शुक्रवार, 1 अक्तूबर 2021

टाटा के हवाले करने को मंत्रियों के समूह से मंजूरी

अकांशु उपाध्याय       
नई दिल्ली। दिवालिया होने के कगार पर पहुंच चुकी सरकारी विमानन कंपनी एयर इंडिया को टाटा संस के हवाले करने को मंत्रियों के समूह से मंजूरी मिल गयी है। इस मामले से जुड़े सूत्रों ने कहा कि एयर इंडिया के लिए टाटा संस की बोली को गृह मंत्री अमित शाह की अध्यक्षता वाले मंत्रियों के समूह के समक्ष रखा गया था जिसे मंजूरी मिल गयी है।
इसके लिए स्पाइस जेट के अजय सिंह ने व्यक्ति स्तर पर बोली लगायी थी। हालांकि अभी इस संबंध में आधिकारिक घोषणा नहीं की गयी है लेकिन एक दो दिनों में इस संबंध में सरकार की आरे से जानकारी दिये जाने की संभावना है। नागर विमानन के सूत्रों का कहना है कि टाटा संस ने इसके लिए सबसे ऊंची बोली लगाया था।
टाटा संस द्वारा इसके लिए सरकार द्वारा निर्धारित न्यूनतम बाेली से करीब तीन हजार करोड़ रुपये की अधिक बोली लगाये जाने की जानकारी मिली है। वर्ष 1932 में टाटा समूह जे आर डी टाटा ने इस विमानन कंपनी की स्थापना की थी लेकिन बाद में इसे राष्ट्रीयकृत कर दिया गया था। अब करीब 67 वर्षाें के बाद फिर से यह विमानन कंपनी टाटा के हवाले होने वाली है। सूत्रों की माने तो दिसंबर तक इस सौदे को अंतिम रूप दिया जा सकता है।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Thank you, for a message universal express.

पायलट ने फ्लाइट अटेंडेंट को प्रपोज किया

पायलट ने फ्लाइट अटेंडेंट को प्रपोज किया  अखिलेश पांडेय  वारसॉ। अक्सर लोग अपने प्यार का इजहार किसी खास जगह पर करने का सोचते हैं। ताकि वो पल ज...