शनिवार, 24 जुलाई 2021

बाउंड्रीबॉल तोडक़र पिलर बनाने की प्रक्रिया पूरी होगी

मनोज सिंह ठाकुर              
भोपाल। बारिश का पानी भर जाने के कारण सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में पहुंचने के लिये कड़ी मशक्कत की जाती थी। मरीज व उनके परिजन अस्पताल परिसर में जो पानी गेट पर भर जाता था। उसके बीच से निकलते थे और गीले भी हो जाते थे। हालांकि ऐसा पहले नहीं था क्योंकि अस्पताल पहुंचने के लिये एक रास्ता पीछे था जो सुरक्षा की दृष्टि से बंद कर दिया गया था। लेकिन नगर के जागरूक लोगों ने उसे खोलने का मुददा उठाया तो एसडीएम विनय द्विवेदी ने भी तुरंत पीछे का गेट खुलवाया और एनएच से लगे एक गेट के बाद अब दूसरा गेट भी बनवाया जा रहा है। जिसमें बाउंड्रीबॉल तोडक़र पिलर बनने की प्रक्रिया पूरी होगी। अस्पताल में प्रसूता वार्ड में पहुंचने के लिये एक ओर गेट प्रस्तावित है जिसे खोलने की चर्चा की जा रही है। सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में पहुंचने के लिये अब एक नहीं अब चार गेट है और पांचवा बनाने की भी तैयारी की जा रही है। डॉ रविन्द्र पटेल ने बताया कि अस्पताल में अभी और विकास कार्य होने हैं।
जिनके लिए बजट भी है। प्रसूता वार्ड पहुंचने के लिये अगर सीसी रोड के सामने का गेट खुलता है तो एम्बुलेंस भी वार्ड तक आयेगी। एसडीएम विनय द्विवेदी ने निरीक्षण किया है और वे फूल मूड में हैं कि अब अस्पताल में पहुंचने के मरीज और उनके परिजनेां को कोई समस्या न हो। हालांकि बीच में एक इमरजेंसी कॉल आ जाने के कारण वे प्रसूता वार्ड में बनने वाले गेट का निरीक्षण नहीं कर पाये। एसडीएम विनय द्विवेदी ने अस्पताल पहुंचने वाली गर्भवती महिलाओं को टीकाकरण कराने के भी निर्देश दिये हैं। उन्होने लैब टैक्रीशियन से चर्चा करते हुये कहा कि जिन गर्भवती महिलाओं की लैब में जांच हो रही है उन्हें जांच के उपरांत कोरोना का टीका लगाया जाये।

