सोमवार, 2 अगस्त 2021

हजारी कोर्ट ने सुनवाई करते हुए रिपोर्ट तलब की

हरिओम उपाध्याय              
उन्नाव। रेप कांड की पीड़िता की ओर से अपने निजी सुरक्षा अधिकारी पर लगाए गए प्रताड़ना के आरोपों को लेकर दिल्ली की तीस हजारी कोर्ट ने सुनवाई करते हुए इस संबंध में रिपोर्ट तलब की है। जिला एवं सत्र न्यायाधीश ने सीबीआई के जांच अधिकारी को कंपैक्ट एसेसमेंट रिपोर्ट दाखिल करने का निर्देश दिया है।
सोमवार को दिल्ली की तीस हजारी कोर्ट ने उन्नाव रेप पीड़िता की ओर से अपने निजी सुरक्षा अधिकारी पर लगाए गए प्रताड़ित करने के आरोप पर सुनवाई करते हुए रिपोर्ट तलब की है। जिला एवं सत्र न्यायाधीश धर्मेश शर्मा ने सीबीआई के जांच अधिकारी को इस बाबत कंपैक्ट एसेसमेंट रिपोर्ट दाखिल करने का निर्देश दिया है। उन्नाव रेप कांड की पीड़िता ने आरोप लगाया है कि उच्चतम न्यायालय के आदेशों के बाद उसे सरकार की ओर से सुरक्षा मिली हुई है। 
याचिका में कहा गया है कि सुरक्षा अधिकारी उसके आवागमन को रोकते हैं। सुरक्षा अधिकारी की ओर से इस प्रकार से करना उसकी स्वतंत्रता को बाधित करने की कोशिश है। आवागमन को रोकने की वजह से वह अपना मुकदमा भी ठीक तरह से नहीं लड़ पा रही है। गौरतलब है कि 20 दिसंबर 2019 को पीड़िता से रेप के मामले में तीस हजारी कोर्ट ने तत्कालीन भाजपा विधायक कुलदीप सिंह सेंगर को उम्रकैद की सजा सुनाई थी। कोर्ट ने उम्रकैद के साथ दोषी पर 25 लाख रुपये का जुर्माना भी लगाया था। जुर्माने की इस रकम में से 10 लाख रुपये पीड़िता को देने का आदेश कोर्ट ने दिया था। तीस हजारी कोर्ट के इस फैसले के खिलाफ कुलदीप सिंह सेंगर ने दिल्ली हाईकोर्ट में याचिका दायर की है।

बारिश के कारण 2 मकान ढहनें से 6 की मौंत हुईं

मनोज सिंह ठाकुर                      
भोपाल। मध्य प्रदेश में बारिश के कारण रविवार को दो मकान ढह गए। इसमें चार बच्चों सहित छह लोगों की मलवे में दबने से मौत हो गई। जबकि चार अन्य घायल हो गए। वहीं राजस्थान के कुछ इलाकों में भारी बारिश होने के बाद निचले इलाकों में जलभराव से बाढ़ जैसी स्थिति बन गई। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने राजस्थान और मध्य प्रदेश के लिए 'रेड अलर्ट' जारी किया है। इसमें सोमवार को बहुत भारी से बेहद भारी बारिश का अनुमान जताया गया है।

प्रफुल्ल को 'रसायन विज्ञान का जनक' माना जाता है

दुष्यंत टीकम                          
रायपुर। प्रफुल्ल चंद्र राय का जन्म 2 अगस्त 1861 को पूर्वी बंगाल के खुलना जिले के राढुली गाँव में हुआ था। प्रफुल्ल चंद्र राय को 'रसायन विज्ञान का जनक' माना जाता है। प्रफुल्ल चंद्र राय को जुलाई 1889 में प्रेसिडेंसी कॉलेज में 250 रुपए मासिक वेतन पर रसायनविज्ञान के सहायक प्रोफेसर के पद पर नियुक्त किया गया। यहीं से उनके जीवन का एक नया अध्याय शुरू हुआ। 1911 में वे प्रोफेसर बने। 
उसी वर्ष ब्रिटिश सरकार ने उन्हें ‘नाइट’ की उपाधि से सम्मानित किया। 1916 में वे प्रेसिडेंसी कॉलेज से रसायन विज्ञान के विभागाध्यक्ष के पद से सेवानिवृत्त हुए। फिर 1916 से 1936 तक उसी जगह एमेरिटस प्रोफेसर के तौर पर कार्यरत रहे। 1933 में काशी हिन्दू विश्वविद्यालय के संस्थापक पण्डित मदन मोहन मालवीय ने आचार्य प्रफुल्ल चंद्र राय को डी.एस-सी की मानद उपाधि से विभूषित किया। वे देश विदेश के अनेक विज्ञान संगठनों के सदस्य रहे।

