शुक्रवार, 16 जुलाई 2021

पिकअप वाहन ने 4 दुपहिया को मारी टक्कर, मौंत

मनोज सिंह ठाकुर                
छिंदवाड़ा। मध्यप्रदेश के छिंदवाड़ा जिला मुख्यालय में एक पिकअप वाहन ने चार दुपहिया वाहनों को टक्कर मार दी। जिसमें दुपहिया सवार दो लोगों की मौत हो गयी और चार अन्य घायल हो गए हैं।
पुलिस सूत्रों के अनुसार नगर में कलेक्टोरेट बंगले के सामने चौराहे पर कल रात एक मक्का से लदा पिकअप वाहन अनियंत्रित होकर चार मोटर साइकिलों को अपनी चपेट में ले लिया और पलट गया। हादसे में दो लोगों की मौत हो गयी और चार अन्य घायल हो गए। मृतको की पहचान अनिल चंद्रवंशी (35) और पवन वर्मन (52) के रुप में हुयी है। पुलिस ने मर्ग कायम कर चालक को अभिरक्षा में लिया है।


सुरेखा सीकरी का दिल का दौरा पड़ने से निधन हुआ

कविता गर्ग               
मुंबई। मशहूर अभिनेत्री एवं राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार विजेता सुरेखा सीकरी का शुक्रवार को मुंबई में दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। वह 75 वर्ष की थीं।
सुरेखा सीकरी के मैनेजर ने उनके निधन की पुष्टि की है। मैनेजर ने बताया कि दुख की बात है कि सुरेखा जी नहीं रहीं। अभिनेत्री दूसरे ब्रेन स्ट्रोक के बाद काफी परेशानी में थीं। ब्रेन स्ट्रोक के बाद सुरेखा पर इलाज का तेजी से असर नहीं हो रहा था। वह लंबे समय तक अस्पताल में रही थीं।
सुरेखा सीकरी का जन्म उत्तर प्रदेश में हुआ था और उनका बचपन अल्मोढ़ा और नैनीताल में बीता। उनके पिता एयरफोर्स में थे और मां शिक्षक थीं। वह 1971 में सुरेखी नेशनल स्कूल ऑफ ड्रामा (एनएसडी) से पास आउट हुई थीं। उन्होंने मुंबई जाने से पहले लंबे समय तक एनएसडी के साथ काम किया। उन्हें 1989 में संगीत नाटक अकेडमी अवार्ड से भी नवाजा गया था।
सुरेखा सीकरी ने अपने फिल्मी करियर की शुरुआत 1978 की फिल्म किस्सा कुर्सी से की थी। उन्हें तमस (1988), मम्मो (1995) और बधाई हो (2018) के लिए बेस्ट सपोर्टिंग एक्ट्रेस के राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार से भी नवाजा गया था।



लेबनान के पीएम ने इस्तीफा देने की घोषणा की

बेरूत। लेबनान के मनोनीत प्रधानमंत्री साद हरीरी ने अपने पद से इस्तीफा देने की घोषणा की है।
साद हरीरी पिछले नौ महीने से राजनीतिक गतिरोध का सामना कर रहे थे और काफी कोशिशों के वाबजूद नई सरकार का गठन करने में विफल रहने पर अपने पद से इस्तीफा देने की घोषणा कर दी।
उन्होंने अपने इस्तीफे की घोषणा करने के दौरान इसका कारण मंत्रिमंडल के गठन को लेकर राष्ट्रपति मिशेल औन से असहमति बताया और दोनों के बीच विश्वास की कमी की ओर इशारा किया। वाशिंगटन पोस्ट ने साद हरीरी के हवाले से कहा, "मैंने कई बार सुझाव दिया, लेकिन राष्ट्रपति समझौते के लिए सहमत नहीं हुए। इसलिए मैंने अपना इस्तीफा सौंप दिया और अल्लाह देश की मदद करे।
उल्लेखनीय है कि लेबनान की राजधानी बेरूत में स्थित एक बंदरगाह में हुए विस्फोट ( जिसमें 200 से अधिक लोगों की मौत हो गई थी और हजारों निवासी विस्थापित हुये थे) के लगभग तीन महीने बाद अक्टूबर के अंत में श्री हरीरी को प्रधानमंत्री नामित किया गया था।