दो बच्चों की नीति लाने की योजना से इनकार किया

अकांशु उपाध्याय                 
नई दिल्ली। देश में जनसंख्या नियंत्रण के लिए राष्ट्रीय स्तर पर दो बच्चों की नीति लाने की कोई योजना से मोदी सरकार ने साफ इनकार कर दिया है। शुक्रवार को लोकसभा में केंद्र सरकार ने सवाल के जवाब में इसकी जानकारी दी। मोदी सरकार ने ऐसी कोई नीति ना लाने के पीछे कई वजहें गिनाई हैं। लोकसभा सांसद उदय प्रताप सिंह ने स्वास्थ और परिवार कल्याण मंत्रालय से इस बारे में सवाल किया था। जवाब में राज्य मंत्री डॉ भारती पवार ने कहा कि सरकार का ऐसा कोई विचार नहीं है। मंत्री ने अपने जवाब में चार मुख्य वजहें गिनाई हैं। राष्ट्रीय परिवार स्वास्थ्य सर्वे का हवाला देकर मोदी सरकार ने कहा कि अब वांछित प्रजनन दर घटकर 1.8 हो गई है। मतलब औसतन हर जोड़ा 1.8 बच्चे चाहता है। दूसरी वजह जनसंख्या और विकास को लेकर एक अंतरराष्ट्रीय समझौते को बताया गया है, जो भारत को परिवार नियोजन में जबर्दस्ती से रोकती है। तीसरी वजह दुनियाभर से मिले अनुभव हैं।
मोदी सरकार का कहना है कि जबर्दस्ती करने से जनसांख्यिकीय विसंगतियां होती हैं, जैसे लिंग के आधार पर गर्भपात, लड़कियों का त्याग और उनकी भ्रूण हत्या। चौथी वजह के रूप में कुछ राज्यों का उदाहरण दिया गया है। केरल, तमिलनाडु, पश्चिम बंगाल, आंध्रप्रदेश जैसे राज्यों ने बिना कोई सख्त प्रावधान लागू किए प्रजनन दर कम किए हैं।
सांसद सिंह ने सरकार से पूछा था कि क्या वह बढ़ती जनसंख्या को रोकने के लिए कोई नीति बनाने की सोच रही है। उन्होंने अपने सवाल में ऐसी नीति की बात की जो सभी नागरिकों पर समान रूप से लागू हो। इसके अलावा दो बच्चों की नीति से जुड़ा कोई प्रस्ताव है या नहीं, यह भी सवाल था। अगर ऐसी कोई नीति नहीं लाने का विचार है तो उसकी वजहें क्या हैं, सांसद यह भी जानना चाहते थे। सरकार ने अपने जवाब में राष्ट्रीय परिवार नियोजन कार्यक्रम का जिक्र कर कहा कि इसी के जरिए सभी नागरिकों को धर्म या संप्रदाय से परे, मुक्त भाव से फैसला करने का अधिकार है। केंद्र ने मिशन परिवार विकास का उदाहरण भी दिया जिसके जरिए सबसे ज्यादा प्रजनन दर वाले 146 जिलों में कॉन्ट्रासेप्टिव्स और परिवार नियोजन की सेवाएं मुहैया कराई गई हैं। कॉन्ट्रासेप्टिव्स को लेकर कुछ योजनाओं का ब्यौरा देकर केंद्र ने कहा कि आशा वर्कर्स उनकी होम डिलिवरी करती हैं।

'उल्टा चश्मा’ में बबीता का किरदार निभा रहीं मुनमुन

कविता गर्ग                 
मुंबई। सोनी सब के सबसे पोपुलर कॉमेडी शो तारक मेहता का उल्टा चश्मा की बबीता इस शो की सबसे मशहूर एक्ट्रेस में से एक हैं। और लोग उन्हें शो में देखना बेहद पसंद करते हैं। वहीं एक्ट्रेस मुनमुन डुठ इस शो से पहले दिन से जुड़ी हुई हैं। लेकिन अब मुनमुन के फैंस के लिए एक बुरी खबर सामने आ गई है।
दरअसल ऐसी अफवाहों ने जोर पकड़ा कि उन्होंने शो को अलविदा कह दिया है। मुनमुन डुठ इस सीरियल ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ में बबीता के किरदार में नजर आ रहीं। एक्ट्रेस मुनमुन डुठ पिछले कुछ समय से शो में नजर नहीं आ रही हैं। जिसके बाद ऐसी अफवाहों ने जोर पकड़ लिया और मुनमुन डुठ ने शो को अलविदा कह दिया है। दअरसल एक्ट्रेस पिछले दिनों विवादों में आने के बाद वह शो से गायब हैं। शो में दिखाया गया है कि वह कोलकाता के लिए रवाना हो गई हैं और जेठालाल इस बात को शो में बताते हैं। बता दें कि कुछ महीनों पहले अपमानजनक तरीके से जातिसूचक अपमानजनक शब्द का इस्तेमाल करने के मामले में उनका नाम आया था। हाालंकि एक्ट्रेस ने उसके बाद माफीनामा भी दे दिया था।

