गुरुवार, 29 अप्रैल 2021

संक्रमितों के लिए 20 आईसीयू बेड का इंतजाम किया

कविता गर्ग                  
मुंबई। बॉलीवुड के सिंघम स्टार अजय देवगन ने कोरोना मरीजों के लिए 20 आईसीयू बेड का इंतजाम किया है। देश भर में कोरोना वायरस की दूसरी लहर का प्रकोप बढ़ता ही जा रहा है। इस कठिन समय में बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री के कलाकार लोगों की मदद के लिये आगे आ रहे हैं।अजय देवगन भी लोगों की मदद के लिए आगे आए हैं। उन्होंने अपने दोस्तों के साथ मिलकर 20 आईसीयू बेड्स का इंतजाम करवाया है। अजय देवगन ने मुंबई के शिवाजी पार्क में 20 बेड के आईसीयू की व्यवस्था की है जिससे कोरोना मरीजों का इलाज हो सके। अजय देवगन ने इसके लिये बृहन्मुंबई नगर निगम (बीएमसी) को करीब एक करोड़ की राशि डोनेट की है।

निजी कारणों से नितिन व रीफेल 'आईपीएल' से हटें

अकांशु उपाध्याय                      
नई दिल्ली। भारत के चोटी के अंपायर नितिन मेनन और आस्ट्रेलिया के पॉल रीफेल निजी कारणों से इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) से हट गये हैं। पता चला है कि इंदौर के रहने वाले मेनन की पत्नी और मां कोविड-19 के लिये पॉजिटिव पाये गये हैं और इसलिए उन्होंने आईपीएल के जैव सुरक्षित वातावरण से बाहर निकलने का फैसला किया। मेनन अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) के अंपायरों के एलीट पैनल में शामिल एकमात्र भारतीय हैं। उनकी भारत और इंग्लैंड के बीच हाल में समाप्त हुई श्रृंखला के दौरान अच्छी अंपायरिंग के लिये काफी सराहना हुई थी। भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) के एक अधिकारी ने पीटीआई-भाषा से कहा, नितिन आईपीएल से हट गये हैं। क्योंकि उनके परिवार के सदस्य कोविड-19 से संक्रमित पाये गये हैं। वह अभी मैचों का संचालन करने की स्थिति में नहीं हैं। ’’रीफेल ने भारत में कोविड-19 के बढ़ते मामलों को देखते हुए आस्ट्रेलिया के यात्रा प्रतिबंध लगाने के कारण आईपीएल से हटने का निर्णय किया।मेनन टूर्नामेंट से हटने वाले दूसरे भारतीय हैं। उनसे पहले ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन ने परिवार के सदस्यों के संक्रमित होने के बाद घर लौटने का फैसला किया था। आस्ट्रेलिया के एंड्रयू टाइ, केन रिचर्डसन और एडम जंपा भारत में स्वास्थ्य संकट को देखते हुए आईपीएल बीच में छोड़कर स्वदेश लौट गये। बीसीसीआई ने हालांकि आश्वासन दिया है कि खिलाड़ी और सहयोगी स्टाफ जैव सुरक्षित वातावरण में सुरक्षित हैं। बीसीसीआई मेनन और रीफेल की जगह अपने अंपायर पूल से नये अंपायरों की नियुक्ति कर सकता है।

24 घंटें में संक्रमण के 3,79,257 मामलें दर्ज किएं

अकांशु उपाध्याय                  
नई दिल्ली। देश में 24 घंटें में कोरोना वायरस संक्रमण के रिकॉर्ड 3,79,257 मामले दर्ज किए गए। जिसके बाद संक्रमण के कुल मामले 1,83,76,524 हो गए है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के मुताबिक उपाचाराधीन मरीजों की संख्या 30 लाख के पार पहुंच गई है। सुबह आठ बजे तक के आंकड़ों के मुताबिक एक दिन में 3,645 लोगों की मौत होने के बाद इस घातक बीमारी के मृतकों की संख्या 2,04,832 हो गई है।लगातार मामले बढ़ने के बीच, देश में उपाचाराधीन मरीजों की संख्या 30,84,814 हो गई है। जो संक्रमण के कुल मामलों का 16.79 प्रतिशत है। जबकि कोविड-19 से स्वस्थ होने की राष्ट्रीय दर घटकर 82.10 प्रतिशत हो गई है। आंकड़ों के मुताबिक बीमारी से स्वस्थ होने वाले लोगों की संख्या 1,50,86,878 हो गई है। संक्रमण से मौत होने की दर घटकर 1.11 प्रतिशत हो गई है। देश में कोविड-19 के मरीजों की संख्या पिछले साल सात अगस्त को 20 लाख को पार कर गई थी। वहीं कोविड-19 मरीजों की संख्या 23 अगस्त को 30 लाख, पांच सितंबर को 40 लाख और 16 सितंबर को 50 लाख के आंकड़े को पार कर गई थी।इसके बाद 28 सितंबर को कोविड-19 के मामले 60 लाख, 11 अक्टूबर को 70 लाख, 29 अक्टूबर को 80 लाख, 20 नवंबर को 90 लाख, 19 दिसंबर को एक करोड़ और 19 अप्रैल को कोविड-19 के मामले 1.5 करोड़ से अधिक हो गए थे। भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) के मुताबिक 28 अप्रैल तक 28,44,71,979 नमूनों की जांच की गई है। जिनमें से 17,68,190 नमूनों की बुधवार को जांच की गई।

