शनिवार, 2 अक्तूबर 2021

स्वतंत्रता व निजता के अधिकार का उल्लंघन किया

अकांशु उपाध्याय      
नई दिल्ली। उच्चतम न्यायालय ने कहा है कि सामान्य परिस्थितियों में किसी व्यक्ति को डीएनए जांच के लिए बाध्य नहीं किया जा सकता है।
न्यायमूर्ति आर सुभाष रेड्डी और न्यायमूर्ति ऋषिकेश रॉय की पीठ ने पैतृक संपत्ति के मालिकाना हक से जुड़े एक विवाद में डीएनए जांच के आदेश को चुनौती देने वाली एक याचिका पर शुक्रवार को अपने फैसले में ये रेखांकित किया।
शीर्ष अदालत ने हिमाचल प्रदेश उच्च न्यायालय द्वारा संबंधित पक्ष के एक व्यक्ति का डीएनए जांच कराने के आदेश को पलटते हुए कहा कि वैकल्पिक सबूतों के रहते डीएनए जांच का आदेश देना उस व्यक्ति के व्यक्तिगत स्वतंत्रता एवं निजता के अधिकार का उल्लंघन है।
उच्चतम न्यायालय ने यह भी कहा कि डीएनए जांच के आदेश देने से पहले अदालतों को यह देखना चाहिए कि संबंधित मामले में सबूत के तौर पर वह जांच कितने महत्वपूर्ण हैं। डीएनए जांच का आदेश विशेष परिस्थितिओं ही दिया जा सकता है। किसी व्यक्ति की पहचान जानने, पारिवारिक संबंधों का पता लगाने और स्वास्थ्य संबंधी अनिवार्य जानकारी हासिल करने आदि परिस्थितियों में संबंधित व्यक्ति की सहमति से किया जा सकता है।
शीर्ष अदालत ने कहा कि डीएनए जांच संबंधित व्यक्ति की सहमति के विपरीत नहीं किया जा सकता है। बिना सहमति जांच का आदेश न केवल उस व्यक्ति के संवैधानिक अधिकारों का हनन है, बल्कि संबंधित पक्ष पर एक बोझ की तरह है।
न्यायालय ने इस संबंध में 'के एस पुट्टास्वामी बनाम भारत संघ' मामले में नौ न्यायाधीशों के सर्वसम्मत फैसले का उल्लेख किया। अदालत ने कहा सामान्य परिस्थितियों में डीएनए जांच के लिए मजबूर नहीं किया जा सकता। संविधान में इसे संरक्षित किया गया है।
उच्चतम न्यायालय ने हिमाचल प्रदेश के कालका के एडिशनल सिविल जज (सीनियर डिवीजन) के 2017 उस फैसले को बहाल करने का कभी आदेश दिया, जिसमें डीएनए जांच कराने की मांग को खारिज कर दी गई थी।
यह मामला वर्ष 2013 से हिमाचल प्रदेश के कालका जिले की अदालत में दाखिल किया गया था, जिसमें अशोक कुमार नाम के एक व्यक्ति ने दिवंगत त्रिलोक चंद्र गुप्ता और सोना देवी का बेटा होने के साथ-साथ उनकी रिहायशी पैतृक संपत्ति पर मालिकाना हक का दावा किया था। सुनवाई के दौरान दिवंगत दंपति की तीन बेटियों ने कहा कि अशोक (दिवंगत गुप्ता दंपति) का बेटा नहीं है। तीनों बेटियों ने सच्चाई का पता लगाने के लिए अदालत से अशोक का डीएनए जांच कराने की मांग उठाई थी, जिसे निचली अदालत ने खारिज कर दिया था। दंपति की बेटियों का कहना था कि अशोक से उनका खून का कोई नाता नहीं है।
निचली अदालत ने जमीन संबंधी कागजातों में अशोक का नाम पाया था। अशोक के अन्य प्रमाण पत्रों में त्रिलोकचंद और सोना देवी का नाम दर्ज किए जाने को सबूत मानते हुए अपना फैसला दिया था।

कांग्रेस में घमासान, रायपुर से दिल्ली पहुंचें सीएम

अकांशु उपाध्याय             
नई दिल्ली। पंजाब के बाद छत्तीसगढ़ कांग्रेस में अब घमासान मच गया है और मुख्यमंत्री भूपेश बघेल समर्थक चार और विधायक आज सुबह रायपुर से दिल्ली पहुंचे।
इस तरह से दो दिन में मुख्यमंत्री समर्थक 10 विधायक दिल्ली पहुंच गए हैं। भूपेश समर्थक 25 विधायक पहले से ही यहां डेरा डाले हैं और उनका कहना है कि वे पार्टी के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी से मिलकर उन्हें बताएंगे कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ सरकार अच्छा काम कर रही है, इसलिए उन्हें बदलाव नहीं जाना चाहिए। मुख्यमंत्री के समर्थन में दिल्ली पहुंच रहे विधायको को बताया नहीं जा रहा है कि उन्हें दिल्ली में करना क्या है।रायपुर से दिल्ली जा रहे एक-एक विधायक से जब फोन पर पूछा गया है कि वह क्यों जा रहे हैं तो उन्होंने कहा कि दिल्ली से उनके एक वरिष्ठ साथी का फोन आया है कि आपको दिल्ली आना है। दिल्ली में क्या कार्यक्रम है, इसकी उन्हें जानकारी नहीं है।
इस बीच मुख्यमंत्री बधेल ने छत्तीसगढ़ में आज से अपनी सरकार की उपलब्धियों को बताने के लिए राज्यव्यापी दौरा शुरू कर दिया है। वह प्रदेश के हर जिले में जाकर लोगों से मिलेंगे, उनकी समस्याएं सुनेंगे और अपनी सरकार की उपलब्धियां उन्हें बताएंगे।

