गुरुवार, 27 मई 2021
यूएई-चीन के बीच बढ़ते संबंधों से टेंशन में अमेरिका
अनुबंध-पत्र प्रस्तुत करने पर राहत देने का निर्देश
अकांशु उपाध्याय
नई दिल्ली। दिल्ली उच्च न्यायालय ने ब्लैक फंगस के मरीजों, मुख्य रूप से कोविड-19 से स्वस्थ होने के बाद इससे प्रभावित होने वाले मरीजों के इलाज में इस्तेमाल होने वाली दवा एम्फोटेरिसिन बी के सीमा शुल्क मुक्त आयात की बृहस्पतिवार को अनुमति प्रदान कर दी। अदालत ने दवा पर सीमा शुल्क में केंद्र द्वारा छूट दिए जाने पर अंतिम फैसला लेने तक आयातकों द्वारा अनुबंध-पत्र प्रस्तुत करने पर यह राहत देने का निर्देश दिया है।
उच्च न्यायालय ने कहा कि म्यूकरमाइकोसिस से पीड़ित हजारों लोगों की जान बचाने के लिए दवाओं की आवश्यकता है और केंद्र को तब तक इसपर सीमा शुल्क में छूट देने पर गंभीरता से विचार करना चाहिए जब तक कि देश में इसकी आपूर्ति कम है। न्यायमूर्ति विपिन सांघी और न्यायमूर्ति जसमीत सिंह की पीठ ने कहा, “हम निर्देश देते हैं कि इस दवा (एम्फोटेरिसिन बी) का किसी भी व्यक्ति को असल सीमा शुल्क का भुगतान किए बिना ही आयातक द्वारा अनुबंध पत्र प्रस्तुत किए जाने पर उस समय तक अनुमति दी जाए। जब तक कि केंद्र इसपर फैसला नहीं ले लेती है।”
दिल्ली में बृहस्पतिवार को 117 संक्रमितों की मौंत
अकांशु उपाध्याय
नई दिल्ली। राष्ट्रीय राजधानी में बृहस्पतिवार को कोविड-19 के 117 मरीजों की मौत हुई। जो कि 15 अप्रैल के बाद एक दिन में इस महामारी से जान गंवाने वालों की सबसे कम संख्या है। इस दौरान दिल्ली में कोरोना वायरस संक्रमण के 1,072 नए मामले सामने आए जबकि संक्रमण दर घटकर 1.53 प्रतिशत रह गई।
दिल्ली के स्वास्थ्य विभाग ने एक बुलेटिन जारी कर यह जानकारी दी। यह लगातार पांचवां दिन है, जब दिल्ली में कोविड-19 के नए मामलों की संख्या दो हजार से कम रही है। संक्रमण के नए मामलों की संख्या लगातार दूसरे दिन 1500 से नीचे रही है। बुधवार को राजधानी में 70,068 नमूनों की कोविड-19 जांच की गयी। राजधानी में 15 अप्रैल को कोविड-19 के कारण 112 लोगों की मौत हुई थी।
अभियान: 2 शातिर अभियुक्तों को गिरफ्तार किया
झंडा लेकर नारेबाजी करते हुए काला दिवस मनाया
रक्षामंत्री राजनाथ ने ओपीडी पोर्टल की शुरूआत की
कांग्रेस नेता ने बैंकों में भीड़ को देखकर जताई चिंता
उपभोक्ताओं को जून में नहीं मिलेगा रिफाइंड और तेल
शिमला। हिमाचल प्रदेश के राशनकार्ड उपभोक्ताओं को जून में रिफाइंड तेल नहीं मिलेगा। उपभोक्ताओं को रिफाइंड के बदले दो लीटर सरसों तेल ही दिया जाएगा। खाद्य आपूर्ति निगम ने रिफाइंड तेल का टेंडर नहीं किया है। उपभोक्ताओं को अगले माह से वैसे भी सरसों तेल 57 रुपये महंगा मिलेगा। विभाग ने इसकी जानकारी पहले ही दे दी है। एपीएल उपभोक्ताओं को 160 और बीपीएल को 155 रुपये प्रतिलीटर तेल मिलेगा।
हिमाचल में साढ़े 18 लाख राशनकार्ड उपभोक्ता हैं। इनमें 12.50 लाख एपीएल और 4.45 लाख बीपीएल उपभोक्ता हैं। सरकार की ओर से उपभोक्ताओं को सब्सिडी पर राशन उपलब्ध कराया जाता है। सरकार उपभोक्ताओं को एक लीटर रिफाइंड और एक लीटर सरसों तेल उपलब्ध कराती है। बताया जा रहा है कि रिफाइंड तेल के दाम में भारी उछाल आया है। इसके चलते अगले महीने दो लीटर सरसों तेल ही देने का फैसला लिया गया है।
