रविवार, 19 सितंबर 2021

इमरान ने वर्कआउट करते हुए वीडियो शेयर किया

कविता गर्ग         
मुंबई। बॉलीवुड अभिनेता इमरान हाशमी अपनी आने वाली फिल्म ‘टाइगर 3’ के लिए कड़ी मेहनत कर रहे हैं। इमरान हाशमी इन दिनों फिल्म ‘टाइगर 3’ में काम कर रहे हैं। इस फिल्म के लिए इमरान काफी मेहनत कर रहे हैं। इमरान ने जिम में वर्कआउट करते हुए अपना वीडियो शेयर किया है। जिसमें उनकी बॉडी ट्रांसफॉर्मेशन देखने लायक है।
इमरान ने वीडियो के कैप्शन में लिखा, “डियर फैट, मरने के लिए तैयार हो जाओ।”बताया जा रहा है कि इमरान ‘टाइगर 3’ में पाकिस्‍तानी जासूसी एजेंट के किरदार में नजर आयेंगे। गौरतलब है कि ‘यशराज’ के बैनर तले बन रही फिल्म टाइगर 3 में सलमान खान और कैटरीना कैफ की अहम भूमिका है। मनीष शर्मा इस फिल्म को निर्देशित कर रहे हैं। फिल्म ‘टाइगर 3’ वर्ष 2012 में प्रदर्शित एक था टाइगर संस्करण की तीसरी कड़ी है। टाइगर 3 वर्ष 2022 में रिलीज हो सकती है।

फुटबॉल लीग के मैच में दर्शकों ने हुड़दंग मचाया

पेरिस। मौजूदा चैंपियन लिली और लेन्स के बीच खेले गये फ्रांसीसी फुटबॉल लीग के मैच में दर्शकों ने जमकर हुड़दंग मचाया। जिससे मध्यांतर के बाद लगभग आधे घंटे तक खेल नहीं हो पाया। शनिवार को खेले गये इस मैच में पहला हॉफ छूटने के बाद लेन्स के समर्थक मैदान पर आ गये और इसके बाद लिली के समर्थकों से भिड़ गये।
पुलिस और सुरक्षाकर्मियों को उन्हें मैदान से बाहर निकालने में काफी मशक्कत करनी पड़ी। मध्यांतर तक दोनों टीमें गोलरहित बराबरी पर थी जिसके बाद मैच जारी रखने को लेकर आपात बैठक बुलायी गयी। बैठक में मैच जारी रखने का निर्णय किया गया जिसमें लेन्स ने 1-0 से जीत दर्ज की। उसकी तरफ से यह गोल प्रजेमिस्लाव फ्रैंकोवस्की ने 73वें मिनट में किया। फ्रांसीसी लीग में इससे पहले नीस और मार्सेली के बीच अगस्त में खेले गये मैच में भी दर्शकों ने व्यवधान डाला था। नीस के प्रशंसक मैदान पर उतर आये थे और उन्होंने मार्सेली के खिलाड़ियों और सहयोगी स्टाफ के साथ हाथापायी की थी। इसके बाद यह मैच रद्द कर दिया गया था।

बंगाल: शिक्षकों के एक वर्ग को जिम्मेदार ठहराया

मिनाक्षी लोढी         

कोलकाता। विश्व भारती विश्वविद्यालय के कुलपति बिद्युत चक्रवर्ती शनिवार को उस समय विवादों में आ गए जब सोशल मीडिया पर नजर आ रहे एक वीडियो में कथित तौर पर उन्हें विश्वविद्यालय के विभिन्न विभागों में चोरी की घटनाओं को रोकने के लिए पर्याप्त कदम न उठाने के लिए शिक्षकों के एक वर्ग को जिम्मेदार ठहराते हुए देखा गया।

कुलपति और फैकल्टी सदस्यों के बीच शुक्रवार को हुई वर्चुअल बैठक के वीडियो में चक्रवर्ती के जैसी एक आवाज सुनी जा सकती है। जिसमें वह शिक्षकों को हाल में हुई चोरियों को रोकने के लिए पर्याप्त कदम न उठाने और इसका जिम्मा सुरक्षाकर्मियों पर थोपने की कोशिश करने को लेकर बोल रहे हैं।

फ्रांस: जल्द संकट पैदा होने की आशंका व्यक्त की

पेरिस। फ्रांस के विदेश मंत्री ने अमेरिका से सौदा करने के लिए पनडुब्बी बनाने के उसके साथ किए अनुबंध को अचानक रद्द करने के ऑस्ट्रेलिया के फैसले को ”छल, उपेक्षा और झूठ” बताते हुए शनिवार को इसकी निंदा की तथा पश्चिमी सहयोगियों के बीच जल्द संकट पैदा होने की आशंका व्यक्त की।