चुनाव के चौथे और अंतिम चरण का मतदान हुआ

हरिओम उपाध्याय                   
लखनऊ। उत्तर प्रदेश में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के चौथे और अंतिम चरण में 17 जिलों में बृहस्पतिवार सुबह सात बजे मतदान शुरू हो गया। मतदान शाम छह बजे तक होगा। राज्य निर्वाचन आयोग से मिली जानकारी के मुताबिक मतदान शांतिपूर्ण ढंग से चल रहा है और कहीं से किसी अप्रिय घटना की सूचना नहीं है।चौथे और अंतिम चरण में पंचायतों की दो लाख 10 हजार से ज्यादा सीटों के लिए पांच लाख 27 हजार से अधिक उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं। इस चरण में दो लाख 98 हजार से ज्यादा मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग कर सकेंगे। चौथे चरण में अंबेडकर नगर, अलीगढ़, कुशीनगर, कौशांबी, गाजीपुर, फर्रुखाबाद, बुलंदशहर, बस्ती, बहराइच, बांदा, मऊ, मथुरा, शाहजहांपुर, संभल, सीतापुर, सोनभद्र तथा हापुड़ जिलों में मतदान हो रहा है।आयोग के एक अधिकारी ने बताया कि चौथे चरण में कुल 347436 उम्मीदवार चुनाव लड़ रहे हैं। जिला पंचायत सदस्य की 738 सीटों पर 10679 प्रत्याशी मैदान में हैं। इसके अलावा क्षेत्र पंचायत सदस्य की 18356 सीटों पर 55408 उम्मीदवार किस्मत आजमा रहे हैं। वहीं, ग्राम पंचायत वार्ड सदस्य की 177648 सीटों के लिए 114400 उम्मीदवार मैदान में हैं।
उन्होंने बताया कि अंतिम चरण का मतदान निष्पक्ष और स्वतंत्र तरीके से कराने के लिए 243708 अधिकारियों और कर्मचारियों की तैनाती की गई है। इनमें 395 जोनल मजिस्ट्रेट तथा 2665 सेक्टर मजिस्ट्रेट शामिल हैं। राज्य में गत 15 तथा 19 अप्रैल को हुए पहले एवं दूसरे चरण के चुनाव में 71-71 फीसद मतदान हुआ था।

कोरोना: राजस्थान के सीएम अशोक पाएं गए संक्रमित

नरेश राघानी                                   
जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए हैं। गहलोत ने बृहस्पतिवार को ट्वीट कर इसकी जानकारी दी। उन्होंने लिखा, ”कोरोना जांच करवाने पर आज मेरी रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई है। मुझे किसी तरह के लक्षण नहीं हैं और मैं ठीक महसूस कर रहा हूं।’गहलोत के अनुसार वह कोरोना प्रोटोकॉल का पालन करते हुए पृथकवास में रहकर ही कार्य जारी रखेंगे। उल्लेखनीय है कि बुधवार को गहलोत की पत्नी सुनीता गहलोत कोरोना संक्रमित पाई गईं। राजस्थान में बुधवार को कोरोना वायरस संक्रमण के रिकार्ड 16,613 नए मामले आए।

महाराष्ट्र में संक्रमितों की संख्या-44,73,394 हुईं

कविता गर्ग                         
मुंबई। महाराष्ट्र में बुधवार को कोविड-19 के 63,309 नए मामले आए तथा संक्रमण से 985 और लोगों की मौत हो गयी। स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक नए मामलों के साथ राज्य में संक्रमितों की संख्या 44,73,394 और मृतक संख्या 67,214 हो गयी है। पिछले 24 घंटे के दौरान कुल 61,181 मरीजों को छुट्टी दे दी गयी। अब तक 37,30,729 मरीज ठीक हो चुके हैं। राज्य में 6,73,481 उपचाराधीन मरीज हैं।मुंबई में कोविड-19 के 4966 नए मामले आए और 78 लोगों की मौत हो गयी। बृहन्मुंबई महानगरपालिका (बीएमसी) ने बताया कि नए मामलों के साथ संक्रमितों की संख्या 6,40,507 हो गयी जबकि मृतकों की संख्या 12,990 हो गयी है। बीएमसी के मुताबिक पिछले 24 घंटे के दौरान 5300 मरीजों को अस्पतालों से छुट्टी दे दी गयी। शहर में अब तक 5,60,401 मरीज ठीक हो चुके हैं।