गौरतलब है कि छत्तीसगढ़ में बघेल और स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव के बीच मुख्यमंत्री पद को लेकर जंग छिड़ी है और मामला पार्टी आलाकमान तक पहुंच चुका है। सिंहदेव का कहना है कि समझौते के तहत बघेल को ढाई साल के लिए मुख्यमंत्री बनाया गया था इसलिए अब मुख्यमंत्री उन्हें बनाया जाना चाहिए।

सार्वजनिक सूचनाएं एवं विज्ञापन

सार्वजनिक सूचनाएं एवं विज्ञापन

प्राधिकृत प्रकाशन विवरण

प्राधिकृत प्रकाशन विवरण 

1. अंक-413 (साल-02)
2. रविवार, अक्टूबर 3, 2021
3. शक-1984,सावन, कृष्ण-पक्ष, तिथि-त्रियोदशी, विक्रमी सवंत-2078।
4. सूर्योदय प्रातः 06:11, सूर्यास्त 06:13।
5. न्‍यूनतम तापमान -24 डी.सै., अधिकतम-36+ डी.सै.। बरसात की संभावना बनी रहेंगी।
6.समाचार-पत्र में प्रकाशित समाचारों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है। सभी विवादों का न्‍याय क्षेत्र, गाजियाबाद न्यायालय होगा। सभी पद अवैतनिक है।
7.स्वामी, प्रकाशक, संपादक राधेश्याम के द्वारा (डिजीटल सस्‍ंकरण) प्रकाशित। प्रकाशित समाचार, विज्ञापन एवं लेखोंं से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं हैं। पीआरबी एक्ट के अंतर्गत उत्तरदायी।
8.संपादकीय कार्यालय- 263 सरस्वती विहार, लोनी, गाजियाबाद उ.प्र.-201102।
9.संपर्क एवं व्यावसायिक कार्यालय-डी-60,100 फुटा रोड बलराम नगर, लोनी,गाजियाबाद उ.प्र.-20110
http://www.universalexpress.page/
email:universalexpress.editor@gmail.com
संपर्क सूत्र :- +919350302745  
                     (सर्वाधिकार सुरक्षित)

शुक्रवार, 1 अक्तूबर 2021

आंतक के खिलाफ जंग की तैयारी कर रहा यूएसए

काबुल। अफगानिस्तान में तालिबान के आंतक के खिलाफ अमेरिका फिर से जंग की तैयारी कर रहा है। इसके संकेत अमेरिकी रक्षा विभाग के मुख्यालय पेंटागन ने दिए हैं। पीटीआई न्यूज एजेंसी के मुताबिक, पेंटागन सचिव जॉन किर्बी ने कहा है कि अमेरिका को हक है कि वह अफगानिस्तान में ड्रोन स्ट्राइक जारी रखे। उन्होंने आगे कहा कि हमें अधिकार है कि हम आतंक से लड़ाई लड़ते हुए अपने राष्ट्र को सुरक्षित करें।  
पेंटागन की ओर से यह बयान उस समय जारी किया गया है। जब तालिबान ने अमेरिका को चेतावनी जारी की है। दरअसल, अमेरिका के कुछ ड्रोन अफगानिस्तान के ऊपर उड़ते दिखाई दिए थे। इसके बाद तालिबान ने कहा कि अमेरिका दोहा समझौते का उल्लंघन कर रहा है। इसको लेकर अमेरिका को चेतावनी भी जारी की गई है। 

अवैध पटाखा फैक्ट्री में धमाका होने से 4 की मौंत

भानु प्रताप उपाध्याय           
शामली। पटाखा फैक्ट्री का मालिक राशिद फरार। मलबे में दबे लोगों को बाहर निकालने में लगी पुलिस।
उत्तर प्रदेश के शामली के कस्बा कैराना में अवैध पटाखा फैक्ट्री में शुक्रवार दोपहर करीब 4 बजे तेज धमाका हो गया। हादसे में 4 लोगों की मौत हो गई। 4 गंभीर घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। धमाके के वक्त फैक्ट्री में 12 मजदूर काम कर रहे थे।
शामली एसपी सुकीर्ति माधव ने बताया कि कुछ मजदूरों के मलबे में दबे होने की आशंका है। उनका रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है। फैक्ट्री मालिक राशिद अभी फरार है। राशिद के पास पटाखा बनाने का लाइसेंस है या नहीं, इसकी जांच की जा रही है। ​​​​​डीएम जसजीत कौर, एसडीएम कैराना उद्भव त्रिपाठी और एसएसपी अन्य अधिकारियों के साथ मौके पर हैं। अधिकारियों का कहना है कि जिन मजदूरों की मौत हुई है। उनकी शिनाख्त की कोशिश की जा रही है।
अफसरों ने बताया कि यह फैक्ट्री पानीपत का रहने वाला राशिद चला रहा है। पहले यहां कैराना के इकबाल की जंगल में अचार बनाने की फैक्ट्री थी। यह कई सालों से बंद पड़ी थी। इकबाल ने करीब डेढ़ महीने पहले राशिद को फैक्ट्री लीज पर दी थी। राशिद करीब 15 दिन से इसमें अवैध रूप से पटाखे बनवाने लगा था। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, धमाका हुआ तो फैक्ट्री भरभरा कर गिर गई।