छत्तीसगढ़ में संक्रमण का खतरा एक बार फिर बढ़ा

दुष्यंत टीकम                           
रायपुर। छत्तीसगढ़ में कोरोना संक्रमण का खतरा एक बार फिर बढ़ गया है। रविवार को प्रदेश में 214 लोगों में संक्रमण की पुष्टि हुई। इनमें से आधे से अधिक मरीज दुर्ग, रायपुर और बिलासपुर जिलों में ही मिले हैं। शनिवार को प्रदेश में नए मरीजों की संख्या केवल 102 थी। एक दिन के अंतराल पर यह अंतर से दोगुने से अधिक हो चुका है। संक्रमण के इन आंकड़ों ने प्रशासन की चिंता बढ़ा दी है। अधिकारियों ने कहा, अगर संक्रमण के यह आंकड़े एक-दो दिन स्थित रह गए तो गंभीर खतरे की बात हो सकती है।
स्वास्थ्य विभाग की ओर से देर रात जारी आंकड़ों के मुताबिक रविवार को कोरोना के 22,412 नमूनों की जांच हुई। इस बीच 214 लोगों में संक्रमण की पुष्ट हुई है। दुर्ग जिले में सबसे अधिक 70 मरीज मिले हैं। रायपुर में 39, बिलासपुर में 19, जांजगीर-चांपा में 12, रायगढ़ में 9 और कांकेर के 8 लोग कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। रविवार को आए आंकड़े पिछले एक सप्ताह के दौरान एक दिन में मरीजों की सर्वाधिक संख्या है। इससे पहले 22 जुलाई को 217 नए मरीज मिले थे। इसके बाद संक्रमण दर बढ़कर 0.9 प्रतिशत हो गई है। शनिवार को यह 0.2 प्रतिशत तक घट गई थी।
कोरोना की दूसरी लहर में भी दुर्ग जिला हॉट स्पॉट बना हुआ था। अब एक बार फिर जिले में तेजी से संक्रमण बढ़ने लगा है। हालांकि स्वास्थ्य विभाग का दावा है कि यह 4 दिन की पेंडिंग रिपोर्ट के कारण हुआ है। इसमें 29, 30 व 31 जुलाई और 1 अगस्त की रिपोर्ट शामिल है। आरटीपीसीआर रिपोर्ट देरी से जारी हुई है। इसलिए आंकड़ा अधिक दिख रहा है। जिले में अभी एक्टिव केस बढ़कर 148 हो गए हैं। वहीं तीन दिन से वैक्सीनेशन भी बंद है। इसके कारण चिंता और भी बढ़ गई है।
रायपुर के इन क्षेत्रों में मिले मरीज खम्हारडीह, संतोषी नगर, कटोरा तालाब, शिवानंद नगर सेक्टर-2, अग्रोहा कॉलोनी, धरमपुरा, आईआईआईटी, नवा रायपुर परिसर, सीआरपीएफ पुलिस लाइन, सीएएफ माना, जागृति नगर, काठाडीह, काली नगर पंडरी, नयापारा, श्याम प्लाजा के पीछे, मोवा, टाटीबंध, शंकर नगर, देवेंद्र नगर, टैगोर नगर, अवंति विहार, ओल्ड राजेंद्र नगर, ब्रह्मपुरी, सुंदरनगर, बिरगांव, कचना, आमासिवनी, तेलीबांधा और ऐश्वर्या किंगडम कचना।
बीते 24 घंटों में एक मरीज की मौत हुई इन आंकड़ों के बीच संतोषजनक यह है कि शनिवार रात से रविवार रात 8 बजे तक प्रदेश में केवल एक कोरोना मरीज की मौत दर्ज हुई है। यह रायगढ़ जिले का मामला है। इसको मिलाकर प्रदेश में कोरोना से मरने वालों की संख्या बढ़कर 13 हजार 525 हो गई है। पिछले एक सप्ताह में 11 लोगों की मौत हो चुकी है।
अब 1919 एक्टिव केस कोरोना संक्रमण शुरू होने से अब तक प्रदेश के 10 लाख 2 हजार 222 लोग महामारी की चपेट में आ चुके हैं। इनमें से 9 लाख 86 हजार 778 लोग ठीक हो चुके हैं। 157 लोगों को कल ही डिस्चार्ज किया गया। प्रदेश में अब एक्टिव मरीजों की संख्या 1 हजार 919 हो गई है। एक दिन पहले तक यह संख्या घटकर 1 हजार 863 रह गई थी।

पुरानी किताबों को पढ़तें हुए कोमा में पहुंचा शख्स

लंदन। अक्सर लोग अपनी किताबों और तस्वीरों को सजोकर किसी संदूक या अलमारी में रख देते हैं। जिससे कुछ समय बाद वो अपनी पुरानी यादों को देखकर खुश हो सकें और अपने बच्चों और नाती-पोतों को दिखा सकें। इन पुरानी यादों को संभाल कर रखने के लिए लोग किसी भी हद तक जाते हैं।
आपको बता दें कि कभी कभार ये किताबें और तस्वीरें लोग अपने संदूक में रखकर भूल जाते हैं। जिससे इनमें दीमक या फफूंद लग जाते हैं। क्योंकि इन किताबों में नमी आ जाती है। आज इस खबर में हम आपको उस शख्स के बारे में बताने जा रहे हैं। जो इन पुरानी किताबों को पढ़ते हुए कोमा में चला गया।
दरअसल यह शख्स और कोई नहीं बल्कि इंग्लैंड के जाने माने लेखक मार्टिन ग्रीनवुड है। जो अपने दादा की किताब की वजह से कोमा में चले गए थे और उनकी हालत मरने जैसी हो गयी थी। अब आप सोच रहे होंगे कि आखिर इस किताब में ऐसा क्या था ? जिसकी वजह से मार्टिन कोमा में चले गए तो हम आपको बता दें कि जिस किताब को मार्टिन पढ़ रहे थे वो दरअसल उनके दादा ‘पर्सी मॉन्कमैन’ की किताब थी।
पर्सी मॉन्कमैन गुजरे जमाने के जाने माने एंटरटेनर हुआ करते थे और वो लोगों के बीच काफी लोकप्रिय भी हुआ करते थे। मार्टिन उनके पोते हैं और वो अपने दादा की किताब को पढ़ रहे थे तभी उन्होंने कुछ ऐसा कर दिया कि वो कोमा में चले गए। दरअसल यह किताब 100 साल से बंद थी।
जिसकी वजह से इसमें बीजाणु बन गए थे और फिर जैसे ही मार्टिन ने इन्हें सूंघा ये सीधे उनकी नाक से होते हुए उनके फेफड़ों में पहुंच गए जिससे वो मौत के करीब पहुंच गए थे हालांकि अब उनकी हालत सामान्य है और वो पूरी तरह से ठीक है साथ ही अब उन्हें अस्पताल से भी छुट्टी मिल चुकी है।

अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 74.33 पर पहुंचा रुपया

कविता गर्ग                   
मुंबई। घरेलू शेयर बाजारों में मजबूती और कमजोर अमेरिकी मुद्रा के चलते रुपया सोमवार को शुरुआती कारोबार में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले नौ पैसे बढ़कर 74.33 पर पहुंच गया। अंतरबैंक विदेशी मुद्रा बाजार में घरेलू इकाई डॉलर के मुकाबले 74.38 पर खुली, और फिर बढ़त के साथ 74.33 पर पहुंच गई, जो पिछले बंद भाव के मुकाबले नौ पैसे की बढ़त दर्शाता है। रुपया शुक्रवार को अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 74.42 पर बंद हुआ था।
इस बीच छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी डॉलर की स्थिति को दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.10 प्रतिशत की गिरावट के साथ 92.08 पर कारोबार कर रहा था। वैश्विक तेल बेंचमार्क ब्रेंट क्रूड वायदा 1.05 प्रतिशत की गिरावट के साथ 74.62 डॉलर प्रति बैरल पर था।

कारोबार में 300 अंक से अधिक चढ़ा 'सेंसेक्स'

कविता गर्ग                     
मुबंई। वैश्विक शेयर बाजारों में सकारात्मक रुख के बीच एचडीएफसी, रिलायंस इंडस्ट्रीज और इंफोसिस जैसे प्रमुख शेयरों में बढ़त के चलते सेंसेक्स सोमवार को शुरुआती कारोबार में 300 अंक से अधिक चढ़ गया। इस दौरान 30 शेयरों वाला सूचकांक 333.69 अंक या 0.63 प्रतिशत बढ़कर 52,920.53 पर कारोबार कर रहा था, जबकि व्यापक एनएसई निफ्टी 101.65 अंक या 0.64 प्रतिशत बढ़कर 15,864.70 पर पहुंच गया।सेंसेक्स में सबसे अधिक दो प्रतिशत की तेजी टाइटन में हुई। 
इसके अलावा एक्सिस बैंक, भारती एयरटेल, एचडीएफसी, मारुति, बजाज फिनसर्व, इंफोसिस और रिलायंस इंडस्ट्रीज भी बढ़त दर्ज करने वाले प्रमुख शेयरों में शामिल थे। दूसरी ओर टेक महिंद्रा, सन फार्मा, एनटीपीसी, पावरग्रिड और डॉ रेड्डीज लाल निशान में कारोबार कर रहे थे।पिछले सत्र में, सेंसेक्स 66.23 अंक या 0.13 प्रतिशत की गिरावट के साथ 52,586.84 पर बंद हुआ, जबकि व्यापक एनएसई निफ्टी 15.40 अंक या 0.10 प्रतिशत की गिरावट के साथ 15,763.05 पर बंद हुआ। विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने शुक्रवार को सकल आधार पर 3,848.31 करोड़ रुपये के शेयर बेचे।

देश में संक्रमितों की संख्या-3,16,95,958 हुईं

अकांशु उपाध्याय                      
नई दिल्ली। देश में बढ़ा कोरोना का खतरा, एक दिन में कोविड-19 के 40,134 नए मामले सामने आने के बाद देश में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 3,16,95,958 हो गई। वहीं, लगातार छठे दिन उपचाराधीन मरीजों की संख्या में बढ़ोतरी दर्ज की गई है। केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से सोमवार सुबह आठ बजे जारी किए गए अद्यतन आंकड़ों के अनुसार, देश में संक्रमण से 422 और लोगों की मौत के बाद मृतक संख्या बढ़कर 4,24,773 हो गई।
देश में बढ़ा उपचाराधीन मरीजों की संख्या भी 4,13,718 हो गई, जो कुल मामलों का 1.31 प्रतिशत है। पिछले 24 घंटे में उपचाराधीन मरीजों की संख्या में कुल 2,766 बढ़ोतरी दर्ज की गई। मरीजों के ठीक होने की राष्ट्रीय दर 97.35 प्रतिशत है। आंकड़ों के अनुसार, देश में अभी तक कुल 46,96,45,494 नमूनों की कोविड-19 संबंधी जांच की गई है, जिनमें से 14,28,984 नमूनों की जांच रविवार को की गई। नमूनों के संक्रमित आने की दैनिक दर 2.81 प्रतिशत है। वहीं, नमूनों के संक्रमित आने की साप्ताहिक दर 2.37 प्रतिशत है।
देश में अभी तक कुल 3,08,57,467 लोग संक्रमण मुक्त हो चुके हैं और कोविड-19 से मृत्यु दर 1.34 प्रतिशत है। देश में अभी तक कोविड-19 रोधी टीकों की कुल 47.22 करोड़ खुराकें दी जा चुकी हैं। देश में पिछले साल सात अगस्त को संक्रमितों की संख्या 20 लाख, 23 अगस्त को 30 लाख और पांच सितम्बर को 40 लाख से अधिक हो गई थी।
वहीं, संक्रमण के कुल मामले 16 सितम्बर को 50 लाख, 28 सितम्बर को 60 लाख, 11 अक्टूबर को 70 लाख, 29 अक्टूबर को 80 लाख और 20 नवम्बर को 90 लाख के पार हो गए। देश में 19 दिसम्बर को ये मामले एक करोड़ के पार, चार मई को दो करोड़ के पार और 23 जून को तीन करोड़ के पार चले गए थे।

