गुरुवार, 17 जून 2021
सड़क संगठन की 12 सीमा सड़कें राष्ट्र को समर्पित की
ओकीनावा ने वाहनों की कीमत में कटौती की घोषणा की
जमानत से इनकार, स्वतंत्रता के अधिकार का उल्लंघन
अकांशु उपाध्याय
नई दिल्ली। सुप्रीम कोर्ट ने कहा है कि नियमित जमानत संबंधी याचिका के सूचीबद्ध नहीं होने से हिरासत में बंद व्यक्ति की स्वतंत्रता प्रभावित होती है। न्यायालय ने इसके साथ ही जोर दिया कि मौजूदा कोविड-19 महामारी के बीच कम से कम आधे न्यायाधीशों को वैकल्पिक दिनों में बैठना चाहिए ताकि संकट में फंसे लोगों की सुनवाई हो सके। कोर्ट ने कहा कि जमानत से इनकार करना स्वतंत्रता के अधिकार का उल्लंघन है।
सुप्रीम कोर्ट ने पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट में दायर एक जमानत याचिका के एक साल से भी अधिक समय तक सुनवाई के लिए सूचीबद्ध नहीं किए जाने पर 'हैरत' जताते हुए कहा कि सुनवाई से इनकार करना किसी आरोपी के अधिकार और स्वतंत्रता का हनन है।
बिहार में कई जगहों पर बाढ़ जैसे हालात पैदा हुएं
बिहार में जारी है बारिश...
बिहार में बीते कुछ दिनों से लागातर बारिश हो रही है और अब नदियों का जलस्तर भी बढ़ता जा रहा है। मौसम विभाग की मानें तो आज भी बिहार को बारिश से राहत नहीं मिलने वाली है। 18 जून तक राज्य के 11 जिलों के लिए भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी किया है। वहीं, 13 जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट और अन्य के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है। साथ ही लोगों को खुले स्थान मैदान, आम और लीची के बगानों में नहीं रहने की अपील जारी की गई है। यहां पर बिजली गिरने की आशंका है। रेड अलर्ट वाले जिलों में उत्तर पश्चिम बिहार के पश्चिम चंपारण, सीवान, सारण, पूर्वी चंपारण और गोपालगंज के अलावा दक्षिण मध्य बिहार के पटना, गया, नालंदा, नवादा, बेगूसराय और लखीसराय शामिल है। यहां मेघ गर्जन, वज्रपात के साथ अत्यधिक बारिश की आशंका है। इस वजह से लोगों से घर से कम निकलने की अपील की गई।
स्पेशल ट्रेन को 22 जून से चलाने का फैसला लिया
दुष्यंत टीकम
रायपुर। रेल यात्रियों की सुविधाओं और मांग को ध्यान में रखते हुए रेलवे प्रशासन ने नई दिल्ली एवं बिलासपुर के मध्य रद्द की गई। नई दिल्ली-बिलासपुर स्पेशल ट्रेन को 22 जून से फिर से चलाने का फैसला लिया है। यह स्पेशल ट्रेन प्रत्येक मंगलवार और शनिवार को नई दिल्ली से और प्रत्येक सोमवार और गुरुवार को बिलासपुर से चलेगी। केवल कंफर्म टिकट यात्रियों को ही इस ट्रेन में यात्रा करने की अनुमति रहेगी। साथ ही यात्रा के दौरान कोविड-19 के सभी नियमों का आवश्यक रूप से पालन करना होगा। पश्चिम मध्य रेलवे के जबलपुर मंडल के कटंगी खुर्द-न्यू कटनी सेक्शन के मध्य रेलवे ट्रेक के दोहरीकरण का कार्य किया जा रहा है।
12वीं क्लास में प्रदर्शन के आधार पर रिजल्ट जारी