जान-माल के नुकसान की स्थिति पर नियंत्रण पाया

अविनाश श्रीवास्तव       

बेगूसराय। पीएनजीआरबी और अन्य वैधानिक निकायों के दिशानिर्देशों के अनुसार बरौनी रिफाइनरी में नियमित रूप से आपदा अभ्यास आयोजित किए जाते हैं। इस तरह के अभ्यास हर तिमाही में आयोजित किए जाते हैं।साथ ही रिफाइनरी की आपदा प्रबंधन क्षमता में औ सुधार करना है। 2021-22 की दूसरी तिमाही के लिए ऑनसाइट आपदा मॉक ड्रिल का आयोजन बरौनी रिफाइनरी में 30 सितंबर को लगभग 16.30 बजे टैंक 254 में फ्लैश फायर और टैंक की छत में आग लगने के परिदृश्य पर किया गया।

आग की सूचना मिलने पर, टैंक 254 के पास घटनास्थल पर दमकल की गाड़ियां पहुंचीं। स्थिति की गंभीरता का आंकलन करने के बाद ईआरडीएमपी (आपातकालीन प्रतिक्रिया और आपदा प्रबंधन योजना) को लागू किया गया था।
सीआईसी (मुख्य घटना नियंत्रक) द्वारा एसआईसी (साइट घटना नियंत्रक) के परामर्श से 16.40 बजे बड़ी आग के लिए सायरन बजाया गया और 16.49 बजे आपदा की घोषणा की गई तथा आपदा सायरन के माध्यम से सभी को इसकी सूचना दी गई।

ईआरडीएमपी के अनुसार आपातकालीन आपदा प्रबंधन तुरंत कार्रवाई में आ गया। बिना किसी जान-माल के नुकसान की स्थिति पर नियंत्रण पाया गया। आपातकालीन आपदा प्रबंधन घटना में बरौनी रिफाइनरी से अधिकारियों में मुख्य घटना नियंत्रक बीबी बरुआ, मुख्य महाप्रबंधक (परियोजना), सीआईसी के सलाहकार (रिफाइनरी संचालन) आरके झा, मुख्य महाप्रबन्धक (टीएस और एचएसई), साइट हादसा नियंत्रक मोहित रस्तोगी, उप महाप्रबंधक (उत्पादन) और अन्य आपदा समन्वयक, सीआईएसएफ टीम, अग्नि और सुरक्षा दल आदि शामिल थे।

एमए चौधरी, महाप्रबंधक (टीएस एंड एचएसई) ने साइट-घटना-नियंत्रक (एसआईसी) के साथ समग्र संचालन का समन्वय किया। उपरोक्त आपदा परिदृश्य को लगभग 17.40 बजे नियंत्रित किया गया। स्थिति का जायजा लेने के बाद ऑल-क्लियर घोषित करने वाला स्ट्रेट रन सायरन बजाया गया। डी-ब्रीफिंग सत्र आपदा नियंत्रण कक्ष में आयोजित किया गया और इसकी अध्यक्षता बरौनी रिफाइनरी, कार्यपालक निदेशक और रिफाइनरी प्रमुख सुश्री शुक्ला मिस्त्री ने की। डी-ब्रीफिंग सत्र बहुत संवादपूर्ण था।

वास्तविक घटना के मामले में बेहतर नियंत्रण के लिए सामने आए अनुभवों और कमियों पर विस्तार से चर्चा की गई। कोविड-19 सावधानियों के साथ आपदा ड्रिल आयोजित की गई। सुश्री मिस्त्री ने ड्रिल को उपयोगी बनाने के लिए ड्रिल से जुड़े सभी सक्रिय समूहों / टीमों की सराहना की और उन्हें धन्यवाद दिया। इस आशय की जानकारी अंकिता श्रीवास्तव, प्रबंधक (सीसी) ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर दी।

बिहार: पुत्र ने अपनी मां का गला रेतकर हत्या की

अविनाश श्रीवास्तव         
बेगुसराय। नावकोठी में गुरुवार को मां-बेटा के पवित्र रिश्ता को उस समय कलंकित कर दिया। जब पुत्र ने अपनी मां की हत्या गला रेतकर दिया। घटना नावकोठी वार्ड नंबर 2 की है। बताया जाता है कि कौशल्या देवी का अपने पुत्र से भूमि को लेकर लंबे अर्से से विवाद चल रहा था। मात्र 12 धूर जमीन को लेकर पुत्र ने हत्या की घटना को अंजाम देकर घर में ताला लगाकर फरार हो गया।

शुक्रवार को सुबह में पड़ोसियों ने बूढ़ी को देर तक नहीं देखा तो उन्हें अनहोनी की आशंका हुई। बगल के दीवार पर चढ़कर कुछ लोगों ने कारण जानने का प्रयास किया तो देखा कि वह खून से लथपथ जमीन पर पड़ी हुई थी। इसकी सूचना लोगों ने नावकोठी पुलिस को दी।जानकारी मिलते ही पुलिस अवर निरीक्षक खामश चौधरी व सहायक अवर निरीक्षक अनिल कुमार मिश्रा घटनास्थल पर पहुंचे और दरवाजे का ताला को तोड़वाकर घर के अंदर प्रवेश किया। पुलिस ने बताया कि मृतका के गले पर धारदार हथियार का निशान है। ग्रामीणों ने बताया कि गांव में ही इस बूढ़ी के नाम से जमीन थी।

