शुक्रवार, 10 सितंबर 2021

पटाखा फैक्ट्री में विस्फोट होने से एक व्यक्ति की मौंत

चेन्नई। तमिलनाडु के वीरुधुनगर जिला में शिवकाशी के नजदीक थायिलपट्टी गांव में शुक्रवार को एक अवैध पटाखा फैक्ट्री में विस्फोट होने से एक व्यक्ति की मौत हो गयी तथा पांच अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए।
मृतक की पहचान शंमुगराजा के तौर पर हुयी है। बताया जा रहा है कि शंमुगराजा ने घायल अवस्था में अस्पताल ले जाते समय दम तोड़ा। प्राप्त जानकारी के मुताबिक छह लोग एक घर में अवैध रूप से पटाखा बनाने का काम कर रहे थे। इस दौरान घर्षण से विस्फोट हो गया। इस घटना में छह लोग घायल हो गए, जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहां पर डॉक्टरों ने एक व्यक्ति को मृत घोषित कर दिया।
विस्फोट इतना जबर्दस्त था कि घर पूरी तरह से जमींदोज हो गया। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस तथा दमकल विभाग के अधिकारी मौके पर पहुंचे और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

देश में सीमेंट की कीमतों में उछाल की संभावना

अकांशु उपाध्याय               
नई दिल्ली। देश में रोजाना बढ़ रहे डीजल, पेट्रोल व रसोई गैस के दामों के साथ-साथ आवश्यक खाद्य वस्तुओं के दामों ने लोगों के पसीने छुड़ा रखे हैं। राहत मिलने की उम्मीद में किसी तरह से जीवन की पटरी पर गाड़ी को दौड़ा रहे लोगों को अब किसी भी क्षेत्र में राहत मिलने के आसार नजर नहीं आ रहे हैं। क्योंकि अब देश में सीमेंट की कीमतों में उछाल आने की संभावना है। अनुमान के पीछे कारण है कि मॉनसून सीजन खत्म होने के बाद मांग में तेजी आएगी। बाजार के जानकारों का कहना है कि अभी से देश के कुछ हिस्सों में सीमेंट की मांग में तेजी आनी शुरू भी हो गई है।
दरअसल सीमेंट की कीमतों में आखिरी तेजी जून 2021 में आई थी। उसके बाद जुलाई और अगस्त माह में सीमेंट की मांग गिर गई। इसकी प्रमुख वजह, मॉनसून था। इसके अलावा बढ़ता कॉम्पिटीशन भी कीमतों में कमी की एक वजह है।अगस्त में सीमेंट प्राइस लगभग 3 फीसदी गिरकर 328 रुपये प्रति 50 किलो पर आ गया। ईस्टर्न रीजन में कीमत 6 फीसदी गिरी थी।लेकिन अब सीमेंट कंपनियों को उम्मीद है कि मॉनसून सीजन खत्म होने के बाद अक्टूबर से सीमेंट की डिमांड में वृद्धि होगी, इसका असर कीमतों में इजाफे के रूप में सामने आएगा। देश के दक्षिणी हिस्से में मांग में तेजी आनी शुरू भी हो चुकी है।सीमेंट की डिमांड बढ़ने की एक वजह यह भी है कि केन्द्र सरकार इंफ्रास्ट्रक्चर प्रॉजेक्ट्स पर खर्च बढ़ा रही है। इसके अलावा राज्य सरकारें भी हाउसिंग, रोड आदि प्रॉजेक्ट्स पर खर्च कर रही हैं।