गुब्बारों से बांधकर कुत्ते को उड़ाया, वीडियो पोस्ट
अकांशु उपाध्याय
नई दिल्ली। दिल्ली के 27 वर्षीय एक यूट्यूबर ने हीलियम गैस के गुब्बारों से बांधकर अपने पालतू कुत्ते को हवा में उड़ाने का वीडियो पोस्ट किया। जिसके बाद उसे पशुओं के खिलाफ अत्याचार के मामले में गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने बृहस्पतिवार को बताया कि आरोपी गौरव शर्मा के यूट्यूब चैनल पर 41 लाख 50 हजार सब्सक्राइबर हैं। वह दक्षिण दिल्ली में मालवीय नगर के पंचशील विहार में रहता है। 21 मई को बनाए गए इस वीडियो में शर्मा को एक पार्क में अपने पालतू कुत्ते के साथ देखा जा सकता है। वीडियो में दिख रहा है कि कुत्ते को कई गुब्बारों से बांधा गया और फिर उसे उड़ने के लिए छोड़ दिया गया।
पुलिस उपायुक्त (दक्षिण) अतुल कुमार ठाकुर ने बताया कि ‘पीपल फॉर एनिमल्स सोसाइटी’ के सदस्य गौरव गुप्ता की शिकायत पर शर्मा के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 188 (लोक सेवक के आदेश की अवज्ञा), आपदा प्रबंधन अधिनियम और पशु क्रूरता निवारण अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया। ठाकुर ने बताया कि इस वीडियो को हटा दिया गया है। इस वीडियो को लेकर आलोचना होने के बाद आरोपी ने अगले दिन एक अन्य वीडियो अपलोड करके माफी मांगी थी। उसने कहा कि उसने अपने पालतू कुत्ते ‘डॉलर’ के साथ वीडियो बनाते समय उसकी सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए पर्याप्त प्रबंध किए थे। उसने कहा कि वह भविष्य में ऐसी हरकत नहीं करेगा।
12 वर्ष से अधिक आयु के बच्चों को भी लगेगा टीका
वाशिंगटन डीसी। अमेरिका की दिग्गज दवा निर्माता कंपनी फाइजर ने केंद्र सरकार से कहा है कि उसका कोविड वैक्सीन भारत में कोरोनावायरस के वैरियंट के खिलाफ “उच्च प्रभावशीलता” दिखाता है। विशेषज्ञों का मानना है कि देश में संक्रमण और मौतों की विनाशकारी दूसरी लहर के पीछे यही वैरिएंट है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, सूत्रों ने कहा कि फाइजर ने केंद्र सरकार को यह भी बताया कि इसका टीका 12 साल से अधिक उम्र के सभी के लिए उपयुक्त साबित हुआ है और अहम बात यह है कि इसे दो से आठ डिग्री सेल्सियस तापमान सीमा के बीच कोल्ड स्टोरेज सुविधाओं में एक महीने तक सुरक्षित रूप से संग्रहीत किया जा सकता है।
अमेरिकी फार्मा दिग्गज कंपनी ने केंद्र सरकार से इस वैक्सीन के इस्तेमाल के लिए फास्ट-ट्रैक मंजूरी देने की गुजारिश की है और कहा है कि जुलाई से अक्टूबर के बीच पांच करोड़ खुराक रोल आउट करेगी अगर उसे सरकार प्रतिकूल घटनाओं के मामले में क्षतिपूर्ति, या मुआवजे के दावों से सुरक्षा सहित महत्वपूर्ण नियामक छूट देती है। हालांकि, देश में इस्तेमाल हो रही तीन वैक्सीन (कोविशील्ड, कोवैक्सीन और स्पूतनिक-वी) में से किसी को भी इस तरह की छूट नहीं दी गई है, जैसी छूट पफाइजर मांग रहा है। फाइजर ने भारत में उसकी कोविड-19 वैक्सीन को जल्द मंजूरी देने की मांग करते हुए भारतीय अधिकारियों से कहा है कि उसका टीका भारत में फैले कोरोना वैरियंट के खिलाफ काफी असरदार है और यह 12 वर्ष से अधिक आयु के बच्चो को भी लगाया जा सकता है। फाइजर ने कहा है कि भारत में फैले एसएआरएस-सीओवी-2 वेरियंट के खिलाफ और भारतीय लोगों पर उसका टीका काफी प्रभावी दिखा है।
