शनिवार, 31 जुलाई 2021

'राष्ट्रीय पुरस्कार' से सम्मानित होगें डॉ. पूनावाला

कविता गर्ग                    
पुणे। पुणे के कोविड-19 रोधी टीका निर्माता कंपनी सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया (एसआईआई) के अध्यक्ष डॉ. सायरस पूनावाला को 2021 के लिए प्रतिष्ठित लोकमान्य तिलक राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा। लोकमान्य तिलक ट्रस्ट के अध्यक्ष दीपक तिलक ने यह घोषणा की।
उन्होंने शुक्रवार को कहा, ”पूनावाला को कोविड-19 महामारी के दौरान उनके काम के लिए सम्मानित किया जाएगा, जिसमें उन्होंने कोविशील्ड टीका बनाकर कई लोगों की जिंदगियों को बचाने में मदद की। उनके नेतृत्व में दुनिया को रिकॉर्ड वक्त में कोविशील्ड टीके की करोड़ों खुराक मिल पायी। पूनावाला अलग-अलग टीकों को किफायती दामों पर बनाने में अग्रणी रहे हैं।”
उन्होंने बताया कि यह पुरस्कार समारोह 13 अगस्त को होगा। पुरस्कार के तौर पर एक लाख रुपये का नकद इनाम और एक स्मृति चिह्न दिया जाएगा। तिलक ने कहा कि यह पुरस्कार हर साल एक अगस्त को लोकमान्य तिलक की पुण्यतिथि पर दिया जाता है लेकिन कोरोना वायरस स्थिति के कारण इस बार तारीख बदल दी गयी है। इस पुरस्कार की शुरुआत 1983 में हुई थी और अभी तक विभिन्न प्रतिष्ठित लोगों को इससे सम्मानित किया जा चुका है।

प्राकृतिक आपदाओं की चपेट में आईं 'दुनिया'

लंदन। हाल के हफ्तों में दुनिया रिकॉर्ड तोड़ने वाली प्राकृतिक आपदाओं की चपेट में आयी। चीन और पश्चिम यूरोप में भयंकर बाढ़ आयी, उत्तर अमेरिका में गर्म हवाएं चली और सूखा पड़ा तथा उप आर्कटिक क्षेत्रों में जंगलों में आग लगी। ब्रिटेन के मौसम पर एक वार्षिक रिपोर्ट बताती है कि असाधारण मौसम या बेमौसम घटनाएं पूरी दुनिया में आम हो गयी है। अगस्त 2020 में दक्षिण इंग्लैंड में लगातार छह दिन तापमान 34 डिग्री सेल्सियस रहा।
भविष्य में ब्रिटेन में गर्मियों में नियमित तौर पर तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से अधिक रहने की आशंका है जबकि वैश्विक ताप वृद्धि 1.5 डिग्री सेल्सियस तक सीमित रहेगी। कनाडा में जून 2021 में राष्ट्रीय तापमान का रिकॉर्ड टूट गया और लिटन, ब्रिटिश कोलंबिया में पारा 49.6 डिग्री सेल्सियस तक दर्ज किया गया। ब्रिटिश कोलंबिया कुछ दिनों पहले जंगल में लगी आग से तबाह हो गया। इनमें से कई घटनाओं ने दुनिया भर के जलवायु वैज्ञानिकों को हैरान कर दिया। कुछ वैज्ञानिकों को यह चिंता होनी शुरू हुई कि उन्होंने यह ठीक से नहीं आंका कि जलवायु कितनी जल्दी परिवर्तित होगी। सबकुछ चिंताजनक है।
बाढ़ और जंगल में लगी आग अलग घटनाएं नहीं हैं। ये जलवायु प्रणाली में कई अंतर संबंधों का नतीजा है। लंदन में जुलाई के मध्य में अचानक आयी बाढ़ के उदाहरण को देखिए। गर्मी में आए आंधी तूफान के कारण ऐसा हुआ जो पृथ्वी की सतह से उठती गर्म हवाओं से प्रेरित थे। इस बीच पश्चिमी अमेरिका के एक जंगल में भड़की आग लंबे समय तक सूखा पड़ने का नतीजा है।
पृथ्वी की जलवायु जटिल, गतिशील और अव्यवस्थित है जिसमें भूमि, समुद्र और वायुमंडल के बीच संपर्क और ऊर्जा प्रवाह शामिल है। लेकिन इन सभी जटिलताओं को समझना हमेशा संभव नहीं है इसलिए वैज्ञानिकों को उन्हें रेखीय प्रणालियों और मॉडलों में फिट करने के लिए प्रबंधनीय टुकड़ों में तोड़ना पड़ा। इसके परिणामस्वरूप हम प्रत्येक हानिकारक प्राकृतिक आपदा को दूसरे से अलग समझते हैं। बाढ़ आने में बारिश और जंगल में आग लगने में चिंगारी के अलावा कई अन्य तत्व भी जिम्मेदार होते हैं। 
हमारी जलवायु प्रणाली के सभी तत्व किसी न किसी तरीके से एक-दूसरे से जुड़े हुए हैं।
हमारी जलवायु के गर्म होना जारी होने के कारण उसका आधार बदल रहा है। इसके कारण मौसमी परिस्थितियां भी तेजी से बदल रही हैं जिससे असाधारण मौसम या बेमौसमी घटनाओं को परिभाषित करना चुनौतीपूर्ण हो गया है। असाधारण मौसमी घटनाओं के बीच अंतर संबंधों को हाल फिलहाल तक विज्ञान समुदाय ने काफी अनदेखी की। लेकिन अब इन जटिल संबंधों की पहचान करने के लिए अंतरराष्ट्रीय अनुसंधान बढ़ रहा है।

भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए ऐलान किया

राणा ओबराय                   
चंडीगढ। पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिन्दर सिंह ने शहीद ऊधम सिंह के शहीदी दिवस पर आज उन्हें नमन कर भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए ऐलान किया कि आजादी की लड़ाई में अंडमान की सेलुलर जेल में प्राण न्योछावर करने वाले गुमनाम नायकों के सम्मान में एक स्मारक का निर्माण जल्द किया जाएगा। यह स्मारक वतन पर फिदा होने वाले परवानों को समर्पित होगा जिनको काले पानी की सज़ा भुगतनी पड़ी। कैप्टन अमरिन्दर सिंह ने आज यहां राज्य स्तरीय समागम के दौरान शहीद ऊधम सिंह स्मारक को लोकार्पित करते हुए कहा कि देश के स्वतंत्रता आंदोलन में बेमिसाल योगदान देने वाले ऐसे देशभक्तों और स्वतंत्रता सेनानियों, विशेषकर पंजाब के महान सपूतों की शिनाख़्त प्रसिद्ध इतिहासकार और विद्वान पहले ही कर चुके हैं।
मुख्यमंत्री ने अपने पिछले कार्यकाल के दौरान सुनामी से तबाह हुए इलाके का दौरा करने के मौके पर अंडमान टापू में सेलुलर जेल के दौरे को याद करते हुए कहा कि उनको यह जान कर बहुत हैरानी हुई कि वहां दीवारों पर शहीदों के खुदे हुए नामों में से वह किसी को भी नहीं जानते थे। ये शहीद काले पानी की सज़ा भुगतते हुए गुमनामी में ही इस जहां को छोड़ गए और उनकी यादें भी जेल तक ही सीमित होकर रह गई। भारत माता के जांबाज सपूतों के बलिदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता।
ज्ञातव्य है कि शहीद ऊधम सिंह के तांबे की आदमकद प्रतिमा वाला स्मारक बनाया गया है जिसके साथ दोनों तरफ़ स्थापित चार -चार पत्थरों पर शहीद ऊधम सिंह के जीवन, इतिहास और मिसाली योगदान को अंग्रेज़ी और पंजाबी में उकेरा गया है। एक अजायबघर भी बनाया गया है। जहां निशानियां, विलक्षण तस्वीरों, दस्तावेज़ और महान शहीद की अस्थियां कलश में रखी गई हैं। इस स्मारक पर 6.40 करोड़ रुपए की लागत आई है जिसमें से ज़मीन की कीमत पर 3.40 करोड़ जबकि बाकी 3 करोड़ रुपए इसके निर्माण पर ख़र्च किये गए हैं।
महान क्रांतिकारी के 82वें शहीदी दिवस के मौके पर श्रद्धा-सुमन भेंट करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि महान शहीद का बलिदान हमारी नौजवान पीढ़ी में राष्ट्रीयता और देशप्रेम का जज़्बा पैदा करता रहेगा। उन्होंने लोगों से इस स्मारक का सही ढंग से रख-रखाव करने की अपील की।
इस दौरान मुख्यमंत्री शहीद ऊधम सिंह के वारिसों को भी मिले और सम्मान के तौर पर उनको शॉल से सम्मानित किया जिनमें जीत सिंह, ग्यान सिंह, रणजीत कौर, जीत सिंह पुत्र बचन सिंह, मोहन सिंह, श्याम सिंह, गुरमीत सिंह और मलकीत सिंह (सभी सुनाम निवासी) शामिल थे। इस मौके पर शिक्षा मंत्री विजय इंदर सिंगला, अतिरिक्त मुख्य सचिव पर्यटन संजय कुमार, मुख्यमंत्री के विशेष प्रमुख सचिव गुरकिरत कृपाल सिंह, पर्यटन और सांस्कृतिक विभाग के निदेशक कंवल प्रीत बराड़, डिप्टी कमिश्नर रामवीर, डी.आई.जी. विक्रमजीत दुग्गल और एस.एस.पी. विवेक शील सोनी उपस्थित थे।

