शुक्रवार, 19 मार्च 2021

बिहार: घर में घुसकर लड़की से बलात्कार, जुर्माना

 अविनाश श्रीवास्तव       

बांका। जिले से एक अजीबो गरीब मामला सामने आया है। जहां एक युवक ने घर में घुसकर युवती से दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया है, इतना ही नहीं। जब इस मामले को लेकर पंचायत बैठी तो आरोपी युवक के परिजनों ने जुर्माना राशि देने से भी मना कर दिया पूरा मामला बाराहाट थाना क्षेत्र के एक गांव का बताया जा रहा है।

जानकारी के अनुसार, बीती रात एक समारोह में डीजे पर नाचते-नाचते एक युवक पास के एक घर में घुस गया. जहां युवक ने एक युवती के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया. घटना के समय युवती के परिजन सोये हुए थे. सुबह जब उनकी नींद खुली तो दोनों आपत्तिजनक स्थिति में थे। जिसके बाद युवती के परिजनों ने युवक को बंधक बना लिया और खूब बवाल काटा।

सरकार की दूरदर्शिता पर राहुल ने लगाया 'प्रश्नचिन्ह'

अकाशुं उपाध्याय  

नई दिल्ली। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने शुक्रवार को आरोप लगाया कि देश अब भी अनियोजित लॉकडाउन का दंश झेल रहा है और सरकार की अक्षमता तथा अदूरदर्शिता के चलते लाखों परिवारों को पीड़ा उठानी पड़ी है। सरकार ने कोरोना वायरस के प्रकोप को रोकने के लिये पिछले साल 24 मार्च को राष्ट्रव्यापी लॉकडाउन लागू किया था। राहुल गांधी ने लॉकडाउन के लिये सरकार पर हमलावर रुख अपनाते हुए कहा कि इसके चलते गरीबों और प्रवासियों को पीड़ा उठानी पड़ी है।राहुल गांधी ने अपने ट्वीट के साथ एक खबर भी साझा की। जिसमें यूनिसेफ के एक अध्ययन का हवाला देते हुए कहा गया है कि कोविड-19 के चलते दक्षिण एशिया के छह सबसे अधिक आबादी वाले देशों में भारत में शिशु मृत्युदर और मातृ मृत्यु दर में सबसे अधिक वृद्धि देखने को मिल सकती है।


राजस्थान: सिलेंडर फटने से 3 लोगों की मौत, 4 घायल

नरेश राघानी   

जयपुर। राजस्थान के चित्तौड़गढ़ जिले के सदर थाना क्षेत्र में शुक्रवार तड़के एक मकान में रसोई गैस सिलेंडर में लगी आग के बाद हुए धमाके से मकान की छत ढह गई, जिससे दंपति सहित तीन लोगों की मौत हो गई। जबकि, चार अन्य घायल हो गये। राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने हादसे पर दुख व्यक्त करते हुए पीड़ित परिवार के प्रति संवेदनाएं वक्त की है। थानाधिकारी दर्शन सिंह ने बताया कि मीठाराम खेड़ा में एक मकान में रसोई गैस सिलेंडर में लगी आग के बाद हुए धमाके से मकान की छत ढह गई। जिससे घर के अंदर सो रहे परिवार के मुखिया पुरुषोत्तम भांभी (40), उनकी पत्नी जमुना बाई (38) और उनकी मां संजनी बाई (60) की मौत हो गई।बताया कि हादसे में चार अन्य लोग घायल हो गये। घायलों में तीन पुरूषोत्तम भांभी के बच्चे हैं और एक रिश्तेदार है। उन्होंने बताया कि सभी गंभीर घायलों को उदयपुर रेफर किया गया है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजन को सौंप दिये गये हैं। मुख्यमंत्री गहलोत ने ट्वीट किया ‘मीठा रामजी का खेड़ा गांव(चित्तौड़गढ़) में घर में हुए सिलेंडर विस्फोट से 3 व्यक्तियों की मृत्यु दुखद, दुर्भाग्यपूर्ण है।मेरी संवेदनाएं शोकाकुल परिजनों के साथ हैं।

यूपी में कोरोना के 321 नए संक्रमित मिलें, कोरोना

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में कोरोना वायरस का संक्रमण फिर तेजी से रफ्तार पकड़ रहा है। राज्य में कोरोना से संक्रमित 321 नए रोगी मिले। जिससे प्रदेश में एक बार फिर हड़कंप मच गया है। 
बता दें राजधानी लखनऊ सहित 16 जिलों में भी संक्रमण तेजी से बढ़ रहा है। चौबीस घंटों के दौरान लखनऊ में सबसे ज्यादा 77 केस मिले हैं। जबकि, यहां कुल 381 मरीज हैं। राजधानी से सटे बाराबंकी में 13 के मिले, जबकि यहां 40 एक्टिव केस हैं।