ब्लैक फंगस को सूचनीय रोग घोषित किया: सीजी
यूपी: नदियों के किनारे शव दफनानें पर रोक लगाईं
हरिओम उपाध्याय
लखनऊ। नमामिगंगे की इकाई राष्ट्रीय स्वच्छ गंगा मिशन (एनएमसीजी) ने गंगा व इसकी सहायक नदियों के किनारे शव दफनानें पर पूरी तरह रोक लगा दी है। इसके साथ ही नदियों में शवों को प्रवाहित करने पर भी रोक लगाई है। नई दिल्ली स्थित मिशन के मुख्यालय से पिछले दिनों शव दफनानें पर रोक लगाने को लेकर एक पत्र प्रदेश इकाइयों को भेजा गया है।
पत्र में दफनाए गए शवों को निस्तारित करने का भी निर्देश दिया गया है। राष्ट्रीय स्वच्छ गंगा मिशन ने 21 मई को उत्तर प्रदेश इकाई के पास पत्र भेजा। इसमें गंगा किनारे शव दफनाने पर तत्काल प्रभाव से रोक लगाने और इसकी निगरानी के लिए सुरक्षा बलों की निगरानी का निर्देश दिया है। सुरक्षा एजेंसियों को गंगा व इसकी सहायक नदियों में शवों का प्रवाह भी रोकने के लिए निर्देशित किया गया है। मिशन के अधिशासी निदेशक डीपी मथुरिया की ओर से जारी पत्र के बिंदु पांच में गंगा व इसकी सहायक नदियों के किनारे दफनाए गए शवों को मानक के अनुरूप दाह संस्कार करने की भी बात कही गई है। दाह संस्कार के अलावा शवों के निस्तारण पर होने वाला खर्च प्रदेश सरकार देगी।
मीडिया नियमों से डरने की जरूरत नहीं: रविशंकर
अकांशु उपाध्याय
नई दिल्ली। सूचना एवं प्रौद्योगिकी मंत्री रविशंकर प्रसाद ने गुरुवार को कहा कि व्हाट्सऐप उपयोगकर्ताओं को नए सोशल मीडिया नियमों से डरने की कोई जरूरत नहीं है और ये नियम इन मंचों के दुरुपयोग को रोकने के लिए तैयार किए गए हैं। उन्होंने आगे कहा कि नए नियमों के तहत उपयोगकर्ताओं के पास शिकायत निवारण के लिए एक मजबूत तंत्र होगा।
रविशंकर प्रसाद ने कहा कि सरकार सवाल पूछने के अधिकार सहित आलोचनाओं का स्वागत करती है। उन्होंने माइक्रो-ब्लॉगिंग मंच कू पर पोस्ट किया, और साथ ही ट्वीट भी किया, ”नए नियम किसी दुर्व्यवहार और दुरुपयोग की स्थिति में सोशल मीडिया के सामान्य उपयोगकर्ताओं सशक्त बनाते हैं।”
कमजोर होकर झारखंड-बिहार की ओर बढ़ा 'यास'
अकांशु उपाध्याय
नई दिल्ली। चक्रवाती तूफान यास बुधवार शाम से कमजोर होकर ‘गहरे दबाव’ में तब्दील होकर अब झारखंड और बिहार की ओर बढ़ रहा है। मौसम विभाग के मुताबिक पिछले छह घंटे के दौरान दक्षिण झारखंड एवं इससे सटे उत्तर सुदूर ओडिशा से सात किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से उत्तर पश्चिम दिशा की ओर बढ़ रहा है।
