रविवार, 4 अप्रैल 2021

सीएम ने संक्रमण की रोकथाम को लेकर दिएं निर्देश

हरिओम उपाध्याय   
लखनऊ। उत्तर-प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार को पश्चिम बंगाल के दौरे पर निकलने के पहले अपने सरकारी आवास पर योगी ने प्रदेश में कोविड-19 संक्रमण की रोकथाम, बचाव, उपचार तथा टीकाकरण की प्रगति के सम्बन्ध में समीक्षा की।

उन्होंने कोरोना संक्रमण के प्रसार को रोकने के दृष्टिगत ग्राम पंचायत तथा म्युनिस्पिल वार्ड स्तर पर निगरानी समितियों का गठन आज ही कर उन्हें सक्रिय करने के निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में सरकारी अधिकारियों के साथ-साथ युवक मंगल दल, चैकीदार इत्यादि को निगरानी समिति में शामिल किया जाए। इसी प्रकार शहरी क्षेत्रों में सिविल डिफेन्स तथा स्वैच्छिक संगठनों को निगरानी समितियों में सम्मिलित किया जाए। निगरानी कार्य में जनप्रतिनिधियों की भी सहायता ली जाए। 

इराक: 3 प्राइवेट पार्ट के साथ बच्चें ने लिया जन्म

मोसूल। अपने अभी तक कई अनोखे बच्चों को देखा होगा। जो जन्म से अद्धभुद होते हैं। किसी के जुड़वा सिर होता है तो किसी के जुड़वा पैर। लेकिन मानव इतिहास में शायद ऐसा पहली बार हुआ है।

 जब कोई बच्चा एक साथ 3 प्राइवेट पार्ट यानी लिंग के साथ जन्म लिया है। ये अद्धभुद बच्चा इराक के मोसूल शहर में पैदा हुआ है। अजीबोगरीब शारीरिक विकृति के साथ पैदा हुए इस बच्चे को देखकर डॉक्टर भी हैरत में पड़ गए हैं। मेडिकल भाषा में ये विकृति ट्रिपहेलिया के नाम से जानी जाती है और ये दुनिया का पहला रिपोर्टेड मामला है। 

डॉक्टर्स का कहना है कि तीन पेनिस वाला यानी ट्रिपहेलिया का पहला दर्ज केस है। रिपोर्ट के मुताबिक, इस बच्चे के परिवारिक में ऐसा कोई आनुवांशिक पतन का इतिहास नहीं रहा है। ऐसे में माना जा रहा है कि गर्भ में बच्चे को दवाओं का संपर्क सही से नहीं हो पाया।बताया जा रहा है कि ये बच्चा जब तीन महीने का था, तो इसके मां-बाप अंडकोश में सूजन की शिकायत लेकर डॉक्टर के पास पहुंचे थे। बच्चे की जांच करने पर डॉक्टरों ने पाया कि उसके एक नहीं बल्कि तीन लिंग हैं।

गर्मियों में सत्तू खाने-पीने के जानिए जबरदस्त फायदे

अभी अच्छे से गर्मियों की शुरुआत भी नहीं हुई है। लेकिन, सूरज देवता ने अभी से आग उगलना शुरु कर दिया है। गर्मी से लोगों के पसीने छुटने लगे हैं। ऐसे में लोगों ने अपने एसी और फैन की सफाई शुरु कर दी है। घर में रहकर गर्मी से बचा जा सकता है।

 लेकिन, हमारे शरीर को गर्मी से बचाने के लिए खान-पान पर ज्यादा ध्यान देना पड़ता है। गर्मियों में कुछ चीजें ऐसी हैं। जिनका सेवन किसी औषधि से कम नहीं है। जो गर्मी से निजात दिलाने के साथ शरीर में ऊर्जा बनाए रखने में भी मदद करती है। 

आज हम आपको गर्मी का सबसे उत्तम आहार सत्तू के गुणों के बारे में बता रहे हैं। लेकिन कई जगह सत्तू नहीं मिलता। अगर आपको भी मार्केट में सत्तू नहीं मिल रहा। गर्मी में सत्तू के सेवन से कई फायदे होते हैं। यह पेट फूलना, कब्ज और एसिडिटी और अपच जैसी समस्याओं के लिए भी फायदेमंद माना जाता है। इसमें प्रोटीन, कैल्शियम और कार्बोहाइड्रेट से बना होता है। जबकि, इसमें बाकी प्रोटीन होता है।

कांग्रेस के पास विकास का कोई एजेंडा नहीं: शाह

सरभोग। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने रविवार को कांग्रेस के पास असम के विकास के लिए कोई स्पष्ट एजेंडा नहीं होने का आरोप लगाया और कहा, कि राजग की ‘डबल इंजन की सरकार’ राज्य का विकास सुनिश्चित करेगी।

असम में चुनाव के तीसरे और आखिरी चरण के लिए प्रचार के अंतिम दिन बारपेटा जिले में शाह ने यहां एक चुनावी सभा को संबोधित करते हुए कांग्रेस पर लोगों पर शासन करने के लिए उन्हें बांटने का आरोप लगाया और कहा कि भाजपा तो ‘सबका साथ, सबका विकास और सबका विश्वास’ के मंत्र का पालन करती है।