कुंभ: भारत ने तीरंदाजी में बेहतरीन खेल दिखाया

                    
नई दिल्ली/ टोक्यो। ओलंपिक का आगाज 23 जुलाई को रंगारंग कार्यक्रम के साथ हो गया। खेलों के महाकुंभ के दूसरे दिन भारत ने तीरंदाजी में बेहतरीन खेल दिखाया। दीपिका-प्रवीण की जोड़ी क्वार्टर फाइनल में पहुंच गई। वहीं शूटिंग में अपूर्वी चंदेला और इलावेनिल वालारिवन महिला 10 मीटर एयर राइफल क्वालिफिकेशन मुकाबले में बाहर हो गई और मेडल राउंड तक नहीं पहुंच पाई। तीरंदाजी के मिश्रित टीम अंतिम आठ मुकाबले में दीपिका कुमारी और प्रवीण जाधव की टीम का मुकाबला चीनी ताइपे चिया-एन लिन और चिह-चुन तांग  से था। इसमें भारत ने चीनी ताइपे को 5-3 से हरा दिया।अब क्वार्टरफाइनल में दीपिका-प्रवीण का मुकाबला साउथ कोरिया की टीम से होगा।दीपिका कुमारी टोक्यो ओलंपिक तीरंदाजी मिश्रित युगल स्पर्धा में अपने पति और अनुभवी तीरंदाज अतनु दास की बजाय प्रवीण जाधव के साथ उतरी थीं।  शुक्रवार को क्वालीफिकेशन दौर के प्रदर्शन के आधार पर यह फैसला लिया गया था। तीरंदाजी की मिश्रित युगल स्पर्धा ओलंपिक में पहली बार खेली जा रही है और इसे भारत की पदक उम्मीद में से एक माना जा रहा है।
भारत के पास दास और दीपिका का नाम भेजने का विकल्प था, जिन्होंने पेरिस विश्व कप में साथ में स्वर्ण पदक जीता था। लेकिन महासंघ ने दास की बजाय जाधव को चुना था और अबतक फैसला सही साबित हुआ है।
भारत की तरफ से 10 मीटर एयर राइफल... क्वालीफिकेशन में अपूर्वी चंदेला और इलावेनिल वालारिवान ने भाग लिया।  इस इवेंट में भारत की तरफ से दोनों खिलाड़ियों ने सधी शुरुआत की। इलावेनिल ने 10 शॉट की पहली सीरीज में 104.3 अंक बटोरे और 24वें नंबर पर रहीं। वहीं अपूर्वी ने अपनी पहली सीरीज में 104.5 का स्कोर किया किया और वह 20वें स्थान पर रहीं। इसके बाद दोनों खिलाड़ियों ने वापसी की पुरजोर कोशिश की लेकिन नाकाम रहीं। इस तरह मौजूदा वर्ल्ड नंबर 1 इलावेनिल वालारिवन और पूर्व नंबर 1 अपूर्वी चंदेला क्वालिफिकेशन मुकाबले से बाहर हो गईं।

12वीं बोर्ड के नतीजे जारी करने का ऐलान किया

दुष्यंत टीकम                 
 रायपुर। छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने आज 12वीं बोर्ड के नतीजे जारी करने का ऐलान कर दिया है। माशिमं ने बताया कि परीक्षा परिणाम 25 जुलाई को घोषित किया जाएगा। दोपहर करीब 12 बजे रिजल्ट जारी होगा।
वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से ऑनलाइन 12वीं बोर्ड के नतीजे जारी किए जाएंगे। परीक्षार्थी पर देख सकते हैं। बता दें कि इस बार ओपन बुक पैटर्न पर 12वीं बोर्ड की परीक्षा आयोजित की गई थी।

