गुरुवार, 25 मार्च 2021

भारत में कोरोना के 53,476 नए मामले दर्ज किए गए

अकांशु उपाध्याय        
नई दिल्ली। देश में कोरोना वायरस फिर से अपना कहर बरपा रहा है। करीब पांच महीने के बाद एक दिन में पचास हजार से अधिक केस रिपोर्ट हुए हैं। सबसे बुरी हालत महाराष्ट्र की है। जहां से 60 फीसदी से अधिक मामले सामने आ रहे हैं। अब नागपुर से हैरान करने वाली जानकारी सामने आई है। जहां बढ़ते मामलों के बीच अस्पताल में बेड की कमी हो गई है। नागपुर के मेडिकल अधिकारी के मुताबिक, अस्पताल में 600 बेड्स हैं। लेकिन उनमें से 90 बेड्स बेसमेंट में हैं। इन बेड्स को ड्रेनेज की दिक्कत के कारण बंद किया गया है। हम अभी तक हाईकोर्ट की इजाजत का इंतजार कर रहे थे। अब बीते दिन हमें बेड्स मिल पाए हैं। आपको बता दें कि नागपुर देश के उन दस जिलों में शामिल है। जहां सबसे अधिक एक्टिव केस हैं। बीते दिन भी यहां जिले में करीब 3700 नए केस दर्ज किए गए। जो अबतक का सबसे अधिक आंकड़ा है। मौजूदा वक्त में नागपुर में 34 हजार से अधिक एक्टिव केस हैं। बता दें कि नागपुर में कोरोना संकट के कारण ही 31 मार्च तक लॉकडाउन लगाया गया है। सिर्फ नागपुर ही नहीं बल्कि बीड, नांदेड़ में भी संपूर्ण लॉकडाउन का आदेश जारी हुआ है। इनके अलावा महाराष्ट्र के कई शहरों में लॉकडाउन, नाइट कर्फ्यू जैसी पाबंदियां हैं। राजस्थान ने भी अपने यहां बढ़ा दी सख्ती महाराष्ट्र से अलग अगर राजस्थान की बात करें तो यहां पर कोरोना के मामलों में बढ़ोतरी के बाद सख्ती बढ़ाई गई है। यहां होली, शब ए बारात के किसी भी कार्यक्रम पर रोक लगा दी गई है। इसके अलावा राजस्थान में अगर किसी दूसरे राज्य से कोई आ रहा है। तो उसे 72 घंटे के भीतर वाली आरटी पीसीआर टेस्ट की निगेटिव रिपोर्ट दिखानी होगी. पहले ये नियम कुछ राज्यों से आने वाले लोगों के लिए लागू था। पांच महीने बाद आए 50 हजार से ज्यादा केस बता दें कि गुरुवार को ही स्वास्थ्य मंत्रालय के जो आंकड़े सामने आए हैं। वो डराने वाले हैं। भारत में गुरुवार को कुल 53,476 नए केस दर्ज किए गए हैं। पिछले साल नवंबर के बाद ये पहली बार है। जब देश में 24 घंटे में कोरोना के मामलों ने पचास हजार का आंकड़ा पार किया है। बीते दिन देश में 251 मौतें कोरोना वायरस के कारण हुईं।

जिले ग्राम प्रधान पद पर 690 आपत्तियां दाखिल हुई

संदीप मिश्र
बस्ती। उत्तर-प्रदेश के बस्ती में जिले ग्राम प्रधान पद पर 690 आपत्तियां दाखिल हुई है। जिसके निस्तारण के लिए टीम गठित की गयी है। बुधवार को यहां यह जानकारी देते हुए आधिकारिक सूत्रों ने बताया है। कि त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में आरक्षण सूची पर आपत्ति पर ग्राम प्रधान के पद पर 690 आपत्तियां दाखिल हुई है। वहीं जिला पंचायत सदस्य पद पर 53 आपत्ति तथा क्षेत्र पंचायत सदस्य पद पर 78 अपत्तियां आयी है। जिसके निस्तारण के लिए टीम द्वारा विचार किया जायेगा।

