शुक्रवार, 1 अक्तूबर 2021

अवैध पटाखा फैक्ट्री में धमाका होने से 4 की मौंत

भानु प्रताप उपाध्याय           
शामली। पटाखा फैक्ट्री का मालिक राशिद फरार। मलबे में दबे लोगों को बाहर निकालने में लगी पुलिस।
उत्तर प्रदेश के शामली के कस्बा कैराना में अवैध पटाखा फैक्ट्री में शुक्रवार दोपहर करीब 4 बजे तेज धमाका हो गया। हादसे में 4 लोगों की मौत हो गई। 4 गंभीर घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। धमाके के वक्त फैक्ट्री में 12 मजदूर काम कर रहे थे।
शामली एसपी सुकीर्ति माधव ने बताया कि कुछ मजदूरों के मलबे में दबे होने की आशंका है। उनका रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है। फैक्ट्री मालिक राशिद अभी फरार है। राशिद के पास पटाखा बनाने का लाइसेंस है या नहीं, इसकी जांच की जा रही है। ​​​​​डीएम जसजीत कौर, एसडीएम कैराना उद्भव त्रिपाठी और एसएसपी अन्य अधिकारियों के साथ मौके पर हैं। अधिकारियों का कहना है कि जिन मजदूरों की मौत हुई है। उनकी शिनाख्त की कोशिश की जा रही है।
अफसरों ने बताया कि यह फैक्ट्री पानीपत का रहने वाला राशिद चला रहा है। पहले यहां कैराना के इकबाल की जंगल में अचार बनाने की फैक्ट्री थी। यह कई सालों से बंद पड़ी थी। इकबाल ने करीब डेढ़ महीने पहले राशिद को फैक्ट्री लीज पर दी थी। राशिद करीब 15 दिन से इसमें अवैध रूप से पटाखे बनवाने लगा था। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, धमाका हुआ तो फैक्ट्री भरभरा कर गिर गई।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Thank you, for a message universal express.

पायलट ने फ्लाइट अटेंडेंट को प्रपोज किया

पायलट ने फ्लाइट अटेंडेंट को प्रपोज किया  अखिलेश पांडेय  वारसॉ। अक्सर लोग अपने प्यार का इजहार किसी खास जगह पर करने का सोचते हैं। ताकि वो पल ज...