भाजपा को दोबारा सत्ता की वापसी, सपना ही रहेंगा

हरिओम उपाध्याय                 
इटावा। आम आदमी पार्टी (आप) के राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने कहा कि 2022 मे होने वाले उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव मे भारतीय जनता पार्टी को दोबारा सत्ता की वापसी का सपना केवल सपना ही रहेगा।
राज्य के हालात ऐसे है उससे नही लगता कि भाजपा एक बार फिर से वापसी कर पायेगी। संजय सिंह यहां पार्टी कार्यकर्त्ताओ को संबोधित कर रहे थे। उन्होने कहा कि पार्टी 8 जुलाई से 8 अगस्त तक यूपी में एक करोड़ कार्यकर्ता जोड़ेगी। दिल्ली का केजरीवाल माडल विकास का माडल है। इसी नारे के साथ यूपी जोड़ो अभियान के तहत उत्तर प्रदेश में भी केजरीवाल माडल लागू किया जाएगा। फ्री बिजली, मोहल्ला क्लीनिक के जरिए लोगों को मुफ्त इलाज की सुविधा मिलेगी, महिलाओं का बस सफर मुफ्त होगा।
उन्होने कहा कि उत्तर प्रदेश का चुनाव 5 मुद्दों पर लड़ा जाएगा। सब को मुफ्त शिक्षा, सब को फ्री स्वास्थ्य की सुविधाएं, सब को फ्री बिजली उपलब्ध कराना, किसानों की फसलों का उचित मूल्य दिलवाना, नौजवानों को रोजगार और बेरोजगारी भत्ता उपलब्ध कराना पार्टी की प्राथमिकताएं होंगी।
उत्तर प्रदेश के सभी जिलों में शुरू हुए यूपी जोड़ो सदस्यता अभियान को लेकर जनता में बेहद उत्साह है। बुनियादी मुद्दों पर राजनीति करने वाली आम आदमी पार्टी को यूपी में अपार जन समर्थन मिला है। पार्टी संयोजक अरविंद केजरीवाल की नीतियों और उनके विकास के माडल से यहां की जनता बेहद प्रभावित है,अन्य राजनीतिक दलों के कई बड़े नेता पार्टी के संपर्क में हैं,जो जल्द पार्टी की सदस्यता ग्रहण करेंगे।

विश्व में कोरोना संक्रमित संख्या-18.89 करोड़ हुईं

वाशिंगटन डीसी। विश्वभर में कोरोना वायरस (कोविड-19) महामारी के संक्रमितों की संख्या बढ़कर 18.89 करोड़ से अधिक हो गई है और अब तक इसके कारण 40.66 लाख से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है।
अमेरिका की जॉन हॉपकिन्स यूनिवर्सिटी के विज्ञान एवं इंजीनियरिंग केंद्र (सीएसएसई) की ओर से जारी ताजा आंकड़ों के अनुसार दुनिया के 192 देशों एवं क्षेत्रों में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 18 करोड़ 89 लाख 28 हजार 123 हो गयी हैं।
जबकि 40 लाख 66 हजार 605 लोग इस महमारी से जान गंवा चुके हैं।
विश्व में महाशक्ति माने जाने वाले अमेरिका में कोरोना वायरस की रफ्तार थोड़ी धीमी पड़ी है। यहां संक्रमितों की संख्या 3.39 करोड़ से अधिक हो गयी है और 6.08 लाख से ज्यादा लोगों की मौत हो गयी है।
दुनिया में कोरोना संक्रमितों के मामले में भारत दूसरे और मृतकों के मामले में तीसरे स्थान पर है। पिछले 24 घंटों में कोरोना के 38,949 नये मामले सामने आने के साथ ही संक्रमितों का आंकड़ा बढ़कर तीन करोड़ 10 लाख 26 हजार 829 हो गया है। इस दौरान 40 हजार 26 मरीजों के स्वस्थ होने के बाद इस महामारी को मात देने वालों की कुल संख्या बढ़कर तीन करोड़ एक लाख 83 हजार 876 हो गयी है। सक्रिय मामले 1619 घटकर चार लाख 30 हजार 422 हो गये हैं। इसी अवधि में 542 मरीजों की मौत होने से मृतकों का आंकड़ा बढ़कर चार लाख 12 हजार 531 हो गया है।
देश में सक्रिय मामलों की दर 1.39 फीसदी, रिकवरी दर 97.28 फीसदी और मृत्यु दर 1.33 फीसदी पर बनी हुई है।
ब्राजील संक्रमितों के मामले में अब तीसरे स्थान पर है, जहां कोरोना संक्रमण के मामले फिर से बढ़ रहे हैं और अभी तक इससे 1.92 करोड़ से अधिक लोग प्रभावित हुए हैं जबकि 5.38 लाख से अधिक मरीजों की मौत हो चुकी है। ब्राजील कोरोना से हुई मौतों के मामले में विश्व में दूसरे स्थान पर है।
संक्रमण के मामले में फ्रांस चौथे स्थान पर है जहां कोरोना वायरस से अब तक 58.95 लाख से अधिक लोग प्रभावित हुए हैं जबकि 1.11 लाख से अधिक मरीजों की मौत हो चुकी है। रूस में कोरोना संक्रमितों की संख्या 58.10 लाख से अधिक हो गई है और इसके संक्रमण से 1.43 लाख से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है। तुर्की में कोरोना से प्रभावित लोगों की संख्या 55.07 लाख से अधिक हो गयी है और 50,415 मरीजों की मौत हो चुकी है।

