया था। इसके बाद अब एक बार फिर से मलाइका ने साड़ी में लेटेस्ट फोटोशूट कराया है जिसमें वो हर किसी पर अपने हुस्न का जादू चलाती दिखाई दे रही हैं।
फैशन डिजाइनर मनीष मल्होत्रा की साड़ी में मलाइका ने ये लेटेस्ट फोटोशू कराया है। इस सिंपल साड़ी पर मलाइका ने बैकलेस ब्लाउज पहना हुआ था जो कि उनके इस लुक को परफेक्ट बना रहा था। बालों को संवारते हुए मलाइका अरोड़ा ने फोटोशूट में ऐसी ऐसी अदाएं दी हैं कि हर कोई बस उनकी तस्वीरों को निहारने में लगा हुआ है। इस साड़ी लुक को पूरा करने के लिए मलाइका ने ब्रैस्लेट और हैवी ईयर पीस कैरी किए थे। इस बैकलेस लुक में मलाइका अरोड़ा अपनी टोन्ड बॉडी फ्लॉन्ट करती दिखाई दे रही हैं। इंटरनेट पर उनका ये लुक मिनटों में वायरल हो गया है।
मलाइका अपने दिवाली लुक को लेकर सुर्खियों में थी और अभी फैंस उनके उस लुक के चर्चे करते थमे नहीं थे कि मलाइका ने एक और फोटोशूट करा कर सभी को क्रेजी कर दिया है। फैंस का मानना है अर्जुन कपूर भी मलाइका की इस तस्वीरों को देखने के बाद दीवाने हो जाएगें।

ट्रक की कई कारों से टक्कर, 19 लोगों की मौंत

ट्रक की कई कारों से टक्कर, 19 लोगों की मौंत
मेक्सिको सिटी। मेक्सिको में मेक्सिको सिटी को प्यूब्ला शहर से जोड़ने वाले राजमार्ग पर एक ट्रक की कई कारों से टक्कर से 19 लोगों की मौत हो गयी।
संघीय राजमार्ग प्राधिकरण ने यह जानकारी दी।प्राधिकरण के अधिकारियों ने बताया कि दुर्घटना शनिवार को दोपहर उस समय हुई , जब राजमार्ग पर एक अनियंत्रित ट्रक ने टोल बूथ पर खड़ी कारों को टक्कर मार दी। दुर्घटना में 19 लोगों की मौत हो गयी जबकि तीन अन्य घायल हुए हैं। मृतकों में ट्रक का चालक भी शामिल है।
न्यूजीलैंड में भूकंप के झटके महसूस किये गये
वेलिंग्टन। प्रशांत महासागरीय द्वीप देश न्यूजीलैंड में रविवार को मध्यम श्रेणी के भूकंप के झटके महसूस किये गये।
अमेरिकी भूगर्भ सर्वेक्षण के मुताबिक न्यूजीलैंड के तकाका में तड़के 03.16 बजे आये भूकंप की तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 5.2 मापी गयी। भूकंप का केंद्र तकाका से 77 किलोमीटर दूर 40.3332 दक्षिणी अक्षांश और 173.4144 पूर्वी देशांतर पर तथा जमीन की सतह से 231.06 किलोमीटर की गहराई में रहा।
भूकंप से किसी प्रकार के जानमाल के नुकसान की रिपोर्टें नहीं है।

