शुक्रवार, 6 अगस्त 2021

जालौन राजमार्ग पर बाढ़ का पानी आने से संपर्क टूटा

हरिओम उपाध्याय                 
औरैया। उत्तर प्रदेश के औरैया जिले में यमुना नदी खतरे के निशान से पांच मीटर ऊपर बह रही है। बाढ़ की जद में आये 12 से अधिक गांवों में राहत एवं बचाव कार्य जारी है। वहीं औरैया जालौन राजमार्ग पर बाढ़ का पानी आने से जालौन जिले से संपर्क टूट गया है।
आधिकारिक सूत्रों ने शुक्रवार को बताया कि आज सुबह नदी का जलस्तर 118.34 मीटर तक पहुंच गया है जो खतरे के निशान 113 मीटर से पांच मीटर ज्यादा है। यमुना के तटवर्ती एक दर्जन से भी अधिक गांवों के बाढ़ की चपेट में आ जाने व औरैया-जालौन हाइवे के ऊपर से पानी बहने के कारण औरैया का जालौन से सम्पर्क टूट गया है। इसके अलावा बबाइन गांव में बना पेंटून पुल पाने के तेज बहाव के चलते बह कर जुहीखा के पक्के पुल से जा टकराया जिससे उसकी रेलिंग क्षतिग्रस्त हो गई है।

कोरोना डेल्टा से खतरनाक नए वैरिएंट की आशंका

अकांशु उपाध्याय                 
नई दिल्ली। वैज्ञानिकों का मानना है कि कोरोना पहले भी ज्यादा संक्रामक हो सकता है। क्योंकि उन्हें आशंका है कि कोरोना के डेल्टा वैरिएंट से भी खतरनाक नया वैरिएंट सामने आ सकता है। अमरीका के वरिष्ठ संक्रामक रोग विशेषज्ञ और सरकार के कोविड सलाहकार डॉ. एंथनी फॉसी ने कैपिटल हिल में सीनेट में समिति के सामने इसकी आशंका जताई है।
डॉ. फॉसी ने कहा कि अमरीका में अभी वायरस जैसे फैल रहा है, उसी तरह सर्दियों तक फैलता रहा तो वो और खतरनाक और घातक रूप ले सकता है। उन्होंने चेतावनी दी है कि आने वाला नया वैरिएंट सभी टीकों को भी धोखा दे सकता है। समय रहते सभी को टीका नहीं लगा तो हमें महामारी के एक और भयावह रूप को देखने के लिए तैयार रहना होगा।

निवासरत वृद्धाश्रमों में बुजुर्गों का टीकाकरण कराया

दुष्यंत टीकम                
रायपुर। परिवार और समाज से उपेक्षित बुजुर्गों की देखभाल, सुरक्षा और उन्हें सम्मान जनक पारिवारिक वातावरण प्रदान करने के लिए समाज कल्याण विभाग निरंतर काम कर रहा है। प्रदेश के 31 वृद्धाश्रमों में 744 बुजुर्गों को भोजन, आवास, स्वास्थ्य देख-भाल सहित मनोरंजन की सुविधा निशुल्क उपलब्ध कराई जा रही है। कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए वृद्धाश्रमों में निवासरत बुजुर्गों का प्राथमिकता के आधार पर टीकाकरण कराया गया है। 
वर्तमान में वृद्धाश्रमों में भवन की क्षमता से कम बुजुर्ग ही निवासरत हैं। छत्तीसगढ़ की संयुक्त परिवार परंपरा, पारिवारिक संवेदनशीलता और बुजुर्गों के प्रति सम्मान के कारण वृद्धाश्रमों में बुजुर्गों की संख्या अधिक नहीं है। उल्लेखनीय है कि वर्ष 2011 की जनगणना के अनुसार प्रदेश में 20 लाख 27 हजार से अधिक वरिष्ठ नागरिक हैं। निर्धन व निराश्रित बुजुर्गों को सहारा देने के लिए प्रदेश में 31 वृद्धाश्रमों का संचालन किया जा रहा है। इनमें केन्द्र एवं राज्य सरकार द्वारा 22 और स्वेच्छिक संस्थाओं की ओर से 9 वृद्धाश्रम संचालित हैं। आवश्यकता पड़ने पर प्राथमिकता के आधार पर बुजुर्गों को वृद्धाश्रमों में प्रवेश दिया जा रहा है। यदि किन्ही कारणों से भवन की क्षमता से अधिक पात्र वरिष्ठ नागरिक को प्रवेश की आवश्यकता होती है तो उन्हें अन्य वृद्धाश्रम में प्रवेश दिया जाता है।
राज्य सरकार का प्रयास रहता है कि बुजुर्ग अपने परिवार में सकुशल जीवन-यापन करें और उन्हें वृद्धाश्रम में रहने की आवश्यकता नहीं पड़े। समाज कल्याण विभाग की ओर से बुजुर्गों के प्रति समाज में सम्मानजनक वातावरण निर्मित करने के लिए विभिन्न माध्यमों से निरंतर प्रचार-प्रसार और जन-जागरुकता कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है।