आनंदीबेन ने केंद्रों पर वितरित की खेल सामग्री

हरिओम उपाध्याय
लखनऊ। उत्तर-प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने आज मोहनलालगंज के शेरपुर आंगनवाड़ी केंद्रों पर खेल और पोषण सामग्री वितरित किया। मोहनलालगंज के शेरपुर में राज्यपाल ने खेल एवं पोषण सामग्री वितरण के पश्चात कहा कि ये बच्चे हमारे देश के भविष्य हैं। इन्हें कुपोषण एवं क्षय रोग से मुक्त कराना हम सभी की नैतिक जिम्मेदारी बनती है। उन्होंने संभ्रान्त लोगों, स्वयंसेवी संस्थाओं, अधिकारियों का आह्वान किया कि वे अभियान चलाकर क्षय रोग एवं कुपोषित बच्चों को गोद लेकर उनकी समुचित देखभाल करें ताकि देश को 2025 तक कुपोषण मुक्त किया जा सके। उन्होंने जन सामान्य से भी अपील की कि वे भी अपने राष्ट्र धर्म का पालने करें तथा यदि कहीं पर भी कुपोषित एवं क्षय रोग से ग्रसित बच्चों को देखे तो तत्काल सूचना दें ताकि उन्हे गोद लेकर उनकी समुचित देखभाल हो सके। राज्यपाल ने कहा कि आज का यह कार्यक्रम संस्कार, शिक्षा एवं आरोग्य के लिए समर्पित है। सरकार के द्वारा भी जो गोद भराई के कार्यक्रम कराये जाते हैं। उनका एकमात्र यही उद्देश्य होता कि किसी भी दशा में कुपोषित बच्चा पैदा न हो। उन्होंने जनसमुदाय से अपील की कि गर्भवती महिलाओं के पोषण हेतु जो सरकारी 5,000 की सहायता मिलती है। उसका उपयोग पोषण के लिए ही करें। इसके साथ ही गर्भावास्था के समय से ही अच्छी शिक्षा एवं संस्कार दें। इस अवसर पर उन्होंने महाभारत के चक्रव्यूह तोड़ने के प्रसंग पर चर्चा के दौरान बताया कि अभिमन्यु ने गर्भ में ही चक्रव्यूह तोड़ने की शिक्षा सीख ली थी। इसलिए यदि हम बच्चों को संस्कारवान बनाना चाहते हैं। तो हमें बचपन से बच्चों को कच्चे घड़े की तरह आकार देना होगा। इस अवसर पर राज्यपाल ने आंगनवाड़ी केन्द्रों का मैपिंग करने का निर्देश दिया ताकि उनमें सभी प्रकार की सूचनाएं दर्ज हो जायें। राज्यपाल ने कहा कि उच्च शिक्षण संस्थाओं में तो सभी स्तर की सुविधाएं होती हैं। लेकिन निचले स्तर पर ऐसा नहीं है। हमें यह खाई पाटनी होगी और हमें अपने आंगनवाड़ी केन्द्रों को रूचिकर एवं बच्चों के लिए सुविधा सम्पन्न बनाना होगा।