देश के 10 राज्यों में बढ़ रहें हैं कोरोना के मामलें

पंकज कपूर                   
देहरादून। अनलॉक होने केे बाद लोग कोरोना की गाइडलाइन भूलते जा रहे है। ऐसें में माना जा रहा है कि तीसरी लहर भयानक रूप ले सकती है। सोशल डेवलेपमेंट फॉर कम्युनिटी फाउंडेशन ने राज्य सरकार और संबंधित एजेंसियों को संभलकर चलने की सलाह दी है। फाउंडेशन के संस्थापक अनूप नौटियाल ने एक बयान जारी करते हुए कहा है कि देश के 10 राज्यों केरल, महाराष्ट्र, कर्नाटक, तमिलनाडु, उड़ीसा, असम, मिजोरम, मेघालय, आंध्र प्रदेश और मणिपुर में कोरोना के मामले बढ़तेे जा रहे है। केन्द्र सरकार ने इन राज्यों को जरूरी सावधानियां बरतने के लिए भी कहा है।
एक बार फिर कोरोना के केस बढ़ रहे है। 71वें हफ्ते की तुलना में 72वें हफ्ते में 94 प्रतिशत केस बढ़ गये। अनूप ने कहा कि उत्तराखंड में फिलहाल स्थिति ऐसी नहीं है, लेकिन हमारे लिए भी यह चिन्ता की बात है। इसके लिए जरूरी कदम उठाये जाय। प्रदेश में कोविड संक्रमण के 72 हफ्ते 31 जुलाई को पूरे हो चुके हैं। 70 वें हफ्ते में राज्य में 296 नये कोविड केस आये थे। 71 वें हफ्ते में यह संख्या 240 थी जबकि 72 वें हफ्ते में संख्या बढक़र 466 हो गई। 
यानी कि 71वें हफ्ते की तुलना में 72वें हफ्ते में 94 प्रतिशत केस बढ़ गये।एसडीसी फाउंडेशन ने वैक्सीनेशन की रफ्तार को और तेज करने के साथ ही टेस्टिंग की संख्या बढ़ाने को भी कहा है। राज्य सरकार ने हर दिन 40 हजार टेस्ट करने का लक्ष्य निर्धारित किया थाए लेकिन कुल टेस्टिंग पिछले डेढ महीने से साप्ताहिक आंकलन के आधार पर निर्धारित लक्ष्य से 35 से 43 प्रतिशत कम हो रही है। अगर धामी सरकार इस ओर ध्यान नहीं देती है तो तीसरी लहर को आने में देर नहीं लगेगी।

महिला हॉकी टीम ने ओलंपिक खेलों में इतिहास रचा

टोक्यो। गुरजीत कौर के गोल और रक्षापंक्ति के बेहतरीन प्रदर्शन से भारतीय महिला हॉकी टीम ने टोक्यो ओलंपिक खेलों में सोमवार को यहां आस्ट्रेलिया को 1-0 से हराकर इतिहास रचा। गुरजीत ने 22वें मिनट में पेनल्टी कार्नर पर यह महत्वपूर्ण गोल किया।
इसके बाद भारतीय टीम ने अपनी पूरी ताकत गोल बचाने में लगा दी जिसमें वह सफल भी रही। गोलकीपर सविता ने बेहतरीन खेल दिखाया और बाकी रक्षकों ने उनका अच्छा साथ दिया। भारतीय टीम मास्को ओलंपिक 1980 में चौथे स्थान पर रही थी लेकिन केवल छह टीमों ने हिस्सा लिया था और मैच राउंड रोबिन आधार पर खेले गये थे।
भारतीय हॉकी टीम अपने पूल में दक्षिण अफ्रीका और आयरलैंड को हराकर चौथे स्थान पर रही थी जबकि आस्ट्रेलिया अपने पूल में शीर्ष पर रहा था। भारतीय पुरुष टीम पहले ही सेमीफाइनल में जगह बना चुकी है।

अमिनातु ने तीसरा स्थान हासिल कर जगह बनाईं

टोक्यो। भारत की फर्राटा धाविका दुती चंद का निराशाजनक प्रदर्शन जारी रहा और वह टोक्यो ओलंपिक खेलों की एथलेटिक्स प्रतियोगिता में महिलाओं की 200 मीटर दौड़ में सातवें और अंतिम स्थान पर रहकर सेमीफाइनल के लिये क्वालीफाई नहीं कर पायी। दुती ने चौथी हीट में 23.85 सेकेंड का समय निकाला। जो उनका इस सत्र का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन है।लेकिन यह सेमीफाइनल में जगह बनाने के लिये पर्याप्त नहीं था।
नामीबिया की क्रिस्टीन मबोमा ने 22.11 सेकेंड के साथ यह हीट जीती। उनके अलावा अमेरिका की गैब्रियली थामस (22.20) और नाइजर की अमिनातु सेयनी (22.72) ने दूसरा और तीसरा स्थान हासिल करके सेमीफाइनल में जगह बनायी। प्रत्येक सात हीट में से शीर्ष तीन पर रहने वाली एथलीटों और अगले तीन सर्वश्रेष्ठ समय निकालने वाली खिलाड़ियों ने सेमीफाइनल के लिये क्वालीफाई किया। दुती का सर्वश्रेष्ठ समय 23 सेकेंड का है। वह 41 प्रतिभागियों के बीच कुल 38वें स्थान पर रही।
इससे पहले शुक्रवार को दुती महिलाओं की 100 मीटर दौड़ में भी सेमीफाइनल में जगह नहीं बना पायी थी। वह अपनी हीट में 11.54 सेकेंड का समय लेकर सातवें स्थान पर रही थी।