सार्वजनिक सूचनाएं एवं विज्ञापन

सार्वजनिक सूचनाएं एवं विज्ञापन 

प्राधिकृत प्रकाशन विवरण

प्राधिकृत प्रकाशन विवरण    
1. अंक-257 (साल-02)
2. शुक्रवार, अप्रैल 30, 2021
3. शक-1984,चैत्र, कृष्ण-पक्ष, तिथि- दूज, विक्रमी सवंत-2078। सत्रहवां रोजा, सहरी 04:14, इफ्तार 06:60। 17 रमजान, हिजरी 1442।
4. सूर्योदय प्रातः 06:20, सूर्यास्त 06:50।
5. न्‍यूनतम तापमान -16 डी.सै., अधिकतम-40+ डी.सै.।
6.समाचार-पत्र में प्रकाशित समाचारों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है। सभी विवादों का न्‍याय क्षेत्र, गाजियाबाद न्यायालय होगा। सभी पद अवैतनिक है।
7.स्वामी, प्रकाशक, संपादक राधेश्याम के द्वारा (डिजीटल सस्‍ंकरण) प्रकाशित। प्रकाशित समाचार, विज्ञापन एवं लेखोंं से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं हैं। पीआरबी एक्ट के अंतर्गत उत्तरदायी।
8.संपादकीय कार्यालय- 263 सरस्वती विहार, लोनी, गाजियाबाद उ.प्र.-201102।
9.संपर्क एवं व्यावसायिक कार्यालय-डी-60,100 फुटा रोड बलराम नगर, लोनी,गाजियाबाद उ.प्र.-20110
http://www.universalexpress.page/
email:universalexpress.editor@gmail.com
संपर्क सूत्र :- +919350302745  
                     (सर्वाधिकार सुरक्षित) 

बुधवार, 28 अप्रैल 2021

महामारी का संकट 'संपादकीय'

आज पूरी दुनिया कोविड-19 के संक्रमण से संकट में है। ना जाने कहां से कोरोना जैसी महामारी दुनिया में आ गई हैं। हमारे देश की चिकित्सा व्यवस्था से जुड़े हुए सेवक-स्वास्थ्य कर्मी जैसे डॉक्टर्स, नर्स और पुलिसकर्मी भी इस महामारी से लोगों को बचाने की कोशिश कर रहे हैं। 
हमारे देश के वैज्ञानिकों ने टीका भी बनाया। लेकिन उससे भी लोगों की जान नहीं बच पा रहीं हैं।
ऐसा क्यों ? यें हमारे देश के राजनेताओं की राजनीति है। हमारे देश में नपुसंक अधिक मात्रा में हो गए हैं। आज हम ऐसी महामारी से गुजर रहें है। जिसका कोई तोड़ नहीं है। इसिलिए, हम सबको खुद अपनी सुरक्षा करनी पड़ेगी। आज हमारे देश में नपुसंको का राज है। ऐसी सरकार होने का क्या फायदा है ? जिस सरकार में श्मशान घाट और कब्रिस्तान में भी जगह ना बचीं हो। जिसें देश के प्रति प्रेम ही ना हों। ऐसी सरकार को जिंदा जला देना चाहिए। आज हम महामारी से लड़़ रहे हैं। रोज महामारी से मृतक संख्याएं बढ़ रही है। वर्तमान सरकार देश की प्रजा का उचित ढंग से संरक्षण नहीं कर रही है। ऐसी सरकार का बहिष्कार कर देना चाहिए।
आजाब, का मंझर देखकर 'गालिब',
शब्दों का पता भूल गई,
क्या लिखूं, क्या बताऊं,
मेरे वतन के लोगों।

'सरस'

