शुक्रवार, 5 नवंबर 2021

एक दीया 'काव्य'

एक दीया    'काव्य'    

बिन बाती और तेल के,प्रियतम मैंने दिल तुझें दिया। एक दीया। रहा की रात का,

नई नवेली दुल्हन की सुहागरात का।

पूरे बरस जो नहीं बोला, उस पपीहे की बात का। आज मन में उस बात का, अजर-उजर मेरे मन की बात का, जो जल गया है पटाखों के बारूद में, उस प्रदूषण और इस संविधान का। क्या बताऊं दोस्तों, महंगाई के इस दौर में,  बेरूखे मन में खाया उस पान का,गला भी दुखने लगा हैं सांस लेने में, जो बीमार हैं फेफडों केउनका इलाज होगा किस दुकान से।वो बत्तमीज लड़की मुझे आज तक मिलीं नहीं। जिसे मैं धीरें से कह सकूं, 'आई लव यू' आराम से।अजीब दोस्ती हैं, दोस्तों मेरीं, तुम्हारे इस मुकाम से।सही मानो तो गफलत हैं, इसी लिए वो दूर हैं, अब तक मेरीं जुबान से।

कृति- चंद्रमौलेश्वर शिवांशु 'निर्भयपुत्र'

खेल: टी-20 विश्वकप का सबसे बड़ा स्कोर बना

मोहम्मद रियाज       दुबई। भारत का नियंत्रण किस्मत पर तो नहीं है। लेकिन अगले दो मुक़ाबलों में उन्हें बड़ी जीत की ओर जरूर जाना होगा। ताकि उनका नेट रन रेट और भी बेहतर हो सके। स्कॉटलैंड अब क्वालीफ़ाई तो नहीं कर सकता।लेकिन वह इस बड़ी और चहेती टीम को टक्कर देते हुए सुर्ख़ियां बटोरने और सभी की नज़रों में आना चाहेगा।बुधवार को भी स्कॉटलैंड ने न्यूज़ीलैंड के ख़िलाफ़ प्रभावशाली प्रदर्शन किया था और मैच को बेहद क़रीब ले गए थे, जहां उन्हें सिर्फ़ 16 रन से हार मिली थी। अगर कोई एक बड़ी साझेदारी हो गई होती, या डेथ ओवर्स में एक और अच्छा ओवर हो जाता, तो फिर ये टीम आज करोड़ों भारतीयों की चहेती बन जाती। लेकिन अगर अब भारत के ख़िलाफ़ भी वह वैसा ही प्रदर्शन करे तो फिर टीम इंडिया के लिए मुश्किल हो सकती है।

अफ़ग़ानिस्तान के ख़िलाफ़ भारतीय बल्लेबाज़ों ने एक साथ कमाल का प्रदर्शन किया और पूरी पारी में लगातार आक्रामक रुख़ अख़्तियार किया था, जिस चीज़ की दरकार उनसे पहले दो मैचों में थी और तब वह कर नहीं पाए थे। स्कॉटलैंड के ख़िलाफ़ भारत की नज़र बल्लेबाज़ी के साथ-साथ गेंदबाज़ी में और पैनापन हासिल करने पर होगी।

हार्दिक पांड्या का भविष्य इस बात पर निर्भर है कि वह लगातार गेंदबाज़ी कर सकते हैं या नहीं, फिर चाहे वह निचले क्रम में बल्लेबाज़ी में कितनी भी गहराई क्यों न देते हों। अफ़ग़ानिस्तान के ख़िलाफ़ उन्होंने गेंदबाज़ी तो की लेकिन वह लय में नहीं दिखे और उनके दो ओवर महंगे रहे। लेकिन बल्ले से जिस तरह उन्होंने 13 गेंदों पर 35 रनों की नाबाद पारी खेली, उसके दम पर भारत ने टी-20 विश्वकप 2021 का सबसे बड़ा स्कोर भी बना डाला। क्या गेंद से भी वह जल्द ही ऐसा करिश्मा कर पाएंगे?