अमेरिका और ऑस्ट्रेलिया से अपने राजदूतों को वापस बुलाने के एक दिन बाद फ्रांस के विदेश मंत्री ज्यां इव लि द्रीयां ने कहा कि यह पीठ पीछे किया गया एक समझौता है। जिसमें फ्रांस को धोखा दिया गया। उन्होंने ‘फ्रांस 2’ टेलीविजन को दिए एक साक्षात्कार में कहा कि राजदूतों को वापस बुलाना फ्रांसिसी सरकार और वाशिंगटन तथा कैनबरा के बीच ”आज संकट की गहरायी को दिखाता है।” उन्होंने कहा कि यह पहली बार है जब फ्रांस ने सबसे पुराने सहयोगी अमेरिका से अपने राजदूत को वापस बुलाया है। दरअसल, अमेरिका, ऑस्ट्रेलिया और ब्रिटेन ने नया हिंद-प्रशांत सुरक्षा गठबंधन बनाने में फ्रांस को छोड़ दिया है।

चीन: जहाज के नदी में पलटने से 8 लोगों की मौंत

गुईयांग। चीन के दक्षिण-पश्चिमी प्रांत गुइझोउ में एक यात्री जहाज के नदी में पलट जाने से आठ लोगों की मौत हो गयी। जबकि सात अन्य लापता हैं। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक दुर्घटना शनिवार की शाम लियूपांशुई शहर के जांगके टाउनशिप के समीप उस समय हुई। जब जांगके नदी यात्री जहाज पलट गया। घटना में आठ लोगों की मौत हो गयी। 
जबकि सात अन्य लापता हैं। रविवार सुबह तक 39 लोगों को बचा लिया गया।अधिकारी जहाज में सवार यात्रियों की संख्या की जांच कर रहे हैं। बचाव अभियान अभी जारी है तथा दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है। 

600 रुपये विलंब शुल्क से किया प्रवेश पंजीकरण

संदीप मिश्र        

बरेली। एमजेपी रुहेलखंड विश्वविद्यालय से संबद्ध महाविद्यालयों में स्नातक व डिप्लोमा पाठ्यक्रमों में प्रथम वर्ष में प्रवेश की प्रक्रिया लगभग समाप्त होने वाली है। 20 सितंबर तक विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर छात्रों का प्रवेश पंजीकरण 600 रुपये विलंब शुल्क से किया जा रहा है। अब तक 1.5 लाख से अधिक प्रवेश हो चुके हैं लेकिन तीन ऐसे डिप्लोमा पाठ्यक्रम में हैं, जिनमें 10 से भी कम प्रवेश हुए हैं। इनमें इंटीरियर डिजाइन, फिजियोथेरेपी और फाइनेंसियल सर्विस के पाठ्यक्रम हैं। अब बचे हुए दो दिनों में इनमें छात्रों की संख्या बढ़ने की उम्मीद काफी कम नजर आ रही है।

विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर मौजूद आंकड़ों के मुताबिक बैचलर ऑफ फिजियोथेरेपी में सिर्फ पांच प्रवेश हुए हैं। जबकि इसकी 80 सीटें हैं। जिसमें बरेली के एक मेडिकल कॉलेज में 40 और अमरोहा के नर्सिंग कॉलेज में 40 सीटें हैं। जो प्रवेश हुए हैं वह सिर्फ अमरोहा के कॉलेज में हुए हैं। इसी तरह से डिप्लोमा इन इंटीरियर डिजाइन में सिर्फ पांच प्रवेश हुए हैं। जबकि इसकी कुछ सीटें 90 हैं, जिनमें 70 सीटें बरेली के दो महाविद्यालयों और 20 सीटें बिजनौर के एक महाविद्यालय में हैं।