पाकिस्तानी सुप्रीम कोर्ट ने सरकार को फटकार लगाई

इस्लामाबाद। पाकिस्तानी सुप्रीम कोर्ट ने इमरान सरकार को फटकार लगाई है। हिंदू मंदिर तोड़ने मामले में कोर्ट ने अपराधियों को गिरफ्तार करने का आदेश दिया है। गौरतलब है कि मामले में भारत ने पाकिस्तानी राजनायिक को तलब भी किया था। वहीं पाकिस्तान प्रधानमंत्री इमरान खान ने भी इस हमले की निंदा की है और मंदिर निर्माण दोबारा कराए जाने का वादा किया है। सुप्रीम कोर्ट ने इस मामले में संलिप्त लोगों को तुरंत गिरफ्तार करने का आदेश दिया है। कोर्ट ने कहा कि हिंसा भड़काने वालों को भी सलाखों के पीछे किया जाए। साथ ही मंदिर की मरम्मत तुरंत कराने का आदेश जारी किया है। दरअसल मुख्य न्यायधीश गुलाजर अहमन ने मंदिर हमले पर चिंता प्रकट करते हुए मामले की निंदा की है।

कंप्लीएंट ड्रोन के खतरे को देखते हुए कदम उठाएं

अकांशु उपाध्याय            

नई दिल्ली। केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्रालय ने गुरुवार को संसद को बताया है कि देश में कंप्लीएंट ड्रोन के खतरे को देखते हुए जरूरी कदम उठाए गए हैं। इनसे मुकाबला करने के लिए सुरक्षा एजेंसियों के परामर्श के बाद केंद्र और राज्य सरकारों को जरूरी गाइडलाइन जारी की गई हैं। नागरिक उड्डयन मंत्रालय ने भाजपा सांसद तेजस्वी सूर्या के एक सवाल के जवाब में ये जानकारी दी है।

उड्डयन मंत्रालय ने कहा है कि सभी नागरिक ड्रोन गतिविधियों को मानव रहित विमान प्रणाली (यूएएस) नियम, 2021 से नियंत्रित किया जाता है। जिसमें ड्रोन उपयोग के सभी पहलुओं को शामिल किया जाता है। रक्षा उद्देश्यों के लिए यूएवी का संचालन यूएएस नियम 2021 के तहत शामिल नहीं है।

टीका: यात्रा की अनुमति देने की सरकार से मांग की

कविता गर्ग       

मुंबई। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) कार्यकर्ताओं ने मुंबई में लोकल ट्रेन में कोरोना वायरस (कोविड-19) के दोनों टीका लगवा चुके लोगों को यात्रा की अनुमति देने की महाराष्ट्र सरकार से शुक्रवार को मांग की। भाजपा नेता प्रवीण दरेकर ने कहा कि मुंबई में आज कई स्थानों पर महाराष्ट्र सरकार के खिलाफ विरोध-प्रदर्शन किया गया और मांग की गयी कि जो लोग कोरोना के दोनों टीका लगवा चुके हैं। उन्हें लोकल ट्रेन में यात्रा करने की छूट दी जाए। एक-दो दिन पहले महाराष्ट्र सरकार ने संकेत दिया था कि जो लोग दोनों टीका लगवा चुके हैं। उन्हें लोकल ट्रेन में यात्रा करने की छूट दी जा सकती है। कोरोना के प्रतिबंधों में सरकार ने ढील दी है। लेकिन लोकल ट्रेन में यात्रा के संबंध में कुछ भी नहीं बताया गया है।