सार्वजनिक सूचनाएं एवं विज्ञापन

सार्वजनिक सूचनाएं एवं विज्ञापन

प्राधिकृत प्रकाशन विवरण

प्राधिकृत प्रकाशन विवरण 

1. अंक-352 (साल-02)
2. मंगलवार, जुलाई 3, 2021
3. शक-1984,सावन, कृष्ण-पक्ष, तिथि- नवमीं, विक्रमी सवंत-2078।
4. सूर्योदय प्रातः 05:44, सूर्यास्त 07:10।
5. न्‍यूनतम तापमान -20 डी.सै., अधिकतम-38+ डी.सै.। बरसात की संभावना बनी रहेंगी।
6.समाचार-पत्र में प्रकाशित समाचारों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है। सभी विवादों का न्‍याय क्षेत्र, गाजियाबाद न्यायालय होगा। सभी पद अवैतनिक है।
7.स्वामी, प्रकाशक, संपादक राधेश्याम के द्वारा (डिजीटल सस्‍ंकरण) प्रकाशित। प्रकाशित समाचार, विज्ञापन एवं लेखोंं से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं हैं। पीआरबी एक्ट के अंतर्गत उत्तरदायी।
8.संपादकीय कार्यालय- 263 सरस्वती विहार, लोनी, गाजियाबाद उ.प्र.-201102।
9.संपर्क एवं व्यावसायिक कार्यालय-डी-60,100 फुटा रोड बलराम नगर, लोनी,गाजियाबाद उ.प्र.-20110
http://www.universalexpress.page/
email:universalexpress.editor@gmail.com
संपर्क सूत्र :- +919350302745  
                     (सर्वाधिकार सुरक्षित)

रविवार, 1 अगस्त 2021

खेल: अलेक्सांद्र ने पुरुष एकल का खिताब जीता

टोक्यो। अलेक्सांद्र जेवरेव ने नोवाक जोकोविच पर शानदार वापसी से जीत दर्ज करने वाली अपनी लय को बरकरार रखते हुए रविवार को टोक्यो ओलंपिक खेलों की टेनिस प्रतियोगिता के पुरुष एकल का खिताब जीता। जर्मनी के पांचवीं वरीयता जेवरेव ने फाइनल में रूस के कारेन खाचनोव को 6-3, 6-1 से हराया। यह उनके करियर का सबसे बड़ा खिताब है। 

छह फुट छह इंच के जेवरेव ने अपनी दमदार सर्विस और विश्वास से भरे बैकहैंड से मैच पर नियंत्रण बनाये रखा। उन्होंने पूरे मैच के दौरान 25वी रैंकिंग के खाचनोव को कोई मौका नहीं दिया।

एडवोकेट अशोक के आवास पर बैठक का आयोजन

गोपीचंद          
बागपत। कल्याण भरती सेवा संस्थान बड़ौत के नेतृत्व में ऑल इंडिया सैनी सेवा समाज की जिला इकाई गठन को लेकर जिला बागपत के कस्बा रटौल में एडवोकेट अशोक कुमार सैनी के आवास पर एक बैठक का आयोजन किया गया। जिसमें जिला बागपत के सैनी समाजी की वर्तमान स्थिति के दृष्टिगत एक आपसी सामाजिक संवाद किया गया। 
कार्यक्रम का संचालन करते हुये कल्याण भारती सेवा संस्थान के प्रबंध निदेशक गोपी चन्द सैनी समाज की पूर्व व वर्तमान स्थिति पर प्रकाश डालते हुये अन्य मुख्य बिंदुओं पर चर्चा की और सामाजिक सदभावना व एकता पर बल दिया और कहा कि जीवन में व्यक्ति का दायित्व अपनी पारिवारिक जिम्मेदारियों के निर्वहन के साथ साथ व्यक्ति द्वारा किये गये सामाजिक कार्यों व गतिविधियों का होना एक उपलब्धि हैं। 
जो व्यक्ति के विशेष कर्म परिचय देता है और व्यक्ति को आत्मसंतुष्टि व शांति प्राप्त करता हैं। बैठक में एडवोकेट श्री अशोक सैनी संगठन के प्रारूप और कोर्य उद्देश्यों की जानकारी देते हुये जिला बागपत के सैनी समाज को संगठन से जोड़ने का आवाहन किया और बैठक में उपस्थित डॉ. नरेश सैनी ने समाज के युवा वर्ग को सामाजिक कार्यो में रुचि बनाने के लिये प्रेरित किया और कहा समाज का युवा समाज के भविष्य के लिये बड़ा महत्वपूर्ण है। हमे युवाओं के उत्तम संस्कारों पर ध्यान  देना अतिआवश्यक हैं।
और साथी सचिनी सैनी, मांगेराम सैनी, अजित सिंह सैनी, कर्म सिंह सैनी, प्रवेश सैनी, धर्म सिंह सैनी, रामनिवास सैनी और अन्य उपस्थित सभी ने अपने प्रभावकारी विचार व प्रश्न और सनकायें रखी जिसपर गोपी चंद सैनी ने सभी को पूर्णतया आस्वस्थ किया। 
बैठक की अध्यक्षता खाप चौरासी के चौधरी श्री रोताश सिंह सैनी व कर्म सिंह सैनी ने कि बैठक में बागपत,बड़ौत, खेकड़ा व आस पास के गांव के मौजूदा सैनी समाज के व्यक्ति उपस्थित रहें। 
बैठक के समापन पर  कल्याण भारती सेवा संस्थान की और से सभी उपस्थित व्यक्तियों व उनके परिवार की स्वास्थ्य सुरक्षा हेतु होम्योपैथीक इम्युनिटी बूस्टर निःशुल्क वितरित किये गये।