काशी ने देश और दुनिया के सामने नई पहचान बनाईं

हरिओम उपाध्याय            
वाराणसी। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गुरुवार को प्रधानमंत्री का स्वागत करते हुए कहा कि आपके नेतृत्व में काशी ने देश और दुनिया के सामने एक नई पहचान बनाई है। अपनी आध्यात्मिक और सांस्कृतिक विरासत को संरक्षित करते हुए 'नई काशी' आज 'स्मार्ट काशी' के रूप में प्रदेश, देश और दुनिया के लिए एक मॉडल बन गई है।
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री का विजन और उनका मार्गदर्शन आज काशीवासियों, प्रदेशवासियों और देशवासियों को नई ऊंचाइयों की ओर अग्रसर कर रहा है। प्रधानमंत्री के कुशल नेतृत्व में पिछले 7 वर्षों के दौरान काशी में 10300 करोड़ रुपये की परियोजनाएं पूरी हुई हैं और लगभग 10284 करोड़ रुपये की योजनाएं वर्तमान में गतिमान हैं। मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि काशी जिन बातों के लिए तरसती थी, आज वह काशी अपने एक नए रूप में देश-दुनिया के लिए एक नई प्रेरणा बन रही है। स्वास्थ्य का इंफ्रास्ट्रक्चर हो, शिक्षा का हो, पेयजल समेत हरेक क्षेत्र से जुड़ी इन परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास प्रधानमंत्री की प्रेरणा से उनके कर कमलों से यहां संपन्न हुआ।
उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी को एक संवेदनशील जनप्रतिनिधि बताते हुए कहा कि वे राष्ट्रीय और अंतर-राष्ट्रीय व्यवस्थाओं के बावजूद अपने संसदीय क्षेत्र के लिए समय निकालते हैं और हमसबका मार्गदर्शन भी देते हैं।
इसके लिए मैं ह्रदय से आभार व्यक्त करता हूं। उन्होंने कहा कि विगत 16 महीनों से पूरा देश और पूरी दुनिया कोरोना महामारी से त्रस्त है। इस महामारी के इस पूरे कालखंड के दौरान पूरे देशवासियों को जो योग्य मार्गदर्शन और नेतृत्व प्रधानमंत्री का मिला, इसकी सराहना पूरी दुनिया के तमाम देशों ने किया है। इतना ही नहीं उनके सुझावों को पूरी दुनिया ने आत्मसात भी किया है। 
सीएम योगी ने कहा कि अपनी तमाम व्यस्तता के बावजूद महामारी के इस कालखंड में काशीवासियों के साथ निरंतर संवाद, काशी की निरंतर चिंता और काशी के विकास की इन सभी कार्यक्रमों को आगे बढ़ाने के लिए निरंतर प्रेरणा और मार्गदर्शन, यह सब गौरवान्वित करने वाला है। अंत में समस्त प्रदेशवासियों की ओर से प्रधानमंत्री मोदी का  हृदय से स्वागत व अभिनंदन करते हुए 'हर हर महादेव' से अपने उद्बोधन को समाप्त किया। 

