बुधवार, 17 मार्च 2021
नम्रता: ट्रंप की मदद करने के अभियानों को मंजूरी
25 प्रतिशत सस्ते होंगे आवास विकास के फ्लैट, मौका
अश्वनी उपाध्याय
गाजियाबाद। अपने घर का सपना देख रहे लोगों को जनपद और मेरठ से लेकर लखनऊ तक में सस्ते फ्लैट खरीदने का मौका मिलेगा। इसके लिए उत्तर प्रदेश आवास विकास परिषद अपने रिक्त फ्लैटों की कीमतें कम करने जा रहा है। 25% तक कीमतें कम होंगी। बुधवार को आवास विकास परिषद की बोर्ड बैठक में इस पर मुहर लगने की उम्मीद है। उत्तर-प्रदेश आवास विकास परिषद के प्रदेशभर में कुल 10,556 फ्लैट रिक्त हैं। जिनमें से मेरठ के जागृति विहार एक्सटेंशन में 1498 फ्लैट शामिल है। फ्लैटों के न बिक पाने की वजह से परिषद की बड़ी रकम फंसी हुई है। इससे परिषद का विकास प्रभावित हो रहा है। पैसा फंसा होने से उसे नई आवासीय योजनाओं के लिए जमीन लेने में दिक्कतें आ रही हैं। अब आवास विकास परिषद ने इनकी कीमतें कम कर इन्हें बेचने की तैयारी की है। इससे एक तरफ जहां लोगों को सस्ते मकान मिल जाएंगे वहीं दूसरी तरफ परिषद की फसी हुई रकम भी वापस मिल जाएगी। फ्लैट की कीमतें 25% तक कम हो जाएंगी। परिषद ने पहले इसे बोर्ड से बाई सर्कुलेशन पास कराने की कोशित की थी। लेकिन बात नहीं बन पाई। अब इसे बोर्ड में रखा जाएगा। हालांकि, इसे मुख्य एजेंडे में नहीं शामिल किया गया है। इसे अलग से बोर्ड के समक्ष मंजूरी के लिए रखा जाएगा।
लोगों की मांग, मुख्य मार्गो पर स्पीड ब्रेकर लगाएं
अश्वनी उपाध्याय
गाजियाबाद। ट्रांस हिंडन क्षेत्र में निगम पार्षद वार्ड संख्या 74 आशा भाटी, नगर निगम और वैशाली सेक्टर 6 के लोगों की मांग पर वैशाली सेक्टर 6 के मुख्य मार्गो पर स्पीड ब्रेकर लगाए जाने का कार्य मंगलवार शुरू हो गया। निगम कर्मचारी स्पीड ब्रेकर तो लगा रहे हैं। मगर ब्रेकर्स की सूचना देने वाले बोर्ड गायब हैं। बिना चेतावनी वाले साइन बोर्ड्स के लगे इन स्पीड ब्रेकरों के कारण क्षेत्र में दुर्घटनाएँ बढ़ सकती हैं। क्योंकि, स्पीड पर चल रहे वाहन चालकों को पता नहीं होगा, कि आगे स्पीड ब्रेकर्स लगे हैं। ऐसे में वे स्पीड ब्रेकर दिखाई देने पर अचानक ब्रेक लगाएंगे जो दुर्घटना का कारण बन सकते हैं। जब तक साइन बोर्ड नहीं लग जाते हैं। दुपहिया चालकों को तो अत्यंत सावधानी बरतनी होगी। आपको बता दें, कि नियमित रूप से विपरीत दिशा में वाहन चलने और आए दिन हो रही दुर्घटनाओं के चलते वैशाली सेक्टर 6 के निवासी नियमित रूप से स्पीड ब्रेकर की मांग कर रहे थे। कुछ दिन पहले भी ट्रैफिक पुलिस और निगम पार्षद के संज्ञान में यह विषय लाया गया था। वैशाली सेक्टर 6 के लोगों ने बताया की आए दिन दुर्घटनाओं के चलते सोसाइटी के लोगों द्वारा एस पी ट्रैफिक ऑफिस में इस विषय पर आवेदन दिया गया था तथा