शनिवार, 2 अक्तूबर 2021

गांधी के शांति के संदेशों को याद रखने की अपील

वाशिंगटन डीसी। संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंतोनियो गुतारेस ने अंतरराष्ट्रीय समुदाय से महात्मा गांधी के शांति के संदेशों को याद रखने की अपील करने के साथ ही कहा कि दुनिया भर के लड़ाकों को अपने हथियार डाल देने चाहिए और मानवता के दुश्मन कोविड​​-19 महामारी को हराने पर ध्यान केंद्रित करना चाहिए न कि एक दूसरे को हराने पर।

गुतारेस ने दो अक्टूबर को अंतरराष्ट्रीय अहिंसा दिवस पर अपने संदेश में कहा, “यह संयोग नहीं है कि हम महात्मा गांधी के जन्मदिन पर अंतरराष्ट्रीय अहिंसा दिवस मनाते हैं। गांधी के लिए, अहिंसा, शांतिपूर्ण प्रदर्शन, गरिमा और समानता महज शब्द नहीं थे बल्कि मानवता के मार्गदर्शक थे, बेहतर भविष्य का खाका थे।

मुरादाबाद में धूमधाम के साथ मनाया गया 2 अक्टूबर

हरिओम उपाध्याय       

मुरादाबाद। उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद में 2 अक्टूबर बड़े ही धूमधाम के साथ मनाया गया। मुरादाबाद में आज बेसिक शिक्षा अधिकारी बुद्ध प्रिय सिंह ने शनिवार को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री स्व. लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर अपने कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में कहा राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के सत्य और अहिंसा के विचार हर दौर में प्रासंगिक और अनुकरणीय है। हमें बापू के सत्य, अहिंसा और पूर्व प्रधानमंत्री स्व. लाल बहादुर शास्त्री के शालीनता व सादगी से सीख लेकर देश का नवनिर्माण करना चाहिए।

साथ ही उन्होंने दोनों महापुरुषों के चित्र पर माल्यार्पण और पुष्पांजलि अर्पित की। कर्मचारियों ने भी दोनों को पुष्पांजलि अर्पित की। वहीं बेसिक शिक्षा परिषद के स्कूलों में भी आयोजन कर बापू और लाल बहादुर शास्त्री को नमन कर उनके जीवन पर प्रकाश डाला गया।

ट्रिपल मर्डर की वारदात ने सभी को झकझोर दिया

हरिओम उपाध्याय        

कानपुर। उत्तर प्रदेश में बेखौफ हुए बदमाश आपराधिक वारदातों को धड़ाधड़ अंजाम देते हुए पुलिस की कार्यप्रणाली पर लगातार सवालिया निशान खड़े कर रहे हैं। कानपुर में पिछले 36 घंटे के भीतर मर्डर की चौथी वारदात हुई है। ट्रिपल मर्डर की वारदात ने सभी को बुरी तरह झकझोर कर रख दिया है।

कानपुर के फजलगंज के उंचवा मोहल्ले में बदमाशों ने ट्रिपल मर्डर की वारदात को अंजाम देकर हड़कंप मचा दिया है। यहां पर किराना स्टोर संचालक और उसकी पत्नी तथा बेटे की निर्मम हत्या कर दी गई है। किराना कारोबारी और उसकी पत्नी व बेटे की हत्या के बाद बेखौफ हुए बदमाश मौके से आराम के साथ सुरक्षित भाग निकले। किराना कारोबारी के दोनों पैर रस्सी से बंधे हुए थे। जबकि उसकी पत्नी और बेटे का शव उसके पास में ही पड़ा हुआ था। तीनों की हत्या गला घोटकर की गई है। शनिवार को दिन निकलते ही ट्रिपल मर्डर की जानकारी पर आसपास के लोगों में सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर बुरी तरह से हडबडाई पुलिस मौके पर पहुंची और तीनों के शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिये है। पुलिस के साथ घटनास्थल पर पहुंची फॉरेंसिक टीम ने भी ट्रिपल मर्डर की वारदात की बाबत मौके से नमूने इकट्ठे किये हैं।


