शनिवार, 11 सितंबर 2021

रेप: 34 वर्षीय महिला ने इलाज के दौरान तोड़ा दम

कविता गर्ग           
मुंबई। मुंबई के उपनगरीय इलाके साकीनाका में रेप के निजी अंगों में रॉड की छड़ डालने की वीभत्सता का शिकार बनी 34 वर्षीय महिला ने यहां नगरपालिका के एक अस्पताल में इलाज के दौरान शनिवार को दम तोड़ दिया।
पुलिस ने बताया कि महिला के निजी अंगों में गंभीर चोटें आईं थी और हादसे में उसका बहुत खून बह गया था। एक अधिकारी ने बताया कि वह शुक्रवार तड़के से राजावाड़ी अस्पताल में जिंदगी की जंग लड़ रही थी। उन्होंने बताया कि महिला से बलात्कार के बाद और छड़ से निर्ममता से उसपर हमला करने के बाद आरोपी ने उसपर चाकू से भी वार किया।
अधिकारी ने बताया कि यह घटना शुक्रवार तड़के सामने आया था जब पुलिस को साकीनाका में खैरानी रोड पर एक शख्स के एक महिला पर हमला करने के बारे में फोन आया था। उन्होंने बताया कि पुलिस मौके पर पहुंची जहां उसने महिला को खून से सना हुआ पाया जिसके बाद उसे राजावाड़ी अस्पताल में भर्ती कराया गया।
अधिकारी ने कहा कि जांच के दौरान, सामने आया कि सड़क किनारे खड़े एक टैंपो के भीतर महिला से बलात्कार किया गया और उसके शरीर एवं निजी अंगों पर लोहे की रॉड से निर्ममता से वार किया गया।” साथ ही बताया कि पुलिस को टैंपो में खून के निशान भी मिले।
उन्होंने बताया कि इलाके की सीसीटीवी फुटेज खंगालने पर पुलिस ने एक संदिग्ध की पहचान की है जो वीडियो में टैंपो से बाहर निकलता दिख रहा है। पुलिस ने बाद में मोहन चौहान (45) को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ मामला दर्ज कर लिया।

ओल्ड ट्रैफर्ड टेस्ट को आयोजित करने की पेशकश

अकांशु उपाध्याय                
नई दिल्ली। भारतीय दिग्गज सुनील गावस्कर ने रद्द किए गए ओल्ड ट्रैफर्ड टेस्ट को फिर से आयोजित करने की बीसीसीआई (भारतीय क्रिकेट बोर्ड) की पेशकश की। सराहना करते हुए कहा कि भारत को दौरे को पूरा करने के लिए वापस लौटने की इंग्लैंड की उस मदद को कभी नहीं भूलना चाहिए जिसे 2008 में 26/11 के मुंबई आतंकवादी हमलों के कारण बीच में ही रोक दिया गया था। भारतीय टीम के सहायक फिजियो योगेश परमार भी पॉजिटिव पाये गए। जिसके बाद भारतीय टीम ने टेस्ट श्रृंखला का पांचवां मैच नहीं खेलने का फैसला किया। मानसिक रूप से तैयार नहीं थे। इससे इंडियन प्रीमियर लीग का आयोजन भी प्रभावित हो सकता था। बीसीसीआई और इंग्लैंड एवं वेल्स क्रिकेट बोर्ड (ईसीबी) ने बाद में कहा की कि मैच बाद की किसी तारीख को फिर से खेला जाएगा। 
यह मुकाबला हालांकि इस श्रृंखला का हिस्सा नहीं होगा लेकिन इस बारे में आधिकारिक तौर पर कुछ भी नहीं कहा गया है।
गावस्कर ने श्रृंखला आधिकारिक भारतीय प्रसारक सोनी स्पोर्ट्स से कहा कि हां, मुझे लगता है कि यह सही (रद्द किए गए टेस्ट को फिर से खेलने की योजना बनना) कदम होगा। देखिए, भारत में हमें इस बात को कभी नहीं भूलना चाहिए कि इंग्लैंड की टीम ने 2008 में 26/11 के आतंकवादी हमले के बाद क्या किया था। वे श्रृंखला पूरी करने वापस आये थे।
उन्होंने कहा कि इंग्लैंड की टीम उस समय कह सकती थी कि ‘हम सुरक्षित महसूस नहीं करते। हम वापस नहीं आयेंगे’ लेकिन उन्होंने ऐसा नहीं किया। जब आतंकवादियों ने मुंबई पर हमला किया तब मेहमान इंग्लैंड की टीम 26 नवंबर को कटक में भारत के खिलाफ एकदिवसीय मैच खेल रही थी। जिससे सात मैचों की श्रृंखला के आखिरी दो एकदिवसीय मैच रद्द हो गए। इंग्लैंड ने तुरंत स्वदेश जाने का फैसला किया। लेकिन बाद में दो टेस्ट मैचों की श्रृंखला के लिए वापसी की जिसमें भारत ने 1-0 से जीत हासिल की। गावस्कर ने कहा कि तत्कालीन कप्तान केविन पीटरसन ने टेस्ट मैचों के लिए इंग्लैंड की वापसी के फैसले में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी।

उन्होंने कहा कि यह कभी नहीं भूलना चाहिये कि केविन पीटरसन ने टीम का उस टीम का नेतृत्व किया, और वह इस फैसले के मामले में मुख्य व्यक्ति थे। अगर पीटरसन ने उस समय भारत आने से मना कर दिया होता तो दौरा वही खत्म हो जाता। गावस्कर ने बीसीसीआई के मैच बाद की तारीख में फिर से खेलने की पेशकश को ‘शानदार खबर’ करार देते हुए कहा कि रद्द किये गये टेस्ट को इंडियन प्रीमियर लीग के बाद अगले साल आयोजित किया जा सकता है।