नौवीं कक्षा की छात्रा को अगवा कर दुष्कर्म किया

अश्वनी उपाध्याय        
गाज़ियाबाद। गाजियाबाद में सिहानी गेट थाना क्षेत्र में कोचिंग के लिए आई नौवीं कक्षा की एक छात्रा को अगवा कर सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। बलात्कार की शिकार हुई छात्रा के अनुसार एक परिचित युवक उसे बहलाकर अपने दोस्त के घर ले गया और वहां बीयर पिलाकर दोनों ने उसके साथ दुष्कर्म किया। इस दौरान एक तीसरा युवक भी मौजूद था। पुलिस ने दो दिन बाद छात्रा को बरामद कर तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।
विजयनगर क्षेत्र निवासी व्यक्ति ने 21 जुलाई को सिहानी गेट थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। उसका कहना है कि उसकी 14 वर्षीय बेटी नौवीं कक्षा की छात्रा है। वह नेहरू नगर स्थित कोचिंग के लिए आई, लेकिन घर नहीं लौटी। कोचिंग का समय समाप्त होने के कई घंटे बाद भी घर न लौटने पर उसकी खोजबीन की गई, लेकिन सुराग नहीं लगा।
पीड़ित ने बेटी के अपहरण की आशंका जाहिर की थी। तहरीर पर केस दर्ज कर पुलिस छात्रा की तलाश में जुट गई। पुलिस का कहना है। है कि बृहस्पतिवार को छात्रा बरामद कर ली गई। उसने बताया कि लालकुआं निवासी नवनीत जो उसका जानकार है उसे फुसलाकर नंदग्राम निवासी अपने साथी कौशलेंद्र के घर पर ले गया और उसके साथ दुष्कर्म किया।पीड़िता के मुताबिक, नवनीत ठाकुर ने उसे दोस्त के घर पर जबरन बीयर पिलाई और फिर उसके साथ दुष्कर्म किया। इस दौरान नवनीत का दूसरा साथी नंदग्राम निवासी नितिन भी वहां मौजूद था। सिहानी गेट एसएचओ कृष्ण गोपाल शर्मा ने बताया कि दुष्कर्म के मुख्य आरोपी नवनीत ठाकुर व मौके पर मौजूद सह आरोपी कौशलेंद्र व नितिन को गिरफ्तार कर लिया गया है। छात्रा के पिता द्वारा दर्ज कराए केस में सामूहिक दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट की धारा बढ़ाकर आरोपियों को जेल भेज दिया गया है।

मेषः कानूनी सहयोग के साथ लाभ में वृद्धि होगी

मेषः कानूनी सहयोग मिलेगा। लाभ में वृद्धि होगी। रुके कार्यों में गति आएगी। तंत्र-मंत्र में रुचि बढ़ेगी। सत्संग का लाभ मिलेगा। शेयर मार्केट से लाभ होगा। घर-बाहर पूछ-परख रहेगी। व्यापार में वृद्धि होगी। भाग्य का साथ रहेगा। थकान महसूस हो सकती है। आलस्य हावी रहेगा।
वृषः सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। योजना फलीभूत होगी। किसी बड़ी समस्या का हल एकाएक हो सकता है। प्रसन्नता रहेगी। प्रयास अधिक करना पड़ेंगे। नौकरी में अधिकार बढ़ेंगे। आय में वृद्धि होगी। सुख के साधनों पर व्यय होगा। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। प्रमाद न करें।

मिथुनः डूबी हुई रकम प्राप्त हो सकती है। यात्रा लाभदायक रहेगी। किसी बड़ी समस्या से सामना हो सकता है। व्यापार में वृद्धि के योग हैं। पार्टनरों का सहयोग मिलेगा। नौकरी में चैन रहेगा। व्यवसाय में अधिक ध्यान देना पड़ेगा। किसी अपने का व्यवहार दु:ख पहुंचाएगा। कानूनी समस्या हो सकती है।

कर्कः कीमती वस्तुएं संभालकर रखें। यात्रा में कोई चीज भूलें नहीं। फालतू खर्च होगा। स्वास्थ्य का पाया कमजोर रहेगा। लापरवाही न करें। बनते काम बिगड़ सकते हैं। विवेक का प्रयोग करें। लाभ होगा। लाभ में कमी रह सकती है। नौकरी में कार्यभार रहेगा। आलस्य न करें।

सिंहः जीवनसाथी से सहयोग प्राप्त होगा। भेंट व उपहार की प्राप्ति होगी। यात्रा लाभदायक रहेगी। नौकरी में प्रमोशन मिल सकता है। रोजगार प्राप्ति होगी। किसी बड़ी समस्या का हल निकलेगा। प्रसन्नता रहेगी। भाग्य अनुकूल है। लाभ लें। प्रमाद न करें। स्वास्थ्य का ध्यान रखें।