इलाहाबाद एचसी के जज जस्टिस वीरेंद्र का निधन हुआ

बृजेश केसरवानी         
प्रयागराज। कोरोना संक्रमण के कारण इलाहाबाद हाईकोर्ट के जज जस्टिस वीरेंद्र कुमार श्रीवास्तव का पीजीआई लखनऊ में निधन हो गया है। 
कुछ दिनों पूर्व न्यायमूर्ति श्रीवास्तव कोर्ट में थे जब उनकी तबियत अचानक ख़राब होने लगी। उन्हें पीजीआई लखनऊ स्थानांतरित कर दिया गया था। जहां आज उनका निधन हो गया। जस्टिस वीके श्रीवास्तव जनवरी 1, 1962 को जन्मे थे। उनको 2005 में उच्च न्यायिक सेवा में नियुक्त किया गया था और 2016 में जिला एवं सत्र न्यायाधीश के रूप में पदोन्नत किया गया। न्यायमूर्ति श्रीवास्तव को 2018 को अतिरिक्त न्यायाधीश के रूप में नियुक्त किया गया था। उन्होंने 20 नवंबर, 2020 को स्थायी न्यायाधीश के रूप में शपथ ली थी।

चंद्र दुबे की अध्यक्षता में वर्चुअल शोक सभा आयोजित

बृजेश केसरवानी          
प्रयागराज। रामलीला कमेटी महासंघ के तत्वावधान में महासंघ के अध्यक्ष फूल चन्द्र दुबे की अध्यक्षता में वर्चुअल शोक सभा आयोजित हुई। जिसका संचालन महामंत्री राजेन्द्र पालीवाल ने किया। शोक सभा महासंघ से सम्बद्ध मण्डल की विभिन्न रामलीला कमेटियों ने श्री पांडेय के व्यक्तित्व एवम कृतित्व पर चर्चा करते हुये उनके निधन को अपूरणीय छति बताया। 
अपने सम्बोधन में फूल चन्द्र दुबे ने कहा कि लगभग 6 दशक से सामाजिक राजनैतिक ,एवम अंतिम दशक की धार्मिक गतिविधियों में पांडेय बाबू मंगला प्रसाद ,शीतलादीन द्विवेदी, डॉ राजेन्द्र कुमारी बाजपेयी, विश्वनाथ प्रताप सिंह, हेमवती नन्दन बहुगुणा, रेवती रमन सिंह, अशोक बाजपेयी, डॉ रीता बहुगुणा जोशी, केशरी देवी पटेल, अनुग्रह नारायण सिंह, हर्ष वर्धन बाजपेयी आदि के बहुत करीबी रहे। अपने इसी कार्यकाल में 2 दशक तक पांडेय जिला कांग्रेस एवम शहर कॉंग्रेस  के महत्वपूर्ण पदों पर कार्य किया। अल्लापुर रामलीला कमेटी का 4 दशक पूर्ण गठन एवम पंजीकरण कराकर धार्मिक तथा सामाजिक गतिविधियों को जीवन पर्यन्त अंजाम देते रहे। दुबे ने बताया कि पांडेय जी इतने क्रिया शील थे कि 85 वर्षों के जीवनकाल में हर गतिविधि को प्रभावित किया। उन्हीकी प्रेरणा से वर्ष 2020 में रामलीला महासंघ का भी गठन हुआ। जिसके आजीवन संरक्षक बने रहे। उनका दीर्घकालिक नेतृत्व अनेक संघठन तथा नेता व सामाजिक कार्यकर्ताओं को जन्म दिया है। 
शोक सभा मे श्री विनोद चन्द्र दुबे, मधु चकहा, कुल्लू यादव, बी बी दुबे, जितेंद्र गौड़, डॉ रत्नेश मिश्र, विजय कुमार गुप्ता, नयन कुशवाहा, प्रवीण द्विवेदी, आर एल डी द्विवेदी, राकेश जायसवाल, शिवेंद्र मिश्र, उमेश द्विवेदी,तीर्थराज पांडेय, रंजन सिंह, रवि वर्मा, आशीष बाजपेयी आदि सम्मिलित हुये। 
शोक व्यक्त करने वालों में सन्त समाज से ज गु रा स्वामी श्रीधराचार्य जी, स्वामी घनस्यामा चार्य जी, स्वामी आनन्द गिरी जी, स्वामी राम दास जी, स्वामी ओमानन्द सरस्वती, स्वामी राधा माधव दास, ज गु रा स्वामी मारुति किंकर वाराणसी, स्वामी विश्वेश्वरानन्द सरस्वती, जितेंद्र शाण्डिल्य, जय प्रकाश मिश्र मानस चंचरीक, स्वामी प्रकाश छोटे महाराज आदि ऑनलाइन भाग लिया। 
इसी क्रम में कलाकार संघ प्रयागराज के अध्यक्ष मनोज गुप्ता,उपाध्यक्ष गणेश श्रीवास्तव, महामंत्री रत्नेश दुबे संरक्षक प्रेम प्रकाश दुबे, राजेन्द तिवारी दुकानजी, डॉ रंजना त्रिपाठी आदि ने गहरा शोक व्यक्त किया। 
भारतीय किसान यूनियन भानु से डॉ बी के सिंह, राजीव चन्देल, के के मिश्र, स्याम सूरत पांडेय के साथ किसान नेता कुँवर धनञ्जय सिंह ने श्रद्दांजलि अर्पित किया। 
पुर्वांचल जन कल्याण समिति सैनिक कालोनी से अरविंद कुमार तिवारी अध्यक्ष तथा सूरज कांत सिंह महामंत्री ने अपनी श्रद्दांजलि दी है। भारद्वाज पुरम धर्म एवम मानस प्रचार संस्थान की तरफ से श्री केशव देव त्रिपाठी, रामाश्रय दुबे, डॉ अमर जीत गुलेरी ने भी श्रधांजलि दी। सनातन एकता मिशन के अध्यक्ष अशोक पाठक देवराज पाठक, सीता शरण शास्त्री, दिलीप दुबे, राजेन्द्र पांडेय ने 2 मिनट मौन रख कर चिर शांति हेतु प्रार्थना किया। 
भारतीय सांस्कृतिक परिषद से डॉ शम्भू नाथ त्रिपाठी अंशुल, दुर्गेश दुबे, रामजी शुक्ला, देव ब्रत साहा, अमित तिवारी, राकेश मिश्र, राम बाबू तिवारी गुड्डू शास्त्री आदि ने गहरा दुख व्यक्त किया।