अधिकारियों ने बाढ़ की चेतावनी जारी की
चेन्नई। चेन्नई और उपनगरीय इलाकों में रात भर भारी बारिश हुई, जो अब भी जारी है। जिससे जगह-जगह जलजमाव हो गया है। इस बीच चेन्नई के दो जलाशयों से पानी छोड़े जाने की तैयारी के बीच अधिकारियों ने रविवार को लोगों को बाढ़ की चेतावनी जारी की। अधिकारियों ने बताया कि चेन्नई शहर में पीने के पानी के महत्वपूर्ण स्रोत के रूप में काम करने वाले चेम्बरमबक्कम और पुझल जलाशयों में भरे बारिश के अतिरिक्त पानी को बाहर निकालने के लिए इन्हें खोला जाएगा।
शुरुआती बाढ़ की चेतावनी जारी करते हुए राज्य जल संसाधन अधिकारियों ने कांचीपुरम और तिरुवल्लूर के जिलाधिकारियों को निचले इलाकों में रहने वाले लोगों को वहां से निकालकर उन्हें सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाने की सलाह दी है। चेन्नई और कांचीपुरम और तिरुवल्लूर जिलों के कई उपनगरों में शनिवार सुबह से रुक-रुक कर बारिश हुई और रात भर बारिश होती रही, जिससे कई इलाकों में पानी भर जाने से लोगों को परेशानी हुई।
प्रधानमंत्री की हत्या के इरादे से हमला किया
बगदाद। इराक के प्रधानमंत्री मुस्तफा अल-कदीमी की हत्या के इरादे से उनके आवास पर रविवार तड़के हथियारबंद ड्रोन से हमला किया गया। इस हमले में प्रधानमंत्री को कोई नुकसान नहीं पहुंचा और वह सुरक्षित हैं। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। इराक के दो अधिकारियों ने नाम नहीं जाहिर करने की शर्त पर बताया कि बगदाद के बेहद सुरक्षित ‘ग्रीन जोन’ क्षेत्र में हुए हमले में प्रधानमंत्री के सात सुरक्षाकर्मी घायल हो गए। हमले के तुरंत बाद प्रधानमंत्री अल-कदीमी ने ट्वीट किया, ”देशद्रोह के रॉकेट वीर सुरक्षा बलों की दृढ़ता और दृढ़ संकल्प को हिला नहीं पाएंगे।”
उन्होंने लिखा, ”मैं ठीक हूं और अपने लोगों के बीच हूं। ईश्वर का शुक्र है।” एक बयान में सरकार ने कहा कि ड्रोन से अल-कदीमी के आवास पर हमला करने की कोशिश की गई। सरकार ने बताया, ”उन्हें कोई नुकसान नहीं पहुंचा है और वह ठीक हैं।” बगदाद के निवासियों ने ‘ग्रीन जोन’ की तरफ से धमाके और गोलियों की आवाज सुनी, इस क्षेत्र में विदेशी दूतावास और सरकारी कार्यालय हैं। सरकारी मीडिया द्वारा जारी बयान में कहा गया है कि हत्या के प्रयास के तहत ”विस्फोटकों से लदे ड्रोन के जरिए प्रधानमंत्री के आवास को निशाना बनाया गया।
बयान में कहा गया, ”सुरक्षा बल इस असफल प्रयास के संबंध में आवश्यक कदम उठा रहे हैं।” हालांकि, अभी यह स्पष्ट नहीं है कि हमले के पीछे किसका हाथ है और न ही किसी ने तत्काल इसकी जिम्मेदारी ली है। यह घटना सुरक्षा बलों और ईरान समर्थक शिया मिलिशिया के बीच गतिरोध के बीच हुई है। इराक के संसदीय चुनाव के परिणाम को शिया मिलिशिया ने खारिज कर दिया है और लगभग एक महीने से ‘ग्रीन जोन’ के बाहर डेरा डाले हुए हैं।
विरोध शुक्रवार को उस समय घातक हो गया जब प्रदर्शनकारियों ने ग्रीन जोन की ओर मार्च किया जिसमें सुरक्षा बलों और शिया मिलिशिया के बीच गोलीबारी हुई। इस दौरान एक प्रदर्शनकारी की मौत हो गई। दर्जनों सुरक्षा बल घायल हो गए। अल-कदीमी ने यह निर्धारित करने के लिए जांच का आदेश दिया कि झड़पों को किसने भड़काया और किसने गोलीबारी नहीं करने के आदेशों का उल्लंघन किया। अमेरिका, संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद और अन्य ने 10 अक्टूबर के चुनाव की प्रशंसा की है, जो ज्यादातर हिंसा मुक्त और बिना किसी बड़ी तकनीकी गड़बड़ी के संपन्न हुआ था।