'सेक्स एडिक्शन' टर्म पर दुनिया में फिर छिड़ी बहस

वाशिंगटन डीसी। अमेरिका के अटलांटा क्षेत्र में स्पा सेंटर में गोलीबारी करने वाले युवक की गिफ्तारी के बाद 'सेक्स एडिक्शन' टर्म एक बार फिर चर्चा में आ गया है। दरअसल, इस युवक ने अपने बचाव में कहा था। कि इस घटना के पीछे की वजह उसका सेक्स एडिक्शन है। युवक ने कहा कि स्पा सेंटर को देखकर उसका एडिक्शन बढ़ जाता था। और स्पा सेंटर से नफरत की वजह से इस हमले को अंजाम दिया। आरोपी ने बताया कि उसके सेक्स एडिक्शन की वजह से उसे उसके परिवार से बाहर निकाल दिया गया था। वह अपने घर पर घंटों पॉर्न देखता था। इसके बाद से ही ये सवाल उठने लगे हैं। कि क्या सेक्स की लत कोई बीमारी है। जिसकी वजह से व्यक्ति किसी की जान भी ले सकता है। सेक्स की लत की वजह से हिंसात्मक हो जाने पर एक्सपर्ट और मनोवैज्ञानिक एकमत नहीं हैं। आइए सबसे पहले जानते हैं कि सेक्स एडिक्शन क्या है और इसके क्या लक्षण हैं ? सेक्स एडिक्शन के लक्षण- किसी भी लत की तरह सेक्स की लत भी व्यक्ति के दिमाग पर हावी हो जाती है। हेल्थ एक्सपर्ट सेक्स को सेहत के लिए हेल्दी मानते हैं। लेकिन जरूरत से ज्यादा ये शारीरिक और मानसिक सेहत को नुकसान पहुंचाता है। सेक्स एडिक्शन होने पर व्यक्ति हर समय सिर्फ सेक्स के बारे में ही सोचता है। ऐसे लोग इसके गंभीर नतीजे जानने के बाद भी हमेशा किसी ना किस सेक्सुअल एक्टिविटी में लगे रहते हैं। ये लोग सेक्स की लत की वजह से अपनी पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ दोनों खराब कर लेते हैं। जिन लोगों को सेक्स की लत होती है। उनके एक साथ कई लोगों से संबंध होते हैं। ये लोग अपने पार्टनर से किसी तरह का भावनात्मक लगाव नहीं रखते हैं। कई सेक्स एडिक्टेड नियमित रूप से सेक्स वर्कर्स के पास भी जाते हैं। अपने रोजमर्रा के काम के साथ ये साइबर सेक्स, पोर्नोग्राफी में भी लिप्त रहते हैं। सेक्स एडिक्शन वाले लोग अनसेफ सेक्स का भी खतरा मोल लेते हैं। ऐसे लोगों को यौन संबंध से भावनात्मक संतुष्टि नहीं मिलती है। और सेक्सुअल एक्टिविटी के बाद कई बार ये अपराधबोध महसूस करते हैं। सेक्स एडिक्शन के कारण- सेक्स की लत कैसे लग जाती है। इसके पीछे कोई वैज्ञानिक कारण नहीं है। लेकिन कई तरह की मानसिक स्थितियां इसके पीछे जिम्मेदार मानी जाती है। जैसे कि डिप्रेशन, अकेलापन या फिर एक तरह की उदासी कई लोगों को सेक्सुअल बिहेवियर की तरफ ले जाती है। ऐसे लोगों में सेक्सुअली ट्रांसमिटेड डिजीज होने का खतरा ज्यादा होता है। विशेषज्ञों की राय- विश्व स्वास्थ संगठन के इंटरनेशनल स्टैस्टिकल क्लासीफिकेशन ऑफ डिसीज (सीबीआई10) और अमेरिकन साइकेट्रिस्ट एसोसिएशन, कंपल्सिव सेक्शुअल बिहेवियर को कोई बीमारी नहीं मानता है। इसका कारण ये बताया गया है कि हर व्यक्ति की सेक्स ड्राइव अलग-अलग होती है. मई 2019 में वर्ल्ड हेल्थ असेंबली में एक प्रेजेंटेशन में कहा गया था कि ऐसे लोगों को कई बार सेक्स में कम या फिर बिल्कुल भी संतुष्टि नहीं मिलती है। हालांकि, 2022 में आने वाले डब्ल्यूएचओ के इंटरनेशनल स्टैस्टिकल क्लासीफिकेशन ऑफ डिसीज ओईसीडी11 में इस विषय पर कई तरह के बदलाव किए जाने हैं। ओईसीडी11 में सेक्स एडिक्शन की नई व्याख्या की गई है। ओईसीडी11 में कहा गया है, 'कंपलसिव सेक्सुअल बिहेवियर एक तरह का मेंटल डिसऑर्डर है। जो एक पैटर्न पर चलता है। इसमें लोग अपनी यौन इच्छाओं पर नियंत्रण नहीं रख पाते हैं. ये बिहेवियर 6 महीने या फिर इससे ज्यादा समय में बढ़ जाता है। इसका बुरा असर व्यक्ति के निजी, पारिवारिक, सामाजिक, शैक्षिक, व्यावसायिक या अन्य महत्वपूर्ण क्षेत्रों पर पड़ता है। हालांकि, सेक्स एडिक्शन को लेकर हेल्थ एक्सपर्ट्स की अलग-अलग राय है। कोलंबिया यूनिवर्सिटी के मनोचिकित्सक प्रोफेसर डॉक्टर जिव कोहेन का कहना है। जब भी हम किसी लत के बारे में सोचते हैं। तो हमें कुछ खास गतिविधियों में लिप्त रहने का ख्याल आता है। जो दिमाग से संकेत मिलने पर अचानक प्रतिक्रिया देता है। यह नशे की लत का न्यूरोबायोलॉजिकल सबूत है। जो शोधकर्ताओं ने ऐसे लोगों में देखा है। जो ड्रग्स, अल्कोहल का सेवन करते हैं। या फिर जुआ खेलते हैं। आमतौर पर ये सेक्स या पोर्न की लत वालों में नहीं देखा गया है.' अधिकतर शोधकर्ताओं का मानना है। कि सेक्स एडिक्शन कोई मानसिक बीमारी नहीं है। कोंलबिया यूनिवर्सिटी में मनोचिकित्सा विभाग के प्रोफेसर डॉक्टर पॉल एपेलबाउम ने सीएनएन को बताया लत का मतलब सिर्फ व्यवहार पर नियंत्रण खो देना, सामाजिक दुर्बलता और खुद को नुकसान पहुंचाने वाला जोखिम लेना है। कोलंबिया यूनिवर्सिटी के प्रोफेसर डॉ. जिव कोहेन ने कहा, कई लोग ऐसे हैं। जो अपनी सामान्य सेक्सुअलिटी को लेकर ही अपराधबोध महसूस करते हैं। अगर सेक्स एडिक्शन जैसे टर्म को मान्यता दी गई तो एक चिंता ये भी है। कि तमाम लोग अपनी सेक्सुअलिटी को लेकर सवाल करने लग सकते हैं। कई लोगों को लग सकता है कि वे स्वस्थ नहीं हैं। उन्होंने कहा, सेक्स को लेकर कोई लाइन खींचना बहुत मुश्किल है। अगर किसी की सेक्सुअलिटी से दूसरों के अधिकार प्रभावित होते हैं। तो इसे भले बीमारी माना जा सकता है। लेकिन कुछ लोगों की सेक्स ड्राइव ज्यादा है। तो उन्हें इसमें शामिल करना ठीक नहीं होगा। मनोवैज्ञानिक और 'द मिथ ऑफ सेक्स एडिक्शन' के लेखक डेविड जे ले ने 'द वॉशिंगटन पोस्ट' को बताया ऐसा माना जाता है। कि कुछ लोग जब बहुत ज्यादा उत्तेजित हो जाते है तो वो खुद पर नियंत्रण नहीं रख पाते हैं। लेकिन शोध के अनुसार सेक्स की लत वाले लोग ऐसी स्थितियों में भी खुद पर नियंत्रण रख सकते हैं। कुछ वैज्ञानिकों का कहना है, कि अपराधी सेक्स एडिक्शन शब्द का इस्तेमाल अपना गुनाह छिपाने के लिए करते हैं।