कई पाठ्यक्रमों का परीक्षा कार्यक्रम जारी किया

संदीप मिश्र                        
बरेली। एमजेपी रुहेलखंड विश्वविद्यालय ने एलएलबी, एलएलएम, बीकॉम आनर्स, व्यावसायिक पाठ्यक्रम, डिप्लोमा पाठ्यक्रम सहित कई पाठ्यक्रमों का परीक्षा कार्यक्रम जारी कर दिया। सभी की परीक्षाएं 22 सितंबर से शुरू होंगी। परीक्षा कार्यक्रम विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर अपलोड कर दिये गये हैं।
विश्वविद्यालय ने एलएलबी, एलएलएम व अन्य पाठ्यक्रमों के परीक्षा फार्म की तिथि भी बढ़ा दी है। एक दिन पहले ही छात्रों ने तिथि बढ़ाने की मांग की थी। छात्रों के हित को ध्यान में रखते हुए समय पर परीक्षाएं समाप्त करने के लिए रविवार के दिन भी परीक्षाएं आयोजित करायी जाएंगी। सभी परीक्षाएं दशहरा व दीपावली के पहले सम्पन्न कराने के हिसाब से स्कीमें तैयार की गई हैं। 11 अक्टूबर को अंतिम परीक्षा होगी।
परीक्षा नियंत्रक अशोक कुमार अरविंद के मुताबिक एलएलबी द्वितीय, चतुर्थ व षष्टम सेमेस्टर की परीक्षाएं 22 सितंबर से 4 अक्टूबर, बीए एलएलबी द्वितीय, चतुर्थ, षष्टम, अष्टम व दशम सेमेस्टर की मुख्य, बैकपेपर व इंप्रूवमेंट की परीक्षा 22 सितंबर से 7 अक्टूबर, बीएड, एमएड और बीपीएड की मुख्य व सुधार परीक्षा 22 से 1 अक्टूबर, बीबीए व बीसीए षष्टम सेमेस्टर की 22 से 28 सितंबर, सभी डिप्लोमा और पीजी डिप्लोमा की 25 सितंबर से 7 अक्टूबर, एलएलएम द्वितीय व चतुर्थ सेमेस्टर की परीक्षाएं 25 से 29 सितंबर, पीजीडीसीए व पीजीडीसीपी द्वितीय सेमेस्टर की परीक्षाएं 22 से 25 सितंबर, व्यवसायिक पाठ्यक्रमों बीकॉम ऑनर्स, बीकॉम कम्प्यूटर, बीएससी बॉयोटेक्नोलॉजी, माइक्रोबॉयोलॉजी, सीएस, होम साइंस, एमएससी होम साइंस व अन्य की वार्षिक परीक्षा 22 सितंबर से 11 अक्टूबर और बीएलएड द्वितीय व चतुर्थ वर्ष की परीक्षाएं 22 से 30 सितंबर को समाप्त होंगी।

एलएलबी व एलएलएम के परीक्षा फार्म की तिथि बढ़ी
विश्वविद्यालय ने छात्रों के हित में ध्यान में रखते हुए एलएलबी, बीएएलएलबी, एलएलएम, बीकॉम वित्त व वित्तीय सेवाएं, बीबीए, बीसीए, पीजीडीसीए, एमएसडब्ल्यू, बीलिब, एमलिब के सम सेमेस्टर द्वितीय से दशम तक के संस्थागत, भूतपूर्व, बैक, परीक्षा सुधार और छूटी हुई प्रयोगात्मक परीक्षाओं के फार्म भरने की तिथि बढ़ा दी है। पहले छात्रों को 8 सितंबर तक फार्म भरने थे। अब बचे छात्र 11 से 14 सितंबर तक परीक्षा फार्म भर सकेंगे। 15 सितंबर तक महाविद्यालयों को भरे फार्म ऑनलाइन स्वीकृत करने होंगे।

यूपी: डेढ़ घंटे तक शहर की समस्याओं पर चर्चा की

संदीप मिश्र                   
बरेली। जनपद प्रभारी मंत्री/ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा ने सर्किट हाउस में शहर विधायक डा. अरुण कुमार के साथ भाजपा महानगर अध्यक्ष डा. केएम अरोड़ा और उनकी टीम से करीब डेढ़ घंटे तक शहर के विकास और समस्याओं पर चर्चा की। इस दौरान पदाधिकारियों का खूब दर्द छलका। पदाधिकारियों ने कहा कि अधिकारी भाजपा सरकार की छवि खराब कर रहे हैं। बरेली को गड्ढे वाली स्मार्ट सिटी बना दिया है।
महानगर की एक भी ऐसी सड़क नहीं है जिस पर गड्ढे न हों। भूमिगत सीवर लाइन बिछाने के नाम पर जल निगम की कार्यदायी संस्था ने लोगों का सड़कों पर चलना मुहाल कर दिया है जिन सड़कों पर सीवर लाइन बिछ गयी है। उन सड़कों को भी कई बार खोदा जा चुका है। लापरवाही से सीवर लाइन बिछाने से कई बार सड़कें खोदी गयी हैं। बियावानी कोठी से लेकर चौकी चौराहा वाली सड़क का निर्माण किए कुछ ही माह हुए लेकिन पूरी सड़क बैठ गयी। इससे बारिश में लोगों को चोटें लग रही हैं। गांधी उद्यान गेट पर सड़क धंसी तो कई दिनों तक लोगों ने दिक्कतें झेलीं। सड़क के बीच में डिप भी ऊंचे करके छोड़े हैं। इससे दोपहिया वाहन चालक चोट खाते हैं।
पदाधिकारियों ने ठेलों वालों के लिए वेंडिंग जोन घोषित कराने की मांग करते हुए बताया कि ठेले वालों को पुलिस भी परेशान करती है। आए दिन पुलिस के डंडे मारने की शिकायतें पहुंचती हैं। किसानों के लिए किसान सम्मान निधि का भुगतान नहीं मिला है। तमाम किसान हक के लिए भटकते हैं लेकिन अधिकारी सुनवाई नहीं करते। पीओ डूडा की मनमानी की भी शिकायतें की गयीं। आवासों में धांधली होने की बात कही। शहर की बदहाल बिजली व्यवस्था का मुद्दा उठाया।
कुतुबखाना की बिजली अक्सर खराब रहने और अधिकारियों के फोन न उठाने की बात कही। पुलिस प्रशासनिक अफसरों के फोन नहीं उठाने और मनमानी से कार्य का मामला जोरशोर से उठाया। श्रीकांत शर्मा ने सुबह 8.30 बजे से 10 बजे तक महानगर टीम से बात की। इस दौरान बरेली महानगर के विकास के लिए सुझाव मांगे। उपाध्यक्ष देवेन्द्र जोशी, विष्णु शर्मा, रेखा श्रीवास्तव, योगेंद्र शर्मा, महांमत्री प्रभु दयाल लोधी, डॉ तृप्ति, गुप्ता, मीडिया प्रभारी बंटी ठाकुर, शीतल गुलाटी, अमरीश कठेरिया, राजीव गुप्ता, राजीव साहनी, रूपेंद्र पटेल, प्रवेश वर्मा, सूर्यकांत मौर्य, राजकुमार अग्रवाल, हरवंश सेठी, अनुपम द्रोण आदि उपस्थित रहे।
जिम्नास्टिक खेलों के लिए कोच नियुक्त करने की मांग
सर्किट हाउस में भाजपा मीडिया प्रभारी पारस/ एजुकेशनल सोसाइटी के प्रबंधक प्रतिपाल सिंह (बंटी ठाकुर) ने प्रभारी मंत्री श्रीकांत शर्मा से स्पोर्ट्स स्टेडियम में स्थायी कोच की नियुक्ति कराने की मांग की। ज्ञापन सौंपते हुए बताया कि स्टेडियम में जिम्नास्टिक खिलाड़ियों के लिए कोई भी कोच नहीं है जिससे खिलाड़ी खेलने से वंचित रह जाते हैं।
इस खेल में लगभग 40 से 50 बच्चे प्रशिक्षण प्राप्त करते हैं। अब तक कई बच्चे नेशनल खेल चुके हैं। प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री लगातार खेलों को प्रोत्साहित कर रहे हैं लेकिन स्टेडियम में कोच न होने से खिलाड़ी नहीं खेल पा रहे हैं। स्थायी कोच की शीघ्र नियुक्ति की मांग की। यह भी बताया कि एक कोच थे पर वह अस्थायी नियुक्ति पर एक साल के लिए आए थे।