ह्यूस्टन: भगदड़ मचने से 8 लोगों की मौंत हुईं
ह्यूस्टन। अमेरिका के ह्यूस्टन राज्य में एक संगीत महोत्सव में रैपर ट्रैविस स्कॉट की प्रस्तुति के दौरान अचानक भगदड़ मचने से आठ लोगों की मौत हो गयी। यह घटना शुक्रवार शाम को एनआरजी पार्क में एस्ट्रोवर्ल्ड कार्यक्रम में हुई जिसमें तकरीबन 50,000 लोग शामिल हुए थे। प्रस्तुति के दौरान इतनी भीड़ हो गयी कि लोग सांस भी नहीं ले पाए या अपना हाथ भी नहीं हिला पाए। कार्यक्रम में मौजूद नियारा गुड्स ने बताया, ”जैसे ही वह मंच से नीचे कूदे तो एकदम से जोश पैदा हो गया और सब गड़बड़ हो गया।

अचानक से लोग दबने लगे। किसी की बाजू किसी की गर्दन से लिपटी हुई थी। सांस लेने की कोशिश कर रहे थे लेकिन सांस नहीं ले पा रहे थे।” गुड्स ने बताया कि वह बाहर निकलने के लिए इतनी बेचैन थी कि उन्होंने वहां से निकलने के लिए एक व्यक्ति के कंधे पर काट लिया। मेयर सिलवेस्टर टर्नर ने बताया कि मृतकों की आयु 14 से 27 वर्ष के बीच है और 13 लोग अस्पताल में भर्ती हैं।
उन्होंने बताया कि अभी यह कह पाना जल्दबाजी होगी कि हालात कैसे बिगड़े। संगीत कार्यक्रम में मौजूद निक जॉनसन ने कहा कि ऐसा लगा कि स्कॉट को पता चल गया है कि भीड़ में कुछ चल रहा है लेकिन वह शायद स्थिति की गंभीरता नहीं समझ सके।

सोशल मीडिया पर पोस्ट एक वीडिया में स्कॉट को कंसर्ट को बीच में रोकते हुए और दर्शकों में से किसी की मदद के लिए कहते सुना गया। स्कॉट ने शनिवार को ट्वीट किया कि ”पिछली रात जो भी हुआ उससे वह बेहद दुखी हैं।” उन्होंने जरूरतमंद परिवारों की मदद करने के लिए ह्यूस्टन समुदाय के साथ मिलकर काम करने का संकल्प लिया।
मीथेन गैस-विस्फोट में 6 श्रमिकों की मौंत हुईं
एस्टाना। कजाकिस्तान के कारागंडा क्षेत्र में एक खदान में रविवार को मीथेन गैस-विस्फोट में छह श्रमिकों की मौत हो गई और दो अन्य घायल हो गए। आपातकालीन सेवा विभाग ने यह जानकारी दी है। आपातकालीन सेवा कार्यालय ने एक बयान में बताया कि आबे शहर में एक खदान में मीथेन गैस विस्फोट में छह श्रमिकों की मौत हो गई और दो अन्य घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।


5 रूपये प्रति लीटर की कटौती, घोषणा की

5 रूपये प्रति लीटर की कटौती, घोषणा की
राणा ओबराय      
चंडीगढ़। केंद्र और अन्य पड़ोसी राज्यों का अनुसरण करते हुये पंजाब सरकार ने भी पेट्रोल और डीज़ल पर वैट में क्रमश: दस रूपये और पांच रूपये प्रति लीटर की कटौती करने की आज घोषणा की। मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी ने उनकी अध्यक्षता में यहां हुई मंत्रिमंडल की बैठक के बाद मीडिया को सम्बोधित करते हुये यह जानकारी दी। ये कीमतें रविवार आधी रात से प्रभावी होंगी। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार के फैसले के बाद राज्य सरकार ने जनता को राहत देने का फैसला लिया है। उन्होंने लेकिन साथ ही यह भी कहा कि केंद्र सरकार ने पेट्रोल-डीज़ल से उत्पाद शुल्क में कटौती की है जिसमें 42 प्रतिशत हिस्सा राज्यों का होता है। केंद्र के इस फैसले से राज्यों को राजस्व का ज्यादा नुकसान होगा।

उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार को उत्पाद शुल्क घटाने के वजाय अधिभार या शुल्क कम करना चाहिये जो उसने समय समय पर बढ़ाया है। उन्होंने दावा किया कि पंजाव में पेट्रोल उत्तर भारत में सबसे सस्ता होगा। इस मौके पर राज्य के वित्त मंत्री मनप्रीत सिंह बादल ने कहा कि पेट्रोल-डीज़ल की कीमतों में कमी को सरकार की ओर से राज्य की जनता को दिवाली का तोहफा ही समझा जाना चाहिये।