भैया दूज का पर्व, भाई-बहन के प्यार का प्रतीक
अकांशु उपाध्याय 
नई दिल्ली। भैया दूज का पर्व भाई-बहन के प्यार का प्रतीक है। इस त्योहार को भाई टीका, यम द्वितीया आदि नामों से भी जाना जाता है। ये पर्व कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की द्वितीया तिथि को मनाया जाता है। इस दिन बहनें अपने भाइयों को तिलक लगाकर उनकी लंबी उम्र और सुखी जीवन की कामना करती हैं। मान्यता है कि इस दिन मृत्यु के देवता यम अपनी बहन यमुना के बुलावे पर उनके घर भोजन के लिए आये थे। इस बार भैया दूज 6 नवंबर को मनाई जाएगी।
भैया दूज पूजा के लिए एक थाली तैयार की जाती हैं।जिसमें रोली, फल, फूल, सुपारी, चंदन और मिठाई रखी जाती है। फिर चावल के मिश्रण से एक चौक तैयार किया जाता है। चावन से बने इस चौक पर भाई को बैठाया जाता है। फिर शुभ मुहूर्त में बहन भाई को तिलक लगाती हैं। तिलक लगाने के बाद भाई को गोला, पान, बताशे, फूल, काले चने और सुपारी दी जाती है। फिर भाई की आरती उतारी जाती है और भाई अपनी बहनों को गिफ्ट भेंट करते हैं।
मान्यताओं अनुसार इस दिन मृत्यु के देवता यमराज अपनी बहन यमुना के अनेकों बार बुलाने के बाद उनके घर गए थे। यमुना ने यमराज को भोजन कराया और तिलक कर उनके खुशहाल जीवन की प्रार्थना की। प्रसन्न होकर यमराज ने बहन यमुना से वर मांगने को कहा। यमुना ने कहा आप हर साल इस दिन मेरे घर आया करो और इस दिन जो बहन अपने भाई का तिलक करेगी। उसे आपका भय नहीं रहेगा। यमराज ने यमुना को आशीष प्रदान किया। कहते हैं इसी दिन से भैया दूज पर्व की शुरुआत हुई।

सार्वजनिक सूचनाएं एवं विज्ञापन

सार्वजनिक सूचनाएं एवं विज्ञापन

प्राधिकृत प्रकाशन विवरण

प्राधिकृत प्रकाशन विवरण 

1. अंक-17 (वर्ष-05)
2. शुक्रवार, नवंबर 6, 2021
3. शक-1984, मार्गशीर्ष, कृष्ण-पक्ष, तिथि- पूर्णिमा, विक्रमी सवंत-2078।
4. सूर्योदय प्रातः 06:30, सूर्यास्त 05:48।
5. न्‍यूनतम तापमान -14 डी.सै., अधिकतम-28+ डी.सै.। 
6.समाचार-पत्र में प्रकाशित समाचारों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है। सभी विवादों का न्‍याय क्षेत्र, गाजियाबाद न्यायालय होगा। सभी पद अवैतनिक है।
7.स्वामी, प्रकाशक, संपादक शिवाशुं व राधेश्याम के द्वारा (डिजीटल सस्‍ंकरण) प्रकाशित। प्रकाशित समाचार, विज्ञापन एवं लेखोंं से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं हैं। पीआरबी एक्ट के अंतर्गत उत्तरदायी।
8.संपादकीय कार्यालय- 263 सरस्वती विहार, लोनी, गाजियाबाद उ.प्र.-201102।
9.संपर्क एवं व्यावसायिक कार्यालय-डी-60,100 फुटा रोड बलराम नगर, लोनी,गाजियाबाद उ.प्र.-20110
http://www.universalexpress.page/
email:universalexpress.editor@gmail.com
संपर्क सूत्र :- +919350302745  
                     (सर्वाधिकार सुरक्षित)

