रविवार, 25 अप्रैल 2021

संक्रमितों के इलाज का खर्चा वहन करेंगीं सरकार: योगी

हरिओम उपाध्याय                    
लखनऊ। वैश्विक महामारी कोरोना से निपटने के लिये उत्तर प्रदेश में आक्सीजन और रेमडिसीवर समेत अन्य दवाओं के पर्याप्त भंडार का दावा करते हुये मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि कोविड मरीजों के उपचार में सरकारी और निजी अस्पतालों को कोई कोताही नहीं बरतनी है। कोरोना मरीजों के इलाज का खर्चा सरकार नियमानुसार वहन करेगी। योगी ने रविवार को टीम 11 के साथ कोरोना प्रबंधन की समीक्षा करते हुये कहा कि पिछले 24 घंटों में प्रदेश में 35,614 नए कोविड संक्रमित केस आए हैं, जबकि 25,633 लोग उपचारित होकर डिस्चार्ज हुए हैं। योगी ने बैठक में कोविड मरीज के उपचार, ऑक्सीजन, रेमेडेसीवीर इंजेक्शन, लक्षणविहीन प्रवासी श्रमिकों,अंतिम संस्कार के लिए कोई शुल्क न लिया जाए,18 वर्ष से अधिक आयु के नागरिकों के निःशुल्क टीकाकरण जैसे जुड़े विभिन्न मुद्दों पर निर्देश जारी किए।इस प्रकार प्रदेश में अब तक 7.77 लाख से अधिक लोग अब तक कोविड संक्रमण से मुक्त हो चुके हैं। यह सुखद स्थिति ‘दवाई भी-कड़ाई भी’ के सूत्र को प्रभावी ढंग से अमल में लाने का परिणाम है। उन्होने कहा कि डीआरडीओ के सहयोग से लखनऊ और वाराणसी में स्थापित कराए जा रहा सर्वसुविधायुक्त कोविड हॉस्पिटल अति शीघ्र क्रियाशील हो जाएगा। स्वास्थ्य विभाग सम्बंधित अधिकारियों से संपर्क स्थापित कर डीआरडीओ को सभी आवश्यक संसाधन मुहैया कराए। इन अस्पतालों के संचालन से प्रदेश के चिकित्सा संसाधन और सुदृढ़ होंगे।
मुख्यमंत्री ने कहा कि कोई भी निजी अथवा सरकारी अस्पताल किसी भी कोविड मरीज के उपचार से इनकार नहीं कर सकता। नियमानुसार सरकार इनके उपचार का खर्च वहन करेगी, लेकिन मरीज को तुरंत चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराई जानी चाहिए। एंटीजन टेस्ट में पॉजिटिव आए लोगों को समुचित इलाज उपलब्ध कराया जाए। उन्होने कहा कि आईआईटी कानपुर, आआइएम लखनऊ और आईआईटी बीएचयू के सहयोग से ऑक्सीजन की ऑडिट कराने की कार्यवाही कराई जाए।

यूपी: आवेदन-पत्र जमा करने की अंतिम तारीख 31

हरिओम उपाध्याय                
लखनऊ। उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती और प्रोन्नति बोर्ड उप-निरीक्षक और सहायक पुलिस उप-निरीक्षक (क्लर्क, गोपनीय और लेखा) के 1329 पदों के लिए आवेदन आमंत्रित कर रहा है। योग्य और इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। उम्मीदवारों से अनुरोध है कि वे जारी किए गए नोटिस को ध्यान से पढने के बाद ही इन पदों के लिए आवेदन करे। इन पदों के लिए आवेदन शुल्क और आवेदन-पत्र जमा करने की अंतिम तारीख 31 मई 2021 है। उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती और प्रोन्नति बोर्ड ने पुलिस उप निरीक्षक (गोपनीय), सहायक पुलिस उप-निरीक्षक (क्लर्क) और सहायक पुलिस उप-निरीक्षक (लेखा) के पदों के लिए सीधी भर्ती 2021 अधिसूचित की है।

घरेलू गैस-सिलेंडर की कीमत 819 रूपए हुईं: इजाफा

अकांशु उपाध्याय                   
नई दिल्ली। पेट्रोल और डीजल के दाम के साथ रसोई गैस सिलेंडर के दामों में लगातार इजाफा होता रहता है। घरेलू गैस सिलेंडर की कीमत 819 रुपए हो चुकी है। ऐसे में अगर कम कीमत पर सिलेडर मिलता है तो ये किसी खुशखबरी से कम नहीं और आज हम आपको ऐसी ही खुशखबरी सुनाने जा रहे है। जहां आप मात्र 19 रुपए में गैस सिलेंडर खरीद सकते हैं। पेटीएम आपके लिए खास ऑफर लेकर आया है। अगर आप पेटीएम के माध्यम से गैस सिलेंडर बुक करते हैं तो आपको 800 रुपए का कैशबैक मिल सकता है। दिल्ली में सब्सिडी वाले 14.2 किलोग्राम एलपीजी सिलेंडर के दाम 819 रुपये पहुंच गए हैं। लेकिन पेटीएम के तहत आप 819 रुपये सिलेंडर को मात्र 19 रुपये में ले सकते हैं।