सिद्धु को सीएम बनाने की कोशिश का विरोध: कैप्टन

अमित शर्मा     
चंडीगढ़। कैप्टन अमरिंदर सिंह के इस्तीफे के बाद पंजाब का नया सीएम कौन होगा ये सवाल सबके मन में चल रहा है। सीएम पद की रेस में वरिष्ठ कांग्रेसी नेता सुनील जाखड़, सोनिया गांधी की विश्वासपात्र अंबिका सोनी, राज्यसभा सांसद प्रताप सिंह बाजवा का नाम आगे चल रहा है। हालांकि ये सब अभी कयास ही है। 
आज कांग्रेस ने विधायक दल की बैठक बुलाई है। इस बैठक में नए सीएम के नाम का अंतिम रूप से चयन होगा। इस बीच पूर्व सीएम कैप्टन अमरिंदर ने कहा है कि वे नवजोत सिंह सिद्धू को सीएम बनाने की किसी भी कोशिश का विरोध करेंगे। अब सबकी नजरें विधायक दल के बैठक पर हैं।

सार्वजनिक सूचनाएं एवं विज्ञापन

सार्वजनिक सूचनाएं एवं विज्ञापन

प्राधिकृत प्रकाशन विवरण

प्राधिकृत प्रकाशन विवरण 

1. अंक-400 (साल-02)
2. सोमवार, सितंबर 20, 2021
3. शक-1984,सावन, शुक्ल-पक्ष, तिथि-चतुर्दशी, विक्रमी सवंत-2078।
4. सूर्योदय प्रातः 05:44, सूर्यास्त 07:10।
5. न्‍यूनतम तापमान -25 डी.सै., अधिकतम-35+ डी.सै.। बरसात की संभावना बनी रहेंगी।
6.समाचार-पत्र में प्रकाशित समाचारों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है। सभी विवादों का न्‍याय क्षेत्र, गाजियाबाद न्यायालय होगा। सभी पद अवैतनिक है।
7.स्वामी, प्रकाशक, संपादक राधेश्याम के द्वारा (डिजीटल सस्‍ंकरण) प्रकाशित। प्रकाशित समाचार, विज्ञापन एवं लेखोंं से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं हैं। पीआरबी एक्ट के अंतर्गत उत्तरदायी।
8.संपादकीय कार्यालय- 263 सरस्वती विहार, लोनी, गाजियाबाद उ.प्र.-201102।
9.संपर्क एवं व्यावसायिक कार्यालय-डी-60,100 फुटा रोड बलराम नगर, लोनी,गाजियाबाद उ.प्र.-20110
http://www.universalexpress.page/
email:universalexpress.editor@gmail.com
संपर्क सूत्र :- +919350302745  
                     (सर्वाधिकार सुरक्षित)

शनिवार, 18 सितंबर 2021

दोनों देशों से अपने राजदूतों को वापस बुलाया

वाशिंगटन डीसी/ पेरिस। अमेरिका के सबसे पुराने सहयोगी फ्रांस ने परमाणु पनडुब्बी सौदा रद्द करने पर अप्रत्याशित रूप से गुस्सा दिखाते हुए अमेरिका और आस्ट्रेलिया दोनों ही देशों से अपने राजदूतों को वापस बुला लिया है। 18 वीं सदी के दौरान फ्रांस और अमेरिका के बीच बने संबंधों में अब दरार आती दिखाई दे रही है।

इन देशों के बीच संबंध हिंद-प्रशांत क्षेत्र में अमेरिका, ब्रिटेन और आस्ट्रेलिया के एक नए त्रिपक्षीय गठबंधन की घोषणा के बाद बिगड़े हैं। गठबंधन के बाद आस्ट्रेलिया ने फ्रांस से 40 बिलियन डालर का पनडुब्बी का सौदा रद कर दिया है। अब वह पनडुब्बी अमेरिका से लेगा।

फ्रांस के विदेश मंत्री जीन यवेस ले ड्रियान ने लिखित बयान में कहा है कि अमेरिका और आस्ट्रेलिया की घोषणा बहुत ही गंभीर और असाधारण है। इसीलिए फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों के कहने पर यह कदम उठाया गया है। उन्होंने कहा है कि सौदे को रद करना सहयोगी और पार्टनरों के बीच अस्वीकार्य व्यवहार है। राजदूत फिलिप एटियेन ने ट्वीट किया है कि डील रद करने की घोषणा यूरोप के लिए हिंद-प्रशांत के महत्व के हमारे दृष्टिकोण को सीधे प्रभावित कर रही है।

एमपी: पूर्व सीएम उमा ने शराबबंदी की मांग उठाईं

मनोज सिंह ठाकुर          

भोपाल। भारतीय जनता पार्टी भाजपा की वरिष्ठ नेता एवं मध्यप्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती ने आज फिर शराबबंदी की मांग उठाते हुए कहा कि इस संबंध में वह मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और भारतीय जनता पार्टी भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा को 15 जनवरी तक समय दे रही हैं। सुश्री भारती ने यहां अपने निवास पर पत्रकारों से चर्चा में कहा कि वे पहले से ही शराबबंदी की बात उठाती आ रही हैं। अब वे 15 जनवरी तक का समय चौहान और शर्मा को दे रही हैं और उन्हें इस समय में कुछ करना चाहिए, अन्यथा इसके बाद वे स्वयं सड़कों पर उतरेंगी।