उन्नाव: खाईं में बस गिरने से 1 की मौंत, कई घायल

सौरभ शर्मा                  
उन्नाव। जिलें में ट्रक की टक्कर लगने से एक मिनी बस खाई में गिर गई। हादसे में एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं कई लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। जिले के बांगरमऊ कोतवाली क्षेत्र के बिल्हौर मार्ग नौबतगंज के पास एक ट्रक ने प्राइवेट मिनी बस को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बस खाई में जा गिरी। हादसे में मिनी बस सवार एक व्यक्ति की मौत हो गई। वहीं कई लोग घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

संक्रमितों को 10 प्रतिशत बेड्स देने के आदेश दिएं

 अश्वनी उपाध्याय                 

गाजियाबाद। कार्यकारी मुख्य चिकित्सा ने आज जिला स्थित शांति मुकंद हॉस्पिटल के खिलाफ कार्यवाही करते हुए उसे 10 प्रतिशत बेड्स जिला कोविड कंट्रोल रूम द्वारा बताए गए मरीजों को देने के आदेश दिए। आपको बता दें कि जिलाधिकारी ने जिले के सभी कोविड अस्पतालों को अपने यहाँ 10 प्रतिशत बेड्स उन मरीजों के लिए आरक्षित करने को कहा था जो कलेक्ट्रेट स्थित कोविड कंट्रोल रूम में अपना रजिस्ट्रेशन करते हैं। इनमें से ज़्यादातर वे गरीब मरीज होते हैं। जो महंगे अस्पतालों में बिस्तर हासिल करने में असमर्थ हैं। मुख्य चिकित्सा अधिकारी मिथलेश कुमार ने आज अस्पताल के औचक निरीक्षण में पाया कि शांति गोपाल हॉस्पिटल जिलाधिकारी के आदेशों का उल्लंघन कर रहा था।  इतना ही नहीं हॉस्पिटल में बायो मेडिकल वेस्ट के निस्तारण में भी बहुत सी कमी पाई गईं।  सीएमओ द्वारा जारी नोटिस में कहा गया है कि यदि अस्पताल ने भविष्य में नियमों का पालन नहीं किया तो उसका लाइसेन्स निरस्त कर दिया जाएगा।  


परिवार के सदस्यों की जांच की, माता-पिता संक्रमित

संदीप मिश्र        
बलिया। राघवेंद्र ने शिकायती पत्र में लिखा है कि बृजेंद्र के संक्रमित होने के बाद 20 अप्रैल को ही स्वास्थ्य विभाग की एक टीम उनके घर आई और परिवार के सभी सदस्यों की जांच की गई। बहरहाल, जांच रिपोर्ट में उनके माता-पिता में संक्रमण की पुष्टि हुई। राघवेंद्र ने पत्र में कहा कि जब स्वास्थ्य विभाग की टीम उनके घर पहुंची तब उनके चाचा ऋषि कांत और मामा ब्रज नंदन घर पर नहीं थे, और नमूने न देने के बावजूद उनकी भी जांच रिपोर्ट दे दी गई। जिसमें बताया गया कि वे दोनों संक्रमित नहीं हैं। राघवेंद्र ने शिकायती पत्र में लिखा है कि बृजेंद्र के संक्रमित होने के बाद 20 अप्रैल को ही स्वास्थ्य विभाग की एक टीम उनके घर आई और परिवार के सभी सदस्यों की जांच की गई। बहरहाल, जांच रिपोर्ट में उनके माता-पिता में संक्रमण की पुष्टि हुई। राघवेंद्र ने पत्र में कहा कि जब स्वास्थ्य विभाग की टीम उनके घर पहुंची तब उनके चाचा ऋषि कांत और मामा ब्रज नंदन घर पर नहीं थे, और नमूने न देने के बावजूद उनकी भी जांच रिपोर्ट दे दी गई, जिसमें बताया गया कि वे दोनों संक्रमित नहीं हैं।