अंग्रेजी भाषा को लेकर कोई आपत्ति नहीं: राज्यसभा

अकांशु उपाध्याय            

नई दिल्ली। मातृभाषा को बढ़ावा देने की मांग करते हुए राज्यसभा में भाजपा के एक सदस्य ने शुक्रवार को कहा कि अंग्रेजी भाषा को लेकर कोई आपत्ति नहीं है। लेकिन इसकी वजह से अपनी मातृभाषा नहीं पिछड़नी चाहिए। शून्यकाल के दौरान भाजपा के हरनाथ सिंह यादव ने यह मुद्दा उठाते हुए कहा कि नयी राष्ट्रीय शिक्षा नीति के एक साल पूरा होने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने प्राथमिक शिक्षा मातृभाषा में दिए जाने पर जोर दिया है।

उन्होंने कहा कि यह एक अच्छी पहल है और इससे मातृभाषा को बढ़ावा मिलेगा। जब यादव यह मुद्दा उठा रहे थे तब विभिन्न विपक्षी दलों के सदस्य सदन में अपने अपने मुद्दों पर चर्चा की मांग को लेकर आसन के समक्ष हंगामा कर रहे थे। हंगामे के बीच ही यादव ने कहा कि पुणे के एक प्रतिष्ठित संस्थान में परीक्षा अंग्रेजी में ही होती है।

जहरीली गैस के रिसाव से 3 युवकों की मौंत हुईं

भिंड। मध्यप्रदेश के भिंड जिले के अटेर थाना क्षेत्र के परा गांव में आज ट्यूबवेल की मोटर निकालने कुएं में उतरे तीन युवकों की जहरीली गैस के रिसाव से मौत हो गयी। पुलिस सूत्रों के अनुसार परा गांव में बाढ़ के कारण एक ट्यूबवेल खराब हो गया था। कुएं में मोटर निकालने के लिए तीन युवक उतरे थे। कुछ ही देर में तीनों बेहोश होकर गिर गए। किसी को समझ नहीं आया कि आखिर क्या हुआ। जब लोग उनको बचाने के लिए आगे बढ़े तो कुछ लोग बेहोश होकर गिर गए। इससे ग्रामीणों को आशंका हुई कि शायद कुएं में जहरीली गैस है। मृतकों की पहचान हनीफ खान (36), बशरद (45) और भूरे खां (28) के रुप में हुयी है। तीनों के शव कुएं से निकाल लिए गए हैं। वहीं कुछ अन्य लोग भी इस घटना के चलते बेहोश हो गए। जिन्हें उपचार के लिए समीप के अस्पताल ले जाया गया है।

सुरक्षाबलों के साथ मुठभेड़ में 2 आतंकी मारे गए

श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर के राजौरी जिले में शुक्रवार को सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में दो आतंकवादी मारे गये। पुलिस सूत्रों ने बताया कि आतंकवादियों की मौजूदगी की खुफिया सूचना के आधार पर सेना, अर्द्धसैनिक बल और पुलिस की संयुक्त टीम ने सुबह थन्नामंडी इलाके की घेराबंदी की। इसी दौरान वहां छिपे आतंकवादियों ने उन पर गोलीबारी की। जवाबी कार्रवाई में सुरक्षा बलों ने भी गोलियां चलायीं। उन्होंने बताया कि मुठभेड़ में दो आतंकवादी ढेर हो गये जबकि दो आतंकवादियों के अभी वहां छिपे होने की रिपोर्टें हैं।

एक्टिवा को टक्कर देने के लिए 2 स्कूटर लॉन्च किए

अकांशु उपाध्याय        

नई दिल्ली। जब स्कूटर खरीदने की बात आती है तो सबसे पहले एक्टिवा स्कूटर का ख्याल मन में आता है। लेकिन एक्टिवा के इलेक्ट्रिक स्कूटर की कीमत बहुत ज्यादा होती है। इसलिए हर कोई ये स्कूटर खरीद नहीं सकता। एक्टिवा को टक्कर देने के लिए भारत में दो नए स्कूटर लॉन्च किए गए हैं। भारतीय स्टार्टअप एवट्रिक मोटर्स ने एवट्राइक एक्साइज और एवट्राइक राइड नाम से दो स्कूटर लॉन्च किए हैं। दोनों इलेक्ट्रिक स्कूटर स्वैपेबल लिथियम-आयन बैटरी ऑप्शन के साथ आते हैं। इस इलेक्ट्रिक स्कूटर की सबसे बड़ी खासियत ये है कि आप इसकी बैटरी निकाल कर दूसरी चार्ज बैटरी फिट कर सकते हैं। और कीमत की बात करें तो इनकी कीमत एक्टिवा जैसे दूसरे किसी भी पेट्रोल स्कूटर से काफी कम है।