कन्याः पराक्रम व प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। उत्साहवर्धक सूचना प्राप्त होगी। ऐश्वर्य के साधनों पर व्यय होगा। भूले-बिसरे साथियों से मुलाकात होगी। मित्रों तथा पारिवारिक सदस्यों के साथ समय अच्छा व्यतीत होगा। व्यवसाय लाभप्रद रहेगा। निवेश शुभ रहेगा। शत्रुओं का पराभव होगा। प्रमाद न करें।

तुलाः सामाजिक कार्य करने का मन बनेगा। मेहनत का फल मिलेगा। मान-सम्मान मिलेगा। निवेश शुभ रहेगा। व्यापार में वृद्धि होगी। भाग्य का साथ मिलेगा। नए काम करने की इच्छा बनेगी। प्रसन्नता रहेगी। पारिवारिक सहयोग मिलेगा। मनोरंजन का वक्त मिलेगा। जोखिम व जमानत के कार्य बिलकुल न करें।

वृश्चिकः बेवजह दौड़धूप रहेगी। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। कोई शोक समाचार मिल सकता है। अपेक्षित कार्यों में बाधा उत्पन्न हो सकती है। पार्टनरों से मतभेद संभव है। व्यवसाय की गति धीमी रहेगी। आय बनी रहेगी। दूसरों को कार्य में हस्तक्षेप न करें। दुष्टजन हानि पहुंचा सकते हैं।

धनुः रचनात्मक कार्य सफल रहेंगे। पार्टी व पिकनिक का आनंद मिलेगा। शत्रु परास्त होंगे। व्यापार ठीक चलेगा। निवेश में जल्दबाजी न करें। कीमती वस्तुएं संभालकर रखें। वाणी पर संयम रखें। अनहोनी की आशंका रहेगी। पारिवारिक जीवन सुख-शांति से बीतेगा। प्रसन्नता रहेगी।

मकरः भूमि व भवन संबंधित कार्य बड़ा लाभ दे सकते हैं। उन्नति के मार्ग प्रशस्त होंगे। रोजगार प्राप्ति के प्रयास सफल रहेंगे। व्यापार अच्‍छा चलेगा। नौकरी में अनुकूलता रहेगी। मातहतों का सहयोग मिलेगा। कर्ज की रकम चुका पाएंगे। प्रतिद्वंद्वी सक्रिय रहेंगे। आलस्य न करें। निवेश शुभ रहेगा।

कुंभः कोर्ट व कचहरी में लाभ की स्थिति बनेगी। नौकरी में अधिकारी प्रसन्न रहेंगे। पिछले लंबे समय से रुके कार्य बनेंगे। प्रसन्नता रहेगी। दूसरों से अपेक्षा न करें। घर-परिवार की चिंता रहेगी। अज्ञात भय सताएगा। दुष्टजन हानि पहुंचा सकते हैं। व्यापार लाभदायक रहेगा। प्रयास करें।

मीनः चोट व दुर्घटना से हानि संभव है। जल्दबाजी न करें। स्वास्थ्य का पाया कमजोर रह सकता है। विवाद को बढ़ावा न दें। बनते काम बिगड़ सकते हैं। भाइयों से कहासुनी हो सकती है। आय बनी रहेगी। व्यापार ठीक चलेगा। नौकरी में सहकर्मी विरोध कर सकते हैं। जोखिम व जमानत के कार्य टालें, धैर्य रखें।

दिल्ली में 2.0 तीव्रता का भूकंप, महसूस नहीं हुआ

दिल्ली में 2.0 तीव्रता का भूकंप, महसूस नहीं हुआ अकांशु उपाध्याय  नई दिल्ली। दबे पांव पहुंचे भूकंप ने धरती को हिलाते हुए पब्लिक को दहशत में ड...