बुधवार, 3 नवंबर 2021

पटाखों के मामलें में आरोपी को गिरफ्तार किया

पटाखों के मामलें में आरोपी को गिरफ्तार किया
गोपीचंद        
बागपत। बालैनी क्षेत्र के बुढ़सैनी गाँव में शनिवार की रात पकड़े गए लाखो रुपये के पटाखों के मामले में पुलिस ने 1 आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। फरार 2 आरोपियों की तलाश में पुलिस लगी हुई है।
शनिवार की रात सीओ युवराज सिंह और बालैनी पुलिस ने बुढ़सैनी गाँव मे छापा मारकर एक घर मे रखे लाखो रुपये कीमत के 13 कुंटल पटाखे पकड़े थे और मकान मालिक को गिरफ्तार कर लिया था। रविवार को पुलिस ने कार्यवाही करते हुए मकान मालिक राहुल पुत्र जगदीश को जेल भेज दिया। और फरार दो आरोपियों रियासत और जयप्रकाश की तलाश में पुलिस लगी हुई है। एसओ रामनिवास ने बताया कि फरार आरोपियों की तलाश की जा रही है। क्षेत्र में कही भी अवैध रूप से पटाखों का कारोबार नही होने दिया जाएगा।
साक्षरता व जागरूकता के लिए किया आयोजन
गोपीचंद        
बागपत। जिला बागपत, बड़ौत नगर में दीपावली के अवसर दीपोत्सव मेले में ऑल इंडिया सैनी सेवा समाज से सम्बन्धता व संरक्षण प्राप्त कल्याण भारती सेवा संस्थान के द्वारा भारत अम्रत महोत्सव कार्यक्रम के चलते मेले में कैम्प लगाकर विधिक साक्षरता व जागरूकता के लिए किया आयोजन। कैम्प में संस्थान की और से क्योर फाउंडेशन शास्त्री नगर मेरठ द्वारा निर्मित होम्योपैथिक इम्युनिटी बूस्टर का धर्मार्थ सेवा में बड़ौत नगर के वरिष्ठ नागरिक संगठन के पदाधिकारियों और आमजन के उत्तम स्वास्थ्य हेतु किया निशुल्क वितरण। 

वृद्धजनों के बीच मिठाई का वितरण किया गया
विजय कुमार      
कौशांबी। जनपद मुख्यालय के ओसा स्थित वृद्ध जनआश्रम में महिला उत्थान एवं जागृति संस्थान की तरफ से वृद्धजनों के बीच फल और मिठाई का वितरण किया गया है। 
वृद्धजन आश्रम में फल और मिठाई का वितरण करने के बाद टीम के सदस्य महामाया विद्यालय के आसपास की गरीब बस्तियों में पहुंचे और घर-घर उन्होंने मिठाई फल का वितरण किया है। इस मौके पर अंजना मिश्रा, निधि त्रिपाठी, अलका त्रिपाठी, निशा नीलम यादव सहित तमाम लोग मौजूद रहे।

पहाड़ी क्षेत्रों में ठंड का असर दिखने लगा

पहाड़ी क्षेत्रों में ठंड का असर दिखने लगा

दुष्यंत टीकम     रायपुर। छत्तीसगढ़ में अब पारा गिरने लगा है। पहाड़ी क्षेत्रों में ठंड का असर दिखने लगा है। संभावना जताई जा रही है कि दिवाली के बाद प्रदेश में कड़ाके के ठंड पड़ सकती है। आपको बता दें कि मौसम विभाग ने 6 नवंबर तक बारिश के आसार जताया है। आज भी राजधानी रायपुर में बादल छाए रहे हैं। आउटर में कोहरा छाया रहा है। वहीं लोगों को गुलाबी ठंड का एहसास हो रहा है। प्रदेश के एक दो स्थानों में हल्की बूंदाबादी के आसार है। वहीं दीपावली त्यौहार के बाद प्रदेश में तापमान में अच्छी-खासी गिरावट होगी।