इस विषय पर चिंता जाहिर की गई थी। समस्या का संज्ञान लेते हुए कुछ समय पूर्व एसपी ट्रैफिक ऑफिस द्वारा टीम को भेज जगह का निरिक्षण किया गया था और अपनी संस्तुति लगाकर नगर निगम गाज़ियाबाद को भेज दी गई थी। इसके बाद निगम पार्षद प्रतिनिधि नरेश भाटी और निगम टीम द्वारा जगह का निरीक्षण कर आवश्यक कार्रवाही के निर्देश निगम को दिए गए। बता दें इंदिरापुरम से गुरुद्वारा रोड़ वसुंधरा सेक्टर 19, 17, वैशाली सेक्टर 6 को जोड़ने वाली इस सड़क पर आए दिन हादसे होते रहते हैं तथा लोग नियमों का पालन नहीं करके अपने साथ दूसरों को भी मुश्किल में डाल देते हैं।आशा करते हैं, कि नगर निगम जल्द ही स्पीड ब्रेकर्स की चेतावनी वाले बोर्ड भी लगा ही देगा। वरना यहांं शहर का एक और दुर्घटना प्रभावित क्षेत्र बन जाएगा।
संदिग्ध स्थलों पर छापेमारी व गहन तलाशी की गई
कौशाम्बी: मिशन शक्ति कार्यक्रम का हुआ आयोजन
हापुड़: पुलिस ने 2 आरोपियों को किया गिरफ्तार
विद्यालय में छात्रों ने लगाईं झाड़ू, वीडियों हुआ वायरल
हापुड़: पुलिस ने 1 वाहन चोर को गिरफ्तार किया
नेपाल की सत्तारूढ़ सीपीएन-यूएमएल में बढ़ा टकराव
काठमांडू। नेपाल के प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली ने पार्टी में अपने प्रतिद्वंद्वी धड़े की बुधवार को शुरू हो रही राष्ट्रीय सभा में भाग लेने वालों के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई करने की चेतावनी दी है। जिसके बाद सत्तारूढ़ सीपीएम-यूएमएल टूटने के कगार पर नजर आ रही है। ‘द हिमालयन टाइम्स’ ने बताया कि माधव कुमार नेपाल और झाला नाथ खनाल के नेतृत्व वाले कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ नेपाल-यूएमएल में ओली के प्रतिद्वंद्वी धड़े ने दो दिवसीय राष्ट्रीय काडर सभा आयोजित की है। जिसमें पार्टी की सभी शाखाओं के करीब 2,000 नेता और काडर के भाग लेने की संभावना है।
कोरोना: देश में संक्रमितों की संख्या-1,14,38,734
गाजियाबाद डीएम ने लागू की धारा-144, संक्रमण
अश्वनी उपाध्याय
गाजियाबाद। जिले में बढ़ते कोरोना संक्रमण को देखते हुए जिलाधिकारी अजय शंकर पाण्डेय ने जनपद में एक बार फिर से धारा-144 लागू कर दी है। जिलाधिकारी द्वारा जारी आदेश के अनुसार जिले के स्कूल, कॉलेज, सिनेमाघरों और शॉपिंग मॉल्स में बिना मास्क लगाए किसी भी व्यक्ति को प्रवेश की अनुमति नहीं होगी। इसके साथ ही कोविड 19 के लक्षणों वाले किसी भी व्यक्ति को स्कूल, कॉलेज, शॉपिंग मॉल या सिनेमाघरों में प्रवेश नहीं दिया जाएगा। डीएम द्वारा जारी गाइडलाइंस के अनुसार सार्वजनिक स्थलों और दुकानदारों को अपने पास ग्राहकों के लिए हैंड सैनिटाइजर आदि की व्यवस्था करनी होगी। सिनेमा हाल और मैरिज हाल जैसे सार्वजनिक स्थानों पर थर्मल स्कैनिंग की