10वीं व 12वीं के विद्यार्थियों का रिजल्ट जारी किया

हरिओम उपाध्याय               
लखनऊ। कोरोना काल में देश के कई राज्यों की तरह यूपी बोर्ड ने भी परीक्षाएं रद कराने का फैसला लिया था। ऐसे में परीक्षा परिणामों के लिए बोर्ड ने 50-50 का फार्मूला अपना कर आज 10वीं और 12वीं के विद्यार्थियों का रिजल्ट जारी कर दिया है।
इसके बाद आप अपने लॉगिन क्रेडेंशियल में रोल नंबर या रजिस्ट्रेशन नंबर डालकर यूपी बोर्ड हाईस्कूल/दसवीं कक्षा परीक्षा 2021 परिणाम पर क्लिक कर इसे सब्मिट करें। इसके बाद अगले पेज पर आपको यूपी बोर्ड 10वीं का रिजल्ट मिल जाएगा।

तीरंदाजी स्पर्धा में भारत की चुनौती समाप्त हुईं

टोक्यो। ओलंपिक की तीरंदाजी स्पर्धा में भारत की चुनौती पदक के बिना ही समाप्त हो गई।जब अतनु दास पुरूषों के व्यक्तिगत वर्ग के प्री क्वार्टर फाइनल में जापान के ताकाहारू फुरूकावा से 4 . 6 से हार गए। दास पांचवें सेट में एक बार भी 10 स्कोर नहीं कर सके और आठ का स्कोर उन पर भारी पड़ा।
दुनिया की नंबर एक तीरंदाज दीपिका कुमारी के क्वार्टर फाइनल में हारने के बाद भारत की उम्मीदें दास पर ही टिकी थी। पिछले मैच में लंदन ओलंपिक के स्वर्ण पदक विजेता ओ जिन हयेक को हराने के बाद दास लंदन ओलंपिक रजत पदक विजेता और यहां टीम वर्ग का कांस्य जीत चुके जापानी तीरंदाज को नहीं हरा सके। एक समय 1 . 3 से पिछड़ने के बाद उन्होंने वापसी करके स्कोर 3 . 3 कर दिया।
चौथे सेट में मुकाबला बराबरी का रहा लेकिन जापानी तीरंदाज ने पांचवें सेट में 28 . 27 से जीत दर्ज की । दास ने आखिरी दोनों तीर पर आठ स्कोर किया। दस से शुरूआत करने के बाद दास ने दबाव बनाया लेकिन जापानी खिलाड़ी ने बराबरी से उनका सामना करके दूसरा सेट जीता। चौथे सेट में दास ने दो बार 10 स्कोर किया और इस सेट के बाद स्कोर बराबर था।