संयुक्त संचालक कोष व लेखा को नोटिस जारी 

दुष्यंत टीकम     बिलासपुर। पुलिस सहायक निरीक्षक को आदेश के बावजूद नया पे ग्रेड नहीं देने पर दायर अवमानना याचिका पर हाईकोर्ट ने जगदलपुर के संयुक्त संचालक कोष व लेखा को नोटिस जारी कर जवाब दाखिल करने कहा है। याचिकाकर्ता एएसआई गोमा मिश्रा दंतेवाड़ा एसपी कार्यालय मे पदस्थ हैं।

कि 2019 में उन्हें 4200 रुपये पे ग्रेड के अनुसार वेतन दिया जाना था लेकिन 2800 रुपये के पे ग्रेड पर दिया जा रहा है। जिले में पदस्थ उनके समतुल्य अन्य पुलिस अधिकारियों को 4200 रुपये के स्केल पर ही वेतन दिया जा रहा है लेकिन उसके साथ भेदभाव किया गया है। हाईकोर्ट ने प्रकरण की सुनवाई के बाद पुलिस अधीक्षक को आदेश दिया कि उसके प्रकरण का 60 दिन के भीतर निराकरण करे।

इस पर संयुक्त संचालक ने नियमों का हवाला देते हुए नया वेतनमान देने से इंकार कर दिया। इसके बाद हाईकोर्ट में अवमानना याचिका दायर की गई।

हवाई क्षेत्र के इस्तेमाल की मंजूरी देने से इनकार  

श्रीनगर। पाकिस्तान ने मंगलवार को ‘गो फर्स्ट’ की श्रीनगर-शारजाह उड़ान के लिए अपने हवाई क्षेत्र का इस्तेमाल करने की मंजूरी देने से इनकार कर दिया। इस उड़ान का उद्घाटन केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने पिछले महीने घाटी की अपनी यात्रा के दौरान किया था। सरकारी अधिकारियों ने बुधवार को कहा कि पाकिस्तान के इस इनकार के कारण उड़ान को एक लंबा रास्ता तय करना पड़ा और संयुक्त अरब अमीरात में अपने गंतव्य तक पहुंचने के लिए गुजरात से होकर गुजरना पड़ा।

‘गो फर्स्ट’, जिसे पहले गोएयर के नाम से जाना जाता था, ने 23 अक्टूबर से श्रीनगर और शारजाह के बीच सीधी उड़ानों की शुरुआत की थी। अधिकारियों के मुताबिक, 31 अक्टूबर तक गोएयर की श्रीनगर-शारजाह उड़ान पाकिस्तान के हवाई क्षेत्र से गुजर रही थी। उन्होंने कहा कि हालांकि, पाकिस्तान ने मंगलवार को उड़ान को अपने हवाई क्षेत्र से गुजरने की अनुमति नहीं दी, और इसलिए इस उड़ान को एक लंबा रास्ता तय करना पड़ा और गुजरात से होकर जाना पड़ा।

शिकायत के मामले में गूगल से जांच करने को कहा 

अकांशु उपाध्याय     नई दिल्ली। दिल्ली उच्च न्यायालय ने वेब यातायात को एक अन्य वेबसाइट पर भेजे जाने की शिकायत के मामले में गूगल से जांच करने को कहा है। अदालत ने कहा कि विज्ञापन ‘बोलने की आजादी’ का हिस्सा है। लेकिन यह किसी कंपनी स्वामी के ट्रेडमार्क के मूल्य पर नहीं किया जा सकता और यह भ्रामक इश्तहार के समान है। उच्च न्यायालय ने कहा कि विज्ञापन के माध्यम से राजस्व अर्जित करने वाली गूगल उसके विज्ञापनदाताओं की त्रुटियों के लिए उतनी ही जिम्मेदार है। जो अपने फायदे के लिए ट्रेडमार्क स्वामी की साख को भुना रहे हैं।