कोरोना ने देश के आत्मविश्वास को झकझोरा: पीएम

अकांशु उपाध्याय                     
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज कहा, कि कोरोना के दूसरे तूफान ने देश के हौसले एवं आत्मविश्वास को झकझोर दिया है। लेकिन डॉक्टरों एवं विशेषज्ञों की राय पर चलते हुए सरकार एवं समाज के धैर्य और अनुशासन पूर्वक सामूहिक प्रयासों से इसे भी परास्त करेंगे।
नरेन्द्र मोदी ने आकाशवाणी पर प्रसारित होने वाले उनके मासिक कार्यक्रम 'मन की बात' के आज के अंक को केवल पर कोरोना पर केन्द्रित रखा और कहा कि आज की सबसे बड़ी प्राथमिकता कोरोना को हराना है। उन्होंने कहा, "मैं आपसे मन की बात एक ऐसे समय कर रहा हूं जब कोरोना हम सभी के धैर्य हम सभी के दुख बर्दाश्त करने की सीमा की परीक्षा ले रहा है। बहुत से अपने हमें असमय छोड़कर चले गए। कोरोना की पहली लहर के समय देश हौसले एवं आत्मविश्वास से भरा हुआ था लेकिन इस तूफान ने हमें झकझोर कर रख दिया है।"
 प्रियंका ने पूछा-संकट के समय जनता से झूठ बोलने की क्या हो सजा?
प्रधानमंत्री ने कहा कि इस समय हमें इस लड़ाई को जीतने के लिए विशेषज्ञ और वैज्ञानिक सलाह को प्राथमिकता देनी है। राज्य सरकार के प्रयत्नों को आगे बढ़ाने में केन्द्र सरकार पूरी शक्ति से जुटी हुई है। राज्य सरकारें भी अपना दायित्व निभाने की पूरी कोशिश कर रहीं हैं। उन्होंने लोगों से आग्रह किया कि उन्हें अगर कोई भी जानकारी चाहिए हो, कोई और आशंका हो तो सही स्रोत से ही जानकारी लें। उन्होंने कहा, "आपके जो पारिवारिक डॉक्टर हो, आस-पास के डॉक्टर हों, आप उनसे फोन से संपर्क करके सलाह लीजिए। मैं देख रहा हूं कि कई डाक्टर खुद भी ये जिम्मेदारी उठा रहे हैं। वे सोशल मीडिया के माध्यम से जानकारियां दे रहे हैं। यह पहल बहुत ही सराहनीय है। 
 18 से 45 साल तक की उम्र वालो को मुफ्त में लगेगी वैक्सीन
नरेन्द्र मोदी ने कहा कि कोरोना के इस संकट काल में टीके की अहमियत सभी को पता चल रही है, इसलिए लोग टीके को लेकर किसी भी अफवाह में न आएं। केन्द्र सरकार की ओर से राज्यों में निशुल्क टीका भेजा गया है जिसका 45 वर्ष के ऊपर के लोग लाभ ले सकते हैं। एक मई से 18 से 45 वर्ष के लोगों को भी टीका लगाने का अभियान शुरू होगा। देश का कारपोरेट क्षेत्र भी अपने कर्मचारियों को टीका लगवा सकेगा। चुनाव के बीच फूटा कोरोना बम-जांच में हर दूसरा पॉजिटिव
उन्होंने कहा कि केन्द्र सरकार की तरफ से मुफ्त टीका का जो कार्यक्रम अभी चल रहा है, वो आगे भी चलता रहेगा। राज्यों से भी आग्रह है कि वो केन्द्र सरकार के इस मुफ्त टीका अभियान का लाभ अपने राज्य के ज्यादा से ज्यादा लोगों तक पहुंचाएं।
प्रधानमंत्री ने कोरोना काल में लोगों की मदद में जुटे डॉक्टरों एवं अन्य फ्रंटलाइन पेशेवरों की सराहना करते हुए कहा  जैसे आज हमारे चिकित्सा क्षेत्र के लोग, फ्रंटलाइन पेशेवर दिन-रात सेवा कार्यों में लगे हैं। वैसे ही समाज के अन्य लोग भी, इस समय, पीछे नहीं हैं। देश एक बार फिर एकजुट होकर कोरोना के खिलाफ लड़ाई लड़ रहा है। कोई क्वारेंटाइन में रह रहे परिवारों को भाेजन दवा आदि पहुंचा रहा है तो कोई निशुल्क एंबुलेंस की सुविधा दे रहा है। देश में अलग अलग स्वयंसेवी संगठन भी दूसरों की मदद के लिए जुटे हुए हैं।

