बुधवार, 17 मार्च 2021

लोगों की मांग, मुख्य मार्गो पर स्पीड ब्रेकर लगाएं

अश्वनी उपाध्याय   

गाजियाबाद। ट्रांस हिंडन क्षेत्र में निगम पार्षद वार्ड संख्या 74 आशा भाटी, नगर निगम और वैशाली सेक्टर 6 के लोगों की मांग पर वैशाली सेक्टर 6 के मुख्य मार्गो पर स्पीड ब्रेकर लगाए जाने का कार्य मंगलवार शुरू हो गया। निगम कर्मचारी स्पीड ब्रेकर तो लगा रहे हैं। मगर ब्रेकर्स की सूचना देने वाले बोर्ड गायब हैं। बिना चेतावनी वाले साइन बोर्ड्स के लगे इन स्पीड ब्रेकरों के कारण क्षेत्र में दुर्घटनाएँ बढ़ सकती हैं। क्योंकि, स्पीड पर चल रहे वाहन चालकों को पता नहीं होगा, कि आगे स्पीड ब्रेकर्स लगे हैं। ऐसे में वे स्पीड ब्रेकर दिखाई देने पर अचानक ब्रेक लगाएंगे जो दुर्घटना का कारण बन सकते हैं। जब तक साइन बोर्ड नहीं लग जाते हैं। दुपहिया चालकों को तो अत्यंत सावधानी बरतनी होगी। आपको बता दें, कि नियमित रूप से विपरीत दिशा में वाहन चलने और आए दिन हो रही दुर्घटनाओं के चलते वैशाली सेक्टर 6 के निवासी नियमित रूप से स्पीड ब्रेकर की मांग कर रहे थे। कुछ दिन पहले भी ट्रैफिक पुलिस और निगम पार्षद के संज्ञान में यह विषय लाया गया था। वैशाली सेक्टर 6 के लोगों ने बताया की आए दिन दुर्घटनाओं के चलते सोसाइटी के लोगों द्वारा एस पी ट्रैफिक ऑफिस में इस विषय पर आवेदन दिया गया था तथा इस विषय पर चिंता जाहिर की गई थी। समस्या का संज्ञान लेते हुए कुछ समय पूर्व एसपी ट्रैफिक ऑफिस द्वारा टीम को भेज जगह का निरिक्षण किया गया था और अपनी संस्तुति लगाकर नगर निगम गाज़ियाबाद को भेज दी गई थी। इसके बाद निगम पार्षद प्रतिनिधि नरेश भाटी और निगम टीम द्वारा जगह का निरीक्षण कर आवश्यक कार्रवाही के निर्देश निगम को दिए गए। बता दें इंदिरापुरम से गुरुद्वारा रोड़ वसुंधरा सेक्टर 19, 17, वैशाली सेक्टर 6 को जोड़ने वाली इस सड़क पर आए दिन हादसे होते रहते हैं तथा लोग नियमों का पालन नहीं करके अपने साथ दूसरों को भी मुश्किल में डाल देते हैं।आशा करते हैं, कि नगर निगम जल्द ही स्पीड ब्रेकर्स की चेतावनी वाले बोर्ड भी लगा ही देगा। वरना यहांं शहर का एक और दुर्घटना प्रभावित क्षेत्र बन जाएगा।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Thank you, for a message universal express.

यूपी: लोकसभा चुनाव नहीं लड़ेंगे अखिलेश

यूपी: लोकसभा चुनाव नहीं लड़ेंगे अखिलेश  संदीप मिश्र  लखनऊ। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव लोकसभा चुनाव नहीं लड़ेंगे। इसके ...