नीति-2016 में प्रस्ताव को स्वीकृति प्रदान की: सरकार

राणा ओबरॉय             

चंडीगढ़। हरियाणा सरकार ने विभिन्न अशक्तताओं से पीडित शिक्षकों, लिपिकों, सहायकों और लैब अटेंडेंट्स को बड़ी राहत प्रदान करते हुए आज हरियाणा स्कूल शिक्षा विभाग के लिए वर्ष 2017 में संशोधित शिक्षक स्थानांतरण नीति-2016 में संशोधन के एक प्रस्ताव को स्वीकृति प्रदान की गई। मुख्यमंत्री मनोहर लाल की अध्यक्षता में यहां हुई मंत्रिमंडल की बैठक में उक्त नीति के अंतर्गत किए जाने वाले आवश्यक विभिन्न संशोधनों को स्वीकृति प्रदान की। ताकि छात्रों के शैक्षणिक हितों की रक्षा के लिए निष्पक्ष और पारदर्शी तरीके से शिक्षकों एवं स्कूल प्रमुखों की समान एवं मांग-आधारित नियुक्ति सुनिश्चित की जा सके।

संशोधन के अनुसार अब 31 से 50 प्रतिशत तक दृष्टि और लोकोमोटर निशक्तजनों को 10 अंक दिए जाएंगे, जबकि पहले उक्त निशक्तता की प्रतिशतता 40 से 60 प्रतिशत थी। इसी प्रकार, अब 50 प्रतिशत से अधिक तथा 75 प्रतिशत तक की दृष्टि एवं लोकोमोटर निशक्तता वाले व्यक्तियों को 20 अंक दिये जायेंगे। जबकि पूर्व में उक्त निशक्तता की प्रतिशत 60 से 80 प्रतिशत थी तथा मात्र अंक 15 दिये जाते थे। इसी प्रकार, संशोधन के अनुसार, किसी भी कारण से दृष्टि हानि या लोकोमोटर निशक्तता को 100 प्रतिशत से घटाकर 75 प्रतिशत से अधिक कर दिया गया है। 

इसके अलावा, अब कोई भी शिक्षक जो स्थानांतरण अभियान में भाग लेना चाहता है। यदि वह चाहे तो भाग ले सकता है। भले ही वह वर्तमान क्षेत्र/विद्यालय में कितने भी समय के लिए रहा हो। यह परिवर्तन लिपिकों, सहायकों और लैब अटेंडेंट के लिए स्थानांतरण नीति के संबंधित खंड पर भी लागू होगा। संशोधित नियमों के तहत अब प्रदेश भर के विभिन्न स्कूलों में कार्यरत अतिथि शिक्षकों को ऑनलाइन स्थानांतरण अभियान में शामिल किया जाएगा। इसके अलावा, अनैच्छिक मानित रिक्ति के तहत किए गए संशोधन के अनुसार, मौजूदा प्रावधानों के साथ अतिथि / तदर्थ शिक्षक के पद को भी शामिल किया गया है।

राहत: यूपी के 19 जिलों में बारिश के आसार जताएं

हरिओम उपाध्याय           
लखनऊ। उत्तर प्रदेश के लोगों को आज उमस भरी गर्मी से थोड़ी राहत मिल सकती है। मौसम विभाग ने 19 जिलों में बारिश के आसार जताए हैं। मौसम विभाग की तरफ से मेरठ, गौतम बुद्ध नगर, पीलीभीत, बरेली, बहराइच, संत कबीर नगर, लखनऊ, कानपुर नगर, मैनपुरी, गोरखपुर, मऊ, बलिया, बनारस, प्रयागराज, फतेहपुर, झांसी, हाथरस, आगरा और औरैया जिले में बारिश होने की संभावना जताई गई हैं।
मौसम विभाग के निदेशक जेपी गुप्ता ने बताया कि, खाड़ी क्षेत्र में अचानक बदली हवा की वजह से एकाएक मौसम में भी बदलाव हो गया है। वहीं पिछले 24 घंटे में प्रदेश के लखीमपुर खीरी जिले का सर्वाधिक तापमान 37.7 डिग्री रहा। इटावा जिले में न्यूनतम तापमान 22.2 डिग्री दर्ज किया गया।  

'रेडिएशन' स्टॉर्म के बारे में चेतावनी जारी की

'रेडिएशन' स्टॉर्म के बारे में चेतावनी जारी की  अखिलेश पांडेय  नई दिल्ली/वाशिंगटन डीसी। वैज्ञानिक अभी भी पिछले सप्ताह आए सोलर स्टॉर्म...