भी व्यवस्था करनी होगी। सभी सिनेमा हाल और थिएटरों को दो शो के मध्यांतर एक साथ करने की अनुमति नहीं होगी। सभी दुकानदारों को फेस कवर या मास्क पहनना अनिवार्य होगा। फेस मास्क के बिना किसी भी खरीदार को सामान बेचना प्रतिबंदित रहेगा। इसके साथ ही सक्षम अधिकारी की अनुमति के बिना किसी भी प्रकार का सार्वजनिक आयोजन प्रतिबंधित रहेगा। सड़क के चौराहों पर कोई मूर्ति, ताजिया आदि रखने की अनुमति नहीं होगी।
भाजपा ने मुझे घायल किया ताकि प्रचार ना कर सकूं
गोपीबल्लवपुर। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने हाल में प्रचार अभियान के दौरान खुद के घायल होने को लेकर बुधवार को आरोप लगाया कि विपक्षी भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) विधानसभा चुनावों से पहले उन्हें घर के अंदर रखना चाहती थी। झारग्राम जिले के गोपीबल्लवपुर में एक जनसभा को संबोधित करते हुए बनर्जी ने आरोप लगाया, कि पहले मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) उन पर शारीरिक हमला किया करती थी और अब भाजपा भी वही कर रही है। बनर्जी ने व्हीलचेयर पर बैठकर चुनावी रैली को संबोधित करते हुए कहा, ”वे (भाजपा) मुझे घर के अंदर रखना चाहते थे ताकि मैं चुनाव के दौरान बाहर न जा सकूं। उन्होंने मेरा पैर घायल कर दिया।” उन्होंने क्षेत्र के लोगों से तृणमूल कांग्रेस के उम्मीदवारों को वोट देने का आग्रह करते हुए कहा, ”वे मेरी आवाज को नहीं दबा सकते, हम भाजपा को हरा देंगे।”
चीन के साथ भारत के संबंध जटिल बनें हैं: सरकार
अकांशु उपाध्याय
नई दिल्ली। सरकार ने बुधवार को कहा कि चीन के साथ उसके संबंध जटिल हैं और दोनों पक्ष इस बात पर सहमत हैं कि उनके संबंधों की भावी दिशा एक दूसरे की संवेदनाओं, सरोकारों और आकांक्षाओं के सम्मान पर आधारित होनी चाहिए। लोकसभा में अजय मिश्र टेनी के प्रश्न के लिखित उत्तर में विदेश राज्य मंत्री वी मुरलीधरन ने यह बात कही। मुरलीधरन ने कहा कि जहां तक सीमा विवाद का प्रश्न है। दोनों पक्षों का मानना है, कि इस विषय पर अंतिम समाधान होने तक द्विपक्षीय संबंधों के समग्र विकास के लिये सीमावर्ती क्षेत्रों में शांति और अमन बनाये रखना अनिवार्य आधार है। विदेश राज्य मंत्री ने कहा कि दोनों पक्षों ने अपने मतभेदों को दूर करने के लिये किसी भी मुद्दे पर मतभेदों को विवाद नहीं बनने देने पर भी सहमति व्यक्त की।
ईरान: अग्नि उत्सव के दौरान 6 की मौत, 331 घायल
अमेरिका: मसाज पार्लर में गोलीबारी, 8 की मौत
बिहार परिषद के 12 सदस्य किए गए मनोनीत
अविनाश श्रीवास्तव
