रविवार, 7 नवंबर 2021

मशहूर बाघिन ने दो शावकों को दिया जन्म

मशहूर बाघिन ने दो शावकों को दिया जन्म 

मनोज सिंह ठाकुर     भोपाल। सागर और आसपास के जिलों में फैले मध्य प्रदेश के नौरादेही अभयारण्य में ‘राधा’ नाम से मशहूर बाघिन ने दो शावकों को जन्म दिया है। इन्हें घने जंगल में आराम करते देखा गया है। इसी के साथ इस अभयारण्य में बाघों की संख्या बढ़कर सात हो गई है। डिवीजनल वन अधिकारी सुधांशु यादव ने बताया, ‘राधा’ नाम से मशहूर बाघिन एन-1 ने दूसरी बार में दो शावकों को जन्म दिया है।

इस बाघिन को घने जंगल में चंदा हथिनी की सहायता से अपने दो नन्हें शावकों के साथ शुक्रवार को आराम करते देखा गया। मादा बाघिन और दोनों शावक स्वस्थ हैं। उन्होंने कहा कि इससे पहले वर्ष 2020 में वह पहली बार तीन शावकों को जन्म दे चुकी है। यादव ने कहा कि कान्हा बाघ अभयारण्य से बाघिन राधा और बांधवगढ़ बाघ अभयारण्य से बाघ कान्हा को लाकर वर्ष 2018 में नौरादेही में बसाया गया था। इन दो शावकों के साथ नौरादेही बाघ अभयारण्य में बाघों की संख्या बढ़कर सात हो गई है।


ट्रक ने ऑटोरिक्शा में मारीं टक्कर, मां-बेटी की मौंत
राणा ओबराय     सोनीपत। जिले में कथूरा गांव के नजदीक गोहाना-महम रोड पर एक ट्रक ने ऑटोरिक्शा में टक्कर मार दी। जिससे उसमें सवार मां-बेटी की मौत हो गई। जबकि तीन बच्चों समेत पांच लोग घायल हो गए। हादसे को अंजाम देने के बाद ट्रक चालक वाहन सहित फरार हो गया। 
हिसार शहर के आदर्श नगर निवासी एवं पीड़ित विष्णु ने बताया कि वह ऑटो चलाता है और शनिवार को भैया दूज पर पत्नी सरिता (28) को सोनीपत स्थित उसके मायके लेकर जा रहा था। उनके साथ उनकी ढाई साल की बेटी हर्षिका भी ऑटो में सवार थी। बीच रास्ते में गांव मोखरा से विष्णु ने अपनी साली पूनम व उसके तीन बच्चों को भी साथ ले लिया। उन्होंने बताया कि शनिवार शाम करीब सात बजे वे गोहाना-महम रोड स्थित गांव कथूरा के निकट पहुंचे तो ट्रक ने उनके ऑटोरिक्शा में टक्कर मार दी।

पाकिस्तान की गोलाबारी में मछुवारा घायल हुआ

द्वारका। गुजरात सहित महाराष्ट् के कुछ मछुवारो के साथ जलपरी नाम की नौका पर सवार महाराष्ट् के एक मछुवारे को पाकिस्तान सुरक्षा बलों द्वारा गोली मारे जाने की जानकारी आ रही है। बताया जा रहा है, कि पाकिस्तान की इस गोलाबारी में एक अन्य मछुवारा घायल भी हो गया है। पुलिस ने मामले मे एफआईआर दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। घटना उस समय घटी जब जलपरी नाव पर सवार होकर मछली पकडने के लिए महाराष्ट निवासी 32 वर्षीय श्रीधर रमेश छाबरे तथा अन्य मछवारे विगत 25 अक्टूबर को ओखा से निकले थे। बताया जा रहा है। नाव में 5 गुजरात तथा दो महाराष्ट् के मछवारे थे। मछली पकडने के दौरान ही पाकिस्तान सीमा के पास पहुचे जलपरी पर सवाल मछुवारो पर पाकिस्तानी सुरक्षा बलो ने गोली चला दी। जिसमेे छाबरे की मौत हो गयी और एक अन्य मछवारा घायल हो गया। द्वारका के पुलिस अधीक्षक सुनील जोशी के अनुसार छाबरे पीएमएसए की गोली बारी मे मारा गया है और एक अन्य को भी चोट आयी है। नाव रविवार को ओखा तट पर आयी जिसमे छाबरे की लाश मिली है। मामले में प्राथमिकी दर्ज की गयी है, जांच की जा रही है।