अदालत ने कहा कि गूगल की नीति के अनुसार वे कीवर्ड के रूप में ट्रेडमार्क के उपयोग की जांच करते हैं। लेकिन यह केवल यूरोपीय संघ तक सीमित है और भारत में इसका पालन नहीं किया जाता। उच्च न्यायालय ने गूगल इंडिया लिमिटेड और गूगल एलएलसी को वादी अग्रवाल पैकर्स एंड मूवर्स लिमिटेड की किसी भी शिकायत की जांच करने का निर्देश दिया। कंपनी ने आरोप लगाया है कि कीवर्ड के रूप में उनके ट्रेडमार्क का इस्तेमाल किया जा रहा है। जिससे वादी की वेबसाइट से विज्ञापनदाता की वेबसाइट पर ले जाया जाता है। न्यायमूर्ति वी कामेश्वर राव ने 137 पन्नों के आदेश में कहा, ”इस बारे में कोई विवाद नहीं हो सकता कि विज्ञापन बोलने की स्वतंत्रता का हिस्सा हैं। लेकिन निश्चित रूप से बोलने की आजादी किसी ट्रेडमार्क स्वामी के ट्रेडमार्क की कीमत पर नहीं हो सकती और यह भ्रामक विज्ञापन के समान है।”


कांग्रेसी नेताओं के ऐलनाबाद सीट को हराया

राणा ओबराय       चंडीगढ़। कांग्रेस गुटबाजी ऐलनाबाद विधानसभा उपचुनाव में देखने को साफ मिली। शैलजा गुट के छोड़ किसी भी बड़े कांग्रेस नेता ने कांग्रेस प्रत्याशी को जिताने के लिए कोई मेहनत नही करी, या यें कहे, कि कांग्रेसी नेताओं के अहम ने ही ऐलनाबाद सीट को हरा दिया। यदि कांग्रेस मिलकर चुनाव लड़ती तो भविष्य में होने वाले चुनाव के परिणाम कुछ औऱ ही होते। इसी गुटबाजी के बीच ऐलनाबाद उप चुनाव की हार कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष कुमारी सैलजा के लिए बहुत बड़ा झटका है। क्योंकि कांग्रेस प्रत्याशी पवन बेनीवाल को सैलजा ने ही पार्टी जॉइन करवाकर टिकट दिलवाया था। अब उनके लिए चिंतन का समय है कि वह इन परिस्थितियों में कैसे पार्टी को मजबूत करेंगी। 
बरौदा उप चुनाव में भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने अपना शो दिखाया और पार्टी की झोली में सीट डाल दी। ऐसा ही कुछ सैलजा यहां करना चहती थीं। लेकिन वह इसमें चूक गईं। सिरसा कुमारी सैलजा का अपने क्षेत्र है। सिरसा संसदीय सीट के प्रभुवाला उनका पैतृक गांव है। इस संसदीय सीट से वह सांसद रही हैं। सैलजा के पिता स्व. दलबीर केंद्रीय मंत्री भी रहे हैं। वह यहां से 1957 और 62 में जीतने के बाद उप सिचांई मंत्री रहे। 70 से 73 तक केंद्रीय पेट्रोलियम राज्यमंत्री बने। 1983 से 84 में कोयला मंत्री भी रहे। पार्टी संगठन में भी उन्होंने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। हरियाणा कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष और कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव भी रहे। कुमारी सैलजा यहां से सांसद रही हैं। सैलजा 1991 और 1996 में यहां जीत चुकी हैं। वह भी केंद्र में नरसिम्हा राव सरकार में राज्य मंत्री रहीं। 2004 में उन्होंने यहां से जीत हासिल की थी। उस समय भी उन्हें केंद्र में मंत्री पद मिला। बाद में कुमारी सैलजा 2009 में अंबाला संसदीय सीट से चुनाव लड़कर केंद्रीय मंत्री बनीं। कांग्रेस की सबसे बड़ी कमाजोरी रही कि उसका अपना संगठन ही नहीं है। दोनों सीनियर नेताओं में कोई तालमेल नहीं है। सेलजा की संगठन पर कोई पकड़ नहीं है। जिनकी संगठन पर पकड़ है। उनके साथ सैलजा तालमेल नहीं बैठा पा रही हैं। इसलिए अहम की लड़ाई में कांग्रेस का बंटाधार हो रहा है। राजनीतिक विश्लेषक वीरेंद्र सिंह का मानना है कि पंजाब की तरह हरियाणा में भी केंद्रीय नेतृत्व को कठोर और ठोस निर्णय लेना पड़ेगा। अन्यथा कांग्रेस के लिए आने वाले दिन संकटभरे हो सकते हैं। दयाल सिंह कॉलेज के पूर्व प्रिंसिपल और हरियाणा की राजनीतिक के अच्छे जानकार डॉ. रामजी लाल ने कहा कि कांग्रेस ने जिस तरह से ऐन मौके पर उम्मीदवर बदला, यह उनकी पहली हार थी। भाजपा से आए पवन बेनीवाल को टिकट देकर अपने कार्यकर्ताओं को निराश किया। इससे कहीं न कहीं भरत बेनीवाल का मनोबल टूटा। साथ ही कांग्रेस कार्यकर्ताओं में भी अच्छा संदेश नहीं गया। 
पूरे चुनाव में कांग्रेस कार्यकर्ता निष्क्रिय रहे। इसलिए कांग्रेस अब इस स्थिति में है। बहरहाल कांग्रेस को अब चिंतन और मनन करने की जरूरत है। क्योंकि कांग्रेस न तो किसान आंदोलन को भुना पाई, न महंगाई को न ही लोगों के गुस्से को। यह पूरी तरह से कांग्रेस की विफलता है। और इसके लिए कुमारी सैलजा की भूमिका पर सवाल उठ रहे हैं। हालांकि जिम्मेदारी से भूपेंद्र हुड्डा भी मुक्त नहीं हो सके। क्योंकि वह न सिर्फ विपक्ष के नेता है। बल्कि खुद को जाट नेता के तौर पर स्थापित करते भी नजर आते हैं। ऐसी स्थिति में ऐलनाबाद सीट पर उनकी जातिगत पकड़ में कोई मजबूती नहीं दिखी।