24 घंटों में कोरोना के 35 हजार नए मामलें दर्ज

अकांशु उपाध्याय         
नई दिल्ली। देश में पिछले 24 घंटों के दौरान कोरोना वायरस के 35 हजार नए मामले दर्ज किये गए। जबकि 37.5 हजार से ज्यादा लोगों ने इस महामारी को मात दी।
देश में गुरुवार को 67 लाख 58 हजार 491 लोगों को कोरोना के टीके लगाये गये और अब तक 72 करोड़ 37 लाख 84 हजार 586 लोगों का टीकाकरण किया जा चुका है।
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से शुक्रवार सुबह जारी आंकड़ों के अनुसार पिछले 24 घंटों में कोरोना के34,973 नये मामले सामने आने के साथ ही संक्रमितों का आंकड़ा बढ़कर तीन करोड़ 31 लाख 74 हजार 904 हो गया है। इस दौरान 37 हजार 681 मरीजों के स्वस्थ होने के बाद इस महामारी को मात देने वालों की कुल संख्या बढ़कर तीन करोड़ 23 लाख 42 हजार 299 हो गयी है।
इसी अवधि में सक्रिय मामले 2968 घटकर तीन लाख 90 हजार 646 रह गये हैं। इस दौरान 260 मरीजों की मौत होने से मृतकों का आंकड़ा बढ़कर 4,42,009 पहुंच गया है। देश में सक्रिय मामलों की दर घटकर 1.18 फीसदी पर आ गयी जबकि रिकवरी दर 97.49 फीसदी और मृत्यु दर 1.33 फीसदी पर बरकरार है।
महाराष्ट्र में पिछले 24 घंटों के दौरा सक्रिय मामले 55 घटकर 51364 रह गये हैं। इसी दौरान राज्य में कोरोना मुक्त होने वालों की तादाद बढ़कर 6308491 हो गयी है, जबकि 55 मरीजों की मौत होने से मृतकों का आंकड़ा बढ़कर 138017 हो गया है।


वीडियो बनाने वाले दो युवकों के विरूद्ध मामला

मनोज सिंह ठाकुर            
दमोह। मध्यप्रदेश के दमोह जिले के जबेरा थाना क्षेत्र के ग्राम बनिया में बारिश ना होने के कारण अंधविश्वास के चलते छह मासूम बच्चियों को नग्न कर मुसल पर मेढकी को बांधकर देवी देवताओं को प्रसन्न करने के लिए सार्वजनिक रुप से ग्राम में घुमाए जाने के मामले में 6 महिलाओं और वीडियो बनाने वाले दो युवकों के विरुद्ध मामला दर्ज किया है।
पुलिस सूत्रों के अनुसार जिले के जबेरा थाना अंतर्गत ग्राम बनिया में 4 से 6 वर्ष की मासूम बच्चियों को निर्वस्त्र कर अंधविश्वास के चलते घुमाए जाने के मामले में जबेरा पुलिस द्वारा राष्ट्रीय बाल संरक्षण आयोग, कलेक्टर एस कृष्ण चैतन्य के निर्देश के उपरांत जांच किए जाने पर इन बच्चियों की माताओं सहित वीडियो बनाकर वायरल करने वाले दो युवकों को भी पास्को एक्ट और जेजे एक्ट के तहत कल मामला दर्ज किया गया है।


विकास के नाम पर देश को निर्भर बनाने का ढोंग

अकांशु उपाध्याय               
नई दिल्ली। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने बेरोजगारी को लेकर सरकार पर तंज करते हुए आज कहा कि देश को विकास के नाम पर आत्मनिर्भर बनाने का ढोंग किया जा रहा है। राहुल गांधी ने ट्वीट किया , “देश का विकास कर के एक ‘आत्मनिर्भर’ ‘अंधेर’ नगरी बना दी।
उन्होंने बेरोजगारी को लेकर एक अखबार में छपी खबर पोस्ट की है जिसमें कहा गया है कि राष्ट्रीय सांख्यिकी कार्यालय के आंकड़े के अनुसार बेरोज़गारी एक साल में 2.4 फीसदी बढ़कर 19.3 फीसदी हुई है। राहुल गांधी ने इससे पहले देशवासियों को गणेश चतुर्थी की बधाई देते हुए भी व्यंग्यात्मक लहजे में कहा , “ हमारे देश की उन्नति के रास्ते का हर विघ्न दूर हो गणेश चतुर्थी।