इलाज की सुविधा प्रदान करने के लिए आभार जताया

राणा ओबराय                        
चंडीगढ़। हरियाणा के वरिष्ठ पत्रकार व हरियाणा सरकार के वाईस चेयरमैन राणा ओबराय ने मुख्यमंत्री मनोहर लाल का मान्यता प्राप्त पत्रकारों को कर्मचारियों की तर्ज पर कैशलेस इलाज की सुविधा प्रदान करने के लिए आभार जताया। 
हरियाणा एक्रीडिटेशन कमेटी के सदस्य राणा ओबराय ने मुख्यमंत्री खट्टर से गैर मान्यता प्राप्त पत्रकारों को भी इस योजना के तहत निशुल्क चिकित्सा सुविधा प्रदान करने का अनुरोध किया है। उन्होंने कहा बहुत कम पत्रकारों को ही मान्यता मिली है। बड़ी संख्या में पत्रकार इस श्रेणी में नहीं आते। जबकि उनकी आर्थिक स्थिति को देखते हुए उन्हें निशुल्क चिकित्सा सेवा की अधिक जरूरत है, इसलिए बीमा और चिकित्सा सुविधा उन्हें भी मिलनी चाहिए। इसी के साथ हरियाणा यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट के प्रदेश अध्यक्ष संजय राठी ने कहा कि सबसे महत्वपूर्ण एवं प्रभावी सदन एक्रीडिटेशन कमेटी पिछले 8 से अधिक वर्षों से ठप्प पड़ा है। इस संदर्भ में कई बार सरकार से अपील की गई लेकिन अभी तक कोई भी प्रभावी कार्यवाही नहीं हो पाई अतः सरकार अविलंब मीडिया एक्रीडेशन कमेटी का पुनर्गठन करे।
प्रदेश अध्यक्ष संजय राठी ने प्रदेश सरकार से पत्रकार कल्याण कोष की राशि को 50 लाख से बढ़ाकर 5 करोड़ किए जाने तथा पत्रकारों आकस्मिक निधन पर सरकार कम से कम 20 लाख रुपए परिजनों को अनुग्रह राशि दिए जाने की मांग की।
इसके साथ ही पत्रकारों की पेंशन योजना का सरलीकरण कर आयु की सीमा 60 वर्ष से घटाकर 56 वर्ष किए जाने की आवश्यकता है। इसके साथ ही इस भयंकर महंगाई के दौर में पेंशन राशि भी 10 हजार से बढ़ाकर 25 हजार करने की अपील की है। संजय राठी ने आगे कहा कि हरियाणा सरकार लंबे अरसे से लंबित ‘पत्रकार सुरक्षा कानून’ बनाकर अनुकरणीय पहल करे ताकि निष्पक्ष और निर्भीक पत्रकारिता सुनिश्चित हो सके. पत्रकारों के साथ धमकी, मारपीट और हमले आदि की घटनाओं में वृद्धि पर उन्होंने चिंता जताई।