4 साल में निवेशकों की पहली पसंद बना यूपी: सीएम

हरिओम उपाध्याय 
लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को दावा किया कि पिछले चार वर्षो के कार्यकाल के दौरान उनकी सरकार ने कानून व्यवस्था, इंफ्रास्ट्रक्चर और उद्योग में सुगमता की दिशा में उल्लेखनीय कार्य किया है। नतीजन देश की घनी आबादी वाला यह राज्य आज शुक्रवार को निवेशकों की पहली पसंद बन चुका है। अपनी सरकार की चौथी सालगिरह के मौके पर उपलब्धियों का बखान करते हुये मु‍ख्यमंत्री योगी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मार्गदर्शन में उनकी सरकार ने पूर्ववर्ती व्यवस्था में रिफार्म, परफार्म और ट्रांसफार्म की नीति पर अमल करते हुये 24 करोड़ जनता की आंकाक्षाओं पर खरा उतरने का काम किया है। वर्ष 2015-16 में प्रदेश की अर्थव्यवस्था देश में 5वें छठे स्थान पर थी जबकि आज यह देश की दूसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन चुकी है।कहा कि प्रदेश की खस्ताहाल अर्थव्यवस्था की दशा में सुधार के लिये निवेश को आकर्षित करने की दिशा में उनकी सरकार ने जरूरी कदम उठाये। इस दिशा में जीरो टालरेंस नीति पर चलते हुये संगठित अपराध का सफाया किया गया वहीं बिजली, सड़क और हवाई नेटवर्क में सुधार किया गया। नये उद्यम लगाने की प्रक्रिया को सुगम और पारदर्शी बनाया गया।
मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि उत्तर प्रदेश व्यवसाय और उद्यम के लिहाज से सबसे पंसदीदा स्थान बन गया है। ईज आफ डुइंग बिजनेस रैकिंग में यूपी 14वें स्थान से दूसरे स्थान पर पहुंच गया है। निजी क्षेत्र में करीब तीन लाख करोड़ रूपये के निवेश प्रस्ताव जमीन पर उतर चुके है जिससे औद्योगिकीकरण काे रफ्तार मिली और प्रदेश के नौजवानो के लिये 35 लाख से अधिक नौकरियां पैदा हुयी।
उन्होंने कहा कि भर्ती प्रक्रिया को पारदर्शी बनाया गया और चार लाख से अधिक युवाओं को सरकारी नौकरी प्रदान की गयी। वर्ष 2017 से पहले की सरकार की नीतियों के चलते प्रदेश की जनता को केन्द्र की योजनाओं का लाभ नही मिल पाता था जबकि आज उत्तर प्रदेश विभिन्न केन्द्रीय योजनाओ के क्रियान्वयन में पहले स्थान पर है। प्रधानमंत्री आवास योजना, उज्जवला योजना, प्रधानमंत्री जनधन योजना, प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना, प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि और सौभाग्य योजना का शत प्रतिशत लाभ प्रदेश की जनता को मिल रहा है।

योगी ने कहा कि प्रदेश सरकार की विकासपरक और रोजगारन्मुख नीतियों का नतीजा है कि आज प्रति व्यक्ति आय में दोगुने से अधिक की बढ़ोतरी हुयी है। 2015-16 में प्रदेश में प्रति व्यक्ति आय करीब 45 हजार रूपये थी जो अब 95 हजार प्रति व्यक्ति हो चुकी है।
सीएम योगी ने कहा कि चार साल पहले प्रदेश की कानून व्यवस्था चरमराई हुयी थी। हर ओर भ्रष्टाचार का बोलबाला था। बिजली की दुर्दशा इस कदर थी कि राज्य की पहचान अंधेरे प्रदेश के तौर पर होती थी जिसके चलते कोई भी यहां निवेश करने को तैयार नहीं होता था। पर्यटन को व्यवसाय के तौर पर सरकारों ने कभी गंभीरता से नहीं लिया।
उन्होंने कहा कि उनकी सरकार ने सत्ता संभालते ही व्यवस्था में सुधार की दिशा में काम शुरू किया। इसके तहत पिछले चार सालों में 59 नये थाने, 29 नयी चौकियां, चार नये महिला थाने, आर्थिक अपराध शाखा के चार थाने, विजिलेंस के 10 थाने, साइबर क्राइम के 16 थाने और अग्निशमन के 59 नये केन्द्र बनाये गये। प्रत्येक मंडल में साइबर थाना स्थापित करने का फैसला लिया गया जबकि 18 नयी विधि विज्ञान प्रयोगशालाओं के निर्माण का निर्णय लिया गया। महिलाओं की सुरक्षा,सम्मान और स्वावलम्बन के लिये मिशन शक्ति अभियान संचालित किया गया। प्रदेश के सभी 1535 थानो में महिला हेल्प डेस्क की स्थापना की गयी।
योगी ने दावा किया कि वर्ष 2016-17 की तुलना में 2019-20 मे डकैती में 65.72 फीसदी, लूट में 66.15 प्रतिशत, हत्या में 19.80 प्रतिशत, बलवा में 40.20 प्रतिशत और बलात्कार की घटनाओं में 45.43 प्रतिशत की कमी दर्ज की गयी। गैंगस्टर एक्ट के अंतर्गत 12 हजार 32 मामले पंजीकृत किये गये और 37 हजार 511 अभियुक्तों को उनकी सही जगह पर पहुंचाया गया। करीब एक हजार करोड़ रूपये की संपत्ति जब्त की गयी और ध्वस्तीकरण की कार्रवाई की गयी।
उन्होंने कहा कि उद्योगों की सुगमता के लिये उप्र औद्योगिक निवेश एवं रोजगार प्रोत्साहन नीति 2017 लागू की गयी। निवेश फ्रेन्डली सेक्टरवार 21 नयी नीतियां बनायी गयीं और निवेश मित्र पोर्टल की स्थापना की गयी। नये उद्योग की लाइसेंस स्वीकृति 72 घंटे में प्रदान करने के इंतजाम किये गये वहीं एक हजार दिनो तक उद्यम को निरीक्षण से मुक्त किया गया।
मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार की निवेश नीतियों के कारण कोरोना काल में ही 56 हजार करोड़ रूपये के निवेश प्रस्ताव प्राप्त हुये। नाेएडा में फिल्म सिटी का निर्माण किया जा रहा है। जबकि, सैमसंग की डिस्प्ले यूनिट की स्थापना की जा रही है। फर्नीचर की दुनिया में जानी मानी कंपनी आइकिया ने नोएडा में 5500 करोड़ का निवेश किया है। जबकि, डेटा सेंटर पार्क के लिये 6000 करोड़ रूपये का निवेश आया है।