यह दक्षिण झारखंड और इसके आस-पास 22.7 डिग्री उत्तरी अक्षांश और 85.5 डिग्री पूर्वी देशांतर के पास जमशेदपुर से लगभग 70 किमी पश्चिम-दक्षिण पश्चिम और रांची से 70 किमी दक्षिण दक्षिण-पूर्व में केंद्रित है। ‘यास’ के उत्तर की ओर लगातार बढ़ने और अगले छह घंटों के दौरान ‘दबाव’ के तहत कमजोर पड़ने की संभावना है।
उस्मान को उलमा-ए-हिंद का राष्ट्रीय अध्यक्ष चुना
देवबंद। देश के मुसलमानों के बड़े संगठन जमीअत उलमा-ए-हिंद के अध्यक्ष मौलाना कारी सैयद उस्मान मंसूरपुरी का पिछले दिनों निधन हो जाने के बाद आज बृहस्पतिवार को दिल्ली में स्थित जमीअत उलमा हिंद के मुख्यालय में हुई आमला की मीटिंग में पूर्व सांसद और जमीयत उलेमा हिंद के महासचिव मौलाना सैयद महमूद मदनी को सर्वसम्मति से जमीअत उलमा-ए-हिंद का राष्ट्रीय अध्यक्ष चुन लिया गया है। गौरतलब है कि इसी माह की 21 मई 2021 को तकरीबन 15 दिन की बीमारी के बाद जमीअत उलमा हिंद के राष्ट्रीय अध्यक्ष मौलाना कारी सैयद उस्मान मंसूरपुरी का गुड़गांव के मेदांता अस्पताल में निधन हो गया था।
उनके इंतकाल के बाद से लगातार जमीअत उलमा हिंद के राष्ट्रीय अध्यक्ष की कुर्सी के लिए चर्चाओं का बाजार गर्म था। आज दिल्ली में जमीअत उलमा हिंद मुख्यालय में मजलिस आमला की मीटिंग में सर्वसम्मति से मौलाना महमूद मदनी को राष्ट्रीय अध्यक्ष चुन लिया गया है। मीटिंग में कई सदस्य ऑनलाइन शामिल रहे। वही जमीअत उलमा ए हिंद के सचिव मौलाना हकीमुद्दीन कासमी को जमीअत उलमा हिंद का महासचिव चुना गया है।
यास: छत्तीसगढ़ में भारी बारिश की संभावना जताईं
राहुल की पूर्व प्रधानमंत्री 'नेहरू' को श्रद्धांजलि अर्पित
अकांशु उपाध्याय
नई दिल्ली। स्वतंत्र भारत के पहले प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू को उनकी 57वीं पुण्यतिथि पर पूरा देश याद कर रहा है। पुण्यतिथि के अवसर पर कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी समेत देश के अन्य बड़े नेताओं ने पूर्व प्रधानमंत्री को श्रद्धांजलि अर्पित की। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने भारत के पहले प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू की पुण्यतिथि पर आज उन्हें शांतिवन समाधि स्थल पर श्रद्धांजलि दी और पुष्प अर्पित किए।
राहुल गांधी ने ट्वीट करते हुए जवाहर लाल नेहरू के विचार साझा किए। उन्होंने लिखा, `अगर बुराई अनियंत्रित बढ़ती है और आप उस बुराई को सहन करते हो; तो वह बुराई पूरे सिस्टम को नष्ट कर देती है। पंडित जवाहरलाल नेहरू की पुण्यतिथि पर हम उनके ये शब्द याद करते हैं।`
कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता रणदीप सिंह सुरजेवाला ने भी पंडित जवाहर लाल नेहरू को श्रद्धांजलि दी। सुरजेवाला ने ट्वीट कर लिखा, “जो व्यक्ति अधिकतर अपने ही गुणों का बखान करता रहता है वो अक्सर सबसे कम गुणी होता है…`जवाहरलाल नेहरू जी स्वतंत्र भारत के प्रथम प्रधानमंत्री, भारत रत्न और भारत में लोकतंत्र को सबल बनाने वाले, पंडित जवाहरलाल नेहरू जी की पुण्यतिथि पर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि।`