सार्वजनिक सूचनाएं एवं विज्ञापन

सार्वजनिक सूचनाएं एवं विज्ञापन

प्राधिकृत प्रकाशन विवरण

प्राधिकृत प्रकाशन विवरण 

1. अंक-392 (साल-02)
2. रविवार, सितंबर 12, 2021
3. शक-1984,सावन, शुक्ल-पक्ष, तिथि-षष्ठी, विक्रमी सवंत-2078।
4. सूर्योदय प्रातः 05:44, सूर्यास्त 07:10।
5. न्‍यूनतम तापमान -23 डी.सै., अधिकतम-35+ डी.सै.। बरसात की संभावना बनी रहेंगी।
6.समाचार-पत्र में प्रकाशित समाचारों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है। सभी विवादों का न्‍याय क्षेत्र, गाजियाबाद न्यायालय होगा। सभी पद अवैतनिक है।
7.स्वामी, प्रकाशक, संपादक राधेश्याम के द्वारा (डिजीटल सस्‍ंकरण) प्रकाशित। प्रकाशित समाचार, विज्ञापन एवं लेखोंं से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं हैं। पीआरबी एक्ट के अंतर्गत उत्तरदायी।
8.संपादकीय कार्यालय- 263 सरस्वती विहार, लोनी, गाजियाबाद उ.प्र.-201102।
9.संपर्क एवं व्यावसायिक कार्यालय-डी-60,100 फुटा रोड बलराम नगर, लोनी,गाजियाबाद उ.प्र.-20110
http://www.universalexpress.page/
email:universalexpress.editor@gmail.com
संपर्क सूत्र :- +919350302745  
                     (सर्वाधिकार सुरक्षित)

शुक्रवार, 10 सितंबर 2021

अमेरिकी राष्ट्रपति ने चिनफिंग से मुलाकात की

वाशिंगटन डीसी। अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन ने द्विपक्षीय रिश्तों की खटास को कम करने के इरादे से चीनी राष्ट्रपति शी चिनफिंग से सात महीने में पहली बार फोन पर नब्बे मिनट तक बात की है। इसे लेकर व्हाइट हाउस ने कहा कि बाइडन ने चिनफिंग को यह संदेश दिया कि विश्व की दो बड़ी अर्थ व्यवस्थाएं रहते हुए दोनों देश प्रतिस्पर्धी रहें, मगर भविष्य में ऐसी कोई स्थिति न हो जहां दोनों देशों के बीच संघर्ष के हालात हो जाएं।

बाइडन के पदभार संभालने के बाद से दोनों नेताओं के बीच यह बातचीत ऐसे समय में हुई है जब दोनों देशों के बीच कड़वाहट से भरे मुद्दों की कोई कमी नहीं है। चीन की ओर से किए जा रहे साइबर सुरक्षा उल्लंघन, कोरोनो वायरस महामारी से निपटने के तरीके से अमेरिका नाराज है। हाल ही में व्हाइट हाउस ने चीनी व्यापार नियमों को 'जबरदस्ती और अनुचित' बताया था। हालांकि बाइडन की बातचीत का केंद्र तल्ख मुद्दों पर नहीं था। इसके बजाय उनके कार्यकाल में एनिश्चित रूप से एक मजबूत शुरुआत के लिए अमेरिका-चीन संबंधों के लिए आगे के रास्ते पर चर्चा करने पर केंद्रित था।

लोकतांत्रिक व्यवस्था की निष्पक्षता में विश्वास नहीं

हरिओम उपाध्याय        

लखनऊ। समाजवादी पार्टी (सपा) अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा का लोकतांत्रिक व्यवस्था की निष्पक्षता में विश्वास नहीं है। वह अपनी कुटिल चालों और षड़यंत्रों के जरिए सत्ता पर कब्जा जमाने की तिकड़में करती रही है। अखिलेश यादव ने शुक्रवार को कहा कि 2022 में होने वाले विधानसभा चुनावों में जनता भाजपा को वोट की चोरी न करने देने के लिए कृत संकल्प है। लोकतंत्र पर भाजपा की काली छाई अब नहीं पड़ सकेगी।

उन्होने कहा कि भाजपा राज में चारों तरफ अराजकता का माहौल है। अपराधों के कारण छात्राओं-महिलाओं का जीवन सांसत में है। नौजवानों का भविष्य अंधकार में धकेल दिया गया है। विकास कार्य पूरी तरह अवरूद्ध है। किसान अपने हक की निर्णायक लड़ाई लड़ रहे हैं। इसमें सैकड़ों किसान अपनी जान भी गंवा चुके हैं। आज भी उनके हौंसले बुलंद है। भाजपा सरकार उनकी मांगों पर ध्यान नहीं दे रही है, इससे खुद भाजपा सांसद और विधायक किरकिरी हो रही हैं।