पीएम जीन कैस्टेक्स ने फ्रांस में लगाया लॉकडाउन

पेरिस। कोरोना की वैक्सीन का निर्माण होते ही सारी दुनिया इस कद लापरवाह हो गई कि सारा एहतियाद ही भूल गई। अब उसका खामियाजा फिर भुगतना पड़ रहा है। हिंदुस्तान में कोई 12 राज्यों में कोरोना के दूसरे चरण ने लोगों को फिर संकट में दाल दिया है। कई जगह रात का कर्फ्यू लगाया जा रहा है तो कुछ जगह फिर लॉक डाउन की पाबंदियां लगाई जाने लगी हैं। महाराष्ट्र की हालत तो बेकाबू हो रही है। फ्रांस में कोरोना की तीसरी लहर की वजह से राजधानी पेरिस में एक महीने का लॉकडाउन लगा दिया गया है। पेरिस के साथ देश के 15 अन्य इलाकों में भी शुक्रवार आधी रात से लॉकडाउन किया जा रहा है। फ्रांस के प्रधानमंत्री जीन कैस्टेक्स ने कहा कि ये लॉकडाउन पहले के लॉकडाउन की तरह सख्त पाबंदियों वाला नहीं होगा। फ्रांस में बीते 24 घंटे में कोरोना के करीब 35,000 नए मामले सामने आए हैं।

टीकों को लेकर भ्रम रखनें की जरुरत नहीं: हर्षवर्धन

 अकांशु उपाध्याय         
नई दिल्ली। केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्री हर्षवर्धन ने कोरोना वायरस के टीकों को लेकर अनेक लोगों के मन में पैदा हो रहीं आशंकाओं को खारिज करते हुए शुक्रवार को कहा कि दुनियाभर में वैज्ञानिक विश्लेषण के बाद टीकों को मंजूरी दी गयी है और हमें इन पर विश्वास करना चाहिए। हर्षवर्धन ने लोकसभा में प्रश्नकाल में कहा कि देश-दुनिया में बहुत सारे लोगों के मन में आशंका है कि कोरोना वायरस का टीका आने वाले समय में नुकसान तो नहीं पहुंचाएगा? उन्होंने कहा, ” भारत में जिन दो टीकों कोविशील्ड और कोवैक्सिन को इस्तेमाल की मंजूरी दी गयी है, वे सुरक्षा, प्रभावशीलता और प्रतिरक्षा क्षमता पैदा करने के मानदंडों पर पूरी तरह खरे उतरते हैं। सदन में कांग्रेस सांसद रवनीत सिंह बिट्टू के पूरक प्रश्नों के उत्तर में स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री ने कहा कि देशवासियों को कोविड टीकों को लेकर कोई भ्रम नहीं रखना चाहिए। उन्होंने कहा कि पूरे वैज्ञानिक परीक्षणों और अध्ययनों के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सरकार ने टीकों की जो सुविधा उपलब्ध कराई है। उसका सभी को लाभ उठाना चाहिए और अपने निवास स्थान के पास के निजी या सरकारी अस्पताल में जाकर टीका लगवाकर सभी को सुरक्षित करना चाहिए। बिट्टू ने कोरोना टीकों से भविष्य में लोगों के डीएनए पर दुष्प्रभाव पड़ने संबंधी आशंकाओं पर पूरक प्रश्न पूछा था।

राजनीति: पीएम मोदी ने अखिलेश पर निशाना साधा

राजनीति: पीएम मोदी ने अखिलेश पर निशाना साधा संदीप मिश्र  भदोही। भदोही के ऊंज में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लोगों को संबोधित किया। इस दौरा...