तालिबान के सूचना-पत्र की समीक्षा करेगी समिति

वाशिंगटन डीसी। संयुक्त राष्ट्र प्रमाणन समिति की बैठक अगले माह हो सकती है। यह समिति तालिबान के उस सूचना-पत्र की समीक्षा करेगी। जिसमें उसने सुहैल शाहीन को वैश्विक निकाय में अफगानिस्तान के दूत के तौर पर नामित करने की जानकारी दी है। महासभा के अध्यक्ष ने कहा कि समिति इस संबंध में रिपोर्ट प्रस्तुत करेगी कि संयुक्त राष्ट्र में काबुल का प्रतिनिधित्व किसे करना चाहिए, इसके बाद संयुक्त राष्ट्र इस मामले पर कोई फैसला करेगा। संयुक्त राष्ट्र महासभा के 76वें सत्र के अध्यक्ष अब्दुल्ला शाहिद ने शुक्रवार को यहां अपनी पहली प्रेस वार्ता ने कहा, “हां, मैं (प्रमाणन) समिति के संपर्क में हूं। स्वीडन समिति का अध्यक्ष है।

सभी मंडलों में स्वच्छता अभियान कार्यक्रम किया

संदीप मिश्र      

बरेली। उत्तर प्रदेश के बरेली में भारतीय जनता पार्टी महानगर द्वारा स्वच्छता अभियान चलाया गया। भाजपा महानगर प्रभारी पंकज गुप्ता और महानगर अध्यक्ष डॉक्टर के एम अरोड़ा के निर्देशन में महानगर के सभी मंडलों में स्वच्छता अभियान कार्यक्रम किया गया। प्रभारी पंकज गुप्ता ने कहा कि 2 अक्टूबर के अवसर पर हम सभी को वचन लेना चाहिए कि अपने घर के आस-पास और स्वच्छ वातावरण रखना चाहिए जिससे उस क्षेत्र का माहौल स्वच्छ हो सके।

जब हम स्वच्छ होंगे तभी स्वस्थ रह सकते हैं। महानगर अध्यक्ष डॉक्टर के एम अरोड़ा ने कहा कि राष्ट्रपिता गांधी जयंती और लाल बहादुर शास्त्री को नमन करते हुए महानगर में स्वच्छता अभियान चलाया। महानगर मीडिया प्रभारी बंटी ठाकुर ने बताया की महानगर के नौ मंडलों में स्वच्छता अभियान चलाया गया है। इज्जतनगर रेलवे स्टेशन, सिटी रेलवे स्टेशन और शहर के प्रमुख पार्को में भी स्वच्छता अभियान चलाया गया।

आधार नामांकन व अद्यतन केंद्र खोलने की योजना

अकांशु उपाध्याय        

नई दिल्ली। भारत विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (यूआईडीएआई) की योजना देशभर में 166 एकल आधार नामांकन और अद्यतन (अपडेट) केंद्र खोलने की है। एक आधिकारिक बयान में शनिवार को यह जानकारी दी गई। फिलहाल 166 में से 55 आधार सेवा केंद्र (आस्क) परिचालन में हैं। इसके अलावा बैंकों, डाकघरों तथा राज्य सरकारों द्वारा 52,000 आधार नामांकन केंद्रों का संचालन किया जा रहा है। बयान में कहा गया है कि यूआईडीएआई की योजना 122 शहरों में 166 एकल आधार नामांकन और अद्यतन केंद्र खोलने की है। आधार सेवा केंद्रों को सप्ताह के सातों दिन खोला जाता है।

निशानेबाजों ने पुरुष टीम स्पर्धा में कांस्य पदक जीता

लीमा। भारतीय निशानेबाजों ने यहां आईएसएसएफ जूनियर विश्व चैंपियनशिप में महिला स्कीट टीम स्पर्धा में स्वर्ण। जबकि पुरुष टीम स्पर्धा में कांस्य पदक जीता। अरीबा खान, रेजा ढिल्लों और गनीमत शेखों की तिकड़ी ने 6-0 के स्कोर के साथ महिला स्कीट टीम स्पर्धा में शीर्ष स्थान हासिल किया। शुक्रवार को स्वर्ण पदक के मुकाबले में भारतीय महिला टीम डेमियाना पाओलेसी, सारा बोनगिनी और गियाडा लोंघी की इटली की टीम के सामने थी।

पुरुष वर्ग में राजवीर गिल, आयुष रुद्रराजू और अभय सिंह शेखों की टीम ने तुर्की के अली केन अब्रासी, अहमत बारान और मुहम्मत सेहुन को 6-0 से हराकर कांस्य पदक जीता। एक दिन पहले उभरती हुए भारतीय महिला स्कीट निशानेबाज गनीमत ने व्यक्तिगत स्कीट स्पर्धा में रजत पदक जीता था।

राजनीति: पीएम मोदी ने अखिलेश पर निशाना साधा

राजनीति: पीएम मोदी ने अखिलेश पर निशाना साधा संदीप मिश्र  भदोही। भदोही के ऊंज में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लोगों को संबोधित किया। इस दौरा...