वानखेड़े के खिलाफ गंभीर आरोप लगाएं
कविता गर्ग     
मुंबई। महाराष्ट्र के मंत्री नवाब मलिक ने रविवार को आरोप लगाया कि स्वापक नियंत्रण ब्यूरो के मुंबई क्षेत्रीय निदेशक समीर वानखेड़े अभिनेता शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान को ”अगवा” करने की साजिश का हिस्सा थे। मलिक ने यहां संवाददाताओं से बातचीत में दावा किया कि भारतीय जनता पार्टी के नेता मोहित भारतीय इस साजिश के ”मास्टरमाइंड” थे।
उन्होंने दावा किया कि वानखेड़े ने ओशिवारा में एक कब्रिस्तान में भारतीय से मुलाकात की थी। गौरतलब है कि वानखेड़े द्वारा की गई छापेमारी के बाद आर्यन खान को क्रूज पोत से गिरफ्तार किया गया था और पोत से कथित तौर पर मादक पदार्थ बरामद किया गया था। मलिक ने अनेक बार कहा कि मादक पदार्थ जब्ती का यह मामला ”फर्जी” है और उन्होंने वानखेड़े के खिलाफ गंभीर आरोप लगाए हैं।

कार्यकारिणी की बैठक केसरिया रंग से आच्छादित 
अकांशु उपाध्याय       
नई दिल्ली। केंद्र में सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी(भाजपा) की आज यहां आयोजित एक दिवसीय राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक स्थल को केसरिया रंग से आच्छादित किया गया है।
ऐतिहासिक जंतर मंतर के ठीक सामने बने नयी दिल्ली नगर निगम(एनडीएमसी) प्रेक्षागृह के प्रवेश द्वार पर एक ओर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और दूसरी तरफ पार्टी के अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा के पोस्टर आकार के चित्र लगे हैं। इन चित्रों के साथ जनसंघ के संस्थापको श्यामा प्रसाद मुखर्जी और दीनदयाल उपाध्याय के चित्र हैं। मुख्य द्वार के ऊपर लिखा है- "राष्ट्र प्रथम, सदैव प्रथम।" इसके नीचे लिखा है- "जन सामर्थ्य से देश रच रहा है इतिहास।बैठक स्थल पर कुछ पोस्टर भी लगे हैं जिन पर 100 करोड़ टीकाकरण की उपलब्धि ,प्रधानमंत्री मोदी के स्थानीय सामान खरीदने के आह्वान- 'वोकल पर लोकल' और 'आत्मनिर्भर भारत' के पोस्टर लगे हैं। इन सभी पोस्टरों पर मोदी के चित्र हैं।
कोरोना वायरस संक्रमण के खतरे को देखते हुए कार्यकारिणी की बैठक में सीमित संख्या में सदस्य आमंत्रित किए गए हैं। बाकी सदस्य बैठक में वर्चुअल शामिल होंगे। बैठक में उपस्थिति पुस्तिका पर हस्ताक्षर की औपचारिकता के लिए डिजिटल हस्ताक्षर की प्रणाली स्थापित की गई है।कोरोना के चलते यह बैठक लंबे अंतराल के बाद हो रही है। बैठक में अन्य प्रस्तावों के अलावा आगामी विधानसभा चुनाव में पार्टी की तैयारियों को लेकर चर्चा होनी है।

