बुधवार, 17 मार्च 2021

कोरोना: देश में संक्रमितों की संख्या-1,14,38,734

अकांशु उपाध्याय   
नई दिल्ली। भारत में कोविड-19 के 28,903 नए मामले सामने आए। यह आंकड़ा इस वर्ष एक दिन में सामने आए मरीजों की सर्वाधिक संख्या है। इसके साथ ही देश में अबतक कोरोना वायरस से संक्रमित लोगों की कुल संख्या 1,14,38,734 हो गई है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के मुताबिक नए मामलों की संख्या गत 86 दिन में सबसे अधिक है। इससे पहले 20 दिसंबर को 26,624 लोगों के 24 घंटे में संक्रमित होने की पुष्टि हुई थी। मंत्रालय द्वारा सुबह आठ बजे तक मिले आंकड़ों के मुताबिक, गत 24 घंटे में 188 कोविड-19 मरीजों की मौत हुई है। जिन्हें मिलाकर अबतक देश में इस महामारी से 1,59,044 लोगों की जान जा चुकी है।

गाजियाबाद डीएम ने लागू की धारा-144, संक्रमण

अश्वनी उपाध्याय   

गाजियाबाद। जिले में बढ़ते कोरोना संक्रमण को देखते हुए जिलाधिकारी अजय शंकर पाण्डेय ने जनपद में एक बार फिर से धारा-144 लागू कर दी है। जिलाधिकारी द्वारा जारी आदेश के अनुसार जिले के स्कूल, कॉलेज, सिनेमाघरों और शॉपिंग मॉल्स में बिना मास्क लगाए किसी भी व्यक्ति को प्रवेश की अनुमति नहीं होगी। इसके साथ ही कोविड 19 के लक्षणों वाले किसी भी व्यक्ति को स्कूल, कॉलेज, शॉपिंग मॉल या सिनेमाघरों में प्रवेश नहीं दिया जाएगा। डीएम द्वारा जारी गाइडलाइंस के अनुसार सार्वजनिक स्थलों और दुकानदारों को अपने पास ग्राहकों के लिए हैंड सैनिटाइजर आदि की व्यवस्था करनी होगी। सिनेमा हाल और मैरिज हाल जैसे सार्वजनिक स्थानों पर थर्मल स्कैनिंग की भी व्यवस्था करनी होगी। सभी सिनेमा हाल और थिएटरों को दो शो के मध्यांतर एक साथ करने की अनुमति नहीं होगी। सभी दुकानदारों को फेस कवर या मास्क पहनना अनिवार्य होगा। फेस मास्क के बिना किसी भी खरीदार को सामान बेचना प्रतिबंदित रहेगा। इसके साथ ही सक्षम अधिकारी की अनुमति के बिना किसी भी प्रकार का सार्वजनिक आयोजन प्रतिबंधित रहेगा। सड़क के चौराहों पर कोई मूर्ति, ताजिया आदि रखने की अनुमति नहीं होगी।

भाजपा ने मुझे घायल किया ताकि प्रचार ना कर सकूं

गोपीबल्लवपुर। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने हाल में प्रचार अभियान के दौरान खुद के घायल होने को लेकर बुधवार को आरोप लगाया कि विपक्षी भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) विधानसभा चुनावों से पहले उन्हें घर के अंदर रखना चाहती थी। झारग्राम जिले के गोपीबल्लवपुर में एक जनसभा को संबोधित करते हुए बनर्जी ने आरोप लगाया, कि पहले मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) उन पर शारीरिक हमला किया करती थी और अब भाजपा भी वही कर रही है। बनर्जी ने व्हीलचेयर पर बैठकर चुनावी रैली को संबोधित करते हुए कहा, ”वे (भाजपा) मुझे घर के अंदर रखना चाहते थे ताकि मैं चुनाव के दौरान बाहर न जा सकूं। उन्होंने मेरा पैर घायल कर दिया।” उन्होंने क्षेत्र के लोगों से तृणमूल कांग्रेस के उम्मीदवारों को वोट देने का आग्रह करते हुए कहा, ”वे मेरी आवाज को नहीं दबा सकते, हम भाजपा को हरा देंगे।”