नगर पालिका द्वारा ₹करोड़ों का बजट खर्च किया

कौशाम्बी। जल निकासी के नाम पर नगर पालिका परिषद मंझनपुर द्वारा करोड़ों रुपए का बजट खर्च किया गया है। जो बकवास साबित हो रहा है। पहली बारिश में ही नगर पालिका क्षेत्र के विभिन्न वार्ड में दर्जनों घरों में पानी घुस गया है और लोगों के दीवारे गिर रही हैं। पानी निकासी की व्यवस्था के नाम पर करोड़ों खर्च कर दिया गया है। जो पूरी तरह से बकवास साबित हो रहा है। ओसा गांव के तालाब और पुल में अवैध कब्जे के चलते बारिश का पानी ग्रामीणों के घरों में घुस रहा है। लेकिन नगर पालिका परिषद मंझनपुर के जिम्मेदार बरसात के पानी के बहाव का समुचित प्रबंध नहीं कर सके हैं।जबकि जल निकासी के नाम पर नगर पालिका परिषद मंझनपुर के जिम्मेदारों ने करोड़ों का बजट खर्च कर दिया है। लोगों के घरों में पानी घुस जाने से मुसीबत का पहाड़ टूट पड़ा है। तमाम लोगों के घर गिरने शुरू हो गए हैं। नगर पालिका क्षेत्र मे कई लोगों के घरों की दीवारें गिर चुकी हैं। लेकिन फिर भी नगरपालिका के जिम्मेदार की नींद नहीं टूटी है।
ओसा क्षेत्र में तालाबो में अवैध कब्जे और पुलो के बंद होने से पानी नही निकल सका जनपद मुख्यालय मंझनपुर में भी तालाब और पुल पर लोगों ने कब्जा कर लिया है। जिससे पानी का बहाव नहीं हो रहा है और सड़कें तालाब बन जाती हैं। जिससे ओसा सहित पूरे क्षेत्र के दर्जनो घरों में पानी भर गया है। पानी निकास को लेकर ओसा क्षेत्र वालो ने उपजिलाधिकारी मंझनपुर को फोन किया। उपजिलाधिकारी ने मौके पर टीम भेज कर अवरुद्ध रास्ते की जेसीबी से साफ सफाई कर पानी निकालने की असफल कोशिश किया है।
मौके पर मौजूद लोगों ने जमकर बवाल काटा है टीम को काफी विरोध भी देखने को मिला कोई कह रहा इधर से रास्ता नही है। पूर्व में जिधर से पानी बह रहा था उधर से ही साफ सफाई कर पानी निकाला जाना चाहिए मौके पर पहुचे नगर पालिका के कर्मियो द्वारा अभी टेम्परेरी पानी निकास किया गया जा रहा है। बाद में नाला नदी तक बनाना पड़ेगा। तभी समस्या से निजात मिलेगी यह कह कर नगर पालिका परिषद अपने नकारेपन पर पर्दा डालने की कोशिश कर रही है।
ओसा में लवलेश कोरी, चंद्रभवन पाल, विशाल लोधी, आदि के मकानों में पानी भरा है, रास्तो में पानी भरा है। जिससे ग्रामीणों को आवागमन में बाधा है लोगों ने एसडीएम से जलभराव की समस्या से शीघ्र निजात दिलवाने की मांग की है। 
तालाब व नालों पुलो पर दबंगों ने पक्के निर्माण कराकर बंद कर दिया है। जिससे बरसात के पानी का निकास अवरुद्ध हो गया है। जलभराव से आम लोगों का रास्ता बंद हो गया है। गांव के दबंग व भू माफिया सार्वजनिक जमीन पर अवैध कब्जा कर पक्का निर्माण कर लिए हैं। इसकी जांच करा कर गाँव के लोगो ने उपजिलाधिकारी मंझनपुर से आवस्यक कार्यवाही करने की मांग की है।
आर्यवीर 

लॉकडाउन में लोग खुलेआम उड़ा रहें हैं धज्जियां

अतुल त्यागी           
हापुड़। जनपद के थाना नगर क्षेत्र के मोहल्ला पीर बहाउद्दीन मीट मार्केट मे शनिवार के दिन प्रशासन द्वारा लगाए गए लॉक डाउन की दुकानों को खोल कर लगातार उड़ाई जा रही हैं धज्जियां। जो चौकी से चंद कदम दूरी पर खुल रही मीट की दुकानें।
दुकानदारों को नहीं है पुलिस का भी खोल। खुलेआम लॉकडाउन में उड़ा रहे हैं धज्जियां। पेरवा उद्दीन चौकी के आसपास खुल रही है दुकाने।

हवाई अड्डे पर हुए हमलों के बाद उड़ानें स्थगित की

काबुल। अफगानिस्तान के दूसरे सबसे बड़े कंधार हवाई अड्डे पर शनिवार की रात को हुए रॉकेट हमलों के बाद रविवार को सभी उड़ानें स्थगित कर दी गयीं।
एक स्थानीय अधिकारी ने इस बात की पुष्टि की। उन्होंने कहा,"प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक तालिबानी आतंकवादियों ने शनिवार देर रात कंधार अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर तीन रॉकेट दागे और उनमें से दो रनवे से टकरा गए। स्थानीय अधिकारी निरीक्षण कर रहे हैं और जल्द से जल्द रनवे की मरम्मत तथा फिर से खोलने की कोशिश कर रहे हैं।"
सूत्रों के मुताबिक इस हमले में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।
दक्षिणी प्रांत कंधार की राजधानी कंधार शहर हाल ही में भयंकर झड़पों का गवाह रहा है क्योंकि तालिबान आतंकवादियों को आगे बढ़ने से रोकने के लिए अफगानिस्तान की सरकार के सुरक्षा बलों ने भारी लड़ाई जारी रखी है। हाल के हफ्तों में प्रांत के कई उपनगरीय जिलों पर कब्जा करने के बाद आतंकवादी शहर पर कब्जा करने की कोशिश कर रहे हैं।
शहर के मुख्य सरकारी अस्पताल के निदेशक दाऊद फरहाद ने रविवार को बताया कि शनिवार को कंधार शहर में भारी लड़ाई के दौरान तीन नागरिक मारे गए और दो महिलाओं और दो बच्चों सहित 10 नागरिक घायल हो गए।