तेजस्वी ने 26 को बिहार बंद करनें का किया ऐलान

अविनाश श्रीवास्तव  
 पटना। नीतीश सरकार के बिहार विशेष सशस्त्र के खिलाफ नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने एक बार फिर से मोर्चा खोल दिया है। तेजस्वी यादव ने कहा कि किसी भी हाल में बिहार सरकार को इस काला कानून को वापस करना पड़ेगा या इसमें संसोधन करना पड़ेगा। इसके साथ ही तेजस्वी यादव ने26 मार्च को बिहार बंद का ऐलान किया है।
तेजस्वी यादव ने कहा कि सदन में विधायकों के साथ हुए अत्याचार को लेकर 26 मार्च को महागठबंधन ने बिहार बंद का एलान किया है और पार्टी इस दिन काला दिवस मनाएगी।तेजस्वी यादव ने कहा कि विधानसभा अध्यक्ष के कक्ष के बाहर धरना देने की परंपरा पहले भी रही है। उस वक्त नीतीश कुमार जी भी सदन के सदस्य थे और कर्पूरी ठाकुर जी तीन दिन तक धरना पर बैठे रहे थे। लेकिन विधानसभा में हुई घटना पर नीतीश जी सदन में खेद प्रकट करने की जगह अधिकारियों को क्लीन चिट देने में जुटे हैं।

लॉ आर्डर पर सीएम नीतीश ने की हाई लेवल मीटिंग

अविनाश श्रीवास्तव           
पटना। बिहार में बढ़ती अपराधिक घटनाओं और होली को देखते हुए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आज लॉ एंड आर्डर पर रिव्यु मीटिंग कर रहे हैं। मुख्यमंत्री बिहार के डीजीपी के साथ-साथ मुख्य सचिव और अन्य वरीय अधिकारियों के साथ लॉ एंड ऑर्डर को लेकर एक हाई लेवल मीटिंग कर रहे हैं। नेक संवाद में सीएम आवास पर वीडियो कॉन्फ़्रेंसिंग के माध्यम से बैठक का आयोजन किया गया है। आपको बता दें कि होली के मद्देनजर मुख्यमंत्री की इस लॉ एंड आर्डर पर रिव्यु मीटिंग को अहम माना जा रहा है। इस बैठक के बाद होली को लेकर कई तरह के गाइडलाइन्स जारी किये जा सकते हैं। साथ ही त्यौहार के समय विधि व्यवस्था बनी रहे। इसके लिए अतिरिक्त पुलिस बल की भी तैनाती की जा सकती है। 

मुख्यमंत्री के साथ हो रही इस बैठक में डीजीपी एसके सिंघल के साथ-साथ सभी जिले के डीएम और एसपी भी वीडियो कॉन्फ़्रेंसिंग के माध्यम से जुड़े हुए हैं।

सरकारी स्कूल में नर्सरी की पढ़ाई करेंगे तेजस्वी

अविनाश श्रीवास्तव       
पटना। नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव अपनी अधूरी पढ़ाई फिर से शुरू करेंगे। जिसके लिए बकाएदा एक सरकारी स्कूल में एडमिशन के लिए आवेदन भी दिया गया है। इस आवेदन में कहा गया है कि बिहार में प्रवेशोत्सव का कार्यक्रम चल रहा है। इसी कार्यक्रम के तहत तेजस्वी यादव को भी नामांकन कराया जाए। जिस स्कूल में यह आवेदन दिया गया है। उस स्कूल के प्रधानाचार्य ने इसकी पुष्टि की है। दरअसल, तेजस्वी यादव की पढ़ाई की जिम्मेदारी उनके परिवार या राजद ने नहीं, बल्कि जदयू के कार्यकर्ताओं ने ली है। गुरुवार को नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव का एडमिशन कराने के लिए जदयू के कुछ लोग इसे पूरा राजकीय मध्य विद्यालय में पहुंचे।

तहसीलदार के घर पर रेड, जला दिये 20 लाख रुपये

नरेश राघानी    
सिरोही। राजस्थान के सिरोही जिले के पिंडवाड़ा तहसील में तहसीलदार ने पहले तो जम के भ्रष्टाचारी में अपने हाथ धोये और फिर जब उसका भ्रष्टाचार सबके सामने आ गया तो उसने ऐसा कदम उठा डाला, जिसने सबकों चौंका दिया।दरअसल भ्रष्टाचार के आरोपी तहसीलदार के यहां छापेमारी वाली टीम कार्रवाई के लिए पहुंची थी। लेकिन तहसीलदार ने अपना अलग ही खेल खेल डाला। पूरे घर को लॉक करके लाखों रूपए आग के हवाले कर दिए। तहसीलदार ने घर पर गैस चुल्हे पर करीब 20 लाख रूपए जला दिए।