पेट्रोल-डीजल के दामों को लेकर कसा तंज
हरीओम उपाध्याय     
लखनऊ। उत्तर प्रदेश कांग्रेस पार्टी ने हाल ही में पेट्रोल-डीजल के दामों को लेकर तंज कसते हुए कहा है कि सभी राज्य आपके हैं। सभी प्रदेशों में पेट्रोल-डीजल के दाम कम कीजिये।
कांग्रेस ने कहा है कि चुनाव में तमाचा लगने पर जो चीज 50 रूपये बढ़ाई हो, भाजपा उसमें 5 रूपये कम करके कहती है तीन राज्य हमारे हैं। 27 राज्य आपके हैं, सबसे कम कीजिये। हमारे राज्य इस पर बकायदा चर्चा कर रहे हैं। इसके बाद उन्होंने कहा कि सरकार ढोल पीट रही है कि जीएसटी का रिकॉर्ड कलेक्शन हुआ है, तो हमारी दो मांगे हैं। पहली कोरोना का नाम लेकर बढ़ाई गई तेल वृद्धि को वापस लिया जाये। दूसरा गरीब कल्याण योजना को 31 मार्च 2022 तक चालू रखा जाये।
कृषि कानूनों की वापसी, आक्रोशित किसान
हरिओम उपाध्याय      
लखनऊ। बहुजन समाज पार्टी  सुप्रीमो मायावती ने पेट्रोल डीज़ल की क़ीमतों में कमी को जनता के लिए अधूरी राहत बताते हुए कहा है कि दिवाली का सही तोहफ़ा जनता को तब मिलता अगर केंद्र सरकार किसानों को आंदोलन के लिए मजबूर कर रहे तीनों कृषि क़ानूनों को भी वापस ले लेती।
मायावती ने रविवार को ट्वीट कर कहा, “भाजपा का यह कहना कि 'सबका साथ, सबका विकास व सबका विश्वास' आदि को लोग जुमला न मानकर इस पर कैसे विश्वास करें जब देश के किसान 3 कृषि कानूनों की वापसी को लेकर लम्बे समय से तीव्र आन्दोलित एवं आक्रोशित भी हैं।”
उन्होंने इन तीनों क़ानून को वापस लेने की जरूरत पर बल देते हुए कहा कि दिवाली के बाद ही सही, सरकार को इन क़ानूनों को वापस लेना चाहिए। उन्होंने एक अन्य ट्वीट में कहा, “केन्द्र सरकार ने तीन साल में पहली बार उत्पाद कर थोड़ा घटाकर लोगों को इस बार दिवाली पर कुछ राहत का तोहफा दिया है। उसी प्रकार दिवाली के बाद ही सही यदि तीनों विवादित कृषि कानूनों को वापस लेकर केन्द्र सरकार देश के किसानों को भी दिवाली का तोहफा दे देती है तो यह बेहतर ही होगा।

आत्महत्या को लेकर भाजपा पर तंज कसा
हरिओम उपाध्याय     
 लखनऊ। समाजवादी पार्टी ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट ट्विटर पर विधान भवन के आगे की आत्महत्या को लेकर भाजपा पर तंज कसते हुए हमला बोला है।
भाजपा सरकार की "डबल इंजन" वाली गाड़ी का किसानों को "कुचलना" है जारी! उन्नाव में भूमि पर कब्जा हो जाने से परेशान किसान को भाजपा सरकार में नहीं मिला न्याय, मजबूरन करना पड़ा लखनऊ में विधानभवन के आगे आत्मदाह का प्रयास, दुखद! उपचार की व्यवस्था कर दोषियों के खिलाफ हो कड़ी कार्रवाई।