उसमें से किसी को 12 धूर जमीन रजिस्ट्री कर दी थी। इसी बात को लेकर बेटे दामोदर दास से अक्सर झगड़ा होता रहता था। घटना के दिन पुत्र दामोदर दास तथा उसका नाती करण को गांव में देखा गया। घटना के बाद दामोदर दास तथा करण फरार बताया गया। आशंका व्यक्त की जा रही है कि दामोदर दास तथा करण ने ही धारदार हथियार से गला रेतकर हत्या की है। पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल बेगूसराय भेज दिया है। थानाध्यक्ष राजीव रंजन कुमार ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट व अनुसंधान के बाद ही मामले का खुलासा होगा।

छत्तीसगढ़: डीआईजी के पद पर पदोन्नति प्राप्त हुआ

दुष्यंत टीकम       
रायपुर। गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू के पहल पर नगर सेना अग्निशमन एवं एसडीआरएफ के अधिकारियों को 18 वर्ष बाद अतिरिक्त प्रधान सेनानी विभागीय डीआईजी के पद पर पदोन्नति प्राप्त होने को लेकर छत्तीसगढ़ नगर सेना फायर एवं एसडीआरएफ के राजपत्रित अधिकारियों के एसोसिएशन ने गृह मंत्री से मिलकर गुलदस्ता भेंट कर कृतज्ञता ज्ञापित किया।
रायपुर गृहमंत्री छत्तीसगढ़ शासन ताम्रध्वज साहू के पहल पर नगर सेना अग्निशमन एवं एसडीआरएफ के अधिकारियों को 18 वर्ष बाद अतिरिक्त प्रधान सेनानी विभागीय डीआईजी के पद पर पदोन्नति प्राप्त हुआ है।ज्ञात हो कि सुरेश ठाकुर संभागीय सेनानी बिलासपुर को शासन द्वारा अतिरिक्त प्रधान सेनानी के पद पर पदोन्नत करते हुए संचालक अग्निशमन एवं एस डी आर एफ प्रशिक्षण केंद्र परसदा में आगामी आदेश पर्यंत प्रतिनियुक्ति पर पदस्थ किया गया है। जिसे लेकर छत्तीसगढ़ नगर सेना फायर एवं एसडीआरएफ के राजपत्रित अधिकारियों के एसोशियेशन ने आज दिनांक 01-10-2021 को गृह मंत्री से मिलकर गुलदस्ता भेंट कर कृतज्ञता ज्ञापित किया है।

अधिशासी अभियंता जल निगम को ज्ञापन सोंपा

भानु प्रताप उपाध्याय       
शामली। जनपद के गांव लपराना की पानी की टंकी की पंद्रह दिनों से बंद विधुत आपूर्ति चालू कराने को लेकर कांंग्रेस जिलाध्यक्ष दीपक सैनी के नेतृत्व में कांंग्रेसियों ने अधिशासी अभियंता जल निगम को ज्ञापन सोंपा।
ज्ञापन के माध्यम से काँग्रेसीयों ने बताया कि ग्राम पंचायत टपराना के लपराना मे स्थित जल निगम की टंकी की विधुत सप्लाई को खेतों की लाईन से जोडा गया है, जोकि जर्जर हालत में है। बारिश होते ही लगातार कई दिनों तक विधुत आपूर्ति ठप हो जाती है। जिस कारण जल निगम की टंकी से जुडे कई गांव लपराना, पीरखेडा, नयागांव आदि को प्रतिदिन स्वच्छ जल उपलब्धता सुनिश्चित नही हो पाती है। 
जल निगम की टंकी से जुडे गांव की जनसंख्या लगभग 11 हजार है। पानी की सूचारू रुप से आपूर्ति नही होने के कारण ग्रामीणों को बेहद कठिनाई का सामना करना पड रहा है। 
काँग्रेस जिलाध्यक्ष दीपक सैनी ने बताया कि पूरे जनपद में स्वच्छ जल की आपूर्ति को लेकर सिकायतें आती रहती हैं। अधिकतर ग्राम पंचायत में प्रधानो के पक्षपात के चलते लम्बे समय से बंद पडे हेण्डपम्प रिबोर नहीं हो पाये है। जिसके लिए जल निगम के द्वारा सीधे तोर पर नयें हेण्डपम्प लगवाये जाने चाहिए और पुराने हेण्डपम्पों को रिबोर कराया जाना चाहिए। ग्राम पंचायतों में ठेकेदारी प्रथा चालू है। जिसके चलते हेण्डपम्पों मे पूरा सामान नही डाला जाता है। प्रधान और सचिव मिलकर जनता के लिए जारी किए गए विकास कार्यों की निधि मे बंदरबांट करने पर लगे हुए हैं। यूवा प्रदेश महासचिव अशवनी शर्मा (सींगरा) ने बताया कि देहात में बहोत सारी ग्राम पंचायते आज भी विकास कार्यों से वंचित हैं।अधिकतर गांव व कस्बो मे गंदे पानी की निकासी की व्यवस्था नही कराई गई है। ग्राम पंचायत म्यान कस्बा ,याहियापुर, रामनगर,मछरोली, आमवाली सहित सैकड़ों गाँव वर्तमान में गंदे पानी की मार झेल रहे हैं। गांव अब्दाननगर व ऊदपुर मे तालाब की भूमि पर अधिग्रहण किया गया है। जिसको कब्जा मुक्त कराने के लिए शासन द्वारा कोई उचित कदम नही उठाया गया है। काँग्रेस पार्टी द्वारा इन सभी कार्यों को लेकर आवाज उठाने का कार्य किया जायेगा।
ज्ञापन देने वालो मे कांग्रेस जिलाध्यक्ष दीपक सैनी, प्रवीण तरार जिला उपाध्यक्ष, यूवा प्रदेश महासचिव अशवनी शर्मा, किसान कांंग्रेस मण्डल अध्यक्ष ब्रजपाल राणा, किसान काँग्रेस जिलाध्यक्ष हितेंद्र खैवाल, अनूसूचित जिलाध्यक्ष लोकेश कटारिया, शामली ब्लॉक अध्यक्ष गय्यूर चौधरी, अरविंद झंझोट जिला सचिव , राहुल शर्मा, जिला सचिव अशवनी कौशिक हथछोया, संजीव आदि मौजूद रहे।