चेहरे को तरोताजा रखने के लिए तरबूज का जैल

 अकांशु उपाध्याय     
नई दिल्ली। गर्मियां की शुरुआत मतलब तेज धूप, पसीना और गर्म हवाएं। गर्मियों में सेहत के साथ स्किन का भी बुरा हाल हो जाता है। शरीर को हाइड्रेटेड रखने के लिए सभी खान-पान का ध्यान रखते हैं। लेकिन स्किन को भूल जाते हैं। शरीर के साथ स्किन को भी हाइड्रेटेड रखने के लिए एक्स्ट्रा देखभाल की जरुरत होती है। मर्किट में ऐसे कई जेल मौजूद है जो चेहरे की स्किन को हाइड्रेटेड रखने का दावा करते हैं। लेकिन सफल नहीं हो पाते। आप अपनी स्किन को सीजन के फलों से हाइड्रेटेड कर सकते हैं। जैसे कि तरबूज, तरबूज एक ऐसा फल है। जिसे आप खाने के साथ-साथ चेहरे पर फेशियल जेल की तरह भी इस्‍तेमाल कर सकते हैं। आज हम आपको बिना पैसे खर्च किए घर पर ही तरबूज का जैल बनाने की आसान विधि बता रहे हैं।

पुलिस मुठभेड़ में 1 बदमाश की मौत, 1 घायल

 अकांशु उपाध्याय    
नई दिल्ली। दिल्ली के गुरु तेग बहादुर अस्पताल के बाहर आज गुरुवार को पुलिस और बदमाशों के बीच जबरदस्त मुठभेड़ हो गई। इस गोलीबारी में एक बदमाश की मौत हो गई और एक के घायल होने की खबर है। मरने वाले बदमाश का नाम रवि बताया जा रहा है। जबकि, घायल अविनाश का जीटीबी अस्पताल में इलाज जारी है। मिली जानकारी के अनुसार रवि के खिलाफ पांच-छह आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। बदमाश कार में आए और पुलिस की आखों में मिर्ची पाउडर झोंक कर मेडिकल के लिए ले जाए जा रहे अपने साथी को छुड़ाने का प्रयास किया। इसी बीच दोनों ओर से गोलीबारी शुरू हो गई।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार पुलिस कुलदीप फज्जा नाम के बदमाश को मेडिकल के लिए लाई थी। यह बदमाश जितेंद्र गोगी गैंग का सदस्य है। इस पर हत्या जैसे करीब 70 संगीन से अधिक केस दर्ज हैं।
इसे जब जीटीबी अस्पताल लाया गया तो उस वक्त गोगी गैंग के आधा दर्जन बदमाशों ने इसे पुलिस कस्टडी से छुड़वाने के लिए गोलीबारी कर दी। पुलिस ने जवाबी कार्यवाही में एक बदमाश ढेर कर दिया, मगर कुलदीप फज्जा को बदमाश भगा कर ले गए।
कुलदीप फज्जा को भगाने के लिए बदमाश कार से जीटीबी अस्पताल आए थे। इन बदमाशों ने पुलिस की आंखों में मिर्च पाउडर झोंखकर कुलदीप को कस्टडी से छुड़ा लिया। बदमाश कुलदीप को लेकर गेट नम्बर 7 से पैदल बाहर भागे। अस्पताल के बाहर बदमाशों ने मोटरसाइकिल लूटी और उससे फरार हो गए। उनकी तलाश जारी है।

देशों में लू का प्रकोप आम हो जाएगा: वैज्ञानिक

 अकांशु उपाध्याय       
नई दिल्ली। अगर वैश्विक तापमान में वृद्धि को 1.5 डिग्री सेल्सियस पर सीमित कर दिया जाता है तो भी भारत सहित दक्षिण एशियाई देशों में प्राणघातक लू का प्रकोप आम हो जाएगा। अमेरिका स्थित ओक रिज नेशनल लेबोरेटरी सहित विभिन्न संस्थानों के वैज्ञानिकों ने अपने नए अध्ययन में दावा किया कि है भीषण गर्मी की वजह से भारत के खाद्यान्न उत्पादन करने वाले बड़े क्षेत्र में काम करने की स्थिति असुरक्षित हो सकती है जैसे उत्तर प्रदेश और पश्चिम बंगाल। इसके अलावा तटीय इलाकों एव कोलकाता, मुंबई एवं हैदराबाद जैसे शहरी केंद्रों में भी मुश्किल बढ़ सकती है।