कांग्रेस मुख्यालय पर कमेटी के साथ बैठक: प्रियंका

हरिओम उपाध्याय           
लखनऊ। उत्तर प्रदेश के दो दिवसीय दौरे पर लखनऊ पहुंची कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव एवं उत्तर प्रदेश प्रभारी कांग्रेस मुख्यालय पर एडवाइजरी कमेटी के साथ बैठक कर रही है। बैठक के दौरान एक बड़ा फैसला लेते हुए कहा गया है कि कांग्रेस की ओर से प्रदेश भर में हम वचन निभाएंगे प्रतिज्ञा यात्रा निकाली जाएगी। यह यात्रा हम वचन निभाएंगे नाम से प्रदेश भर में 12000 किलोमीटर का रास्ता तय करते हुए बड़ी ग्राम पंचायतों और कस्बों के भीतर से होकर गुजरेगी।
शुक्रवार की सवेरे कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव एवं उत्तर प्रदेश प्रभारी प्रियंका गांधी वाड्रा तकरीबन 10.30 बजे पार्टी के राजधानी स्थित मुख्यालय पर पहुंची। यहां पहुंचते ही उन्होंने सबसे पहले भारत रत्न स्वर्गीय गोविंद बल्लभ पंत जी के जन्म दिवस के अवसर पर उनके चित्र पर माल्यार्पण किया। पहले से निर्धारित किए गए प्रदेश के दो दिवसीय दौरे के स्थान पर अब उनका 12 सितंबर तक का कार्यक्रम तय किया गया है। इस दौरान कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव एवं उत्तर प्रदेश प्रभारी अपनी मां सोनिया गांधी के संसदीय क्षेत्र में भी जाएगी। कांग्रेस मुख्यालय पहुंचते ही कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव एवं उत्तर प्रदेश प्रभारी प्रियंका गांधी वाड्रा ने कांग्रेस की सलाहकार और रणनीति कमेटी के साथ बैठक आरंभ कर दी। बैठक के दौरान आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर चुनावी अभियानों और कार्यक्रमों को लेकर जनता के साथ मंथन किया जा रहा है। इस दौरान तय किया गया है कि कांग्रेस अपना उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनावी अभियान शुरू करते हुए कई कार्यक्रमों की शुरुआत करेगी।
कांग्रेस सलाहकार समिति और रणनीति कमेटी की बैठक में उत्तर प्रदेश में कांग्रेस प्रतिज्ञा यात्रा हम वचन निभाएंगे निकालने का निर्णय लिया गया। बड़े गांवों और कस्बों से होकर गुजरने वाली कांग्रेस की प्रतिज्ञा यात्रा तकरीबन 12000 किलोमीटर का सफर तय करेगी। यात्रा के दौरान होने वाले कार्यक्रमों की रूपरेखा को राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा की ओर से अंतिम रुप दिया जा रहा है। सलाहकार और रणनीति कमेटी की बैठक के बाद कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा प्रदेश चुनाव कमेटी के साथ बैठक करेंगी।

विधानसभा चुनावों में टिकट न देने का फैसला किया

हरिओम उपाध्याय                    
लखनऊ। बहुजन समाज पार्टी (बसपा) ने बाहुबली विधायक मुख्तार अंसारी से किनारा करते हुए आगामी विधानसभा चुनावों में उन्हें मऊ सीट से टिकट न देने का फैसला किया है। उनके स्थान पर पार्टी अध्यक्ष भीम राजभर चुनाव लड़ेंगे। बसपा प्रमुख मायावती ने शुक्रवार को ट्वीट किया, ”बसपा का अगामी उत्तर प्रदेश विधानसभा आम चुनाव में प्रयास होगा कि किसी भी बाहुबली व माफिया आदि को पार्टी से चुनाव न लड़ाया जाए। इसके मद्देनजर ही आजमगढ़ मण्डल की मऊ विधानसभा सीट से अब मुख्तार अंसारी का नहीं बल्कि बसपा के उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष भीम राजभर का नाम तय किया गया है।” गौरतलब है कि अंसारी इस समय बांदा जेल में बंद है।
उन्होंने कहा, ”जनता की कसौटी व उनकी उम्मीदों पर खरा उतरने के प्रयासों के तहत ही लिए गए इस निर्णय के फलस्वरूप पार्टी प्रभारियों से अपील है कि वे पार्टी उम्मीदवारों का चयन करते समय इस बात का खास ध्यान रखें ताकि सरकार बनने पर ऐसे तत्वों के विरूद्ध सख्त कार्रवाई करने में कोई भी दिक्कत न हो।”

मायावती ने कहा, ”बसपा का संकल्प ‘कानून द्वारा कानून का राज’ के साथ ही उत्तर प्रदेश की तस्वीर को भी अब बदल देने का है ताकि प्रदेश और देश ही नहीं बल्कि बच्चा-बच्चा कहे कि सरकार हो तो बहनजी की ‘सर्वजन हिताय व सर्वजन सुखाय’ जैसी तथा बसपा जो कहती है वह करके भी दिखाती है, यही पार्टी की सही पहचान भी है।

10 सितंबर से उपलब्ध होगा ‘जियोफोन नेक्स्ट’