प्रस्तावित जनसंख्या नियंत्रण कानून का समर्थन किया

अकांशु उपाध्याय                
नई दिल्ली। ऑल इंडिया मुस्लिम महिला पर्सनल लॉ बोर्ड ने उत्तर प्रदेश सरकार के प्रस्तावित जनसंख्या नियंत्रण कानून का समर्थन करते हुए कहा है कि सरकार को मसौदा तैयार करने से पहले सामाजिक व धार्मिक संगठनों आदि से विचार विमर्श करना चाहिए था। 
बोर्ड की राष्ट्रीय अध्यक्ष शाइस्ता अंबर ने प्रस्तावित जनसंख्या नियंत्रण कानून का समर्थन करते हुए कहा है कि इसको सफल बनाने के लिए आर्थिक प्रोत्साहन योजना से इसे जोड़ना चाहिए। ताकि आम जनमानस जनसंख्या नियंत्रण के उपायों पर स्वेक्षा से अमल करने की कोशिश करे। उनका कहना है कि उत्तर प्रदेश सरकार ने जनसंख्या नियंत्रण के लिए कानून लाकर अच्छा कदम उठाया है।
लेकिन अगर सरकार कानून बनाने से पहले प्रदेश के सामाजिक और धार्मिक संगठनों के जिम्मेदारों से भी बात कर लेती तो इसके परिणाम काफी अच्छे निकलते। 
शाइस्ता अंबर ने कहा कि जनसंख्या विस्फोट एक गंभीर समस्या है और इसके दुष्प्रभाव से निपटने के लिए केन्द्र और राज्य सरकारें काफी जद्दोजहद कर रही हैं। अगर सरकार प्रदेश में जनसंख्या नियंत्रण के लिए आर्थिक प्रोत्साहन पैकेज आदि की घोषणा करती है तो इसके ज्यादा फायदे सामने नजर आते। उनका कहना है कि जोर जबरदस्ती करने से हमेशा सरकार के खिलाफ एक माहौल बन जाता है। जिसका नुकसान सरकारों को उठाना पड़ता है। 
अगर सरकार कानून के बजाए इससे जुड़े फायदों के बारे में लोगों को बताती तो इसका फायदा उठाने के लिए लोग जनसंख्या नियंत्रण के उपायों पर अमल करने की खुद से कोशिश करते दिखाई पड़ते। 
इसके साथ ही उन्होंने कुछ उपाय सुझाते हुए कहा कि सरकारी कर्मचारियों के लिए पदोन्नति और वेतनमान में वृद्धि जैसी सुविधाओं का ऐलान करके भी इसको नियंत्रण करने का प्रयास किया जा सकता है। इसके अलावा सरकारी नौकरियों को पाने के लिए भी इसका इस्तेमाल किया जा सकता है। गैर-सरकारी कर्मचारियों के लिए और आम नागरिकों के लिए तमाम तरह की योजनाओं, स्कीमों आदि को भी इससे जोड़ा जा सकता है। उनका कहना है कि इस तरह के कामों के लिए सामाजिक और धार्मिक संगठनों की महत्वपूर्ण भूमिका होती है। इसलिए सरकार को धार्मिक और सामाजिक संगठनों को साथ लेकर जनसंख्या नियंत्रण के लिए एक मजबूत कार्य योजना बनानी चाहिए। 
उनका कहना है कि उनके संगठन की तरफ से पहले से ही महिलाओं को जागरूक किया जा रहा है। मुस्लिम समाज में इसको लेकर काफी जागरूकता आई है। समाज का एक बड़ा हिस्सा परिवार नियोजन के उपायों पर अमल कर रहा है। इसके अच्छे परिणाम भी सामने आ रहे हैं। अब देखने में आ रहा है कि अधिकांश परिवार दो बच्चों तक ही सिमट रहे हैं। हालांकि यह आंकड़ा शिक्षित परिवारों में अधिक है लेकिन अगर सरकार लोगों के फायदे से जुड़ी योजनाएं लाती है तो गरीब और अशिक्षित परिवार भी इसका लाभ प्राप्त करने के लिए आगे आएंगे।

'पीएम' मोदी ने अभिनेत्री रश्मिका की तारीफ की

'पीएम' मोदी ने अभिनेत्री रश्मिका की तारीफ की अकांशु उपाध्याय  नई दिल्ली। नेशनल क्रश रश्मिका मंदाना सिर्फ साउथ सिनेमा का ही नहीं, अब ...