1 करोड़ खुराक खरीदने के आदेश दिएं: केंद्र

1 करोड़ खुराक खरीदने के आदेश दिएं: केंद्र
अकांशु उपाध्याय        
नई दिल्ली। केंद्र सरकार ने अहमदाबाद की कंपनी जाइडस कैडिला की तीन खुराक वाले टीके ‘जाइकोव-डी’ की एक करोड़ खुराक खरीदने के आदेश दिए हैं। इसके साथ ही यह टीका राष्ट्रीय कोरोना वायरस रोधी टीकाकरण अभियान में इस महीने शामिल हो जाएगा। आधिकारिक सूत्रों ने रविवार को यह जानकारी दी।
सूत्रों ने बताया कि समझा जाता है कि केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने देश में विकसित दुनिया के पहले डीएनए-आधारित कोविड-19 टीके को टीकाकरण कार्यक्रम में शामिल करने के लिए शुरुआती कदमों को हरी झंडी दिखा दी है। शुरुआत में इसे वयस्कों को लगाने में प्राथमिकता दी जाएगी। जाइकोव-डी पहला ऐसा टीका है जिसे भारत के औषधि नियामक ने 12 साल या उससे ज्यादा उम्र के लोगों के टीकाकरण के लिए मंजूरी दी है। एक आधिकारिक सूत्र ने बताया कि केंद्र जाइडस कैडिला को जाइकोव-डी टीके की एक करोड़ खुराक के लिए ऑर्डर दे चुका है, जिसकी कीमत कर को छोड़कर करीब 358 रुपये है।
इस कीमत में 93 रुपये की लागत वाले ‘जेट एप्लीकेटर’ का खर्च भी शामिल है। इसकी मदद से ही टीके की खुराक दी जाएगी। सूत्र ने बताया, ” सीमित उत्पादन क्षमता की वजह से शुरू में सिर्फ वयस्कों को ही यह टीका दिये जाने की संभावना है।”
भविष्य में अपने वाहनों के दाम तय करेगी मारुति
अकांशु उपाध्याय     
नई दिल्ली। देश की प्रमुख कार कंपनी मारुति सुजुकी इंडिया (एमएसआई) की जिंस कीमतों पर नजर है और इन्हीं के आधार पर वह भविष्य में अपने वाहनों के दाम तय करेगी। दूसरी तिमाही में जिंसों के दाम काफी ऊंचे हो चुके हैं और कंपनी ने इस वृद्धि का पूरा बोझ अभी उपभोक्ताओं पर नहीं डाला है। कंपनी के एक शीर्ष अधिकारी ने यह जानकारी दी।
मारुति सुजुकी इंडिया के वरिष्ठ कार्यकारी निदेशक (विपणन एवं बिक्री) शशांक श्रीवास्तव ने कहा, ”दूसरी तिमाही में शुद्ध बिक्री अनुपात में हमारी सामग्री की लागत 80.5 प्रतिशत के स्तर पर पहुंच गई है। यह काफी ऊंचा स्तर है।” कंपनी को उम्मीद है कि आगे जिंस कीमतों में कमी आएगी। कई जिंसों के दाम अपने अधिकतम स्तर पर है, इसलिए उनको नीचे आना चाहिए। मूल उपकरण विनिर्माताओं (ओईएम) के लिए सामग्री की लागत काफी महत्वपूर्ण होती है।
ओईएम की कुल लागत में सामान्य तौर पर सामग्री का हिस्सा 70 से 75 प्रतिशत होता है। यह पूछे जाने पर कि क्या कंपनी अपने वाहनों की कीमतों में बढ़ोतरी करेगी, विशेषरूप से नए साल के अवसर पर, श्रीवास्तव ने कहा, ”हम बड़ी सावधानी से इसकी निगरानी कर रहे हैं। हमने पूर्व में हुई बढ़ोतरी का बोझ भी उपभोक्ताओं पर नहीं डाला है।” उन्होंने कहा कि कंपनी ने सितंबर की शुरुआत में अपने वाहनों के दाम 1.9 प्रतिशत बढ़ाए हैं।
लेकिन भविष्य की कीमतें तय करने के लिए जिंस कीमतों की दिशा पर नजर रखने की जरूरत होगी।” उन्होंने कहा कि जिंसों के दाम पहली तिमाही में उच्चस्तर पर थे लेकिन मारुति सुजुकी जैसी ओईएम पर इसका प्रभाव एक तिमाही बाद दिखता है। उन्होंने कहा कि इसका असर मारुति सुजुकी पर दूसरी तिमाही में अधिक पड़ा है।
श्रीवास्तव ने कहा कि पिछले एक साल के दौरान जिंसों के दाम काफी तेजी से बढ़ रहे हैं। उन्होंने बताया कि इस्पात के दाम 38 रुपये प्रति किलोग्राम से 72 रुपये पर पहुंच गए थे। हालांकि, ये अब कुछ नीचे आए हैं। इसी तरह तांबा 5,200 डॉलर प्रति टन से 10,400 डॉलर प्रति टन हो गया है। उन्होंने कहा कि अन्य धातुओं के दाम भी पहले की तुलना में दो/तिहाई बढ़ चुके हैं।