भाजपा के आदेश पर बना नया राजनीतिक दल: ममता

 कोलकाता। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने भाजपा पर आने वाले विधानसभा चुनाव में अल्पसंख्यकों का वोट हासिल करने के लिए एक नयी राजनीतिक पार्टी को समर्थन देने का बृहस्पतिवार को आरोप लगाया। बनर्जी 24 परगना जिले में एक चुनावी रैली को संबोधित कर रहीं थीं।उन्होंने किसी दल अथवा व्यक्ति का नाम लिए बिना कहा कि उस पार्टी के संस्थापक को भाजपा से धन मिलता है। उन्होंने कहा,” भाजपा के आदेश पर राज्य में एक नए राजनीतिक दल का गठन हुआ है , जिसका मकसद अल्पसंख्यकों का वोट हासिल करना और भगवा दल की मदद करना है।

केंद्रीय मंत्री अठावले ने की राष्ट्रपति शासन की मांग

मनोज सिंह ठाकुर     
मुंबई। केंद्रीय मंत्री रामदास अठावले की राष्ट्रपति से यह मुलाकात नई दिल्ली में हुई। मुलाकात के बाद राष्ट्रीय राजधानी में पत्रकारों से बातचीत करते हुए केंद्रीय समाजिक न्याय राज्यमंत्री ने कहा, ” मैंने राष्ट्रपति कोविंद को ज्ञापन दिया है और उनसे महाराष्ट्र में राष्ट्रपति शासन लगाने का अनुरोध किया हैं। उन्होंने मेरी मांग पर विचार करने का आश्वासन दिया है। अठावले की राष्ट्रपति से यह मुलाकात नयी दिल्ली में हुई। मुलाकात के बाद राष्ट्रीय राजधानी में पत्रकारों से बातचीत करते हुए केंद्रीय समाजिक न्याय राज्यमंत्री ने कहा, ” मैंने राष्ट्रपति कोविंद को ज्ञापन दिया है और उनसे महाराष्ट्र में राष्ट्रपति शासन लगाने का अनुरोध किया हैं। उन्होंने मेरी मांग पर विचार करने का आश्वासन दिया है।

सार्वजनिक सूचनाएं एवं विज्ञापन

सार्वजनिक सूचनाएं एवं विज्ञापन

प्राधिकृत प्रकाशन विवरण

प्राधिकृत प्रकाशन विवरण   

1. अंक-221 (साल-02)
2. शुक्रवार, मार्च 26, 2021

3. शक-1983, फाल्गुन, शुक्ल-पक्ष, तिथि- द्वादशी, विक्रमी सवंत-2077।

4. सूर्योदय प्रातः 06:31, सूर्यास्त 06:41।

5. न्‍यूनतम तापमान -12 डी.सै., अधिकतम-30+ डी.सै.। 

6.समाचार-पत्र में प्रकाशित समाचारों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है। सभी विवादों का न्‍याय क्षेत्र, गाजियाबाद न्यायालय होगा। सभी पद अवैतनिक है।
7.स्वामी, प्रकाशक, संपादक राधेश्याम के द्वारा (डिजीटल सस्‍ंकरण) प्रकाशित। प्रकाशित समाचार, विज्ञापन एवं लेखोंं से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं हैं। पीआरबी एक्ट के अंतर्गत उत्तरदायी।

8.संपादकीय कार्यालय- 263 सरस्वती विहार, लोनी, गाजियाबाद उ.प्र.-201102।

9.संपर्क एवं व्यावसायिक कार्यालय-डी-60,100 फुटा रोड बलराम नगर, लोनी,गाजियाबाद उ.प्र.-20110

http://www.universalexpress.page/

email:universalexpress.editor@gmail.com
संपर्क सूत्र :- +919350302745                                        (सर्वाधिकार सुरक्षित) 

बुधवार, 24 मार्च 2021

आंतरिक सुरक्षा संवाद शुरू करने की घोषणा की

वाशिंगटन डीसी/ नई दिल्ली। अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन के प्रशासन ने भारत के साथ आंतरिक सुरक्षा संवाद फिर से शुरू करने की घोषणा की है।पूर्ववर्ती ट्रंप प्रशासन ने यह संवाद बंद कर दिया था। यह घोषणा तब की गई है। जब एक दिन पहले आंतरिक सुरक्षा मंत्री अलेजांद्रो मयोरकस ने सोमवार को अमेरिका में भारत के राजदूत तरनजीत सिंह संधू से बात की और भारत और उनके विभाग के बीच साझेदारी को और मजबूत करने की इच्छा जताई। मंगलवार को जारी बैठक के ब्यौरे के अनुसार, ‘मयोरकस और संधू अमेरिका-भारत आंतरिक सुरक्षा संवाद को दोबारा शुरू करने और साइबर सुरक्षा, उभरती प्रौद्योगिकी जैसे अहम मुद्दों पर चर्चा करने और हिंसक चरमपंथ पर काबू पाने के लिए बात करने पर राजी हो गए। मंत्रालय के लिए किसी विदेशी राजदूत के साथ मंत्री की बैठक का ब्यौरा जारी करना आम बात नहीं है।