यूपी: परीक्षा फॉर्म भरने को लेकर खुशी की लहर

अतुल त्यागी       
हापुड़। शासन के द्वारा हाई स्कूल इंटरमीडिएट बोर्ड परीक्षा फॉर्म भरने की तिथि बढ़ाने को लेकर छात्र-छात्राओं में थोड़ी खुशी की लहर। जिसके चलते 9वी और 11वीं क्लास में भी पंजीकरण की तिथि को बढ़ा दिया गया है। संस्थागत/व्यक्तिगत फार्म भरने की आखरी तिथि 22 सितंबर थी। लेकिन इस को बढ़ाकर 6 अक्टूबर तक कर दिया गया है। विलंब शुल्क ₹100 प्रति छात्र 13 अक्टूबर तक कर दिया गया है। संशोधन करने की तिथि 25 अक्टूबर निर्धारित की गई है।हाई स्कूल संस्थागत सोलह ₹500 व्यक्तिगत ₹700 इंटरमीडिएट संस्थागत ₹600 व्यक्तिगत ₹800शासनादेश अनुसार निर्धारित है।

नकवी ने आंतरिक कलह को लेकर कटाक्ष किया

अकांंशु उपाध्याय    
नई दिल्ली। केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने कांग्रेस में आंतरिक कलह को लेकर शुक्रवार को कटाक्ष किया और आरोप लगाया कि ‘परिवार’ ने ‘पंजे’ को अपनी ‘निजी संपत्ति’ बनाने की कोशिश में पार्टी को पंगु बना दिया है। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता कापिल सिब्बल के ताजा बयान और फिर उनके आवास के बाहर कांग्रेस कार्यकर्ताओं के विरोध प्रदर्शन के बाद विपक्षी पार्टी में एक बार फिर कलह शुरू हो गई है। जी23’ के कई नेताओं ने सिब्बल के प्रति अपना समर्थन जताया है, तो कांग्रेस के कई दूसरे नेताओं ने सिब्बल को निशाने पर लिया है। कांग्रेस में कलह के बारे में पूछे जाने पर भाजपा के वरिष्ठ नेता नकवी ने संवाददाताओं से कहा, ”हम (सरकार) चाहते हैं कि मजबूत विपक्ष हो, न कि वह अपवादों और असमंजस से भरा हो।”
अल्पसंख्यक कार्य मंत्री ने कहा कि एक तरफ कांग्रेस ‘राजनीतिक संकट की सुनामी’ का सामना कर रही है, तो दूसरी तरफ यह ‘हताश सामंती शक्ति’ का शिकार है।
गांधी परिवार का परोक्ष रूप से हवाला देते हुए नकवी ने कहा, ”परिवार ने पंजे (कांग्रेस का चुनाव चिन्ह) को निजी संपत्ति बनाने के लिए सबसे पुरानी पार्टी को संकट में डाल दिया और इसे पंगु बना दिया है।” उन्होंने कटाक्ष करते हुए यह भी कहा कि कुछ लोग विपक्ष का चौधरी बनने की कोशिश कर रहे हैं, लेकिन उनकी अपनी पार्टी ही उनके हाथों से निकल गई है।