सीजी: पुलिस की मौजूदगी में कुछ ग्रामीणों से चर्चा

दुष्यंत टीकम         
रायपुर। ग्राम सरोरा में संभव इस्पात पावर के विस्तारीकरण हेतु जनसुनवाई दिनांक 03 सितंबर को पंचायत भवन सरोरा में रखा गया था। सरपंच बिहारी राम वर्मा के द्वारा ग्रामीणों को इसकी सुचना नहीं दिया गया था और न ही इसकी मुनियादि गांव में कराई गई थी। ग्रामीणों ने बताया कि बिहारी राम महिंद्रा, हाईटेक, अपनी मनमर्जी से कंपनी से मिली सी.एस. आर की राशि को खर्च करता है, जिसका कोई हिसाब नही है। महिंद्रा कंपनी की जनसुनवाई में सरपंच ने कंपनी का खुलकर बहुत विरोध किया था और अब गुपचुप तरिके से मोटी रकम लेकर एनओसी दिया है। जिसके विरोध मे जनसुनवाई में ग्रामीण सरपंच से स्पष्टी करण चाहते थे किन्तु सरपंच मुँह छिपा कर स्वयं पंचयत भवन में दरवाजा अंदर से बंदकर लगभग 10 महिला पंच व कुछ अन्य पंच उपसरपंच के साथ बैठ गए वे स्वयं से अंदर में बैठे थे।
किसी ने उन्हें नहीं रोका था व पुलिस की मौजूदगी में कुछ ग्रामीणों से चर्चा भी अंदर बुलाकर की है। किन्तु उन्हें खुद अपने द्वारा कम्पनी से लिए गए पैसे के कारण जनता का सामना करने में शर्मिंदगी महसूस हो रही थी व जनता को मुँह दिखाने लायक नहीं है। इसलिए बाहर निकलकर लोगों को कोई जवाब नहीं दे पाए। सरपंच से ग्रामीण उक्त एन ओ सी दिए जाने का स्पष्टी करण चाहते थे। किन्तु सरपंच के पास कोई जवाब नहीं है। कई पंच प्लाट से राशि मिलने व मोटरसायकिल खरीदने कई बात स्वीकार भी कर चुके है। सरपंच ने प्रशासनिक अधिकारियो के जाने के बाद थाना प्रभारी तिल्दा से मिलकर गांव का लाइट बंद करा दिया व ग्रामीणों पर बिना किसी चेतावनी के लाठीचार्ज कराया गया जिससे कई लोगों को चोट आई है व देर रात्रि 14 ग्रामीणों पर कई धाराओं मे थाना नेवरा मे प्रकरण दर्ज कराया गया है। सरपंच व थानाप्रभरी के इस तरह के व्यवहार से ग्रामीण अचमभीत है व आसपास के अन्य पंचयत के ग्रामीण से बैठक कर आज 200 ग्रामीणों के हस्ताक्षर से गृह मंत्री जिलाधिकारी व एस पी को आवेदन देकर झूठे मुकदमे वापस लेने व थानाप्रभारी द्वारा लाठी चार्ज किये जाने की जाँच कराने व महेंद्र स्पोंज प्लांट को दिए गए एन ओ सी को रद्द करने की मांग को लेकर, भेट कर आवेदन सोपे है। अगर मुकदमा वापस नहीं हुआ, लाठी चार्ज के खिलाफ थानाप्रभारी पर कारवाही नहीं हुई व एन ओ सी रद्द नहीं हुआ तो ग्रामीण आसपास के 10 गांव के जनता को लेकर थाने का सरपंच का व महेंद्र पॉवर प्लांट का घेराव करेंगे जिसकी सम्पूर्ण जवाबदारी प्रशासन की होंग। 
अगर सरपंच ने घुस नहीं लिया है तो अपनी स्थिति स्पष्ट करे मुँह छिपाने व जनता के प्रति जवाबदारी से वे भाग नहीं सकते। दो घंटे तक एडीएम बाहर गाड़ी में बैठे रहे व सरपंच एक बार भी जनता के बिच आकर नहीं समझा सके इस्से साफ जाहिर है। सरपंच जनता का विश्वास खो चुके है। आप प्रशासन के लोगों को कोई सहयोग नहीं कर सकते तो किस बात के गांव के मुखिया हो। सिर्फ प्लांट से दलाली खाने के लिए बैठे हो। सरपंच गांव के हो व निवास रायपुर में है हप्ते में दो दिन जाकर पंचयत में मजमा लगाकर महिला समूह कोई इकट्ठा कर मीटिंग करते हैं।
बिजली बिल महिला समूह के लिए दिए है व दो किलो सब्जी नहीं हुआ है। इसकी भी जाँच ग्रामीण चाहते है। स्वयं बेजा कब्जा किया है व ग्रामीणों को पेशी बुलाकर पंचयत भवन में न्यायाधीश बनकर चपरासी से बाहर आवाज लगाकर बुलाकर बेइइजत कर रहा है। जिससे ग्रामीण भारी आक्रोशित है व यही गुस्सा निकला है। अगर समय रहते व्यवहार में सुधार नहीं हुआ तो बड़ी घटना कभी भी घट सकती है।

