शनिवार, 24 जुलाई 2021

नौवीं कक्षा की छात्रा को अगवा कर दुष्कर्म किया

अश्वनी उपाध्याय        
गाज़ियाबाद। गाजियाबाद में सिहानी गेट थाना क्षेत्र में कोचिंग के लिए आई नौवीं कक्षा की एक छात्रा को अगवा कर सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। बलात्कार की शिकार हुई छात्रा के अनुसार एक परिचित युवक उसे बहलाकर अपने दोस्त के घर ले गया और वहां बीयर पिलाकर दोनों ने उसके साथ दुष्कर्म किया। इस दौरान एक तीसरा युवक भी मौजूद था। पुलिस ने दो दिन बाद छात्रा को बरामद कर तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।
विजयनगर क्षेत्र निवासी व्यक्ति ने 21 जुलाई को सिहानी गेट थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। उसका कहना है कि उसकी 14 वर्षीय बेटी नौवीं कक्षा की छात्रा है। वह नेहरू नगर स्थित कोचिंग के लिए आई, लेकिन घर नहीं लौटी। कोचिंग का समय समाप्त होने के कई घंटे बाद भी घर न लौटने पर उसकी खोजबीन की गई, लेकिन सुराग नहीं लगा।
पीड़ित ने बेटी के अपहरण की आशंका जाहिर की थी। तहरीर पर केस दर्ज कर पुलिस छात्रा की तलाश में जुट गई। पुलिस का कहना है। है कि बृहस्पतिवार को छात्रा बरामद कर ली गई। उसने बताया कि लालकुआं निवासी नवनीत जो उसका जानकार है उसे फुसलाकर नंदग्राम निवासी अपने साथी कौशलेंद्र के घर पर ले गया और उसके साथ दुष्कर्म किया।पीड़िता के मुताबिक, नवनीत ठाकुर ने उसे दोस्त के घर पर जबरन बीयर पिलाई और फिर उसके साथ दुष्कर्म किया। इस दौरान नवनीत का दूसरा साथी नंदग्राम निवासी नितिन भी वहां मौजूद था। सिहानी गेट एसएचओ कृष्ण गोपाल शर्मा ने बताया कि दुष्कर्म के मुख्य आरोपी नवनीत ठाकुर व मौके पर मौजूद सह आरोपी कौशलेंद्र व नितिन को गिरफ्तार कर लिया गया है। छात्रा के पिता द्वारा दर्ज कराए केस में सामूहिक दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट की धारा बढ़ाकर आरोपियों को जेल भेज दिया गया है।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Thank you, for a message universal express.

चेन्नई सुपर किंग्स ने ग्लीसन को टीम में शामिल किया

चेन्नई सुपर किंग्स ने ग्लीसन को टीम में शामिल किया  इकबाल अंसारी  चेन्नई। देश में इन दिनों आईपीएल की धूम मची हुई है। गत चैम्पियन चेन्नई सुपर...