कांग्रेस ने पार्टी मुख्यालय में कंट्रोल रूम स्थापित किया

अकांशु उपाध्याय                  
नई दिल्ली। कांग्रेस ने प्रदेश इकाइयों के साथ समन्वय स्थापित करने और कोरोना मरीजों को मदद पहुंचाने के लिए पार्टी मुख्यालय में कंट्रोल रूम स्थापित किया है।
कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल ने रविवार को यह जानकारी देते हुए बताया कि पार्टी अध्यक्ष सोनिया गांधी ने तत्काल प्रभाव से कंट्रोल रूम गठित करने को कहा है। उन्होंने बताया कि कंट्रोल रूम हर दिन प्रदेश इकाइयों के कंट्रोल रूम के साथ संपर्क कर जानकारी साझा करेगा। कांग्रेस के कंट्रोल रूम की जिम्मेदारी मनीष चतरथ, डॉ अजय कुमार, पवन खेड़ा और गुरदीप सिंह सप्पल को सौंपी गई है।
इससे पहले पार्टी के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने ट्वीट किया, " 'सिस्टम' फेल है। इसलिए ये जनहित की बात करना ज़रूरी है। इस संकट में देश को ज़िम्मेदार नागरिकों की ज़रूरत है। अपने कांग्रेस साथियों से मेरा अनुरोध है कि सारे राजनैतिक काम छोड़कर सिर्फ़ जन सहायता करें, हर तरह से देशवासियों का दुख दूर करें। कांग्रेस परिवार का यही धर्म है।

चुनाव: यूपी के 20 जिलों में 26 को होगा मतदान

हरिओम उपाध्याय                          
लखनऊ। उत्तर प्रदेश में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के तीसरे चरण में बीस जिलों में 26 अप्रैल को मतदान होगा। गांव की सरकार चुनने के लिये चुनाव वाले जिलों अमेठी, उन्नाव, औरैया, कानपुर देहात, कासगंज, चंदौली, जालौन, देवरिया, पीलीभीत, फतेहपुर, फिरोजाबाद, बलरामपुर, बलिया, बाराबंकी, मेरठ,मुरादाबाद, मिर्जापुर, सिद्धार्थनगर और हमीरपुर में कल शाम पांच बजे प्रचार समाप्त हो गया।
इन जिलों में सुबह सात बजे से शाम 6 बजे तक मतदान होगा। शाम 6 बजे जितने लोग लाइन में लगे होंगे ,उन्हें वोट देने दिया जायेगा। राज्य के निर्वाचन आयुक्त मनोज कुमार ने आज कहा कि इन जिलों में 748 जिला पंचायत,18530 क्षेत्र पंचायत,14379 ग्राम प्रधान और एक लाख ,80 हजार 473 सदस्यों के चुनाव के लिये मतदान होगा ।कुल तीन करोड़ पांच लाख 71 हजार613 मतदाता इन सदस्यों के भाग्य का फैसला करेंगे। मतदाता 49,789 केन्द्रों में अपने वोट डालेंगें।
निर्वाचन आयुक्त मनोज कुमार ने कहा कि मतदान के लिये 20 प्रेक्षक नियुक्त किये गये हैं। उन्होंने कहा कि मतदान वाले जिलों में पोलिंग पार्टी रवाना कर दी गई है। कोरोना गाइडलाइन का पालन करते हुये स्वतंत्र ,सुरक्षित और शांतिपूर्ण चुनाव कराने के निदेश दिये गये हैं।

तेज रफ्तार ट्रक ने 6 लोगों को कुचला, दो की मौत

अविनाश श्रीवास्तव                     
खागडिया। बिहार में एक बार फिर से तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला है। खगड़िया जिले में बेकाबू ट्रक ने आधा दर्जन लोगों को रौंद दिया है। घटनास्थल पर अफरा-तफरी का माहौल है। मृतकों के परिजनों के बीच कोहराम मच गया है। पुलिस मौके पर पहुंची है। मामले की छानबीन की जा रही है। इस बड़ी घटना के बाद स्थानीय लोगों ने आक्रोश में आकर सड़क जाम कर दिया है। घटना खगड़िया जिले के चौथम थाना क्षेत्र की है। जहां पिपरा चौक के पास एक भीषण रोड एक्सीडेंट हुआ है। इस बड़े हादसे में तेज रफ़्तार ट्रक ने 6 लोगों को कुचल दिया है। दो लोगों की मौत की खबर सामने आ रही है। बाकि अन्य लोग गंभीर रूप से घायल बताये जा रहे है। जिन्हें तत्काल इलाज के लिए नजदीकी हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। घटनास्थल पर अफरा-तफरी का माहौल है। स्थानीय लोगों ने घटना के आक्रोश में आकर पिपरा गांव के समीप एनएच 107 को जाम कर दिया है।

'पीएम' मोदी ने अभिनेत्री रश्मिका की तारीफ की

'पीएम' मोदी ने अभिनेत्री रश्मिका की तारीफ की अकांशु उपाध्याय  नई दिल्ली। नेशनल क्रश रश्मिका मंदाना सिर्फ साउथ सिनेमा का ही नहीं, अब ...