मुस्लिम मोर्चा व बहुजन मुक्ति पार्टी ने दिया ज्ञापन

सत्येंद्र पंवार         
मेरठ। सिविल डिफेंस दिल्ली में महिला पुलिसकर्मी राबिया उर्फ सर्बिया सैफी के साथ सामूहिक बलात्कार और मर्डर एव प्राइवेट पार्ट काट दिए जाने की घोर निंदा करते हुए बहुजन क्रांति मोर्चा राष्ट्रीय मुस्लिम मोर्चा एवं बहुजन मुक्ति पार्टी ने मिलकर एक ज्ञापन दिया।
राबिया सैफी दिल्ली एवं मध्य प्रदेश राज्य के तस्लीम चूड़ी बेचने वाले एवं देवास जिले के जीरा बेचने वाले जावेद मंसूरी के साथ हुई मॉब लिंचिंग की घटना को अंजाम देने वाले ब्राह्मण वादियों के खिलाफ राष्ट्रद्रोह का मुकदमा पंजीकृत कर उच्च स्तरीय जांच कराए जाने हेतू एक ज्ञापन जिला मेरठ जिला अधिकारी के द्वारा सौंपा गया। 
जिसमें अपराधियों को कठोर से कठोर सजा देने की मांग की गई और सबिया के परिवार वालों को 5 करोड़ सहयोग राशि एवं एक व्यक्ति को सरकारी नौकरी देने की मांग की यह धरना प्रदर्शन उत्तर प्रदेश के 550 जिलों में जिला मुख्यालयों द्वारा दिया गया।
बहुजन मुक्ति पार्टी के प्रदेश मीडिया प्रभारी एवं मेरठ मंडल अध्यक्ष आरडी गादरे ने कहां की राबिया सैफी पीड़िता सिविल डिफेंस विभाग में सेवा में कार्य कर रथी लेकिन पुलिस की शुरुआती पूछताछ में निजामुद्दीन नामक उसके ही विभाग का एक व्यक्ति को कुबूल कराया गया कि वह उसका लेकिन उसका कोई दस्तावेज पेश नहीं किया गया। सबिया के परिवार के अनुसार कोई शादी कोर्ट मैरेज नही प्रश्न चिन्ह खड़ा करता है और हो सकता है। अफसरों कर्मचारियों के द्वारा निजामुद्दीन नामक व्यक्ति को मोहरा बनाकर पेश किया जा रहा हो। सबिया के परिवार के सदस्यों को कॉल रिकॉर्डिंग से भी पता चलता है कि उसकी साथी महिला कुछ छुपा रही है और मृतक सर्बिया को दिल्ली पुलिस में हिरासर के केस में फरीदाबाद हरियाणा ले जाने का कोई औचित्य नहीं था तो इसमें डीएम कार्यालय या पुलिस विभाग के अफसर या कर्मचारियों का शामिल होना भी प्रश्नचिन्ह लगाता है। आए दिन देश प्रदेशों में एससी एसटी ओबीसी माइनॉरिटी की बहन बेटियों के साथ दुर्व्यवहार के अत्याचार की घटना आम हो चुकी है और मोदी योगी सरकार इसमें संध्या के मामले में आती है। सर्बिया और शराबिया के शरीर और प्राइवेट अंगों को काटना और 50 100 जख्मी शरीर पर मिलना साबित करता है कि इसमें बहुत सारे दरिंदों का हाथ है। प्रदेश मीडिया प्रभारी आर डी गादरे ने आगे बताया कि मध्य प्रदेश के इंदौर जिले के चूड़ी बेचने वाले तस्लीम और देवास जिले में जीरा बेचने वाले जावेद मंसूरी के साथ मॉब लिंचिंग की घटना को अंजाम देने वाले ब्राह्मणवादियों के खिलाफ देशद्रोह राजद्रोह का मुकदमा पंजीकृत कर उच्च स्तरीय जांच भी कराई जानी चाहिए। अपराधियों को कठोर से कठोर सजा दी जानी चाहिए ज्ञापन के जरिए से भारत सरकार माननीय महामहिम राष्ट्रपति जी से यह भी विनती की गई कि सबिया उर्फ  राविया के सामूहिक बलात्कारियों और हत्या के मामले में माननीय उच्च न्यायालय माननीय सर्वोच्च न्यायालय के सेवानिवृत्त न्यायमूर्ति जजों के द्वारा जांच कर मुख्य सूत्रधारो को सजा दिलाने के लिए जांच कमेटी का गठन कर पीड़िता के दोषियों को सजा दी जाए और पीड़ित परिवार को 5 करोड़ का मुआवजा देकर परिवार के कोई एक सदस्य को सरकारी नौकरी दी जाए। 
ज्ञापन देने वालों में डॉ एस पी सिंह बहुजन क्रांति मोर्चा राष्ट्रीय मुस्लिम मोर्चा के डॉक्टर फारुख हुसैन बहुजन मुक्ति पार्टी के जिला अध्यक्ष ओमवीर सिंह प्रदेश मीडिया प्रभारी आर डी गादरे आई पी एल ए के एडवोकेट रियासत अली, हैदर जैदी, एडवोकेट अतर सिंह गुप्ता, एडवोकेट सलीम खान, एडवोकेट राजीव मौर्या, भारतीय विद्यार्थी परिषद के प्रदेश उपाध्यक्ष एडवोकेट राहुल कुमार, भारतीय महिला संघ मूलनिवासी आयुष मती दीपा दीपांकर, भोजन मुक्ति पार्टी के संगठन मंत्री मेरठ दक्षिण विधानसभा सूफी अमजद अली अंसारी, अखिल भारतीय युवा समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष आरडी गादरे प्रसिद्ध शायर परवान, दिष्ट इंटरनेशनल श्री रविंद्र कुमार खेड़ा, राष्ट्रीय किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष चौधरी इश्तियाक, राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष सुनील कुमार सैनी, महेंद्र पाल चौधरी, तालिब शहजाद, सेक्सी इम्तियाज, मलिक नरेश जाटव, मुकेश गुर्जर, रविंद्र भडाना, वीरेश कश्यप आदि दर्जनों संगठनों के पदाधिकारी मौजूद रहे।

यूपी: सिद्धार्थ की भव्य विदाई समारोह आयोजित

कौशाम्बी। एसओजी प्रभारी बनने पर चौकी इंचार्ज हर्ररायपुर सिद्धार्थ सिंह की पुलिस चौकी में भव्य विदाई समारोह आयोजित किया गया। इस दौरान मौजूद ग्रामीणों और ग्राम प्रधानों ने चौकी इंचार्ज को माल्यार्पण कर उनका स्वागत किया है और उनके कार्यकाल की चर्चा की है। विदाई समारोह में तमाम गणमान्य लोगों ने उनके अच्छे कार्य के लिए सराहना की व उज्ज्वल भविष्य की कामना की। विदाई समारोह में सिपाही चेतन सिंह, विवेक, एस आई जमील अहमद,विक्रम सिंह,ग्राम प्रधान अमर सिंह एडवोकेट जावेद, ग्राम आदम पुर कर्ण प्रताप एडवोकेट व एसओजी टीम,नये चौकी इंचार्ज हरि श्याम सिंह चन्देल हर्ररॉयपुर व क्षेत्रीय ग्रामीण मौजूद रहे।
अजीत कुशवाहा 

जन्मदिवस पर गरीब लोगो को भोजन वितरण किया

बृजेश केसरवानी          
प्रयागराज। चौक उद्योग व्यापार मंडल के अध्यक्ष मुसाब खान और आतिशबाजी व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष श्री बृजेश कुमार चौरसिया का जन्मदिवस चौक चौराहे पर वरिष्ठ व्यापारी नेता राजीव कृष्ण श्रीवास्तव और सुशांत केसरवानी के नेतृत्व में मनाया गया। जहां करोना में मृत्य हुए व्यापारियों को याद करते हुवे गरीब लोगो को भोजन का वितरण किया गया।
व्यापारी मोहम्मद सैफ और लाली सरदार ने मुसाब खान और बृजेश चौरसिया को सभी व्यापारियों की तरफ से माला पहना कर और मुंह मीठा कराकर बधाई दी। वरिष्ठ व्यापारी नेता अनुप वर्मा ने कहा की करोना काल में आप दोनो ने बढ़ चढ़ कर समाज हित देश हित के लिए कार्य किया है। इसलिए आप लोगो का सम्मान करने की जरूरत है। जिससे प्रेरणा लेकर और लोग भी आगे आए
 मुसाब खान ने आए हुवे सभी वरिष्ठ व्यापारी नेताओ का माला पहना कर स्वागत किया और उनका आशीर्वाद लिया बृजेश चौरसिया ने कहा की वो सदा संगठन द्वारा दिए गए दायित्वों को पूरा करने के लिए तन मन धन से वचनबद्ध है और देश समाज के लिए आधी रात को भी खड़े है।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से मनीष कुमार गुप्ता, राजकुमार केसरवानी,विशाल वर्मा,संजीव मेहरोत्रा , लाली सरदार, उज्जवल टंडन, आसिफ भाई,पाठक,अन्नू केसरवानी, नमन ज्योत सिंह रॉयल,डिक्की सरदार,मनीष पंकज, महिंद्रा अभिषेक मित्तल, काशिफ अमान, मोहित चोपड़ा, शक्ति गर्ग, अभिषेक कपूर, तरंग अग्रवाल, आनंद, टंडन पप्पन, बृजेश सीडाना, संजय मल्होत्रा, विशाल गुलाटी आदि व्यापारी मौजुद रहे।