निर्वाचन ने उपचुनाव के लिए अधिसूचना जारी की

नरेश राघानी      
जयपुर। राजस्थान की धरियावद और वल्लभनगर विधानसभा सीट के उपचुनाव के लिए नामांकन की प्रक्रिया शुक्रवार को अधिसूचना जारी होने के साथ ही शुरू हो गई। इन दोनों सीटों पर मतदान 30 अक्तूबर को होगा। राज्य के अतिरिक्त मुख्य निर्वाचन अधिकारी कृष्ण कुणाल ने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग ने उपचुनाव के लिए अधिसूचना शुक्रवार को जारी कर दी।
इसके साथ ही नामांकन की प्रक्रिया शुरू हो गई। अधिसूचना के अनुसार राज्य में प्रतापगढ़ जिले की धरियावद और उदयपुर जिले की बल्लभनगर विधानसभा सीटों के लिए उपचुनाव को लेकर आठ अक्तूबर तक नामांकन दाखिल किए जा सकेंगे। 11 अक्तूबर को नामांकन पत्रों की जांच व संवीक्षा होगी तथा 13 अक्तूबर तक नाम वापस लिए जा सकेंगे। 30 अक्तूबर को मतदान होगा, जबकि मतगणना दो नवंबर को होगी।
कांग्रेस, भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) व किसी अन्य प्रमुख राजनीतिक दल ने इन सीटों के लिए अपने प्रत्याशियों की घोषणा अभी नहीं की है। उल्लेखनीय है कि धरियावद से भाजपा विधायक गौतम लाल मीणा का 19 मई को कोरोना वायरस संक्रमण से निधन हो गया था।
वहीं, वल्लभनगर से कांग्रेस विधायक गजेंद्र सिंह शक्तावत का भी 20 जनवरी को कोविड-19 से निधन हो गया। राज्य की 200 सीटों वाली विधानसभा में इस समय कांग्रेस के 106 विधायक हैं जबकि भाजपा के 71, राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी (आरएलपी) के तीन और माकपा और भारतीय ट्राइबल पार्टी (बीटीपी) के दो-दो विधायक हैं। वहीं, 13 निर्दलीय विधायक हैं। दो सीटें रिक्त हैं।

दोषियों को अरेस्ट करने की मांग, धरना शुरू किया

नरेश राघानी    
जयपुर। राजस्थान में भारतीय जनता पार्टी भाजपा के राज्यसभा सांसद डॉ. किरोड़ीलाल मीणा रीट परीक्षा में पेपर लीक की केन्द्रीय जांच ब्यूरो सीबीआई से जांच कराने तथा दोषियों को गिरफ्तार करने की मांग को लेकर शहीद स्मारक पर धरना शुरू किया है।
डांं मीणा गुरूवार देर रात जयपुर पहुंचे और रीट भर्ती परीक्षा में धांधली और पेपर लीक के आरोप लगाते हुए पुलिस कमिश्नरेट के सामने गवर्नमेंट होस्टल के पास शहीद स्मारक पर धरने पर बैठ गए। डॉ. मीणा के साथ बड़ी संख्या में युवा भी धरने पर आ गए।
इसके बाद पुलिस ने डॉ मीणा को बहुत समझाया, लेकिन वे नहीं माने। डॉ.मीणा ने आरोप लगाया है कि राज्य सरकार लाठी के दम पर प्रदेश के बेरोजगारों के आंदोलन को कुचलने का काम कर रही है, लेकिन उनके आंदोलन को इस तरह कुचला नहीं जा सकता है।
उन्होंने कहा कि मैं और सभी बेरोगार युवा गांधीवादी और अहिंसक तरीके से आंदोलन कर रहे हैं। जिस तरीके से युवाओं को दौड़ा-दौड़ा करके मारा गया है। मैं जयपुर के शहीद स्मारक पर लोकतांत्रिक तरीके से धरना दे रहा हूँ।

कांग्रेस को पूर्णकलिक अध्यक्ष की जरूरत: शिवसेना

कविता गर्ग       
मुंबई। शिवसेना ने शुक्रवार को कहा कि कांग्रेस को पूर्णकलिक अध्यक्ष की जरूरत है। पार्टी ने कहा कि कांग्रेस में नेतृत्व को लेकर व्याप्त भ्रम पंजाब में राजनीतिक संकट के लिए उतना ही जिम्मेदार है, जितना कि भाजपा। महाराष्ट्र में सत्तारूढ़ शिवसेना ने दावा किया कि हालांकि, राहुल गांधी कांग्रेस के समक्ष उत्पन्न मुद्दों का सामाधान करने की कोशिश कर रहे हैं लेकिन पार्टी के पुराने नेताओं का उन्हें रोकने के लिए भाजपा के साथ गुप्ता समझौता है और इसलिए वे पार्टी को डुबाने के लक्ष्य के साथ काम कर रहे हैं।
शिवसेना ने अपने मुखपत्र ‘सामना’ में प्रकाशित संपादकीय में कहा, ”कांग्रेस को पूर्णकालिक अध्यक्ष की जरूरत है। बिना सिर के शरीर का क्या फायदा? कांग्रेस बीमार है और उसका इलाज करना चाहिए, लेकिन इलाज सही है या गलत उसकी समीक्षा की जानी चाहिये।

क्वार्टर फाइनल में पहुंचने का सपना टूटा: एंडी मर्रे

लंदन। ब्रिटेन के एंडी मर्रे का लगातार दूसरे टूर्नामेंट में क्वार्टर फाइनल में पहुंचने का सपना टूट गया। जिन्हें सैन डिएगो ओपन में दूसरी वरीयता प्राप्त नॉर्वे के कैस्पर रूड ने 7 . 5, 6 . 4 से हराया। तीन बार के ग्रैंडस्लैम चैम्पियन और दुनिया के पूर्व नंबर एक खिलाड़ी मर्रे अब विश्व रैंकिंग में 109वें स्थान पर हैं।
कूल्हे के दो आपरेशनों और कई चोटों से उबरने के बाद वह वापसी के प्रयास में हैं । रूड का सामना अब इटली के नौवीं वरीयता प्राप्त लोरेंजो सोनेगो से होगा जिन्होंने अमेरिका के सेबेस्टियन कोरडा को 6 . 4, 6 . 3 से हराया। अन्य मुकाबलों में आंद्रेइ रूबलेव का सामना डिएगाो श्वार्त्जमैन से और डेनिस शापोवालोव की टक्कर कैम नोरी से होगी।

