बाराबंकी। बदोसराय कोतवाली क्षेत्र में होली की मौज मस्ती में अनियंत्रित कार पुलिया से टकरा गई। जिससे कार सवार एक युवक की मौत हो गई। जबकि, तीन अन्य घायल हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल भेजने के साथ ही शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। बदोसराय कोतवाली क्षेत्र के मोहद्दीनपुर गांव के पास कोटवाधाम निवासी सुनील यादव अपनी कार से होली खेलने बदोसराय की तरफ जा रहा था तभी अचानक गाड़ी अनियंत्रित हो गई और एक पुलिया से टकरा गई। हादसे में कार चला रहे रामप्रसाद(35) की मौके पर ही मौत हो गई जबकि सुनील यादव(30), लक्की तिवारी(22), रिंकू माली(35) घायल हो गए।
मंगलवार, 30 मार्च 2021
मैकाय का प्रदर्शन, न्यूजीलैंड ने श्रृंखला बराबर रखीं
नेपियर। फ्रांसिस मैकाय ने पिंडली की मांसपेशियों में खिंचाव के बावजूद आलराउंड प्रदर्शन किया जिससे न्यूजीलैंड की महिला टीम ने दूसरे टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच में मंगलवार को यहां आस्ट्रेलिया को चार विकेट से हराकर तीन मैचों की श्रृंखला 1-1 से बराबर की। कप्तान सोफी डिवाइन के सुबह बीमार पड़ जाने के कारण मैकाय को टीम में जगह मिली लेकिन गेंदबाजी करते समय उनकी मांसपेशियों में खिंचाव आ गया। इसके बावजूद मैकाय ने पारी का आगाज भी किया। 39 गेंदों पर 46 रन बनाये जिसमें तीन चौके और दो छक्के शामिल हैं।
असम में सीएए खत्म करने के लिए बनेगा कानून: राहुल
अकांशु उपाध्याय
नई दिल्ली। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने कहा है, कि नागरिकता (संशोधन) कानून (सीएए) देशवासियों पर घातक हमला है और उनकी पार्टी असम विधानसभा चुनाव के बाद सत्ता में आने पर इस कानून को लागू नहीं होने देगी। राहुल गांधी ने मंगलवार को ट्वीट कर कहा कि सीएए असम पर आक्रमण है। भाषा पर, विचार पर, इतिहास पर, संस्कृति पर आक्रमण करने का माध्यम है। यह हम कभी होने नहीं देंगे। सरकार बनाने के बाद हम असम में कानून बनाएंगे और सीएए को लागू नहीं होने देंगे। यह कानून असम की संस्कृति, इतिहास और वहां के लोगों की सोच के प्रतिकूल है। हम ऐसा कभी नहीं होने देंगे।
'भारतीय हॉकी टीम' की अगुवाई करेंगे खिलाड़ी मनप्रीत
अकांशु उपाध्याय
नई दिल्ली। मनप्रीत सिंह ओलंपिक चैंपियन अर्जेंटीना के खिलाफ अगले महीने वाले एफआईएच (अंतरराष्ट्रीय हॉकी महासंघ) प्रो लीग मैचों में भारतीय टीम की अगुवाई करेंगे। मनप्रीत निजी कारणों से हाल में यूरोप दौरे पर नहीं गये थे। अनुभवी ड्रैग फ्लिकर रूपिंदर पाल सिंह और वरुण कुमार की भी टीम में वापसी हुई है। वे चोटिल होने के कारण पिछले दौरे पर नहीं जा पाये थे।हॉकी इंडिया ने 22 सदस्यीय टीम घोषित की है। जो ब्यूनस आयर्स में 11 और 12 अप्रैल को अर्जेंटीना का सामना करेगी। भारत इसके अलावा जुलाई में होने वाले तोक्यो ओलंपिक की तैयारियों के सिलसिले में अर्जेंटीना के खिलाफ छह और सात अप्रैल तथा 13 और 14 अप्रैल को अभ्यास मैच भी खेलेगा।
कोरोना: विश्व में मृतकों की संख्या-27.92 लाख के पार
वाशिंगटन डीसी। दुनिया में कोरोना वायरस (कोविड-19) सँक्रमण से होने वाली मौतों की संख्या 27.92 लाख के पार पहुंच गई। जबकि, सँक्रमितों की संख्या 12.76 करोड़ से अधिक हो गयी है। अमेरिका की जॉन हॉपकिन्स यूनिवर्सिटी के विज्ञान एवं इंजीनियरिंग केंद्र (सीएसएसई) की ओर से जारी आँकड़ों के मुताबिक दुनिया के 192 देशों एवं क्षेत्रों में कोरोना सँक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 12 करोड़ 76 लाख 54 हजार 979 तक पहुंच गयी है। जबकि, अभी तक इस वायरस के सँक्रमण से मरने वालों की संख्या 27 लाख 92 हजार 044 हो गयी है। वैश्विक महाशक्ति माने जाने वाले अमेरिका में कोरोना वायरस का कहर बढ़ता ही जा रहा है और यहां सँक्रमितों की सँख्या बढ़कर तीन करोड़ की संख्या पार कर चुकी है। देश में कोरोना सँक्रमितों की संख्या तीन करोड़ तीन लाख 62 हजार 380 हो गई है। जबकि, पांच लाख 49 हजार 335 मरीजों की मौत हो चुकी है।
जिला प्रशासन का फैसला, 5 दिन तक लॉकडाउन जारी
राहुल गांधी से बचकर रहें लड़कियां: पूर्व सांसद जॉर्ज
'रेडिएशन' स्टॉर्म के बारे में चेतावनी जारी की
'रेडिएशन' स्टॉर्म के बारे में चेतावनी जारी की अखिलेश पांडेय नई दिल्ली/वाशिंगटन डीसी। वैज्ञानिक अभी भी पिछले सप्ताह आए सोलर स्टॉर्म...
-
महर्षि कश्यप के पुत्र पक्षीराज गरुड़ को भगवान विष्णु का वाहन कहा गया है। एक बार गरुड़ ने भगवान विष्णु से मृत्यु के बाद प्राणियों की स्थिति, ...
-
55 साल की उम्र में भी बरकरार है खूबसूरती कविता गर्ग मुंबई। 55 की उम्र में भी यह हसीना बेहद खूबसूरत दिखती है, और मलाइका की हॉटनेस उसकी ...
-
वर्षा: पानी में डूबी दिल्ली, बाढ़ के हालात बनें इकबाल अंसारी नई दिल्ली। इन दिनों उत्तर भारत में हो रही भारी बारिश ने कहर बर...