भारत: बारिश में 24 प्रतिशत की कमी दर्ज की गई

अकांशु उपाध्याय          
नई दिल्ली। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने शुक्रवार को बताया कि इस वर्ष अगस्त में 19 साल में सबसे कम बारिश हुई। अगस्त माह में बारिश में 24 प्रतिशत की कमी दर्ज की गई। विभाग के अनुसार, कमजोर मानसून के दो प्रमुख दौर देशभर में नौ से 16 अगस्त और 23 से 27 अगस्त के बीच सक्रिय रहे, जब भारत के उत्तर-पश्चिम, मध्य तथा आसपास के प्रायद्वीपीय और पश्चिमी तट पर कम बारिश दर्ज की गई।
 पूरे देशभर में बारिश दीर्घावधि औसत (एलपीए) से कम से कम 24 प्रतिशत कम थी, जो 2002 से यानी पिछले 19 से सबसे कम रही।” विभाग के आंकड़ों के अनुसार, दक्षिण-पश्चिम मानसून आधिकारिक तौर पर एक जून को आता है और 30 सितंबर तक सक्रिय रहता है।

जून के महीने में 10 प्रतिशत अधिक वर्षा दर्ज की गई, लेकिन जुलाई और अगस्त दोनों में बारिश में क्रमशः सात और 24 प्रतिशत की कमी दर्ज की गई। विभाग के अनुसार, अगस्त में देश में सामान्य से 24 प्रतिशत कम बारिश हुई।
आईएमडी के चार मौसम विभाग संभागों में से मध्य भारत में 39 प्रतिशत कम बारिश दर्ज की गई। देश के इस हिस्से में महाराष्ट्र, गुजरात, गोवा, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और ओडिशा का एक बड़ा क्षेत्र शामिल है। उत्तर-पश्चिम भारत, जिसमें उत्तरी भारतीय राज्य शामिल हैं, वहां 30 प्रतिशत कम बारिश दर्ज की गई।


साइट को इंटरनेट से हटाने के कदम, निर्देश दिया

अकांशु उपाध्याय          
नई दिल्ली। दिल्ली उच्च न्यायालय ने एक याचिका पर सुनवाई करते हुए गूगल, यूट्यूब और दिल्ली पुलिस को एक विवाहित महिला की आपत्तिजनक तस्वीरों और वीडियो वाले लिंक तथा साइट को इंटरनेट से हटाने के कदम उठाने का निर्देश दिया।
न्यायमूर्ति सुब्रमण्यम प्रसाद ने मामले पर सुनवाई की अगली तारीख 16 सितंबर तय करते हुए गूगल, यूट्यूब, केंद्र और दिल्ली पुलिस के साइबर प्रकोष्ठ से तस्वीरें एवं वीडियो हटाने की मांग करने वाली महिला की याचिका पर जवाब देने का निर्देश दिया है। उच्च न्यायालय ने यह अंतरिम आदेश एक महिला की याचिका पर दिया है जिसमें उसने छद्म नामों से चल रही अश्लील वेबसाइट पर रोक लगाने का केंद्र को निर्देश देने की मांग की है।
याचिका में कहा गया कि गूगल को यह निर्देश दिया जाए कि वह उसकी वेबसाइट पर महिला से जुड़ी किसी भी तरह की नग्नता वाली, यौन सामग्री वाली तथा छेड़छाड़ की गई तस्वीरों पर रोक लगाए। अदालत ने कहा, ”गूगल एलएलसी, यू ट्यूब, केंद्र तथा दिल्ली पुलिस के साइबर प्रकोष्ठ से यह उम्मीद की जाती है कि सुनवाई की अगली तारीख से पहले, याचिकाकर्ता की आपत्तिजनक तस्वीरों और वीडियो वाली साइट और लिंक को इंटरनेट से हटाने के लिए वे आवश्यक कदम उठाएंगे।”
केंद्र सरकार के स्थायी अधिवक्ता अनुराग अहलुवालिया ने हलफनामा दायर करने के लिए कुछ समय की मांग करते हुए अदालत को आश्वासन दिलाया कि आपत्तिजनक सामग्री को हटाने के लिए कदम उठाए जाएंगे। गूगल एलएलसी और यूट्यूब की ओर से पेश अधिवक्ता ममता झा ने कहा कि यूट्यूब से संबंधित सभी यूआरएल हटा दिए गए हैं और दस चैनल पर पहले ही रोक लगाई जा चुकी है। अदालत ने दिल्ली पुलिस को उसके साइबर प्रकोष्ठ के माध्यम से इस मामले में एक पक्षकार बना दिया है।

सीआरपीएफ के 1 जवान सहित 2 लोग घायल हुए

श्रीनगर। श्रीनगर के चानापोरा इलाके में शुक्रवार को आतंकवादियों द्वारा सुरक्षा बलों पर हथगोले से किए गए हमले में केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के एक जवान सहित दो लोग घायल हो गए। 
अधिकारियों ने बताया कि आतंकवादियों ने यहां सरकारी आवासीय क्वार्टरों के पास सुरक्षा बलों पर हथगोला फेंका। उन्होंने बताया कि धमाके में सीआरपीएफ के जवान के अलावा एक महिला घायल हो गई।