नाबालिग से बलात्कार, मृत्यु दण्ड की सजा

नाबालिग से बलात्कार, मृत्यु दण्ड की सजा 
हरिओम उपाध्याय        
बहराइच। उत्तर प्रदेश में बहराइच की एक अदालत ने नाबालिग से बलात्कार व हत्या के मामले में मुख्य आरोपी को मृत्यु दण्ड की सजा सुनाई है जबकि उसके साथी को 20 वर्ष के कारावास की सजा से दण्डित किया। साथ ही मुख्य आरोपी पर 40 हजार व सहअभियुक्त पर 10 हजार का अर्थदण्ड भी लगाया है।
जिला शासकीय अधिवक्ता पाक्सो एक्ट संत प्रताप सिंह ने बुधवार को बताया कि 10 अप्रैल को बौण्डी थाना क्षेत्र के रेहुआ खास मे परचून की दुकान बंद कराकर घर भेजने के बहाने घरेलू ट्रैक्टर चालक फूल चन्द्र कनौजिया ने 12 वर्षीय बालिका को दुकान से कुछ दूर रास्ते मे तालाब के किनारे हवस का शिकार बनाया और भेद खुलने के डर से अपने साथी रोशन लाल पुत्र दुलारे के सहयोग से बालिका की गला दबाकर हत्या कर दी एवं शव को तालाब किनारे फेंककर फरार हो गया था। तालाब किनारे बालिका का शव मिलने के बाद क्षेत्रीय पुलिस ने शव को कब्जे मे लेकर अन्त्य परीक्षण हेतु भेजा और बालिका के साथ रेप की पुष्टि हुई।
पुलिस ने इस मामले में आईपीसी की धारा-364, 376(3), 302, 120(बी) व पाक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू की तो घरेलू ट्रैक्टर चालक फूल चन्द्र कनौजिया व उसके साथी रोशन लाल का नाम रेप व जघन्य हत्याकाण्ड में सामने आया। पुलिस ने दोनो आरोपियो को गिरफ्तार कर कोर्ट मे पेश किया और न्यायिक हिरासत मे जेल भेज दिया। पुलिस ने डाक्टरी जांच रिपोर्ट के साथ न्यायालय मे आरोप पत्र दाखिल किया। अपर सत्र न्यायाधीश फास्ट ट्रैक कोर्ट प्रथम पाक्सो एक्ट नितिन पाण्डेय ने रेप व हत्या के सनसनीखेज मामले मे विचारण के उपरान्त महज 6 माह के अन्तराल में आरोपियो को दोषी पाया।
न्यायाधीश ने रेप व हत्या के मामले मेे मुख्य आरोपी को फूल चन्द्र कनौजिया को मृत्यु दण्ड की सजा सुनाई और सिर्फ हत्या के मामले मे दोषी पाये जाने पर उसके साथी रोशन लाल को 20 वर्ष के कारावास की सजा से दण्डित किया।