पैराडाइज पर जनसभा को संबोधित करेंगे सीएम 

हरिओम उपाध्याय      सहारनपुर। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 10 नवंबर को देबवंद में सहारनपुर-मुजफ्फरनगर स्टेट हाईवे पर स्थित सिल्वर पैराडाइज पर जनसभा को संबोधित करेंगे और सभास्थल से ही देवबंद के रेलवे रोड स्थित राजकीय पायलट वर्कशाप के दो हजार वर्ग मीटर क्षेत्रफल में बनाए जाने वाले एटीएस कमांडो सैंटर का शिलान्यास करेंगे। देवबंद नगर की संवेदनशीलता को देखते हुए सुरक्षा व्यवस्था के अभूतपूर्व प्रबंध किए जाएंगे। योगी आदित्यनाथ पहली बार दारूल उलूम देवबंद की जमीन पर कदम रखेंगे। योगी आदित्यनाथ अनेक बार सहारनपुर जिले में आ चुके है। योगी आदित्यनाथ की मां शांकुबरी देवी शक्तिपीठ में गहरी आस्था है। लोकसभा चुनाव 2019 का आगाज उन्होंने शाकुंबर देवी स्थित देवी के दर्शन और पूजा-अर्चना करने के बाद किया था। देवबंद में देवीकुंड के विशाल सरोवर के किनारे मां श्री त्रिपुर बाला सुंदरी का ऐतिहासिक एवं प्राचीन मंदिर है। महाभारतकालीन इस मंदिर का अतीत मे जीणोद्धार मराठा राजाओं द्वारा किया गया था। इस मंदिर की विशेषता यह है कि छुआछूत के जमाने में भी चमारो को इस मंदिर में प्रवेश और पूजा का अधिकार और सम्मान प्राप्त था। राजपूतों के सबसे बडे गांव के प्रमुख भाजपा किसान नेता ठाकुर अनिल सिंह पुंडीर एवं अन्य प्रमुख भाजपा नेताओं सहकारी बैंक के डिस्ट्रिक चेयरमैन राजपाल चैधरी, वरिष्ठ भाजपा नेता विनोद कुमार गुप्ता, भाजपा जिलाध्यक्ष डा. महेंद्र सैनी समेत देवबंद के हिंदुओं की इच्छा और आकांक्षा है कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ देवबंद आगमन के अवसर पर मां त्रिपुर बाला सुंदरी देवी का आशीर्वाद भी ग्रहण करे और उनके नाम पर देवबंद में किसी नए संस्थान की घोषणा करे।

देवबंद विधानसभा क्षेत्र को लोग आज भी ठाकुर फूल सिंह के नाम से याद करते है। जिन्होंने अपने मंत्री काल में देवबंद क्षेत्र को अनेक उपलब्धियों से नवाजा लेकिन दुख की बात यह है कि पश्मिची उत्तर प्रदेश में राजपूत बहुल इस देवबंद क्षेत्र को बाद के जनप्रतिनिधियों ने भुला दिया। वे मात्र विधायक रहे लेकिन किसी ने भी ठाकुर फूल सिंह का अनुसरण नहीं किया। देवबंद क्षेत्रवासी प्रदेश के सबसे बडे मुखिया से यह भी अपेक्षा रखते है कि वे इस बार इस क्षेत्र को ऐसा विधायक देने का काम करे जो ठाकुर फूल सिंह की तरह देवबंद को पश्चिमी उत्तर प्रदेश में उसकी प्रसिद्धि के अनुसार उसका विकास करा सके।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Thank you, for a message universal express.

पायलट ने फ्लाइट अटेंडेंट को प्रपोज किया

पायलट ने फ्लाइट अटेंडेंट को प्रपोज किया  अखिलेश पांडेय  वारसॉ। अक्सर लोग अपने प्यार का इजहार किसी खास जगह पर करने का सोचते हैं। ताकि वो पल ज...