संक्रमण के मामलों की संख्या-3,43,55,536 हुईं
अकांशु उपाध्याय     
नई दिल्ली। भारत में एक दिन में कोविड-19 के 10,853 नए मामले आने से संक्रमण के कुल मामलों की संख्या 3,43,55,536 पहुंच गयी। जबकि उपचाराधीन मरीजों की संख्या कम होकर 1,44,845 हो गयी जो 260 दिनों में सबसे कम है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के रविवार सुबह आठ बजे तक अद्यतन आंकड़ों के अनुसार, 526 और मरीजों के जान गंवाने से मृतकों की संख्या बढ़कर 4,60,791 पर पहुंच गयी है। कोरोना वायरस के रोज आने वाले मामले लगातार 30वें दिन 20,000 से कम और लगातार 133वें दिन 50,000 से कम हैं।
मंत्रालय ने बताया कि उपचाराधीन मरीजों की संख्या कम होकर 1,44,845 हो गयी है जो संक्रमण के कुल मामलों का 0.42 प्रतिशत है और पिछले साल मार्च के बाद से सबसे कम है जबकि कोविड-19 से स्वस्थ होने वाले लोगों की राष्ट्रीय दर 98.24 प्रतिशत है। पिछले 24 घंटों में कोविड-19 के उपचाराधीन मरीजों की संख्या में 2,105 मामलों की कमी दर्ज की गयी। संक्रमण की दैनिक दर 1.18 प्रतिशत दर्ज की गयी जो पिछले 34 दिनों से दो प्रतिशत से कम है।
साप्ताहिक संक्रमण दर 1.28 प्रतिशत दर्ज की गयी जो पिछले 44 दिनों से दो प्रतिशत से कम है। आंकड़ों के मुताबिक, इस बीमारी से उबरने वाले लोगों की संख्या बढ़कर 3,37,49,900 हो गयी है जबकि मृत्यु दर 1.34 प्रतिशत है। अभी तक देशव्यापी कोविड-19 रोधी टीकाकरण अभियान के तहत 108.21 करोड़ खुराकें दी जा चुकी है।
देश में पिछले साल सात अगस्त को संक्रमितों की संख्या 20 लाख, 23 अगस्त को 30 लाख और पांच सितंबर को 40 लाख से अधिक हो गई थी। वहीं, संक्रमण के कुल मामले 16 सितंबर को 50 लाख, 28 सितंबर को 60 लाख, 11 अक्टूबर को 70 लाख, 29 अक्टूबर को 80 लाख और 20 नवंबर को 90 लाख के पार चले गए थे। देश में 19 दिसंबर को ये मामले एक करोड़ के पार, इस साल चार मई को दो करोड़ के पार और 23 जून को तीन करोड़ के पार चले गए थे।

उड़ानों की संख्या बढ़ाने की मंजूरी देगी सरकार
अकांशु उपाध्याय      
नई दिल्ली। विमानन कंपनी एयर फ्रांस-केएलएम की भारतीय सेवाएं ‘एयर बबल’ पाबंदियों के कारण अभी सीमित हैं लेकिन एयरलाइन को उम्मीद है कि भारत सरकार बढ़ती मांग को पूरा करने के लिए उसकी उड़ानों की संख्या बढ़ाने की मंजूरी देगी। विमानन कंपनी के एक वरिष्ठ अधिकारी ने यह बात कही।
‘एयर बबल’ दो देशों के बीच उड़ान सेवा को फिर से शुरू करने की अस्थायी व्यवस्था है। इसके तहत हवाई अड्डे पर और यात्रा के दौरान कोरोना वायरस संबंधी नियमों का पालन करना अनिवार्य है। भारत ने जुलाई 2020 के बाद से फ्रांस और नीदरलैंड समेत तकरीबन 28 देशों के साथ ‘एयर बबल’ के तहत यात्री पाबंदियों के साथ सीमित विशेष अंतरराष्ट्रीय उड़ानों को अनुमति दी है। भारत में पिछले साल 23 मार्च के बाद से ही निर्धारित अंतरराष्ट्रीय उड़ानें निलंबित हैं।
एयर फ्रांस-केएलएम के महाप्रबंधक (भारतीय उप महाद्वीप) जीन-नोएल रॉल्ट ने एक साक्षात्कार में ‘पीटीआई-भाषा’ से कहा कि कोविड-19 महामारी से पहले एयरलाइन तीन भारतीय शहरों बेंगलुरु, दिल्ली और मुंबई से पेरिस और एम्सटर्डम तक 38 साप्ताहिक उड़ानों का संचालन करती थी। वर्तमान में सप्ताह में इसकी केवल 17 उड़ानें संचालित हो रही हैं। यह पूछने पर कि क्या भारतीय उड़ानों के लिए मांग बढ़ रही है, इस पर रॉल्ट ने कहा कि भारत का वीएफआर (देश आने वाले दोस्त और रिश्तेदार) बाजार बहुत मजबूत है। मेरी राय में यह मांग बढ़ने के प्रमुख कारणों में से एक है।
हमें उम्मीद है कि सीमाएं खुलने के साथ ही हमें बढ़ती मांग को पूरा करने के लिए अपनी उड़ानों की संख्या बढ़ाने की अनुमति दी जाएगी। उन्होंने कहा कि हम भारत में फ्रांस दूतावास और नीदरलैंड दूतावास के साथ संबंधित प्राधिकारियों से बातचीत करते रहेंगे। अपने दूतावासों के साथ मिलकर हम भारत से उड़ानों की संख्या बढ़ाने के लिए भारतीय प्राधिकारियों के साथ अवसरों की तलाश करते रहेंगे। नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने सितंबर में कहा था कि केंद्र को यूरोप और दक्षिण अमेरिका जैसे स्थानों पर भारतीय एयरलाइनों की लंबी दूरी की अंतरराष्ट्रीय उड़ानों को बढ़ाने के लिए कुछ व्यवस्था बनाने पर विचार करना होगा।