स्कूटी पर शराब का अवैध परिवहन, अरेस्ट किया
दुष्यंत टीकम         
रायगढ़। थाना प्रभारी कोसीर उप निरीक्षक जयमंगल निषाद के नेतृत्व में कोसीर पुलिस द्वारा क्षेत्र में अवैध रूप से महुआ शराब की सप्लाई करने वाले आरोपी को स्कूटी पर शराब का अवैध परिवहन करते पकड़ा गया। जिसके बाद पुलिस टीम आरोपी के घर पर जाकर रेड किया गया। आरोपी के कब्जे से 55 लीटर महुआ शराब की बरामदगी हुई है।आरोपी पर आबकारी एक्ट की कार्यवाही कर रिमांड पर भेजा गया है । पुलिस अधीक्षक श्री अभिषेक मीना के दिशा निर्देशन एवं एसडीओपी सारंगढ़ प्रभात पटेल के मार्गदर्शन पर कोसीर पुलिस क्षेत्र में अवैध शराब की बिक्री करने वालों पर कार्यवाही करने मुखबिर लगाकर रखा गया है, सूचनाओं पर कार्यवाही की जा रही है ।
इसी क्रम में दिनांक 02.11.2021 को थाना प्रभारी कोसीर उप निरीक्षक जयमंगल पटेल को मुखबिर से सूचना मिला कि ग्राम कुम्हारी का लालजी जांगडे घर में महुआ शराब बनाता है और उसका भाई लक्ष्मण कुमार जांगडे मोटर सायकल से आसपास क्षेत्र में सफ्लाई करता है। सूचना पर पुलिस पार्टी कार्यवाही के लिये रवाना होकर ग्राम कुम्हारी पहुंची, लक्ष्मण जांगडे को उसके घर के सामने एक नीला रंग की स्कुटी मेस्ट्रो सीजी 13 UF- 9448 में एक सफेद प्लास्टिक बोरी थैला में 5 लीटर क्षमता पीला रंग की जरीकेन में भरा दो जरीकेन में 10 लीटर महुआ शराब के साथ पकड़ा गया।
जिससे पूछताछ कर आरोपी के मकान की तलाशी लिया गया , मकान में एक 20 लीटर एवं 5 लीटर क्षमता की पांच जरीकेन में भरा हुआ 45 लीटर महुआ शराब एवं दो बण्डल सफेद पन्नी (अग्रेजी में महाराजा लिखा) हुआ, पैकिंग मशीन एवं महुआ फुल लाहन (पास) एल्युमिनियम का दो नग बडा गंज बरामद हुआ जिसका विधिवत बरामदगी पंचनामा बनाया गया है । इस प्रकार आरोपी से *लक्ष्मण कुमार जांगडे पिता छेदीलाल जांगडे उम्र 25 वर्ष साकिन कुम्हारी थाना कोसीर* से कुल 55 लीटर महुआ शराब कीमती 5,500 रूपये का एवं स्कुटी मेस्ट्रो एवं शराब बनाने का पात्र एवं पैकेजिंग का सामान जप्त किया गया है। आरोपी पर धारा 34(2),59(क) आबकारी एक्ट की कार्रवाई कर रिमांड पर भेजा गया है।