आपकी त्वचा रंग खेलते समय सुरक्षित बनी रहेगी

अकांशु उपाध्याय       
नई दिल्ली। रंगों का त्योहार करीब आ चुका है। ऐसे में हम आपको ऐसे घरेलू नुस्खे बताने जा रहे हैं। जिससे आपकी त्वचा रंग खेलते समय सुरक्षित बनी रहेगी। देखा जाता है कि होली के बाद त्वचा बेहद खराब हो जाती है। उन पर लाल दाने या रैशेज हो जाते हैं। ऐसे में स्किन को लेकर खास सावधानी बरतने की जरूरत होती है।
बाजार में बिक रहे रंगों में माईका, लेड जैसे केमिकल होते हैं। जिससे स्किन में न केवल जलन पैदा होती है।बल्कि सिर में भी ये रंग जम जाता है। पिचकारी, गुब्बारों, डाई तथा गुलाल में प्रयोग किए जाने वाले रंग, स्किन के लिए सुरक्षित नहीं होते बशर्ते वे हर्बल कलर हों।

1–  होली खेलने से 20 मिनट पहले त्वचा पर 20 एसपीएफ सनस्क्रीन लगाएं। इसमें मॉस्‍चराइजर होता है, जो स्किन को रूखा नहीं होना देता।

2– होली खेलने से पहले बालों पर हेयर सीरम या कंडीशनर का उपयोग करें। इससे बालों को गुलाल से पहुंचने वाले नुकसान से सुरक्षा मिलेगी।

3– हेयर क्रीम लेकर हथेलियों पर फैला लें। इसके बाद बालों की हल्की-हल्की मालिश करें।

4– शुद्ध नारियल तेल लें, इससे बालों में मालिश कर सकते है।

5– होली खेलने के बाद स्किन और बालों से जमे रंग निकालना काफी मुश्किल का काम होता है। इसके लिए फेस को पहले साफ पानी से धोएं, इसके बाद क्लीजिंग क्रीम या लोशन का लेप लगाएं। कुछ समय के बाद कॉटन को गीला करके उससे साफ करें। क्लींजिंग जेल चेहरे पर जमे रंगों को हटाने में काफी मददगार है।

लूट की वारदातो से पुलिस के माथे पर पसीना आया

अश्वनी उपाध्याय        
गाजियाबाद। बेखौफ और हथियारबंद बाइकर्स गैंग के बदमाशों ने बुधवार को डेढ़ घंटे के भीतर सिटी से लेकर देहात क्षेत्र में लूट की कोशिश और लूट की वारदात कर पुलिस के माथे पर पसीना ला दिया। बाइक सवार बदमशों ने दो राउंड फायरिंग कर जहां सिहानी गेट थाना क्षेत्र में एसआईएस कंपनी के कलेक्शन एजेंट से 4 लाख लूटने की कोशिश की। वहीं, मोदीनगर थाना क्षेत्र में बाइकर्स गैंग के बदमाश बंधन बैंक के एजेंट  से 72 हजार रुपए कैश और मोबाइल फोन लूट ले गए। दोनों घटनाओं की सूचना मिलने पर अफसर दौड़े और सीसीटीवी खंगाल बदमाशों का पता लगाने का प्रयास किया। पुलिस का कहना है कि दोनों ही घटनाओं में केस दर्ज कर बदमाशों की तलाश शुरू कर दी गई है।

दूध एवं उत्पादको के 100 सैंपल जांच के लिए भेजें

अश्वनी उपाध्याय       

गाजियाबाद। जिलें के खाद्य सुरक्षा विभाग द्वारा दूध, पनीर, दही और दूध से बनी मिठाइयों के लिए गए सैंपलों में से आधे से ज्‍यादा में मिलावटी पाए गए हैं। ये सैंपल  जिले में अलग-अलग जगहों से लिए गए थे। जो पूर्वी दिल्‍ली, गाजियाबाद, गौतमबुद्ध नगर में सप्‍लाई हो रहे थे। गाजियाबाद के खाद्य सुरक्षा विभाग के अभिहित अधिकारी विनीत कुमार ने बताया कि होली को ध्‍यान में रखते हुए मिलावटी दूध और दूध से बने प्रोडक्‍ट पर छापेमारी की कार्रवाई तेज कर दी है। अब तक जिले भर से करीब 100 से अधिक सैंपलों को जांच के लिए भेजा जा चुका है। उन्‍होंने बताया कि अब उन्‍हीं प्रोडक्‍ट्स का सैंपल लिया जा रहा है। जिसमें मिलावट की आशंका होती है। क्योंकि, होली करीब है इसलिए दूध और मावे का सैंपल लिए जा रहे हैं। शासन से इसके लिए स्पष्ट निर्देश हैं और मिलावट को लेकर विभाग सख्त है। टीमों द्वारा लगातार औचक निरीक्षण और छापा मारने की कार्रवाई की जा रही है। पिछले दिनों भोजपुर में खाद्य सुरक्षा विभाग ने पुलिस के साथ मिलकर रात 12 बजे छापेमारी की। इस गांव में भारी मात्रा में नकली मावा और चांदी का वर्क सहित दूध के अन्य प्रोडक्‍ट तैयार किए जा रहे थे। अधिकारियों ने बताया कि मोदीनगर, मुरादनगर, लोनी सहित जिले के कुछ गांवों में मिलावटी प्रोडक्‍ट तैयार किए जाते हैं। न्यूज़ 18 की खबर के अनुसार, खाद्य सुरक्षा विभाग ने साल 2020-21 में दूध और उससे बने प्रोडक्‍ट्स के 463 सैंपल लिए। इनमें से 153 की रिपोर्ट विभाग को मिली। इन 153 सैंपल में से दूध, मावा, पनीर और मिठाइयों के 87 सैंपल (57 फीसद फेल) पाए गए, यानी इसमें किसी न किसी तरह की मिलावट पाई गई है। गाजियाबाद जिले से दिल्‍ली समेत आसपास के अन्‍य जिलों में सप्लाई होता है। जिला एमएमजी अस्पताल वरिष्ठ फिजीशियन डॉ. आरपी सिंह ने बताया कि दूध में लोग यूरिया आदि मिलाते हैं। जिससे लिवर पर असर पड़ सकता है। पाचन क्रिया प्रभावित हो सकती है। आंतों में सूजन आ सकती है। गैस की समस्‍या शुरू हो सकती है। धीरे-धीरे लिवर और गुर्दे दोनों प्रभावित हो सकते हैं। लंबे समय तक इस तरह के हानिकारक केमिकल के सेवन से कैंसर तक के लक्षण दिख सकते हैं।