सुश्री भारती ने यह भी कहा कि इसके पहले राज्य में शराबबंदी के पक्ष में जनजागरुकता अभियान चलाया जाएगा। उन्होंने चौहान और शर्मा की प्रशंसा करते हुए कहा कि उनके नेतृत्व में ही यह कार्य होना चाहिए। शराबबंदी होने की स्थिति में राज्य को लगभग दस हजार करोड़ रुपए के राजस्व हानि संबंधी सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि इसका विकल्प भी उनके पास है, लेकिन वह यह मीडिया के समक्ष नहीं बता सकती हैं। इस संबंध में वे चौहान और शर्मा को ही बताएंगी। सुश्री भारती ने साथ ही यह भी कहा कि बुंदेलखंड अंचल के बड़ा मलहरा क्षेत्र में हीरा खदानें जंगल को नुकसान पहुंचाए बगैर वहां के युवाओं को ही दी जाना चाहिए।

इस बीच प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष के मीडिया समन्वयक नरेंद्र सलूजा ने सुश्री भारती के बयान के बाद ट्वीट के जरिए कटाक्ष किया है। उन्होंने कहा कि सुश्री भारती ने इसके पहले इस वर्ष दो फरवरी को भी घोषणा की थी कि आठ मार्च को महिला दिवस से वे नशामुक्ति अभियान प्रारंभ करेंगी। लेकिन अभियान चला ही नहीं और घोषणा गायब हो गयी।

सलूजा ने कहा कि सुश्री भारती को शिवराज सरकार के खिलाफ सड़कों पर उतरना चाहिए और कांग्रेस उनके साथ रहेगी। उन्होंने कहा कि राज्य में शराब माफियाओं के हौंसले बुलंद हैं। प्रदेश में जहरीली शराब से 70 से अधिक मौत हो चुकी हैं। सुश्री भारती को शराबबंदी को लेकर अपनी घोषणा पर कायम रहना चाहिए और उन्हें सड़कों पर आना चाहिए। यह घोषणा भी पहले की तरह नहीं होना चाहिए।

यहां यह रोचक है कि अपनी ही दल की सरकार से इस तरह की मांग सुश्री भारती ने भोपाल में पत्रकारों के समक्ष की, जबकि केंद्रीय गृह मंत्री एवं वरिष्ठ भाजपा नेता अमित शाह जबलपुर की यात्रा पर हैं और चौहान तथा श्री शर्मा समेत सभी नेता भी जबलपुर में हैं।

आतंकवाद के काले दिनों में धकेल रहीं हैं कांग्रेस

अकांशु उपाध्याय           

नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी ने पंजाब में कांग्रेस की आंतरिक कलह और किसान आंदोलन पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा है कि कांग्रेस राज्य को 1980 के आतंकवाद के काले दिनों में वापस धकेल रही है।

भाजपा प्रवक्ता सरदार आर पी सिंह ने शनिवार को ट्वीट कर कहा कि इससे पहले भी पंजाब के कांग्रेस शासन में पूर्व मुख्यमंत्रियों दरबारा सिंह और ज्ञानी जैल सिंह के बीच कलह चला था। अब यह कलह कैप्टन अमरिंदर सिंह और बनाम नवजोत सिंह सिद्धू के बीच में है। उन्होंने कहा कि 1984 में स्वर्ण मंदिर में टैंक भेजे गए थे, पंजाब में 25 हजार से अधिक युवाओं का दमन किया गया था। दिल्ली दंगों में तीन हजार से अधिक लोगों की हत्या की गयी थी।

उल्लेखनीय है कि कैप्टन सिंह ने आज कांग्रेस आलाकमान के निर्देश के बाद पंजाब के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू और कैप्टन सिंह के बीच लंबे समय से मतभेद चल रहा है।

'पीएम' मोदी ने अभिनेत्री रश्मिका की तारीफ की

'पीएम' मोदी ने अभिनेत्री रश्मिका की तारीफ की अकांशु उपाध्याय  नई दिल्ली। नेशनल क्रश रश्मिका मंदाना सिर्फ साउथ सिनेमा का ही नहीं, अब ...