त्वचा के लिए कर सकते हैं इमली का इस्तेमाल

निखरी त्वचा के लिए आप इमली का इस्तेमाल कर सकते हैं। ये त्वचा संबंधित समस्याओं को दूर करने में मदद करती है।  ये मुंहासे, ड्राई त्वचा और सुस्त त्वचा की समस्या को दूर करने में मदद करती है। आप इसका इस्तेमाल कई तरह से कर सकते हैं। आइए जानें निखरी त्वचा के लिए इमली का इस्तेमाल कैसे कर सकते हैं।
इमली और दही का इस्तेमाल निखरी त्वचा के लिए ऐसे करें।  इमली को पानी में उबालकर इसका गूदा निकाल लें। एक चम्मच इमली का गूदा लें और इसमें एक छोटा चम्मच ताजा दही मिलाएं। इसे एक साथ मिलाने के बाद फेस पैक को पूरे चेहरे के साथ-साथ गर्दन पर भी लगाएं। इसे 15-20 मिनट के लिए लगा रहने दें। इसके बाद धो लें। निखरी त्वचा के लिए आप इसका इस्तेमाल कर सकते हैं। हफ्ते में 2 से 3 बार इसका इस्तेमाल कर सकते हैं।
निखरी त्वचा के लिए आप इमली का इस्तेमाल कर सकते हैं। ये त्वचा संबंधित समस्याओं को दूर करने में मदद करती है। ये मुंहासे, ड्राई त्वचा और सुस्त त्वचा की समस्या को दूर करने में मदद करती है। आप इसका इस्तेमाल कई तरह से कर सकते हैं। आइए जानें निखरी त्वचा के लिए इमली का इस्तेमाल कैसे कर सकते हैं।
इमली और दही का इस्तेमाल निखरी त्वचा के लिए ऐसे करें इमली को पानी में उबालकर इसका गूदा निकाल लें। एक चम्मच इमली का गूदा लें और इसमें एक छोटा चम्मच ताजा दही मिलाएं. इसे एक साथ मिलाने के बाद फेस पैक को पूरे चेहरे के साथ-साथ गर्दन पर भी लगाएं। इसे 15-20 मिनट के लिए लगा रहने दें। इसके बाद धो लें। निखरी त्वचा के लिए आप इसका इस्तेमाल कर सकते हैं। हफ्ते में 2 से 3 बार इसका इस्तेमाल कर सकते हैं।
इमली और पपीते का इस्तेमाल त्वचा के निखार के लिए  इमली का गूदा गर्म पानी में थोड़ा सा भिगो कर नरम होने तक बना लें। गूदा निकाल लें और बीज और छिलका अलग कर लें। पपीते का पल्प बनाने के लिए कुछ पके हुए पपीते के क्यूब्स लें और इन्हें ब्लेंड करें। एक चम्मच इमली का गूदा और पपीते का गूदा मिलाएं। मिश्रण को पूरे चेहरे और गर्दन पर लगाएं। अपनी उंगलियों से धीरे से मसाज करें. इसे 10-15 मिनट के लिए छोड़ दें और धो लें। सप्ताह में दो बार इमली और पपीते के फेस पैक का इस्तेमाल कर सकते हैं।
इमली, बेसन और शहद का फेस पैक – एक कटोरी में एक-एक चम्मच इमली का गूदा और शहद लें। इसमें थोड़ा सा बेसन मिलाएं। इसे मिलाकर पेस्ट तैयार कर लें। इसे पूरे चेहरे और गर्दन पर समान रूप से लगाएं और 15-20 मिनट के लिए लगा रहने दें। त्वचा को निखारने के लिए हफ्ते में 2 से 3 बार इसका इस्तेमाल कर सकते हैं।
त्वचा की रंगत निखारने के लिए इमली और नींबू के रस का फेस पैक – इमली का गूदा तैयार करें और इसमें एक चम्मच नींबू का रस मिलाएं। इसे एक साथ मिलाएं और मिश्रण को पूरे चेहरे के साथ-साथ गर्दन पर भी लगाएं। इसे 10-15 मिनट के लिए छोड़ दें और धो लें। इमली और नींबू के रस के साथ इस फेस पैक को सप्ताह में दो बार त्वचा की रंगत निखारने के लिए लगा सकते हैं।

 

मणिपुर के प्रदेश अध्यक्ष को पार्टी में शामिल किया

अकांशु उपाध्याय                   
नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी ने कांग्रेस को करारा झटका देते हुए मणिपुर के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष गोविंद दास को कोंथौजम को पार्टी में शामिल कर लिया है। इस मौके पर कोंथौजम ने कहा है कि अगले साल मणिपुर में होने वाले विधानसभा चुनाव के दौरान मैं भारतीय जनता पार्टी के लिए समर्पित रूप से काम करूंगा। छह बार के विधायक गोविंद दास कोंथौजम ने पार्टी की सदस्यता लेने के बाद भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से भी मुलाकात की है।
 गोविंदास कोंथौजम भारतीय जनता पार्टी में शामिल होने हो गए हैं। उन्होंने मणिपुर के मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह की मौजूदगी में पार्टी की सदस्यता ग्रहण की है। इस मौके पर कोंथौजम ने कहा है कि अगले साल होने वाले मणिपुर विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी के लिए मैं समर्पित रूप से काम करूंगा। भाजपा की सदस्यता ग्रहण करने के बाद गोविंद दास कोंथौजम ने पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से भी मुलाकात की है। गौरतलब है कि गोविंदास कोंथौजम ने पिछले महीने मणिपुर विधायक के साथ-साथ एमपीसीसी की प्राथमिक सदस्यता से भी त्यागपत्र दे दिया था। जिससे कांग्रेस को राज्य में तगडा झटका लगा था। हालांकि इंफाल में कांग्रेस भवन में पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से त्यागपत्र देते हुए कोंथौजम ने कहा था कि उन्होंने व्यक्तिगत कारणों से यह कदम उठाया है।

इंडोनेशिया में 6.0 तीव्रता का भूकंप, झटके

इंडोनेशिया में 6.0 तीव्रता का भूकंप, झटके  अखिलेश पांडेय  जकार्ता। इंडोनेशिया के पूर्वी प्रांत मालुकु में सोमवार के तेज झटके महसूस किए गए। इ...