अकांशु उपाध्याय             
नई दिल्ली। बहुप्रतीक्षित किफायती स्मार्टफोन ‘जियोफोन नेक्स्ट’ परीक्षण के उन्नत चरण में है और जियो के एक बयान के मुताबिक ये बाजार में दिवाली के त्योहारी सीजन से पहले आ जाएगा। रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी ने इस साल की शुरुआत में कहा था कि जियो और गूगल द्वारा संयुक्त रूप से विकसित किया जा रहा ‘जियोफोन नेक्स्ट’ 10 सितंबर से उपलब्ध होगा।
जियो ने अब एक बयान में कहा है, ”दोनों कंपनियों ने आगे और सुधार के लिए सीमित उपयोगकर्ताओं के साथ जियोफोन नेक्स्ट का परीक्षण शुरू कर दिया है और दीवाली के त्योहारी सीजन तक इसे अधिक व्यापक रूप से उपलब्ध कराने के लिए सक्रिय रूप से काम जारी है।
बयान में आगे कहा गया कि इस अतिरिक्त समय से वैश्विक स्तर पर पूरे उद्योग में देखी जा रही अर्धचालकों की कमी को कम करने में भी मदद मिलेगी। जियो और गूगल ने कहा कि उन्होंने बहुप्रतीक्षित जियोफोन नेक्स्ट की पेशकश की दिशा में काफी प्रगति की है।

इस फोन को दोनों कंपनियां संयुक्त रूप से भारत में बना रही हैं। जियोफोन नेक्स्ट अपनी तरह का पहला उपकरण है, जिसमें एंड्राइड और प्ले स्टोर पर आधारित ऑप्टिमाइज्ड ऑपरेटिंग सिस्टम है। अनुमान है कि जियोफोन नेक्स्ट बेहद किफायती स्मार्टफोन होगा, हालांकि इसकी कीमत का अभी खुलासा नहीं किया गया है।


समुदाय व अमेरिका की उम्मीदों के अनुरूप नहीं

वाशिंगटन डीसी। अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन के प्रशासन ने बृहस्पतिवार को कहा कि तालिबान की अंतरिम सरकार अंतरराष्ट्रीय समुदाय और अमेरिका की उम्मीदों के अनुरूप नहीं है। विदेश विभाग के प्रवक्ता नेड प्राइस ने संवाददाता सम्मेलन में कहा, हमने कार्यवाहक सरकार से अपनी प्रतिक्रिया के बारे में बात की है।
आपने हमें यह कहते हुए सुना है कि समावेशिता की कमी, ट्रैक रिकॉर्ड, सरकार में शामिल कुछ लोगों की पृष्ठभूमि चिंता का विषय है। यह निश्चित तौर पर ऐसी सरकार को नहीं दर्शाता, जिसकी अंतरराष्ट्रीय समुदाय और अमेरिका ने उम्मीद की थी। उन्होंने कहा, ”यह एक शुरुआती कार्यवाहक सरकार है। इसमें कुछ पद रिक्त हैं।
हमारे लिए केवल अफगानिस्तान की भावी सरकार की संरचना महत्वपूर्ण नहीं है बल्कि हम यह देखेंगे कि क्या यह समावेशी सरकार है जो उन लोगों का प्रतिनिधित्व करती हो जिसका, तालिबान प्रतिनिधित्व करने का दावा करता है।
प्राइस ने जर्मनी में अमेरिका और उसके करीबी सहयोगियों की बैठक का जिक्र करते हुए कहा, कई चीजों पर आम सहमति बनी और कई लोगों ने अहम सवाल उठाए कि क्या तालिबान, लोगों की यात्रा की आजादी और सुरक्षित निकासी के अपने वादों पर खरा उतरेगा। क्या वे आतंकवाद के विरुद्ध अपनी प्रतिबद्धताओं का पालन करेंगे।
उन्होंने पूछा, ”आईएसआईएस-के, अल-कायदा सहित आतंकवादी समूहों से खतरे पर व्यापक चर्चा हुई जो अफगान सरजमीं से काम कर रहे हैं। क्या वे समावेशी सरकार बनाएंगे? क्या वे महिलाओं और लड़कियों की प्रगति बनाए रखेंगे। दूसरे शब्दों में कहें तो पिछले 20 वर्षों में हासिल की गयी बढ़त को क्या कायम रखा जाएगा। विदेश विभाग के प्रवक्ता ने कहा कि अमेरिका और अंतरराष्ट्रीय समुदाय तालिबान को उसकी सार्वजनिक तथा निजी प्रतिबद्धताओं के लिए जवाबदेह ठहराता रहेगा।
उसने निजी रूप से यह वादा किया था कि वैध यात्रा दस्तावेज वाले जो लोग देश छोड़ना चाहते हैं, वे देश छोड़कर जा सकेंगे। उन्होंने कहा कि विदेश मंत्री टोनी ब्लिंकन ने बुधवार को जर्मनी के विदेश मंत्री हीको मास के साथ बैठक की और उसमें इस विषय पर चर्चा की गयी।