चौथें चरण में सुबह 7 से 6 बजे तक मतदान होगा

कौशाम्बी। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के चौथे चरण में गुरुवार को दस लाख से अधिक मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। चुनाव शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए भारी पुलिस बल तैनात किया गया है। जिला निर्वाचन अधिकारी अमित कुमार सिंह ने बताया कि त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के चौथे चरण में गुरुवार को सुबह सात बजे से शाम छः बजे तक मतदान होगा। जिसमे 10 लाख 42 हजार 178 मतदाता लोग अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। मतदान को सकुशल संपन्न कराने के लिए भारी पुलिस बल तैनात किया गया है। उन्होंने कहा कि 1733 बूथों पर 1519 पोलिंग पार्टियां चुनाव कराएगी। इसमें 26 जिला पंचायत 654 क्षेत्र पंचायत 451 प्रधान 5871 सदस्यों का चुनाव होगा। चुनाव को सकुशल संपन्न कराने के लिए भारी पुलिस बल तैनात किया गया है। 451मतदान केंद्रों में 230 अति संवेदनशील 161 संवेदनशील 170 सामान केंद्रों पर तीन कंपनी पीएसी 296 दरोगा 491 हेड कांस्टेबल 2142 सिपाही 2890 होमगार्ड 700 चौकीदार 3 अपर पुलिस अधीक्षक और 15 सीओ 10 उपजिलाधिकारीयों को लगाया गया है। सेक्टर मजिस्ट्रेट व जोनल मजिस्ट्रेट समय-समय पर पोलिंग बूथों की जांच करते रहेंगे मतदान केंद्रों पर किसी प्रकार की गड़बड़ी होने पर तत्काल कार्यवाही की जाएगी। उसके लिए पुलिस विभाग द्वारा सीयूजी नंबर जारी किया गया है यदि किसी प्रकार की गलत सूचना  मतदान केंद्रों से दी गई तो सूचना देने वाले के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। कंट्रोल रूम में  सूचना मिलने पर तत्काल पुलिस बल और जोनल मजिस्ट्रेट पहुंच कर मामले की छानबीन कर सकुशल मतदान संपन्न कराएंगे।
उज्ज्वल केशरवानी 

हरियाणा में ऑक्सीजन की कोईं नहीं कमी हैं: सीएम

राणा ओबराय 
चंडीगढ़। हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा प्रदेश में ऑक्सीजन की कोईं कमी नहीं है। केंद्र सरकार ने प्रदेश में ऑक्सीजन के कोटे को 70 मीट्रिक टन बढ़ा दिया है। प्रदेश को पहले ऑक्सीजन का 162 कोटा था।लेकिन अब बढ़कर 232 मीट्रिक टन हो गया है। उन्होंने कहा कि ओडिशा से भी ऑक्सीजन हरियाणा में पहुंचेगी। इसके लिए विमान से ओडिशा टैंकर भेजे गए हैं। इसके साथ ट्रैन से भी टैंकर ओडिशा भेजे गए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि धीरे-धीरे व्यवस्था सही होगी। इस दौरान उन्होंने रोहतक में दिए गए अपने बयान पर सफाई देते हुए कहा कि मेरे मुंह से एक वाक्य निकला कि हमारे शोर मचाने से कोई वापस नहीं आएगा, लेकिन इस साधारण सी बात को लेकर बवंडर किया गया। उन्होंने कहा कि मेरी ऐसी कोई मंशा नहीं थी। मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारे प्रयत्न में कोई कमी नहीं है। परिवार में एक व्यक्ति की जान जाती है तो हमें दुख उतना ही होता है। उन्होंने कहा कि हमें सबका का सहयोग चाहिए। आज विषय वाद विवाद का नहीं है।