डॉक्टरों को प्रमाण-पत्र देकर डीएम ने किया सम्मानित

कौशाम्बी। जिला चिकित्सालय में बुधवार को आयोजित कायाकल्प एवार्ड समारोह में जिलाधिकारी अमित कुमार सिंह बतौर मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित होकर अधिकारियों डॉक्टरों महिला डॉक्टरों सहित अन्य अधिकारियों और कर्मचारियों को सम्बोधित किया। जिलाधिकारी ने उपस्थित सभी महिला डॉक्टरों और डॉक्टरों और कर्मचारी को सम्बोधित करते हुए कहा, कि सभी लोग मरीजों के साथ अच्छा व्यवहार करें जिससे समाज में अच्छा मैसेज जाये। उन्होंने कहा, कि भर्ती मरीजों को डॉक्टर्स समय.समय पर देखभाल करेंए उन्हें खाना एवं दवायें इत्यादि समय.समय पर उपलब्ध करायें। जिलाधिकारी ने कहा, कि सभी डॉक्टर्स ओपीडी में समय से बैठें और मरीजों को समय से देखें मरीजों को दवायें बाहर से लेने के लिए न लिखें। उन्होंने कहा कि मरीजों के आस पास एवं अस्पताल परिसर में साफ.सफाई का विशेष ध्यान दें। इस अवसर पर जिलाधिकारी ने अच्छा कार्य करने वाले डॉ. सौरभ सिंह, डॉ. अरविन्द कुमार कनौजिया, विजय शंकर, विनोद कुमार चौधरी, संजीव सिंह, शिवभूषण सिंह, इन्द्र कुमार, देवेश कुमार सहित अन्य डॉक्टरों एवं महिला डॉक्टर्स डॉ. दिब्या सागर, डॉ. तरूणा सिंहए, डॉ. मीनाक्षी सिंह, डॉ. रूचि सहित अन्य नर्सो को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. दीपक सेठ अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. हिन्द प्रकाश मणि सहित डॉक्टर्स नर्स और अन्य कर्मचारीगण उपस्थित रहे। 
गणेश साहू 

ट्रक ने कार को मारी जोरदार टक्कर, उड़े परखच्चे

अतुल त्यागी, मुकेश सैनी
हापुड़। उत्तर-प्रदेश के जनपद के थाना देहात क्षेत्र के किठौर मार्ग पर अतराडा गांव के नजदीक फ्लाई ओवर पर एक तेज रफ्तार ट्रक ने एक कार को जोरदार टक्कर मार दी। जिसके चलते कार के परखच्चे उड़ गए तो वही, कार सवार आशिफ पुत्र मोबीन आयु करीब 21 वर्ष निवासी ईदगाह रोड जनपद, सोनू पुत्र अनीश आयु करीब 24 वर्ष निवासी श्यामपुर पार्क
साहिबाबाद, तालिब पुत्र ताहिर आयु करीब 22 वर्ष निवासी मस्जिद पूरा, सोनू पुत्र मोहम्मद मोबिन आयु करीब 17 वर्ष निवासी पुरानी चुंगी बुरी तरह घायल हो गए जिन्हें मौके पर पहुंची। पुलिस ने निकट के अस्पताल में भर्ती कराया। जहां डॉक्टरों ने तालिब और सोनू की गंभीर हालत के चलते दोनों को मेरठ के लिए रेफर कर दिया तो वही, आसिफ एवं सोनू को उपचार किया जा रहा है।

'मतदाता जागरूकता' अभियान रैली का आयोजन

'मतदाता जागरूकता' अभियान रैली का आयोजन   मतदान के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए स्कूली बच्चों ने निकाला रैली कौशाम्बी। एन डी कान...