सरकार ने गुरुवार को शीर्ष अदालत में दाखिल की गई अपनी रिपोर्ट में कहा कि स्टूडेंट्स के कक्षा 10वीं के 5 में से बेस्ट 3 पेपरों के मार्क्स लिए जाएंगे। 11वीं कक्षा के सभी थ्योरी पेपरों के मार्क्स लिए जाएंगे। वहीं कक्षा 12वीं में स्टूडेंट्स के यूनिट, टर्म व प्रैक्टिकल एग्जाम के मार्क्स लिए जाएंगे। कोर्ट ने स्पष्ट किया है कि एग्जाम रद्द करने आदेश पर कोई सुनवाई नहीं होगी। यदि कोई एग्जाम देना चाहता है तो दे सकता है।
महामारी के कारण आपातकाल में ढील देने की घोषणा
टोक्यो। ओलंपिक की शुरुआत में अब जब एक महीने से कुछ अधिक का समय बचा है। तब कोरोना वायरस के दैनिक मामलों में कमी के चलते जापान ने गुरुवार को तोक्यो और छह अन्य क्षेत्रों में अगले हफ्ते से कोविड-19 महामारी के कारण लगे आपातकाल में ढील देने की घोषणा की। जापान में मार्च के बाद से एक समय रोजाना 7000 से अधिक मामले सामने आ रहे थे और तोक्यो, ओसाका तथा अन्य महानगरों में गंभीर रूप से संक्रमित मरीजों से अस्पताल भर गए थे।
उसके बाद से हालांकि मरीजों की संख्या में कमी आई है। जिससे प्रधानमंत्री योशिहिदे सुगा के आपातकाल की स्थिति में ढील देने का रास्ता साफ हो गया है। जो रविवार तक लागू है। नए कदम खेलों के उद्घाटन समारोह से 12 दिन पहले 11 जुलाई तक लागू होंगे। सुगा ने कहा कि ढील देने के दौरान जो कदम उठाए गए हैं। उनमें ध्यान रखा जाएगा कि बार और रेस्टोरेंट जल्दी बंद हों।
सीएम ने फाइल को उपराज्यपाल अनिल के पास भेजा
अकांशु उपाध्याय
नई दिल्ली। दिल्ली में आम आदमी पार्टी नीत सरकार ने घर-घर राशन आपूर्ति योजना से संबंधित फाइल को मंजूरी के लिए एक बार फिर उपराज्यपाल अनिल बैजल के पास भेजा है। आधिकारिक सूत्रों ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। इस महीने के शुरू में, अरविंद केजरीवाल सरकार ने दावा किया था कि उपराज्यपाल ने यह योजना खारिज कर दी है और कहा है कि इसके लिए केंद्र की मंजूरी नहीं ली गई तथा इस बाबत अदालत में एक मामला लंबित है।
सूत्रों के मुताबिक, मुख्यमंत्री केजरीवाल ने फिर से उपराज्यपाल को फाइल भेजी है और कहा है कि यह कानून सम्मत है तथा केंद्र द्वारा पूर्व में जताई गईं आपत्तियों का समाधान कर दिया गया है। सूत्रों ने बताया कि केजरीवाल ने जोर दिया है कि केंद्र के निर्देशों का पालन किया गया है और दावा किया है कि कोरोना वायरस महामारी के दौरान योजना को ‘रोकना’ गलत है।
परिस्थितियों का सामना करने के लिए तैयार हैं यूपी
मुंबई: मधु का जन्मदिन मना रही हैं प्रियंका चौपड़ा
महामारी के दौर में बच्चों का जीवन प्रभावित हुआ
विश्व: गुणवत्ता के आधार पर तीसरा सबसे बड़ा 'हीरा'
वाशिंगटन डीसी। अफ्रीका की सरजमीं अपने अंदर कई अनमोल खजाने को समेटे हुए है। अब एक ऐसा ही खजाना अफ्रीकी देश बोत्सवाना में हाथ लगा है। बोत्सवाना में दुनिया का तीसरा सबसे बड़ा हीरा खुदाई में हाथ लगा है। इस हीरे की खोज करने वाली कंपनी देबस्वाना ने कहा कि यह अद्भुत हीरा 1,098 कैरेट का है। गत एक जून को यह हीरा देश के राष्ट्रपति मोकगवेत्सी मसीसी को दिखाया गया है। देबस्वाना की प्रबंध निदेशक लयनेटे आर्मस्ट्रांग ने कहा, ‘ऐसा माना जा रहा है कि यह दुनिया में गुणवत्ता के आधार पर तीसरा सबसे बड़ा हीरा है।’ उन्होंने कहा कि यह दुर्लभ और असाधारण पत्थर हीरा उद्योग और बोत्सवाना के लिए काफी महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि यह विशाल हीरा संघर्ष कर रहे हमारे देश के लिए आशा की नई किरण लेकर आया है। अभी तक इस हीरे को नाम नहीं दिया गया है।