चीन के साथ भारत के संबंध जटिल बनें हैं: सरकार

अकांशु उपाध्याय    

नई दिल्ली। सरकार ने बुधवार को कहा कि चीन के साथ उसके संबंध जटिल हैं और दोनों पक्ष इस बात पर सहमत हैं कि उनके संबंधों की भावी दिशा एक दूसरे की संवेदनाओं, सरोकारों और आकांक्षाओं के सम्मान पर आधारित होनी चाहिए। लोकसभा में अजय मिश्र टेनी के प्रश्न के लिखित उत्तर में विदेश राज्य मंत्री वी मुरलीधरन ने यह बात कही। मुरलीधरन ने कहा कि जहां तक सीमा विवाद का प्रश्न है। दोनों पक्षों का मानना है, कि इस विषय पर अंतिम समाधान होने तक द्विपक्षीय संबंधों के समग्र विकास के लिये सीमावर्ती क्षेत्रों में शांति और अमन बनाये रखना अनिवार्य आधार है। विदेश राज्य मंत्री ने कहा कि दोनों पक्षों ने अपने मतभेदों को दूर करने के लिये किसी भी मुद्दे पर मतभेदों को विवाद नहीं बनने देने पर भी सहमति व्यक्त की।

ईरान: अग्नि उत्सव के दौरान 6 की मौत, 331 घायल

तेहरान। ईरान में नवरोज त्योहार के पूर्व मनाये जाने वाले चाहरशानबे सूरी अग्नि उत्सव के दौरान हुए हादसों में कम से कम छह लोगों की मौत हो गयी जबकि 331 अन्य घायल हो गए। ईरानी समाचार एजेंसी तस्निम ने आपातकालीन सेवा के अधिकारियों के हवाले से बुधवार को इस बात की जानकारी दी।आपातकालीन सेवा के अधिकारी मोजताबा खालेदी के मुताबिक आग लगने की कई घटनाएं हुईं जिसमें कम से कम छह लोगों की मौत हो गयी जबकि 331 लोग घायल हो गए। ईरानी नव वर्ष की शुरुआत पर मनाये जाने वाले त्योहार नवरोज से पूर्व चाहरशानबे सूरी अग्नि उत्सव मनाया जाता है। इसमें लाखों लोग आग पर कूदते हैं। गौरतलब है कि पश्चिम और मध्य एशिया के कई हिस्सों में नवरोज का त्योहार मनाया जाता है।

अमेरिका: मसाज पार्लर में गोलीबारी, 8 की मौत

अटलांटा। अमेरिका के अटलांटा शहर में दो मसाज पार्लर और एक अन्य उपनगर में एक मसाज पार्लर में गोलीबारी में आठ लोगों की मौत हो गई। इनमें एशियाई महिलाएं भी शामिल हैं। अधिकारियों ने बताया कि इस घटना के बाद दक्षिण पश्चिम जॉर्जिया में 21 वर्षीय व्यक्ति को हिरासत में लिया गया है।अटलांटा। अमेरिका के अटलांटा शहर में दो मसाज पार्लर और एक अन्य उपनगर में एक मसाज पार्लर में गोलीबारी में आठ लोगों की मौत हो गई। इनमें एशियाई महिलाएं भी शामिल हैं। अधिकारियों ने बताया कि इस घटना के बाद दक्षिण पश्चिम जॉर्जिया में 21 वर्षीय व्यक्ति को हिरासत में लिया गया है।

बिहार परिषद के 12 सदस्य किए गए मनोनीत

अविनाश श्रीवास्तव     

पटना। बिहार के राज्यपाल फागू चौहान ने बुधवार को बिहार विधान परिषद के लिए 12 सदस्यों को मनोनीत किया। निर्वाचन विभाग के संयुक्त सचिव एवं संयुक्त मुख्य निर्वाचन अधिकारी द्वारा हस्ताक्षरित राज्य सरकार द्वारा जारी एक गजट के अनुसार बिहार विधान परिषद के लिए राज्यपाल द्वारा मनोनीत 12 सदस्यों में अशोक चौधरी, जनक राम, उपेन्द्र कुशवाहा, राम वचन राय, संजय कुमार सिंह, ललन कुमार सर्राफ, राजेन्द्र प्रसाद गुप्ता, संजय सिंह, देवेश कुमार, प्रमोद कुमार, घनश्याम ठाकुर और निवेदिता सिंह शामिल हैं। इनमें मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की पार्टी जदयू से अशोक चौधरी, पूर्व केंद्रीय मंत्री उपेन्द्र कुशवाहा, राम वचन राय, संजय कुमार सिंह, ललन कुमार सर्राफ एवं संजय सिंह तथा भाजपा से जनक राम, राजेन्द्र प्रसाद गुप्ता, देवेश कुमार, प्रमोद कुमार, घनश्याम ठाकुर एवं निवेदिता सिंह शामिल हैं।

राजनीति: पीएम मोदी ने अखिलेश पर निशाना साधा

राजनीति: पीएम मोदी ने अखिलेश पर निशाना साधा संदीप मिश्र  भदोही। भदोही के ऊंज में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लोगों को संबोधित किया। इस दौरा...