एसआईआई ने कोरोना वैक्सीन की कीमत में कटौती की

 अकांशु उपाध्याय            
नई दिल्ली। एक मई से शुरू होने वाले वैक्सीनेशन अभियान के लिए सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया (एसआईआई) ने वैक्सीन की कीमत में कटौती की है। एसआईआई की कोविशील्ड के दाम राज्य सरकारों के लिए 100 रुपये कम कर दिए गए हैं। केंद्र और राज्य सरकारों के लिए अलग-अलग कीमत होने की वजह से विपक्ष लगातार निशाना साध रहा था। सीरम ने हाल ही में राज्य सरकारों को 400 रुपये में कोविशील्ड की प्रति डोज उपलब्ध कराने की जानकारी दी थी। जिसे अब घटाकर 300 रुपये प्रति डोज कर दिया गया है। दाम में कमी किए जाने की जानकारी सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया के मालिक और सीईओ अदार पूनावाला ने ट्वीट कर दी। उन्होंने कहा, ”सीरम की तरफ से एक परोपकारी कदम उठाते हुए, मैं तुरंत ही राज्यों के लिए वैक्सीन की कीमत को 400 रुपये से घटाकर 300 रुपये करता हूं। इससे राज्य सरकारों के फंड से करोड़ों रुपये बचेंगे। इससे और अधिक वैक्सीनेशन किया जा सकेगा और लोगों की जान बचाई जा सकेगी।”

यात्रियों के लिए रिपोर्ट निगेटिव होना अनिवार्य किया

रायपुर। छत्तीसगढ़ में हवाई यात्रा से आने वाले सभी यात्रियों के लिए आरटीपीसीआर जांच रिपोर्ट निगेटिव होना अनिवार्य किया गया है। इस संबंध में सामान्य प्रशासन विभाग के सचिव ने 23 अप्रैल के आदेश में आंशिक संशोधन किया है। संशोधित निर्देश के तहत अब हवाई यात्रा के माध्यम से छत्तीसगढ़ राज्य में आने वाले सभी यात्रियों की 72 घंटे के भीतर आरटीपीसीआर जांच रिपोर्ट निगेटिव होना अनिवार्य होगा। रिपोर्ट निगेटिव होने पर ही राज्य में प्रवेश की अनुमति प्रदान की जा सकती है। अन्य राज्यों से संचालित फलाइट में बोर्डिंग के पूर्व संबंधित एयरलाइन की ओर से आरटीपीसीआर निगेटिव रिपोर्ट होने पर ही यात्रियों को बोर्डिंग पास जारी किया जाना अनिवार्य होगा। यदि त्रुटिवश कोई यात्री बिना आरटीपीसीआर निगेटिव रिपोर्ट के राज्य में आगमन करते हैं, तो उनको एयरपोर्ट से बाहर आने की अनुमति नहीं होगी। ये निर्देश 4 मई 2021 से लागू होंगे।

सेहत के लिए बहुत फायदेमंद हैं नारियल का तेल

नारियल हमारी सेहत के लिए बहुत फायदेमंद साबित होते है। त्वचा के लिए बहुत उपयोगी है। लेकिन हम उसके गुणों को नजरअंदाज कर देते हैं। चलिए आज हम आपको बताते हैं इसके इसके फायदे। आप जब भी बाहर जाने के लिए तैयार हों तब आप फाउंडेशन लगाने से पहले नारियल तेल को प्राइमर के तौर पर लगाए।  इसकी सिर्फ कुछ बूंदें अपने चेहरे पर थपका कर पूरे चेहरे पर फैला लें।
यह फाउंडेसन के लिए बेस का काम करेगा इसके साथ ही चेहरे को मॉइश्चाराइजर भी प्रदान करेगा। आप इसे चिक बोन पर थोड़ा ज्यादा लगा सकती हैं। जिससे यह हाईलाइट हो जाए। वहीं अगर बालों पर नियमित रूप से नारियल तेल का प्रयोग बालों की खूबसूरती को बढ़ाता है।
उन्हें अल्ट्रावॉयलेट किरणों से बचाता है और उन्हें नरम और सिल्की बनाता है। इसके अलावा प्रदूषित वातावरण से बचाता है। आपके बालों को प्रोटीन देता है और उन्हें मजहबूत, चमकदार और स्वस्थ बनाता है। ये बालों से दो मुंहे बालों वाली समस्या को पूरी तरह समाप्त करने का अद्भुत काम कर सकता है।
यदि आप अपनी त्वता से प्यार करते हैं तो नारियल तेल आपके लिए कुंजी है। यह आपकी त्वता को हाइड्रेटेड रखकता है और प्रदूषण से बचाता है। बदलते मौसम में त्वचा की भी रक्षा करता रहता है। यह एक प्राकृतिक मॉइस्चराइजर है।
इससे त्वचा को डिटॉक्सीफाय करता है, इसलिए नहाने के बाद नियमिल रूप से त्वचा पर नारियल तेल लगाएं.नारियल तेल में शक्कर मिलाएं और पूरे शरीर पर धीरे-धीरे रगड़ें और धो लें। आप पाएंगे अपनी त्वचा पर जादुई चमक।