देबस्वाना कंपनी ने बताया कि यह हीरा 73mm लंबा और 52mm चौड़ा है। उसने कहा कि हमारे इतिहास में अब तक की यह सबसे बड़ी खोज है। देबस्वाना कंपनी को बोत्सवाना की सरकार तथा दुनिया की दिग्गज हीरा कंपनी डी बीयर्स ने मिलकर बनाया है। इससे पहले वर्ष 1905 में दक्षिण अफ्रीका में दुनिया का सबसे बड़ा हीरा मिला था। यह करीब 3,106 कैरेट का था। दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा हीरा टेनिस के बॉल के आकार का था और इसे वर्ष 2015 में पूर्वोत्तर बोत्सवाना में बरामद किया गया था। यह हीरा 1109 कैरेट का था और इसे लेसेडी ला रोना नाम दिया गया था। बोत्सवाना अफ्रीका का शीर्ष हीरा उत्पादक देश है। कोरोना वायरस संकट के बीच इस हीरे के मिलने से बोत्सवाना की सरकार को बड़ी राहत मिली है। देबस्वाना कंपनी जितना हीरा बेचती है, उसका 80 फीसदी राजस्व सरकार के पास जाता है। कोरोना वायरस संकट में हीरे की बिक्री काफी गिर गई है। इससे देश की आमदनी कम हो गई है।
एक संस्था का सीईओ बना वफादार कुत्ता, नाम मिला
पंकज कपूर
नैनीताल। जानवर भले ही बेजुबान होते हैं और इनमें सोच समझ का भी अभाव हो। लेकिन इनके अंदर भी भावनाएं होती हैं। जानवरों में सबसे वफादार कुत्ते को माना जाता रहा है। जबकि हम आपको ऐसी ऐसी हैरान करने वाली कहानी बता रहे हैं। जहां कुत्ता बन गया एक संस्था का सीईओ और नाम मिला कुंवर सिंह.दरअसल, यह एकदम सच है और कहानी उत्तराखंड के नैनीताल के एक गांव की है।
ये कोई आवारा कुत्ता नहीं बल्कि कुंवर सिंह है और वो भी गीली मिट्टी संस्था का सीईओ. सुनने में अटपटा जरूर लग रहा होगा, लेकिन ये सच है। नैनीताल के महरोडा गांव में गिली मिट्टी की संस्थापिका शगुन सिंह का ये एनिमल प्रेम एक मिसाल भी है। कैम्प में आने वालों का ध्यान रखना हो या फिर उनको आसपास घूमना कुंवर अपनी जिम्मेदारी निभाता है और परेशान लोगों को भी दुखी देख उनके पास बैठकर सुकून देता है।
उत्तराखंड: कुल 80327 लोगों ने पंजीकरण कराया
उत्तराखंड: कुल 80327 लोगों ने पंजीकरण कराया पंकज कपूर ऋषिकेश। चारधाम यात्रा के लिए पंजीकरण शुक्रवार को भी दुश्वारियों भरा रहा। दिन भर में क...
-
महर्षि कश्यप के पुत्र पक्षीराज गरुड़ को भगवान विष्णु का वाहन कहा गया है। एक बार गरुड़ ने भगवान विष्णु से मृत्यु के बाद प्राणियों की स्थिति, ...
-
55 साल की उम्र में भी बरकरार है खूबसूरती कविता गर्ग मुंबई। 55 की उम्र में भी यह हसीना बेहद खूबसूरत दिखती है, और मलाइका की हॉटनेस उसकी ...
-
वर्षा: पानी में डूबी दिल्ली, बाढ़ के हालात बनें इकबाल अंसारी नई दिल्ली। इन दिनों उत्तर भारत में हो रही भारी बारिश ने कहर बर...