शुक्रवार, 25 जून 2021

राज्य सरकार की अपील पर हस्तक्षेप से इनकार किया

बृजेश केसरवानी            
प्रयागराज। इलाहाबाद हाईकोर्ट ने सिंचाई विभाग झांसी से सेवानिवृत्त हेल्पर की अस्थायी सेवा अवधि शामिल कर पेन्शन निर्धारण के एकलपीठ के फैसले के खिलाफ राज्य सरकार की विशेष अपील पर हस्तक्षेप से इनकार कर दिया है।
खंडपीठ ने कहा है कि राज्य सरकार ने जवाबी हलफनामा में स्वयं स्वीकार किया है कि याची भानु प्रताप शर्मा हेल्पर के पद पर वर्कचार्ज के रूप में 1979 को नियुक्त हुए और 2006 में उनकी सेवा नियमित की गयी तथा 31 जनवरी 17 को सेवानिवृत्त हुए। सेवानिवृत्ति परिलाभ नियमावली 1961 व सिविल सर्विस रेग्युलेशन के प्रावधानों 361 व 370 में क्वालीफाइंग सर्विस की परिभाषा देते हुए कहा गया है कि स्थायी या अस्थायी नियुक्ति तिथि से क्वालीफाइंग सर्विस मानी जायेगी। 
विभाग ने भी उसकी वर्कचार्ज सेवा को आधार मानकर सेवा नियमित किया है। ऐसे में सरकार उसे लाभ से वंचित नहीं कर सकती। कोर्ट ने एकलपीठ के फैसले को सही करार देते हुए राज्य सरकार की विशेष अपील खारिज कर दी है।
यह आदेश मुख्य न्यायाधीश संजय यादव तथा न्यायमूर्ति प्रकाश पाडिया की खंडपीठ ने दिया है। अपील पर अपर मुख्य स्थायी अधिवक्ता सुभाष राठी  ने बहस की।
राज्य सरकार का कहना था कि 21 अक्टूबर 20 को अध्यादेश आया जो अब कानून बन गया है। इसके तहत याची कर्मी का नियमित होने से कंटीजेन्सी फंड बना। इसलिए इसी समय से वह पेन्शन पाने का हकदार है। वर्कचार्ज सेवा को क्वालीफाइंग सर्विस नहीं माना जायेगा। कोर्ट ने इस तर्क को अस्वीकार कर दिया।

छग: अधिकांश स्थानों पर बरसात की संभावना जताईं

दुष्यंत टीकम                  
रायपुर। छत्तीसगढ़ में पिछले तीन दिनों से हो रही बरसात रुक-रुक कर जारी है। मौसम विभाग ने प्रदेश में अधिकांश स्थानों पर बरसात की संभावना जताई है। हालांकि रायपुर सहित 7 जिलों में मध्यम से भारी बरसात की संभावना जताई गई है। वहीं दो जिलों बीजापुर और नारायणपुर में भारी से अति भारी बरसात का पूर्वानुमान है। मौसम विज्ञान केंद्र से जारी पूर्वानुमान के मुताबिक जशपुर, रायगढ़, कोरबा, रायपुर, बालोद, दंतेवाड़ा और कांकेर के अधिकांश स्थानों पर मध्यम से भारी बरसात की अति संभावना बनी हुई है। वहीं बीजापुर और नारायणपुर जिलों में अधिकांश स्थानों पर भारी से अति भारी बरसात की संभावना जताई जा रही है।
प्रदेश के अधिकांश जिलों में हल्की से मध्यम स्तर की वर्षा की अति संभावना जताई जा रही है। रायपुर मौसम विज्ञान केंद्र के विज्ञानी एचपी चंद्रा ने बताया, एक द्रोणिका दक्षिण-पश्चिम बिहार से दक्षिण छत्तीसगढ़ तक 3.1 किलोमीटर से 5.8 किलोमीटर ऊंचाई तक की स्थित है। एक ऊपरी हवा का चक्रीय चक्रवाती घेरा दक्षिण-पश्चिम बिहार और उससे लगे पूर्वी उत्तर प्रदेश के ऊपर 5.8 किलोमीटर ऊंचाई तक स्थित है। एक द्रोणिका माध्य समुद्र तल पर उत्तर पंजाब से हरियाणा, पश्चिमी उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड गंगेटिक पश्चिम बंगाल होते हुए उत्तर पूर्व बंगाल की खाड़ी तक स्थित है। इसकी वजह से प्रदेश के अनेक स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा होने अथवा गरज चमक के साथ छींटे पडऩे की संभावना है। 
प्रदेश में एक-दो स्थानों पर गरज चमक के साथ भारी वर्षा होने तथा आकाशीय बिजली गिरने की सम्भावना है। भारी वर्षा का क्षेत्र मुख्यत: सरगुजा संभाग और उससे लगे बिलासपुर संभाग के जिले रहने की सम्भावना है।मौसम विभाग के मुताबिक अगले 24 घंटे तक रायपुर के आकाश में घने बादल छाए रहेंगे। एक से दो बार बरसात होने की अति संभावना बनी हुई है। वहीं दिन का अधिकतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस के आसपास हो सकता है। उसके बाद सामान्य बादल होंगे। शाम को अथवा रात को बरसात हो सकती है। दिन का तापमान 30 डिग्री हो सकता है। 72 घंटे में आसमान पर सामान्य बादल होंगे। एक-दो बार बरसात हो सकती है। अधिकतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस रह सकता है।