विश्व में संक्रमितों की संख्या-19.73 करोड़ हुईं

वाशिंगटन डीसी/ नई दिल्ली। विश्वभर में कोरोना वायरस (कोविड-19) महामारी के संक्रमितों की संख्या बढ़कर 19.73 करोड़ हो गई है और अब तक इसके कारण 42.07 लाख से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है।
अमेरिका की जॉन हॉपकिन्स यूनिवर्सिटी के विज्ञान एवं इंजीनियरिंग केंद्र (सीएसएसई) की ओर से जारी ताजा आंकड़ों के अनुसार दुनिया के 192 देशों एवं क्षेत्रों में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 19 करोड़ 73 लाख 24 हजार 486 हो गयी है। जबकि 42 लाख 07 हजार 954 लोग इस महमारी से जान गंवा चुके हैं।
विश्व में महाशक्ति माने जाने वाले अमेरिका में कोरोना वायरस की रफ्तार फिर से तेज हो गई है। यहां संक्रमितों की संख्या 3.49 करोड़ से अधिक हो गयी है और 6.13 लाख से ज्यादा लोगों की मौत हो गयी है। दुनिया में कोरोना संक्रमितों के मामले में भारत दूसरे और मृतकों के मामले में तीसरे स्थान पर है।
देश में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 41,649 नये मामले सामने आने के साथ ही संक्रमितों का आंकड़ा बढ़कर तीन करोड़ 16 लाख 13 हजार 993 हो गया है। इस दौरान 37 हजार 291 मरीजों के स्वस्थ होने के बाद इस महामारी को मात देने वालों की कुल संख्या बढ़कर 3,07,81,263 हो गयी है।
सक्रिय मामले 3765 बढ़कर चार लाख 08 हजार 290 हो गये हैं। इसी अवधि में 593 मरीजों की मौत होने से मृतकों का आंकड़ा बढ़कर चार लाख 23 हजार 810 हो गया है।देश में सक्रिय मामलों की दर घटकर 1.29 फीसदी, रिकवरी दर घटकर 97.37 फीसदी और मृत्यु दर 1.34 फीसदी है ब्राजील संक्रमितों के मामले में अब तीसरे स्थान पर है, जहां कोरोना संक्रमण के मामले फिर से बढ़ रहे हैं और अभी तक इससे 1.98 करोड़ से अधिक लोग प्रभावित हुए हैं जबकि 5.55 लाख से अधिक मरीजों की मौत हो चुकी है।
ब्राजील कोरोना से हुई मौतों के मामले में विश्व में दूसरे स्थान पर है। संक्रमण के मामले में फ्रांस रूस से आगे निकल गया है। यहां कोरोना वायरस से अब तक 61.66 लाख से अधिक लोग प्रभावित हुए हैं जबकि 1.12 लाख से अधिक मरीजों की मौत हो चुकी है।
रूस में कोरोना संक्रमितों की संख्या 61.61 लाख से अधिक हो गई है और इसके संक्रमण से 1.55 लाख से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है। ब्रिटेन में कोरोना से प्रभावित लोगों की संख्या 58.57 लाख से अधिक हो गयी है और 129,877 मरीजों की मौत हो चुकी है।

कर्मियों के बीच संक्रमण रोकने में कारगर है 'मास्क'

फोर्ट लॉडरडेल। फ्लोरिडा के स्वास्थ्य विभाग ने शुक्रवार को बताया कि राज्य में इस हफ्ते कोरोना वायरस के मामले 50 फीसदी तक बढ़ गए हैं। यहां लगातार छह हफ्ते से संक्रमण के मामले बढ़ रहे हैं और फ्लोरिडा संक्रमण का केंद्र बनता जा रहा है। इससे पहले गवर्नर रॉन डेसान्टिस ने स्कूली छात्रों के लिए अगले महीने शुरू हो रही कक्षाओं के दौरान मास्क पहनना अनिवार्य बनाने के नियम पर रोक लगा दी थी।
उन्होंने कहा था कि ऐसा कोई साक्ष्य नहीं है जो यह बताता हो कि मास्क छात्रों या स्कूल के कर्मियों के बीच संक्रमण रोकने में कारगर है। पिछले हफ्ते राज्यभर में संक्रमण के 1,10,000 से अधिक नए मामले सामने आए जो उससे पिछले हफ्ते से 73,000 अधिक हैं और 11 जून वाले हफ्ते से 11 गुना अधिक है। संक्रमण के मामले फिर उतने ही हो गए हैं। 
जितने जनवरी माह में बड़े पैमाने पर टीकाकरण शुरू होने से पहले थे। फ्लोरिडा हॉस्पिटल एसोसिएशन की ओर से शुक्रवार को कहा गया कि अस्पताल में भर्ती मरीजों की संख्या पिछले साल के इस तरह के सर्वाधिक मामलों जितनी ही है। अभी 9,300 मरीज अस्पतालों में भर्ती हैं। इससे पहले सर्वाधिक 10,179 मरीज 23 जुलाई 2020 को अस्पतालों में भर्ती थे। राज्य में इस हफ्ते संक्रमण से 409 लोगों की मौत हुई है और मार्च 2020 से अब तक 39,000 लोगों की मौत हो चुकी है।
गवर्नर का कहना है कि मामले बढ़ने की वजह यह है कि गर्म मौसम के कारण लोग घरों में रह रहे हैं और एयर कंडिशनर के कारण वायरस फैल रहा है। फ्लोरिडा में 12 वर्ष से अधिक उम्र के करीब 60 फीसदी लोगों का टीकाकरण हो चुका है।

राजनीति: पीएम मोदी ने अखिलेश पर निशाना साधा

राजनीति: पीएम मोदी ने अखिलेश पर निशाना साधा संदीप मिश्र  भदोही। भदोही के ऊंज में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लोगों को संबोधित किया। इस दौरा...