'स्वच्छ भारत मिशन', दूसरे चरण की शुरुआत की

अकांशु उपाध्याय      
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ‘स्वच्छ भारत मिशन-शहरी’ और ‘कायाकल्प एवं शहरी सुधार के लिए अटल मिशन’ के दूसरे चरण की शुक्रवार को शुरुआत की। प्रधानमंत्री कार्यालय के अनुसार, प्रधानमंत्री की दृष्टि के अनुरूप स्वच्छ भारत मिशन 2.0 और ‘अमरुत 2.0’ को सभी शहरों को कचरा मुक्त करने और जल संरक्षण के लक्ष्‍य को हासिल करने के लिए तैयार किया गया है।
यहां आंबेडकर इंटरनेशनल सेंटर में आयोजित एक कार्यक्रम में प्रधानमंत्री ने प्रमुख मिशन की शुरुआत की। प्रधानमंत्री कार्यालय ने एक बयान में कहा कि स्वच्छ भारत मिशन और अटल मिशन भारत में तेजी से शहरीकरण की चुनौतियों का प्रभावी ढंग से समाधान करने की दिशा में एक कदम आगे बढ़ने का संकेत देने के साथ-साथ सतत विकास लक्ष्य 2030 की उपलब्धि में योगदान करने में भी मददगार होंगे। स्वच्छ भारत मिशन सभी शहरों को ‘कचरा मुक्त’ बनाने और अटल मिशन के अंतर्गत आने वाले शहरों के अलावा अन्य सभी शहरों में धूसर और काले पानी के प्रबंधन को सुनिश्चित करने, सभी शहरी स्थानीय निकायों को शौच से मुक्त और एक लाख से कम जनसंख्‍या वाले को शौच से मुक्त करने की परिकल्पना करता है, जिससे शहरी क्षेत्रों में सुरक्षित स्वच्छता के लक्ष्‍य को पूरा किया जा सके।
प्रधानमंत्री कार्यालय के अनुसार, अटल मिशन के दूसरे चरण का लक्ष्य लगभग 2.64 करोड़ सीवर कनेक्शन प्रदान करके लगभग 2.68 करोड़ नल कनेक्शन और 500 अमृत शहरों में सीवरेज और सेप्टेज का शत-प्रतिशत कवरेज करते हुए लगभग 4,700 शहरी स्थानीय निकायों में सभी घरों में पेयजल की आपूर्ति का शत-प्रतिशत कवरेज प्रदान करना है। मुताबिक इससे शहरी क्षेत्रों में 10.5 करोड़ से अधिक लोगों को लाभ होगा। इस अवसर पर आवास एवं शहरी मामलों के मंत्री हरदीप सिंह पुरी और राज्यों तथा केन्द्र शासित प्रदेशों के शहरी विकास मंत्री भी मौजूद थे।

मंधाना ने पहले सत्र में 3 विकेट पर 231 रन बनाएं

गोल्ड कोस्ट। सलामी बल्लेबाज स्मृति मंधाना ने पहला टेस्ट शतक लगाने के साथ कई रिकॉर्ड अपने नाम किये जबकि उनकी इस पारी की मदद से भारत ने आस्ट्रेलिया के खिलाफ दिन रात के टेस्ट के दूसरे दिन शुक्रवार को पहले सत्र में तीन विकेट पर 231 रन बना लिये।
डिनर ब्रेक के समय भारत की स्थिति काफी मजबूत थी जिसने एक विकेट पर 132 रन से आगे खेलना शुरू किया था। 25 वर्ष की मंधाना दिन रात के टेस्ट में शतक जमाने वाली पहली भारतीय महिला बन गई। इसके साथ ही आस्ट्रेलियाई सरजमीं पर पारंपरिक स्वरूप में तिहरे अंक तक पहुंचने वाली पहली भारतीय बन गई। मंधाना ने 216 गेंद में 22 चौकों और एक छक्के की मदद से 127 रन बनाये।
उन्होंने पूनम राउत के साथ दूसरे विकेट के लिये 102 रन जोड़े जो आस्ट्रेलिया में रिकॉर्ड है। इससे पहले उन्होंने शेफाली वर्मा के साथ पहले विकेट की साझेदारी में 93 रन बनाये थे। उन्होंने एलिसे पैरी को 52वें ओवर में पूल शॉट लगाकर अपना शतक पूरा किया।
मंधाना अपने कल के स्कोर 80 रन पर ही आउट हो जाती लेकिन दूसरे ओवर में पैरी की गेंद नोबॉल निकली। रिप्ले ने दिखाया कि कैच भी स्पष्ट नहीं था। आखिरकार ऐश गार्डनर की गेंद पर वह शॉर्ट मिडआफ में कैच देकर लौटी । राउत विकेट के पीछे कैच देकर लौटी। डिनर के समय कप्तान मिताली राज 15 रन बनाकर खेल रही थीं।

