बुधवार, 3 नवंबर 2021

'अंतिम: द फाइनल ट्रूथ' का दूसरा गाना रिलीज

'अंतिम: द फाइनल ट्रूथ' का दूसरा गाना रिलीज
कविता गर्ग    
मुंबई। बॉलीवुड के दबंग स्टार सलमान खान और आयुष शर्मा की फिल्म 'अंतिम: द फाइनल ट्रूथ' का दूसरा गाना 'भाई का बर्थडे' रिलीज हो गया है।
सलमान खान-आयुष शर्मा की फिल्म 'अंतिम: द फाइनल ट्रूथ' का दूसरा गाना 'भाई का बर्थडे' रिलीज कर दिया गया है। 'भाई का बर्थडे' के वीडियो में आयुष शर्मा फिल्म में अपने भाई (डॉन) जन्मदिन मनाते नजर आ रहे हैं। फिल्म में पुलिस की भूमिका निभाने वाले सलमान खान डांस पार्टी का गेट क्रैश करते हुए भांगड़ा करते हुए दिखाई दे रहे हैं। इस गाने को हितेश मोदक ने कम्पोज किया है और साजिद खान ने गाया है। गाने के लिरिक्स नितिन रायकर ने लिखे हैं और मुदस्सर खान ने कोरियॉग्राफ किया है।
गौरतलब है कि महेश मांजरेकर निर्देशित 'अंतिम' में सलमान और आयुष शर्मा भी लीड रोल में हैं। फिल्म में सलमान पुलिस वाले और आयुष गैंगस्टर के किरदार में नजर आने वाले हैं। 'अंतिम' मराठी फिल्म 'मुलशी पैटर्न' की हिन्दी रीमेक है। इसे देशभर में पांच भाषाओं हिन्दी, तमिल, तेलुगु, कन्नड़ और उड़िया में रिलीज किया जाएगा। यह फिल्म 'सलमान खान फिल्म्स' द्वारा प्रस्तुत और सलमा खान द्वारा निर्मित है।

फिल्म 'आरआरआर' का टीजर रिलीज किया
कविता गर्ग    
मुंबई। दक्षिण भारतीय फिल्मों के सुपरस्टार रामचरण और जूनियर एनटीआर की आने वाली फिल्म आरआरआर का टीजर रिलीज कर दिया गया है।
एसएस राजामौली के निर्देशन में बन रही फिल्म 'आरआरआर' में जूनियर एनटीआर, राम चरण, आलिया भट्ट और अजय देवगन की मुख्य भूमिका है। फिल्म का टीजर रिलीज कर दिया गया है। टीजर में राम चरण और जूनियर एनटीआर को सुपरहीरो के रूप में प्रस्तुत किया गया है।
फिल्म समीक्षक तरण आदर्श ने सोशल मीडिया पर 'आरआरआर' का टीजर शेयर कर लिखा, "राजामौली ने फिल्म 'आआरआर' की दुनिया को एक झलक दिखाई। इसके आश्चर्यजनक दृश्य आपको चौंका देंगे। फिल्म का निर्देशन महान कथाकार राजामौली द्वारा किया गया है।" फिल्म आरआरआर 07 जनवरी 2022 को रिलीज होगी।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Thank you, for a message universal express.

यूपी: गर्मी के चलते स्कूलों का समय बदला

यूपी: गर्मी के चलते स्कूलों का समय बदला  संदीप मिश्र  लखनऊ। यूपी में गर्मी के चलते स्कूलों का समय बदल गया है। कक्षा एक से लेकर आठ तक के स्कू...