शुक्रवार, 10 सितंबर 2021

सक्सेना की छवि खराब करने की वीडियो वायरल

संदीप मिश्र                
बरेली। बिना किसी सबूत के भाजपा के युवा मोर्चा के महानगर अध्‍यक्ष की न‍ियुक्‍त‍ि में कथ‍ित रूप से पैसे के लेनदेन के आरोप लगाते हुए वीडियो बनाकर वायरल करने के मामले की प्रारंभिक जांच में यह बात सामने आयी है कि षड़यंत्र के तहत महानगर अध्यक्ष डा केएम अरोड़ा और भाजयुमो अध्यक्ष अमन सक्सेना की छवि खराब करने के लिए यह वीडियो बनाकर वायरल की गई।
महानगर अध्यक्ष ने गुरुवार को पार्टी कार्यालय में वीडियो वायरल करने वाले पदाधिकारियों से पूछताछ की जिसमें यह बात सामने आयी कि विरोधी गुट के इशारे पर मनगढ़ंत बातें कर वीडियो बनाया। मामले में महानगर टीम के चारों पदाधिकारियों पर कार्रवाई की गयी है। महानगर उपाध्यक्ष और आईटी हेड समेत चारों पदाधिकारियों को कार्यमुक्त कर दिया है। इन्हें अब भाजपा के किसी भी कार्यक्रम में कोई जिम्मेदारी नहीं दी जाएगी। पदों से निष्कासन भी तय माना जा रहा है।
प्रकरण में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह, प्रदेश संगठन मंत्री सुनील बंसल और प्रदेश सह संगठन मंत्री कर्मवीर सिंह को रिपोर्ट भेजी गयी है। साथ ही भाजपा महानगर अध्यक्ष डा. केएम अरोड़ा ने प्रदेश सह संगठन मंत्री को फोन करके भी पूरा घटनाक्रम बताया। षड़यंत्र की तह तक जाने के लिए महानगर के चारों महामंत्री को जांच सौंपी गयी है। जांच रिपोर्ट के आधार पर हाईकमान स्तर से कार्रवाई की जाएगी।
भाजपा कार्यालय में सख्ती, शाम 6 बजे पड़ जाएंगे ताले
कथित आरोप लगाते हुए वायरल की गयी वीडियो ने भाजपा की खूब भद पिटवायी है। षड़यंत्र के तहत बनायी गयी वीडियो की गूंज लखनऊ तक पहुंची। इस वीडियो के बाद पार्टी कार्यालय में सख्ती बढ़ायी गयी है। महानगर अध्यक्ष डा. केएम अरोड़ा ने निर्देश जारी करते हुए कहा है कि 2 बजे तक अध्यक्ष बैठते हैं। इसके बाद अध्यक्षों के कमरे लॉक कर दिए जाएंगे। अध्यक्ष के आने पर ही खुलेंगे। इसके साथ प्रतिदिन शाम 6 बजे तक पार्टी कार्यालय खुलेगा। इसके बाद मुख्य गेट पर ताला पड़ जाएगा। हालांकि कार्यक्रम होने पर खुला रहेगा। इससे देर शाम तक कार्यालय में बैठने पर भी रोक लगेगी। वायरल वीडियो सिविल लाइंस स्थित भाजपा कार्यालय के एक कमरे में बैठकर बनाया गया था।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Thank you, for a message universal express.

यूपी: लोकसभा चुनाव नहीं लड़ेंगे अखिलेश

यूपी: लोकसभा चुनाव नहीं लड़ेंगे अखिलेश  संदीप मिश्र  लखनऊ। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव लोकसभा चुनाव नहीं लड़ेंगे। इसके ...