मुंबई: जन्मदिन पर 47 साल की हुईं अभिनेत्री करिश्मा

कविता गर्ग           
मुंबई। मशहूर फिल्म अभिनेत्री करिश्मा कपूर आज 47 साल की हो गई है। इस खास दिन को यादगार बनाने के लिए करिश्मा ने अपने जन्मदिन से पहले एक इवनिंग पार्टी रखी थी। जिसे उन्होंने अपनी गर्ल गैंग के साथ सेलिब्रेट किया। इस बर्थडे पार्टी में कपूर सिस्टर्स की बेस्ट फ्रेंड अमृता अरोड़ा भी मौजूद थी। अमृता अरोड़ा ने इस बर्थडे सेलिब्रेशन की एक तस्वीर अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम पर फैंस के साथ साझा की है।
सोशल मीडिया पर करिश्मा कपूर को जन्मदिन की ढेरों बधाइयां मिल रही हैं। 25 जून, 1974 को जन्मी करिश्मा कपूर दिग्गज फिल्म अभिनेता रणधीर कपूर और बबीता की बेटी और करीना कपूर खान की बड़ी बहन हैं।करिश्मा कपूर और करीना कपूर बॉलीवुड की सबसे फेमस सिस्टर्स में से एक हैं। फ़िल्मी परिवार से ताल्लुक रखने वाली  करिश्मा कपूर ने साल 1991 में आई फिल्म 'प्रेम कैदी' से अपने अभिनय करियर की शुरुआत की थी। इस फिल्म में उनके अभिनय को दर्शकों ने काफी पसंद किया। 
इसके बाद वह कई फिल्मों में नजर आई और अपने शानदार अभिनय की बदौलत बॉलीवुड में सफलता की उचाइयों को छुआ।उनकी प्रमुख फिल्मों में जिगर, अनाड़ी, राजा बाबू, खुद्दार, अंदाज, अंदाज अपना अपना, कुली नंबर वन, हीरो नंबर वन, साजन चले ससुराल, जीत, राजा हिंदुस्तानी, जुड़वा, दुल्हन हम ले जाएंगे, दिल तो पागल है, बीवी नंबर वन, हसीना मान जाएगी, हम साथ-साथ हैं, फिजा, जुबैदा, डेंजरस इश्क आदि शामिल हैं। इसके अलावा वह छोटे पर्दे के कई रियलिटी शो में जज की भूमिका में नजर आई हैं, जिसमें नच बलिये, आजा माही वे, हंस बलिये आदि शामिल हैं। इसके अलावा करिश्मा कपूर ऑल्ट बालाजी की वेब सीरीज 'मेंटलहुड' में भी नजर आई है।
करिश्मा कपूर की निजी जिंदगी की बात करे तो करिश्मा ने साल 2003 में उद्योगपति संजय कपूर से शादी की थी, लेकिन यह शादी लम्बे समय तक नहीं चल सकी। आपसी विवाद के कारण करिश्मा और संजय ने तलाक ले लिया। करिश्मा कपूर और संजय कपूर के दो बच्चे बेटी समायरा और बेटा कियान हैं। करिश्मा कपूर का निजी जीवन बहुत उतार चढ़ाव भरा रहा, लेकिन बॉलीवुड में उन्होंने अपनी शानदार अभिनय की बदौलत सफलता की बुलंदियों को छुआ और दर्शकों के दिलों में अपनी खास जगह बनाई। 

बस और ट्रक की टक्कर लगने से 4 लोगों की मौंत

अविनाश श्रीवास्तव           
मुजफ्फरपुर। मीनापुर थाना के पानापुर ओपी क्षेत्र के नरियार में शुक्रवार को अल सुबह एक बस और ट्रक की भीषण टक्कर हो गई। घटना में चार लोगों की मौत हो गई। वहीं, करीब 15 लोग घायल हैं। जिसमें से कई लोगों की हालत गंभीर है। मोतिहारी के ढाका से बारात से लौटन के दौरान हादसा हुआ है।
घटना के संबंध में बताया जाता है कि शुक्रवार की सुबह एक बस में कुछ लोग मोतिहारी के ढाका से लौट रहे थे। वहां वे शादी में बाराती बनकर शामिल होने के लिए गए थे।वहां से लौटने के क्रम में शुक्रवार की अल सुबह मीनापुर थाना के पानापुर ओपी के नरियार में बस पंचर हो गई।

आतंकवादियों के बीच मुठभेड़ में 1 आतंकी मारा गया

श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर के शोपियां जिले में शुक्रवार को सुरक्षा बलों और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़ में एक आतंकवादी मारा गया। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि आतंकवादियों की मौजूदगी की खुफिया जानकारी मिलने पर सुरक्षा बल ने शोपियां जिले के हंजीपोरा इलाके में घेराबंदी कर तलाश अभियान शुरू किया था। इलाके में अभी दो और आतंकियों के छिपे होने की खबर है। दोनों तरफ से फायरिंग जारी है। 