'अंतिम: द फाइनल ट्रूथ' का दूसरा गाना रिलीज

'अंतिम: द फाइनल ट्रूथ' का दूसरा गाना रिलीज
कविता गर्ग    
मुंबई। बॉलीवुड के दबंग स्टार सलमान खान और आयुष शर्मा की फिल्म 'अंतिम: द फाइनल ट्रूथ' का दूसरा गाना 'भाई का बर्थडे' रिलीज हो गया है।
सलमान खान-आयुष शर्मा की फिल्म 'अंतिम: द फाइनल ट्रूथ' का दूसरा गाना 'भाई का बर्थडे' रिलीज कर दिया गया है। 'भाई का बर्थडे' के वीडियो में आयुष शर्मा फिल्म में अपने भाई (डॉन) जन्मदिन मनाते नजर आ रहे हैं। फिल्म में पुलिस की भूमिका निभाने वाले सलमान खान डांस पार्टी का गेट क्रैश करते हुए भांगड़ा करते हुए दिखाई दे रहे हैं। इस गाने को हितेश मोदक ने कम्पोज किया है और साजिद खान ने गाया है। गाने के लिरिक्स नितिन रायकर ने लिखे हैं और मुदस्सर खान ने कोरियॉग्राफ किया है।
गौरतलब है कि महेश मांजरेकर निर्देशित 'अंतिम' में सलमान और आयुष शर्मा भी लीड रोल में हैं। फिल्म में सलमान पुलिस वाले और आयुष गैंगस्टर के किरदार में नजर आने वाले हैं। 'अंतिम' मराठी फिल्म 'मुलशी पैटर्न' की हिन्दी रीमेक है। इसे देशभर में पांच भाषाओं हिन्दी, तमिल, तेलुगु, कन्नड़ और उड़िया में रिलीज किया जाएगा। यह फिल्म 'सलमान खान फिल्म्स' द्वारा प्रस्तुत और सलमा खान द्वारा निर्मित है।

फिल्म 'आरआरआर' का टीजर रिलीज किया
कविता गर्ग    
मुंबई। दक्षिण भारतीय फिल्मों के सुपरस्टार रामचरण और जूनियर एनटीआर की आने वाली फिल्म आरआरआर का टीजर रिलीज कर दिया गया है।
एसएस राजामौली के निर्देशन में बन रही फिल्म 'आरआरआर' में जूनियर एनटीआर, राम चरण, आलिया भट्ट और अजय देवगन की मुख्य भूमिका है। फिल्म का टीजर रिलीज कर दिया गया है। टीजर में राम चरण और जूनियर एनटीआर को सुपरहीरो के रूप में प्रस्तुत किया गया है।
फिल्म समीक्षक तरण आदर्श ने सोशल मीडिया पर 'आरआरआर' का टीजर शेयर कर लिखा, "राजामौली ने फिल्म 'आआरआर' की दुनिया को एक झलक दिखाई। इसके आश्चर्यजनक दृश्य आपको चौंका देंगे। फिल्म का निर्देशन महान कथाकार राजामौली द्वारा किया गया है।" फिल्म आरआरआर 07 जनवरी 2022 को रिलीज होगी।

इंडोनेशिया में 6.0 तीव्रता का भूकंप, झटके

इंडोनेशिया में 6.0 तीव्रता का भूकंप, झटके  अखिलेश पांडेय  जकार्ता। इंडोनेशिया के पूर्वी प्रांत मालुकु में सोमवार के तेज झटके महसूस किए गए। इ...