शनिवार, 11 सितंबर 2021

यूपी: डेढ़ घंटे तक शहर की समस्याओं पर चर्चा की

संदीप मिश्र                   
बरेली। जनपद प्रभारी मंत्री/ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा ने सर्किट हाउस में शहर विधायक डा. अरुण कुमार के साथ भाजपा महानगर अध्यक्ष डा. केएम अरोड़ा और उनकी टीम से करीब डेढ़ घंटे तक शहर के विकास और समस्याओं पर चर्चा की। इस दौरान पदाधिकारियों का खूब दर्द छलका। पदाधिकारियों ने कहा कि अधिकारी भाजपा सरकार की छवि खराब कर रहे हैं। बरेली को गड्ढे वाली स्मार्ट सिटी बना दिया है।
महानगर की एक भी ऐसी सड़क नहीं है जिस पर गड्ढे न हों। भूमिगत सीवर लाइन बिछाने के नाम पर जल निगम की कार्यदायी संस्था ने लोगों का सड़कों पर चलना मुहाल कर दिया है जिन सड़कों पर सीवर लाइन बिछ गयी है। उन सड़कों को भी कई बार खोदा जा चुका है। लापरवाही से सीवर लाइन बिछाने से कई बार सड़कें खोदी गयी हैं। बियावानी कोठी से लेकर चौकी चौराहा वाली सड़क का निर्माण किए कुछ ही माह हुए लेकिन पूरी सड़क बैठ गयी। इससे बारिश में लोगों को चोटें लग रही हैं। गांधी उद्यान गेट पर सड़क धंसी तो कई दिनों तक लोगों ने दिक्कतें झेलीं। सड़क के बीच में डिप भी ऊंचे करके छोड़े हैं। इससे दोपहिया वाहन चालक चोट खाते हैं।
पदाधिकारियों ने ठेलों वालों के लिए वेंडिंग जोन घोषित कराने की मांग करते हुए बताया कि ठेले वालों को पुलिस भी परेशान करती है। आए दिन पुलिस के डंडे मारने की शिकायतें पहुंचती हैं। किसानों के लिए किसान सम्मान निधि का भुगतान नहीं मिला है। तमाम किसान हक के लिए भटकते हैं लेकिन अधिकारी सुनवाई नहीं करते। पीओ डूडा की मनमानी की भी शिकायतें की गयीं। आवासों में धांधली होने की बात कही। शहर की बदहाल बिजली व्यवस्था का मुद्दा उठाया।
कुतुबखाना की बिजली अक्सर खराब रहने और अधिकारियों के फोन न उठाने की बात कही। पुलिस प्रशासनिक अफसरों के फोन नहीं उठाने और मनमानी से कार्य का मामला जोरशोर से उठाया। श्रीकांत शर्मा ने सुबह 8.30 बजे से 10 बजे तक महानगर टीम से बात की। इस दौरान बरेली महानगर के विकास के लिए सुझाव मांगे। उपाध्यक्ष देवेन्द्र जोशी, विष्णु शर्मा, रेखा श्रीवास्तव, योगेंद्र शर्मा, महांमत्री प्रभु दयाल लोधी, डॉ तृप्ति, गुप्ता, मीडिया प्रभारी बंटी ठाकुर, शीतल गुलाटी, अमरीश कठेरिया, राजीव गुप्ता, राजीव साहनी, रूपेंद्र पटेल, प्रवेश वर्मा, सूर्यकांत मौर्य, राजकुमार अग्रवाल, हरवंश सेठी, अनुपम द्रोण आदि उपस्थित रहे।
जिम्नास्टिक खेलों के लिए कोच नियुक्त करने की मांग
सर्किट हाउस में भाजपा मीडिया प्रभारी पारस/ एजुकेशनल सोसाइटी के प्रबंधक प्रतिपाल सिंह (बंटी ठाकुर) ने प्रभारी मंत्री श्रीकांत शर्मा से स्पोर्ट्स स्टेडियम में स्थायी कोच की नियुक्ति कराने की मांग की। ज्ञापन सौंपते हुए बताया कि स्टेडियम में जिम्नास्टिक खिलाड़ियों के लिए कोई भी कोच नहीं है जिससे खिलाड़ी खेलने से वंचित रह जाते हैं।
इस खेल में लगभग 40 से 50 बच्चे प्रशिक्षण प्राप्त करते हैं। अब तक कई बच्चे नेशनल खेल चुके हैं। प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री लगातार खेलों को प्रोत्साहित कर रहे हैं लेकिन स्टेडियम में कोच न होने से खिलाड़ी नहीं खेल पा रहे हैं। स्थायी कोच की शीघ्र नियुक्ति की मांग की। यह भी बताया कि एक कोच थे पर वह अस्थायी नियुक्ति पर एक साल के लिए आए थे।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Thank you, for a message universal express.

चेन्नई सुपर किंग्स ने ग्लीसन को टीम में शामिल किया

चेन्नई सुपर किंग्स ने ग्लीसन को टीम में शामिल किया  इकबाल अंसारी  चेन्नई। देश में इन दिनों आईपीएल की धूम मची हुई है। गत चैम्पियन चेन्नई सुपर...