विश्वविद्यालय ने परास्नातक में प्रक्रिया शुरू की

संदीप मिश्र        
बरेली। एमजेपी रुहेलखंड विश्वविद्यालय ने परास्नातक में भी प्रवेश प्रक्रिया शुरू कर दी। छात्र 10 से 25 सितंबर तक प्रवेश के लिए विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर आवेदन कर सकेंगे। एलएलबी, एलएलएम और एमएड में प्रवेश परीक्षा के आधार पर प्रवेश होंगे लेकिन कई साल बाद विश्वविद्यालय के द्वारा एमएससी, एमएससी कृषि व बीएलएड के प्रवेश सीधे मेरिट के आधार पर कराए जाएंगे।
इसके पीछे की वजह है कि इन पाठ्यक्रमों में सीटों से कम आवेदन आते हैं। प्रवेश परीक्षा से होने वाले प्रवेश के लिए भी विश्वविद्यालय इस बार काउंसलिंग नहीं करायेगा। इसको लेकर पहले ही निर्णय लिया जा सका है। प्रवेश परीक्षा पास करने वाले छात्रों के मेरिट के आधार पर प्रवेश होंगे। प्रवेश परीक्षा की प्रस्तावित तिथि 5 अक्टूबर निर्धारित की गई है। प्रवेश परीक्षा में निगेटिव मार्किंग रखी गई है। कुलसचिव डा. राजीव कुमार ने इस संबंध में सूचना जारी कर दी है।
विश्वविद्यालय ने सत्र 2021-22 में प्रवेश की प्रक्रिया 1 अगस्त से शुरू कर दी थी। 1 अगस्त से बीए, बीएससी व बीकॉम प्रथम वर्ष में प्रवेश शुरू हुए। अब भी महाविद्यालयों में प्रवेश चल रहे हैं। इसका विश्वविद्यालय विलंब शुल्क ले रहा है। 20 सितंबर तक विलंब शुल्क से प्रवेश लिए जाएंगे। परास्नातक में प्रवेश के आवेदन 10 से 25 सितंबर तक भरे जाएंगे।
इससे साफ है कि बिना मेरिट वाले पाठ्यक्रमों में प्रवेश इसके बाद शुरू होंगे, लेकिन जिनमें प्रवेश परीक्षा होगी उसके प्रवेश 5 अक्टूबर के बाद ही होंगे। एलएलबी, एलएलएम और एमएड की करीब छह हजार सीटे हैं। सबसे ज्यादा सीटें एलएलबी की हैं। इसके अलावा एमएड की एक हजार और एलएलएम की 90 सीटे हैं। स्नातक में अब तक पौने दो लाख सीटों के लिए 1 लाख 35 हजार से अधिक प्रवेश हो चुके हैं।
ऑफलाइन ही होगी प्रवेश परीक्षा।
कोरोना महामारी को देखते हुए विश्वविद्यालय पहले प्रवेश परीक्षा ऑनलाइन कराने की तैयारी कर रहा था। इसके लिए एजेंसी का डेमो भी लिया गया था। छात्र घर बैठकर परीक्षा दे सकते थे लेकिन अब सभी संस्थान खुल चुके हैं। कक्षाएं भी संचालित हो रही हैं। अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं का भी आयोजन हो रहा है। इसकी वजह से परीक्षा हर बार की तरह इस बार भी ऑफलाइन मोड में करायी जाएगी।
प्रवेश से जुड़ी सभी जानकारी विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर उपलब्ध करा दी गई हैं। जानकारी के मुताबिक परीक्षा ओएमआर बेस्ड होगी। दो पालियों में परीक्षा आयोजित करायी जाएगी। पहली पाली में एमएड और दूसरी पाली में एलएलएबी और एलएलएम की परीक्षा होगी। परीक्षा में 100 वस्तुनिष्ट प्रश्न पूछे जाएंगे। एक प्रश्न का सही उत्तर देने पर चार अंक मिलेंगे और एक प्रश्न का गलत उत्तर देने पर एक अंक कटेगा।

सक्सेना की छवि खराब करने की वीडियो वायरल

संदीप मिश्र                
बरेली। बिना किसी सबूत के भाजपा के युवा मोर्चा के महानगर अध्‍यक्ष की न‍ियुक्‍त‍ि में कथ‍ित रूप से पैसे के लेनदेन के आरोप लगाते हुए वीडियो बनाकर वायरल करने के मामले की प्रारंभिक जांच में यह बात सामने आयी है कि षड़यंत्र के तहत महानगर अध्यक्ष डा केएम अरोड़ा और भाजयुमो अध्यक्ष अमन सक्सेना की छवि खराब करने के लिए यह वीडियो बनाकर वायरल की गई।
महानगर अध्यक्ष ने गुरुवार को पार्टी कार्यालय में वीडियो वायरल करने वाले पदाधिकारियों से पूछताछ की जिसमें यह बात सामने आयी कि विरोधी गुट के इशारे पर मनगढ़ंत बातें कर वीडियो बनाया। मामले में महानगर टीम के चारों पदाधिकारियों पर कार्रवाई की गयी है। महानगर उपाध्यक्ष और आईटी हेड समेत चारों पदाधिकारियों को कार्यमुक्त कर दिया है। इन्हें अब भाजपा के किसी भी कार्यक्रम में कोई जिम्मेदारी नहीं दी जाएगी। पदों से निष्कासन भी तय माना जा रहा है।
प्रकरण में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह, प्रदेश संगठन मंत्री सुनील बंसल और प्रदेश सह संगठन मंत्री कर्मवीर सिंह को रिपोर्ट भेजी गयी है। साथ ही भाजपा महानगर अध्यक्ष डा. केएम अरोड़ा ने प्रदेश सह संगठन मंत्री को फोन करके भी पूरा घटनाक्रम बताया। षड़यंत्र की तह तक जाने के लिए महानगर के चारों महामंत्री को जांच सौंपी गयी है। जांच रिपोर्ट के आधार पर हाईकमान स्तर से कार्रवाई की जाएगी।
भाजपा कार्यालय में सख्ती, शाम 6 बजे पड़ जाएंगे ताले
कथित आरोप लगाते हुए वायरल की गयी वीडियो ने भाजपा की खूब भद पिटवायी है। षड़यंत्र के तहत बनायी गयी वीडियो की गूंज लखनऊ तक पहुंची। इस वीडियो के बाद पार्टी कार्यालय में सख्ती बढ़ायी गयी है। महानगर अध्यक्ष डा. केएम अरोड़ा ने निर्देश जारी करते हुए कहा है कि 2 बजे तक अध्यक्ष बैठते हैं। इसके बाद अध्यक्षों के कमरे लॉक कर दिए जाएंगे। अध्यक्ष के आने पर ही खुलेंगे। इसके साथ प्रतिदिन शाम 6 बजे तक पार्टी कार्यालय खुलेगा। इसके बाद मुख्य गेट पर ताला पड़ जाएगा। हालांकि कार्यक्रम होने पर खुला रहेगा। इससे देर शाम तक कार्यालय में बैठने पर भी रोक लगेगी। वायरल वीडियो सिविल लाइंस स्थित भाजपा कार्यालय के एक कमरे में बैठकर बनाया गया था।