सुरक्षाबलों को हंजीपोरा इलाके में कुछ आतंकियों के होने की खुफिया जानकारी मिली थी। अभियान के तहत यहां घर-घर तलाशी ली जा रही थी। इसी दौरान सेब के बगीचे से सटे एक मकान में तलाशी के लिए जब सुरक्षाबल पहुंचे तो अंदर छिपे हुए आतंकियों ने फायरिंग शुरू कर दी। आतंकवादियों के सुरक्षा बल पर गोलियां चलाने से अभियान मुठभेड़ में तब्दील हो गया। जिसके बाद बल ने भी जवाबी कार्रवाई की। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि मुठभेड़ में एक आतंकवादी मारा गया। उसकी और उसके संगठन की पहचान अभी नहीं हुई है।

जारी गतिरोध के लिए 'चीन' को ही जिम्मेदार ठहराया

बीजिंग। कोरोना के बीच लंबे समय से जारी गतिरोध के लिए चीन को जिम्मेदार ठहराया है। विदेश मंत्रालय ने गुरुवार को कहा कि पूर्वी लद्दाख के सीमावर्ती इलाकों में चीन द्वारा बड़ी संख्या में सैनिकों को इकट्ठा करने और एलएसी पर यथास्थिति को बदलने की एकतरफा कोशिश के कारण इलाके में अशांति फैली है। विदेश मंत्रालय ने बीजिंग के उस तर्क को भी खारिज कर दिया जिसमें उसने कहा था कि सीमा पर तनाव पैदा करने के लिए नई दिल्ली की नीतियां जिम्मेदार थीं।

भारत के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने कहा कि यह सर्वविदित है कि पिछले साल पश्चिमी सेक्टर में चीन की कार्रवाई ने सीमावर्ती इलाकों में शांति को बुरी तरह प्रभाविक किया। सीमावर्ती क्षेत्रों में बड़ी संख्या में सैनिकों को एकत्र करने, एलएसी पर यथास्थिति को बदलने की एकतरफा कोशिश से शांति भंग हुई। उन्होंने आगे कहा कि पिछले साल की चीनी कार्रवाई 1993 और 1996 के समझौते सहित उन द्विपक्षीय समझौतों का उल्लंघन थी जिनमें कहा गया है कि दोनों पक्ष एलएसी का सम्मान करेंगे और दोनों पक्ष एलएसी से लगे क्षेत्रों में अपने सैन्य बलों को न्यूनतम स्तर पर रखेंगे।

दुनिया में सुपरमून स्ट्रॉबेरीमून का अद्भुत नजारा दिखा

वाशिंगटन डीसी। दुनिया के अलग-अलग हिस्सों में गुरुवार को सुपरमून स्ट्रॉबेरीमून का अद्भुत नजारा देखने को मिला। इसम मौके पर अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा ने तस्वीर जारी की। नासा ने यह भी बताया कि इस सुपरमून को स्ट्रॉबेरीमून क्यों कहते हैं।नासा की तरफ से कहा गया कि कई सभ्यताओं में इसे फुलमून कहते हैं, हालांकि नाम अलग-अलग हैं, हम सब इस बात से सहमत हैं कि जून का फुलमून बेहद प्यारा नजारा होता है। स्प्रिंग का अंतिम फुलमून या फिर समर का पहला फुलमून स्ट्रॉबेरीमून कहा जाता है। इसका नाम इसलिए यह पड़ा क्योंकि इस समय स्ट्रॉबेरी फल की फसल कटने लगती है। बता दें कि उत्तरी अमेरिका के एल्गोनक्विन आदिवासियों ने इसका नाम स्ट्रॉबेरी मून रखा था। 
क्योंकि इसी समय उत्तरी अमेरिका में स्ट्रॉबेरी फल को काटने का समय होता है। स्ट्रॉबेरी मून को हॉट मून, हनी मून और रोज मून भी कहा जाता है। हालांकि, नासा की तरफ से कहा गया कि नाम का यह मतलब बिल्कुल नहीं है कि चांद का रंग लाल होता है। हालांकि, उगने और डूबने के समय यह लाल रंग का जरूर दिखाई देता है। नासा की तरफ से बताया गया कि चंद्रमा बुधवार की सुबह से लेकर शनिवार की सुबह तक लगभग तीन दिनों तक पूर्ण दिखाई देगा। इस साल स्ट्रॉबेरीमून औसतन फुलमून से ज्यादा नजदीक और बड़ा है। जब भी बड़ा चमकीला चांद नजर आता तो कई बार इसे सुपर मून कहा जाता है।

बारिश के दौरान फटे बादल, नदी में पानी का सैलाब

बारिश के दौरान फटे बादल, नदी में पानी का सैलाब  पंकज कपूर  अल्मोड़ा। भारी बारिश के दौरान फटे बादल की वजह से सूखी पड़ी नदी में पानी का सैलाब ...