एक डंपर ने बाइक सवार दो युवकों को मारीं टक्कर

पंकज कपूर       
सितारगंज। यहां सिडकुल रोड पर एक डंपर ने बाइक सवार दो युवकों को टक्कर मार दी, हादसे में एक युवक की मौत हो गई जबकि एक गंभीर रूप से घायल है जिसे हल्द्वानी के सुशीला तिवारी अस्पताल रेफर किया गया।
जानकारी के अनुसार गुरुवार सुबह सितारगंज के सिडकुल रोड पर एक डंपर ने बाइक सवार दो युवकों को टक्कर मार गंभीर रूप से घायल कर दिया। जिन्हें 108 सेवा से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सितारगंज लाया गया, जहां डॉक्टरों ने प्रारम्भिक जांच के दौरान एक को मृत घोषित कर दिया और दूसरे की हालत को गंभीर देखते हुए हल्द्वानी सुशीला तिवारी अस्पताल रेफर कर दिया।बताया जा रहा है कि दोनों युवक सितारगंज से सटे गांव पंडरी निवासी 32 वर्षीय दीपांकर पुत्र रामसरीख अपने साथी गांव के ही 30 वर्षीय छोटू पुत्र अंबिका प्रसाद के साथ सिडकुल की एक फैक्ट्री से रात्रि डयूटी कर गुरुवार की सुबह करीब सात बजे बाइक UK06AL-9349 से घर लौट रहे थे। कि इसी बीच रास्ते में डंपर UK06CB7220 ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। इससे दीपांकर की मौत हो गई। जबकि छोटू गंभीर रूप से घायल हो गया। दोनों को सीएचसी लाया गया। यहां डॉक्टर ने दीपांकर को मृत घोषित कर दिया और छोटू को इलाज के लिए हल्द्वानी के रेफर कर दिया।चिकित्सा अधिकारी डॉ. अभिलाषा पांडे ने बताया कि 108 सेवा वाहन से युवकों को घायल अवस्था में लाया गया था जहां एक मृत पाया गया तथा दूसरे की हालत गम्भीर होने पर उसे हल्द्वानी रेफर कर दिया गया।

मलबे की चपेट में आएं 2 बड़े ट्रक और 1 कार

पंकज कपूर               
देहरादून। रुद्रप्रयाग, ऋषिकेश, बद्रीनाथ हाईवे पर सिरोबगड़ पर देर रात प्रकृति का तांडव देखने को मिला। जहां एकाएक लगातार होती बारिश, जिसके चलते मलबा सड़क पर आ गया और दो बड़े ट्रक और एक कार मलबे की चपेट में आ गए। ड्राइवरों ने बड़ी मुश्किल से अपनी जान बचाई वही एक ट्रक तो खाई में गिरते-गिरते बचा है। उसके चलते सिरोबगड़ मैं ट्रैफिक भी थम गया जिसके चलते लोग परेशान हो रहे हैं। तस्वीरों के जरिए देखिये क्या रहे वहां हालात। 
बारिश ने कल रात गढ़वाल के सभी जिलो मे जमकर कहर बरपाया। रुद्रप्रयाग मे बद्रीनाथ हाईवे रुद्रप्रयाग से श्रीनगर के बीच कई जगहो पर बन्द हो गया है। यहां सिरोबागड के समीप मलबे की चपेट मे आने से दो ट्रक और अन्य छोटे वाहनो को भारी नुकसान हुआ। हालांकि जानमाल की कोई हानि नही हुई है। वही भारी संख्या मे वाहन राजमार्ग और फंसे है। उधर खाँकरा मे रेल परियोजना का कार्य कर रही कम्पनियों के स्टोन क्रशर को भी नुकसान पहुचा है। इसी तरह कई लिंक मोटरमार्ग भी बाधित हो चुके है।


कांग्रेस ने सिर्फ 'भारत' को डराने का काम किया

कांग्रेस ने सिर्फ 'भारत' को डराने का काम किया  इकबाल अंसारी  कंधमाल। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पूर्व केंद्रीय मंत्री और कांग्रेस ...