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने भी जवाहरलाल नेहरू को याद किया। सीएम केजरीवाल ने ट्वीट कर लिखा, `भारत के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरु जी की पुण्यतिथि पर उन्हें सादर नमन।
डेविल मादा ने बच्चों को जन्म दिया, खुशी की लहर
सिडनी। जीव विज्ञानियों में खुशी की लहर है। न्यू साउथ वेल्स के जंगलों में तस्मानियन डेविल प्रजाति के बच्चों ने कई सालों बाद जन्म लिया है। 1990 में विलुप्त श्रेणी में रखी गई इस प्रजाति को फिर से जीवन देने की दिशा में बड़ी सफलता के तौर पर देखा जा रहा है। यह प्रजाति अपने खतरनाक दांतों, पंजों और काटने की क्षमता के लिए जाना जाता है। इस एनीमल से प्रेरित कार्टून वार्नर ब्रदर्स की एनीमेशन सीरीज में भी देखे जा सकते हैं।
सीएनएन की रिपोर्ट के मुताबिक तस्मानियन डेविल की प्रजाति को फिर से जीवन देने में सफलता मिल रही है। पशु संरक्षण के लिए काम करने वाले ऑस्ट्रेलियाई एनजीओ ऑसी ऑर्क कई सालों से इस प्रजाति को बचाने में जुटे हैं। ऑसी आर्क ने 24 मई को इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए बताया कि ऑस्ट्रेलिया के न्यू साउथ वेल्स की बैरिंग्टन वाइल्डलाइफ सेंचुरी में तस्मानियन डेविल मादा ने बच्चों को जन्म दिया है। ऐसा माना जा रहा है कि 3 हजार साल में यह पहली बार है जब ऑस्ट्रेलिया के मेनलैंड जंगल में इस प्रजाति ने जन्म लिया है।
सीएम अमरिंदर ने 2 जून को बुलाईं कैबिनिट बैठक
मध्यप्रदेश में 1 जून से होगीं अनलॉक की शुरुआत
मुख्यमंत्री ने बताया कि 'कोरोना कर्फ्यू लागू करने के कारण संक्रमण की दर में कमी आई है। पॉजिटिविटी रेट घटकर 3.1 प्रतिशत रह गया है। रिकवरी रेट 93.39 प्रतिशत है लेकिन सावधानी भी जरूरी है।संकट अभी टला नहीं है। खतरा अभी बाकी है, वायरस हमारे बीच है। 17 जिलों में आज 10 से कम केस आए लेकिन अभी भी इंदौर और भोपाल में बहुत सावधानी की आवश्यकता है।
हलकों में योगी मंत्रिमंडल के विस्तार की चर्चा प्रारंभ
हरिओम उपाध्याय
लखनऊ। उत्तर प्रदेश के सियासी हलकों में योगी मंत्रिमंडल के विस्तार की चर्चा शुरू हो गई है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज राज्यपाल आनंदीबेन पटेल से मुलाकात करेंगे। इस मुलाकात के लिए आनंदीबेन पटेल आज अचानक लखनऊ पहुंच गई हैं। इस समय वह राजभवन में अधिकारियों के साथ बैठक कर रही हैं।
हैदराबाद ने जीता टॉस, बल्लेबाजी का फैसला किया
हैदराबाद ने जीता टॉस, बल्लेबाजी का फैसला किया इकबाल अंसारी हैदराबाद। इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2024 सीजन में सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) और...
-
महर्षि कश्यप के पुत्र पक्षीराज गरुड़ को भगवान विष्णु का वाहन कहा गया है। एक बार गरुड़ ने भगवान विष्णु से मृत्यु के बाद प्राणियों की स्थिति, ...
-
55 साल की उम्र में भी बरकरार है खूबसूरती कविता गर्ग मुंबई। 55 की उम्र में भी यह हसीना बेहद खूबसूरत दिखती है, और मलाइका की हॉटनेस उसकी ...
-
वर्षा: पानी में डूबी दिल्ली, बाढ़ के हालात बनें इकबाल अंसारी नई दिल्ली। इन दिनों उत्तर भारत में हो रही भारी बारिश ने कहर बर...