गणेश चतुर्थी के अवसर पर हिस्सा लेंगे केजरीवाल

अकांशु उपाध्याय        
नई दिल्ली। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल गणेश चतुर्थी के अवसर पर शुक्रवार शाम यहां भव्य गणेश पूजन में हिस्सा लेंगे। इस भव्य गणेश पूजन में केजरीवाल के अलावा उनकी सरकार के कई मंत्री भी शामिल लेंगे। शाम सात बजे से पूजन का सीधा प्रसारण होगा।
मुख्यमंत्री ने शुक्रवार को संवाददाता सम्मेलन में इसकी घोषणा करते हुए कहा, “हम एक भव्य गणेश पूजन का आयोजन कर रहे हैं और मैं दिल्लीवासियों सहित देश के सभी 130 करोड़ लोगों को इसमें शामिल होने के लिए आमंत्रित करता हूं। उम्मीद है कि एक चमत्कार होगा और हमारी सभी इच्छाएं पूरी होंगी क्योंकि 130 करोड़ लोग एक साथ भगवान श्री गणेश की पूजा करेंगे।”
गौरतलब है कि दिल्ली सरकार ने कोविड-19 महामारी के मद्देनजर गणेश चतुर्थी उत्सव के सार्वजनिक समारोहों पर प्रतिबंध लगा दिया है। मुख्यमंत्री ने गणेश उत्सव को देशभक्ति और आध्यात्मिकता का मिश्रण बताते हुए आज शाम लोगों को ‘आरती’ के सीधे प्रसारण में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया।
केजरीवाल ने कहा कि इस अवसर पर बॉलीवुड गायक शंकर महादेवन और सुरेश वाडेकर भक्ति गीत प्रस्तुत करेंगे। आम आदमी पार्टी (आप) के राष्ट्रीय संयोजक केजरीवाल ने कहा कि गणेश चतुर्थी समारोहों ने स्वतंत्रता संग्राम के दौरान लोगों को एकजुट करने का काम किया। उन्होंने माता-पिता से अपने बच्चों में देशभक्ति और आध्यात्मिकता की भावना विकसित करने की अपील भी की।

इंडिया में मामलों के चलते रद्द किया अंतिम टेस्ट

अकांशु उपाध्याय       
नई दिल्ली। भारत और इंग्लैंड के बीच पांचवां और अंतिम टेस्ट मैच टीम इंडिया में कोरोना मामलों के चलते रद्द करना पड़ा है। इंग्लैंड एन्ड वेल्स क्रिकेट बोर्ड (ईसीबी) ने एक बयान जारी कर कहा,”भारतीय शिविर में कोरोना मामलों की संख्या बढ़ने की आशंका के कारण, भारत मैदान में एक टीम उतारने की स्थिति में नहीं है। हम इस खबर के लिए प्रशंसकों और पार्टनर्स से माफ़ी मांगते हैं क्योंकि इससे कईयों को भारी निराशा हुई होगी। ‘

प्रबुद्ध वर्ग: बुद्धजीवियों को जोड़ना शुरू किया गया

संदीप मिश्र             
बरेली। भाजपा ने मिशन 2022 की तैयारियां तेज करते हुए प्रबुद्ध वर्ग सम्मेलन के जरिये बुद्धजीवियों को जोड़ना शुरू कर दिया है। जिले में आज दो जगहों पर प्रबुद्ध वर्ग सम्मेलन आयोजित हो रहे हैं। नवाबगंज में प्रभारी मंत्री श्रीकांत शर्मा ने प्रबुद्ध सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि आज तकनीक का जमाना है।
हम तकनीक का सहारा लेकर समाज और देश को उन्नति की तरफ ले जा सकते हैं। कोविड काल में केंद्र और प्रदेश सरकार की संयुक्त रणनीति से ही कोविड महामारी को नियंत्रण में किया गया। भाजपा में हर वर्ग के लोगों की उन्नति हो रही है।
प्रबुद्ध सम्मेलन में ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा ने मोदी व योगी सरकार की उपलब्धियों को बताते हुए कहा कि विश्व गुरु भारत तभी बन सकता है जब देश की जनता की बुनियादी जरूरतें पूरी की जा सकें। बुनियादी जरूरतों के लिए उत्तर प्रदेश की योगी सरकार व देश की  मोदी सरकार कृत संकल्पित है। कार्यक्रम संयोजक टी आर गंगवार ने सभी का आभार व्यक्त किया। नवाबगंज में एक बरातघर में कार्यक्रम हुआ।
कार्यक्रम में पूर्व केंद्रीय मंत्री संतोष गंगवार, भाजपा जिला अध्यक्ष पवन शर्मा, डॉक्टर एमपी आर्य, विशाल गंगवार, रमेश गंगवार, भुजेन्दर् गंगवार, रवि शंकर गंगवार, डॉ एके गंगवार, रविंद्र सिंह राठौर, मनोज शर्मा, श्याम रस्तोगी, सरजू गंगवार, राजीव गंगवार, शशि कपूर, विनोद दिवाकर, राम पाल गंगवार, राममोहन गंगवार, विनोद गुप्ता, राजकुमार गुप्ता, प्रेम प्रकाश रस्तोगी, डॉ नरेश कश्यप, वीरपाल गंगवार, दीपक सूरी, प्रिया शंकर एडवोकेट सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।

यूके: डाक्यूमेंट्री फिल्म 'लत' का लोकार्पण किया

पंकज कपूर           
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरुवार को मुख्यमंत्री आवास में समाज में फैल रहे नशे के कुप्रभाव को कम करने से सम्बन्धित डाक्यूमेंट्री फिल्म ‘‘लत‘‘ का वर्चुअल रूप से लोकार्पण किया। मुख्यमंत्री ने फिल्म के निर्माता एवं निर्देशक द्वारा नशे के कुप्रभाव को रोकने तथा सामाजिक जनजागरण के लिये किये गये प्रयासों की सराहना करते हुए इस प्रकार के प्रयासों को समाज के व्यापक हित में बताया है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि नशे और नशे के कारोबार पर रोक लगाना हम सबकी जिम्मेदारी है। इसमें पुलिस, नारकोटिक्स विभागों के साथ सभी जागरूक नागरिकों को अपनी जिम्मेदारी समझनी होगी। उन्होंने कहा कि प्रदेश में नशे के कुप्रभाव को रोकने में लत फिल्म मददगार होगी।
फिल्म के निदेशक अतुल कुमार पाण्डेय ने बताया कि यह फिल्म लोहाघाट के एक युवा की कहानी पर आधारित है। नशे का व्यक्ति और समाज पर पडने वाले कुप्रभावों को फिल्म के माध्यम से प्रस्तुत करने का उनका प्रयास है।
इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री यतीश्वरानन्द, चेयरमैन सेन्टर बोर्ड आफ फिल्म सर्टिफिकेशन प्रसून जोशी, चेयरमैन इलारा कॅपिटल राज भट्ट, चेयरमैन सी डाट भारत सरकार श्री राजकुमार आदि उपस्थित थे।

'मतदाता जागरूकता' अभियान रैली का आयोजन

'मतदाता जागरूकता' अभियान रैली का आयोजन   मतदान के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए स्कूली बच्चों ने निकाला रैली कौशाम्बी। एन डी कान...