शुक्रवार, 10 सितंबर 2021

कांग्रेस मुख्यालय पर कमेटी के साथ बैठक: प्रियंका

हरिओम उपाध्याय           
लखनऊ। उत्तर प्रदेश के दो दिवसीय दौरे पर लखनऊ पहुंची कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव एवं उत्तर प्रदेश प्रभारी कांग्रेस मुख्यालय पर एडवाइजरी कमेटी के साथ बैठक कर रही है। बैठक के दौरान एक बड़ा फैसला लेते हुए कहा गया है कि कांग्रेस की ओर से प्रदेश भर में हम वचन निभाएंगे प्रतिज्ञा यात्रा निकाली जाएगी। यह यात्रा हम वचन निभाएंगे नाम से प्रदेश भर में 12000 किलोमीटर का रास्ता तय करते हुए बड़ी ग्राम पंचायतों और कस्बों के भीतर से होकर गुजरेगी।
शुक्रवार की सवेरे कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव एवं उत्तर प्रदेश प्रभारी प्रियंका गांधी वाड्रा तकरीबन 10.30 बजे पार्टी के राजधानी स्थित मुख्यालय पर पहुंची। यहां पहुंचते ही उन्होंने सबसे पहले भारत रत्न स्वर्गीय गोविंद बल्लभ पंत जी के जन्म दिवस के अवसर पर उनके चित्र पर माल्यार्पण किया। पहले से निर्धारित किए गए प्रदेश के दो दिवसीय दौरे के स्थान पर अब उनका 12 सितंबर तक का कार्यक्रम तय किया गया है। इस दौरान कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव एवं उत्तर प्रदेश प्रभारी अपनी मां सोनिया गांधी के संसदीय क्षेत्र में भी जाएगी। कांग्रेस मुख्यालय पहुंचते ही कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव एवं उत्तर प्रदेश प्रभारी प्रियंका गांधी वाड्रा ने कांग्रेस की सलाहकार और रणनीति कमेटी के साथ बैठक आरंभ कर दी। बैठक के दौरान आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर चुनावी अभियानों और कार्यक्रमों को लेकर जनता के साथ मंथन किया जा रहा है। इस दौरान तय किया गया है कि कांग्रेस अपना उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनावी अभियान शुरू करते हुए कई कार्यक्रमों की शुरुआत करेगी।
कांग्रेस सलाहकार समिति और रणनीति कमेटी की बैठक में उत्तर प्रदेश में कांग्रेस प्रतिज्ञा यात्रा हम वचन निभाएंगे निकालने का निर्णय लिया गया। बड़े गांवों और कस्बों से होकर गुजरने वाली कांग्रेस की प्रतिज्ञा यात्रा तकरीबन 12000 किलोमीटर का सफर तय करेगी। यात्रा के दौरान होने वाले कार्यक्रमों की रूपरेखा को राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा की ओर से अंतिम रुप दिया जा रहा है। सलाहकार और रणनीति कमेटी की बैठक के बाद कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा प्रदेश चुनाव कमेटी के साथ बैठक करेंगी।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Thank you, for a message universal express.

पायलट ने फ्लाइट अटेंडेंट को प्रपोज किया

पायलट ने फ्लाइट अटेंडेंट को प्रपोज किया  अखिलेश पांडेय  वारसॉ। अक्सर लोग अपने प्यार का इजहार किसी खास जगह पर करने का सोचते हैं। ताकि वो पल ज...