केंद्रीय गृहमंत्री ने कहा, ” कांग्रेस किसी भी समस्या का हल नहीं कर सकती है और उसके नेता राहुल गांधी राज्य में पर्यटक की तरह आते हैं। कांग्रेस के पास विकास के लिये कोई दृष्टि नहीं है।” उन्होंने कहा, ” मैं पांच साल पहले आपके पास आया था और आपसे प्रधानमंत्री के प्रति विश्वास जताने की अपील की थी एवं वादा किया था कि हम हिंसा एवं प्रदर्शन पर पूर्ण विराम लगा देंगे। राज्य में भाजपा की सरकार और मोदीजी ने पिछले पांच सालों में यह सुनिश्चित किया और अब राज्य प्रगति एवं विकास के पथ पर चल रहा है।”

गरीब व्यक्ति को हर महीने 6 हजार रुपये: राहुल

वायनाड। केरल में 6 अप्रैल को होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने रविवार कहा कि यूडीएफ की सरकार बनने पर ‘न्यूनतम आय योजना’ (न्याय) के तहत राज्य के हर गरीब व्यक्ति को निश्चित रूप से हर महीने छह हजार रुपये मिलेंगे। 

मानन्थावाद्य वेल्लमुंडा में आयोजित यूडीएफ की बैठक में गांधी ने कहा, “यूडीएफ कुछ क्रांतिकारी प्रस्ताव कर रहा है। किसी भी भारतीय राज्य में पहले कभी ऐसा प्रयास नहीं किया गया है।तिरूनेल्ली में भगवान महाविष्णु के प्राचीन मंदिर में पूजा-अर्चना करने के बाद सभा स्थल पर पहुंचे गांधी ने कहा कि न्याय का विचार बहुत सामान्य है। 

लोकसभा में वायनाड सीट का प्रतिनिधित्व करने वाले कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष ने कहा, “विचार यह है कि हम केरल के सबसे गरीब लोगों के हाथों में पैसा सीधे देने जा रहे हैं। छोटी रकम नहीं। केरल के हर गरीब व्यक्ति को निश्चित रूप से छह हजार रुपये महीना, 72,000 रुपये प्रति वर्ष उसके खाते में मिलेंगे।

अभिनय से दिल जीतने वाली अभिनेत्री का निधन

मनोज सिंह ठाकुर    

मुंबई। बॉलीवुड में 70 के दशक में अपनी अदाकारी से लोगों का दिल जीतने वाली हीरोइन और विलन दोनों का संयुक्त रुप से किरदार निभाने वाली अभिनेत्री शशिकला का आज दोपहर निधन हो गया। 

उनके निधन के बाद बॉलीवुड में शोक की लहर दौड़ गई। आपको बता दें कि शशिकला ने बॉलीवुड की 100 से ज्यादा फिल्मों में काम किया था। शशिकला बॉलीवुड की जानी मानी अभिनेत्री हुई। उन्होंने अपनी जिंदगी में कई उतार-चढ़ाव भी देखें। जीनत, तीन बत्ती चार रास्ता,हमजोली, सरगम, चोरी-चोरी, नीलकमल,अनुपमा आदि हिट फिल्मों में शशिकला ने काम किया था। शशिकला को वर्ष 2007 में भारत सरकार द्वारा पदम श्री पुरस्कार से भी नवाजा गया था।

चुनाव आयोग ने 3 अधिकारियों के कियें तबादले

कोलकाता। चुनाव आयोग ने पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के तीसरे चरण के छह अप्रैल को होने वाले मतदान से पहले भारतीय पुलिस सेवा के तीन पुलिस अधिकारियों के तत्काल प्रभाव से तबादले कर दिये हैं।इन अधिकारियों को चुनाव से जुड़ी कोई भी ड्यूटी करने पर रोक लगा दी गयी है। 

अलीपुरद्वार पुलिस अधीक्षक अमिताभ मैती, डायमंड हार्बर (इन्डस्ट्रियल) के उप पुलिस आयुक्त मिथुन डे और चंद्रनगर के पुलिस उपायुक्त तथागत बोस को स्थानांतरित कर दिया गया है।

भारतीय पुलिस सेवा के अधिकारी अमित कुमार सिंह को अलीपुरद्वार का प्रभार दिया गया है। डायमंड हार्बर (इन्डस्ट्रियल) के पुलिस उप आयुक्त पद पर श्यामल कुमार मंडल को भेजा गया है और चंद्रनगर का प्रभार अविशेख मोदी को दिया गया है। डायमंड हार्बर और अलीपुरद्वार में तीसरे चरण में चुनाव होगा जबकि चंद्रनगर में चौथे चरण में वोट डाले जायेंगे।

राजनीति: पीएम मोदी ने अखिलेश पर निशाना साधा

राजनीति: पीएम मोदी ने अखिलेश पर निशाना साधा संदीप मिश्र  भदोही। भदोही के ऊंज में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लोगों को संबोधित किया। इस दौरा...