सर्द मौसम: खेले गए मुकाबले में दिक्कतें आई

वाशिंगटन डीसी। अमेरिका भारत के सितारा तीरंदाज अतनु दास और दीपिका कुमारी कांस्य पदक के मुकाबले हार गए। जिससे भारत को विश्व कप फाइनल से खाली हाथ लौटना पड़ेगा। भारतीय रिकर्व कोच की गैर मौजूदगी में इस जोड़ी को सर्द मौसम में खेले गए मुकाबले में काफी दिक्कतें आई। दास को मौजूदा ओलंपिक चैम्पियन तुर्की के मेटे गाजोज ने एकतरफा मुकाबले में 6 . 0 (27 . 29, 26 . 27, 28 . 30) से हराया। 
वहीं दुनिया की दूसरे नंबर की तीरंदाज और दास की पत्नी दीपिका को ओलंपिक टीम कांस्य पदक विजेता मिशेले क्रोप्पेन ने शूटआफ में मात दी। आठवीं बार फाइनल खेल रही दीपिका 5 . 6 (6 . 9) से हारी। तोक्यो ओलंपिक में क्वार्टर फाइनल से बाहर होने के बाद वह पहला टूर्नामेंट खेल रही थी । तीन बार की ओलंपियन दीपिका जर्मन प्रतिद्वंद्वी के सामने परफेक्ट 30 स्कोर नहीं कर सकी।
मिशेले ने पहले दो सेट में पूरे 30 . 30 अंक बनाये जबकि तीसरे सेट में दोनों ने 28 का स्कोर किया। चौथा सेट दीपिका ने जीता। पांचवें सेट में 28 स्कोर करके दीपिका ने मुकाबले को शूटआफ तक खिंचा लेकिन शूटआफ में अपेक्षाा के अनुरूप नहीं खेल सकी। दीपिका ने क्वार्टर फाइनल में ओलंपिक टीम रजत पदक विजेता रूस की स्वेतलाना गोंबोएवा को 6 . 4 से हराया था।
सेमीफाइनल में वह तोक्यो ओलंपिक दोहरी रजत पदक विजेता रूस की एलेना ओसिपोवा से हार गई थी। वहीं दास ने जर्मनी के मैक्सीमिलन वेकम्यूलर को हराकर शुरूआत की लेकिन अमेरिका के ब्राडी एलिसन से हार गए।

यूके: प्रवेश परीक्षा के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू की

पंकज कपूर        
नैनीताल। अगर आप अपने बच्चे को सैनिक स्कूल में पढ़ाना चाहते है तो आपके लिए अच्छी खबर है। सैनिक स्कूल घोड़ाखाल में 27 सितंबर से रक्षा मंत्रालय ने प्रवेश परीक्षा के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। स्कूल में प्रवेश परीक्षा के लिए छात्र-छात्राओं को ऑनलाइन आवेदन फार्म भरना होगा। वहीं प्रवेश परीक्षा भी एनटीए कराएगीअगर आप प्रवेश परीक्षा में शामिल होना चाहते हे तो आप  aissee.nta.nic.in  पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। विद्यालय की कक्षा 6 की प्रवेश परीक्षा में आवेदन के लिए विद्यार्थी की उम्र 31 मार्च 2022 तक 10 से 12 वर्ष और कक्षा 9 में 13 से 15 वर्ष होनी चाहिए। इसके अलावा आवेदन की अंतिम तिथि 26 अक्तूबर है।नौ जनवरी को प्रवेश परीक्षा आयोजित की जाएगी। जानकारी देते हुए विद्यालय के उप प्रधानाचार्य टी रमेश कुमार ने बताया 27 सितंबर से प्रवेश परीक्षा के लिए आवेदन शुरू हो गए है जो 26 अक्तूबर तक आवेदन कर सकते है।

टाटा के हवाले करने को मंत्रियों के समूह से मंजूरी

अकांशु उपाध्याय       
नई दिल्ली। दिवालिया होने के कगार पर पहुंच चुकी सरकारी विमानन कंपनी एयर इंडिया को टाटा संस के हवाले करने को मंत्रियों के समूह से मंजूरी मिल गयी है। इस मामले से जुड़े सूत्रों ने कहा कि एयर इंडिया के लिए टाटा संस की बोली को गृह मंत्री अमित शाह की अध्यक्षता वाले मंत्रियों के समूह के समक्ष रखा गया था जिसे मंजूरी मिल गयी है।
इसके लिए स्पाइस जेट के अजय सिंह ने व्यक्ति स्तर पर बोली लगायी थी। हालांकि अभी इस संबंध में आधिकारिक घोषणा नहीं की गयी है लेकिन एक दो दिनों में इस संबंध में सरकार की आरे से जानकारी दिये जाने की संभावना है। नागर विमानन के सूत्रों का कहना है कि टाटा संस ने इसके लिए सबसे ऊंची बोली लगाया था।
टाटा संस द्वारा इसके लिए सरकार द्वारा निर्धारित न्यूनतम बाेली से करीब तीन हजार करोड़ रुपये की अधिक बोली लगाये जाने की जानकारी मिली है। वर्ष 1932 में टाटा समूह जे आर डी टाटा ने इस विमानन कंपनी की स्थापना की थी लेकिन बाद में इसे राष्ट्रीयकृत कर दिया गया था। अब करीब 67 वर्षाें के बाद फिर से यह विमानन कंपनी टाटा के हवाले होने वाली है। सूत्रों की माने तो दिसंबर तक इस सौदे को अंतिम रूप दिया जा सकता है।

हैदराबाद ने जीता टॉस, बल्लेबाजी का फैसला किया

हैदराबाद ने जीता टॉस, बल्लेबाजी का फैसला किया  इकबाल अंसारी  हैदराबाद। इंड‍ियन प्रीम‍ियर लीग (IPL) 2024 सीजन में सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) और...