उप-प्रबंध निदेशकों की नियुक्ति की प्रक्रिया शुरू
अकांशु उपाध्याय     
नई दिल्ली। वित्त मंत्रालय जल्द नवगठित विकास वित्त संस्थान राष्ट्रीय अवसंरचना वित्तपोषण एवं विकास बैंक (एनएबीएफआईडी) के प्रबंध निदेशक और उप-प्रबंध निदेशकों की नियुक्ति की प्रक्रिया शुरू करेगा। पिछले महीने सरकार ने दिग्गज बैंकर के वी कामत को इस 20,000 करोड़ रुपये के विकास वित्त संस्थान का चेयरपर्सन नियुक्त किया है। यह संस्थान कोष की कमी से जूझ रहे बुनियादी ढांचा क्षेत्र में निवेश की जरूरतों को पूरा करने में मदद करेगा। सूत्रों ने बताया कि वित्त मंत्रालय जल्द बैंक बोर्ड ब्यूरो (बीबीबी) को एनएबीएफआईडी के प्रबंध निदेशक और उप-प्रबंध निदेशकों की नियुक्ति करने के बारे में सूचित करेगा। ब्यूरो इसके लिए विज्ञापन निकालेगा और चयन की प्रक्रिया शुरू करेगा। बीबीबी सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों और वित्तीय संस्थानों के लिए शीर्ष अधिकारियों की खोज करता है। बैंक के प्रबंध निदेशक अधिकतम 65 साल की उम्र तथा उप-प्रबंध निदेशक 62 साल की उम्र तक के लिए नियुक्त किए जाएंगे।
एनएबीएफआईडी कानून, 2021 के तहत संस्थान में एक प्रबंध निदेशक और तीन उप-प्रबंध निदेशक हो सकते हैं। सरकार ने इसमें 20,000 करोड़ रुपये की इक्विटी पूंजी के ऊंपर 5,000 करोड़ रुपये का अनुदान देने की प्रतिबद्धता जताई है। सरकार पहले वित्त वर्ष के अंत तक अनुदान देगी। सरकार बहुपक्षीय संस्थानों, सॉवरेन संपदा कोषों तथा अन्य विदेशी कोषों से कर्ज के लिए 0.1 प्रतिशत की रियायती दर पर गारंटी भी देगी। विकास वित्त संस्थान (डीएफआई) की स्थापना एक सांविधिक निकाय के रूप में की गई है। यह लंबी अवधि, निचले मार्जिन तथा बुनियादी ढांचा वित्तपोषण की जोखिम वाली प्रकृति से होने वाली विफलता के समाधान में मदद करेगा।

जनता की समस्याओं की जनसुनवाई की: एसपी

जनता की समस्याओं की जनसुनवाई की: एसपी  आम जनता की समस्याओं को एसपी ने सुना कौशाम्बी। लोकसभा चुनाव की व्यस्तता के बाद भी आम जनता की समस्याओं ...