निर्वाचन आयोग को निर्देश देने का किया अनुरोध

अकांशु उपाध्याय                     
नई दिल्ली। देश भर में कोरोना की दूसरी लहर कहर बरपा रही है। वहीं इस दौरान कई राज्यों में नेताओं ने चुनावों में भारी भीड़ प्रचार करते रहे। दिल्ली उच्च न्यायालय में मंगलवार को एक अर्जी दायर कर निर्वाचन आयोग को निर्देश देने का अनुरोध किया गया है कि बंगाल, तमिलनाडु समेत अन्य राज्यों के विधानसभा चुनाव में कोरोना प्रोटोकाल का उल्लंघन करने वाले पार्टी नेताओं के खिलाफ एफआइआर दर्ज की जाए। याचिका कर्ता ने उन सभी लोगों का घर पर अनिवार्य पृथकवास सुनिश्चित कराने का निर्देश देने की मांग की है जिन्होंने पिछले एक हफ्ते में पश्चिम बंगाल में प्रचार किया हो। उत्तर प्रदेश के पूर्व डीजीपी और थिंक टैंक सेंटर फार एकाउंटेबिलिटी एंड सिस्टमिक चेंज (सीएएससी) के अध्यक्ष विक्रम सिंह ने इस संबंध में दिल्ली हाई कोर्ट में एक याचिका दायर की है। याचिकाकर्ता ने कहा कि केंद्र सरकार और निर्वाचन आयोग को निर्देश दिया जाए कि पिछले एक सप्ताह के दौरान जिसने भी बंगाल में प्रचार किया है तो उसे घर में ही क्वारंटाइन किया जाए।

वायु सेना द्वारा चलाएं जा रहे अभियान की समीक्षा की

अकांशु उपाध्याय                      
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को कोविड-19 से जारी देश की लड़ाई में भारतीय वायु सेना द्वारा चलाए जा रहे अभियान की समीक्षा की और इस दौरान ऑक्सजन टैंकरों तथा अन्य आवश्यक उपकरणों के परिवहन में सुरक्षा का ध्यान रखते हुए तेजी लाने पर बल दिया। वायु सेना प्रमुख आर के एस भदौरिया ने आज प्रधानमंत्री से मुलाकात की और देश में कोविड-19 की ताजा स्थिति में सुधार के लिए वायु सेना द्वारा किए जा रहे प्रयासों से उन्हें अवगत कराया। प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) की ओर से जारी किए गए बयान के मुताबिक भदौरिया ने प्रधानमंत्री को बताया कि भारतीय वायु सेना देश की कोविड-19 संबंधी जरूरतों को पूरी करने के लिए 24 घंटे प्रयासरत है। बयान में कहा गया, ”प्रधानमंत्री ने ऑक्सीजन टैंकरों और अन्य आवश्यक वस्तुओं के परिवहन ऑपरेशन की गति तेज करने, उसका स्तर बढ़ाने और उसकी सुरक्षा पर ध्यान देने की आवश्यकता पर बल दिया।प्रधानमंत्री ने इस दौरान इस अभियान की सुरक्षा के साथ-साथ इसमें जुटे वायु सेना के कर्मियों की संक्रमण से सुरक्षा सुनिश्चित करने पर जोर दिया। बयान के मुताबिक भदौरिया ने प्रधानमंत्री को बताया कि इस अभियान में बड़े और छोटे हवाई जहाजों का उपयोग किया जा रहा है ताकि देश के हर क्षेत्र में आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति की जा सके।
प्रधानमंत्री ने इस दौरान वायु सेनाकर्मियों और उनके परिजनों के स्वास्थ्य के बारे में पता किया। भदौरिया ने उन्हें बताया कि वायु सेना के अधिकांश कर्मियों का टीकाकरण हो चुका है। भदौरिया ने प्रधानमंत्री को यह भी बताया कि वायु सेना ने अपने अस्पतालों में कोविड-19 से संबंधित सुविधाओं में इजाफा किया है और जहां संभव हो रहा है। वहां सामान्य नागरिकों की भी देखभाल की जा रही है।

'मतदाता जागरूकता' अभियान रैली का आयोजन

'मतदाता जागरूकता' अभियान रैली का आयोजन   मतदान के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए स्कूली बच्चों ने निकाला रैली कौशाम्बी। एन डी कान...