पटना। बिहार के राज्यपाल फागू चौहान ने बुधवार को बिहार विधान परिषद के लिए 12 सदस्यों को मनोनीत किया। निर्वाचन विभाग के संयुक्त सचिव एवं संयुक्त मुख्य निर्वाचन अधिकारी द्वारा हस्ताक्षरित राज्य सरकार द्वारा जारी एक गजट के अनुसार बिहार विधान परिषद के लिए राज्यपाल द्वारा मनोनीत 12 सदस्यों में अशोक चौधरी, जनक राम, उपेन्द्र कुशवाहा, राम वचन राय, संजय कुमार सिंह, ललन कुमार सर्राफ, राजेन्द्र प्रसाद गुप्ता, संजय सिंह, देवेश कुमार, प्रमोद कुमार, घनश्याम ठाकुर और निवेदिता सिंह शामिल हैं। इनमें मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की पार्टी जदयू से अशोक चौधरी, पूर्व केंद्रीय मंत्री उपेन्द्र कुशवाहा, राम वचन राय, संजय कुमार सिंह, ललन कुमार सर्राफ एवं संजय सिंह तथा भाजपा से जनक राम, राजेन्द्र प्रसाद गुप्ता, देवेश कुमार, प्रमोद कुमार, घनश्याम ठाकुर एवं निवेदिता सिंह शामिल हैं।
बेंगलुरू-जयपुर के बीच उड़ान, बच्ची को दिया जन्म
'भारत-बांग्लादेश' जल प्रबंधन पर बढ़ाएंगे सहयोग
मुंबई ने 4 गेंद में किया लक्ष्य हासिल, नागालैंड सिमटा
भारत ने 156 बनाएं रन, 8 विकेट से जीता इंग्लैंड
नई दिल्ली/ लंदन। भारत और इंग्लैंड के बीच 5 मैच की टी-20 सीरीज का तीसरा मुकाबला मंगलवार को खेला गया। जहां सीरीज के तीसरे टी-20 मैच में टीम इंडिया को करारी शिकस्त का सामना करना पड़ा। इस मैच में इंग्लैंड ने 8 विकेट से बड़ी जीत दर्ज की। मैच में कप्तान कोहली की पारी पर बटलर अकेले ही भारी पड़ गए।टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए टीम इंडिया ने 20 ओवर में 6 विकेट खोकर 156 रन बनाए। टीम इंडिया ने इस मैच में एक बदलाव किया गया था। रोहित शर्मा को प्लेइंग इलेवन में शामिल किया गया था और सूर्यकुमार यादव को प्लेइंग इलेवन से बाहर रखा गया था। मैच में विराट कोहली ने तो कप्तानी पारी खेली, लेकिन इसके अलावा कोई भी बल्लेबाज बड़ी पारी नहीं खेल सका। टीम इंडिया के बल्लेबाजों में रोहित शर्मा ने जहां 17 गेंद में 15 रन बनाए, पारी में दो चौका लगाया। लोकेश राहुल एक बार फिर से फेल रहे। लोकेश राहुल 4 गेंद खेलकर अपना खाता भी नहीं खोल सके।
पाकिस्तानी पीएम को विदेशी मामले में भेजा नोटिस
दिल्ली में 2.0 तीव्रता का भूकंप, महसूस नहीं हुआ
दिल्ली में 2.0 तीव्रता का भूकंप, महसूस नहीं हुआ अकांशु उपाध्याय नई दिल्ली। दबे पांव पहुंचे भूकंप ने धरती को हिलाते हुए पब्लिक को दहशत में ड...
-
महर्षि कश्यप के पुत्र पक्षीराज गरुड़ को भगवान विष्णु का वाहन कहा गया है। एक बार गरुड़ ने भगवान विष्णु से मृत्यु के बाद प्राणियों की स्थिति, ...
-
55 साल की उम्र में भी बरकरार है खूबसूरती कविता गर्ग मुंबई। 55 की उम्र में भी यह हसीना बेहद खूबसूरत दिखती है, और मलाइका की हॉटनेस उसकी ...
-
वर्षा: पानी में डूबी दिल्ली, बाढ़ के हालात बनें इकबाल अंसारी नई दिल्ली। इन दिनों उत्तर भारत में हो रही भारी बारिश ने कहर बर...